Download
Mobile App

android apple
signal

January 20, 2025 8:50 AM

printer

Aaj Savere

इंसान जितनी बडी उपलब्धि चाहता है, उसको त्‍याग भी उतना ही करना पड़ेगा। त्‍याग के बिना उपलब्धि केवल सपना बनकर रह जाएगी।

इसी सुविचार के साथ आकाशवाणी के एफ.एम. गोल्ड पर शुरू करते हैं आज सवेरे कार्यक्रम की। कार्यक्रम में हम एक बार फिर हाजिर हैं देश-दुनिया के अब तक के समाचार और वो सभी जानकारी लेकर जिनका आप से है सरोकार। नमस्कार, सुप्रभात। आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूं मुकेश कुमार और मेरे साथ हैं- मेरी सहयोगी सरबजीत कौर। सरबजीत आपको भी मेरा नमस्कार।

<><><> 

HELLO Mukesh and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 20th of JANUARY. So, let us begin with the headlines first.

<><><> 

Prime Minister Narendra Modi commended India’s historic achievement recently in space exploration and the growing prowess in modern space technology. Addressing the nation in his first Mann Ki Baat programme of 2025 on Akashvani, the Prime Minister said that the country is setting new benchmarks in space technology, with visionary scientists and innovators providing solutions to future challenges.

Hailing the Bengaluru-based Indian Space-Tech start-up, ‘Pixxel’ for successfully launching the country’s first private satellite constellation ‘Firefly’, Mr Modi called it a significant step towards self-reliance.
The Prime Minister also applauded the flourishing startup ecosystem in the country adding that the registration of startups in Nagaland surged by over 200 per cent last year. On the completion of nine years of Start-Up India initiative, Mr Modi applauded the remarkable growth of country’s Start-Up culture, particularly in smaller cities.

<><><> 

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आज अंतिम दिन है। 70 सीटों की विधानसभा के लिए 719 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 23 उम्मीदवार नई दिल्‍ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से, जबकि सबसे कम 5 उम्मीदवार पटेल नगर और कस्तूरबा नगर सीटों से हैं। मुख्‍य चुनाव अधिकारी के अनुसार एक हजार पांच सौ 22 नामांकन पत्रों में से 477 रद्द कर दिए गए हैं।
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए अगले महीने की 5 तारीख को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।
 

 <><><>

The 55th World Economic Forum (WEF) Annual Meeting will begin today at Davos in Switzerland. During the five day event, India’s model of inclusive growth and digital revolution will be highlighted. Indian delegation will be spearheaded by Information and Broadcasting Minister Ashwini Vaishnaw along with Jal Shakti Minister C R Patil, Civil Aviation Minister K. Rammohan Naidu, Food Processing Industries Minister Chirag Paswan and Minister of State for Skill Development and Entrepreneurship Jayant Chaudhary. Our correspondent reports that India’s impressive economic growth continues to capture global attention, with significant strides across the key sectors.

<><><> 

डाक विभाग भारतीय संविधान अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में आज से नई दिल्‍ली में तीन दिन का समारोह आयोजित करेगा। यह समारोह राष्‍ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय में होगा और इसमें विभिन्‍न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इनमें प्रदर्शनी, प्रश्‍नोत्‍तरी, डाक सफारी और पत्र लेखन प्रतिस्‍पर्धा शामिल होगी। यह आयोजन सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला होगा।
 

<><><> 

Labour and Employment Minister Dr. Mansukh Mandaviya will inaugurate a two-day international seminar on Formalization and Social Security Coverage for Workers in the informal sector in New Delhi today. The primary objective of this seminar is to enhance stakeholders’ capacity in extending social protection to informal workers. The seminar will bring together a diverse group of stakeholders, including policymakers, social security administrators, and experts from social security organizations from countries in the Asia-Pacific region.

<><><> 

डॉनल्ड जॉन ट्रम्प आज अमरीका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह भारतीय समयानुसार रात के 8 बजकर 30 मिनट पर होगा।
कई वैश्विक नेताओं के समारोह में भाग लेने की संभावना हैं। भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और लौरा बुश और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा शामिल होंगे।
 

 <><><>

TikTok is resuming services to its 170 million users in US after President-elect Donald Trump said he would issue an executive order to give the app a reprieve when he takes office today. Yesterday evening, the Chinese-owned app stopped working for American users, after a law banning it on national security grounds came into effect. But after Trump promised today to delay the implementation of the law and allow more time for a deal to be made, TikTok said that it was in the process of restoring service.

<><><> 

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग साप्‍ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में आज रात साढे नौ बजे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अपर सचिव महमूद अहमद और परिवहन विशेषज्ञ अनिल छिकारा स्‍टूडियो में मौजूद रहेंगे। आमंत्रित विशेषज्ञों से टेलीफोन नंबर 011-23 42 10 50 और 011-23 31 44 44 पर प्रश्‍न पूछ सकते हैं। वाट्सऐप नंबर 92-89-09-40-44 पर तथा हैशटैग आस्‍क ए.आई.आर. के साथ सोशल मीडिया साइट एक्‍स पर भी सवाल पोस्‍ट किये जा सकते हैं।

<><><> 

 

India Meteorological Department (IMD) has forecast rain and snowfall in the western Himalayas, Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh and Uttarakhand due to western disturbance in the next five days. Talking to media, IMD Scientist Dr Naresh Kumar said, there is a possibility of rain in Punjab, Haryana, Western Uttar Pradesh, Delhi NCR and North Rajasthan on Wednesday and Thursday.

IMD has also predicted gradual rise in minimum temperatures by 2 to 3 degree celsius over plains of Northwest India during next three days. It has also forecast that dense fog conditions is likely to continue over Uttarakhand, West Rajasthan, Madhya Pradesh, Punjab, Haryana, Uttar Pradesh, East Rajasthan, Bihar, Odisha, Assam, Meghalaya, Nagaland, Manipur, Mizoram and Tripura till next two days.
 

<><><>

यूपी सीएम-महाकुंभ समीक्षा
अब खबरें महाकुंभ से-
मोन्‍टाज
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गणतंत्र दिवस मौनी अमावस्‍या और वसंत पंचमी अमृत स्‍नान को देखते हुए प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन और संचार व्‍यवस्‍था  सुदृढ करने का निर्देश दिया है। 29 जनवरी और 3 फरवरी को अमृत स्‍नान के दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था और मजबूत करने को कहा गया है। मुख्‍यमंत्री ने कल मेला क्षेत्र प्रबंधन की समीक्षा की और आवश्‍यक दिशा निर्देश जारी किये।

 

<><><>

METRO- CHENNAI

To address the industrial challenges, Tech Mahindra launched a Manufacturing Experience centre to implement AI-driven solutions and Industry 4.0 innovations. This centre is designed to allow businesses to validate new technologies in a risk-free environment. Companies will benefit by getting the optimized process, accessing return on investment, and accelerating the transition to an advanced manufacturing system.

<><><> 

Directorate General of Civil Aviation has given acceptance for type certification to the electric aircraft developed by startup ePlane Company. This is the first Indian private company to get accepted under the new rules for electric vertical takeoff and landing aircraft issued last September. The DGCA issued airworthiness criteria for type certification of vertical take-off and landing capable aircraft and issued specifications for vertiports used by them.

<><><>

मुम्‍बई समाचार
मुंबई मैराथन 2025
मुंबई मैराथन में इरीट्रिया के बरहेन टेस्फ़े ने पुरुषों का खिताब जीता, जबकि केन्या की जॉयस चेपकेमोई टेले ने महिलाओं का खिताब जीता। भारतीय प्रतिभागियों में, अनीश थापा ने पुरुष वर्ग में पहला स्‍थान और निरमाबेन ठाकोर ने महिला वर्ग में अपना खिताब बरकरार रखा।

<><><>

बायकुला पुष्प महोत्सव

बृहन्मुंबई नगर निगम की 28वीं वार्षिक बागवानी प्रदर्शनी यानि पुष्‍प महोत्सव 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बायकुला में वीरमाता जीजाबाई भोसले वनस्पति उद्यान और चिड़ियाघर में होगा। महोत्सव में लगभग 5,000 पौधों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के फूल, फलों के पेड़ और औषधीय पौधे शामिल होंगे।

<><><>

 

आदिवासी महिला मशरूम खेती

पालघर जिले की महिलाओं के एक समूह ने मशरूम की खेती में सफलता प्राप्‍त की है। बांधघर गांव की महिलाओं ने इस नई पहल से लाभ प्राप्‍त करना शुरू कर दिया है। एक साल पहले एक छोटे से खेत में शुरू किया गया यह व्यवसाय अब काफी फैल गया है और ये आदिवासी महिलाएँ अब इस उद्यम से एक स्थिर आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उन्हें और अधिक आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है।

<><><> 

BENGALURU – METRO

Union minister for Consumer Affairs, Public Distribution and Food, New and Renewable Energy, Prahlad Joshi distributed aids to the physically challenged persons under Assistance to Persons with disabilities ADIP programme and to senior citizens under Rashtriya Vayoshri programme in Dharwad yesterday. The Central Government agency namely Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India had organised this programme. The minister distributed motorised tricycles, peddling tricycles, wheelchairs, crutches, rollators, Cerebral Palsy chairs and Sugamya intelligent sensor based canes for the visually impaired.

<><><> 

कोलकाता महानगर की खबरें

कोलकाता की सियालदह अदालत आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल की महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में संजय राय को आज सजा सुनाएगी। पिछले शनिवार को अदालत ने संजय राय को इस मामले में दोषी ठहराया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य से साबित होता है कि इस घटना में संजय राय दोषी हैं। पिछले साल 8 और 9 अगस्त की रात को महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

<><><> 

Hyderabad metro

Singapore-based CapitaLand Group, which is a global real estate investment and development company, has announced a 450-crore rupees investment to develop a state-of-the-art one million square foot IT park in Hyderabad. This announcement was made following a high-level meeting in Singapore attended by a delegation led by Telangana Chief Minister A. Revanth Reddy Yesterday. An official release stated that the upcoming project that is part of CapitaLand’s broader development pipeline in Hyderabad, is expected to reinforce the city’s position as a leading business and technology hub. The Chief Minister welcomed the investment, describing it as a milestone in Hyderabad’s growth as a business hub.

<><><>

दिल्‍ली के समाचार

दिल्‍ली- चुनाव

दिल्‍ली विधानसभा चुनावों में नाम वापस लेने की कल अंतिम तिथि है। विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए 719 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नई दिल्‍ली विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 23 उम्‍मीदवारों ने नामांकन भरा है। कस्‍तूरबा नगर और पटेल नगर में सबसे कम पांच-पांच उम्‍मीदवार मैदान में हैं। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार कुल एक हजार 522 नामांकन पत्रों में से 477 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान अगले महीने की पांच तारीख को और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

<><><> 

दिल्‍ली-मतदाता जागरूकता

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के महत्‍व को लेकर आज महाराजा अग्रसेन कॉलेज के छात्रों ने एक वॉकथॉन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य नागरिकों विशेषकर युवा मतदाओं को लेकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रि‍य भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। इस पहल की सराहना करते हुए पूर्वी दिल्‍ली के जिलाधिकारी अमोल श्रीवास्‍तव ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान मतदान बढाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

<><><> 

और अब बात करते हैं खेल जगत की हलचल की, तो खेल जगत की खबरें लेकर स्टूडियो पहुंच चुके हैं हमारे सहयोगी अभिषेक, तो आईए अभिषेक से जानते हैं खो खो विश्‍व कप में कल हुए प्रदर्शन पर जानकारी।

 भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल के खिलाफ अपना फाइनल मैच 54-36 के मजबूत स्कोर के साथ जीता। इससे पहले, भारतीय महिला टीम ने नेपाल की महिला टीम को अपने खिताबी मुकाबले में 78-40 के प्रभावशाली स्कोर के साथ हराया। भारत की दोनों टीमों का फाइनल मुकाबला नेपाल की महिला और पुरुष टीम के साथ हुआ। नेपाल की पुरुष टीम ने फाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन भारत के प्रदर्शन की बराबरी नहीं कर सकी। भारतीय पुरुष टीम का सफर शानदार रहा, जिसकी शुरुआत ग्रुप स्टेज में ब्राजील, पेरू और भूटान के खिलाफ बड़ी जीत से हुई। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को हराकर और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम को हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। इस टूर्नामेंट में भारत ने किसी भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया। दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम ने अपने फाइनल मैच में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और नेपाल के सामने मजबूत रणनीतियों का प्रदर्शन किया। उनका सफर बड़ा प्रभावशाली रहा, टीम ने ग्रुप स्टेज में दक्षिण कोरिया, ईरान और मलेशिया पर जीत दर्ज की गई। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को हराया और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय महिला टीम भी विश्व कप में अजेय रही। आज सवेरे के लिए अभिषेक कपिल।

<><><> 

और अब जानते हैं सोनाली पराशर से हॉकी इंडिया लीग में कल हुए मुकाबलों पर जानकारी

दिल्ली मौसम

सबसे पहले राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली के आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम सामान्‍य रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।    
कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मुबंई में आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
तो ये तो हुई बात दिल्‍ली, मुम्‍बई और कोलकाता के मौसम की बात, सरबजीत अब आप बताएं कि चेन्‍नई, बैगलुरू और हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम।

<><><>

Chennai is expected to have generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature will 22 degree Celsius and maximum will be around 30 degree.
Bengaluru is expected to have fog or Mist in early morning. The minimum temperature will 16 degree Celsius and maximum will be around 26 degree.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 14 degree and a maximum of 28 degree Celsius.

<><><> 

इतिहास

और अब समय है इतिहास के पन्नों को पलटने का और उन घटनाओं पर नजर डालने का जो आज के दिन का इतिहास बन गईं। आज बीस जनवरी है आज ही के दिन
20 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
⦁ 1265 – इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई।
⦁ 1817- Ram Mohun Roy started Hindu College in Calcutta with the help of Justice H. East David Hare. This college was later renamed as the Presidency College.
⦁ 1887 – अमेरिकी सीनेट ने ‘पर्ल हार्बर’ को नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।
⦁ 1892 – पहली बार बास्केटबॉल खेला गया।
⦁ 1950 – दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।
⦁ 1952 – ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया तथा स्वेज नगर पर क़ब्ज़ा किया।
⦁ 1972 – अरुणाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बना।
⦁ 1980 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
⦁ 1982 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान प्रभावकारी हुआ।
⦁ 1949 – Junagarh formally merged with Saurashtra.
⦁ 1957- First Indian Atomic Reactor “Apsara” at Trombay, Mumbai, was dedicated to the nation.
⦁ 1990 – सोवियत सैनिकों ने अजरबैजान की राजधानी बाकू पर धावा बोला, अनेक लोग मारे गए।
⦁ 1999- Renowned playwright Girish Karnad was selected for the 1998 Jnanpith Award.
⦁ 2006 – नासा ने प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।
⦁ 2007 – अफ़ग़ानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।
⦁ 2008 – बॉलीवुड अभिनेता देवानंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्रदान किया गया।
⦁ 2009 – बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
⦁ 2010 –
⦁ गुरुदत्त की फ़िल्मों ‘चौदहवीं का चाँद’, ‘काग़ज़ के फूल’ और ‘साहब बीवी और ग़ुलाम’ आदि को फिल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। 1969 में शुरू हुए ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
⦁ भारत में ‘मोबाइल पोर्टेबिलिटी’ सेवाओं की शुरुआत हुई।
⦁ 2018 – भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता।

<><><> 

और अब आज सवेरे कार्यक्रम में वक्‍त हुआ है उन महान व्‍यक्तियों को याद करने का जिनकी आज है पुण्‍यतिथि
ठक्कर बाप्पा (अंग्रेज़ी: Thakkar Bapa, जन्म- 29 नवंबर, 1869, ज़िला भावनगर, गुजरात; मृत्यु- 20 जनवरी, 1951) अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध थे। उनकी सेवा-भावना का स्मरण करके ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था‌- “जब-जब नि:स्वार्थ सेवकों की याद आएगी, ठक्कर बाप्पा की मूर्ती आंखों के सामने आकर खड़ी हो जायेगी।” देश की स्वाधीनता के बाद ठक्कर बाप्पा कुछ समय तक संसद के भी सदस्य रहे थे।[1]

<><><>

Abdul Ghaffar Khan (Pashto: عبدالغفار خان; 6 February 1890 – 20 January 1988), also known as Bacha Khan (Pashto: باچا خان) or Badshah Khan (بادشاه خان, ‘King of Chiefs’), was an Indian independence activist from the North-West Frontier Province, and founder of the Khudai Khidmatgar resistance movement against British colonial rule in India.
He was a political and spiritual leader known for his nonviolent opposition and lifelong pacifism; Due to his similar ideologies and close friendship with Mahatma Gandhi, Khan was nicknamed Sarhadi Gandhi (सरहदी गांधी, ‘the Frontier Gandhi’).In 1929, Khan founded the Khudai Khidmatgar, an anti-colonial nonviolent resistance movement. The Khudai Khidmatgar’s success and popularity eventually prompted the colonial government to launch numerous crackdowns against Khan and his supporters; the Khudai Khidmatgar experienced some of the most severe repression of the entire Indian independence movement.

<><><> 

3.अंजलाई अम्मल (अंग्रेज़ी: Anjalai Ammal, जन्म- 1890; मृत्यु- 20 जनवरी, 1961) भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं। स्वतंत्रता के लिए ज़ोरदार संघर्ष करने वाली भारतीय वीरांगनाओं में से अंजलाई अम्मल भी एक थीं।
अंजलाई अम्मल 1921 में गैर-सहकारी आंदोलन में भाग लेने के लिए दक्षिण भारत की पहली महिला थीं। उन्होंने अपनी पारिवारिक भूमि, उनके घर को बेच दिया और स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष के लिए पैसा खर्च किया। 1927 में उन्होंने नीलन की मूर्ति को हटाने के संघर्ष में भाग लिया। नीलन की मूर्ति को हटाने के लिए जो संघर्ष हुआ, उसमें भाग लेने के लिए उन्हें अपने नौ वर्षीय बच्चे अम्माकणु को साथ लेकर जेल जाना पड़ा। गाँधी जी ने अम्माकणु का नाम लीलावथी रखा और उन्हें उनके साथ वर्धा आश्रम ले गए। 1930 में नमक सत्याग्रह में उनकी भागीदारी के कारण वह बुरी तरह घायल हो गई थीं।

<><><> 

Subedar and  Honanary Captain Karam Singh PVC, MM (15 September 1915 – 20 January 1993) was and a recipient of the Param Vir Chakra (PVC). Singh joined the army in 1941, and took part in the Burma Campaign of World War II, receiving the Military Medal for his actions during the Battle of the Admin Box in 1944. He also fought in the Indo-Pakistani War of 1947, and was awarded the Param Vir Chakra for his role in saving a forward post at Richhmar Gali, south of Tithwal. He was also one of the five soldiers chosen to raise the Indian flag for the first time after independence in 1947.

<><><>

DEATH ANNIVERSARY

Tej Bahadur Sapru (8 December 1875 – 20 January 1949) was an Indian freedom fighter, lawyer, and politician. He was a key figure in India’s struggle for independence, helping draft the Indian Constitution. He was the leader of the Liberal party in British-ruled India.[citation needed]

Early life and career
Tej Bahadur Sapru was born on 8 December 1875 in Aligarh in the North-Western Provinces of British India (now in Uttar Pradesh, India) into a Kashmiri Pandit family.[1] Sapru was the only son of Ambika Prasad Sapru, a zemindar, and his wife Gaura Sapru (née Hukku). Sapru’s mother Gaura was the sister of Niranjan Hukku, whose daughter Uma was married to Shyamlal Nehru, a first cousin of Jawaharlal Nehru. Sapru was also an eighth cousin of Allama Iqbal, a Muslim ideologue who was among those who formulated the very idea of Pakistan in the 1930s, who was later given the title of the national poet of Pakistan.

He was educated at the Agra College. Sapru worked in the Allahabad High Court as a lawyer where Purushottam Das Tandon, a future nationalist leader, worked as his junior. He later served as a dean of the Banaras Hindu University[citation needed]. On 13 December 1930, Sapru was admitted to the Middle Temple, but withdrew on 14 January 1932 without being called to the English bar.

Sapru served in the Legislative Council of the United Provinces (1913-16) and the Imperial Legislative Council (1916-20) and as a member for law affairs in the Viceroy’s Council (1920-23). Sapru and Indian Liberals collaborated with the Congress after the ascent of Mahatma Gandhi.

 Sapru supported the Non-cooperation movement until (1920-22). He was knighted as a Knight Commander of the Order of the Star of India (KCSI) in the 1923 King’s Birthday Honours list,[3] As early as 1927, Sapru organised an All Party Conference to begin drafting the Indian Constitution.

<><><> 

रामेश्वर नाथ काव (अंग्रेज़ी: Rameshwar Nath Kao, जन्म- 10 मई, 1918, वाराणसी; मृत्यु- 20 जनवरी, 2002) भारत के श्रेष्ठ जासूस थे। उन्होंने भारत की गुप्तचर संस्था ‘रॉ’ (रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग) को स्थापित किया था। सन 1950 के दशक के मध्य में रामेश्वर नाथ काव ‘कश्मीर प्रिंसेस’ की जांच और 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति में योगदान जैसे मामलों से जुड़े थे। उन्होंने रॉ की दो पीढ़ियों को जासूसी के गुण सिखाए थे। उनकी टीम को ‘काव ब्वॉयज’ कहा जाता था। रामेश्वर नाथ काव भारत के तीन प्रधानमंत्रियों के करीबी सलाहकार और सुरक्षा प्रमुख थे। उनके कुशल नेतृत्व और उनकी टीम की कुशल रणनीति की वजह से ही 3000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र का भारत में विलय कराया गया था।

परवीन बाबी (अंग्रेज़ी: Parveen Babi, जन्म: 4 अप्रैल 1949; मृत्यु: 20 जनवरी 2005) हिन्दी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं। परवीन बाबी ग्लैमरस भूमिकाओं के लिए जानी जाती थीं। 1970-80 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर अपनी सुन्दरता का जलवा बिखरने वाली परवीन बाबी की ज़्यादातर फ़िल्में सुपर हिट रहीं हैं।

फ़िल्मी जीवन
उन्हें क़रीब 10 फ़िल्मों में कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इनमें मजबूर, दीवार, अमर अकबर एंथनी, सुहाग, कालिया, मेरी आवाज़ सुनो, नमक हलाल, अशांति, खुद्दार, रंग बिरंगी आदि शामिल हैं।

 बहरहाल ये तो चंद फ़िल्मों के नाम हैं। परवीन की अन्य फिल्में भी कुछ कम नहीं हैं और कुछ में तो उन पर फ़िल्माए गए एक गाने ने ही धूम मचा दी। अमिताभ बच्चन के साथ परवीन ने क़रीब आठ फ़िल्मों में काम किया और दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया

<><><> 

BIRTH ANNIVERSARY

Sir Ratanji Jamsetji Tata JP (20 January 1871 – 5 September 1918) was an Indian industrialist and philanthropist. He was the younger son of Jamsetji Tata, the founder of the Tata Group.

Uppalapati वेंकट Krishnam राजू (जन्म 20 जनवरी, 1940) एक भारतीय फिल्म अभिनेता, जाना जाता है के लिए अपने काम करता है में तेलुगू सिनेमाहै। उन्होंने व्यापक रूप से जाना जाता है के रूप में विद्रोही स्टार के लिए अपने विद्रोही अभिनय शैली है। वह भी विजेता के उद्घाटन नंदी पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता. Krishnam Raju में अभिनय किया है और अधिक से अधिक 183 फीचर फिल्मों में अपने कैरियर की है। [2] वह अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत के साथ 1966 Chilaka Gorinka और उत्पादित द्वारा निर्देशित Kotayya Pratyagatma. राजू हुई हैं पांच फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण और तीन राज्य नंदी पुरस्कार

<><><> 

Nadira Babbar (born 20 January 1948) is an Indian theatre actress, director and an actress in Hindi cinema, who is the recipient of Sangeet Natak Akademi Award in 2001. Nadira founded a Mumbai-based theatre group called Ekjute, a known name in Hindi theatre in 1981.

<><><> 

क़ुर्रतुलऐन हैदर (अंग्रेज़ी: Qurratulain Hyder, जन्म: 20 जनवरी, 1926 – मृत्यु: 21 अगस्त, 2007) ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थीं। कुर्रतुल ऐन हैदर का पहला उपन्यास ‘मेरे भी सनमख़ाने’ 1949 में प्रकाशित हुआ।

<><><> 

सांस्कृतिक गतिविधियां

घड़ी की सुईंया इशारा कर रही है कि आज का आज सवेरा कार्यक्रम यहीं पर समाप्त किया जाए। तो अनुमति दें मुकेश कुमार और सरबजीत कौर को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहें आकाशवाणी का एफएम गोल्ड चैनल। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट न्यूज़ ऑन ए आई-आर डॉट जीओवी डॉट आईएन  पर। नमस्‍कार ।

<><><> 

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

<><><>