Download
Mobile App

android apple
signal

January 17, 2025 8:36 AM

printer

Aaj Savere

जनवरी की इस ठंडी सुबह में ये वक्‍त है जब एक हाथ में चाय की प्‍याली हो, और कान हों एफ. एम. सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज, आकाशवाणी गोल्‍ड पर, जहां समाचार सेवा प्रभाग का कार्यक्रम आज सवेरे आपके कदम ब कदम आधे घंटे तक साथ है। आज के आज सवेरे कार्यक्रम में, मैं हूं अपाकी हमसफर नईम अख़तर और मेरे साथ हैं  शगुन चोपड़ा। नमस्‍कार शगुन।

<><><>

HELLO NAEEM and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 17th of JANUARY. So, let us begin with the headlines first.

<><><>

पीएम- भारत मोबिलिटी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। भारत मंडपम में आयोजित यह देश का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है। इस का विषय है – सीमाओं से परे: भविष्य की ऑटोमोटिव मूल्य श्रृंखला का सह-निर्माण। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस एक्सपो का उद्देश्य संपूर्ण मोबिलिटी मूल्य श्रृंखला को एक मंच पर लाना है।

<><><>

PREZ – NATIONAL SPORTS AWARD
President Droupadi Murmu will confer the National Sports Awards 2024 at Rashtrapati Bhavan today. World Chess Champion D. Gukesh, double medalist at the Paris Olympics Manu Bhaker, Men’s Hockey Team Captain Harmanpreet Singh, and gold medalist at the Paris Paralympics Praveen Kumar will be honored with the prestigious Major Dhyan Chand Khel Ratna Award. The award is given for the spectacular and most outstanding performance in the field of sports by a sportsperson over the past four years.

<><><>

इलेक्ट्रॉनिक्स- निर्यात
भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात दिसंबर 2024 में 35.11 प्रतिशत बढ़कर दो साल के उच्चतम स्‍तर 3.58 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 2.65 बिलियन डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार यह उच्च मूल्य वाले भारतीय सामानों की विदेशी मांग में वृद्धि और बढ़ती घरेलू उत्पादन क्षमता को दर्शाता है। है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में देश का इलेक्ट्रॉनिक निर्यात 28.6 प्रतिशत बढ़कर 26.11 बिलियन डॉलर हो गया, जो 2023-24 की इसी अवधि के दौरान 20.3 बिलियन डॉलर था। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भारत के निर्यात क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ने वाले हिस्‍से के रूप में उभरा है। ऐसा केंद्र की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन-पीएलआई योजना की सफलता से देश में नई विनिर्माण क्षमताओं के कारण संभव हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में स्मार्टफोन निर्यात में 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है क्योंकि एप्पल और सैमसंग जैसी प्रमुख कंपनियों ने देश में उत्पादन का विस्तार किया है। इस क्षेत्र में पीएलआई योजना और सरकार द्वारा त्वरित मंजूरी एक बड़ी सफलता साबित हो रही है।

<><><>

PM – SVAMITVA SCHEME
Prime Minister Narendra Modi will distribute over 65 lakh property cards under the SVAMITVA Scheme to property owners in over 50 thousand villages across ten states and two Union Territories tomorrow via video conferencing. The scheme, launched by the Prime Minister, aims to enhance the economic development of rural India by providing a Record of Rights to households through advanced drone technology for surveying. It also facilitates property monetization, enables access to institutional credit through bank loans, reduces property-related disputes, and supports better property assessments and property tax collection in rural areas.

<><><>

एशियन फिल्म फेस्टिवल
महाराष्ट्र की फिल्म संस्कृति पर आधारित 21वां थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल कल मुंबई में सम्पन्न हो गया है। 10 से 16 जनवरी तक आयोजित इस फिल्म महोत्सव के दौरान अंधेरी, सायन और ठाणेृ में एशिया की श्रेष्ठ 61 फिल्में दिखाई गईं। इसमें चीन, मलेशिया, बांग्लादेश, कज़ाकिस्तान, ट्यूनीशिया और भूटान आदि देशों की फिल्में प्रदर्शित की गईं।
प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर को एशियाई सिनेमा संस्कृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ फिल्म पत्रकार रफीक बगदादी को सत्यजीत रॉय स्मृति सम्मान और प्रोफेसर अनिल झंकार को सुधीर नंदगांवकर की स्मृति में फिल्म लेखन के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
फिल्म ‘जिप्सी’ को सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म और इसी फिल्म के लिए शशि खंडारे को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता मंगेश अरोटे को ‘जिप्सी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और फिल्म ‘भेरा’ के लिए श्रद्धा खानोलकर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।

<><><>

SINGAPORE PREZ-VISIT
President of Singapore Tharman Shanmugaratnam held in wide-ranging discussions with President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhawan in New Delhi yesterday evening. The talks focused on further strengthening the comprehensive strategic partnership between India and Singapore.

 

President Murmu highlighted that Singapore is a key pillar of India’s Act East policy and its vision for the Indo-Pacific. She noted that with a shared history and a long-standing tradition of friendship based on trust and mutual respect, India-Singapore cooperation has gained further momentum in recent years. Prime Minister Narendra Modi also met with President Shanmugaratnam, where they extensively reviewed the bilateral partnership and exchanged views on regional and global issues of mutual interest.  The President of Singapore is on a five-day visit to India, marking his first visit to the country in his capacity as the President. He will visit Odisha for two days starting today.

 

<><><>

प्रयागराज महाकुम्भ के दौरान बीते छह दिन में सात करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं। यह स्नान 11 जनवरी से शुरू हुआ था। त्रिवेणी के संगम पर भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में साधु-संत, कल्पवासी और श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए एकत्रित हो रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि कल 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों के संगम में स्नान किया।

<><><>

नईम – आज सवेरे में अब प्रमुख महानगरों से जुड़ी प्रमुख खबरें।
शगुन – चेन्‍नई, बंगलूरू और हैदराबाद

CHENNAI
The Chennai-based startup launched the Mission Shakthi Sat yesterday. Twelve thousand high school girls from 180 countries joined the mission in partnership with ISRO and In-Space. The mission aims to empower girls through comprehensive training in mathematics, physics, satellite making, PCB designing, coding, and HAM radio technology.
The 120-plus-hour course modules for the girls have been released online, allowing all students to learn during their leisure time. According to Dr. Srimathy Kesan, the founder of the startup, students who successfully complete the course will be given hands-on training to send a satellite aimed toward the lunar orbit as part of Mission Chandrayaan-4.

<><><>

In some more news from Chennai, the project to widen a 500-meter stretch of the Grand Southern Trunk Road beneath the Pallavaram Flyover has commenced. The three-lane road is expected to ease traffic for motorists heading to Pammal, Anakaputhur, and Kundrathur, suburban areas southwest of Chennai.

 

The Pallavaram Flyover was originally planned as a wide bridge to streamline access from the southern outskirts to Chennai International Airport. However, land acquisition challenges forced the construction of a narrower lane structure. The roadwork is expected to be completed next month.

<><><>

दिल्ली नामांकन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। अब तक कुल आठ सौ 41 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 10 जनवरी को शुरू हुई थी। उम्मीदवार सोमवार तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। पांच फरवरी को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी।

दिल्‍ली- जल बोर्ड
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि भूमिगत जलाशय और पम्पिंग स्टेशन की वार्षिक सफाई कार्यक्रम के कारण आज और कल शनिवार को शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित होगी उनमें- आजादपुर मंडी, सादिक नगर और आसपास का क्षेत्र, जहांगीरपुरी का सी और डी ब्लॉक, भलस्वा, आदर्श नगर और आसपास का क्षेत्र तथा राजौरी गार्डन शामिल हैं।
जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें। लोग पानी के टैंकर के लिए जल बोर्ड को इन नम्‍बरों पर सम्‍पर्क कर सकते हैं– 1 9 1 6, 2 8 5 2 1 1 2 3 और 1 8 0 0 1 2 1 7 7 4 4 .

<><><>

BENGALURU
The Karnataka State Dr. Gangubai Hangal Music and Performing Arts University in Mysuru will confer degrees to 540 students during the convocation to be held tomorrow. The university is awarding degrees for the academic years 2021-22, 2022-23, and 2023-24 simultaneously, with 180 students receiving degrees for each year.

On this occasion, 69 gold medals will be presented to 27 meritorious students across various courses. Additionally, 14 students will receive postdoctoral D.Litt. degrees. The Vice-Chancellor of the university, Dr. Nagesh V. Bettakote, has announced that the varsity will also bestow honorary doctorates on nine individuals for their contributions to the field of classical and performing arts.

<><><>

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस – “एक, दो घटनाओं के आधार पर यह कहना सही नहीं है कि मुंबई असुरक्षित है”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल गुरुवार को कहा कि मुंबई की कानून व्यवस्था को कुछ घटनाओं के आधार पर नहीं आंका जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुंबई सबसे सुरक्षित जगह है। यह बयान गुरुवार की सुबह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद आया है जिसमें वे घायल हो गए थे। हालांकि, मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना होती है तो उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए और मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए उसके अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बीच, अभिनेता सैफ अली खान की टीम ने एक बयान जारी कर कहा है कि अभिनेता खतरे से बाहर हैं और फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है। इससे पहले, मीडिया से बात करते हुए मुंबई पुलिस के जोन 9 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दीक्षित गेदम ने कहा कि हमले के पीछे चोरी का मकसद था।

एफडीए महाराष्ट्र ने राज्य में दूध में मिलावट की जांच के लिए अभियान चलाया
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने दूध में मिलावट के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाया। एफडीए की एक विज्ञप्ति के अनुसार, 103 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने राज्य भर से दूध उत्पादकों, वितरकों, विक्रेताओं और सड़क किनारे विक्रेताओं से 1,062 नमूने एकत्र किए। मिलावट, रासायनिक सामग्री और गुणवत्ता की जांच के लिए इन नमूनों को अधिकृत खाद्य प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। एफडीए आयुक्त राजेश नार्वेकर ने कहा, यदि विश्लेषण के दौरान मिलावट का पता चलता है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों से तत्काल नमूने एकत्र किए जाएंगे और खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उत्पादकों और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी ने नागरिकों से एफडीए हेल्पलाइन नंबर 1800222365 या ईमेल आईडी jc-foodhq@gov.in के माध्यम से दूध में मिलावट के किसी भी संदिग्‍ध मामले की रिपोर्ट करने का आग्रह किया है।

<><><>

Hyderabad
Telangana Chief Minister Revanth Reddy has urged the Central government and support for transforming Hyderabad’s public transport into a 100% electric model. Mr Reddy called on Union Ministers in Delhi yesterday and requested environmental clearances for development projects in the state. An official release stated that the Chief Minister highlighted the stalling of 161 projects across Telangana due to delays in environmental and forest clearances.  Mr Reddy also requested urgent clearances for the Gouravelli (गौरवेल्लि) Project, stressing its importance for irrigation. The Union Minister assured positive consideration of these requests. In another meeting with Union Heavy Industries Minister HD Kumaraswamy, the Chief Minister sought the Centre’s cooperation to transform Hyderabad’s bus fleet into an all-electric model.

BRS working president K Tarakarama Rao has been questioned for more than seven hours by the officials of the Enforcement Directorate into his role in the alleged financial irregularities in the Formula-e Race case.

After coming out of the ED office, Mr Rao revealed to the media that he provided all the information regarding the fresh deal for Season 10 of the Formula-e race and the transfer of funds to UK-based Formula-e Operations.

<><><>

कोलकाता
सरकार का प्रमुख अभियान दुआरे सरकार 24 जनवरी से फिर शुरू होगा। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर सरकारी शिविर लगाए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों ने अपने अस्थायी कार्यालय स्थापित किए हैं, जहाँ विभिन्न सरकारी योजनाओं की सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं और नामांकन अनुरोधों पर कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान के तहत पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार सीधे आम लोगों के दरवाजे तक जाती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस अभियान की शुरुआत की है।

<><><>

KHO KHO WORLD CUP
और अब खबरें खेल जगत से। खो खो विश्व कप 2025 में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने अपने ग्रुप चरण के मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

India men’s team coach, Ashwini Kumar Sharma said that the team will explore different opportunities in the quarterfinals to ensure continued success.

Speaking after the game, India women’s team coach, Sumit Bhatia, expressed his confidence. He said that the team is performing really well in the tournament, and is focused to win the quarterfinals.

 

<><><>

HOCKEY – HIL
In the Men’s Hockey India League, Vedanta Kalinga Lancers beat Delhi SG Pipers 5-1, while Odisha Warriors outclassing Shrachi Rarh Bengal Tigers 3-2 in Women’s HIL in Rourkela yesterday.

<><><>

महानगरों का मौसम
दिल्‍ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

कोलकाता में भी आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

Chennai is expected to have Partly cloudy sky. The minimum temperature was 24 degree Celsius and maximum will be around 30 degree.

Bengaluru is expected to have Mainly Clear sky. The minimum temperature was 15 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.

Hyderabad is expected to have Fog or Mist would occur in early morning. The temperature will hover between a minimum of 17 degree and a maximum of 27 degree Celsius.

 

<><><>

नईम – और आइये अब पलटते हैं इतिहास के पन्‍नों को और जानते हैं कि इतिहास में आज के दिन क्‍या-क्‍या हुआ।
17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1524- Italian explorer Giovanni da Verrazzano’s set sail aboard French ship La Dauphine to find a passage to China but found North America instead.
1773- Captain James Cook became the first person to cross Antarctic Circle.
1852 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1871- 1st cable car was patented on this day by Andrew Smith Hallidie in the US which began service in 1873.
1928- First, fully automatic photographic film developing machine was patented on this day.
1913 – रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1929- The popular cartoon character Popeye, a sailor known for his love of spinach, first appeared on the daily King Features comic strip Thimble Theater.
1946 United Nations Security Council held its first meeting, at Westminster Central Hall in England.
1941 – सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।
1946 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
1948 – नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
1980 – नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।
1979 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1976 – यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।
1981- Central Government offered  full statehood to Mizoram.
1989- Shirley Metz and Victoria Murden, became the first women to reach the South Pole on an overland route .
1995- A large-scale earthquake struck the Ōsaka-Kōbe (Hanshin) region in Japan metropolitan area, killing an estimated 6,400 people and causing major damage.
2017- Search for missing Malaysian aircraft MH370 over the Indian Ocean was called off. The plane was believed to have crashed in the Indian Ocean, claiming the lives of all 239 crew and passengers on board.

<><><>

पुण्यतिथि
सुचित्रा सेन
सुचित्रा सेन (जन्म: 6 अप्रैल, 1931; मृत्यु: 17 जनवरी 2014) हिन्दी एवं बांग्ला फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं। वह मुनमुन सेन की माँ थी। विशेषकर उत्तम कुमार के साथ अभिनय करने के कारण वे सारे पश्चिम बंगाल में अत्यन्त जनप्रिय हुईं। उत्तम-सुचित्रा की जोड़ी आज भी बांग्ला चलचित्र की श्रेष्ठ जोड़ी मानी जाती है। वे प्रथम भारतीय अभिनेत्री हैं जिनको किसी अंतर्राष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव में पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने 1963 के मॉस्को फ़िल्म फेस्टिवल में अपनी फ़िल्म ‘सात पाके बांधा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था। 1972 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार मिला। 2012 में उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार का सर्वोच्च पुरस्कार ‘बंगो बिभूषण’ दिया गया।

<><><>

Terence Hanbury “Tim” White (29 May 1906 – 17 January 1964) writer. He is best known for his novels
The Once and Future King. One of his best known is the first of the series,
The Once and Future King was adapted in 1960 into a highly successful musical play, Camelot; a motion picture, also called Camelot (1967), was based on the play. White’s other works include The Goshawk (1951), a study of falconry, and two works of social history, The Age of Scandal (1950) and The Scandalmonger (1951).
The Sword in the Stone, which was published as a stand-alone book in 1938.
The Sword in the Stone is a 1963 American animated musical fantasy comedy film produced by Walt Disney and released by Buena Vista Distribution.

<><><>

बिरजू महाराज
बिरजू महाराज (वास्तविक नाम- बृजमोहन नाथ मिश्रा, जन्म- 4 फ़रवरी, 1938, लखनऊ; मृत्यु- 17 जनवरी, 2022, दिल्ली) भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकारों में से एक थे। वे भारतीय नृत्य की ‘कथक’ शैली के आचार्य और लखनऊ के ‘कालका-बिंदादीन’ घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि थे। ताल और घुँघुरूओं के तालमेल के साथ कथक नृत्य पेश करना एक आम बात है, लेकिन जब ताल की थापों और घुँघुरूओं की रूंझन को महारास के माधुर्य में तब्दील करने की बात हो तो बिरजू महाराज के अतिरिक्त और कोई नाम ध्यान में नहीं आता। बिरजू महाराज का सारा जीवन ही इस कला को क्लासिक की ऊँचाइयों तक ले जाने में ही व्यतीत हुआ। उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ (1986) और ‘कालीदास सम्मान’ समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उन्हें बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी मिली थी।

<><><>

ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ां
ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ां (जन्म- 3 मार्च, 1931, बदायूँ, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 17 जनवरी, 2021) भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक थे। वह रामपुर सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे। उस्ताद ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान की गिनती बेहतरीन संगीतकारों में होती थी, जिसके लिए भारत सरकार ने उन्हें 1991 में पद्म श्री, 2006 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण से नवाजा था। ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान के शिष्यों में प्रसिद्ध फ़िल्मी गायक और सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर, आशा भोंसले, गीता दत्त, मन्ना डे के अतिरिक्त, सोनू निगम, हरिहरन, शान और ए. आर. रहमान का नाम शुमार है।

<><><>

 L. V. Prasad (17 January 1907 – 22 June 1994)
film director, producer, actor
Right from the early days L.V.Prasad was driven by the passion for acting and the moving image.
Hailing from the Eluru district of Andhra Pradesh, he has acted in the first talkie of Telugu, Hindi and Tamil.
he is the recipient of the Dadasaheb Phalke Award.

<><><>

कमाल अमरोही
कमाल अमरोही (जन्म: 17 जनवरी, 1918 – मृत्यु: 11 फ़रवरी, 1993) महल, पाकीज़ा और रज़िया सुल्तान जैसी भव्य कलात्मक फ़िल्मों को परदे पर काव्य की रचना करने वाले निर्माता-निर्देशक थे। कमाल अमरोही ने बेहतरीन गीतकार, पटकथा और संवाद लेखक तथा निर्माता एवं निर्देशक के रूप में भारतीय सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी और उसे एक दिशा देने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। पाकीज़ा उनकी ज़िंदगी का ड्रीम प्रोजेक्ट थी। अपने फ़िल्मी जीवन के आखिरी दौर में वह ‘अंतिम मुग़ल’ नाम से फ़िल्म बनाना चाहते थे, लेकिन उनका यह ख्वाब अधूरा ही रह गया।

<><><>

Muhammad Ali (January 17, 1942 – June 3, 2016)
“He who is not courageous enough to take risks will accomplish nothing in life.”

Take a note from Ali’s book and recognize that it is not terrible to fail. The only failure is never having tried.

Throughout his career, Muhammad Ali–the late heavyweight-boxing champion, Olympic gold medalist, and civil rights activist–garnered a reputation for his positive and motivational outlook on life. he inspired millions of people around the world.

<><><>

जावेद अख़्तर
जावेद अख़्तर (जन्म: 17 जनवरी, 1945) एक कवि, गीतकार और पटकथा लेखक के रूप में भारत की जानी मानी हस्ती हैं। पटकथा लेखक के रूप में जावेद अख़्तर ने सलीम खान के साथ मिलकर बॉलीवुड की सबसे कामयाब फ़िल्मों की पटकथा लिखी है। सलीम जावेद की जोड़ी की लिखी फ़िल्मों ने अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेता को एक अलग पहचान दिलाई। जावेद अख़्तर ने शोले, दीवार, ज़ंजीर, त्रिशूल, जैसी फ़िल्मों की पटकथा लिखी। सन 2007 में इन्हें कला क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

<><><>