Download
Mobile App

android apple
signal

February 12, 2025 8:43 AM

printer

Aaj Savere

हाथ में पकडी हुई छतरी बारिश को रोक नहीं सकती मगर हमें बारिश में खडे रहने की हिम्‍मत जरूर देती है। इसी तरह आत्‍मविश्‍वास हमें कामयाबी नहीं दिला सकता मगर जिन्‍दगी की चुनौतियों का सामना करने का होसला देता है। आत्‍मविश्‍वास की इसी बात से आगाज करते हैं, कार्यक्रम आज सवेरे का, एफ एम गोल्‍ड सौ दशमलव एक मेगा हटर्ज, आकशवाणी गोल्‍ड पर। आज सवेरे में आपके साथ हूं मैं नईम अख़तर और मेरी सहयोगी रम्‍या। नमस्‍कार रम्‍या।

 

Hello NAEEM and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere – where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 12th of Feburary 2025. So, let’s begin with the headlines.

<><><>

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कल पेरिस में 14वें भारत-फ्रांस मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी- सीईओ मंच को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने व्यापारिक संबंध मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान दोनों देशों के उद्योग जगत के शीर्ष प्रतिनिधियों ने एक साथ आकर रक्षा, एयरोस्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और सतत विकास के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया।

 

प्रधानमंत्री ने वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में भारत के बढ़ते आकर्षण पर प्रकाश डालते हुए इसकी स्थिर नीतियों और हाल के आर्थिक सुधारों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नियामक सुधार भारत के आर्थिक शासन को अधिक विश्वास-आधारित और कुशल बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने फ्रांसीसी कंपनियों को रक्षा, ऊर्जा, विमानन, अंतरिक्ष, फिनटेक और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने भी मंच को संबोधित करते हुए एआई और नवाचार के लिए वैश्विक तथा समावेशी दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया।

<><><>

After a series of high-level engagements in Paris, Prime Minister Narendra Modi arrived in Marseille along with French President Emmanuel Macron. The Indian community in Marseille gave the Prime Minister a warm welcome upon his arrival. Continuing their strong partnership, Prime Minister Modi and President Macron are participating in key events today. The two leaders will jointly inaugurate India’s first new Consulate in Marseille, a move that will not only enhance consular services for the Indian community in southern France but also play a crucial role in the India-Middle East-Europe Economic Corridor (IMEC).

 

They will also visit the International Thermonuclear Experimental Reactor (ITER) ,a multinational initiative, including India and France, aimed at harnessing nuclear energy for global benefit.

 

Following his engagements in France, Prime Minister Narendra Modi will depart later today for a two-day visit to the United States at the invitation of President Donald Trump.

<><><>

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुफिया जानकारी के लिए प्रौद्योगिकी के महत्व पर बल दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि आतंक-वित्तपोषण की निगरानी, नार्को-आतंकवादी मामलों पर नजर और जम्मू-कश्मीर में पूरे आतंकी तंत्र को समाप्‍त करना नरेन्‍द्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है। गृह मंत्री ने नई दिल्ली में कल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की। उन्‍होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद समाप्‍त करने के लिए सहयोग जारी रखने का निर्देश दिया।
गृह मंत्री ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ की शीतकालीन कार्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने सीआरपीएफ को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ तालमेल बनाए रखने का निर्देश दिया। गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे खुफिया तंत्र की भी समीक्षा की और गुणवत्तापूर्ण खुफिया जानकारी प्रदान करने के लिए कवरेज और पैठ बढ़ाने का निर्देश दिया। केंद्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्‍यूरो-आईबी निदेशक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

<><><>

Electronics and IT Minister Ashwini Vaishnaw has said that Lam Research has announced major investment of over 10 thousand crore rupees in India. In a social media post, Mr Vaishnaw said, it is one more milestone in India’s semiconductor journey. He said, it is a big vote of confidence in Prime Minister Narendra Modi’s semiconductor vision. Lam Research is an US based global supplier of wafer-fabrication equipment and related services to the semiconductor industry. Founded in January 1980, Lam Research is currently world’s leading semiconductor companies.

<><><>

चालू वित्त वर्ष में देश का कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह वार्षिक आधार पर 14 दशमलव छह नौ प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17 लाख 78 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 19 प्रतिशत अधिक वृद्धि हुई है। व्यक्तिगत आयकर संग्रह बढ़कर नौ लाख सैंतालीस हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया जबकि कॉर्पोरेट कर संग्रह सात लाख अठहत्तर हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

<><><>

Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu said the Gaza ceasefire will end if Hamas does not release Israeli hostages on Saturday noon. Earlier, Hamas said on Monday that Israeli ceasefire violations have reached a point where it would no longer hold up its end of the bargain and will delay the release of an upcoming group of Israeli captives indefinitely. Netanyahu said  the Israeli military is ready to “return to intense fighting until Hamas is finally defeated”

 

The ceasefire deal in Gaza began on 19th January, after months of negotiations led by the US, Qatar and Egypt.

 

<><><>

 
Now news from the Mahakumbh at Prayagraj;

The Magh Purnima Snan of Mahakumbh is underway in Prayagraj. The Sacred Snan holds great significance as it marks the conclusion of the special ritual of Kalpavas, with over 10 lakh Kalpavasis participating this year. According to tradition, observing Kalpavas on the banks of the Sangam in Prayagraj until Magh Purnima is believed to yield the spiritual benefits of a thousand years of penance. Performing Kalpavas during Maha Kumbh is considered especially auspicious and rewarding.

Now we go over live to our correspondent Adarsh, who is at Triveni Sangam in Prayagraj.

Q1. Adarsh, what kind of enthusiasm are you witnessing during the Magh Purnima Snan ?

Q2. What are the security arrangements are in place for smooth conduct of the Snan?

<><><>

और अब समय है महानगरों से जुडी खबरों का। तो आइए जानते हैं चेन्‍नई, हैदराबाद और बैगलूरू से क्‍या खबरें हैं आप के पास।

 

The Indian Institute of Technology Madras has developed a fully indigenous microprocessor for aerospace applications of the Indian Space Research Organisation, with participation from private players. The chip, named IRIS, can be used in launch vehicles, ground stations, and for Internet of Things (IoT) and Industrial IoT applications. IIT-M Director V. Kamakoti stated that this achievement demonstrates India’s expertise and ecosystem for producing commercial-grade semiconductor chips.

<><><>

The Sumanasa Foundation and Project 39A, in collaboration with Nam Veedu Nam Oor Nam Kadhai, are organizing a book donation drive for inmates at Puzhal Prison. Book lovers can contribute fiction, non-fiction, and other engaging reads. Launched in 2023 as part of the Art in Prison Program, these organizations have been working with inmates, teaching them visual arts, fine arts, and music.

 

 

Project Coordinator Rahimunisa Begum stated that the goal is to keep prisoners productively engaged while exposing them to various art forms.  

 

The upcoming events include a musical play, Sangeetha Paithiyam, on February 15, followed by performances such as parai, gaana, Carnatic, and light music on March 1, along with a linocut workshop on the same day. All events are free of cost.

<><><>

दिल्ली के उपराजयपाल विनय कुमार सक्सेना और भारत में नीदरलैंड की राजदूत मारिसा जेरार्ड्स ने शांति पथ पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद – एनडीएमसी द्वारा आयोजित ट्यूलिप उत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर श्री सक्सेना ने कहा कि वह दिल्ली को फूलों का शहर बनाना  चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ट्यूलिप उत्सव उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।

<><><>

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर राजधानी में छुट्टी की घोषणा की है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आज दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। इस कारण  दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में काम बंद रहेगा।

<><><>

The Indian Public Sector Undertaking, Bharat Electronics Limited, has formed a joint venture with Israel Aerospace Industries during the Aero India show in Bengaluru. This partnership will serve as a single point of contact for long-term product support services for India’s defense forces. The joint venture will leverage manufacturing capabilities and technological innovations, promoting India’s self-reliance in line with the Make in India vision while delivering world-class solutions. The collaboration will facilitate the transfer of advanced technological capabilities to India and help develop local expertise in critical defense systems. Additionally, the venture aims to create long-term job opportunities and upskill the local workforce.

<><><>

मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक समारोह में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री धर्मवीर मीना के हाथों ग्यारह मध्य रेलवे कर्मचारी सदस्यों को सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सुरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले 11 कर्मचारी सदस्यों में मुंबई डिवीजन से 3, पुणे डिवीजन से 4, सोलापुर डिवीजन से 2, भुसावल डिवीजन से 1 और नागपुर डिवीजन से 1 शामिल हैं। यह पुरस्कार ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान और पिछले महीनों के दौरान ट्रेन परिचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदान किए गए। प्रत्येक पुरस्कार में एक पदक, प्रशंसा प्रमाण पत्र, अनुकरणीय सुरक्षा कार्य का एक प्रशस्ति पत्र और ₹ 2000/- का नकद पुरस्कार शामिल है। जिला वार्षिक योजना से एक प्रतिशत निधि विकलांग व्यक्तियों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए आरक्षित की जाएगी

 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा वित्त एवं योजना मंत्री अजित पवार ने कल मंगलवार को कहा कि राज्य में दिव्यांग व्यक्तियों की महत्वपूर्ण आबादी को देखते हुए वर्ष 2025-26 से हर साल जिला वार्षिक योजना (सामान्य) में नियमित योजनाओं के लिए अनुमत निधि का अधिकतम 1 प्रतिशत उनके कल्याण और सशक्तीकरण के लिए आरक्षित किया जाएगा।

<><><>

The ARK Foundation, which supported G. Trisha, a standout performer in the Under-19 T20 World Cup, in her cricketing journey from Bhadrachalam district in Telangana, celebrated her success with a felicitation ceremony in Hyderabad yesterday. The 19-year-old Trisha was honored by ARK Group Chairman and Managing Director Gummi Ram Reddy at a special event attended by Indian badminton legend Pullela Gopichand, former Indian cricketer and chief selector MSK Prasad, and other dignitaries. Speaking at the event, Trisha expressed her gratitude to the ARK Group for its continuous support and encouragement.

<><><>

आज माघी पूर्णिमा है। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के गंगासागर में पुण्यस्नान में बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। जिला प्रशासन ने सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए हैं। प्रशासन अतिरिक्त बस और जहाज सेवाएं भी चला रहा है। स्वच्छ पेयजल, शौचालय की सुविधा के लिए उचित उपाय किए गए हैं। ठहरने की सुविधा का भी प्रबंध किया गया है। सुंदरबन पुलिस जिला प्रशासन सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपाय कर रहा है।

 

दूसरी ओर, माघी पूर्णिमा के अवसर पर हुगली जिले के त्रिवेणी में भी लाखों श्रद्धालु पुण्य स्नान में भाग ले रहे हैं।

<><><>

Moving onto Sports;
In a setback to Indian cricket team, its star bowler Jasprit Bumrah has been ruled out of the ICC Champions Trophy 2025 due to a lower back injury. Details from our correspondent:

 

“The BCCI made this shocking announcement for Cricket fans last night and named Harshit Rana as Bumrah’s replacement. Rana has impressed everyone in the ongoing ODI series against England, scalping four wickets in his first two outings. Team India have also named spinner Varun Chakaravarthy in the squad, replacingYashasvi Jaiswal who was initially named in the provisional squad. Yashasvi Jaiswal, Mohammed Siraj and Shivam Dubey are kept as Non Traveling substitutes, who will travel to Dubai as and when required.

 

Moving on to next update from Men’s Cricket, India will play against England in the final clash of the 3-match ODI series at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad this afternoon. The hosts have already clinched the series with an unassailable 2-0 lead and the Men in Blue will now aim to clean sweep the series. Skipper Rohit Sharma has also gained momentum with a century in Cuttack, while runs are yet to come from star batsman Virat Kohli.

 

Next we have from the Indian Super League (ISL) Football, where 22nd Matchweek is set to begin today as Mumbai City FC will host FC Goa at the Mumbai Football Arena this evening. FC Goa are placed second in the points table, while Mumbai City FC, are fifth in the rankings. Both the sides will aim to maintain their positioning in the top-6. Chirag Jha, Akashvani News, Delhi.”

<><><>

अब एक नजर आज के मौसम पर –
दिल्‍ली में दिन के समय तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मुम्बई में आसमान साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

कोलकाता में हल्‍का कोहरा छाया रह सकता है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

Chennai is expected to have Fog in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 22 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.

 

Bengaluru is expected to have Mist in the early hours. The minimum temperature was 16 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.

 

Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 21 degrees and a maximum of 34 degrees Celsius.

<><><>

आज हम राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस मना रहे हैं। हर साल मनाया जाने वाला यह दिन भारत की आर्थिक वृद्धि और विकास में उत्पादकता के महत्व पर प्रकाश डालता है। राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) द्वारा आयोजित इस दिन का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में दक्षता, नवाचार और उच्च उत्पादकता को बढ़ावा देना है। यह व्यक्तियों और संगठनों को ऐसे अभ्यास अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है जो प्रदर्शन को बढ़ाते हैं और समग्र प्रगति में योगदान करते हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत 1958 में स्थापित, NPC तकनीकी और प्रबंधन सेवाएँ प्रदान करके भारत में उत्पादकता-उन्मुख संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह संगठनों को उनके संचालन में दक्षता में सुधार करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करता है।

 

Today, we are also observing International Day for the Prevention of Violent Extremism as and when Conducive to Terrorism. The day is observed to raise awareness of the threats linked to violent extremism conducive to terrorism, and to enhance international cooperation in this regard. Violent extremism threatens peace, security, human rights, and development worldwide. It is a complex issue, not tied to any one region, nationality, or belief system. Groups like ISIL, Al-Qaida, and Boko

 

 

Haram have fueled this crisis, spreading intolerance and using social media to promote violence. Their actions have led to mass displacement, worsening an already severe humanitarian crisis. While nothing justifies violent extremism, it often arises where human rights are violated, governance fails, and people feel oppressed. Addressing these root causes is essential to countering its spread.

<><><>

इतिहास के पन्‍नों को और जानते हैं कि इतिहास में आज के दिन क्‍या-क्‍या हुआ।
12 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

⦁ In 1502, Portuguese explorer Vasco da Gama set sail for his second voyage to India.

⦁ 1736 – नादिरशाह फ़्रांस का शासक बना।

⦁ In 1818, Chile was proclaimed an independent republic after three centuries of Spanish colonial rule.

⦁ In 1912, Puyi, the last Emperor of China, was forced to abdicate to pave the way for the Republic of China.

⦁ In 1922, Mahatma Gandhi withdrew from the non-cooperation movement against the British over rising violence in the country.

⦁ 1928 – गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।

⦁ 1934 – फ़्रांस में श्रमिक आम हड़ताल पर गये।

⦁ In 1941, the first penicillin injection was administered to British policeman Albert Alexander by physician Charles Fletcher.

⦁ 1975 – भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।

⦁ 1996 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़िलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

⦁ 2000 – पंडित रविशंकर फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर’ से सम्मानित,

⦁ In 2001-, the NEAR Shoemaker sapcecraft successfully landed on the asteroid 433 Eros, marking the first time spacecraft had touched down on an asteroid, and the landing site was specifically in the “saddle” region of the asteroid.

⦁ 2009 – भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।

⦁ 2013 – उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

⦁ In 2017, British pop singer Adele won the Grammy Award for Best Song (“Hello”) and Best Album (“25”).

<><><>

अब बात उन महान शख्सियतों की जिनकी आज पुण्‍यतिथि या जयंती है।
महादजी शिन्दे (अंग्रेज़ी: Mahadaji Shinde, मृत्यु:12 फरवरी 1794 ई.) रणोजी सिंधिया का पुत्र और उत्तराधिकारी था। वह अंग्रेज़ों के औपनिवेशिक काल में प्रमुख रूप से सक्रिय था। महादजी शिन्दे एक बहुत ही महत्वाकांक्षी और सैनिक गुणों से सम्पन्न व्यक्ति था। अपनी तीव्र बुद्धि और सैनिक कुशलताओं के कारण ही वह मराठा साम्राज्य में विशिष्ट स्थान रखता था। उसकी मृत्यु 1794 ई. में हुई थी। महादजी शिन्दे के जन्म के सम्बन्ध में कुछ विद्वानों का मतभेद है। कुछ विद्वान् इनका जन्म 1729 ई. व 1730 ई. में मानते हैं। ये मराठा साम्राज्य के शासक थे, इन्होंने ग्वालियर पर शासन किया था। इनके पिता का नाम सरदार रानोजी राव शिंदे व माता का नाम चीमा बाई था। इनक राज्याभिषेक 18 जनवरी 1768 ई. को हुआ व इन्होंने 18 जनवरी 1768 ई.-12 फरवरी 1794 ई. तक शासन किया था।

<><><>

Today is also the death anniversary of Immanuel Kant. He was a German philosopher and one of the central Enlightenment thinkers. Born in 1724, Kant’s comprehensive and systematic works in epistemology, metaphysics, ethics, and aesthetics have made him one of the most influential and controversial figures in modern Western philosophy. He has been called the “father of modern ethics”, the “father of modern aesthetics”, and for bringing together rationalism and empiricism, the “father of modern philosophy”.

<><><>

गोपी कुमार पोदिला (अंग्रेज़ी: Gopi Kumar Podila, जन्म- 14 सितंबर, 1957; मृत्यु- 12 फ़रवरी, 2010) प्रसिद्ध विद्वान, भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक तथा अलाबामा विश्वविद्यालय में संकाय सदस्य थे। अपनी अनुसंधान रुचि के रूप में उन्होंने जैव ऊर्जा, कार्यात्मक जीनोमिक्स संयंत्र, आण्विक पादप जैविकी और जैव तकनिकी के लिए अभियान्त्रिकी वृक्ष जैव-ईंधन को सूचीबद्ध किया था। अपने वैज्ञानिक कार्यों के अंतर्गत गोपी कुमार पोदिला ने विशेष रूप से उन गुणसूत्रों का अध्ययन किया जो वृक्षों में वृद्धि को विनियमित करते हैं, विशेष रूप से चिनार और अस्पन वृक्ष में। इसके अलावा उन्होंने मक्का के वैकल्पिक स्रोतों के लिए तेज़ी से बढ़ते वृक्षों और घासों की इथेनॉल उत्पादन के लिए संभावित उपयोग के रूप में पक्ष समर्थकता की।

<><><>

Today, we are remembering American Actor, Kenneth Mars, on his death anniversary.

 

Mars made his acting debut in 1962 as a book publisher on ”Car 54”, “Where Are You?” He later appeared on such television series as ‘Gunsmoke’, ‘Get Smart’, ‘McMillan & Wife’, ‘Columbo’, ‘Harry O’,’ The Bob Crane Show’, and ‘Police Woman’. He also appeared in dramatic roles such as Will Turner, a former FBI agent, in Warren Beatty’s ‘The Parallax View’.

 

He appeared in two Mel Brooks films: as the deranged Nazi playwright The Producers (1967) and a Police Inspector in Young Frankenstein (1974).

 

He also appeared in two seasons of Malcolm in the Middle.

<><><>

नाना फड़नवीस (अंग्रेज़ी: Nana Fadnavis, जन्म: 12 फरवरी 1742 ई.- मृत्यु: 13 मार्च 1800 ई.) एक मराठा राजनेता थे, जो पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा की सेवा में नियुक्त थे। वह अपनी चतुराई और बुद्धिमत्ता के लिये बहुत प्रसिद्ध हैं। 1800 ई. में नाना फड़नवीस की मृत्यु हो गई थी। नाना फड़नवीस ने रघुनाथराव (राघोवा) की स्वयं पेशवा बनने की सारी कोशिशें नाकाम कर दी थीं। नाना फड़नवीस का टीपू सुल्तान से भी युद्ध हुआ था। उन्होंने मराठा साम्राज्य की शक्ति को एक छत्र के नीचे एकत्र करने की सफल चेष्टा की। पेशवा शासन के दौरान नाना फड़नवीस मराठा साम्राज्य के प्रभावशाली मंत्री व कूटनीतिज्ञ थे। यूरोपीयों द्वारा उन्हें मराठा मैकियावेली (सुप्रसिद्ध इतालवी कूटनीतिज्ञ निकोलो मैकियावेली पर आधारित नाम) कहा जाता था।

<><><>

Today, we are remembering Abraham Lincoln, the 16th president of the United States, on his birth anniversary. He served as the President from 1861 until his assassination in 1865. He led the United States through the American Civil War, defending the nation as a constitutional union, defeating the Confederacy, playing a major role in the abolition of slavery, expanding the power of the federal government, and modernizing the U.S. economy.

 

Lincoln is remembered as a martyr and a national hero for his wartime leadership and for his efforts to preserve the Union and abolish slavery. He is often ranked in both popular and scholarly polls as the greatest president in American history.

<><><>

चार्ल्स फ़्रीयर एंड्रयूज (अंग्रेज़ी: Charles Freer Andrews, जन्म- 12 फ़रवरी, 1871; मृत्यु- 5 अप्रॅल, 1940) इंग्लैंड के पादरी थे। वह एक ईसाई मिशनरी, शिक्षक और समाज सुधारक थे। महात्मा गाँधी के करीबी मित्रों में से सी. एफ़. एंड्रयूज भी एक थे। वह गाँधीजी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में भी उनके साथ बराबर रहे। नागरिकों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक करने व गाँधीजी को अफ्रीका से लौटकर भारत आकर आंदोलन करने के लिए भी सी. एफ़. एंड्रयूज ने ही मनाया था। शायद वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जो गांधीजी को ‘मोहन’ कहकर संबोधित करते थे। सी. एफ़. एंड्रयूज ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानव-सेवा को अर्पित किया। उन्होंने ब्रिटिश नागरिक होते हुए भी जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के लिए ब्रिटिश सरकार को दोषी ठहराया और जरनल ओ डायर के कुकृत्य को “जानबूझ कर किया गया जघन्य हत्याकांड” बताया।

<><><>

Today is also the birthday of former Indian cricketer, Gundappa Vishwanath. Vishwanath was rated as one of India’s finest batsmen throughout the 1970s. Viswanath played Test cricket for India from 1969 to 1983, making 91 appearances and scoring more than 6,000 runs. He also played in One Day Internationals from 1974 to 1982, including the World Cups of 1975 and 1979.

 

 

At state level, he played for Karnataka (formerly Mysore) throughout his career. Viswanath, popularly nicknamed “Vishy”, had an elegant and wristy batting style which emphasized timing rather than power. He is the only cricketer to score a double century on debut in a first-class match (against Andhra Pradesh in 1967) and a century on debut in a Test match. In 2008, he received the C. K. Nayudu Lifetime Achievement Award, the highest honour Indian board can bestow on a former player.

<><><>

महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती (जन्म- 12 फरवरी, 1824 – गुजरात, भारत; मृत्यु- 30 अक्टूबर, 1883 अजमेर, राजस्थान) आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी संन्यासी थे। 14 वर्ष की उम्र तक उन्हें रुद्री आदि के साथ-साथ यजुर्वेद तथा अन्य वेदों के भी कुछ अंश कंठस्थ हो गए थे। व्याकरण के भी वे अच्छे ज्ञाता थे। इनके पिता का नाम ‘अम्बाशंकर’ था। स्वामी दयानन्द बाल्यकाल में शंकर के भक्त थे। यह बड़े मेधावी और होनहार थे।

<><><>

प्राण कृष्ण सिकंद (अंग्रेज़ी: Pran Krishan Sikand, जन्म: 12 फ़रवरी, 1920; मृत्यु: 12 जुलाई, 2013) हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता थे। प्राण ऐसे अभिनेता थे, जिनके चेहरे पर हमेशा मेकअप रहता है और भावनाओं का तूफ़ान नज़र आता है जो अपने हर किरदार में जान डालते हुए यह अहसास करा जाता है कि उनके बिना यह किरदार बेकार हो जाता। उनकी संवाद अदायगी की शैली को आज भी लोग भूले नहीं हैं।

 

प्राण को हिन्दी सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2001 में भारत सरकार के पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।[3]सन् 2012 के लिए भारत सरकार ने प्राण को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।

<><><>

और अब समय हो गया है आपसे विदा लेने का। अनुमति दीजिए नईम अखतर और रम्‍या को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्‍ड FM सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज़ पर। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।

<><><>