Download
Mobile App

android apple
signal

January 24, 2025 8:40 AM

printer

aaj savere

 

नमस्‍कार, सुप्रभात, गुडमॉर्निंग! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्‍ड पर हम आपके साथ जुड़ चुके हैं न्‍यूज मैगजीन प्रोग्राम आज आज सवेरे लेकर। मैं हूं, मनोज और मेरे साथ हैं सहयोगी अनीता आनंद।

 

Hello MANOJ   and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 24th of January. So, let’s begin with the headlines.

 

<><><><><><> 

 

Prime Minister Narendra Modi will meet NCC cadets, NSS volunteers, Youth Exchange programme cadets, tableaux artists, and tribal guests of Republic Day Celebrations 2025 in New Delhi today. A programme has been organised at the Prime Minister’s residence 7, Lok Kalyan Marg, where Mr Modi will interact with the tableau artists who work behind the curtains as well as the NCC cadets who will participate in the Republic Day Parade this year. Republic Day Parade 2025 will be a unique blend of India’s cultural diversity and military prowess, with special focus on 75 years of enactment of the constitution and Jan Bhagidari. This year, 31 tableaux from various States, Union Territories, and Central Government Ministries/Departments will participate, showcasing the theme “Swarnim Bharat: Virasat aur Vikas.” Two tableaux will showcase the 75 years of the Constitution of India.  Other important highlights are 150th birth anniversary of Bhagwan Birsa Munda, Sardar Vallabhbhai Patel and India Meteorological Department. Republic Day Parade will be heralded by 300 Cultural artists playing ‘Sare Jahan Se Achha’ musical instruments of different parts of the country.

 

<><><><><><> 

 

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उम्‍मीद जतायी है कि भारत का विकास दर 6 से 8 प्रतिशत के बीच रहेगा। स्विट्जरलैंड के दावोस में एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में उन्‍होंने कहा कि अधिकांश प्रमुख सेमीकंडक्टर उद्योग का मानना है कि भारत आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में शीर्ष 3 गंतव्यों में शामिल हो जाएगा। श्री वैष्‍णव ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता- एआई के बारे में कहा कि कई विशेषज्ञ कि सलाह है कि भारत को एआई के लिए उपयोग की पूंजी बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि भारत आईटी सेवाओं की तरह एआई सेवाओं में भी नेतृत्व कर सकता है। भारत को निवेश के लिए सही जगह बताते हुए श्री वैष्‍णव ने कहा कि दुनिया आज भारत पर भरोसा करती है और यही कारण है कि लोग न केवल अपनी आपूर्ति श्रृंखला बल्कि मूल्य श्रृंखला भी भारत में स्थानांतरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने देश के प्रति विश्‍व का विश्वास बढ़ाया है। व्यापार शुल्कों को कम करने के बारे में श्री वैष्णव ने कहा कि शुल्कों का सरलीकरण सरकार के प्रमुख एजेंडे में से एक है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरलीकरण और डिजिटलीकरण के क्षेत्र में काफी काम हुआ है जिससे उद्योग और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मदद मिली है।

 

<><><><><><> 

 

Vice President Jagdeep Dhankhar will visit  Bihar today. The Vice President will attend a function at Samastipur in Bihar on the occasion of the 101st birth anniversary of Bharat Ratna Karpoori Thakur. The Birth anniversary function has been organised at Karpoori Gram in which several dignitaries including Governor of Bihar Arif Mohammad Khan, Chief Minister Nitish Kumar, Deputy Chairman of Rajya Sabha Harivansh, Union Agriculture and Farmers Welfare Minister Shivraj Singh Chauhan, Union Minister of State for Home Affairs Nityanand Rai will also remain present. Union Minister for State for Agriculture Bhagirath Choudhary, Deputy Chief Ministers Samrat Choudhary and Vijay Kumar Sinha will also grace the occasion.

 

<><><><><><> 

 

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मुम्‍बई में राष्‍ट्रीय शहरी सहकारिता वित्त और विकास निगम के कॉरपोरेट कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। श्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सहकार से समृद्धि‍ दृष्टिकोण के अनुरूप सहकारिता क्षेत्र से जुडी कई पहलों की शुरूआत भी करेंगे। वे अंतरराष्‍ट्रीय सहकारिता का वार्षिक कैलेंडर भी जारी करेंगे। श्री शाह देश में दस हजार नव-‍गठित समितियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्राथमिक सहकारिता समितियों के लिए रैंकिंग व्‍यवस्‍था की शुरूआत करेंगे।

 

<><><><><><> 

 

US President Donald Trump has offered business leaders low taxes if they manufacture their products in the United States. Addressing the annual meeting of the World Economic Forum through video conferencing, Mr Trump also threatened the businesses with tariffs if they don’t manufacture in US. Mr Trump further said that he is going to ask Saudi Arabia and Organization of the Petroleum Exporting Countries to bring down oil prices, which will immediately end the Russia-Ukraine war. US President also called upon NATO nations to increase their defense spending to 5 percent of GDP, emphasizing that the United States has been shouldering an unfair burden in global defense spending, particularly in the Ukraine war. US President also spoke about the ceasefire negotiations in the West Asia. Mr Trump also underlined the immediate changes he has implemented in American domestic and international policies since assuming his second term as President of the United States. During his address, President Trump stated that he would urge NATO countries to increase their defense spending.

 

<><><><><><> 

 

मौसम विभाग ने कहा है कि आज हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर रहेगी। पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात के समय धुंध छाई रह सकती है। इस बीच पूर्वी राजस्‍थान, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छिटपुट इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। दिल्‍ली में भी अगले दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतर क्षेत्रों में तड़के कोहरा छाए रहने की संभावना है।

 

<><><><><><> 

 

Time for  Metro News :-

 

The Tamilnadu Governor R.N.Ravi has given assent to the Tamilnadu Prohibition of Harassment of women. The Act brought different types of harassment inflicted on women, including those through digital and electronic means, within the  ambit of the legislation. Punishment for harassment of women includes imprisonment upto five years and a minimum penalty of Rs. two lakh or with death.

 

<><><><><><> 

 

महाकुम्‍भ की खबरें :-

 

महाकुंभ में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और तीर्थयात्री प्रयागराज पहुंच रहे हैं। चल रहे महाकुंभ के दौरान अब तक 10 करोड़ और 21 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इस महीने की 13 तारीख से शुरू हुआ 45 दिवसीय महाकुंभ 26 फरवरी तक जारी रहेगा।

 

<><><><><><> 

 

महानगरों के समाचार :-

 

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत के साहिबाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्मार्ट लॉकर की सुविधा शुरू की गई है। इन लॉकर्स में यात्री अपना सामान रखने के साथ ही ई-कॉमर्स पार्सल मंगवा सकते हैं। रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टिम- आरआरटीएस ने बताया कि स्टेशनों पर लोग अपनी जरूरत के अनुसार, स्मार्ट लॉकर में स्‍मॉल, मिडियम, और लार्ज- एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर ले सकते हैं। स्माल लॉकर के लिए 20 रुपए प्रति घंटा, मीडियम लॉकर के लिए 30 रुपए प्रति घंटा और लार्ज – एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर के लिए 40 रुपए प्रतिघण्टा के हिसाब से ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसकी सुविधा का लाभ यात्री प्रतिघंटा की दर पर उठा सकते हैं। लॉकर के शुल्‍क का भुगतान यूपीआई के जरिए किया जा सकता है। इसे बुक करने की सुविधा नमो भारत कनेक्ट ऐप पर भी उपलब्ध है, जिसमें “रेंट ए लॉकर” का ऑप्शन दिया जाएगा। आरआरटीएस ने बताया कि जल्द ही नमो भारत के अन्य ऑपरेशनल स्टेशनों जैसे डीपीएस राज नगर गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ पर भी स्मार्ट लॉकर की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही दिल्ली के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों पर भी यह सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। 

 

<><><><><><> 

 

Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot highlighted the significance of sports saying that it helps in shaping a positive attitude and fosters unity among individuals. He was speaking at the valedictory of the State games organised by the Karnataka Olympic Association in Udupi in coastal Karnataka. The Governor noted that sports activities promote teamwork and instill values of discipline, unity and equality. It improves mental health, reduces stress and enhances cognitive functions like concentration and decision making. Praising the noteworthy efforts of the Sports Authority of India, the Governor said that the Khelo India campaign has helped identify young talents and drawn the attention of our youngsters towards sports.

 

<><><><><><> 

 

Karnataka Energy minister K J George has announced in Bidar in North Karnataka that 3000 linemen will be recruited by the end of April to strengthen the workforce and ensure a more reliable electricity supply throughout Karnataka. He was speaking at the Bidar Zilla Panchayat office yesterday in a meeting to review the energy department works. The minister issued instructions to officials to respond to complaints on power breakage, repairs and replacement of transformers, power line and poles faults and resolve the problems immediately.

 

<><><><><><> 

 

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त और प्रशासक श्री भूषण गगरानी ने गोरेगांव (पश्चिम) में सिद्धार्थ नगर म्युनिसिपल जनरल अस्पताल के पुनर्विकास स्थल का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए अस्पताल की चिकित्सा सेवाएँ चरणों में शुरू करने के निर्देश दिए। अस्पताल भवन का निर्माण चौथी मंजिल तक पूरा हो चुका है। श्री गगरानी ने संबंधित अधिकारियों को शेष निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने और उसमें तेजी लाने का भी निर्देश दिया। सिद्धार्थ नगर म्युनिसिपल जनरल अस्पताल भवन में 306 अस्पताल बेड होंगे और 11 मंजिला संरचना में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी। लगभग 48,588 वर्ग मीटर के कुल क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्य अस्पताल भवन के अलावा, पोस्टमार्टम केंद्र, डॉक्टरों के लिए आवासीय भवन और स्टाफ क्वार्टर जैसी सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न प्रमाण पत्र प्राप्त करने का कार्य जारी है। परियोजना के 36 महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

 

<><><><><><> 

 

Telangana state has secured major investments worth 11 lakh 78 thousand crore rupees during the World Economic Forum at Davos. Agreements with 16 prominent companies are set to create over 47 thousand jobs, driving growth across key sectors like renewable energy, technology, manufacturing, and healthcare. An official release stated that the state’s investor friendly policies and strategic infrastructure have been instrumental in attracting these commitments. The state government claimed that these investments reflect its robust policies, world-class infrastructure, and investor-friendly governance and cement its position as a hub for innovation, sustainable energy, and technology-driven growth.

 

<><><><><><> 

 

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को दुआरे सरकार अभियान शुरू होगा। यह अभियान पहली फरवरी तक जारी रहेगा। दुआरे सरकार पश्चिम बंगाल सरकार का एक सेवा वितरण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ब्‍लॉकों और नगर-पालिकाओं में विभिन्न सरकारी विभाग एक स्थान पर एक साथ शिविर लगाते हैं। इन शिविरों में लोग विभिन्‍न कल्‍याणकारी योजनओं में अपने नाम दर्ज करा सकते हैं। सरकारी अधिकारी इन शिविरों में उपस्थित रहते हैं। यह कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक जारी रहेगा। राज्‍य सरकार ने सभी विभागों को सभी आवेदन पूरे करने के निर्देश दिए हैं। ये आवेदन 28 फरवरी तक दुआरे सरकार अभियान में जमा किए जाएंगे। 

 

<><><><><><> 

 

The inaugural edition of World Pickleball League (WPBL) will kick off today at the CCI in Mumbai, Maharashtra. We have more updates from the world of sports:

 

<><><><><><>

 

SPORTS :-

 

“The 10-day long franchise-based Pickleball league will feature a total of six teams. The opening match of the league will be played between Mumbai Pickle Power and Pune United, showing a clash of Maharashtrian derby, followed by another match between Bengaluru Jawans and Chennai Superchamps. Moving on to Tata Steel Chess Tournament, where Round 6 will begin today at the Wijk aan Zee in Netherlands. Indian Chess stars including Arjun Erigaisi, D Gukesh and R Praggnanandhaa will be in action. Currently India grabs three spots in top 5 standings, with R Praggnanandhaa sealing the top spot. Next we have from Indian Super League (ISL) Football, where Hyderabad FC defeated Jamshedpur FC by 3-2 on their home ground last night. With this, Hyderabad registered their first home win of the season.Today, East Bengal FC will host Kerala Blasters FC in Kolkata this evening at 07:30 PM. Moving on to the world of Cricket, in the Big Bash League T20, Moises Henriques led Sydney Sixers will play against David Warner led Sydney Thunder at in the crucial Challenger match today. The winner of this match will face Hobart Hurricanes in the final match of the league on 27th of this month at Hobart.And in Senior Men’s Cricket, the second T20I match between India and England will be played tomorrow at the M A Chidambaram Stadium in Chennai. The Suryakumar Yadav led Indian side are leading the 5 match series 1-nil. CHIRAG JHA, AKASHVANI NEWS, DELHI.

 

<><><><><><> 

 

मौसम

 

दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

कोलकाता में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

 

Chennai is expected to fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 22 degrees Celsius and maximum will be around 30 degrees.

Bengaluru is expected to have mist. The minimum temperature was 15 degrees Celsius and maximum will be around 29 degrees.

Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 17 degrees and a maximum of 32 degrees Celsius.

 

<><><><><><> 

 

इतिहास

 

1857 – कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।

1950- Dr. Rajendra Prasad was elected to become the first President of India and ‘Jana Gana Mana….’ was accepted as the National Anthem of the country.

1951 – प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।

1952- The first International Film Festival of India held in Bombay, this event had a great impact on Indian Cinema.

2001 – जैव सुरक्षा संधि पर भारत ने हस्ताक्षर किए और जोसेफ काबिला के  कांगो के राष्ट्रपति बनने पर संसद की मंजूरी मिली।

1957- Kagaz Ke Phool, the first Indian black and white cinemascope film, was made.

 

1976- Burmah Shell, a private oil company, was nationalised and renamed as Bharat Refineries.

2002 -संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान इस्लामाबाद पहुँचे, भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्ता की पुन: पेशकश की और आज ही के दिन वर्ष 2002 में एनरान के अध्यक्ष केनेथ ली ने इस्तीफ़ा दिया।

2002- भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित।

<><><><><><> 

 

जयंती या पुण्‍यतिथति :-

 

Death Anniversary

 

Sir Winston Leonard Spencer Churchill

 

Today is death anniversary of Sir Winston Leonard Spencer Churchill was a British statesman, military officer, and writer who was Prime Minister of the United Kingdom from 1940 to 1945 (during the Second World War) and again from 1951 to 1955. Apart from 1922 to 1924, he was a member of Parliament (MP) from 1900 to 1964 and represented a total of five constituencies. Ideologically an adherent to economic liberalism and imperialism, he was for most of his career a member of the Conservative Party, which he led from 1940 to 1955.

<><><><><><> 

पुण्यतिथि

 

होमी जहाँगीर भाभा

 

आज पुण्यतिथि है होमी जहाँगीर भाभा की वह  भारत के एक प्रमुख वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी। जब होमी जहाँगीर भाभा 29 वर्ष के थे और उपलब्धियों से भरे 13 वर्ष इंग्लैंड में बिता चुके थे। उस समय ‘कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय’ भौतिक शास्त्र के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्थान माना जाता था। वहाँ पर श्री भाभा केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि कार्य भी करने लगे थे। जब अनुसंधान के क्षेत्र में श्री भाभा के उपलब्धियों भरे वर्ष थे तभी स्वदेश लौटने का अवसर उन्हें मिला। श्री भाभा ने अपने वतन भारत में रहकर ही कार्य करने का निर्णय लिया। उनके मन में अपने देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक क्रांति लाने का जुनून था। यह डॉ. भाभा के प्रयासों का ही प्रतिफल है कि आज विश्व के सभी विकसित देशों भारत के नाभिकीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा एवं क्षमता का लोहा माना जाता है।

He was the founding director and professor of physics at the Tata Institute of Fundamental Research (TIFR), as well as the founding director of the Atomic Energy Establishment, Trombay (AEET) which was renamed the Bhabha Atomic Research Centre in his honour. TIFR and AEET served as the cornerstone to the Indian nuclear energy and weapons programme. He was the first chairman of the Indian Atomic Energy Commission and secretary of the Department of Atomic Energy. By supporting space science projects which initially derived their funding from the AEC, he played an important role in the birth of the Indian space programme. Bhabha was awarded the Adams Prize (1942) and Padma Bhushan (1954), and nominated for the Nobel Prize for Physics in 1951 and 1953–1956.

 

<><><><><><> 

पंडित भीमसेन जोशी

 

आज पुण्यतिथि है  पंडित भीमसेन जोशी की वह  किराना घराने के महत्त्वपूर्ण शास्त्रीय गायक थे। उन्होंने 19 साल की उम्र से गायन शुरू किया था और वे सात दशकों तक शास्त्रीय गायन करते रहे। भीमसेन जोशी ने कर्नाटक को गौरवान्वित किया है। उनकी योग्यता का आधार उनकी महान् संगीत साधना है। देश-विदेश में लोकप्रिय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान् गायकों में उनकी गिनती होती थी। अपने एकल गायन से हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में नए युग का सूत्रपात करने वाले पंडित भीमसेन जोशी कला और संस्कृति की दुनिया के छठे व्यक्ति थे, जिन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्‍न’ से सम्मानित किया गया था। ‘

He is noted for his concerts, and between 1964 and 1982 Joshi toured Afghanistan, Italy, France, Canada and USA. He was the first musician from India whose concerts were advertised through posters in New York City. Joshi was instrumental in organising the Sawai Gandharva Music Festival annually, as homage to his guru, Sawai Gandharva.

In 1998, he was awarded the Sangeet Natak Akademi Fellowship, the highest honour conferred by Sangeet Natak Akademi, India’s National Academy for Music, Dance and Drama. Subsequently, he received the Bharat Ratna, India’s highest civilian honour, in 2009.

Joshi was widely recognised in India due to his performance in the Mile Sur Mera Tumhara music video (1988).

<><><><><><> 

Birth Day

 

Jay Om Prakash

 

Today is birth day of Jay Om Prakash, he was an Indian Bollywood film producer and director. He directed films like Aap Ki Kasam (1974), Aakraman, Aashiq Hoon Baharon Ka, Aakhir Kyon? (1985) with Rajesh Khanna as the lead hero and his other successful directorial ventures include Apnapan (1977), Aasha (1980), Apna Bana Lo (1982), Arpan (1983), and Aadmi Khilona Hai (1993) with Jeetendra as the lead. He was presenter for the films Raja Rani and Aan Milo Sajna, both having Rajesh Khanna as the male lead.

 

<><><><><><> 

 

पुलिन बिहारी दास

 

 आज जन्मदिवस है पुलिन बिहारी दास  की वह   महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी थे। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए “ढाका अनुशीलन समिति” नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की व अनेक क्रांतिकारी घटनाओं को अंजाम दिया। कलकत्ता विश्वविद्यालय उनके सम्मान में विशेष पदक देता है, जिसका नाम ‘पुलिन बिहारी दास स्मृति पदक’ है।

 

<><><><><><> 

सुभाष घई

 

आज ही जन्मदिवस है  सुभाष घई  का इनका जनम  नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था।  हिन्दी फ़िल्मों के ख्यातिप्राप्त निर्माता-निर्देशक हैं। बॉलीवुड में सुभाष घई को एक ऐसे फ़िल्मकार के तौर पर शुमार किया जाता है, जिन्होंने अपनी फ़िल्मों के जरिए राज कपूर के बाद दूसरे शोमैन के रूप में दर्शकों के दिलों पर खास पहचान बनाई है। हिंदी फ़िल्में ‘कालीचरण’, ‘विश्वनाथ’, ‘कर्ज़’, ‘विधाता’, ‘कर्मा’, ‘हीरो’, ‘सौदागर’, ‘राम-लखन’, ‘ताल’, ‘खलनायक’, ‘परदेश’ और ‘ऐतराज़’ आदि अपनी सफलता की कहानी स्वयं कहती हैं।

In 1982, Ghai founded Mukta Arts, which became a public company in 2000, with Ghai serving as its executive chairman. In 2006, he received the National Film Award for Best Film on Other Social Issues for producing Iqbal, a film addressing social issues. That same year, he established Whistling Woods International , a film and media institution in Mumbai.[4] In 2015, Ghai was honoured with the IIFA Award for Outstanding Contribution to Indian Cinema.[5] His films are noted for their iconic characters, grand sets, dramatic climaxes, and themes of divine justice and duty.

 

<><><><><><> 

कर्पूरी ठाकुर

 

आज ही जन्मदिवस है  कर्पूरी ठाकुर   का  वे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। कर्पूरी ठाकुर इतने सरल थे कि आम लोगों की फरियाद भी बड़ी तल्लीनता से सुनते थे। बहुत तल्लीन होकर प्रदेश का कोई भी अहम काम निपटाते थे। इसीलिए उनको जननायक भी कहा जाता है। बेदाग छवि के कर्पूरी ठाकुर आजादी से पहले 2 बार और आजादी मिलने के बाद 18 बार जेल गए। भारत सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को वर्ष 2024 में उनकी मृत्यु के 35 साल बाद भारत रत्न से सम्मानित किया है।

<><><><><><> 

 

अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

<><><><><><>