Download
Mobile App

android apple
signal

January 26, 2025 8:31 AM

printer

Aaj Savere

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ

 

नमस्‍कार, सुप्रभात, गुडमॉर्निंग! हम आपके साथ जुड़ चुके हैं न्‍यूज मैगजीन प्रोग्राम आज आज सवेरे लेकर। मैं हूं, मनोज और मेरे साथ हैं मेरे सहयोगी वी.सी प्रमोद।

 

Hello  MANOJ and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 26th of January. So, let’s begin with the headlines.

 

<><><><><><> 

 

The Headlines :-

 

  • The Nation celebrates the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu will lead the Nation in celebrating the Republic Day from Kartavya Path in New Delhi. The Republic Day parade will start at 10:30 AM and run for a duration of around 90 minutes.

  • राष्ट्रपति मुर्मु ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि संसद में पेश ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विधेयक में सुशासन की शर्तों को फिर से परिभाषित किया गया है। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ योजना शासन में निरंतरता को बढ़ावा दे सकती है।

  •  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह भारतीय न्‍याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम लाने का निर्णय इन प्रयासों में सबसे उल्लेखनीय रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए अधिनियमों से दंड के स्‍थान पर न्‍याय प्रदान करने की भावना को आपराधिक न्‍याय प्रणाली के केन्‍द्र में रखा गया है। नए कानूनों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध पर काबू पाने को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी गई है।

  • राष्ट्रपति ने कहा कि भारत इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रहा है। उन्‍होंने  इस बात पर जोर दिया कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा हमेशा से भारत की सभ्यतागत विरासत का हिस्सा रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत की आर्थिक विकास दर में लगातार वृद्धि हुई। रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं और किसानों तथा मजदूरों की आय बढी है। उन्‍होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति समुदायों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं।

 

<><><><><><> 

 

Centre has officially notified the implementation of the Unified Pension Scheme, UPS. The scheme will come into effect from 1st April this year. The notification issued yesterday stated that UPS shall be applicable to Central Government employees who are covered under National Pension System and who choose this option under NPS. Existing central government employees and future employees can choose to either take the UPS option under the NPS or continue with the NPS without the UPS option. According to the notification, any employee who has exercised the UPS option cannot claim any other policy concession, policy change, financial benefit, any parity with subsequent retirees later including post retirement.

 

<><><><><><>

 

खबरे महाकुंभ की। :-

 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाकुंभ के गंगा पवेलियन में विशेष रूप से भारत की अनुपम सांस्‍कृतिक छटा को दर्शाने वाली प्रस्‍तुतियां दी जाएंगी। यह श्रद्धालुओं पर्यटकों को अनूठा अनुभव प्रदान करेंगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि यह कार्यक्रम अध्‍यात्मिकता, भारतीय संस्‍कृति और देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहेंगे।

 

<><><><><><> 

 

President Droupadi Murmu has approved Gallantry awards to 93 Armed Forces and Central Armed Police Forces personnel, including 11 posthumous, on the eve of 76th Republic Day. These include two Kirti Chakras, including one posthumous, 14 Shaurya Chakras, including three posthumous, one Bar to Sena Medal (Gallantry), 66 Sena Medals, including seven posthumous, two Nao Sena Medal (Gallantry) and eight Vayu Sena Medals (Gallantry). The President also approved 305 defence decorations to Armed Forces and other personnel.

 

<><><><><><> 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी है। इस सूची में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएँ हैं। इस सूची में विदेशी, अनिवासी भारतीय, भारतीय मूल के लोग और भारत के विदेशी नागरिक श्रेणी की 10 विभूतियां और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता शामिल हैं। भारतीय लेखक एमटी वासुदेवन नायर, सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष ओसामु सुजुकी और गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। गायक पंकज उधास और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया है। हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण और क्रिकेट खिलाडी रविचंद्रन अश्विन तथा फुटबॉल खिलाड़ी आईएम विजयन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ पुरस्‍कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

 

<><><><><><> 

 

President Droupadi Murmu has approved President’s Tatrakshak Medal and Tatrakshak Medal to the Indian Coast Guard personnel on the eve of 76th Republic Day. These awards recognise their acts of conspicuous gallantry, exceptional devotion to duty, and distinguished/meritorious service.  President also approved 58 Mentioned-in-Despatches to the Armed Forces personnel, including four posthumous. These include 55 from the Indian Army – 14 for Operation Rakshak, including four posthumous, eight for Operation Snow Leopard, six for Operation Hifazat and two for Operation Sahayta.

 

<><><><><><> 

 

In the Men’s Hockey India League (HIL), Arshdeep Singh’s brilliant brace led Hyderabad Toofans marks a commanding 3-1 win against UP Rudras at Birsa Munda Stadium in Rourkela, last night.

 

<><><><><><> 

 

In Men’s Cricket, India beat England by 2 wickets in the second T20 International in Chennai last night to take 2-0 lead in the 5-match series.

 

<><><><><><> 

 

महानगरों के समाचार :-

 

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने दिल्‍ली चुनाव से पहले गणतंत्र दिवस की महत्‍ता का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली वालों के लिए इस गणतंत्र दिवस का विशेष महत्‍व है। श्री सक्‍सेना ने कहा कि संविधान में मतदान के माध्‍यम से सरकार चुनने की स्‍वतंत्रता देता है। उन्‍होंने कहा कि कुछ दिनों में दिल्‍ली के नागरिक अपनी नई सरकार का चुनाव करेंगे। उपराज्‍यपाल ने शहरवासियों से कहा कि मतदाता के रूप में यह सभी की जिलम्‍मेदारी बनती है कि वह बिना किसी दबाव के सही चुनाव करें।

 

<><><><><><> 

 

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड के सुचारू मार्ग को सुनिश्चित करने के लिए कुछ मार्गों पर यातायात प्रति‍बंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने यातायात परामर्श जारी करते हुए बताया कि परेड सुबह साढ़े 10 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्यपथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक जाएगी। पुलिस ने बताया कि आज शाम पांच बजे से परेड़ खत्‍म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात की अनुमति नहीं होगी। पुलिस के अनुसार आज रात दस बजे से परेड समाप्‍त होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड़ और कर्तव्‍य पथ पर पारगामी यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस के अनुसार कल सुबह साढ़े दस बजे से तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों को आज सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर एक बजे तक परेड के मार्ग से बचने की सलाह दी। पुलिस ने बताया कि इस दौरान मेट्रो की सभी सेवाएं उपलब्‍ध रहेंगी।

 

<><><><><><> 

 

Fifteen under privileged children were taken on a round trip flight between Chennai and Coimbatore. Flight of fantasy is a philanthropic project that provides opportunity for selective children from Orphanages to experience flying on an airplane for the first time and explore the beauty of their host city. The project fundamentally focuses on children from Coimbatore and Chennai. This year 15 children from SRS Sarvodaya Home in Chennai visited Coimbatore .

 

<><><><><><> 

 

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए पूरे महाराष्ट्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संगठनों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मुंबई और आस-पास के इलाकों में ऐतिहासिक स्थलों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन, नगर निगम मुख्यालय, गेटवे ऑफ इंडिया, हाईकोर्ट और मुंबई विश्वविद्यालय जैसे महत्‍वपूर्ण स्‍थानों को खूबसूरती से रोशन किया गया है।

 

<><><><><><> 

 

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आयुध निर्माण कंपनी के प्रशासन ने हाल ही में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। कंपनी ने प्रत्येक पीड़ित के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है। इस बीच, पुलिस ने कहा है कि घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

 

<><><><><><> 

 

Karnataka Governor Thaawar Chand Gehlot presented awards to the officials for their exemplary work during the previous Lok Sabha election. The award was presented during the National Voters’ Day celebration in Bengaluru yesterday. These officials excelled in updating the electoral roll, in upholding law and order and in ensuring peaceful, free and fair elections. Several Zilla Panchayat CEOs also received the awards for their best performance in organising the SVEEP activities. They were recognised for extending all possible assistance to the physically challenged, weaker sections and tribal voters to cast their vote in the election.  Several Returning officers and Assistant Returning Officers too received the award from the Governor for efficient management of voters enrolment drive and polling booths. Several Master trainers were also honoured with awards today for voters education, enrolment, awareness and voting.

 

<><><><><><> 

 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने शनिवार को राजभवन के भव्य सीढ़ियों पर एक विशेष समारोह में उत्कृष्ट योगदान के लिए सात प्रतिष्ठित व्यक्तियों और राष्ट्रीय फुटबॉल संतोष ट्रॉफी विजेता बंगाल टीम को सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में देश से टीबी उन्मूलन में राष्ट्र के लिए एक महान सेवा प्रदान करने वाली प्रख्यात चिकित्सक डॉ. ज्योति जाजू और कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल थीं। पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वालों में मनोचिकित्सक डॉ. राजश्री राय, प्रख्यात फिल्म निर्माता श्री संजीव सिवन, अभिनेता श्री सिकंदर खेर, राज्यसभा टीवी की पत्रकार श्रीमती कृति मिश्रा, फिल्म निर्माता, अभिनेत्री और निर्माता सुश्री अंतरा श्रीवास्तव, प्रख्यात फिल्म निर्देशक और निर्माता श्री कुशल श्रीवास्तव शामिल हैं। डॉ. जाजू को अति विशिष्ट परम सम्मान प्रदान किया गया। श्री सिवन को भी अति विशिष्ट परम सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, यही पुरस्कार भारतीय फुटबॉल टीम को दिया गया। श्री खेर और श्रीमती मिश्रा को विशिष्‍ट परम सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया। सुश्री अंतरा श्रीवास्‍तव और श्री कुशल श्रीवास्‍तव तथा डॉक्‍टर राजश्री राय को परम सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया। इसके अलावा पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र-ईजेडसीसी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा एसएसबी बैण्ड द्वारा बैण्ड प्रस्तुति भी दी गई।

 

<><><><><><> 

 

The Telangana state government has announced that four welfare schemes will be formally launched coinciding with the Republic Day today, in only one village in every Mandal (Block) for implementation on saturation mode. These schemes include – Rythu Bharosa (Crop assistance to Farmers), Idiramma Atmeeya Bharosa (12 thousand rupees annual assistance for landless Agriculture Labourers), distribution of ration cards, Indiramma Illu (Indiramma Houses). Deputy Chief Minister Bhatti Vikramarka said all the applications received at Gram Sabhas for these schemes will be compiled and scrutinized and eligible persons will be extended the benefits under these schemes. Addressing a press conference yesterday in Hyderabad, he said this exercise will be completed by March.

 

<><><><><><> 

 

मौसम :-

 

दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

 

मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

 

कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

 

Chennai is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 21 degrees Celsius and maximum will be around 30 degrees.

 

Bengaluru is expected to have Fog or Mist would occur in early morning. The minimum temperature was 15 degrees Celsius and maximum will be around 30 degrees.

 

Hyderabad is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The temperature will hover between a minimum of 16 degrees and a maximum of 32 degrees Celsius.

 

<><><><><><> 

 

26 जनवरी को कई घटनाएं घटी हैं :-

 

⦁ 1556 – मुग़ल सम्राट हमायुँ की मृत्यु।

⦁ 1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।

⦁ 1876 – Railway route started between Mumbai and Calcutta.

⦁ 1882 – Telephone line started working between Mumbai and Calcutta.

⦁ 1931-सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।

⦁ 1950- भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।

⦁ 1930 – Mahatma Gandhi started the Dandi march to protest against the Salt Act of the British and the same day Indians swore to get ‘Total’ Swaraj and organised the day as Swaraj Day.

⦁ 1950 – India is proclaimed a Sovereign Democratic Republic ceasing to be a British dominion and adopted Indian Constitution which came into force.

⦁ 1950- स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।

⦁ 1950- उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।

⦁ 1950 – Dr. Rajendra Prasad became the first President of India.

⦁ 1950 – India became a Republic within the British Commonwealth and the Indian Air Force dropped its “Royal” prefix.

⦁ 1950- वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय (‘फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया’) का नाम सर्वोच्च न्यायालय (‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया’) कर दिया गया

⦁ 1950- भारत का युद्ध पोत एच.एम.आई.एस. दिल्ली आई.एन.एस. दिल्ली के रूप में बदल दिया गया

⦁ 1965 – Hindi Language is accepted as National language of India.

⦁ 1972 – Amar Jawan, a national memorial, established at India Gate, New Delhi.

⦁ 1963 – मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।

⦁ 1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।

 

⦁ 1981- Sandeep Patil scores memorable 174 vs Australia at Adelaide Oval.

⦁ 1982 – Meera Behn freedom fighter, awarded ‘Padma Vibhushan’.

 

⦁ 1988 – A Post Office was established at Dakshin Gangotri under the Goa Postal Division.

 

 

<><><><><><> 

 

निधन/जयंती :-

 

Paul Leonard Newman

 

Paul Leonard Newman was an American actor, film director, racing car driver, philanthropist, and entrepreneur. He was the recipient of numerous awards, including an Academy Award, a BAFTA Award, three Golden Globe Awards, a Screen Actors Guild Award, a Primetime Emmy Award, a Silver Bear, a Cannes Film Festival Award, and the Jean Hersholt Humanitarian Award. On October 26, 2017, Paul Newman’s Rolex Daytona wristwatch was auctioned in New York by Phillips Auctions for $17.5 million, making it one of the most expensive wristwatches ever sold at an auction. Newman was nominated for an Academy Award in five different decades. In addition to awards Newman won for specific roles, he received an honorary Academy Award in 1986 for his “many and memorable and compelling screen performances” most meorable performance was in butch cassidy and sundance kid.

 

<><><><><><> 

 

माधव श्रीहरि अणे

 

‘बापूजी अणे’ या ‘लोकनायक अणे’ के नाम से विख्यात माधव श्रीहरि अणे का जन्म 29 अगस्त, 1880 ई. को महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले के वणी नामक स्थान में हुआ था। (मृत्यु: 26 जनवरी, 1968) वे भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उनके पिता एक विद्वान् व्यक्ति थे।बापूजी अणे ने ‘कोलकाता विश्वविद्यालय’ से उच्च शिक्षा प्राप्त की और 1904 से 1907 ई. तक अध्यापन का कार्य भी करते रहे। फिर उन्होंने यवतमाल में वकालत आरम्भ कर दी। माधव श्रीहरि अणे लोकमान्य तिलक से अत्यधिक प्रभावित थे। ये कुछ समय तक ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के सदस्य भी रहे। गाँधी जी के ‘नमक सत्याग्रह’ के समय इन्होंने भी जेल की सज़ा काटी।

 

<><><><><><> 

 

Kikkeri Subbarao Narasimhaswamy

 

Kikkeri Subbarao Narasimhaswamy was an Indian poet who wrote in Kannada language. His most popular collection of poems, Mysooru Mallige, has seen more than thirty-two reprints and is sometimes given to newly married couples in Karnataka. Narasimhaswamy is a recipient of the Sahitya Akademi Award, Kannada sahitya Academy Award, and the Asian Prize for literature. Narasimhaswamy’s romantic love poems, inspired by Robert Burns (whose work he translated to Kannada as Robert Burnsna Premageetegalu) were unique to the language at the time when most Kannada poetry dealt with nature and the natural world.

 

<><><><><><> 

 

रानी गाइदिनल्यू :-

 

रानी गाइदिनल्यू का जन्म 26 जनवरी, 1915 ई. को भारत के मणिपुर राज्य में पश्चिमी ज़िले में हुआ था। वे भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं। उन्होंने देश को आज़ादी दिलाने के लिए नागालैण्ड में अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों को अंजाम दिया। झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान ही वीरतापूर्ण कार्य करने के लिए इन्हें ‘नागालैण्ड की रानी लक्ष्मीबाई’ कहा जाता है। जब रानी गाइदिनल्यू को अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण अंग्रेज़ों ने गिरफ़्तार कर लिया, तब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कई वर्षों की सज़ा काट चुकीं रानी को रिहाई दिलाने के प्रयास किए। किंतु अंग्रेज़ों ने उनकी इस बात को नहीं माना, क्योंकि वे रानी से बहुत भयभीत थे और उन्हें अपने लिए ख़तरनाक मानते थे।

 

<><><><><><> 

 

अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।

Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><><><><>