नमस्कार, सुप्रभात, गुडमॉर्निंग! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्ड पर हम आपके साथ जुड़ चुके हैं न्यूज मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूं, मनोज और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी सुभद्रा रामचन्द्रन। नमस्कार सुभद्रा।
HELLO MANOJ and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 28th of JANUARY. So, let us begin with the headlines first.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह भुवनेश्वर के जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इसी महीने में दूसरी बार ओडिशा दौरे पर जा रहे हैं। 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के दौरान वे राज्य के दौरे पर थे। ओडिशा सरकार की ओर से आयोजित उत्कर्ष ओडिशा प्रमुख वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन है। इसका उद्देश्य केन्द्र के पूर्वोदय दृष्टिकोण के साथ-साथ ओडिशा को देश में अग्रणी निवेश गंतव्य और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्य मंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख उद्योगपति भाग लेंगे।
<><><>
India and China have agreed on a slew of measures during the meeting of the Foreign Secretary-Vice Minister mechanism to stabilize and rebuild bilateral ties. The new understandings include the resumption of Kailash Mansarovar Yatra, restoration of direct flights between the two countries and sharing trans-border river data among others. Foreign Secretary Vikram Misri, who was on a two day visit to China, attended the meeting.
The External Affairs Ministry said in a statement, the relevant mechanism will discuss the modalities for resuming the Kailash Mansarovar Yatra as per existing agreements. The two sides also agreed to hold an early meeting of the India-China Expert Level Mechanism to discuss resumption of provision of hydrological data and other cooperation pertaining to trans-border rivers.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री, भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित विभिन्न अतिथि शामिल होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्षा पीटी उषा कल देहरादून पहुंचीं। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया। हमारी संवाददाता ने बताया है कि राष्ट्रीय खेल अगले महीने की 14 तारीख तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान 35 खेलों की कुल 47 स्पर्धाएं होंगी।
<><><>
Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal began his official visit to Oman with a productive meeting with Qais bin Mohammed Al Yousef, Oman’s Minister of Commerce, Industry, and Investment Promotion. The discussions focused on advancing negotiations for the Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA), strengthening bilateral trade and investment ties, and identifying new avenues for collaboration. Mr. Goyal expressed optimism about the progress, stating that the talks would receive further momentum during the upcoming Joint Commission Meeting (JCM).
Mr. Goyal is on a two-day visit to Muscat for the 11th Joint Commission Meeting with his Omani counterpart, starting today.
<><><>
विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर आज अबू धाबी में रायसीना मध्य पूर्व के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि कहा कि वैश्विक व्यवस्था परिवर्तन के इस दौर में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच तालमेल बढ़ाए जाने पर जोर दिया दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में चुनौतियां और अवसर दोनों आते हैं और सच्ची दोस्ती की परीक्षा के साथ-साथ वह और भी सुदृढ होती है। डॉक्टर जयशंकर ने दोनों देशों के साझा मूल्यों और आपसी विश्वास का भी उल्लेख किया। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के संयुक्त दृष्टिकोण के तहत दोनों देशों की साझेदारी ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को आश्वासन दिया कि भारत, उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सक्रिय समर्थन के लिए संयुक्त अरब अमीरात की सरकार का आभार व्यक्त किया।
<><><>
Indian Railways has achieved a significant milestone by upgrading over 23,000 track kilometers of the rail network to support train speeds of up to 130 kilometers per hour. Additionally, more than 54 thousand track kilometers of tracks have been upgraded to support speeds up to 110 kmph. The Indian Railways said, this systematic enhancement ensures seamless connectivity across various regions and bolsters the overall operational efficiency of Railways.
<><><>
अब खबरें महाकुंभ की-
सबुह महाकुंभ – स्वास्थ्य सेवाएं प्रयागराज महाकुंभ में कल बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि परेड ग्राउंड स्थित केंद्रीय अस्पताल, किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।
<><><>
और अब रूख करते हैं महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद बेंगलुरू और चेन्नई के समाचारों का
Coromandel International Limited, an agri-inputs company, is organizing ten health camps in collaboration with Sankara Nethralaya Eye Hospital to address the healthcare challenges faced by the fishing community in Ennore. This initiative aims to provide accessible and essential eye care services to fishermen and their families, who often encounter significant barriers to specialty healthcare due to time constraints and the lack of dedicated ophthalmology facilities in the region.
The camps, held at various locations in Ennore, are expected to benefit approximately 1,200 people, primarily those between the ages of 40 and 65.
<><><>
Air Commodore Tapan Sharma has assumed command of Air Force Station Tambaram. A ceremonial parade marked the occasion of his taking over the command. Commissioned as a fighter pilot in the flying branch of the Indian Air Force in December 1997, Air Commodore Sharma is a Category A Qualified Flying Instructor and an alumnus of the National Defence Academy and the Defence Services Staff College, Wellington.
<><><>
The Climate Action Cell of Bruhat Bengaluru Mahanagara Palike (BBMP) has launched the BluGreen Awards to recognize and celebrate individuals and groups making significant contributions to Bengaluru’s climate action goals. The awards will honor individuals, communities, Resident Welfare Associations, academic institutions, and organizations dedicated to climate conservation and ecological improvement. This initiative seeks to acknowledge the often-overlooked efforts of those tackling climate challenges and promoting sustainability.
Interested participants can register online via the BBMP website. A panel of experts will review the best projects, and the selected recipients will be honored at a public event.
<><><>
The Telangana Education Commission, headed by Chairman A Murali, submitted its report yesterday to state Chief Secretary Santhi Kumari regarding the implementation of the MidDay Meal scheme and mess facilities in government schools and residential institutions. This follows a series of food poisoning incidents in schools across the state in the last few months that raised concerns about food safety and quality. Over the past few weeks, the Commission, conducted inspections in hundreds of government schools, residential institutions, hostels, KGBVs, and Anganwadi centers across all 33 districts of the state. The team reviewed kitchen facilities, food preparation, storage practices, and dining arrangements to assess the conditions under which meals are provided to students. Extensive discussions were held with stakeholders, including parents, mess owners, and teachers, to gather feedback and recommendations for improving the quality and safety of meals served to students.
<><><>
दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने कल निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपा जिसमें आरोप लगाया गया है कि दिल्ली को हरियाणा से मिलने वाली पानी की आपूर्ति में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है जिससे दिल्ली में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने हरियाणा सरकार को आज दोपहर 12 बजे तक इस मामले पर तथ्यात्मक रिपोर्ट तुरंत पेश करने का निर्देश दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी सूत्रों ने कहा कि हरियाणा सरकार आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर इस दावे के लिए मुकदमा करेगी कि हरियाणा यमुना के पानी में ज़हर घोल रहा है। सूत्रों ने कहा कि भाजपा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करेगी।
<><><>
दिल्ली सीईओ – समीक्षा बैठक
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कल चुनाव अधिकारियों को इस महीने के अंत तक मतदाता सूचना पर्चियों-वीआईएस का सौ प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दिल्ली सीईओ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान यह निर्देश जारी किया। इसमें बताया गया है कि चुनाव अधिकारियों ने वीआईएस वितरित करने के लिए प्रत्येक जिले के हर घर तक पहुंचना शुरू कर दिया है। ये पर्चियां मतदाता का नाम, मतदान केंद्र और अन्य आवश्यक विवरण प्रदान करती हैं, ताकि उन्हें अपने मतदान केंद्र का पता लगाने और बिना किसी असुविधा के अपना वोट डालने में मदद मिल सके।
बैठक के दौरान, संवेदनशील क्षेत्रों के प्रबंधन की रणनीतियों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती पर चर्चा करते हुए कानून और व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों से निपटने और हल करने के प्रयासों पर भी चर्चा की गई। दिल्ली के सीईओ ने बताया कि नगर निगम ने अब तक दिल्ली में 13 लाख से अधिक पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स हटाई है।
<><><>
महाराष्ट्र-समाचार
मुंबई-आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक वर्तमान वित्तीय स्थितियों की समीक्षा के बाद बैंकिग प्रणाली में तरलता-नगदी बढाने के लिए कई निर्णय लिया है। आरबीआई ने 30 जनवरी, 13 फरवरी और 20 फरवरी को 20 हजार करोड़ रुपये की तीन किस्तों में कुल 60 हजार करोड़ रुपये की राशि के लिए भारत सरकार की प्रतिभूतियों की की मुक्त बाजार परिचालन-ओएमओ खरीद नीलामी आयोजित करेगा। इसके अलावा 50 हजार करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के लिए 56 दिवसीय परिवर्तनीय दर रेपो-वीआरआर नीलामी 7 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
आरबीआई ने कहा है कि केंद्रीय बैंक उभरती हुई तरलता और बाजार स्थितियों की निगरानी करना जारी रखेगा और व्यवस्थित नगदी की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय करेगा।
<><><>
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले में दोषी संजय राय की मौत की सजा पर पश्चिम बंगाल सरकार की अपील पर कल अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति देबांशु बसाक और न्यायमूर्ति मोहम्मद सब्बार रशीदी की खंडपीठ ने की। राज्य सरकार ने मृत्युदंड की सजा की मांग करते हुए न्यायालय में अपील की थी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने राज्य सरकार की अपील को इस आधार पर चुनौती दी है कि वह मामले की जांच कर रही है और राज्य सरकार के पास अपील करने का कोई अधिकार नहीं है। इससे पहले सीबीआई ने सत्र न्यायालय में संजय राय के लिए मृत्युदंड की मांग की थी, लेकिन न्यायालय ने कहा कि यह मृत्युदंड देने के लिए दुर्लभतम मामला नहीं है।
<><><>
In the Men’s Hockey India League, Soorma Hockey Club secured a hard-fought 5-3 victory against the Vedanta Kalinga Lancers at the Birsa Munda Hockey Stadium in Rourkela last evening. In another match, Shrachi Rarh Bengal Tigers scripted a come-from-behind 2-1 victory over Delhi SG Pipers in Rourkela.
<><><>
अंडर-19 महिला विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर सिक्स चरण के अंतिम मैच में आज पिछले विजेता भारतीय टीम का सामना स्कॉटलैंड से होगा। यह मैच मलेशिया में क्वालालंपुर के बायुएमास ओवल मैदान में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।
ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 महिला टीम के साथ भारतीय टीम पहले ही इस प्रतिय़ोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, दूसरे ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें अंतिम चार में पहुंची हैं। प्रतियोगिता के सेमीफाइल मैच सुपर सिक्स चरण संपन्न होने के बाद शुक्रवार को खेले जाएंगे।
<><><>
अब महानगरों दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के मौसम का हाल जानते हैं।
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
<><><>
Chennai is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 21 degrees Celsius and maximum will be around 30 degrees.
Bengaluru is expected to have Fog or Mist early morning. The minimum temperature was 15 degrees Celsius and maximum will be around 30 degrees.
Hyderabad is expected to have Partly Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The temperature will hover between a minimum of 16 degrees and a maximum of 32 degrees Celsius.
<><><>
इतिहास में दर्ज आज की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के जिक्र का। आज 28 जनवरी है।
⦁ 1835 – पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।
⦁ In 1813, English author Jane Austen’s classic “Pride and Prejudice” was published by Thomas Egerton in the United Kingdom.
⦁ In 1896, Walter Arnold of East Peckham received the world’s first speeding ticket.
⦁ 1878 – ‘येल डेली न्यूज़’ युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।
⦁ In 1956, American singer and entertainer Elvis Presley, the “king of rock and roll,” made his first national television appearance.
⦁ 1887 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का काम शुरू।
⦁ In 1958, the Lego toy company patented the design of its Lego bricks.
⦁ In 1985, music’s biggest stars (collectively dubbed “USA for
Africa”) assembled at Los Angeles’ A &M Recording Studios to record “We Are the World.” Produced by the great Quincy Jones and Written by Michael Jackson and Lionel Richie, the Grammy-winning charitable single USA FOR Africa “We Are the World” raised more than $50 million for the humanitarian fund.
⦁ 1909 – क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।
⦁ 1932 – जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्ज़ा किया।
⦁ 1961 – एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।
⦁ In 1998, Italian painter and sculptor, Michelangelo’s iconic painting “Christ & the Woman of Samaria” sold for 7.4 million dollars.
⦁ In 2017, American tennis icon Serena Williams defeated her older sister Venus Williams to win her 7th Australian title and record 23rd Grand Slam event singles victory.
⦁ In 2018, Roger Federer defeated Marin Cilic to win his record 20th Grand Slam title at the Australian Open.
⦁ 1999 – भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।
⦁ 2000 – अंडर -19 का युवा विश्वकप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।
<><><>
जयंती या पुण्यतिथि-
लाला लाजपत राय (अंग्रेज़ी: Lala Lajpat Rai, जन्म: 28 जनवरी, 1865; मृत्यु: 17 नवंबर, 1928 ई., लाहौर, अविभाजित भारत) को भारत के महान् क्रांतिकारियों में गिना जाता है। आजीवन ब्रिटिश राजशक्ति का सामना करते हुए अपने प्राणों की परवाह न करने वाले लाला लाजपत राय को ‘पंजाब केसरी’ भी कहा जाता है। लालाजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के प्रमुख नेता तथा पूरे पंजाब के प्रतिनिधि थे। उन्हें ‘पंजाब के शेर’ की उपाधि भी मिली थी। उन्होंने क़ानून की शिक्षा प्राप्त कर हिसार में वकालत प्रारम्भ की थी, किन्तु बाद में स्वामी दयानंद के सम्पर्क में आने के कारण वे आर्य समाज के प्रबल समर्थक बन गये। यहीं से उनमें उग्र राष्ट्रीयता की भावना जागृत हुई। लालाजी को पंजाब में वही स्थान प्राप्त है, जो महाराष्ट्र में लोकमान्य तिलक को प्राप्त है।लाला लाजपत राय ने अपने सहयोगियों-लोकमान्य तिलक तथा विपिनचन्द्र पाल के साथ मिलकर कांग्रेस में उग्र विचारों का प्रवेश कराया। लाला लाजपत राय ने देशभर में स्वदेशी वस्तुएँ अपनाने के लिए अभियान चलाया। अंग्रेज़ों ने जब 1905 में बंगाल का विभाजन कर दिया तो लालाजी ने सुरेंद्रनाथ बनर्जी और विपिनचंद्र पाल जैसे आंदोलनकारियों से हाथ मिला लिया और अंग्रेज़ों के इस फैसले का जमकर विरोध किया। 3 मई, 1907 को ब्रितानिया हुकूमत ने उन्हें रावलपिंडी में गिरफ़्तार कर लिया। रिहा होने के बाद भी लालाजी आज़ादी के लिए लगातार संघर्ष करते रहे।
<><><>
Birth anniversary of Nuclear Physicist Raja Ramanna who was picked by Homi bhabha to help shape India’s nuclear physics and energy programs. Ramanna studied for his PhD at King’s College, London, then joined (1 Dec 1949) the Tata Institute of Fundamental Research (TIFR), the root of India’s atomic energy program. While there, he contributed in different areas of neutron, nuclear, and reactor physics. In his later career, he was heading the Bhabha Atomic Research Centre when India carried out its first nuclear test at Pokhran in 1974. Ramanna also oversaw developments in advanced accelerators, lasers, and other technologies. He has been awarded multiple honorary doctorates by various universities. He was awarded the Padma Vibhushan, India’s second highest civilian decoration, in 1975 Besides this He was a talented pianist, and wrote The Structure of Music in Raga and Western Systems.
<><><>
आज जयंती है साहित्यकार विद्यानिवास मिश्र की। उनका जन्म- 28 जनवरी, 1926 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। (14 फरवरी, 2005) वे हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान और जाने-माने भाषाविद थे। हिन्दी साहित्य को अपने ललित निबंधों और लोक जीवन की सुगंध से सुवासित करने वाले विद्यानिवास मिश्र ऐसे साहित्यकार थे, जिन्होंने आधुनिक विचारों को पारंपरिक सोच में खपाया था। साहित्य समीक्षकों के अनुसार संस्कृत मर्मज्ञ मिश्र जी ने हिन्दी में सदैव आँचलिक बोलियों के शब्दों को महत्त्व दिया। विद्यानिवास मिश्र के अनुसार- “हिन्दी में यदि आँचलिक बोलियों के शब्दों को प्रोत्साहन दिया जाये तो दुरूह राजभाषा से बचा जा सकता है, जो बेहद संस्कृतनिष्ठ है।” मिश्र जी के अभूतपूर्व योगदान के लिए ही भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्मश्री’ और ‘पद्मभूषण’ से भी सम्मानित किया था।
<><><>
28 january 1930 Birth anniversary of world-renowned singer of classical music Pandit Jasraj was associated with Mewati Gharana. In his 80 years of career, he is known for his unconventional mixing of khayal with elements of bhakti rasa, making use of structures that were traditionally used in semi classical music He created a unique form of jugalbandi called Jasrangi, in which a male and a female singer sing different ragas in their respective scales to merge their individual displays into one unified performance. Pt Jasraj is also honored with Padma Vibhushan (2000), Padma Bhushan (1990), and Padma Shri (1975) for his remarkable contribution to the field of classical music. the International Astronomical Union (IAU) named an asteroid after him, formally known as 2006 VP32, as Panditjasraj and its wonderful to note that pandit Jasraj is the first Indian musician to receive this honour.
<><><>
आज जयंती है भगवत दयाल शर्मा की। उनका जन्म- 28 जनवरी, 1918 कतो रोहतक, हरियाणा में हुआ था। (मृत्यु- 22 फ़रवरी, 1993) वे हरियाणा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। इन्होंने ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में भी योगदान दिया था। अपने कार्यकर्ताओं के बीच भगवत दयाल शर्मा ‘पण्डितजी’ के नाम से प्रसिद्ध थे। बी. डी. शर्मा 23 सितम्बर, 1977 को उड़ीसा के राज्यपाल बनाये गए थे। इसके बाद वे 1980 से 1984 तक मध्य प्रदेश राज्य के भी राज्यपाल रहे।
<><><>
The first citizen of India who had the privilege of becoming the ‘First Commander in Chief’. We remember today Kodandera Madappa Cariappa on his birth anniversary , 1949 january I5 Cariappa replaced the British commanding General Sir Roy Bucher. As army chief, Cariappa had a mandate to transform the army left by the British into a national military force.
<><><>
आज जयंती है भारतीय पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर की। उनका जन्म- 28 जनवरी, 1937 को ढाका में हुआ था। अपनी अच्छी आवाज के बावजूद सुमन कल्याणपुर को फ़िल्मों में संगीतकारों ने अधिक अवसर इसलिए नहीं दिए क्योंकि उनकी आवाज हूबहू लता जी से मिलती थी। सुमन कल्याणपुर का फ़िल्मों में आगमन भी ऐसे दौर में हुआ, जब लता जी के खनकते कलदार सिक्के चलते थे। कोई संगीतकार लता जी के विरुद्ध सुमन कल्याणपुर से गवाने की हिमाकत कैसे कर सकता था। एक समय एचएमवी ने 50 प्रेम-गीतों के चार कैसेट्स जारी किए थे। उनमें अधिकतम सात गीत सुमन द्वारा गाए हुए थे। उन्हें 1961 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार,2023 में पद्म भूषण, 1965 और 1970 में मियां तानसेन पुरस्कार और 2009 में लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
आपके मुख्य गीत इक जुर्म करके हमने चाहा था मुस्कुराना, परबतों के पेड़ों पर, ये मौसम रंगीन समां, आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर आदि हैं।
<><><>
Jim Capaldi was a major figure on the British rock scene from the 1960s into the new millennium; he achieved stardom as both a founding member of Traffic and as a successful solo artist, and was an accomplished songwriter and instrumentalist who collaborated with several big time bands and artists… Sadly he passed away on 28 january in the year 2004 due to stomach cancer…Jim is most often remembered as a member of Traffic, with Steve Winwood and Dave Mason.
<><><>
आज पुण्यतिथि है हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार ओंकार प्रसाद नैय्यर की। उनका जन्म: 16 जनवरी, 1926 को लाहौर पाकिस्तान में हुआ था। (मृत्यु: 28 जनवरी, 2007) अपने सुरों के जादू से आशा भोंसले और मोहम्मद रफ़ी जैसे कई पार्श्वगायक और पार्श्वगायिकाओं को कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने वाले महान् संगीतकार ओ. पी. नैय्यर के संगीतबद्ध गीत आज भी लोकप्रिय है।बतौर संगीतकार फ़िल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिये ओ. पी. नैय्यर वर्ष 1949 में मुंबई आ गये। मुंबई मे उनकी मुलाकात जाने माने निर्माता निर्देशक कृष्ण केवल से हुई जो उन दिनों फ़िल्म ‘कनीज़’ का निर्माण कर रहे थे। कृष्ण केवल उनके संगीत बनाने के अंदाज़से काफ़ी प्रभावित हुये और उन्होंने फ़िल्म के बैक ग्राउंड संगीत देने की पेशकश की। इस फ़िल्म के असफल होने से ओ. पी. नैय्यर बतौर संगीतकार अपनी पहचान बनाने मे भले ही सफल न हो सके लेकिन फ़िल्म इंडस्ट्री मे उनका कैरियर अवश्य ही शुरू हो गया।मुख्य फ़िल्में ‘आर-पार’, ‘नया दौर’, ‘तुमसा नहीं देखा’, ‘कश्मीर की कली’, ‘सी. आई. डी’ आदि।
<><><>
Singer Songwriter Sarah Mclachlan is born in Halifax, Nova Scotia, Canada on 28 january 1968. ….in 1997 She cofounded and headlined Lilith Fair, a concert tour featuring only lady performers. McLachlan received classical training in guitar, piano, and voice. Rebelling against a conservative upbringing, she focused her musical talents on the popular punk and new-wave music movements of the 1980s a successful balladeer with several hit singles and albums ,,,sarah continues to thrill fans with her vocal range and the intense emotion that came to define her music.
<><><>
आज पुण्यतिथि है प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी की। उनका जन्म: 2 नवम्बर, 1897 में हुआ था। (मृत्यु: 28 जनवरी, 1984) उन्होंने हिन्दी की प्रथम रंगीन फ़िल्म ‘झाँसी की रानी’ बनाई थी। इनको सन 1980 में ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।अभिनय की प्रारंभिक शिक्षा उन्हें अपने भाई रुस्तम की नाटक कंपनी सुबोध थिएट्रिकल कंपनी से मिली, जिसमें उन्होंने 1924 से काम करना शुरू कर दिया था। वहीं उन्होंने संवाद को गंभीर और सधी आवाज में बोलने की कला सीखी, जो बाद में उनकी विशेषता बन गयी। कुछ ही समय में वे नाटकों में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाने लगे। ‘हैमलेट’ और ‘द सोल ऑफ़ डाटर’ उनके लोकप्रिय नाटक थे जिनमें उन्होंने अभिनय किया।
<><><>
अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
<><><>