Download
Mobile App

android apple
signal

February 16, 2025 8:35 AM

printer

Aaj Savere

नमस्कार, सुप्रभात, गुड मॉर्निंग! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्‍ड पर हम आपके साथ जुड़ चुके हैं न्‍यूज मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूं, मनोज और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी  सुभद्रा रामाचंद्रन। नमस्कार …।

 

Hello MANOJ and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere – where we share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 16th of February 2025. So, let’s begin with the headlines.

 

<><><> 

 

नजर डालते हैं अब तक के मुख्य समाचारों पर-

मुख्य समाचार-

प्रधानमंत्री-शिखर बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत न केवल भविष्य के बारे में वैश्विक विचार विमर्श का विषय है बल्कि इन चर्चाओं का केंद्र बिंदु भी है। कल नई दिल्‍ली में एक मीडिया हाउस में आयोजित बैठक में श्री मोदी ने कहा कि भारत को विश्व में एक ऐसा स्थान मिला हुआ है जो पहले कभी नहीं था। उन्होंने कहा कि चाहे देश हो या वैश्विक मंच हो लोगों में भारत का विश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत 2014 से तेज विकास के पथ पर है। उन्होंने कहा कि मात्र एक दशक में भारत विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो  गया है। श्री मोदी ने कहा कि भारत पहली तीन औद्योगिक क्रांतियों में शामिल नहीं हो पाया लेकिन वह चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए विश्‍व के साथ आगे बढ़ने का तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापार के भय को आसान व्यापार करने के रूप में परिवर्तित कर दिया है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार विकसित भारत बनने की यात्रा में निजी क्षेत्र को महत्‍वपूर्ण भागीदार के रूप में देखती है।

 

<><><> 

 

External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar met Norwegian Finance Minister and incoming Chair of the Munich Security Conference, Jens Stoltenberg, in Munich. They had a useful exchange on the evolving global security architecture.

Dr. Jaishankar also met Argentina’s Foreign and Trade Minister Gerardo Werthein on the sidelines of the Conference. In a social media post, the External Affairs Minister said they discussed further expansion in India-Argentina trade and investment. They also shared perspectives on global affairs.

The External Affairs Minister also caught up with Denmark’s Foreign Minister Lars Rasmussen and discussed the complex challenges of European security.

 

<><><>

दिल्ली में कल देर शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, अधिकारियों ने बताया कि इसमें 15 लोगों की मृत्यु हुई है और कई घायल हो गए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्री वैष्णव ने कहा कि स्टेशन पर अचानक यात्रियों की भीड़ के बढ जाने के कारण यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है।

श्री वैष्णव ने कहा कि भीड़ को हटाने के लिए प्रयागराज के महाकुंभ के लिए तुरंत चार विशेष ट्रेनें चलाई गईं और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस घटना से व्यथित हैं और उनकी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के संबंध में श्री वैष्णव, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और अन्य संबंधित अधिकारियों से बात की। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने घायलों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा करने के लिए अस्पताल का दौरा किया।

 

<><><> 

 

United States has announced that Europe will not participate in Ukraine’s peace talks. Keith Kellogg, Assistant to the US President and Special Envoy for Russia and Ukraine, made this statement during the global security conference in Munich, Germany yesterday. Mr. Kellogg is on a European tour to further President Donald Trump’s objective of securing peace in the region.Earlier, Ukrainian President Volodymyr Zelenskiy called for a European army, arguing that the continent can no longer depend on US protection and needs a strong military to earn respect from Washington. NATO Secretary General Mark Rutte has also urged Europeans to get their act together in supporting Ukraine.

 

<><><> 

 

Moving to sports news now

In the Women’s Premier League 2025, Delhi Capitals defeated Mumbai Indians by two wickets in a thrilling encounter at Kotambi Stadium in Vadodara last night. Mumbai Indians, batting first after being put in, were dismissed for 164 runs in 19.1 overs. For Mumbai, Nat Sciver-Brunt scored 80 runs off 59 balls, while Captain Harmanpreet Kaur chipped in with 42 off 22 balls.Chasing the target of 165 runs, Delhi lost wickets at regular intervals but managed to get past the score with the help of Shafali Verma’s quickfire 43 runs off 18 balls and Sarah Bryce’s 21 from 10.Gujarat Giants Women will take on UP Warriorz Women at the Kotambi Stadium in Vadodara, this evening. The match will begin at 7.30 PM.

 

<><><>

Now some Hockey news

In hockey, the Indian Women’s team secured a hard-fought 3-2 victory over England in their opening match of the FIH Pro League campaign at Kalinga Stadium in Bhubaneswar last evening.Vaishnavi Phalke gave India an early lead in the 6th minute, however, England’s Darcy Bourne equalized in the 12th. Deepika put India ahead again in the 25th minute, only for Fiona Crackles to level the score in the 58th. In a dramatic finish, Navneet Kaur secured the win for India with a decisive goal in the final minute. The Indian women’s team will face England again today at 5:15 PM at the same venue.

<><><>

अब खबरें महाकुंभ की :-

महाकुम्‍भ-पक्षी महोत्‍सव जलवायु सम्‍मेलन

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर महाकुम्‍भ में आज प्रकृति और पक्षी महोत्‍सव-2025 का उद्घाटन किया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि भारतीय स्किमर को महोत्‍सव के शुभंकर के रूप में चुना गया है, जोकि आस्‍था और संरक्षण के संगम का प्रतीक है।  

<><><>

और अब रुख करते हैं महा नगरो के समाचार का

And now metro news from Chennai, Bengaluru and Hyderabad.

Chennai Metro News

The Madras High court has said that a prisoner is also entitled to basic human rights and providing education is a basic right to live with dignity. A division bench of Justice .S.M.Subramaniam and Justice M.Jothiraman made the observation on a plea seeking direction to the Puzhal Prison authorities to remove one of the prisoners from solitary confinement and to provide basic facilities.

 

<><><> 

 

The Tamil Nadu government has officially taken possession of assets seized from late chief minister J Jayalalithaa in the long-running disproportionate assets case. These included 27 kg and 558 grams of gold jewellery, 1,116 kg of silver, and documents related to 1,526 acres of land,  previously stored in the Karnataka Vidhana Soudha treasury. The transfer took place on Friday, following a Bengaluru court’s order for Karnataka to hand over the valuables.

 

<><><> 

 

Bengaluru Metro News

The Railway Minister Ashwini Vaishnaw has assured rail connectivity to the Kempegowda International Airport in Bengaluru along with Metro and road connectivity. Addressing the media in the city, he said that a rail over bridge will provide a rail link to the airport. The railway link will help air travellers to reach the airport within 45 minutes. On decongesting the Bengaluru city, the minister said that Suburban rail link and a proposed circular rail link will help improve seamless commutation.

 

<><><> 

 

Railway Minister Ashwini Vaishnaw reviewed the ongoing and proposed railway projects in Bengaluru. Several important railway projects including the procurement of rolling stocks for suburban rail, the doubling of the Baiyyappanahalli-Hosur and Yesvantpur Channasandra sections came up for discussion. The Progress of Bengaluru Metro Rail projects and the proposed Hubballi Ankola railway line and the performance of the Rail Wheel Factory in Bengaluru was discussed with the officials. He noted with appreciation the design of KRIDE for the Suburban railway project that helped eliminate six level crossing gates between Hebbal and Banaswadi. This was possible by raising the railway track through the road under bridge at these locations. The minister reviewed the proposed redevelopment of KSR Bengaluru station that is said to significantly improve infrastructure and commuter facilities.

 

<><><> 

 

Hyderabad Metro News  

NALSAR University of Law has launched the Milon K Banerji Arbitration Centre (MKBAC) on the university campus in Hyderabad. The centre has been established through an endowment by senior advocate Gourab Banerji and is named in honour of the late Milon K. Banerji, an esteemed jurist who served as the Attorney General of India for two terms.

Delivering a keynote address, former Supreme Court Judge and MKBAC Chair Justice Rohinton Fali Nariman discussed Banerji’s contributions towards the field of arbitration.

Telangana High Court Judge Justice Moushumi Bhattacharya praised the skills and contributions of Banerji that she had witnessed on a personal level. NALSAR University of Law Vice Chancellor Prof. Srikrishna Deva Rao said the Centre aims to foster collaboration among students, legal scholars, practitioners, and policymakers, providing a platform for academic discourse and professional development.

 

<><><> 

 

दिल्ली- सूरजकुंड मेला

हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार को  अवकाश वाले दिन देशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचें। इस वर्ष मेले के साझेदार राज्य मध्य प्रदेश और ओडिशा हैं। मेले में मिस्र, इथियोपिया, सीरिया, अफगानिस्तान, बेलारूस सहित लगभग 42 देशों के लगभग छह सौ प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा, बिम्सटेक देशों – बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड सहित कई देश भी मेले में भाग ले रहे हैं। इस मेले का उद्देश्य हस्तशिल्प उत्‍पाद और हथकरघा को बढ़ावा देना है। सुरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन द्वारा केंद्रीय पर्यटन, वस्त्र, संस्कृति और विदेश मंत्रालयों के सहयोग से आयोजित इस मेले के लिए आगंतुक टिकट, मेला स्थल पर निर्धारित काउंटरों तथा दिल्‍ली मेट्रो के ऐप दिल्ली सारथी 2.0 से खऱीद सकते हैं। इसके अलावा दिल्‍ली मेट्रो के सभी स्‍टेशनों पर से भी टिकट खरीदे जा सकते हैं।

दिल्‍ली – अमृत उद्यान

राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान के शीतकालीन संस्करण में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस वर्ष उद्यान में पर्यटकों के बीच ट्यूलिप और अन्य प्रजातियों के 140 प्रकार के गुलाब के फूल आकर्षण का केंद्र हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है विभिन्न प्रकार के 80 से ज्यादा प्रजातियों के फूल भी आगंतुकों को खूब पसंद आ रहे हैं।

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र-समाचार

जनादेश के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है – एकनाथ शिंदे

कोंकण के लोगों से मिले भारी समर्थन को स्वीकार करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बात पर जोर दिया कि उनके भारी जनादेश के साथ इस क्षेत्र की सेवा करने और इसके उत्थान की बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी है। वे शनिवार को रत्नागिरी के चंपक मैदान में आयोजित धन्यवाद सभा में बोल रहे थे, जहां उन्होंने शिवसेना नेताओं को विधायक चुनने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शिवसेना के उपनेता उदय सामंत, राज्यमंत्री योगेश कदम, विधायक किरण सामंत, विधायक नीलेश राणे, वरिष्ठ नेता रामदास कदम, पूर्व विधायक राजन साल्वी और कई अन्य गण्‍यमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर श्री सामंत ने विश्वास जताया कि शिवसेना आगामी जिला परिषद चुनावों में भगवा झंडा फहराएगी, जिससे क्षेत्र के प्रति पार्टी की ताकत और प्रतिबद्धता की पुष्टि होगी।

<><><>

 

कोलकाता-समाचार

कोलकाता के सत्यजीत रॉय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट-एसआरएफटीआई में शनिवार को तीसरे बंगाल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल- बीआईएफएफ का उद्घाटन हुआ। सूचना और प्रसारण मंत्रालय और बांग्ला आबार ने संयुक्त रूप से इस फेस्टिवल का आयोजन किया है। यह फेस्टिवल 18 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान फिल्में, लघु फिल्में, लाइव कॉन्सर्ट, पैनल चर्चा आदि का आयोजन किया जाएगा।

 

<><><> 

 

और अब, चेन्‍नई, हैदराबाद और बैगलूरू के मौसम का हाल जानते हैं सुभद्रा से

Chennai is expected to have fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 23 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.

Bengaluru is expected to have Mainly Clear sky. The minimum temperature was 16 degrees Celsius and maximum will be around 33 degrees.

Hyderabad is expected Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 18 degrees and a maximum of 32 degrees Celsius.

 

<><><> 

 

मनोज: और अब महानगरों दिल्‍ली, मुंबई और कोलकाता के मौसम का हाल जानते हैं।

दिल्‍ली में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मुम्बई में आज आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

कोलकाता में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा तथा बाद में आसमान साफ हो जाने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

 

<><><> 

 

और अब समय है इतिहास में दर्ज आज की कुछ महत्‍वपूर्ण घटनाओं के जिक्र का। आज 16 फरवरी है।

  • 1883 the very famous ladies magazine ladies home journal began publication in philedelphia unites states of America In 1923, archaeologist Howard Carter unsealed the burial chamber of Pharaoh Tutankhamun on February 16. The discovery remains one of the most famous archaeological finds in history.
  • 1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
  • February 16, 1926, physicist and astronomer Robert H. Goddard launched the world; first liquid-fueled rocket in Auburn, Massachusetts.
  • 1927 – Rail service started between India and Nepal.
  • 1937 Dupont patents a new thread, nylon, which will replace silk in a number of products and reduce costs.
  • 1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।
  • 1959 After defeating the forces of dictator General Fulgencio Batista, Fidel Castro became premier of Cuba this day in 1959 and transformed the island country into the Western Hemisphere&#39;s first communist state.
  • 1982 – कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
  • February 16 1968 Elvis Presley Gospel album; How Great Thou Art is awarded a Gold record. It would go on to win a Grammy Award for Best Sacred Performance and by 2010 was certified Triple-Platinum.
  • 1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
  • 2003 – विश्व की पहली क्लोन भेड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।
  • 2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।
  • 1980 The first visible Total Solar Eclipse of the 20th Century was seen. This succeeded the total solar eclipse after 22 June 1898.
  • Feb 16, 1999, marked the debut of the Euro currency in the form of physical banknotes and coins.
  • 2005 The Kyoto Protocol, an international treaty aimed at reducing the emission of gases that contribute to global warming, went into effect.
  • Vande Bharat Express, India first high-speed train, successfully completed its first commercial journey from New Delhi to Varanasi this day in 2019.
  • 2008-  मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया। टाटा मोटर्स ने सेना के लिए लाइट स्पेशिएस्टि ह्वीकल नाम से एक वाहन उतारा। बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारम्भ किया।
  • 2009- कार्यवाहक वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट पेश किया।
  • 2010- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुजराती के लेखक शिरीष जे. पंचाल ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया। राज्यसभा संसद एवं प्रसिद्ध हिन्दी अनुवादक वाई. लक्ष्मीप्रसाद को तेलुगु साहित्य के लिये यह पुरस्कार दिया गया।
  • 2010- शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, वरिष्ठ फ़िल्म अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू और नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति तथा कर्नाटक संगीत के तीन प्रसिद्ध व्यक्तियों कुल छह व्यक्तियों को उनके संगीत नाटक और नृत्य में योगदान के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फ़ैलो (अकादमी रत्न) प्रदान करने की घोषणा की गई।

 

<><><> 

 

मनोज- और अब याद करते हैं उन महान विभूतियों को जिनका आज जन्‍मदिन, जयंती या पुण्‍यतिथ‍ि है।
पुण्‍यतिथि

Tributes to the father of Indian cinema dadasaheb phalke one of the eminent directors and screenwriters in the history .. in his career of 19

years he made 95 full length movies and 26 short movies.. As a child, Phalke displayed great interest in the creative arts. Determined to pursue his dreams, he joined the Sir J.J. School of Art, Bombay in 1885. While there he pursued a variety of interests, including photography, lithography, architecture, and amateur dramatics, and he became adept even at magic. He briefly worked as a painter, a theatrical set designer, and a photographer. In 1969 the govt of india in honor of the great director and screenwriter , started the dadasaheb phalke award which is given to a showbiz for lifetime contribution to cinema. This award remains one of the revered awards for the film fraternity in India.

दादा साहब फाल्के ने 3 मई 1913 को बंबई के ‘कोरोनेशन थिएटर’ में ‘राजा हरिश्चंद्र’ नामक अपनी पहली मूक फ़िल्म दर्शकों को दिखाई थी। दादा साहब फाल्के ने 1913 में पहली मूक फ़िल्म बनाई थी। 20 वर्षों में उन्होंने कुल 95 फ़िल्में और 26 लघु फ़िल्में बनाई।दादा साहब की अंतिम मूक फ़िल्म ‘सेतुबंधन’ 1932 थी, जिसे बाद में डब करके आवाज़ दी गई। उस समय डब करना भी एक शुरुआती प्रयोग था। दादा साहब ने जो एकमात्र बोलती फ़िल्म बनाई उसका नाम ‘गंगावतरण’ है।

 

<><><> 

 

The first Indian to achieve the coveted title of Senior Wrangler at the University of Cambridge, and became a university administrator and Indian ambassador followed by many more coveted positions in india and awards .THATS Sir Raghunath Purushottam Paranjpe who took birth this day in 1876.. sir Paranjpe always scored first place in university exams in india but also topped the mathematical tripos exams at the University of Cambridge, after which, he became the first Indian to receive the honor of ‘Senior wrangler.. Paranjape also wrote about his life and work in his autobiography, 84 Not Out, which was published in 1961. In his memory, a road in Pune was named Wrangler Paranjape Road.

 

<><><> 

 

Astrophysicist megnad saha passed away this day in 1956…. he developed the Saha ionization equation, used to describe chemical and physical conditions in stars. His work allowed astronomers to accurately relate the spectral classes of stars to their actual temperatures.

 

<><><> 

 

आज पुण्‍यतिथि है प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी की। उनका जन्म- 27 नवम्बर, 1952 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल हुआ था। (मृत्यु- 16 फ़रवरी, 2022) उनका वास्तविक नाम ‘अलोकेश लाहिड़ी’ था। सोने के गहनों से लदे बप्पी लाहिड़ी के संगीत में अगर डिस्को की चमक-दमक नज़र आती थी तो उनके कुछ गाने सादगी और गंभीरता से परिपूर्ण हैं। ‘बप्पी दा’ के नाम से मशहूर बप्पी लाहिड़ी ने सन 1970 से 1990 के दशक के दौरान भारतीय सिनेमा को बहतरीन डिस्को गीत दिए थे। बप्पी लाहिड़ी और मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी ने बॉलिवुड में ऐसी धूम मचाई थी कि सब डांस और डिस्को म्यूजिक के दीवाने हो गए थे।

<><><>

REMEMBERING MACHITO LATIN JAZZ MUSICIAN born this day in 1912 Machito popularized Cuban musical culture throughout the United States and the world. He helped infuse Latin music into mainstream American music, making a name for himself as the father of Latin jazz and influencing generations of musicians that followed,, . J azz greats George Shearing, Dizzy Gillespie, Charlie Parker and Stan Kenton credited Machito as an influence. An intersection in East Harlem New York is named &quot;Machito Square&quot; in his honor…

 

<><><>

BIRTH ANNIVERSARY OF James Ingram, soulful R and B singer a two time grammy winner and 14 time nominee who has recorded some soul stirring songs both solo and several duets Ingram also co-wrote &#39;P.Y.T. (Pretty Young Thing)&#39; the sixth single from Michael Jackson&#39;s album,  (Thriller .. sadly he passed away at the age of 66 in 2019)

<><><>

आज जन्‍म दिवस है जानेमाने भारतीय हिंदी लेखक, आलोचक, कवि तथा गद्यकार विश्वनाथ त्रिपाठी का। उनका जन्म- 16 फ़रवरी, 1931 को ज़िला बस्ती, उत्तर प्रदेश में हुआ है। उनके श्रेय में लगभग 20 प्रकाशन हैं। जिनमें साहित्यिक आलोचना, संस्मरण और कविता संग्रह शामिल हैं। प्रगतिशील विचारधारा से सम्बद्ध कट्टरतारहित आलोचक के रूप में डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी ने मुख्यतः मध्यकालीन साहित्य से लेकर समकालीन साहित्य तक की आलोचना में गहरी अंतर्दृष्टि का परिचय दिया है। जीवनी एवं संस्मरण लेखन के क्षेत्र में भी उन्होंने महत्त्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। विश्वनाथ त्रिपाठी की भाषा एवं साहित्य दोनों के गम्भीर अनुसंधित्सु रहे हैं। उनकी पहली पुस्तक ‘हिन्दी आलोचना’ आज भी अपनी मौलिकता, प्रांजलता, ईमानदार अभिव्यक्ति तथा सटीक एवं व्यापक विश्लेषण के कारण अपने क्षेत्र में अद्वितीय है।वर्ष 2014 में उन्हें उनकी रचना ‘व्योमकेश दरवेश’ के लिए उन्‍हें ‘मूर्ति देवी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

<><><>

NEW WAVE ROCK BAND DURAN DURAN S GUITARIST FOUNDER MEMBER ANDY TAYLOR celebrates HIS BIRTHDAY TODAY ALONGSIDE DURAN DURAN ANDY ALSO WROTE SONGS FOR OTHER MUSICIANS LIKE of Robert Palmer, Rod Stewart, The Almighty, Thunder, Love and Money, Mark Shaw, AND MANY MORE

<><><>

Tennis legend John Mcnroe turns a year older today He first attracted international attention as an amateur in 1977, when at the age of 18 he became the youngest man to reach the Wimbledon semifinals. In 1978 McEnroe helped the United States win the Davis Cup for the first time in five years by beating the Chilean competitors…McEnroe subsequently led the U.S. team to four more Davis Cup titles. The autobiographies You Cannot Be Serious and But Seriously were published in 2002 and 2017, respectively. McEnroe was inducted into the International Tennis Hall of Fame in 1999.

<><><>

मनोज- और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

<><><>