भरोसा वो शय है जो जिन्दगी को आसानी और खुशहाली से जीने की कुंजी है। मगर इसी भरोसा का एक दूसरा पहलू भी है। भरोसा करो मगर आंख खोलकर। अगर हम आंख मूंदकर किसी पर भरोसा कर लेते हैं तो हमें दो में से कोई चीज यकीनन हासिल होती है। जिन्दगीभर के लिए एक सच्चा और अच्छा दोस्त या फिर जिन्दगीभर के लिए एक कभी न भूलने वाला सबक। तो बस ये हम पर है कि जिन्दगी से हमें दोस्त चाहिए या सबक। फिलहाल सबक को एक तरफ रखते हुए आपका दोस्त यानी आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभात का कार्यक्रम आज सवेरे आपको शुभप्रभात कहता है, जिसे आप सुन रहे हैं एफ एम गोल्ड सौ दशमलव एक मेगा हटर्ज पर। आज सवेरे में आपके साथ हूं मैं नईम अख़तर और मेरी सहयोगी सुभद्रा रामाचन्द्रन। नमस्कार सुभद्रा।
<><><>
Hello NAEEM and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 11th of Feburary 2025. So, let’s begin with the headlines.
<><><>
Prime Minister Narendra Modi will hold talks with French President Emmanuel Macron in Paris today, aimed at further strengthening India-France relations. He will also engage in key bilateral discussions, where several important bilateral deals are also expected to be signed between India and France. He will also set to take part in the AI Action Summit today, where India is co-chairing with the objective of establishing global AI standards and promoting responsible AI development.
Last night, Prime Minister received a warm welcome upon his arrival in France.
<><><>
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम नई दिल्ली में यूनानी दिवस पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे। प्रसिद्ध यूनानी चिकित्सक, शिक्षक और स्वतंत्रता सेनानी हकीम अजमल खान की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 11 फरवरी को यूनानी दिवस मनाया जाता है। आयुष मंत्रालय में केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन का विषय “समेकित स्वास्थ्य समाधान के लिए यूनानी चिकित्सा में नवाचार – आगे की राह” है। यह सम्मेलन संवाद, सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान का काम करेगा, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में यूनानी चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है।
<><><>
India Energy Week 2025 is set to start from today in New Delhi. Briefing media in New Delhi, Petroleum and Natural Gas Minister Hardeep Singh Puri said Prime Minister Narendra Modi will virtually inaugurate the four-day mega event. He said that the four-day event will be the second-largest energy event globally in terms of ministerial and CEO participation, exhibition space, and the number of sessions. The Minister said that the event will showcase the country’s success with the Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) as a model for global adoption.
<><><>
केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कल नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देश के पहले स्वदेशी स्वचालित जैव अपशिष्ट कचरा निस्तारण उपकरण – सृजनम का शुभारंभ किया। तिरुवनंतपुरम में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय अंतर अनुशासनत्मक विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, की ओर से विकसित यह देश में अपनी तरह का पहला उपकरण है।
इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कचरे से कंचन की ओर बढने के लिए आदर्श बदलाव का आह्वान किया और स्थिरता तथा पर्यावरण संबंधी चिंताओं के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने भारत में आए आर्थिक परिवर्तन का भी उल्लेख किया और कहा कि देश अब पांच दुर्बल देशों में से निकलकर प्रथम पांच समूह का सदस्य बन गया है और निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।
सृजनम उपकरण को महंगे और ऊर्जा-गहन भस्मक पर निर्भरता के बिना, रक्त, मूत्र, थूक और प्रयोगशाला डिस्पोजेबल सहित रोगजनक बायोमेडिकल अपशिष्ट को कीटाणुरहित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। उल्लेखनीय रूप से यह उपकरण दुर्गंध को भी बेअसर करता है तथा विषाक्त अपशिष्ट को सुखद सुगंध प्रदान करता है।
<><><>
World Audio Visual & Entertainment Summit, WAVES 2025 is offering a unique opportunity for individuals who understand their city’s sustainability efforts, challenges, and achievements called ‘City Quest: Shades of Bharat’. It is an innovative educational game, and a key component of the ongoing Create in India Challenge under WAVES 2025. Information and Broadcasting Ministry said that this game is designed to educate and inspire the youth by gamifying the metrics of urban development through the lens of the Sustainable Development Goals. It explores the strengths and challenges of 56 cities across the country. This platform will provide a space to highlight cities making significant strides toward a sustainable future. Participants will get the opportunity to showcase their knowledge about the city’s SDG journey, and winners will be felicitated at WAVES 2025 to be held in Mumbai from 1st to 4th May.
<><><>
बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2025 आज चीन के क़िंगदाओ में शुरू होगी। भारत की ओर से लक्ष्य सेन और मालविका बंसोड़ इस प्रतियोगिता में चुनौती पेश करेंगे। लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय के साथ पुरुष एकल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि भारत की नंबर 2 खिलाडी मालविका बंसोड़ महिला एकल में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
एशियाई खेलों के चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी भारत के लिए पुरुष युगल में भाग लेंगे। महिला युगल में युवा सितारे तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद, ओलंपियन अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में 12 टीमें शामिल होंगी जिन्हें तीन-तीन के चार समूहों में विभाजित किया गया है।
<><><>
World champion D Gukesh bowed out of Freestyle Grand Slam chess after losing his second straight quarterfinal game against Fabiano Caruana of the United States yesterday. Having lost the first game with white pieces, Gukesh did not last long against the American Grandmaster in a must-win tie with Caruana finishing the contest in a mere 18 moves. Gukesh will now fight for the last-four spots.
<><><>
अब खबरें प्रयागराज महाकुंभ से..
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में कल माघी पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले स्नान से पहले भारतीय रेल ने तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए युद्ध स्तर पर विशेष प्रबंध शुरू कर दिए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भीड के कारण पैदा स्थिति की समीक्षा की और रेलवे की तैयारियों के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि प्रयागराज के आठ रेलवे स्टेशनों पर महाकुंभ के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है।
<><><>
CHENNAI METRO
The Chief Economic Advisor Anantha Nageswaran has said that Southern States can do more to improve labour productivity
gross value addition, research and skilling. Speaking at the CII South Global linkages summit at Chennai, he said that the Southern States have performed well in GDP per capita, labour force participation, skilling and gross value addition in manufacturing. He said that the total number of people engaged in manufacturing in South India is 33 percent but output share is only about 26 percent. He said that these States have basic skilled workforce, and needs to improve professional skills and high order professional skills, especially with the global developments of high value added manufacturing and adoption of artificial intelligence.
<><><>
Tamilnadu has charted out new plans to document its history. The recent discoveries at Sivagalai in Tuticorin pushed the Iron age back to 5000 years ago potentially making it the oldest in the World. The Archaeology department is working on ambitious projects to learn more about ancient Tamils trade and cultural links. The State has planned an underwater exploration of the Pandiya Port city Korkai and an excavation of a Karnataka Village where Emperor Ashoka’s edict stands.
<><><>
दिल्ली
राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान के शीतकालीन संस्करण में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस वर्ष उद्यान में पर्यटकों के बीच ट्यूलिप और अन्य प्रजातियों के 140 प्रकार के गुलाब के फूल आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के 80 से ज्यादा प्रजातियों के फूल भी आगंतुकों को खूब पसंद आ रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि 30 मार्च तक खुले रहने वाले इस उद्यान में आगंतुक सप्ताह में मंगलवार से लेकर रविवार तक, सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक घूम सकते हैं। सोमवार को रखरखाव के कारण उद्यान बंद रहता है। उद्यान में पर्यटक गेट नंबर 35 से एंट्री कर सकते है। आगंतुक केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन तक के लिए मेट्रो ले सकते हैं। जहां से हर 30 मिनट के अंतराल पर उद्यान के लिए शटल बसें उपलब्ध हैं। आगंतुक मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स/हैंडबैग, पानी की बोतलें और शिशुओं के लिए दूध की बोतलें ले जा सकते हैं। अमृत उद्यान में घूमने के लिए बुकिंग और प्रवेश नि:शुल्क है। राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट से टिकट बुक किये जा सकते हैं।
<><><>
दिल्ली नगर निगम द्वारा गुरुवार को एक विशेष सभा का आयोजन किया जायेगा। इस सभा में वर्ष 2024-25 के लिए संशोधित अनुमानित बजट और वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित बजट प्रस्तुत किया जायेगा। दिल्ली नगर निगम के आयुक्त दोनों बजटों को पेश करेंगे। इस दौरान वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित किए जाने वाले कर की दरों पर भी विचार किया जाएगा।
<><><>
Bengaluru METRO
During the Aero Show yesterday, Secretary Defence Production Sanjeev Kumar unveiled a new name for HJT 36 jet training aircraft developed by HAL. The Hindustan Jet Trainer HJT 36 is renamed as Yashas after extensive modifications.The aircraft is upgraded with state of the art avionics and an ultra modern cockpit. It has also gained weight reduction and replaced imported equipment with the Indian ones. Yashas is capable of stage II pilot training, counter insurgency and counter surface force operations, armament training and aerobatics.
<><><>
मुंबई
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अतिरिक्त नगर आयुक्त (परियोजनाएं) अभिजीत बांगर ने विभागों को निर्देश दिया है कि पुलों के निर्माण के दौरान बीएमसी, रेलवे, पुलिस और बेस्ट के बीच निर्बाध समन्वय और संचार हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पुल निर्माण को तय समय से पहले पूरा करने के प्रयास किए जाने चाहिए। श्री बांगर ने निर्देश दिया कि अंधेरी में गोपाल कृष्ण गोखले ब्रिज, विक्रोली ब्रिज और कारनैक ब्रिज सहित प्रमुख रेलवे ओवरब्रिज को मानसून से पहले पूरा किया जाना चाहिए और जल्द से जल्द यातायात के लिए खोला जाना चाहिए। बीएमसी ने पुल निर्माण में बाधा डालने वाली 12 संरचनाओं को हटा दिया है, और एक महीने के भीतर शेष 12 को हटाने की योजना है। प्रभावित व्यवसायों के लिए उचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा।
<><><>
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में, महाराष्ट्र ने पांच जिलों में लिम्फेटिक फाइलेरियासिस के उन्मूलन के लिए एक सार्वभौमिक जन औषधि प्रशासन (एमडीए) अभियान शुरू किया है। इस राष्ट्रीय स्तर के अभियान का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने किया और राज्य स्तर पर इसे राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। लिम्फेटिक फाइलेरिया एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग है, जो संक्रमित क्यूलेक्स मच्छरों के कारण होता है, जो दूषित पानी में प्रजनन करते हैं। अभियान का उद्देश्य इसके प्रसार को नियंत्रित करना और निवारक उपायों और दवा के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करना है। केंद्र सरकार का लक्ष्य 2027 तक भारत से लिम्फेटिक फाइलेरिया को खत्म करना है।
<><><>
Hyderabad metro
In Hyderabad, The Cyberabad police arrested four more persons yesterday for allegedly threatening and manhandling the head priest CS Rangarajan of Chilkur Balaji temple also known as Visa Temple. CS Rangarajan was threatened and manhandled by Veera Raghava Reddy, who runs a YouTube channel named ‘Rama Rajyam’, and his associates on Friday. DCP of the Zone Ch Srinivas said so far 6 people including two women were arrested and the case is being investigated thoroughly,”. The police following a complaint made by the head priest, registered a case and arrested main accused Veera Raghava Reddy on Sunday. Meanwhile Chief Minister Revanth Reddy spoke to the Chief Priest over phone and consoled him. The Chief Minister ordered the police officials to take stringent action against assailants.
<><><>
कोलकाता
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में त्रिवेणी कुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। अमृत स्नान 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के अवसर पर होगा। त्रिवेणी कुंभ मंगलवार से शुरू होकर 13 फरवरी को समाप्त होगा। मंगलवार (11/02/2025) को 10 हजार दीये जलाए जाएंगे। राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दूसरी ओर, नदिया जिले में माझेर चार इलाके में गौरांग महाप्रभु घाट पर कुंभ मेला आयोजित किया गया है। बंगा कुंभ मेला परिषद ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह 16 फरवरी तक चलेगा।
<><><>
दिल्ली में हल्का कोहरा रहने का अनुमान है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुम्बई में सुबह कोहरा और बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में घना कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
<><><>
Chennai is expected Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 23 degrees Celsius and maximum will be around 33 degrees.
Bengaluru is expected to have Mist during early morning. The minimum temperature was 16 degrees Celsius and maximum will be around 30 degrees.
Hyderabad is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The temperature will hover between a minimum of 18 degrees and a maximum of 33 degrees Celsius.
<><><>
International Day of Women and Girls in Science Today is a special day for women and girls in science as we celebrate the International Day of Women and Girls in Science,. Observed on February 11th, the day serves as a crucial platform to highlight the vital contributions of women in scientific fields, This Day is a reminder that women and girls play a critical role in science and technology communities and that their participation should be strengthened.
<><><>
⦁ 660 bc Japan was founded by its legendary first emperor, Emperor Jimmu.
⦁ On this day in 1858 in Lourdes, France, 14-year-old Bernadette
⦁ Soubirous, a miller & daughter, first had visions of the Virgin Mary that were authenticated by Pope Pius IX in 1862, initiating the cult of Our Lady of Lourdes.
⦁ 1613 – मुग़ल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।
⦁ 1814 – यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
⦁ 1826 – लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना ‘यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन’ के नाम से की गई।
⦁ 1933 – गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू हुआ था।
⦁ 1975 – ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी की प्रथम महिला नेता के रूप में मागरेट थैचर का निर्वाचन।
⦁ 1942 The comic book “Archie” was first published.
⦁ In 1978, China lifted the ban on the works of Aristotle, William
⦁ Shakespeare, and Charles Dickens.
⦁ 1979 – Cellular Jail, which is situated at Andaman Nikobar Islands, was declared as a National Memorial.
⦁ As I walked out the door toward the gate that would lead to my
⦁ freedom, I knew if I didn’t leave my bitterness and hatred behind, I’d still be in prison. In 1990, South African anti-apartheid activist and revolutionary Nelson Mandela, was freed from prison.
⦁ 1987 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
⦁ 1997 – भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के ‘कलिंग पुरस्कार’ से सम्मानित।
⦁ In 2020, the World Health Organization officially named the
⦁ coronavirus pandemic COVID-19, with the virus being designated COVID-19.
⦁ 2023 The Armenian-Turkish land border opened for the first time in 35 years.
<><><>
दीनदयाल उपाध्याय जन्म: 25 सितंबर, 1916, मथुरा, उत्तर प्रदेश; मृत्यु: 11 फ़रवरी 1968 भारतीय जनसंघ के नेता थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंन्त अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को महत्त्व दिया। वे भारतीय जनता पार्टी के लिए वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मज़हब और संप्रदाय के आधार पर भारतीय संस्कृति का विभाजन करने वालों को देश के विभाजन का ज़िम्मेदार मानते थे। वह हिन्दू राष्ट्रवादी तो थे ही, इसके साथ ही साथ भारतीय राजनीति के पुरोधा भी थे। दीनदयाल की मान्यता थी कि हिन्दू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति हैं। दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तक एकात्म मानववाद (इंटीगरल ह्यूमेनिज्म) है जिसमें साम्यवाद और पूंजीवाद, दोनों की समालोचना की गई है।
<><><>
11th Feb 1942 Death Anniversary tributes to one of the stalwarts of freedom struggle and businessman Jamnalal bajaj was He was a very close and true follower of Mahatma Gandhi.As an industrialist and a businessman, Jamnalalji was singular in enunciating for himself a strict code of ethics. He earnestly tried to practice the Gandhian ethic in every sphere of his life – political, social, business and personal.
सन् 1918 में सरकार ने जमनालाल बजाज को ‘राय बहादुर’ की पदवी से अलंकृत किया। 1920 में कलकत्ता अधिवेशन में असहयोग का प्रस्ताव पारित हुआ, तो जमनालाल जी ने अपनी पदवी लौटा दी।
<><><>
I Think , therefore I am this profound quote came from Rene Descartes , French philosopher, mathematician and inventor of analytic geometry He was a creative mathematician of the first , an important scientific thinker, and an original metaphysician. he formulated the first modern version of mind-body connection or dualism therby promoting the evelopment of a new science grounded in observation and experiment,, so he is regarded as the founder of modern philosophy , Rene passed away this day in 1650.
<><><>
1963 SYLVIA PLATH one of the greatest female poets of the
modern era, famous for her iconic works The Colossus and Other
Poems and Ariel passed away this day SHE WAS CALLED THE VOICE INDEED FRIENDS WITH A CONFIDENT COOL UNIQUE VOCAL CHORDS WITH a body of work boasting some of the most upbeat and romantic recordings ever heard, WE REMEMBER THE GREAT LATE WHITNEY HOUSTON ON HER DEATH ANNIVERSARY who left us this day in 2012 at the age of 48……Whitney Houston holds the Guinness World Record as the most awarded female artist of all time, with more than 400 career awards. Whitney won 6 GRAMMY Awards and 22 American Music Awards. One moment in time with her.
<><><>
कमाल अमरोही जन्म: 17 जनवरी, 1918 – मृत्यु: 11 फ़रवरी, 1993 महल, पाकीज़ा और रज़िया सुल्तान जैसी भव्य कलात्मक फ़िल्मों को परदे पर काव्य की रचना करने वाले निर्माता-निर्देशक थे। कमाल अमरोही ने बेहतरीन गीतकार, पटकथा और संवाद लेखक तथा निर्माता एवं निर्देशक के रूप में भारतीय सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी और उसे एक दिशा देने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। पाकीज़ा उनकी ज़िंदगी का ड्रीम प्रोजेक्ट थी। अपने फ़िल्मी जीवन के आखिरी दौर में वह ‘अंतिम मुग़ल’ नाम से फ़िल्म बनाना चाहते थे, लेकिन उनका यह ख्वाब अधूरा ही रह गया।
मेडली
<><><>
फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जन्म: 13 मई, 1905 – मृत्यु: 11 फ़रवरी, 1977 भारतवर्ष के पाँचवें राष्ट्रपति (नाम के अनुसार फ़ख़रुद्दीन अली अहमद पाँचवें राष्ट्रपति और कार्यकाल के अनुसार यह छठे राष्ट्रपति) के रूप में जाने जाते हैं। इनका राष्ट्रपति चुना जाना भी भारतवर्ष की धर्मनिरपेक्ष संवैधानिक व्यवस्था का एक ज्वलंत प्रमाण है। ‘मुस्लिम वर्ग को स्वतंत्र भारत में सम्मान नहीं प्राप्त हो सकेगा’ इस कल्पित आधार के कारण भारत का विभाजन किया गया था। मुस्लिम लीग और उसके नेताओं ने सत्ता लोलुपता के कारण परस्पर सौहार्द्र को भी भारी क्षति पहुँचाई थी। लेकिन फ़ख़रुद्दीन अली अहमद के रूप में जब दूसरा मुस्लिम व्यक्ति भारत का राष्ट्रपति बना तो यह स्पष्ट हो गया कि भारतीय संवैधानिक धर्मनिरपेक्षता का विश्व में कोई सानी नहीं है। राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की स्मृति को शाश्वत रखने के उद्देश्य से भारत सरकार ने इनके चित्र से युक्त डाक टिकट जारी किया। बेशक इंसान सदैव के लिए संसार में नहीं रहता और एक दिन उसे शरीर त्यागना ही होता है तथापि फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जैसे राष्ट्रभक्त कभी भी विस्मृत नहीं किए जा सकते। इनका नाम भारत के सच्चे सपूत के रूप में सदैव याद किया जाता रहेगा।
<><><>
1847 BIRTH ANNIVERSARY One of the outstanding geniuses in the history of technology, Thomas Edison earned patents for over a thousand inventions, including the incandescent electric lamp, the phonograph, the carbon transmitter and the motion picture projector. He also created the world first industrial research laboratory. THIS GREAT INVENTOR WHO exerted a tremendous influence on modern life WAS BORN THIS DAY IN 1857 MILAN OHIO.
<><><>
Lady Singer Guitarist Sheryl Crowe Celebrates Her Birthday Today. Started Out As A School Teacher But Michael Jackson Found Her And Inducted Her Into His Troup Of Backing Vocalists.. Soon After That Sheryl Found Success Recording Her Own Solo Albums And No Looking Back For This California Lady.
<><><>
पंडित नरेंद्र शर्मा जन्म: 28 फ़रवरी, 1913; मृत्यु: 11 फ़रवरी, 1989 हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक थे। नरेंद्र शर्मा का जन्म 28 फ़रवरी, 1913 में उत्तर प्रदेश राज्य के खुर्जा नगर के जहाँगीरपुर नामक स्थान पर हुआ। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षाशास्त्र और अंग्रेज़ी में एम.ए. किया। 1934 में प्रयाग में अभ्युदय पत्रिका का संपादन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी स्वराज्य भवन में हिंदी अधिकारी रहे और फिर बॉम्बे टाकीज़ बम्बई में गीत लिखे। उन्होंने फ़िल्मों में गीत लिखे, आकाशवाणी से भी संबंधित रहे और स्वतंत्र लेखन भी किया।
लगभग 55 फ़िल्मों में 650 गीत एवं ‘महाभारत’ का पटकथा-लेखन और गीत-रचना की।
सॉग- भंवरे ने खिलाया फूल-फूल तो ले गया राजकवंर(प्रेम रोग)
<><><>
रवि टंडन (अंग्रेज़ी: Ravi Tandon, जन्म- 17 फ़रवरी, 1935; मृत्यु- 11 फ़रवरी, 2022) जानेमाने भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे। वह हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता थे। संजीव कुमार के करीबी मित्रों में शामिल रहे रवि टंडन ने फिल्म निर्देशक आर. के. नय्यर के सहायक के रूप में काम शुरू किया था। ‘इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन’ की ओर से फिल्म निर्देशक रवि टंडन को साल 2020 में ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।
गीत – एक मैं और एक तू (खेल खेल में)
<><><>
और अब समय हो गया है आपसे विदा लेने का। अनुमति दीजिए नईम अखतर और सुभद्रा को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्ड FM सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज़ पर। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>