नमस्कार, सुप्रभात, गुडमॉर्निंग! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्ड पर हम आपके साथ जुड़ चुके हैं न्यूज मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूं, मनोज और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी सरबजीत कौर। नमस्कार सरबजीत।
Hello MANOJ and a very pleasant warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 24th of Feburary 2025. So, let’s begin programme with the headlines.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के माध्यम से भूमिधारक किसानों को तीन समान किस्तों में सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। देश भर के 7 सौ 31 कृषि विज्ञान केंद्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें लगभग ढाई करोड़ किसान कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इस दिन को किसान सम्मान समारोह के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर के 9 करोड़ 80 लाख से ज्यादा किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना के तहत देश के 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को अब तक 3 दशमलव 46 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।
<><><>
All is set for the Global Investors Summit (GIS) to be inaugurated by Prime Minister Narendra Modi in Bhopal today. The capital of Madhya Pradesh will host hundreds of guests from all over the world at the newly inaugurated tent city, constructed near Kaliyasot Dam. The Prime Minister will address investors, industrialists, NRIs and start-ups from the country and abroad and launch the industrial policies of Madhya Pradesh.
“Prime Minister Narendra Modi will today address investors from all over the world in the picturesque backdrop of upper Lake and the unique landscape of the Rashtriya Manav Sangrahalaya, Bhopal besides releasing more than 18 new policies of Madhya Pradesh. These include policies related to industry, food, export, MSME, start-ups, GCC, semiconductors, drones, tourism and film production. This is the eighth Global Investors Summit in Madhya Pradesh and the first to be held in Bhopal. Chief Minister Dr. Mohan Yadav will preside over the conference. More than 25 thousand registrations have been done for participation in the Global Investors Summit. More than 100 foreign delegates from more than 50 countries are also arriving in Bhopal. This includes ambassadors, high commissioners and consuls general. Prominent industrialists attending the summit include Aditya Birla Group Chairman Kumar Mangalam Birla, Adani Group Chairman Gautam Adani, Nadir Godrej from Godrej Industries, Baba N Kalyani from Bharat Forge Limited and Rahul Awasthi of Sun Pharmaceuticals Limited. Sanjeev Sharma, Akashvani News, Bhopal”.
<><><>
दिल्ली की नवगठित विधानसभा का तीन दिन का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन नव–निर्वाचित विधायक शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। मंगलवार को उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना सदन को संबोधित करेंगे और पिछली सरकार के कामकाज से जुड़ी सी.ए.जी. रिपोर्टें प्रस्तुत करेंगे। श्री सक्सेना ने विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। श्री लवली नव-निर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया है। यह फैसला कल नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में किया गया।
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर से असम के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वे आज गुवाहाटी में झुमोर बिनंदिनी कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कल एडवांटेज असम 2.0 निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री गुवाहाटी आगमन पर शाम…..स्टेडियम में एक विशाल जनसमूह प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेंगे। आठ हजार पांच सौ से अधिक साय जनजाति समूदाय के कलाकार जमूहर प्रदर्शन करेंगे। कल प्रधानमंत्री सुबह एडवांटेज असम के उपर शिखर सम्मेलन का पूर्णसत्र का उद्रघाटन करेंगे। शिखर सम्मेलन में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठन, वैश्विक नेता तथा विशेषज्ञ, नीति–निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ भाग लेंगे। अमिनुल जवादर आकाशवाणी समाचार गोवाहाटी।
<><><>
In Jammu and Kashmir, the Forest Department has unveiled an ambitious plan to plant 1.5 crore saplings upto end of March in this financial year. Akashvani Jammu Correspondent reports that the initiative aims to improve the region’s green cover and mitigate climate change. In a move to support local farmers and expand tree cover outside designated forest areas, the Social Forestry Department distributed male poplar clones.
<><><>
भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत थल सेनाध्यक्ष -सीओएएस- जनरल उपेंद्र द्विवेदी फ्रांस की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। आज थल सेनाध्यक्ष पेरिस के लेस इनवैलिड्स में फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मिलेंगे। दिन की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से होगी जिसके बाद उनकी फ्रांस के सेना प्रमुख जनरल पियरे शिल के साथ चर्चा होगी। बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य संबंधों को बढ़ावा देना होगा। मंगलवार को जनरल द्विवेदी मार्सिले जाएंगे जहां वे फ्रांस की सेना की तीसरी डिवीजन का दौरा करेंगे जहां उन्हें तीसरी डिवीजन के मिशन और भूमिका, द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास शक्ति, भारत-फ्रांस प्रशिक्षण सहयोग और फ्रांसीसी सेना के आधुनिकीकरण कार्यक्रम -स्कॉर्पियन के बारे में जानकारी दी जाएगी। बृहस्पतिवार को थल सेनाध्यक्ष प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने वाले शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए न्यूवे चैपल भारतीय युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। बाद में जनरल द्विवेदी फ्रांस संयुक्त स्टाफ कॉलेज इकोले डे गुएरे में आधुनिक युद्ध की विकासशील प्रकृति और भारत की रणनीतिक दृष्टि पर एक व्याख्यान देंगे।
<><><>
The first-ever Conference for Women Peacekeepers on the theme “Women in Peacekeeping: A Global South Perspective will take place in New Delhi from today. The two-day conference is being organised by the Ministry of External Affairs in collaboration with the Ministry of Defence and the Centre for United Nations Peacekeeping CUNPK.
The conference brings together participation of women peacekeepers from 35 Troop Contributing Countries from the Global South. External Affairs Minister Dr S Jaishankar will deliver the key note address.
<><><>
अब खबरें महाकुंभ से –
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु हर रोज शामिल हो रहे हैं। अब तक 62 करोड़ 6 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि कल करीब एक करोड़ 32 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई, जिनमें कई जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं।
महाकुंभ में लगातार बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पवित्र संगम में स्नान किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी त्रिवेणी संगम पहुंचे। स्नान के बाद मुख्यमंत्री ने ओडिशा के लोगों की ओर से इस अवसर पर श्रद्धा व्यक्त की। इसके साथ ही गायक कैलाश खेर, फिल्म निर्माता बोनी कपूर और शंकराचार्य भारती तीर्थ महास्वामी ने भी पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। आदर्श के साथ अभिषेक कपिल, आकाशवाणी समाचार, प्रयागराज।
<><><>
In the ICC Men’s Champions Trophy, India thrashed their arch rivals Pakistan by 6 wickets at Dubai International Cricket Stadium last night.
“Opting to bat first, pakistan team was bundled out for 241 runs with two ball to spare. Saud Shakeel scored highest 62 runs. For India, Kuldeep Yadav bagged 3 wickets, while Hardik Pandya picked up 2. In response to this, Rohit Sharma led Men in Blue showcased great momentum with bat and pulled the match from Mohammad Rizwan’s side. Chase Master and Run Machine Virat Kohli made an unbeaten hundred, claiming the Player of the Match title, while Shreyas Iyer’s 56 and Shubman Gill’s 46 made it easy for India to chase down the score. This was Virat Kohli’s 51st ODI hundred. Moreover, he also created history by becoming quickest batter to score 14,000 runs in ODIs. Furthermore, he also bagged the record of getting highest number of Player of the Match awards against traditional rivals Pakistan. CHIRAG JHA, AKASHVANI NEWS, DELHI.”
<><><>
महानगरों के समाचारों ….
Chairman of the National Human Rights Commission and retired Supreme Court Judge V.Ramasubramanian launched the Unity India at Chennai.Addressing the forum he said that division in any form should be opposed. He said that people are becoming more religious than spiritual. Releasing the vision statement of the Unity India Forum he said that this is to reaffirm India’s soul as a land of co existence setting a global example that peace is possible that unity is strength and that true progress lies in embracing not erasing our differences.
<><><>
दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कल राजधानी में पांच हजार से अधिक छोटे-बडे कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात संदेश को सुना। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने नारायणा बिहार में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संदेश सुना। इस दौरान श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में बेटियों के सम्मान को सर्वोपरि बताया जो संस्कार निर्माण में एक भूमिका निभाती हैं।
<><><>
The Bangalore Water Supply and Sewerage Board, BWSSB has registered 112 cases in one week and collected fines of over five lakh rupees sixty thousand rupees from those found wasting drinking water. The Chairman of BWSSB, Dr Ram Prasath Manohar has expressed caution and issued an alert against such wastage of drinking water. In a press statement, the Chairman has said that the temperatures are rising daily in Bengaluru and groundwater levels are depleting due to insufficient rainfall and the city is likely to face a potential water shortage. He has quoted a report from the Indian Institute of Science, which says that depleting groundwater involves risks on the topography and advocated stringent measures against the over exploitation of ground water.
<><><>
नवी मुंबई एक डिज़नीलैंड-प्रेरित मनोरंजन पार्क का स्वागत करने के लिए तैयार हो रही है। यह महाराष्ट्र सरकार और नीति आयोग द्वारा संचालित एक परियोजना है। अधिकारियों के अनुसार, 200 हेक्टेयर में फैले महत्वाकांक्षी थीम पार्क का लक्ष्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने वाला एक प्रमुख मनोरंजन केंद्र बनाना है। अधिकारियों ने बताया कि पार्क की लागत 6 से 7 बिलियन अमरीकी डॉलर के बीच होने का अनुमान है। यह मनोरंजन क्षेत्र, वॉटर पार्क, रिसॉर्ट्स और एनीमेशन स्टूडियो जैसे आकर्षणों के साथ संपूर्ण मनोरंजन का अनुभव प्रदान करेगा। शहर एवं औद्योगिक विकास निगम-सिडको द्वारा प्रबंधित पार्क के लिए भूमि आवंटन को 2025-26 तक अंतिम रूप दिए जाने की आशा है। इसके बाद 2026-27 में निजी निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया शुरू होगी। 2030 तक प्रमुख आकर्षणों को खोलने की योजना के साथ एक चरणबद्ध निर्माण दृष्टिकोण की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार सक्रिय रूप से निजी निवेशकों को आमंत्रित कर रही है और आकर्षक वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश कर रही है।
<><><>
And in Telangana, the situation at the Srisailam Left Bank Canal Tunnel, is still serious with no access gained to reach the stranded individuals. The rescue efforts are vigorously underway. State Irrigation Minister Uttam Kumar Reddy informed the media that all out efforts are being made to bring out the trapped individuals to safety. He said water flowing and mud became an obstruction despite the rescue teams travelling 12-13 kilometres inside the tunnel.
<><><>
मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी आज कोलकाता के धनो धान्यो सभागार में मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, जिला अस्पताल अधीक्षकों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगी। वह राज्य के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के विकास और आवश्यक संबंधित क्षेत्रों की समीक्षा करेंगी। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग की भी प्रमुख हैं। बैठक में स्वास्थ्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य विषय ची-किट-सार ए-रेक नाम सेबा है।
<><><>
अब महानगरों दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के मौसम का हाल जानते हैं-
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
और अब, चेन्नई, हैदराबाद और बैगलूरू के मौसम की खबरें जानते हैं, सरबजीत से
Chennai is expected to have fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 23 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.
Bengaluru is expected to have mist. The minimum temperature was 19 degrees Celsius and maximum will be around 33 degrees.
Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 19 degrees and a maximum of 35 degrees Celsius.
<><><>
And now we are moving to the last and interesting segement…..
And today Central Excise Day 2025: On February 24th, people from all across the globe will observe this special day. Celebrating Central Excise Day is all about highlighting the crucial role that the Central Excise Department plays in the nation’s economy. It is also a day to recognize the efforts of officers who regulate the manufacturing sector and ensure the fair collection of taxes, helping the government generate revenue for development.
A fair tax system leads to a better nation. On Central Excise Day, let’s pledge to support transparency, compliance, and economic development.
Taxes are the price we pay for a civilized society.”
<><><>
देश और दुनिया के इतिहास में 24 फरवरी कई कारणों से महत्वपूर्ण है-
⦁ 1739 – करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।
⦁ 1920 – The Nazi Party was founded by Adolf Hitler in Munich, Germany.
⦁ 1822 – दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
⦁ 1831 – दा ट्रीटि ऑफ़ डासिंग रेबिट क्रीक वह पहली संधि है जिसे भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की गयी।
⦁ 1989 – The oldest dinosaur fossil egg (150 million years) was found in Utah, USA.
⦁ 1882 – संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।
⦁ 1961 – Government of Madras province was renamed as Tamil Nadu.
⦁ 1988 – Prithvi, India’s first Indigenously designed surface-to-surface tactical missile of 250km, was successfully test fired from Sriharikota. India becomes the fifth country to develop such a missile.
⦁ 2001 – पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।
⦁ 2008 – रिलायंस पावर ने अपने शेयर धारकों की क्षतिपूर्ति के लिए बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया।
⦁ 2010 – Indian cricketer Sachin Tendulkar scored the first double century (200*) in One Day International cricket while playing against South Africa.
⦁ 2008 – मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसवर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।
⦁ 2009 – केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।
<><><>
जन्मदिन, जयंती या पुण्यतिथि –
Today death anniversary of Rukmini Devi Arundale, she was an Indian theosophist, dancer and choreographer of the classical dance form of Bharatanatyam. She was the first woman in Indian history to be nominated as a member of the Rajya Sabha. She also worked for the re-establishment of traditional Indian arts and crafts. Rukmini Devi was awarded the Padma Bhushan in 1956, and the Sangeet Natak Akademi Fellowship in 1967.
<><><>
आज पुण्यतिथि है श्रीदेवी की। उनका पूरा नाम- श्री अम्मा यंगर अय्यपन था। उनका जन्म- 13 अगस्त, 1963 को तमिलनाडु मे हुआ था, वे भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। वे सिनेमा की दुनिया में श्रीदेवी के नाम से प्रख्यात रहीं। श्रीदेवी ने हिंदी फ़िल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ फ़िल्मों में भी काम किया था। उन्होंने अपने सिने कॅरियर की शुरुआत 1979 में फ़िल्म ‘सोलवां सावन’ से की थी, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में सही पहचान फ़िल्म ‘हिम्मतवाला’ से मिली। इस फ़िल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में शुमार हो गयीं। अपनी फ़िल्मों में अपने बेहतरीन डांस और अदाओं से दर्शकों के दिलोदिमाग पर जादू कर देने वाली इस अदकारा ने ‘मवाली’, ‘तोहफ़ा’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘हिम्मतवाला’, ‘ख़ुदा गवाह’, ‘चालबाज़’, ‘नगीना’ और ‘लम्हे’ जैसी बेहतरीन फ़िल्मों में काम किया। उन्हें तीन बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला था। 2013 में श्रीदेवी को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया।
<><><>
And listeners we also remembering in his death anniversary, who holds a Guinness world record of longest acting career spanning over 70 years.
She was known particularly for playing the role of Manthara, in Ramanand Sagar’s television epic serial Ramayan.
<><><>
आज पुण्यतिथि है भारतीय शिक्षाशास्री, कॉमिक्स तथा अमर चित्र कथा के संस्थापक अनंत पै की। उनका जन्म- 17 सितंबर, 1929 को कार्कल, कर्नाटक में हुआ था। (मृत्यु- 24 फ़रवरी, 2011, मुंबई) 1967 में शुरू की गई इस कॉमिक्स श्रृंखला के द्वारा बच्चों को परंपरागत भारतीय लोक कथाएँ, पौराणिक कहानियाँ और ऐतिहासिक पात्रों की जीवनियों के बारे में बताया गया।
<><><>
Today we remember V. Nanammal on his birth anniversary he was India’s oldest yoga teacher. She trained one million students over 45 years and taught one hundred students daily. Six hundred of her students have become yoga instructors around the world.
Her work was honoured with India’s National Nari Shakti Puraskar in 2016 and the country’s fourth highest civilian award the Padma Shri in 2018.
Nanammal was born on 24 February 1920 in an agricultural family at Zameen Kaliayapuram, Coimbatore, Tamil Nadu, India. At the age of eight, she learnt yoga from her father, eventually mastering more than 50 asanas. She was affectionately known as Yoga Grandma.
<><><>
आज जयंती है उर्दू शायर और हिन्दी फिल्मों के गीतकार नक़्श लायलपुरी की। इनका वास्तविक नाम जसवन्त राय शर्मा था। उनका जन्म 24 फरवरी, 1928 को वर्तमान पाकिस्तान स्थित पंजाब प्रांत के लायलपुर में हुआ था। उनकी बतौर गीतकार पहली फिल्म ‘जुग्गू’ (वर्ष 1952) थी
<><><>
Today birth anniversary of Talat Mahmood, was an Indian playback singer who is considered as one of the greatest and most popular Indian male film song and ghazal singers. Apart from being known as ‘King of Ghazals’ or ‘Shahenshah e Ghazal,’ titles such as ‘man with the golden voice’ and ‘velvet voice of India’ were bestowed upon this unmatched singing talent. शुरुआत में उन्होंने ‘तपन कुमार’ के नाम से गाने गाये थे। बेहद सौम्य और विनम्र स्वभाव के तलत महमूद के लिए संगीत एक जुनून था,
<><><>
आज जयंती है जॉय मुखर्जी की। उनका जन्म- 24 फ़रवरी, 1939 को झाँसी में हुआ था वे हिन्दी फ़िल्मों के आकर्षक अभिनेताओं में से एक थे।
<><><>
आज जन्मदिवस है हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार समीर का। उनका जन्म 24 फरवरी, 1958 ओदार गाँव, वाराणसी के निकट, उत्तर प्रदेश में हुआ हैं। इनके ज्यादातर गीत हिट हुए और इनके द्वारा लिखें गए गीत आज भी लोगों की जुबानों पर हैं।
<><><>
आज जन्मदिवस है हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के निर्देशक संजय लीला भंसाली का। उनका जन्मः 24 फ़रवरी 1964 को मुम्बई में हुआ है। वे भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान के छात्र रह चुके हैं। 1942: अ लव स्टोरी फिल्म से उन्होने, अपनी मां को श्रद्धांजली देने के लिये, अपने नाम मे “लीला” लिखना शुरू किया।
<><><>
आज जन्मदिवस है पूजा भट्ट का। उनका जन्म: 24 फरवरी, 1972 को मुम्बई में हुआ है। वे हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं।
<><><>
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>