मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है, सत्य मेरा भगवान है, और अहिंसा उसे पाने का साधन। ये विचार थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जिनकी आज पुण्यतिथि है और उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को मनाया जाता है। 30 जनवरी 1948 का ही वह दिन था, जब देश को हमेशा सत्य, अहिंसा और शांति का पाठ पढ़ाने वाले महापुरुष महात्मा गांधी को मृत्यु, हिंसा के द्वारा प्राप्त हुई। वैसे बलिदान दिवस भारत में उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिये भी मनाया जाता है, जो भारत की आजादी, कल्याण और प्रगति के लिये लड़े और अपने प्राणों की बलि दे दी। तो इसी प्रारम्भिक जानकारी के साथ बृहस्पतिवार के एक नए दिन की एक नयी सुबह में आइये शुरू करें समाचार मैगज़ीन प्रोग्राम आज सवेरे,जिसमें होते हैं राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं मेट्रो समाचार, मौसम का हाल, इतिहास के कुछ रोचक पन्ने और समाज के कुछ विशेष महानुभावों की पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन के बारे में जानकारी।… तो स्वीकार कीजिये आप ही के अपने रवि कपूर का नमस्कार और इस कार्यक्रम में आज मेरा साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं वी.सी. प्रमोद, नमस्कार प्रमोद।
HELLO RAVI and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 30th of JANUARY. So, let us begin with the headlines first.
<><><><><><>
The Nation is paying homage to Mahatma Gandhi on his 77th Death Anniversary and Martyr’s Day Ceremony today. On this occasion, a Sarva-Dharma Prarthana will be held at Gandhi Samadhi, Rajghat in New Delhi this morning.
Every year on 30th January, the nation honours the life and legacy of Mahatma Gandhi, who was the guiding light of India’s struggle for independence. This day is also observed as Martyrs’ Day or Shaheed Diwas, which marks a moment of reflection on the profound sacrifices made in the pursuit of freedom.
<><><><><><>
संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस दौरान सरकार सभी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेगी और सत्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए दलों से सहयोग की अपेक्षा करेगी। बजट सत्र कल से शुरू होगा।
<><><><><><>
“The government has approved the National Critical Mineral Mission with an outlay of more than 34 thousand crore rupees. The decision has been taken to build a resilient value chain for critical mineral resources essential for promoting green technologies. Briefing media in New Delhi yesterday, Information and Broadcasting Minister Ashwini Vaishnaw highlighted the importance of critical minerals for the development of the economy.”
<><><><><><>
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्यूबा के ग्वांतानामो बे में अमेरिकी नौसेना बेस पर तीस हजार लोगों की क्षमता के प्रवासी हिरासत केंद्र बनाने की घोषणा की है। यह नया केंद्र मौजूदा उच्च सुरक्षा जेल से अलग होगा और इसमें अवैध रूप से गम्भीर अपराध वाले प्रवासियों को रखा जाएगा।
आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन केन्द्र मौजूदा स्थल का विस्तार करेगा और इसमें समुद्र में पकड़े गए अप्रवासियों को रखा जाएगा।
इस बीच, क्यूबा की सरकार ने इस कदम की आलोचना की है और इसे अवैध तथा अमानवीय बताया है। ग्वांतानामो बे काफी समय से विवादास्पद रहा है और यहां के नजरबंद लोगों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की ख़बरें आती रही हैं।
<><><><><><>
Democratic US lawmaker Ro Khanna has announced that Republican colleague Rich McCormick will join him as the co-chair of the bipartisan Congressional Caucus on India, replacing Mike Walz, who is now the National Security Adviser to President Donald Trump.
The India caucus is committed to strengthening the relationship between the U.S. and India. It grew to a record number of 145 members in the previous 118th Congress, with the joining of 35 new members.
<><><><><><>
“उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक कल प्रयागराज में संगम पर हुई भगदड़ की घटना के बाद आज महाकुम्भ में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए प्रयागराज जाएंगे। कल भगदड़ की घटना में तीस श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई थी और साठ घायल हो गए थे घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।”
<><><><><><>
SPORTS –
In the Men’s Hockey India League (HIL), Tamil Nadu Dragons and Soorma Hockey Club have secured their Semifinal spots.
“In the 38th National Games 2025, the competition is heating up with electrifying performances across multiple disciplines in different cities of Uttarakhand. Karnataka made a stunning start, clinching five gold medals.”
भारत के डोम्मराजू गुकेश ने नीदरलैंड्स के विज्क आन जी में 2025 टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में जीत का अपना जलवा जारी रखा है। उन्होंने मास्टर्स कैटेगरी में अपनी बढ़त बनाए रखते हुए कल रात नीदरलैंड्स के ग्रैंड मास्टर मैक्स वारमेरडम को खेल के दसवें दौर में हरा दिया। सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बनने के बाद गुकेश का यह पहला टूर्नामेंट है। इससे पहले, मंगलवार को स्पेनिश ओपनिंग में उन्होंने लियोन ल्यूक मैन्डोनका को नौंवे दौर में पराजित किया। वहीं, टूर्नामेंट में रमेशबाबू प्रज्ञानानन्द और नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव के अंक कम हो गए।
<><><><><><>
चेन्नई, बैंगलूरू और हैदराबाद के समाचारों की जानकारी–
The Indian Coast Guard seized Rs. 60 lakh worth cannabis at the India- Srilanka international maritime border line. An anti narcotics operation was carried out on the morning of 29th responding to an intelligence input. An aircushioned vehicle was deployed to search for contrabands. During an extensive search, the vehicle spotted a few packages in the first Island near the IMBL. The packets have been identified as cannabis and were weighing around 53.6 kgs worth Rs. 60 lakhs. They were later handed over to the Customs Department for further course of action.
<><><><><><>
INS Parundhu leads 76th Republic Day Bike rally to promote safety and survival at Sea. The Bike rally was also to raise awareness about sea safety and survival among the fishing communities along the Southern Tamilnadu Coast. The two day rally commencing from Ramanathapuram on 26th covered over 500 kms with the team conducting awareness campaigns at key fishing harbours.The Navy’s putreach activities highilghted the practical guidance for safer fishing practices while collaborating with the coastal population.
<><><><><><>
The National Thermal Power Corporation, will install a CO2 battery based Closed Brayton Cycle Energy Storage System with 160 MWh energy capacity in its Kudgi unit in Karnataka. This will increase the renewable power generation capacity in the country. The R&D wing of NTPC, known as NETRA, is installing the system in collaboration with Triveni Turbine Ltd and Energy Dome, Italy. CO2 battery based system works on specialised electro-mechanical turbomachinery with CO2 as the process fluid. The CO2 battery has a very long lifetime of over 25 years and has no need for minerals such as Lithium and Cobalt. It is topography agnostic and has minimal performance degradation. With the successful demonstration of this technology, NTPC can realise its decarbonisation goals earlier than anticipated and ensure round the clock power delivery through domestic sources.
<><><><><><>
The Election Commission of India (ECI) has announced the schedule for the Biennial Election to the Telangana State Legislative Council from Medak-NizamabadAdilabad-Karimnagar Graduates’ and Teachers’ Constituencies and Warangal-Khammam Nalgonda Teachers’ Constituency. According to the official notification, the election process will commence on 3rd of next month. The last date for filing nominations is 10th , followed by scrutiny on 11th of this month. The last date for withdrawal of nomination is the February 13. Polling will be conducted on February 27 (Thursday), from 0800 to 1600 hours. The Election Commission has urged all eligible voters to participate in the democratic process.
<><><><><><>
राजधानी के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में चल रहे भारत पर्व 2025 महोत्सव में लोग गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शित झांकियों को देखने के लिए बडी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस वर्ष यह पर्व देखो अपना देश की थीम पर आधारित है, जिसमें 34 राज्यों के पर्यटन पवेलियन और 24 मंत्रालयों द्वारा अपने स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा देशभर के अलग-अलग खान-पान के लगभग 60 स्टॉल भी इस उत्सव में लगाए गए हैं। आगुंतक दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक इस महोत्सव का आनंद ले सकते हैं। छह दिवसीय इस पर्व का समापन कल 31 जनवरी को होगा।
<><><><><><>
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम- एनसीआरटीसी ने नमो भारत रेल के यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा टिकट में दस प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। यात्रियों को ये छूट, नमो भारत मोबाइल ऐप से खरीदे गए टिकट और एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करने पर मिलेगी। एनसीआरटीसी ने बताया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए लॉयल्टी पॉइंट कार्यक्रम शुरु किया गया है, जिसके तहत यात्रियों को अनेक लाभ दिये जा रहे हैं।
<><><><><><>
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अगले महीने से 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर हरियाणा पर्यटन निगम ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। इस बार मेले में उड़ीसा और मध्य प्रदेश थीम स्टेट होंगे और बिम्सटेक-बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड जैसे देशों की कंपनियां अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सूरजकुंड मेला पूर्ण रूप से डिजिटलाइज्ड रहेगा। मेले से जुड़े हर पहलू की जानकारी सूरजकुंडमेला डॉट कॉ डॉट इन पर उपलब्ध रहेगी। मेले का आयोजन 7 से 23 फरवरी के बीच सुरजकुंड परिसर में किया जायेगा।
<><><><><><>
महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष की प्रक्रियाओं की समीक्षा करने के लिए एक समिति का गठन किया है, जिसमें शामिल बीमारियों, दी गई राशि और अस्पतालों की संबद्धता के मानदंडों पर निर्णय लेने के साथ-साथ अन्य पहलू भी शामिल हैं। समिति वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत शामिल 20 बीमारियों के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं में शामिल बीमारियों की समीक्षा करेगी। यह नई बीमारियों को शामिल करने, आवश्यक कागजी कार्रवाई और अन्य प्रासंगिक मामलों के संबंध में सिफारिशें भी करेगा।
<><><><><><>
नवी मुंबई नगर निगम क्षेत्र में आज 30 जनवरी से 14 फरवरी तक कुष्ठ रोग से पीड़ित रोगियों की पहचान करने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कुल 181 टीमें बनाई गई हैं, जो 98,000 से ज्यादा घरों में जाकर 1 लाख से ज्यादा मरीजों की जांच करेंगी, साथ ही कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता भी बढ़ाएंगी। प्रत्येक टीम, जिसमें एक पुरुष और एक महिला कर्मचारी शामिल हैं, प्रत्येक दिन 30 घरों का दौरा करेगी और प्रासंगिक जानकारी एकत्र करेगी। कुष्ठ रोग के लक्षण दिखाने वालों को आगे की जांच के लिए चिकित्सा अधिकारियों के पास भेजा जाएगा।
<><><><><><>
पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में लघु और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में छोटे बाजार परिसर बनाने की योजना बना रही है। विभिन्न स्वयं सहायता समूह इन परिसरों के प्रबंधन की देखभाल करेंगे। पहले चरण में इसके लिए सात जिलों का चयन किया जाएगा। सरकार पहले से ही हावड़ा जिले के उलुबेरिया सब डिवीजन में एक मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रही है।
<><><><><><>
मौसम :-
तो सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम। तो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की धूप रहने की संभावना है। आज का न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुंबई में धुंध रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में आसमान साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
Chennai is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 21 degrees Celsius and maximum will be around 31 degrees.
Bengaluru is expected to have Fog or Mist would occur in early morning. The minimum temperature was 16 degrees Celsius and maximum will be around 31 degrees.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 19 degrees and a maximum of 31 degrees Celsius.
<><><><><><>
इतिहास :-
आज विश्व कुष्ठ रोग दिवस प्रतिवर्ष 30 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस जल्द से जल्द रोग उन्मूलन या निवारण के लिए प्रयास बढ़ाने और प्रतिबद्धता को नवीकृत करने का अवसर प्रदान करता है। यह बच्चों में कुष्ठ रोग से संबंधित विकलांगों के शून्य मामलों के लक्ष्य पर केंद्रित है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोग का जल्दी पता लगाने के साथ-साथ कुष्ठ संचारण रोकने के लिए हस्तक्षेप को मज़बूत बनाना महत्वपूर्ण केंद्र है। कुष्ठ रोग को ‘हैनसेन रोग’ के नाम से भी जाना जाता है। ब्राजील, इंडोनेशिया और भारत इस रोग के उच्च बोझ वाले देश हैं। कुष्ठ रोग उपचार योग्य है तथा प्रारंभिक अवस्था में उपचार विकलांगता को रोक सकता है।
⦁ 1790 – The world’s first lifeboat was tested in the water by inventor Henry Greathead.
⦁ 1903 – लॉर्ड कर्ज़न ने मेटकाफ़ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।
⦁ 1933 – एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।
⦁ 1931 – Charlie Chaplin’s iconic silent comedy film “City Lights,” directed and starring Chaplin alongside Virginia Cherrill, premiered.
⦁ 1933- Adolf Hitler was named chancellor of Germany by President Paul von Hindenburg, beginning the rise of the Nazi party.
⦁ 1945 – The German ocean liner Wilhelm Gustloff was sunk by a Soviet submarine, resulting in the biggest maritime disaster in history and the deaths of 9,000 people.
⦁ 1943 – स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से जर्मन सेना हारी।
⦁ 1949 – रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।
⦁ 1957 – राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ़्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।
⦁ 1959 – Uranium Metal Project started producing Uranium at Trombay, Mumbai.
⦁ 1969 -The celebrated English rock band the Beatles performed their last live gig, a 42-minute concert on the roof of the Apple Corps HQ in London for a limited audience.
⦁ 1999 – Gopinath Bordoloi was awarded the highest civilian award Bharat Ratna, The Highest Civilian Award in India.
⦁ 2001 – गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय। भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची।
⦁ 2020 – World Health Organization declared COVID-19 a Public Health Emergency of International Concern.
<><><><><><>
पुण्यतिथियों, जयंतियों या जन्मदिन –
महात्मा गाँधी
संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जिनका (जन्म: 2 अक्तूबर, 1869; और निधन : 30 जनवरी, 1948) को हुआ था। महात्मा गाँधी को ब्रिटिश शासन के ख़िलाफ़ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेता और ‘राष्ट्रपिता’ माना जाता है। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था। राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति हेतु अपने अहिंसक विरोध के सिद्धांत के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। मोहनदास करमचंद गाँधी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। ‘साबरमती आश्रम’ से उनका अटूट रिश्ता था। इस आश्रम से महात्मा गाँधी आजीवन जुड़े रहे, इसीलिए उन्हें ‘साबरमती का संत’ की उपाधि भी मिली। ‘हिन्द स्वराज’ महात्मा गाँधी द्वारा रचित पुस्तक है। मूल रचना सन 1909 में गुजराती में थी। यह लगभग तीस हजार शब्दों की लघु पुस्तिका है, जिसे गाँधीजी ने अपनी इंग्लैण्ड से दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के समय पानी के जहाज़ में लिखा। यह इण्डियन ओपिनिअन में सबसे पहले प्रकाशित हुई थी, जिसे भारत में अंग्रेज़ों ने यह कहते हुए प्रतिबन्धित कर दिया था कि इसमें राजद्रोह-घोषित सामग्री है। इस पर गांधीजी ने इसका अंग्रेज़ी अनुवाद भी निकाला ताकि बताया जा सके कि इसकी सामग्री राजद्रोहात्मक नहीं है। आखिरकार 21 दिसम्बर सन 1938 को इससे प्रतिबन्ध हटा लिया गया। ‘हिन्द स्वराज’ का हिंदी और संस्कृत सहित कई भाषाओं में अनुवाद उपलब्ध है।
<><><><><><>
John Barry
John Barry, died on 30 Jan 2011 following a heart attack, will always be associated with the golden age of James Bond, but though much of his most famous music waswritten to accompany the outlandish adventures of 007, his work covered a hugevariety of moods and styles.
<><><><><><>
माखन लाल चतुर्वेदी
पदम्भूषण व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित भारत के सरल भाषा के ख्याति प्राप्त कवि, लेखक और पत्रकार का जिनकी रचनाओं ने अपने समय में गज़ब कर रखा था और आज भी कर रखा है! सुप्रसिद्ध कवि एवं रचनाकार माखन लाल चतुर्वेदी
चाह नहीं मैं सुरबाला के, गहनों में गूँथा जाऊँ,चाह नहीं, प्रेमी-माला में, बिंध प्यारी को ललचाऊँ
चाह नहीं, सम्राटों के शव, पर हे हरि, डाला जाऊँ,चाह नहीं, देवों के सिर पर, चढ़ू, भाग्य पर इठलाऊँ
मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक, मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ जावें वीर अनेक
सुप्रसिद्ध कवि एवं रचनाकार माखन लाल चतुर्वेदी जिनका (जन्म हुआ – 4 अप्रैल, 1889 बावई, मध्य प्रदेश; में लेकिन इन्होंने इस संसार से विदा ली – 30 जनवरी, 1968) को! माखन लाल चतुर्वेदी ने हिन्दी एवं संस्कृत का अध्ययन किया। ये ‘कर्मवीर’ राष्ट्रीय दैनिक के संपादक थे। इन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। इनका उपनाम एक भारतीय आत्मा है। राष्ट्रीयता माखन लाल चतुर्वेदी के काव्य का कलेवर है तथा रहस्यात्मक प्रेम उसकी आत्मा है। की मुख्य रचनाओं में शामिल हैं -‘कृष्णार्जुन युद्ध’, ‘हिमकिरीटिनी’, ‘साहित्य देवता’, ‘हिमतरंगिनी’, ‘माता’, ‘युगचरण’, ‘समर्पण’, ‘वेणु लो गूँजे धरा’, ‘अमीर इरादे’, ‘गरीब इरादे’ आदि।
<><><><><><>
Douglas Engelbart
Douglas Engelbart inventedthe computer mouse in 1964. Engelbart was a computer visionary who alsodesigned the oNLine System (NLS), which was a collaborative computing system. Engelbartbegan developing the mouse in the early 1960s at Stanford Research Institute(SRI).
<><><><><><>
जनरल के. वी. कृष्ण राव
जनरल के. वी. कृष्ण राव के बारे में जिनका (जन्म हुआ – 16 जुलाई, 1923; और निधन – 30 जनवरी, 2016) को! भूतपूर्व भारतीय थल सेना प्रमुख थे। उन्होंने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। के. वी. कृष्ण राव 1989-1990 में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, जब राज्य में आतंकवाद अपने चरम पर था। के. वी. कृष्ण राव ने 1947 में बंटवारे से पहले पूर्वी और पश्चिमी पंजाब दोनों जगहों पर सेवा दी, जिस दौरान वहां हिंसा का माहौल था। वह भारतीय सेना के 14वें प्रमुख थे और सेना में उन्होंने चार दशक से ज्यादा समय तक सेवा दी।
<><><><><><>
Priyadarshan
Priyadarshan is an Indian film directorand screenwriter known for his involvement in Indian cinema. Over a careerspanning nearly three decades, Priyadarshan has directed a portfolio ofover 90 films inmultiple Indian languages, predominantly Malayalam and Hindi,alongside notable works in Tamil and Telugu. His career has been decorated withseveral accolades, including three National FilmAwards, multiple Kerala StateFilm Awards, and the prestigious Padma Shri in 2012, India’sfourth-highest civilian honor.Priyadarshan started his cinematic work in theearly 1980s within Malayalam cinema.During this period, he directed films such as MazhaPeyyunnu Maddalam Kottunnu (1986), Thalavattam (1986), Vellanakalude Nadu (1988), Chithram (1988)
<><><><><><>
आज का विचार–
आज का विचार कि ……इंसान की सबसे बड़ी ताक़त उसका संयम है और सबसे बड़ी कमज़ोरी उसका गुस्सा! इसी विचार के साथ इजाज़त दीजिये रवि कपूर और वी.सी.प्रमोद को आज सवेरे कार्यक्रम यहीं सम्पन करने की। नमस्कार।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><><><><>