शुभ-प्रभात, आकाशवाणी गोल्ड पर एक नई सुबह, नयी आशाओं के साथ हम एक बार फिर उपस्थित हैं आज सवेरे का नया अंक लेकर। आधे घंटे के इस कार्यक्रम में देश-दुनिया के समाचार होंगे। महानगरों की खबरें होंगी। खेलों की मैदान की हलचल भी होगी। जानेंगे मौसम का हाल। इतिहास के पन्नों पर भी नजर डालेंगे और जानेंगे आज के दिन की विशेषता। उन विशिष्ट व्यक्तित्वों की भी बात करेंगे जो आज के दिन इस दुनिया में आए या जिन्होंने आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूं अलका सिंह और मेरे साथ हैं- अनीता आनन्द।
Hello Alka and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in giving the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 17th of Feburary 2025. So, let’s begin with the headlines.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कपड़ा क्षेत्र में भारत का निर्यात वर्तमान में तीन लाख करोड़ रुपये है और 2030 तक इसे नौ लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में कल भारत टेक्स 2025 कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के कपड़ा और परिधान निर्यात में पिछले वर्ष सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि भारत आज छठा सबसे बड़ा कपड़ा और परिधान निर्यातक देश है।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत की सांस्कृतिक विविधता देश के विभिन्न भागों में बनने वाले वस्त्रों में झलकती है।
श्री मोदी ने कहा कि हथकरघा कारीगरों का हुनर दुनिया तक पहुंचना चाहिए और उनकी क्षमताएं और अवसर भी बढ़ने चाहिए।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर लगी प्रदर्शनी भी देखी और प्रदर्शकों से बातचीत की। भारत टेक्स 2025, एक प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम है, इसका आयोजन 14 फरवरी से आज तक किया जा रहा है। भारत टेक्स प्लेटफ़ॉर्म कपड़ा उद्योग का सबसे बड़ा और व्यापक कार्यक्रम है।
<><><>
President Droupadi Murmu yesterday said, several effective steps have been taken during the last 10 years for the overall development of tribal community. Inaugurating the National Tribal Festival, Aadi Mahotsav 2025 in New Delhi, President Murmu said the country will become developed only if the tribal societies are uplifted.
The President said that the crafts, food, dress and jewellery, medical practices, household equipment, and sports of the tribal society are the precious heritage of the country. Our correspondent reports that Aadi Mahotsav is being organised by the Ministry of Tribal Affairs and will continue till 24th of this month.
<><><>
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी आज से भारत की दो दिन की राजकीय यात्रा पर आएंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करेंगे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कतर के अमीर की यात्रा बढ़ती बहुमुखी साझेदारी को और गति प्रदान करेगी। भारत और कतर के बीच दोस्ती, विश्वास और आपसी सम्मान के गहरे ऐतिहासिक संबंध हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।
<><><>
External Affairs Minister Dr. S Jaishankar held meetings with his counterparts from Mauritius, Maldives, Nepal, Bhutan and Sri Lanka on the sidelines of Indian Ocean Conference in Oman’s capital Muscat yesterday. During his meeting with his Mauritian counterpart Dhananjay Ritish Ramful, Dr. Jaishankar emphasised upon the commitment to further strengthen “special bonds of friendship” between two nations. It was Dr Jaishankar’s first meeting with Ramful. The External Affairs Minister, during his meeting with his Maldivian counterpart Abdulla Khaleel, discussed many facets of India-Maldives cooperation. With his Sri Lankan counterpart Vijitha Herath Dr Jaishankar discussed wide-ranging cooperation between two nations. He also expressed India’s commitment to the economic recovery and progress of Sri Lanka.
During his visit to Oman, Jaishankar also met his counterparts from from Oman, Brunei and Iran on the sidelines of Indian Ocean Conference. He also held a meeting with Bangladesh Foreign Affairs Advisor Md. Touhid Hossain.
<><><>
नई दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज सुबह चार दशमलव शून्य तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय सीस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर आया और इसका केंद्र दिल्ली के पास पांच किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है। राष्ट्रीय सीस्मोलॉजी केंद्र ने बताया कि दिल्ली, नोएडा, इंदिरापुरम और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में आया भूकंप का केंद्र 28.59 उत्तरी अक्षांश और 77.16 पूर्वी देशांतर पर था। अभी तक संपत्ति या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
<><><>
Prime Minister Narendra Modi urged everyone to stay calm and follow safety precautions after tremors were felt in Delhi and nearby areas this morning. In a social media post, Mr. Modi forewarned the citizens to stay alert for possible aftershocks and assured that the authorities are keeping a close watch on the situation.
<><><>
भारतीय नौसेना के आईएनएस शार्दुल और लंबी दूरी के समुद्री निगरानी पी8आई विमान इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2025 में भाग ले रहे हैं। इंडोनेशिया के बाली में कल से शुरू हुए इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक कार्यक्रम की समीक्षा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति करेंगे। विभिन्न देशों के नौसेना बलों के साथ भारतीय नौसेना अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा संगोष्ठी और सामरिक फ़्लोर गेम्स सहित विभिन्न उच्च-स्तरीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी।
<><><>
Another flight of illegal Indian immigrants from the US landed at Amritsar’s Sri Guru Ram Dass Jee International Airport, last night with 112 deportees. This is the third such flight and second within 24 hours which brought back deported Indians who entered the US through illegal means or duped by the travel agents on the pretext of sending them legally to the US. Their deportation is part of an ongoing crackdown by US immigration authorities on individuals who entered the country illegally. With this more than 300 Indians have been deported from the US.
Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann has urged the youth of the state to learn lessons from the deportation of illegal migrants from the USA and shun the idea of going abroad by wrong means and work hard at their native state to make it a frontrunner in the country.
<><><>
आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 2025 के संस्करण के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री योग पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू करने की घोषणा की है। ये पुरस्कार योग के प्रचार और विकास में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण और निरंतर योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को मान्यता देते हैं।
प्रत्येक विजेता को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 40 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और योग के प्रचार में कम से कम 20 वर्षों का समर्पित अनुभव होना चाहिए। आवेदन और नामांकन MyGov प्लेटफॉर्म के माध्यम से 31 मार्च, 2025 तक या उससे पहले जमा किए जा सकते हैं।
<><><>
In the 2024-2025 season of the FIH Pro Hockey League, India’s Men’s team defeated Spain 2-0 at the Kalinga Stadium in Bhubaneswar today. Both goals came up in the third quarter through Mandeep and Dilpreet. The Indian men’s hockey team will play Germany in their next FIH Pro League match on Tuesday. The Indian Women team will now take on Spain in their next FIH Pro League match on Tuesday.
<><><>
अब खबरें महाकुंभ से :-
कुंभ मेला- विशेष ट्रेन
उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए और महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए कल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन तक चार नई महाकुंभ मेला विशेष रेलगाडियां शुरू की हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि चार ट्रेनों में से एक आनंद विहार रेलवे स्टेशन से और बाकी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन रेलगाडियों के प्रस्थान का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे के बीच निर्धारित किया गया है।
ट्रेन संख्या- 0 4 4 2 0, और 0 4 4 2 2 और दूसरी ट्रेन 0 4 4 1 8 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन तक संचालित की जा रही है, और ट्रेन संख्या 0 4 4 2 4 आनंद विहार रेलवे स्टेशन से है।
<><><>
प्रयागराज में महाकुंभ में 40 हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में फैले स्वच्छ सुजल गांव विभिन्न सरकारी पहलों के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के ग्रामीण परिदृश्य में आए बदलाव को प्रदर्शित कर रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों को इन गांवों में राज्य की सफलता की झलक देखने को मिल रही है। इनमें राज्य सरकार के ऐतिहासिक सुधारों से बदलते गांवों को दिखाया गया है।
<><><>
अब समय है छह महानगरों के प्रमुख समाचारों का। पहले बंगलूरू, हैदराबाद, और चेन्नई से जुड़े समाचारों के साथ हैं अनीता।
Chief Minister M.K.Stalin laid the foundation for the 547 crore Central Tower which is being implemented by Chennai Metro Rail Limited and Tamilnadu Industrial Development Corporation through a special purpose vehicle. As per the project details , t he ground and the first four floors will house small scale retail and commercial retail businesses. 5th to 24th floors will have office space , the 25th will be service oriented entities while the top two will be for bigger commercial establishments.
<><><>
Karnataka Revenue Minister Krishna Byre Gowda has informed that over two crore 22 lakh 83 thousand land records were successfully linked with Aadhaar in the state as on January this year. In a statement issued to the media, the minister appreciated the efforts of Village Administrative Officers and Village Assistants in linking the land records with Aadhaar of the farmers. He explained that linking Aadhaar with the land records is crucial as it prevents fraudulent registrations of land. The Revenue minister has announced the honorarium will be paid under the Bhoosuraksha scheme and an amount of over four crore 45 lakh 67 thousand is allocated through Public Financial Management System.
<><><>
Telangana state government has taken up the exercise of recording information from households to enumerate their details in the socio-economic, educational, employment, political and caste survey till 28th of this month. The state witnessed a debate over caste survey with Bharat Rashtra Samithi (BRS) working president K. T. Rama Rao criticising the exercise even as certain Backward Classes associations raised objections.
The State Planning Department has announced three methods for submission of information. They can call 040 – 21111111 between 9 am and 5 pm from anywhere in the state to request enumeration. Additionally, households can visit the Mandal Parishad Development Officers’ (MPDO) offices in rural areas and ward offices in urban areas, to submit their details. Trained staff will be available at these centres to assist in filing the survey form. The survey form can also be downloaded from https://seeepcsurvey.cgg.gov.in Once completed and signed, it can be submitted at the nearest Praja Palana Seva Kendra.
<><><>
दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालाय ने यमुना नदी की सफाई का काम शुरू होने की जानकारी दी। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कार्यालय ने बताया कि कचरा उठाने वाले स्कीमर, खरपतवार निकालने वाले यंत्र और ड्रैज यूटिलिटी क्रॉफ्ट के माध्यम से यमुना की सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है। कार्यालय ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्य सचिव और ए सी एस – आई एंड एफ सी से भेंट कर उन्हें तुरंत काम शुरू करने को कहा था। इसके अतिरिक्त दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को शहर में औद्योगिक इकाइयों द्वारा नालों में अनुपचारित अपशिष्टों के निर्वहन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश भी दिया गया है।
<><><>
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की उच्च- स्तरीय जांच शुरू हो गई है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुई है और 13 लोग घायल हैं। श्री उपाध्याय ने कहा कि घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि हादसे के शिकार पीड़ितों के लिए रेल मंत्रालय ने मुआवजे की घोषणा की है। जिसके अनुसार मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख, गंभीर रूप से घायल लोगों को ढाई-ढाई लाख और मामूली रूप से घायल यात्रियों को एक लाख रूपये का मुआवजा दिया गया।
<><><>
रेलवे के पुलिस उपायुक्त के पी एस मल्होत्रा ने बताया कि वर्तमान समय में नई दिल्ली रेल स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के व्यापक प्रबंध कर लिए गए हैं। श्री मल्होत्रा ने कहा कि रेलवे पुलिस बल और दिल्ली पुलिस ने एक संयुक्त व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि निकास बिंदुओं और फुटओवर ब्रिज दोनों पर व्यवस्था की गई है। श्री मल्होत्रा ने कहा कि विशेष ट्रेनों के लिए गतिशील व्यवस्था की गई है।
<><><>
नई दिल्ली रेलवे स्टेटशन पर हुई भगदड़ को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा लोक नायक अस्पताल में घायलों से मिले और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मन व्यथित है। श्री सचदेवा ने कहा कि सभी अधिकारी भगदड़ से प्रभावित हुए लोगों की सहायता कर रहे हैं।
वहीं, दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने इस हादसे को दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। सुश्री आतिशी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि कई लोग घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।
<><><>
केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को दादर स्थित वसंत स्मृति भाजपा कार्यालय में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं का मार्गदर्शन किया। ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन मुंबई भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया था।
मंत्री ने कहा कि हमारी युवा शक्ति की क्षमता कुछ ही वर्षों में भारत को एक विकसित राष्ट्र बना देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के विकास के लिए प्रतिवर्ष देश के गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से एक लाख युवाओं को आगे लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में भाई-भतीजावाद खत्म होना चाहिए क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक 1 करोड़ सत्तर लाख युवा माई भारत प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं।
<><><>
नवी मुंबई के नेरुल में डी पी एस फ्लेमिंगो झील को बचाने के पर्यावरणविदों के अभियान को बढ़ावा देते हुए, महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने 30 एकड़ की इस आर्द्र-भूमि को संरक्षण रिजर्व घोषित करने के लिए सरकारी समिति की सिफारिश को आगे बढ़ाने का वादा किया है।
<><><>
फोरम फॉर फिल्म स्टडीज एंड एलाइड आर्ट्स ने रविवार को कोलकाता में 13वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित किया है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सत्यजीत रे थिएटर में 18 देशों की 19 फिल्में दिखाई जाएंगी। यह महोत्सव 20 फरवरी तक चलेगा। इस महोत्सव का उद्घाटन फिनलैंड दूतावास के सचिव ने किया।
<><><>
आज सवेरे आप सुन रहे हैं अलका सिंह और अनीता आनन्द के साथ और अब समय है मौसम का हाल जानने का तो सबसे पहले बात कर लें दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता की।
दिल्ली की बात करें तो, हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुंबई में आसामान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वहीं, जॉय सिटी कोलकाता में सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी बाद में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
<><><>
Chennai is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 22 degrees Celsius and maximum will be around 33 degrees.
Bengaluru is expected to have Mist. The minimum temperature was 17 degrees Celsius and maximum will be around 33 degrees.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 20 degrees and a maximum of 33 degrees Celsius.
<><><>
अब समय है इतिहास के पन्नों को पलटने का और उन घटनाओं पर नजर डालने का जो आज के दिन का इतिहास बन गईं।
आज 17 फरवरी है।
- 1670– शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ क़िले को जीता और मुगलों से जमकर लोहा लिया।
- 1739 – the Battle of Vasai began between the Marathas and the Portuguese.
- 1864 – during the American Civil War, the H. L. Hunley became the first submarine to engage and sink a warship .
- 1813- प्रसिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
- 1852– फ़्रांस में प्रेस सेंसर सहित अनेक दमनात्मक क़दम उठाए गये।
- 1882 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
- 1915 – गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
- 1904 – Italian composer Giacomo Puccini’s “Madama Butterfly” premiered at La Scala in Milan, becoming one of the most frequently performed operas ever.
- 1936 – the world’s first superhero, The Phantom, made his debut in Lee Falk’s cartoon strip comics.
- 1927 – वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में प्रयोग हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की।
- 1931 – लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया
- 1933 – अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुयी।
- 1934 – पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।
- 1947 – सोवियत संघ में ‘वायस आॅफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया।
- 1959 – वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
- 1964 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।
- 1976 – मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।
- 1983 – नीदरलैंडस ने संविधान को अंगीकार किया।
- 1996 – रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने ‘डीप ब्लू’ नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया।
- 2000 – संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फ़रवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया।
<><><>
Jean-Baptiste Poquelin (French: [ʒɑ̃ batist pɔklɛ̃]; 15 January 1622 (baptised) – 17 February 1673), known by his stage name Molière (UK: /ˈmɒliɛər, ˈmoʊl-/, US: /moʊlˈjɛər, ˌmoʊliˈɛər/; French: [mɔljɛʁ] ⓘ), was a French playwright, actor, and poet, widely regarded as one of the great writers in the French language and world literature. His extant works include comedies, farces, tragicomedies, comédie-ballets, and more. His plays have been translated into every major living language and are performed at the Comédie-Française more often than those of any other playwright today. His influence is such that the French language is often referred to as the “language of Molière”.
Molière procured a command performance before the King at the Louvre. Performing a classic play by Pierre Corneille and a farce of his own, The Doctor in Love, Molière was granted the use of salle du Petit-Bourbon near the Louvre, a spacious room appointed for theatrical performances. Later, he was granted the use of the theatre in the Palais-Royal. In both locations, Molière found success among Parisians with plays such as The Affected Ladies, The School for Husbands, and The School for Wives. This royal favour brought a royal pension to his troupe and the title Troupe du Roi (“The King’s Troupe”). Molière continued as the official author of court entertainments.
<><><>
वासुदेव बलवन्त फड़के- जन्म- 4 नवम्बर, 1845 ई. ‘महाराष्ट्र’ तथा मृत्यु- 17 फ़रवरी, 1883 ई. ‘अदन’) बात ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का संगठन करने वाले भारत के प्रथम क्रान्तिकारी वासुदेव बलवन्त फड़के की। वासुदेव का जन्म महाराष्ट्र के रायगड ज़िले के ‘शिरढोणे’ गांव में हुआ था। फड़के ने 1857 ई. की प्रथम संगठित महाक्रांति की विफलता के बाद स्वतंत्रता के महासमर की पहली चिंनगारी जलायी थी। वासुदेव बलवन्त फड़के बड़े तेजस्वी और स्वस्थ शरीर के बालक थे। उन्हें वनों और पर्वतों में घूमने का बड़ा शौक़ था। कल्याण और पूना में उनकी शिक्षा हुई। फड़के के पिता चाहते थे कि वह एक व्यापारी की दुकान पर दस रुपए मासिक वेतन की नौकरी कर लें और पढ़ाई छोड़ दें। लेकिन फड़के ने यह बात नहीं मानी और मुम्बई आ गए। वहाँ पर जी.आर.पी. में बीस रुपए मासिक की नौकरी करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी। देश के लिए अपनी सेवाएँ देते हुए 1879 ई. में फड़के अंग्रेज़ों द्वारा पकड़ लिये गए और आजन्म कारावास की सज़ा देकर इन्हें अदन भेज दिया गया। यहाँ पर फड़के को कड़ी शारीरिक यातनाएँ दी गईं। इसी के फलस्वरूप 1883 ई. को इनकी मृत्यु हो गई।
<><><>
रानी गाइदिनल्यू – जन्म- 26 जनवरी, 1915, मणिपुर, भारत; मृत्यु- 17 फ़रवरी, 1993) भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं। उन्होंने देश को आज़ादी दिलाने के लिए नागालैण्ड में अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों को अंजाम दिया। झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान ही वीरतापूर्ण कार्य करने के लिए इन्हें ‘नागालैण्ड की रानी लक्ष्मीबाई’ कहा जाता है। रानी गाइदिनल्यू का जन्म 26 जनवरी, 1915 ई. को भारत के मणिपुर राज्य में पश्चिमी ज़िले में हुआ था। वह बचपन से ही बड़े स्वतंत्र और स्वाभिमानी स्वभाव की थीं। जब रानी गाइदिनल्यू को अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण अंग्रेज़ों ने गिरफ़्तार कर लिया, तब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कई वर्षों की सज़ा काट चुकीं रानी को रिहाई दिलाने के प्रयास किए। किंतु अंग्रेज़ों ने उनकी इस बात को नहीं माना, क्योंकि वे रानी से बहुत भयभीत थे और उन्हें अपने लिए ख़तरनाक मानते थे।
<><><>
Thelonious Sphere Monk (October 10, 1917 – February 17, 1982) was an American jazz pianist and composer. He had a unique improvisational style and made numerous contributions to the standard jazz repertoire, including “‘Round Midnight”, “Blue Monk”, “Straight, No Chaser”, “Ruby, My Dear”, “In Walked Bud”, and “Well, You Needn’t”. Monk is the second-most-recorded jazz composer after Duke Ellington.
Monk’s distinct look included suits, hats, and sunglasses. He also had an idiosyncratic habit during performances: while other musicians continued playing, Monk would stop, stand up, and dance for a few moments before returning to the piano.
Monk is one of five jazz musicians to have been featured on the cover of Time (the others being Louis Armstrong, Dave Brubeck, Duke Ellington, and Wynton Marsalis).
In 1993, he was awarded the Grammy Lifetime Achievement Award. In 2006, he was awarded a special Pulitzer Prize for “a body of distinguished and innovative musical composition that has had a significant and enduring impact on the evolution of jazz”.
<><><>
बुधु भगत अथवा ‘बुदु भगत’ जन्म- 17 फ़रवरी, 1792 ई., राँची, झारखण्ड; मृत्यु- 13 फ़रवरी, 1832 ई.)
आज जयंती है भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध क्रांतिकारी बुधु भगत की। इनकी लड़ाई अंग्रेज़ों, ज़मींदारों तथा साहूकारों द्वारा किए जा रहे अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध थी।
बुधु भगत का जन्म आज के झारखण्ड राज्य में राँची ज़िले के सिलागाई नामक ग्राम में 17 फ़रवरी, सन 1792 ई. को हुआ था। कहा जाता है कि उन्हें दैवीय शक्तियाँ प्राप्त थीं, जिसके प्रतीकस्वरूप वे एक कुल्हाड़ी सदा अपने साथ रखते थे।
आमतौर पर 1857 को ही स्वतंत्रता संग्राम का प्रथम समर माना जाता है। लेकिन इससे इससे पूर्व ही वीर बुधु भगत ने न सिर्फ़ क्रान्ति का शंखनाद किया था, बल्कि अपने साहस व नेतृत्व क्षमता से 1832 ई. में “लरका विद्रोह” नामक ऐतिहासिक आन्दोलन का सूत्रपात्र भी किया।
13 फ़रवरी, सन 1832 ई. को बुधु और उनके साथियों को कैप्टन इंपे ने सिलागांई गांव में घेर लिया। बुधु आत्म समर्पण करना चाहते थे, जिससे अंग्रेज़ों की ओर से हो रही अंधाधुंध गोलीबारी में निर्दोष ग्रामीण न मारे जाएँ। लेकिन बुधु के भक्तों ने वृताकर घेरा बनाकर उन्हें घेर लिया। चेतावनी के बाद कैप्टन ने गोली चलाने का आदेश दे दिया। अंधाधुंध गोलियाँ चलने लगीं। बूढ़े, बच्चों, महिलाओं और युवाओं के भीषण चीत्कार से इलाका कांप उठा। उस खूनी तांडव में करीब 300 ग्रामीण मारे गए। अन्याय के विरुद्ध जन विद्रोह को हथियार के बल पर जबरन खामोश कर दिया गया। बुधु भगत तथा उनके बेटे ‘हलधर’ और ‘गिरधर’ भी अंग्रेज़ों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
<><><>
Michael Jeffrey Jordan (born February 17, 1963), also known by his initials MJ, is an American businessman and former professional basketball player. He played 15 seasons in the National Basketball Association (NBA) between 1984 and 2003, winning six NBA championships with the Chicago Bulls. He was integral in popularizing basketball and the NBA around the world in the 1980s and 1990s, becoming a global cultural icon. His profile on the NBA website states, “By acclamation, Michael Jordan is the greatest basketball player of all time.”
<><><>
रवि टंडन
आज हम याद कर रहे हैं जाने-माने निर्माता निर्देशक रवि टंडन को जिनका जन्म 17 फ़रवरी, 1935 को उत्तर प्रदेश में आगरा शहर हुआ था।
गीत…आदमी जो कहता है, आदमी जो सुनता है.
फिल्म ‘लव इन शिमला’ और ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ में फिल्म निर्देशन की बारीकियां सीखने के बाद रवि टंडन ने अपनी पहली फिल्म बतौर निर्देशक ‘अनहोनी’ बनाई। इस फिल्म में संजीव कुमार के अभिनय की तारीफ अब तक होती है। इसके बाद उन्होंने ऋषि कपूर को लेकर फिल्म ‘खेल खेल में’ बनाई। इसी की रीमेक के तौर पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ी’ बनी।
उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपर हिट फिल्में बनाई थीं। उनके कॅरियर में ‘नजराना’, ‘मुकद्दर’, ‘मजबूर’, ‘खेल खेल में’, ‘अनहोनी’, ‘खुद्दार’, ‘जिंदगी’, आदि फिल्में शामिल हैं।
<><><>
और अब घड़ी की सुईयां कह रही हैं अपने श्रोताओं से अनुमति लें….. तो अलका सिंह और अनीता आनन्द को अनुमति दीजिए। स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए और सुनते रहिए आकाशवाणी।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>