पूरे हफ्ते की दौड़-धूप के बाद लीजिए रिलैक्स करवाने के लिए वीकेन्ड आ ही गया। अब दो दिन चैन की बंसी बजाओ, सुकून की सांस लो और कुछ आउटिंग, कुछ मनोरंजन का प्लान बनाकर खुद भी खुश हो लो और परिवार में भी खुशियां बिखेर दो। सोचने में तो वीकेन्ड कुछ ऐसा ही नजारा देता है मगर इसी वीकेन्ड का एक दूसरा पहलू ये भी है कि वीकेन्ड शुरू होने से पहले ही पूरे हफ्ते के पेंडिंग काम क्यू लगाए खड़े होते हैं और उन कामों को निपटाने में वीकेन्ड के दो दिन कब निकल जाते हैं पता ही नहीं चलता। यहीं “एक ही सिक्के के दो पहलू” वाली कहावत लागू होती है। तो चलिए आप भी अपने पूरे हफ्ते के रुके हुए काम निपटाइए और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताइए। बस जरा सी टाइम मैनेजमेंट की जरूरत है। फिलहाल टाइम है एफ. एम. सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज, आकाशवाणी गोल्ड पर, समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे का। साथ हूं आपके मैं नईम अख़तर और मेरे साथ हैं सायरा मुजतबा। नमस्कार सायरा।
HELLO SAIRA and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 18th of January. So, let us begin with the headlines first.
<><><>
मुख्य समाचार-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वामित्व योजना के अंतर्गत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। यह देश के गांवों के सशक्तिकरण और सुशासन यात्रा में महत्वपूर्ण कदम होगा । संपत्ति कार्ड दस राज्यों और दो केन्द्रशासित प्रदेशों के पचास हजार से अधिक गांवों में वितरित किए जायेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी के क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को रिकॉर्ड का अधिकार प्रदान करके ग्रामीण भारत में आर्थिक बदलाव को बढ़ावा देना है।
<><><>
The International Monetary Fund (IMF) has retained its growth projection for India at 6.5 per cent for next two financial years, 2025-26 and 2026-27 holding that it is in line with potential. The IMF stated this in its latest update of World Economic Outlook released yesterday. According to IMF, India maintain the fastest growth rate among the world’s largest economies.
Meanwhile, Global growth is projected at 3.3 percent both in 2025 and 2026 as per IMF, below the historical average of 3.7 percent broadly aligned with potential growth that has weakened substantially since the pandemic. The 2025 forecast remains largely unchanged from the October 2024 World Economic Outlook, with an upward revision for the United States balancing declines in other major economies.
<><><>
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा और सुरक्षा के मौजूदा वातावरण में बढते तनाव के बीच देश की आक्रामक और रक्षात्मक कार्यवाही को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। कल नई दिल्ली में वर्ष 2024 को नेवल सिविलियन्स के रूप में मनाने से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के रक्षा बलों की जटिलताएं समय के साथ बढ रही हैं। श्री सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि सेना बडे जनादेश और जटिल ढांचे के साथ आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति, साहस और अनुशासन सैनिकों को देश की रक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद करते हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक सम्पन्नता समुद्री सुरक्षा से जुडी हुई है और क्षेत्रीय जलसीमा की रक्षा करना, आवागमन की स्वतंत्रा सुनिश्चित करना और समुद्री मार्गों को बनाये रखना आवश्यक है। श्री सिंह ने आज के समय में साइबर सुरक्षा को समुद्री सुरक्षा का महत्वपूर्ण पहलू बताया और कहा कि इसकी उपेक्षा करना घातक हो सकता है।
<><><>
The Budget session of Parliament will commence from 31st of this month. The session will commence with President Droupadi Murmu addressing a joint sitting of the Lok Sabha and the Rajya Sabha on 31st of January. Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the Union Budget on 1st of February. The first part of the Budget session will be held from 31st of this month to 13th February while the second leg of the Budget Session will be held from 10th March to 4th April.
<><><>
अमरीका की सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर कल से राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव से संबंधित संघीय कानून को सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चीन के स्वामित्व वाले इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अमेरिका स्थित किसी मालिक को बेचे जाने तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा। अदालत का कल का यह सर्वसम्मत फैसला, कांग्रेस और न्याय विभाग के इस रुख के अनुरूप है कि चीनी कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाला टिकटॉक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। अमेरिकी सांसदों ने अदालत में दलील दी कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी इस ऐप का इस्तेमाल दुष्प्रचार करने और उपयोगकर्ताओं के साथ हेरफेर करने के लिए कर सकती है।
पिछले साल, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें कहा गया था कि टिकटॉक को चीन स्थित मूल कंपनी से अलग हो जाना चाहिए या अमेरिका में बंद कर देना चाहिए। इस बीच, टिकटॉक ने विनिवेश का विरोध करते हुए दावा किया है कि यह व्यावसायिक और कानूनी रूप से अव्यवहार्य है।
कल से, 17 करोड अमेरिकियों द्वारा उपयोग किया जाने वाला टिकटॉक अब संयुक्त राज्य अमेरिका में ऐप स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
टिकटॉक पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लागू करने में अमेरिका भी भारत के साथ शामिल हो गया है। ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, फ्रांस और नीदरलैंड सहित कई अन्य देशों ने इस ऐप पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगाया है कि चीन जासूसी के लिए टिकटॉक का इस्तेमाल कर सकता है।
<><><>
The ongoing Mahakumbh at Prayagraj in Uttar Pradesh is drawing a record number of devotees, all converging at the Triveni Sangam to take a sacred dip. This grand congregation of millions of people has not only brought immense pride to the city but also provided a major boost to its local economy and businesses. More from our correspondent.
“Industries such as hospitality, food, woollen clothing, blankets, quilts, mattresses and electronics have witnessed a 30 to 40 per cent growth in sales. It is expected to reach 50 per cent as the grand event progresses. Even though the Mahakumbh has just begun, retail and wholesale businesses in the city have already seen a two- to three-fold increase in sales. Whether it is the hotel industry, retail businesses, or the textile industry, all sectors have seen significant growth in the past week. Traders are hopeful for even more sales on the day of Mauni Amavasya. As the Mahakumbh progresses, further growth is expected in trades. The Mahakumbh 2025 is expected to generate a revenue of two lakh crore rupees. Anand Kumar for Akashvani News, Prayagraj.”
<><><>
अब खबरें खेल जगत से।
खो खो विश्व कप 2025 में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें आज सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रदर्शन किया और सभी मुकाबलों में जीत हासिल की। एक रिपोर्ट…
<><><>
In the Women’s Hockey India League (HIL), Delhi SG Pipers ended their winless run with 2-nil victory against the table toppers, JSW Soorma Hockey Club at the Birsa Munda Hockey Stadium in Rourkela yesterday.
<><><>
Greater Chennai Corporation (GCC) collected 5400 tonnes of debris across the city last week. Forty nine vehicles were pressed into service to collect debris from seven zones. The Civic City Commissioner J Kumaragurubaran said that the contractor signed for eight years in 2020 to collect debris from all 15 zones at 1920 a tonne each day. However, they did not proceed with work as GCC did not release funds due to poor quality of work. As a result, court cases got in the way of debris collection till now.
<><><>
The Civic Corporation will renovate 300 of the 392 Amma Canteens at a cost of 20 crore rupees. Tenders have been finalilsed to carry out the refurbishments across the North, Central and South zones. The subsidised canteens inaugurated in 2013 by Late Chief Minister Jayalaithaa offer low cost meals.
<><><>
IIT Madras and CMC Vellore researchers have developed a cost effective and portable plug and train robot for hand rehabilitation. Called PLUTO, this device technology was licensed through Technology Transfer Office TTO ICSR and commercialised by Thryv Rehab solutions. It addresses a gap in the current rehabilitation market. This device is well positioned to meet the growing demand for affordable and adaptable rehabilitation solutions in clinical and home settings. It has already been benefitted more than 1000 patients in the last four years. This patented technology offers precise therapeutic movements and real time feedback, ensuring better outcomes for patients with conditions such as stroke, spinal cord injury, multiple sclerosis, Parkinsons disease and post hand surgery among others.
<><><>
राष्ट्रीय विज्ञान ड्रामा महोत्सव 2024-25 का आयोजन आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में किया जाएगा। यह कार्यक्रम पहले सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में ब्लॉक, जिला, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर आयोजित किया गया था। इसमें 40 हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया और मनोरंजक और शैक्षिक प्रारूप में रचनात्मक विज्ञान नाटकों का प्रदर्शन किया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जलवायु परिवर्तन और जल संरक्षण से लेकर चिकित्सा क्षेत्र में हुई उपलब्धियों तक के विषय शामिल थे। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विषयों में विज्ञान को शामिल करना है।
<><><>
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा की नामांकन प्रक्रिया कल एक हजार से अधिक उम्मीदवारों के नामांकन भरने के साथ समाप्त हो गई। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन भाजपा की शिखा राय और नीरज बसोया ने कल अपने नामांकन पत्र भरे हैं। अन्य उम्मीदवारों में आम आदमी पार्टी के अवध ओझा, राखी बिडलान और बंदना कुमारी ने भी अपने नामांकन पत्र भरे हैं। सोमवार तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
<><><>
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने एक सौ 40 वर्ष पुरानी हस्तचालित क्रेन को सफलतापूर्वक ठीक करके भारतीय क्रेन की धरोहर के स्मृति चिन्ह के रूप में शामिल किया। रेलवे ने बताया कि इस क्रेन की पुन: बहाली एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही जिसे मात्र तीन दिन में पूरा कर लिया गया। यह क्रेन 1885 में बनायी गयी थी और इसे पहली बार अवध और रोहिल खंड रेलवे में उपयोग किया गया था।
<><><>
The US Consulate in Chennai has said in a statement issued to the media, that Bengaluru is a center for US India innovation cooperation under the initiative for Critical and Emerging Technologies. Bengaluru hosts nearly 700 US companies and Startups. Since 2023, the US International Development Finance Corporation has announced over 130 million US dollars loans and equity investments to Bengaluru based companies. Faculty and student exchange programs are announced for Indian Institute of Science and IIM Bangalore, IIT Dharwad, the Manipal Academy of Higher Education in Manipal, the National Institute of Technology in Surathkal and the Christ Deemed to be University in Bengaluru. The US-India Business Council AI taskforce and Boeing STEM program for women in India have supported innovation and entrepreneurship. The NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar NISAR mission is a joint US India space project to be launched soon. The United States is participating in the biennial Aero India Air show and aviation exhibition in Bengaluru next month.
<><><>
रिजर्व बैंक ने बैंकों में जमा खाते, सुरक्षित अभिरक्षा लेख और सुरक्षा लॉकर रखने वाले सभी मौजूदा और नए ग्राहकों के मामले में नामांकन प्राप्त करने की आवश्यकता दोहराई है। शुक्रवार को जारी अधिसूचना में आरबीआई ने बैंक बोर्ड की ग्राहक सेवा समिति से समीक्षा करने को कहा है। नामांकन कवरेज को समय-समय पर पूरा किया जाना चाहिए। 31 मार्च, 2025 से शुरू होने वाले तिमाही आधार पर आरबीआई के दक्ष पोर्टल पर प्रगति की रिपोर्ट भी देनी होगी। आरबीआई ने बैंकों से विभिन्न मीडिया के माध्यम से नामांकन सुविधा का उपयोग करने के लाभों का प्रचार करने को कहा है। सभी पात्र ग्राहक खातों को पूर्ण कवरेज प्राप्त करने के लिए समय-समय पर अभियान शुरू करना शामिल है। नामांकन सुविधा का उपयोग करने के लिए मौजूदा ग्राहकों को सीधे सूचित करते हुए, बैंकों को खाता खोलने के फॉर्म को संशोधित करने के लिए कहा गया है, जिसमें ग्राहकों को इसका लाभ उठाने या इससे बाहर निकलने का विकल्प देने का प्रावधान हो।
<><><>
The Telangana state government has signed an MoU with Singapore’s Institute of Technical Education (ITE) to strengthen the state’s skill development initiatives. The Telangana delegation, led by Chief Minister Revanth Reddy, includes IT Minister D. Sridhar Babu, Industries Principal Secretary Jayesh Ranjan and Young India Skill University Vice-Chancellor VLVS Subbarao among others. The state delegation visited ITE’s campus in Singapore to explore its state-of-the-art skill development programmes and training facilities. An official release stated that the delegation interacted with experts in 20 domains, gaining insights into the programmes that have positioned ITE as a leader in technical education.
<><><>
कल से कोलकाता में सातवां राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव शुरू हो रहा है। महोत्सव का उद्घाटन मधुसूदन मंच पर शाम को होगा। यह महोत्सव 26 जनवरी तक चलेगा। पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने मिनर्वा नाट्य सांस्कृतिक चर्चा केंद्र के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। कोलकाता में गिरीश मंच, मधुसूदन मंच और अन्य स्थानों पर विभिन्न भाषाओं के नाट्य मंचन किए जाएंगे। इस वर्ष महोत्सव में पश्चिम बंगाल से सात नाट्य दल (रंगमंच समूह) और अन्य राज्यों से 10 नाट्य दल भाग ले रहे हैं।
<><><>
दिल्ली में धने कोहरे रहने का अनुमान है। तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में भी आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
Chennai is expected to have Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 23 degree Celsius and maximum will be around 30 degree.
Bengaluru is expected to have Fog or Mist would occur in early morning. The minimum temperature was 17 degree Celsius and maximum will be around 26 degree.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 16 degree and a maximum of 28 degree Celsius.
<><><>
इतिहास
18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1778 – English explorer and naval captain James Cook became the first European to discover the Hawaiian Archipelago.
1871 – The German Empire was founded, and Wilhelm I was proclaimed Kaiser Wilhelm after the end of the Franco-Prussian War.
1886 – Modern field hockey was born with the formation of the Hockey Association in England.
1896 – ‘एक्सरे मशीन’ का पहला प्रदर्शन किया गया।
1911 – American pilot Eugene Ely performed the first aircraft landing on a ship’s flight deck, on the battleship Pennsylvania.
1919 – The Paris Peace Conference began in Versailles, France, to formally end World War II and dictate terms for the defeated axis powers.
1919 – The iconic luxury automobile company Bentley Motors Limited was founded in London by Walter Owen Bentley.
1927 – The Old Parliament House of India was inaugurated by Viceroy Lord Irwin. It was designed by British architects Sir Edwin Lutyens and Sir Herbert Baker.
1930 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1951 – नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1958 – Willie O’Ree became the first Black athlete to play in a National Hockey League game when he debuted with the Boston Bruins against the Montreal Canadiens.
1960 – अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1989 – चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
1993 – Martin Luther King, Jr. Day was officially observed for the first time as national holiday in the USA.
1995 – The “yahoo.com” domain was registered.
<><><>
पुण्यतिथि
सआदत हसन मंटो (जन्म:11 मई, 1912, समराला, पंजाब; मृत्यु: 18 जनवरी, 1955, लाहौर) कहानीकार और लेखक थे। मंटो फ़िल्म और रेडियो पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे। मंटो की कहानियों की बीते दशक में जितनी चर्चा हुई है, उतनी शायद उर्दू और हिन्दी और शायद दुनिया के दूसरी भाषाओं के कहानीकारों की कम ही हुई है। आंतोन चेखव के बाद मंटो ही थे, जिन्होंने अपनी कहानियों के दम पर अपनी जगह बना ली। मंटो के 19 साल के साहित्यिक जीवन से 230 कहानियाँ, 67 रेडियो नाटक, 22 शब्द चित्र और 70 लेख मिले। 18 जनवरी, 1955 में मंटो ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
<><><>
Harivansh Rai Bachchan (né Srivastava; 27 November 1907 – 18 January 2003) was an Indian poet and writer of the Nayi Kavita literary movement (romantic upsurge) of early 20th century Hindi literature. He was also a poet of the Hindi Kavi Sammelan. He is best known for his early work Madhushala. He was the father of Amitabh Bachchan, and grandfather of Shweta Bachchan and Abhishek Bachchan. His wife Teji Bachchan was a social activist. In 1976, he received the Padma Bhushan for his service to Hindi literature.
जीवन में एक सितारा थामाना वह बेहद प्यारा थावह डूब गया तो डूब गयाअम्बर के आनन को देखोकितने इसके तारे टूटेकितने इसके प्यारे छूटेजो छूट गए फिर कहाँ मिलेपर बोलो टूटे तारों परकब अम्बर शोक मनाता जो बीत गई सो बात गई
<><><>
कुन्दन लाल सहगल अथवा के. एल. सहगल (अंग्रेज़ी: Kundan Lal Saigal, जन्म- 11 अप्रॅल, 1904; मृत्यु- 18 जनवरी, 1947) हिन्दी फ़िल्मों में वैसे तो एक बेमिसाल गायक के रूप में विख्यात हैं लेकिन देवदास (1936) जैसी चंद फ़िल्मों में अभिनय के कारण उनके प्रशंसक उन्हें एक उम्दा अभिनेता भी करार देते हैं। कुन्दन लाल सहगल हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जा सकते हैं। 1930 और 40 के दशक की संगीतमयी फ़िल्मों की ओर दर्शक उनके भावप्रवण अभिनय और दिलकश गायकी के कारण खिंचे चले आते थे। सहगल की आवाज़ की लोकप्रियता का यह आलम था कि कभी भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय रहा रेडियो सीलोन कई साल तक हर सुबह सात बज कर 57 मिनट पर इस गायक का गीत बजाता था। सहगल की आवाज़ लोगों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन गई थी।
<><><>
दुलारी (जन्म- 18 अप्रॅल, 1928, नागपुर; मृत्यु- 18 जनवरी, 2013, मुम्बई) भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं। हिंदी सिनेमा में मां का ज़िक़्र होते ही दुर्गा खोटे, ललिता पवार, लीला चिटनिस, निरुपा रॉय, कामिनी कौशल और सुलोचना जैसी अभिनेत्रियों के चेहरे ज़हन में घूमने लगते हैं।
इन तमाम अभिनेत्रियों की छवि भले ही फ़िल्मी मां की हो लेकिन हिंदी सिनेमा के सुनहरी दौर के दर्शक इस बात से वाक़िफ़ हैं कि इन सभी ने अपने कॅरियर की शुरुआत बतौर हिरोईन की थी और इनमें से कुछ का शुमार तो अपने दौर की कामयाब हिरोईनों में किया जाता था। इसी सूची में एक नाम है दुलारी का, जिन्हें आमतौर पर दर्शक एक सीधी-सादी और ग़रीब फ़िल्मी मां के तौर पर जानते हैं। दुलारी ने भी शुरुआती कुछ फ़िल्में बतौर हिरोईन और साईड हिरोईन की थीं और ‘आना मेरी जान मेरी जान संडे के संडे’ और ‘जवानी की रेल चली जाए’ जैसे ज़बर्दस्त हिट गीत भी दुलारी पर ही फ़िल्माए गए थे।
<><><>
रुडयार्ड किपलिंग (अंग्रेज़ी: Rudyard Kipling, जन्म- 30 दिसंबर, 1865, मुम्बई, भारत; मृत्यु- 18 जनवरी, 1936, लंदन) ब्रिटिश लेखक और कवि थे। औपनिवेशिक काल के भारत में बंबई (वर्तमान मुम्बई) में जन्मे किपलिंग को मुख्य रूप से उनकी पुस्तक “द जंगल बुक” (1894), ‘किम’ (1901), ‘द मैन हु वुड बी किंग’ (1888) और उनकी कविताएं जिसमें ‘मंडालय’ (1890), ‘गंगा दीन’ (1890) और ‘इफ-‘ (1910) शामिल हैं, के लिए जाने जाते हैं।
Minissha Lamba (born 18 January 1985) is an Indian actress and poker player who appeared in Hindi films. She made her debut with Yahaan (2005). Her other notable films include Honeymoon Travels Pvt. Ltd. (2007), Bachna Ae Haseeno (2008), Well Done Abba (2010), and Bheja Fry 2 (2011. In 2014 she participated in Colors TV’s Bigg Boss 8.Early life Minisha Lamba was born into a Punjabi Sikh family, to Kawel Lamba and Manju Lamba in New Delhi in 1985.
<><><>
और अब समय हो गया है आपसे विदा लेने का। अनुमति दीजिए नईम अखतर और सायरा मुजतबा को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्ड FM सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज़ पर। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>