मुख्य समाचार–
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणनाा होगी। दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एलिस वाज ने बताया है कि सुचारू और निष्पक्ष मतगणना प्रक्रिया के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। सुश्री वाज ने बताया कि मतों की गणना के लिए दिल्ली के
ग्यारह जिलों में उन्नीस मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं।
<><><>
The Government has approved eight thousand 800 crore rupees for the Skill India programme from the period 2022-23 to 2025-26. Briefing media in New Delhi yesterday, Information and Broadcasting Minister Ashwini Vaishnaw said that demand driven skill development is the focus of the government and emphasis will be laid on convergence and quality enhancement.
Mr. Vaishnaw said the government has also approved the extension of the tenure of the National Commission for Safai Karamcharis for three years till 31st March 2028.
The Minister also informed that South Coast Railways Zone has been given post facto approval which will lead to efficiency in Railways operations.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से फ्रांस की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। वे वहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे और भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कल नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार शाम को पेरिस पहुंचेंगे। वे फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा एलीसी पैलेस में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।
यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी बुधवार और बृहस्पतिवार को अमरीका यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे अमरीकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
<><><>
In Jammu and Kashmir, the Doda district Administration is all set to host Lal Draman Winter Festival-2025 today. The gala event is being organized by the district administration in collaboration with Tourism Department, Army and Tejas Ek Pahal Foundation.The festival will commence with the National Anthem, followed by a series of cultural performances. To enhance the event’s vibrancy a flag rally featuring the Tricolour will also be organised.
A range of activities have been planned for the festival, including singing competitions, cultural programs, departmental stalls, sports events, traditional Daku dance performances, local art exhibitions and food stalls featuring regional cuisine. Lal Draman is a beautiful saucer shaped meadow enriched with lofty deodar and fir trees, located in village Sazan, 21 Kms from Doda town in North West. In local language, Lal Draman means “Red Meadow”. The place is bestowed with lush green scenic beauty and pleasant weather in summer and with snow in winter. This is Gulshan Raina for Akashveani News, from Jammu.
<><><>
जम्मू-कश्मीर में, कल लगातार तीसरे दिन बजट पूर्व परामर्श जारी रखते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विभिन्न क्षेत्रों और जिलों के मुद्दों पर जानकारी हासिल करने के लिए जन प्रतिनिधियों और प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा की। पुलवामा और रियासी जिलों के डीडीसी अध्यक्षों और विधायकों सहित जन प्रतिनिधियों ने बिजली आपूर्ति, पेयजल योजनाओं, बाढ़ प्रबंधन, स्कूलों, अस्पतालों के स्टाफ और अन्य के बारे में चिंताएं व्यक्त की।
<><><>
In a big relief for Indian students and professionals living in the United States on visas and awaiting green cards, a federal judge in Seattle has indefinitely blocked US President Donald Trump’s executive order that seeks to end birthright citizenship. Slamming the order, the court reportedly said Mr Trump is trying to skirt the rule of law to play “policy games” with the Constitution. US District Judge John Coughenour’s preliminary injunction is the second major legal blow to US President Trump’s efforts to alter the US law as part of a broader immigration crackdown after a federal judge in Maryland issued a similar ruling. The judge noted that the Constitution is not something with which the government can play policy games .He emphasized If the government wants to change the exceptional American grant of birthright citizenship, it needs to amend the Constitution itself.
<><><>
In Indian Super League Football, Mumbai City FC defeated North East United FC by 2-0 at the Jawaharlal Nehru Stadium in Shillong yesterday. The Islanders handed the Highlanders their first defeat after a run of eight winless games to jump to the fourth spot with 31 points. Bipin Singh and Lallianzuala Chhangte scored for Mumbai City FC.
Today, Hyderabad FC will take on Mohammedan FC at 5 pm in Hyderabad while East Bengal will lock horn with Chennaian FC at 7 pm in Kolkata.
<><><>
और खबरें महाकुंभ से –
ग्रामीण विकास और पंचायती राज विकास मंत्रालय ने प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में एक पैवेलियन लगाया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस पैवेलियन में सरकारी योजनाओं और सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त आदर्श गांव का मॉडल प्रदर्शित किया गया है।
<><><>
चेन्नई, हैदराबाद और बैगलूरू से खबरें –
The National Highways authority of India will soon construct two six lane elevated corridors connecting Outer Ring Road with Maduravoyal and Sriperumbudur to improve connectivity for heavy vehicles and reduce traffic bottlenecks on city’s outskirts. Once completed the Corridors will allow trucks to bypass traffic heavy sections of existing highways and reach ports more efficiently.
<><><>
राजधानी के भारत मंडपम में विश्व पुस्तक मेला जारी है। देशभर से बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी मेले में आ रहे हैं। इस वर्ष मेले का विषय- ‘हम भारत के लोग’ हैं, जो भारत गणराज्य के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव को विशिष्ट रूप से दर्शा रहा है। विश्व पुस्तक मेले में शैक्षणिक पुस्तकें, इतिहास की पुस्तकें, उपन्यास और प्रसिद्ध हस्तियों के जीवन पर आधारित पुस्तकों के स्टॉलों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नौ दिन तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक और मनोरंजक पुस्तकों के स्टॉल पर माता-पिता अपने बच्चों के साथ किताबों की खरीदारी कर रहे हैं।
<><><>
For the first time a mega book exhibition will be organised in the Karnataka secretariat building well known as Vidhana Soudha. Karnataka legislative Assembly Speaker U T Khader has informed that the book exhibition will be organised from February 27 to March 3rd and 175 book stalls will be erected for the same. The Karnataka Assembly Speaker informed that book release function, discussions, debates and interactions will be part of the programme.
<><><>
महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने घोषणा की है कि 5 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना से अयोग्य घोषित किया गया है। इनमें से 2 लाख 3 हजार महिलाएं संजय गांधी निराधार योजना की लाभार्थी हैं, जबकि 1 लाख एक हजार महिलाएं 65 वर्ष से अधिक आयु की हैं। इसके अलावा, चार पहिया वाहन रखने वाले परिवारों की महिलाएं, नमो शक्ति योजना की लाभार्थी और 1 लाख 6 हजार महिलाएं जिन्होंने स्वेच्छा से योजना से बाहर निकलने का विकल्प चुना है, उन्हें भी बाहर रखा गया है।
<><><>
महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने घोषणा की है कि 5 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना से अयोग्य घोषित किया गया है। इनमें से 2 लाख 3 हजार महिलाएं संजय गांधी निराधार योजना की लाभार्थी हैं, जबकि 1 लाख एक हजार महिलाएं 65 वर्ष से अधिक आयु की हैं। इसके अलावा, चार पहिया वाहन रखने वाले परिवारों की महिलाएं, नमो शक्ति योजना की लाभार्थी और 1 लाख 6 हजार महिलाएं जिन्होंने स्वेच्छा से योजना से बाहर निकलने का विकल्प चुना है, उन्हें भी बाहर रखा गया है।
<><><>
Telangana State Agriculture Minister Thummala Nageswara Rao yesterday inaugurated the 3rd edition of the three day KISAN Agri show 2025 at the HITEX Exhibition Center in Madhapur in Hyderabad.KISAN Hyderabad 2025 is providing a vibrant platform for exhibitors from diverse sectors of the agricultural industry. The exhibition features an extensive range of products and services, including farm machinery, tractors and implements, and mobile apps for agriculture among other services.
<><><>
कलकता उच्च न्यायालय ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले में संजय राय को आजीवन कारावास दिये जाने के खिलाफ राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी है।
न्यायमूर्ति देबांशु बसाक और मोहम्मद शब्बार रशीदी ने इस मामले में सीबीआई से संबंधित एक अलग अपील को स्वीकार करते हुए यह आदेश जारी किये हैं। संजय राय को इस मामले में 20 जनवरी को सेशन न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। राज्य सरकार ने सेशन न्यायालय के इस फैसलें को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में अपील की थी और संजय राय के लिए मृत्यु दंड की मांग की थी। दूसरी ओर सीबीआई ने भी उच्च न्यायालय में एक अपील दायर कर कहा है कि संजय राय को मृत्यु दंड की राज्य सरकार की मांग का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि वही इस मामले की जांच भी कर रही है। इससे पहले कलकता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार की अपील पर अपना निर्णय सुरक्षित रखा था।
<><><>
मौसम –
दिल्ली में कल दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्य रहा और दिनभर तेज हवाएं भी चलीं। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।
मुंबई में धूप खिली रहेगी। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।
कोलकाता में आसमान साफ रहेगा । आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।
<><><>
Chennai is expected Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 21 degrees Celsius and maximum will be around 33 degrees.
Bengaluru is expected to have Mist during early morning. The minimum temperature was 16 degrees Celsius and maximum will be around 31 degrees.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 19 degrees and a maximum of 32 degrees Celsius.
<><><>
आज का इतिहास:
जानते हैं 8 फरवरी के दिन इतिहास में दर्ज महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में। आज 8 फरवरी 2025 है।
1926 – The Disney Brothers Cartoon Studios was renamed Walt Disney Studios.
1943- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुए थे।
1952: महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी थीं।
1971 – The US NASDAQ, the world’s first electronic stock exchange, was launched.
1986 – Sister Alphonsa was beatified by his Holiness Pope John-ll at Kottayam. She was the first woman from India to be raised to this honour.
1986- दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई थी।
1989 – Mrs. Gro Harlem Brundtland, PM of Norway, was awarded 1988 Indira Gandhi Prize for Peace, Disarmament and Development.
1994 – Indian cricket all-rounder Kapil Dev set the world record for the most test cricket wickets with 432. Muttiah Muralitharan of Sri Lanka currently holds the record with 800 wickets.
2014 – The first McDonald’s restaurant, Vietnam.
<><><>
जन्म दिन, जयंती या पुण्यतिथि–
Muqtida Hasan Nida Fazli, known as Nida Fazli (12 October 1938 – 8 February 2016, was a prominent Indian Urdu and Hindi poet, lyricist and dialogue writer.He was awarded the Padma Shri in 2013 by the government of India for his contribution to literature.
सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो
सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो
किसी के वास्ते राहें कहाँ बदलती हैं
तुम अपने आप को ख़ुद ही बदल सको तो चलो
यहाँ किसी को कोई रास्ता नहीं देता
मुझे गिरा के अगर तुम सँभल सको तो चलो
कहीं नहीं कोई सूरज धुआँ धुआँ है फ़ज़ा
ख़ुद अपने आप से बाहर निकल सको तो चलो
यही है ज़िंदगी कुछ ख़्वाब चंद उम्मीदें
इन्हीं खिलौनों से तुम भी बहल सको तो चलो
Awards FOR Nida Fazli
1998 Sahitya Akademi Award in Urdu for Khoya Hua Sa Kuchh (Poetry collection)
2003 Star Screen Award for Best Lyricist for Sur
2003 Bollywood Movie Award – Best Lyricist for Aa Bhi Ja from Sur
2013 Padma Shri; the Government of India.
<><><>
Alonzo “Lonnie” Johnson (February 8, 1899 – June 16, 1970) was an American blues and jazz singer, guitarist, violinist and songwriter. He was a pioneer of jazz guitar and jazz violin and is recognized as the first to play an electrically amplified violin.
Johnson was born in New Orleans, Louisiana and raised in a family of musicians. He studied violin, piano and guitar as a child and learned to play various other instruments, including the mandolin, but he concentrated on the guitar throughout his professional career.
Johnson’s compositions often depicted the social conditions confronting urban African Americans (“Racketeers’ Blues”, “Hard Times Ain’t Gone Nowhere”, “Fine Booze and Heavy Dues”). In his lyrics he captured the nuances of male-female love relationships in a way that went beyond Tin Pan Alley sentimentalism. His songs displayed an ability to understand the heartaches of others, which Johnson saw as the essence of his blues.
<><><>
शोभा गुर्टू (अंग्रेज़ी: Shobha Gurtu; जन्म– 8 फ़रवरी, 1925, कर्नाटक; मृत्यु– 27 सितम्बर, 2004, मुंबई) भारतीय शास्त्रीय शैली की एक प्रसिद्ध गायिका थीं। उनका मूल नाम ‘भानुमति शिरोडकर’ था। वे एक ऐसी शास्त्रीय शिल्पी थीं, जिन्होंने गायन की ठुमरी शैली को विश्व भर में ख्याति दिलाई। शोभा गुर्टू को ‘ठुमरियों की रानी’ कहा जाता है। उन्होंने ठुमरी के अतिरिक्त कजरी, होरी और दादरा आदि उप-शास्त्रीय शैलियों के अस्तित्व को भी बचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
शोभा गुर्टू ने कई हिन्दी और मराठी फ़िल्मों में भी गीत गाए। सन 1972 में आई कमाल अमरोही की फ़िल्म ‘पाक़ीज़ा’ में उन्हें पहली बार पार्श्वगायन का मौका मिला था। इसमें उन्होंने एक भोपाली ‘बंधन बांधो’ गाया था। इसके बाद 1973 में फ़िल्म ‘फागुन’ में ‘मोरे सैय्याँ बेदर्दी बन गए कोई जाओ मनाओ’ गाया। फिर सन 1978 में असित सेन द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘मैं तुलसी तेरे आँगन की’ में शोभा जी ने एक ठुमरी ‘सैय्याँ रूठ गए मैं मनाऊँ कैसे’ गाया, जो कि बहुत प्रसिद्ध हुई।
<><><>
Thomas Etholen Selfridge (February 8, 1882 – September 17, 1908) was an American first lieutenant in the U.S. Army and the first person to die in an airplane crash. He was also the first active-duty member of the U.S. military to die in a crash while on duty. He was killed while seated as a passenger in a Wright Flyer, on a demonstration flight piloted by Orville Wright.
Selfridge was stationed at the Presidio during the great San Francisco earthquake of April 18, 1906. His unit participated in search and rescue, as well as cleanup operations.
<><><>
जगजीत सिंह (अंग्रेज़ी: Jagjit Singh, जन्म: 8 फ़रवरी, 1941; मृत्यु: 10 अक्टूबर, 2011) ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह और अपनी सहराना आवाज़ से लाखों-करोड़ों सुनने वालों के दिलों पर राज करने वाले प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक थे। उनकी ग़ज़लों ने न सिर्फ़ उर्दू के कम जानकारों के बीच शेरो-शायरी की समझ में इज़ाफ़ा किया बल्कि ग़ालिब, मीर, मजाज़, जोश और फ़िराक़ जैसे शायरों से भी उनका परिचय कराया।
हिंदी, उर्दू, पंजाबी, भोजपुरी सहित कई जबानों में गाने वाले जगजीत सिंह को साल 2003 में भारत सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मभूषण से नवाज़ा गया है।
बचपन में अपने पिता से संगीत विरासत में मिला। गंगानगर मे ही पंड़ित छगन लाल शर्मा के सान्निध्य में दो साल तक शास्त्रीय संगीत सीखने की शुरुआत की। आगे जाकर सैनिया घराने के उस्ताद जमाल ख़ान साहब से ख्याल, ठुमरी और ध्रुपद की बारीकियां सीखीं। पिता की ख़्वाहिश थी कि उनका बेटा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाए लेकिन जगजीत पर गायक बनने की धुन सवार थी।
<><><>
कल्पना दत्त (अंग्रेज़ी: Kalpana Dutt, जन्म: 27 जुलाई, 1913; मृत्यु: 8 फ़रवरी, 1995) देश की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं। उन्होंने अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए क्रांतिकारी सूर्यसेन के दल से नाता जोड़ लिया था। 1933 ई. में कल्पना दत्त पुलिस से मुठभेड़ होने पर गिरफ़्तार कर ली गई थीं। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर के प्रयत्नों से ही वह जेल से बाहर आ पाई थीं। अपने महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए कल्पना दत्त को ‘वीर महिला’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
<><><>
और अब आपसे विदा लेने का समय है। आप स्वस्थ रहें, खुश रहें इन्हीं शुभकामनाओं के साथ दीजिए फरहत नाज और सरबजीत कौर को कार्यक्रम आज सवेरे समाप्त करने की अनुमति। लेकिन आप सुनते रहें आकाशवाणी गोल्ड। आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वैबसाइट newsonair.gov.in पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>