नमस्कार, सुप्रभात, गुडमॉर्निंग! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्ड पर हम आपके साथ जुड़ चुके हैं न्यूज मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूं, मनोज और मेरे साथ हैं मेरे सहयोगी वी.सी. प्रमोद। नमस्कार प्रमोद।
Hello MANOJ and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 04th Feburary 2025. So, let’s begin with the headlines.
<><><>
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह सचिव गोविंद मोहन और खुफिया ब्यूरो तथा रॉ जैसी एजेंसियों के प्रमुख भी भाग लेंगे।
<><><>
The Lok Sabha yesterday took up the discussion on the Motion of Thanks on President’s Address to the joint houses of Parliament.
Speaking during the discussion, Leader of Opposition and Congress MP Rahul Gandhi criticized the President’s speech, calling it a repeat of previous years and a ‘laundry list’ of government achievements. Rahul Gandhi raised concerns about unemployment, stressing that the future of the country depends on the youth. He said the government has failed to address the unemployment issue despite the country’s growth. He pointed out that manufacturing’s share of GDP has dropped from 15.3 percent to 12.6 percent, the lowest in the past 60 years. He concluded by reaffirming that the Constitution is supreme and will continue to guide the country.
Earlier, BJP MP Ramvir Singh Bidhuri, moving the motion, listed the achievements of the Narendra Modi-led government, including public welfare schemes. He attacked the AAP-led Delhi government for allegedly failing to implement central schemes like Ayushman Bharat and the Pradhan Mantri Awas Yojana in the capital. He further accused former Delhi CM Arvind Kejriwal of lavish spending on his official residence.
BJP MP Ravi Shankar Prasad alleged that Congress is uncomfortable whenever the Maha Kumbh is mentioned, noting that thirty five crore people have participated in the event so far. He accused Congress of feeling entitled to govern the country.
Other MPs also raised concerns during the discussion. Naresh Chandra Uttam Patel of the SP pointed out the absence of a mention of the Minimum Support Price, MSP guarantee in the President’s address.
Dr. Kakoli Ghosh Dastidar of the TMC criticized the omission of food inflation and farm loan waivers.
Arvind Ganpat Sawant of Shiv Sena, UBT spoke about schemes benefiting farmers but raised concerns about disparities in the education system.
The House was adjourned and will reconvene today at 11 AM.
<><><>
संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर कल राज्यसभा में चर्चा हुई। चर्चा की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की किरण चौधरी ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के कई बडे कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष, कृषि क्षेत्र के लिए सरकार के प्रयासों को लेकर झूठा अभियान चला रहा है। सुश्री चौधरी ने कहा कि यू.पी.ए. सरकार ने डॉ. स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने किसानों को उनकी उपज के बेहतर दाम सुनिश्चित करने के कई उपाय किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश अभी सही मायनों में विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष के नेता और कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे ने बेरोजगारी, वस्तुओं की बढती कीमतों और अमरीकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के मूल्य में गिरावट का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार पर, हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने के अपने वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। श्री खरगे ने कहा कि सरकार के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली पडे हैं लेकिन उन्हें भरा नहीं जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार, किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है जिसके कारण देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। श्री खरगे ने अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के खिलाफ कथित अत्याचारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने जाति जनगणना कराने की भी मांग की। चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने श्री खरगे के इस आरोप का खंडन किया कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं। श्री गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो-एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार यूपीए शासन के 10 वर्षों के दौरान आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या एनडीए शासन के 10 वर्षों की तुलना में 57 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने विपक्ष के नेता पर हाल ही में हुई महाकुंभ की घटना को राजनीतिक रूप देने का भी आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी कृषि और बेरोजगारी तथा महिला आरक्षण के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के पिछले पांच वर्षों में कृषकों की आय में मामूली वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पांच में से दो किसान कर्ज में हैं और किसानों के लिए कोई कानूनी गारंटी नहीं है। डीएमके पार्टी के एम० षणमुगम ने केंद्र पर मेट्रो और बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं जैसी तमिलनाडु सरकार की विभिन्न मांगों पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। बीजू जनता दल के सुभाशीष खुंटिया ने आरोप लगाया कि आर्थिक और सामाजिक विषमता बढ़ रही है और युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के वाई वी सुब्बारेड्डी ने केंद्र से पोलावरम सिंचाई परियोजना के लिए दूसरे संशोधित लागत अनुमानों को जल्द मंजूरी देने की मांग की।
शिवसेना के मिलिंद देवड़ा ने कहा कि देश के लोगों ने नरेन्द्र मोदी सरकार को तीसरी बार जनादेश दिया है, जो सरकार की नीतियों और दृष्टि पर भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट में भारत के सामने मौजूद चुनौतियों और अवसरों को समाहित किया गया है। ऑल इंडिया अन्ना डीएमके पार्टी के डॉ. एम. थंबीदुरई ने वाल्मीकि और तमिलनाडु के मछुआरा समुदायों को जनजाति श्रेणी में शामिल करने की मांग की। इसके अलावा वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सुभाष चंद्र बोस पिल्ली, ए.जी.पी. के बीरेंद्र प्रसाद बैश्य, बीजेडी की सुलता देव और भाजपा के राम चंद्र जांगडा और बंशीलाल गुर्जर सहित अन्य सदस्यों ने भी चर्चा में भाग लिया। हालांकि, समय की कमी के कारण भाजपा सांसद श्री गुर्जर अपना भाषण पूरा नहीं कर सके और कल अपना भाषण फिर से शुरू करेंगे। बाद में सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा अधूरी रही।
<><><>
Prime Minister Narendra Modi has congratulated musician Chandrika Tandon on winning the Grammy Awards for her album Triveni. In a social media post, Mr Modi commended Ms Tandon’s passion towards Indian culture and accomplishments as an entrepreneur, philanthropist and musician.
<><><>
भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि पिछले महीने की 31 तारीख तक केवल 6 हजार पांच सौ 77 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 के बैंक नोट प्रचलन में रह गए हैं। रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि मई 2023 में प्रचलन में रहे कुल 3 लाख 56 हजार करोड़ मूल्य के दो हजार रुपये के नोटों में से 98 दशमलव 15 प्रतिशत वापस आ गए हैं। रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी, और लोगों से 7 अक्टूबर 2023 तक इन्हें बैंकों में जमा करने या बदलने का आग्रह किया था। 2000 रुपये का नोट अब भी वैध मुद्रा है। रिजर्व बैंक ने लोगों से कहा है कि वे अभी भी भारतीय डाक के माध्यम से आरबीआई के 19 निर्गम कार्यालयों में से किसी पर भी 2000 रुपये के नोट जमा कर सकते हैं या बदल सकते हैं।
<><><>
Sri Lanka is celebrating its 77th National Day today. The official celebrations are being held at Independence Square in Colombo while other cities will also be holding celebrations to mark the event. The official programme features a military parade, cultural performances, and a special address by President Anura Kumara Dissanayake, followed by a Gun Salute at Galle face green by the Sri Lanka Navy. Although nearly Rs. 200 million was spent on the 76th Independence Day celebrations last year, the expenditure has been limited to Rs. 87 million this year.
And, US President Donald Trump has announced a one-month delay in US tariff hikes on Mexico, signaling that a potential deal could be coming. He revealed that he had a friendly conversation with Mexican President Claudia Sheinbaum, who agreed to send 10,000 soldiers to the US-Mexico border to help stop the flow of fentanyl and illegal migrants. Trump also mentioned that discussions with Canada were ongoing, including talks with Canadian Prime Minister Justin Trudeau.
These hikes of 25 percent tariffs on goods from Mexico, 25 percent tariffs on goods from Canada and a 10 percent tariffs on Canadian energy sources and an additional 10 percent tariffs on imports from China were to go into effect on Tuesday.
<><><>
अब खबरें महाकुंभ की…
महाकुंभ भूटान नरेश
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक महाकुंभ का लाभ लेने के लिए आज प्रयागराज पहुंचेंगे। वे त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाएंगे। भूटान नरेश इस यात्रा के सिलसिले में कल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे।
<><><>
Now its time for some Sports News,
In the Indian Super League football, Odisha FC held on for a 2-2 draw against North-East United FC at the Kalinga Stadium in Odisha last evening. An injury-time goal from Isak Vanlalruatfela helped Odisha secure the draw and earn a point. FC Mohun Bagan will take on Punjab FC at the Salt Lake Stadium in Kolkata tomorrow. The match will begin at 7:30 PM IST.
In table tennis, India’s Manush Shah and Diya Chitale will be in action at the WTT Singapore Smash in Singapore this evening. The duo is set to face the Mexican pair of Marcos Madrid and Arantxa Cossio in the Mixed Doubles Pre-quarterfinals. And, In the Women’s Doubles event, India’s Ayhika Mukherjee and Sutirtha Mukherjee will compete against Thailand’s Suthasini Sawettabut and Orawan Paranang in the Round of 32. Another Indian player, Yashaswini Ghorpade, alongside her Australian partner Minhyung Jee, will take on the Swedish pair of Linda Bergstrom and Christina Kallberg in the same round this morning.
And In Mumbai Open WTA 125 tennis, second-seed Rebecca Marino of Canada advanced to the Round of 16 with a dominant 6-0, 6-2 win over Czech Republic’s Sara Bejlek yesterday.
<><><>
दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कल अंतिम समय सीमा तक सभी राजनीतिक दलों ने अपना पूरा दम-खम दिखाया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जंगपुरा, बिजवासन और द्वारका में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभााओं को संबोधित किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी छतरपुर और कालकाजी विधानसभा क्षेत्रो में सार्वजनिक बैठकें की। उधर, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद प्रियंका गांधी ने जंगपुरा में डोर-टू-डोर कैम्पेन और कस्तूरबा नगर क्षेत्र में रोड-शो कर मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार को होगा और मतगणना शनिवार को होगी।
<><><>
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान और मतगणना के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर प्रातः 4 बजे से शुरु हो जाएंगी। सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी। उसके बाद दिनभर ये सेवाएं नियमित रूप से चलेंगी।
<><><>
Chennai
The Directorate of Revenue Intelligence seized 4.6 lakh suspected fake cigarette sticks at Chennai port. These cigarettes were smuggled from Thailand of worth Rs. 9.2 Crore. The cigarettes were sent to a laboratory for analysis as they could be fake one.
<><><>
Tamilnadu Chief Minister M.K.Stalin urged the Minister of External Affairs Jaishankar to take diplomatic efforts to the highest level to stop the arrests of Indian fishermen and to secure the release of all the fishermen in the Srilankan prisons. In a letter to Jaishankar, Chief Minister said that Srilankan Navy apprehended ten fishermen along with their mechanized fishing boat from the Mandapam fishing harbour, Ramanathapuram District. He also listed out the various incidents of the fishermen being caught by the Srilankan Navy. He urged the External Affairs Minister to secure the release of all the fishermen and their fishing boats in the custody of Srilankan authorities.
<><><>
महाराष्ट्र
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले साल नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर चुनाव आयोग और महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी को नोटिस जारी किया है। न्यायधीश अजय गडकरी और कमल खता की खंडपीठ सोमवार को एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आरोप लगाया गया कि शाम 6 बजे मतदान के आधिकारिक समापन समय के बाद लगभग 75 लाख वोट डाले गए। याचिका में दावा किया गया कि इन अंतिम क्षणों के वोटों की प्रामाणिकता को रिकॉर्ड करने या सत्यापित करने की कोई पारदर्शी प्रणाली प्रदान नहीं की गई है। इसमें आगे आरोप लगाया गया कि लगभग 95 निर्वाचन क्षेत्रों में डाले गए वोटों और वास्तव में गिने गए वोटों में विसंगतियां हैं। यह कहते हुए कि चुनाव अधिकारी इन विसंगतियों की रिपोर्ट करने में विफल रहे हैं, याचिका में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा को अमान्य घोषित किया जाए। मामले को आगे की सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया गया। न्यायालय ने आयोग को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
<><><>
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि केंद्र सरकार ने रेलवे परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए 2025-26 के बजट में महाराष्ट्र को रिकॉर्ड 23,778 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। महाराष्ट्र के बजट आवंटन पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने बताया कि राज्य में चल रहे रेलवे कार्य की लागत 1.7 लाख करोड़ रुपये है। मुंबई के उपनगरीय रेलवे के बारे में, श्री वैष्णव ने बताया कि मुंबई सेंट्रल, बांद्रा, जोगेश्वरी, वसई, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, परेल, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण और पनवेल सहित पश्चिमी और सेंट्रल लाइनों पर विभिन्न टर्मिनलों की क्षमता को बढाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि 16,240 करोड़ रुपये के निवेश से नए रेलवे ट्रैक विकसित किए जा रहे हैं। उपनगरीय रेलवे नेटवर्क में भीड़भाड़ को देखते हुए, श्री वैष्णव ने कहा कि सरकार की योजना भीड़भाड़ को कम करने की है। पहले चरण में दो ट्रेनों के बीच का समय अंतराल 180 सेकंड से घटाकर 150 सेकंड तक तथा दूसरे चरण में 120 सेकंड तक किये जाने की योजना है। इस कटौती से ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे यात्रियों को यातायात में सुविधा होगी।
<><><>
Bengaluru
Union Railway Minister Ashwini Vaishnav has informed that Karnataka was allocated 7,564 crore rupees in the budget announced yesterday. Addressing state specific media persons through video conference, the minister informed that 3233 kms of railway lines are electrified in the state which is over 96 percent of total lines. He added that all the remaining tracks will be electrified soon in Karnataka. He said that Karnataka has benefitted since 2014 as 1652 kms of new railway lines were laid till now that is more than the railway network of Srilanka. He also added that there are 31 ongoing projects to lay new railway lines in the state at a cost of over 47 thousand crore rupees and under Amrit Bharat railway station modernisation scheme, 61 railway stations are being provided with ultra modern infrastructure. He also said that Vande Bharat trains and NAMO Bharat trains will make railway travel more comfortable, faster and easier in the days to come.
<><><>
कोलकाता
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि केंद्र सरकार ने रेलवे परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 2025-26 के बजट में पश्चिम बंगाल को 13,955 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। बजट में राज्य के आवंटन के बारे में 3 फरवरी को पत्रकारों से वर्चुअली बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि यह धनराशि यूपीए शासन के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रेल मंत्रालय के प्रभारी होने की तुलना में तीन गुना अधिक है। हालांकि, उन्होंने कहा कि बंगाल में रेलवे परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए भूमि अधिग्रहण में राज्य सरकार के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में रेलवे लाइनों के विस्तार, यात्री सुविधा, स्टेशनों के निर्माण और नई ट्रेनों की शुरुआत के काम में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य में रेलवे परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए 68,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए भूमि अधिग्रहण और कानून व्यवस्था के काम में सहायता करने का आग्रह किया। रेल मंत्री ने कहा कि राज्य के 101 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
<><><>
Hyderabad
Telangana Director General of Prisons Dr Sowmya Mishra inaugurated a weaving unit at Central Prison in Nizamabad district yesterday in presence of Commissioner of Police Sindhu Sharma. The weaving unit, comprising 13 weaving machines, will employ 26 jail inmates who will make towels, napkins, bed sheets and clothes, among others. The products will be distributed to prisoners and convicts and will also be sold to the public through the Prison Department’s stalls. The machinery was shifted from Central Prison Cherlapally in Hyderabad to Central Prison Nizamabad recently and assembled there.
<><><>
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आज आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
<><><>
Chennai is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 21 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.
In Bengaluru, is expected to have a Fog or Mist would occur in early morning. The minimum temperature was 16 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.
In Hyderabad also Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The temperature will hover between a minimum of 20 degrees and a maximum of 34 degrees Celsius.
<><><>
⦁ 1628 . शाहजहाँ को आगरा में मुग़ल बादशाह का ताज पहनाया गया।
⦁ 1986 – The U.S. Post Office issues a commemorative stamp featuring Sojourner Truth.
⦁ 1881 . लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र केसरी का पहला अंक आया था।
⦁ 1902 – Charles Lindbergh became the first man to fly solo across the Atlantic.
⦁ 1924. महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
⦁ 1906 – Clyde Tombaugh, astronomer, discovered Pluto.
⦁ 1960 . भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह खान का निधन हुआ।
⦁ 1990 – Ernakulam was declared the first totally literate district in India.
⦁ 1973 . भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहरलाल नेहरू का उद्घाटन। इसमें 88000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।
⦁ 1992 – National Renewal Fund for industries set up. It aims to provide a social safety net to protect the workers in industrial enterprises from possible adverse consequences of the new economic policy.
⦁ 1990 . केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित हुआ। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई।
⦁ 1994 – India elected to the executive boards of UNDP, UN Population Fund and UNICEF.
⦁ 1996 . दक्षिण.पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चलाए जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
<><><>
Karen Anne Carpenter (March 2, 1950 – February 4, 1983) was an American singer and drummer who formed half of the highly successful duo The Carpenters with her older brother Richard. With a distinctive three-octave contralto range, she was praised by her peers for her vocal skills. Carpenter’s work continues to attract praise, including appearing on Rolling Stone’s 2010 list of the 100 greatest singers of all time.
“Top of the World” is a 1972 song written and composed by Richard Carpenter and John Bettis and first recorded by American pop duo Carpenters. It was a Billboard Hot 100 No. 1 hit for the duo for two consecutive weeks in 1973. It also became Carpenters’ second number one and tenth top-ten single in the Billboard Hot 100.
<><><>
आज पुण्यतिथि है भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक भगवान दादा की। उनका जन्म:1 अगस्त 1913 को मुम्बई में हुआ था। (मृत्यु:4 फ़रवरी 2002 मुम्बई) भगवान दादा अपनी प्रसिद्ध सामाजिक और हास्य फ़िल्म ‘अलबेला’ के लिए जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्मों में नृत्य की एक विशेष शैली की शुरूआत करने वाले भगवान दादा ऐसे ‘अलबेला’ सितारे थे, जिनसे महानायक अमिताभ बच्चन सहित आज की पीढ़ी तक के कई कलाकार प्रभावित और प्रेरित हुए। भगवान दादा का वास्तविक नाम ‘भगवान आभाजी पालव’ था। भगवान दादा का जीवन और फ़िल्मी कैरियर जबरदस्त उतार चढ़ाव से भरा रहा लेकिन वे सिनेमा के इतिहास में अपनी ख़ास जगह रखते हैं। इनकी मुख्य फिल्में हैं-‘अलबेला’, ‘मतलबी’, ‘लालच’, ‘मतवाले’, ‘बदला’ आदि।
<><><>
Satyendra Nath Bose FRS, MP 1 January 1894 – 4 February 1974) was an Indian theoretical physicist and mathematician. He is best known for his work on quantum mechanics in the early 1920s, in developing the foundation for Bose–Einstein statistics, and the theory of the Bose–Einstein condensate. A Fellow of the Royal Society, he was awarded India’s second highest civilian award, the Padma Vibhushan, in 1954 by the Government of India.
<><><>
आज पुण्यतिथि है भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक दौलत सिंह कोठारी की। उनका जन्म- 6 जुलाई को उदयपुर, राजस्थान में हुआ था। (1906; मृत्यु- 4 फ़रवरी, 1993) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विज्ञान नीति में जो लोग शामिल थे, उनमें दौलत सिंह कोठारी, होमी भाभा, मेघनाथ साहा और सी. वी. रमन थे। डॉ. कोठारी रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे। साल 1961 में वह ‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग’ के अध्यक्ष नियुक्त हुए, जहां वे दस वर्ष तक रहे। 1964 में उन्हें ‘राष्ट्रीय शिक्षा आयोग’ का अध्यक्ष बनाया गया था।
<><><>
Pandit Bhimsen Gururaj Joshi (BHEEM-SAYN joe-SHEE; 4 February 1922 – 24 January 2011), also known by the honorific prefix Pandit, was one of the greatest Indian vocalists in the Hindustani classical tradition from Indian subcontinent. He is known for the khayal form of singing, as well as for his popular renditions of devotional music (bhajans and abhangs). Joshi belongs to the Kirana gharana tradition of Hindustani Classical Music. He is noted for his concerts, and between 1964 and 1982 Joshi toured Afghanistan, Italy, France, Canada and USA. He was the first musician from India whose concerts were advertised through posters in New York City. Joshi was instrumental in organising the Sawai Gandharva Music Festival annually, as homage to his guru, Sawai Gandharva.
His greatest endeavour in perpetuating his legacy could be the Sawai Gandharva Festival held at Pune annually since the year 1953 which seeks to promote a certain music culture.
<><><>
आज जन्म दिवस है हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का। उनका जन्म: 4 फरवरी, 1974 को मुम्बई महाराष्ट्र में हुआ है। उर्मिला ने अपने फिल्मी जीवन कि शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में 1981 की फिल्म कलयुग से किया और एक सम्पूर्ण अभिनेत्री के रूप में वो पहली बार 1991 की फिल्म ‘नर्सिम्हा’ में आई। 1995 की रंगीला, 1997 की जुदाई और 1998 की सत्या में उर्मिला के अभिनय को बहुत सराहा गया, इन तीनों फिल्मों को फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिये नामित किया गया था।
<><><>
आज जयंती है बिरजू महाराज की। उनका वास्तविक नाम- बृजमोहन नाथ मिश्रा था। उनका जन्म- 4 फ़रवरी, 1938 को लखनऊ में हुआ था। (मृत्यु- 17 जनवरी, 2022, दिल्ली) वे भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकारों में से एक थे। वे भारतीय नृत्य की ‘कथक’ शैली के आचार्य और लखनऊ के ‘कालका-बिंदादीन’ घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि थे।
<><><>
और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की।
अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thank You for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>