Download
Mobile App

android apple
signal

January 16, 2025 8:47 AM

printer

Aaj Savere

सुप्रभात , कार्यक्रम आज सवेरे में आप सभी को फरहत नाज़ का नमस्कार । मनुष्य झूठ के साथ समझौता करके जीवन की कितनी सम्पदा नष्ट कर देता है। यह कहना था प्रतिष्ठित साहित्यकार शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय का, जिनकी आज हम पुण्यतिथि मना रहे हैं। इनके कार्यों पर हम आगे बात करेंगे लेकिन सबसे पहले रूख कर लेते हैं देश और दुनिया के समाचारों का।
आधे घंटे के इस कार्यक्रम में हम आपको महानगरों की खबरे देंगे,मौसम का रूख करेगें,प्रगागराज में चल रहे कुंभमेले का समाचार आप तक पहुंचाएंगे और अंत में इतिहास में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करेंगे और याद करेगें जानीमानी हस्तियों को। आज मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी नीना अराकल

HELLO FARHAT and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 16th of JANUARY.  So, let us begin with the headlines first.

 

<><><> 

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में सिंगापुर के राष्‍ट्रपति थर्मन शणमुगरत्‍नम से मिलेंगे। श्री शणमुगरत्‍नम आज राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने उनके सम्‍मान में भोज का आयोजन किया है।

विदेश मं‍त्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल नई दिल्‍ली में सिंगापुर के राष्‍ट्रपति के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने सेमीकंडक्‍टर, औद्योगिक पार्क, कौशल विकास, डिजिटिकरण और व्‍यापार बढ़ाने में सहयोग पर विचार-विमर्श किया। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के 60 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इस अवसर पर सिंगापुर के राष्‍ट्रपति की भारत यात्रा से व्‍यापक साझेदारी को नई गति मिलेगी। राष्‍ट्रपति शणमुगरत्‍नम भारत की पांच दिन की यात्रा पर हैं।

 

<><><> 

 

Union Home Minister Amit Shah will inaugurate the ‘Fast Track Immigration – Trusted Traveller Programme’ at Mumbai, Chennai, Kolkata, Bangalore, Hyderabad, Cochin and Ahmedabad airports today. This will provide world-class immigration facilities to travellers, making international travel seamless and secure.

According to the Home Ministry, applicants are required to complete online registration by filling in their details and uploading the required documents on the portal ftittp.mha.gov.in to enrol in this programme. The biometric data of registered applicants will be captured either at the Foreigners Regional Registration Office or while passing through the airport.

Registered travellers will need to scan their airline boarding pass at the e-gate, followed by scanning their passport. At both the arrival and departure points, the passenger’s biometrics will be authenticated at the e-gates. Once this authentication is successful, the e-gate will automatically open, and immigration clearance will be deemed as granted.

 

<><><> 

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार 19 जनवरी को आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 118वीं कड़ी होगी।
कार्यक्रम के लिए विचार और सुझाव टोल फ्री नं- 1800-11-7800 पर भेजे जा सकते हैं1 श्रोता नरेन्‍द्र मोदी ऐप या माई जीओवी ओपन फोरम पर भी आप अपने विचार भेज सकते हैं। इस कड़ी के लिए कल तक सुझाव स्‍वीकार किए जाएंगे।

 

<><><> 

 

Union Minister Dr. Jitendra Singh has interacted with senior civil servants of Kenya headed by Attorney General Ms. Dorcas Agik Abuya Oduor. Addressing the gathering, the Minister highlighted that the political and administrative structures have been influenced by the historical ties between Kenya and India due to their shared experience under British colonial rule. He noted that both countries are committed to democratic principles, transparency, and good governance. The Minister also spoke about the maritime challenges and various environmental concerns, emphasizing the need to find sustainable solutions.

 

<><><> 

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कल नई दिल्ली में तीसरे काशी तमिल संगमम और केटीएस पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्‍होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष काशी तमिल संगमम अगले महीने की 15 से 24 तारीख तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 दिन के इस कार्यक्रम में एक हजार दो सौ प्रतिनिधि, कारीगर और नवप्रवर्तक शामिल होंगे। इस वर्ष के आयोजन का विषय सिद्ध चिकित्सा पद्धति और शास्त्रीय तमिल साहित्य में अगस्त्य ऋषि के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालता है। इस कार्यक्रम में, पाँच श्रेणियों के अंतर्गत लगभग एक हज़ार लोग भाग लेंगे। इनमें विद्यार्थी, शिक्षक, किसान, कारीगर, पेशेवर, छोटे उद्यमी, महिलाएँ और शोधकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों से 200 तमिल विद्यार्थियों का एक दल वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की स्थानीय यात्राओं में भी भाग लेगा।

 

<><><> 

 

In Kerala, Minister of State for External Affairs, Kirti Vardhan Singh will inaugurate  the first edition of the “Kochi Dialogue 2025” organised by the Ministry of External Affairs in association with the  Centre for Public Policy Research in Kochi this evening.
The 2-day track 1.5 diplomacy dialogue will focus on “India’s Look West Policy in Action: People, Prosperity and Progress”, to foster partnerships and collaborations  to strengthen relations between India and the Gulf Cooperation Council countries.

 

<><><> 

 

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता में गिरावट को देखते हुए वायु गुणवत्‍ता प्रबंधन आयोग ने चरणबद्ध कार्रवाई योजना-ग्रैप-3 और 4 के तहत सभी कार्रवाई लागू करने का फैसला किया है। ग्रैप 3 के तहत पूरे राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गैर-जरूरी निर्माणकार्यों तथा सड़क निर्माण और खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। दिल्‍ली तथा गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जिलों में बीएस-3 पेट्रोल वाहनों और बीएस-4 डीजल वाहनों पर भी पाबंदी रहेगी। इसके अलावा दिल्‍ली सरकार और एन.सी.आर. की राज्‍य सरकारें अनिवार्य रूप से कक्षा पांच तक के बच्‍चों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का भी आयोजन करेगी। चरणबद्ध कार्रवाई योजना-4 के तहत विद्यालयों को अनिवार्य रूप से कक्षा छह से नौ और ग्‍यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन करना होगा।

 

<><><> 

 

Israel and Hamas have agreed a Gaza ceasefire and hostage release deal following meetings with Qatar’s Prime Minister Mohammed bin Abdulrahman al-Thani. The deal is set to be begin on Sunday and will last 42 days. Announcing about the deal in Doha yesterday, Prime Minister al-Thani said, it will lead to the release of Israeli captives and surging humanitarian aid to Gaza. A Hamas official said that it has approved the draft from mediators in Doha. Confirming the deal, US President Joe Biden said, American hostages will be freed in the first phase. In a social media post, US President-elect Donald Trump described the deal as ‘Epic’ and said, the agreement happened as a result of his historic election victory.

 

<><><> 

 

अब खबरे महाकुंभ से —-

प्रयागराज में महाकुंभ की रौनक देखते ही बन रही है। जगमगाता संगम तट करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था का साक्षी बन रहा है। इस वर्ष का महाकुंभ खास इसलिए है क्योंकि 144 साल बाद ऐसा ग्रह योग बना है जो इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाता है। मकर संक्रांति के बाद दूसरा शाही स्नान 29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन किया जाएगा।

Special attention is being given to healthcare in Mahakumbh 2025 which is underway in Prayagraj. A remarkable highlight of the Maha Kumbh’s healthcare efforts is the Netra Kumbh (Eye Fair), an initiative aimed at combating vision impairment.

भारतीय रेलवे ने महाकुंभ के तीसरे दिन 349 नियमित ट्रेनों के अलावा कुंभ के लिए 137 विशेष ट्रेनें संचालित की हैं। रेलवे ने बताया कि 46 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ के दौरान तेरह हजार से अधिक ट्रेनें चलाने की योजना है। इनमें से दस हजार से अधिक नियमित और तीन हजार से अधिक विशेष ट्रेनें हैं। 17 नए स्थायी यात्री आश्रय बनाए गए हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्री आश्रयों की कुल संख्या 28 हो गई है। इसके अलावा पांच हजार नौ सौ सुरक्षा कर्मियों, 764 नए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के साथ महाकुंभ के लिए सुरक्षा को भी मजबूत किया है।

 

<><><> 

 

Grand cultural extravaganza ‘Sanskriti ka Mahakumbh’ will begin today at the ongoing Mahakumbh Mela in Pyayagraj. The  event will showcase the rich tapestry of Indian culture through a series of captivating performances by renowned artists. The main stage, Ganga Pandal, will host performances by renowned artists from across the country, including a special presentation by Shankar Mahadevan on the opening day. Cultural programmes will also begin at the Yamuna and Saraswati Pandals today, while the Triveni Pandal will host a blend of cultural melodies starting January 21. The Ganga Pandal, with a capacity of 10,000 spectators, will be the main venue for this celebration of devotion and heritage.

 

<><><> 

 

अब प्रमुख महानगरों से जुड़ी प्रमुख खबरें-

The Madras Export Processing zone celebrated Thiruvalluvar Day with great respect and pride. Alex Paul Menon , the Development
Commissioner underlined the enduring relevance of Poet Thiruvalluvar and his teachings. He highlighted the timeless values articulated by Thiruvalluvar in Tirukkural ranging from Aram the path of righteousness and moral living as a way of life, governance, ethics, and justice to leadership and human dignity.

 

<><><> 

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई प्रमुख उम्मीदवारों ने कल अपना नामांकन दाखिल किया।  नामांकन के चौथे दिन कुल 194 नामांकन दाखिल किये गये। नामांकन प्रक्रिया कल तक चलेगी।

 

<><><> 

 

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं में जागरूकता बढाने के लिए दिल्‍ली की मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आर. एलिस वाज ने एक पहल का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत श्रीमती वाज ने विशेष रूप से डिजाइन किये गए तीन हजार से अधिक ऑटोरिक्‍शा के बेडे को हरी झंडी दिखाई। श्रीमती वाज ने बताया कि जीवंत पोस्‍टर और नारों से सजे ये ऑटोरिक्‍शा मोबाइल जागरूकता इकाइयों के रूप में कार्य करेंगे। उन्‍होंने कहा कि इस अभियान के माध्‍यम से निर्वाचन आयोग दिल्‍ली के हर योग्‍य मतदाता को वोट देने के लिए प्रेरित करना चाहता है।  

 

<><><> 

 

दिल्ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने बांसेरा बैम्बू पार्क में चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान के लिए आयोजित पतंग उत्सव में हिस्‍सा लिया। इस अवसर पर श्री सक्‍सेना ने दिल्‍ली वासियों से विधानसभा चुनाव में बढचढकर मतदान करने की अपील की।

Bengaluru South MP Tejasvi Surya has informed that the Ambassador of the US in India Eric Garcetti will inaugurate the US Consulate in Bengaluru on tomorrow. He has informed that the US Consulate will initially function from the JW Marriott hotel in the Garden city before moving to a permanent office. Tejasvi Surya thanked Prime Minister Narendra Modi and External Affairs minister Dr S Jaishankar for their support to this demand for a US consulate in Bengaluru. The Consulate in the city will boost commerce and trade between the two countries and smoothen travel for businessmen and entrepreneurs. Having a fully functioning US Consulate in Bengaluru would be convenient for at least half a million people of Karnataka and ease the burden on the Consulates functioning in Chennai and Hyderabad.

 

<><><> 

 

मुंबई-नासिक राजमार्ग पर शाहपुर में आज सुबह एक लक्जरी बस, एक कंटेनर ट्रक और एक टेम्पो सहित तीन वाहनों की टक्कर में तीन यात्रियों की मृत्यु हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। चालक तथा अन्य यात्रियों सहित घायलों को शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना की जांच की जा है।

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र सरकार ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल की मौजूदगी में महाराष्ट्र राज्य सेल द्वारा शुरू की गई ‘अटल’ (मूल्यांकन, परीक्षण और सीखना) ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट  सेल द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के लिए छात्रों की सहायता करना है। मंत्री पाटिल ने कहा कि इस पहल के माध्यम से छात्र मॉक टेस्ट और साइकोमेट्रिक टेस्ट के माध्यम से अपनी क्षमताओं का पता लगा सकेंगे। ये अभ्यास परीक्षाएँ छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेंगी। इसके अतिरिक्त, यह पहल संबंधित विषयों में शैक्षिक अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करेगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में सहायता करेगी, जिससे छात्रों का परीक्षा देते समय तनाव कम होगा और उन्हें अपनी शैक्षणिक यात्रा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

<><><> 

 

Telangana IT and Industries D Sridhar Babu urged the Centre to support the development of ‘Kaleshwaram–Manthani–Ramagiri’ corridor into an iconic spiritual and heritage tourism circuit. The minister presented an ambitious proposal to Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat in Delhi yesterday. He called on Mr Shekhawat during an official visit and presented an ambitious proposal to the effect. Nestled along the tranquil banks of the Godavari, the Kaleshwaram Mukteshwar Temple stands as a unique spiritual landmark with a heritage spanning over a millennium. Known as ‘Dakshina Kashi’ (the Varanasi of the South), the temple is renowned for its sanctum sanctorum which houses two Shivlingas – Mukteshwara means Lord Shiva and Kaleshwara means Lord Yama. The Minister highlighted the temple’s unparalleled spiritual and cultural significance, comparing it to globally revered sites such as Somnath, Kedarnath, and Kashi.

 

<><><> 

 

सातवां राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 18 जनवरी को कोलकाता में शुरू होगा। यह इस महीने की 26 तारीख तक चलेगा। पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने मिनर्वा नाट्य सांस्कृतिक चर्चा केंद्र के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। कोलकाता में गिरीश मंच, मधुसूदन मंच और अन्य स्थानों पर विभिन्न भाषाओं के नाट्य मंचन किए जाएंगे। इस वर्ष पश्चिम बंगाल से सात नाट्य दल (रंगमंच समूह) और अन्य राज्यों से 10 नाट्य दल महोत्सव में भाग ले रहे हैं।

 

<><><> 

In Men’s Hockey India League (HIL) 2024-25, Shrachi Rarh Bengal Tigers defeated UP Rudras 5-3 at the Birsa Munda Hockey Stadium in Rourkela last night. We have a reports:

Gauthier Boccard, Jugraj Singh, Sukhjeet Singh and Abhishek scored for the Shrachi Rarh Bengal Tigers while Hardik Singh and Sam Ward struck in the fourth quarter as the UP Rudras went down fighting. In Men’s HIL today, Delhi SG Pipers will clash against Vedanta Kalinga Lancers in Rourkela, this evening. The match will begin at 8:15PM. In Women’s Hockey India League, Shrachi Rarh Bengal Tigers will face Odisha Warriors in Rourkela at 6PM, this evening.

 

<><><> 

 

खो-खो विश्व कप में कल जीत के साथ भारत की पुरुष और महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय पुरुष टीम ने टूर्नामेंट के तीसरे दिन पेरू के खिलाफ 70-38 से जीत दर्ज की जबकि महिला टीम ने ईरान को 100-16 के बड़े स्कोर से हराया।

 

<><><> 

 

In Indian Super League, Punjab FC will face Mumbai City FC at the Jawaharlal Nehru Stadium in New Delhi today. The match is scheduled at 7:30 AM.
Punjab FC, has been struggling with form and lost their last two home games in the league, while Mumbai City FC will come into this fixture to maintian its streak of being unbeaten in last 5 away games. In ISL rankings, Punjab FC is positioned ninth in the table with 19 points from 14 matches and Mumbai City FC, ranks at sixth with 23 points from 15 games. <><><>

मौसम –

राजधानी दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में कल सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। आज का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुंबई में बादल छाये रहेंगे। आज का अधिकत्तम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
कोलकाता में दिन में आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

<><><> 

 

Chennai is expected to have Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 24 degree Celsius and maximum will be around 29 degree.
Bengaluru is expected to have Partly cloudy sky. The minimum temperature was 17 degree Celsius and maximum will be around 27 degree.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 19 degree and a maximum of 29 degree Celsius.

 

<><><> 

 

भारत के इतिहास में 16 जनवरी की तारीख देश की एक बेटी की उल्लेखनीय उपलब्धि की साक्षी है, जिसने अमेरिका जाकर अंतरिक्ष यात्री बनने के अपने सपने को पूरा किया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उन्हें दो बार अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना। हम कल्पना चावला की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 16 जनवरी 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष में दूसरी बार उड़ान भरी। हालांकि उनकी यह उड़ान अंतिम साबित हुई, क्योंकि 16 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटते हुए एक फरवरी को उनका यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक दल के अन्य छह सदस्यों के साथ उनकी मौत हो गई।

1681 – Sambhaji was crowned as the successor of Chhatrapati Shivaji Maharaj in a function held at Raigad Fort.
Sambhaji, was the second Chhatrapati of the Maratha Empire, ruling from 1681 to 1689. He was the eldest son of the founder of the Maratha Kingdom, Shivaji.
1681 : शिवाजी के पुत्र संभाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।
1996 – हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नये आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।
1818 – The Rana of Udaipur signed a treaty with the British to protect Mewad.
1989 : सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।
1992 – For the first time in a decade, India decided to import one million tonnes of wheat.

 

<><><> 

 

कामिनी कौशल (अंग्रेज़ी: Kamini Kaushal; वास्तविक नाम- ‘उमा कश्यप’, जन्म- 16 जनवरी, 1927, लाहौर, पंजाब, ब्रिटिश भारत) हिन्दी फ़िल्मों की एक ऐसी अभिनेत्री और टीवी कलाकार, जिसने अपनी शालीनता से सभी का दिल जीत लिया। इनका वास्तविक नाम ‘उमा कश्यप’ था। फ़िल्मी नाम ‘कामिनी कौशल’ चेतन आनन्द ने दिया और इसी नाम से ये जानी गईं। यूँ तो कामिनी कौशल ने कई यादगार फ़िल्में दी हैं, किंतु फ़िल्म ‘नीचा नगर’ (1946) और ‘बिराज बहू’ (1955) में निभाई गई भूमिका के लिए उन्हें ख़ासतौर पर जाना जाता है। इन फ़िल्मों में निभाई गई भूमिका के लिए कामिनी कौशल को पुरस्कार भी प्राप्त हुए थे। अपने समय के ख्याति प्राप्त अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के साथ कई फ़िल्में कर चुकीं कामिनी कौशल ने टीवी की दुनिया में कई धारावाहिकों में भी कार्य किया है।1947 में बनी फ़िल्म ‘जेलयात्रा’ में कामिनी कौशल के नायक राज कपूर थे, जिनकी बतौर निर्माता-निर्देशक पहली फ़िल्म ‘आग’ (1948) में भी कामिनी कौशल ने एक अहम भूमिका की। ‘फ़िल्मिस्तान स्टूडियो’ की फ़िल्म ‘दो भाई’ (1947) में कामिनी कौशल के नायक उल्हास थे तो इसी बैनर की ‘शहीद’ और ‘नदिया के पार’ (1948) में दिलीप कुमार। इन सभी फ़िल्मों में कामिनी कौशल के लिए पार्श्वगायन शमशाद बेगम, गीता दत्त, ललिता देऊलकर और सुरिंदर कौर ने किया था। ‘बॉम्बे टॉकीज़’ की खेमचंद प्रकाश द्वारा संगीतबद्ध फ़िल्म ‘ज़िद्दी’ (1948) में उनके लिए लता मंगेशकर ने पहली बार गाने गाए थे। बतौर गायक किशोर कुमार की भी ये पहली फ़िल्म थी, जिसमें उन्होंने माली की एक छोटी सी भूमिका भी की थी। इसके बाद अगले दस वर्षों में कामिनी कौशल ने ‘नमूना’, ‘शबनम’, ‘शायर’ (सभी 1949), ‘आरज़ू’ (1950), ‘बिखरे मोती’ (1951), ‘पूनम’ (1952), ‘आंसू’, ‘आस’, ‘शहंशाह’ (सभी 1953), ‘बिराज बहू’, ‘चालीस बाबा एक चोर’, ‘संगम’ (सभी 1954), ‘आबरू’ (1956), ‘बड़ा भाई’, ‘बड़े सरकार’ (दोनों 1957), ‘जेलर’, ‘नाईट क्लब’ (दोनों 1958) और ‘बैंक मैनेजर’ (1959) जैसी कुल मिलाकर 33 फ़िल्मों में मुख्य भूमिकाएँ निभाईं।

 

<><><> 

 

Carl Milton Smith  died on January 16, 2010. He was an American country singer Known as “Mister Country”, He was one of the genre’s most successful male artists during the 1950s, scoring 30 top-10 Billboard hits (21 of which were consecutive) Here’s Memory number 1 , by Carl

 

<><><> 

 

Aliyah Dana Haughton celebrates her birthday. She was an American singer, actress, dancer, and model. She has been credited with helping to redefine contemporary Rhythm & Blues, pop, and hip hop, earning her the nicknames the “Princess of R&B” and “Queen of Urban Pop”.
In 1999, Aaliyah landed her first movie role in Romeo Must Die (2000), a loose adaptation of William Shakespeare’s Romeo and Juliet. In 2000, alongside Jet Li. She contributed to the film’s soundtrack, which was supported by her single “Try Again”. The song topped the Billboard Hot 100 solely through airplay, becoming the first in the chart’s history to do so. Sadly, on August 25, 2001, at the age of 22, Aaliyah was killed in an airplane accident in the Bahamas along with eight other people on board, when the overloaded aircraft she was traveling in crashed shortly after takeoff. We remember her today with this song that she had sung during her audition for acceptance to the Detroit High School for the Fine and Performing Arts, Aaliyah sang “Ave Maria” in Latin.

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय (अंग्रेज़ी: Sarat Chandra Chattopadhyay, जन्म: 15 सितम्बर, सन् 1876; मृत्यु: 16 जनवरी, सन् 1938) बांग्ला के अमर कथाशिल्पी और सुप्रसिद्ध उपन्यासकार थे। इनका जन्म 15 सितम्बर सन् 1876 ई. को हुगली ज़िले के एक देवानंदपुर गाँव में हुआ था। शरतचंद्र अपने माता-पिता की नौ संतानों में एक थे। शरतचंद्र ने अठ्ठारह साल की उम्र में बारहवीं पास की थी। शरतचंद्र ने इन्हीं दिनों ‘बासा’ (घर) नाम से एक उपन्यास लिख डाला, पर यह रचना प्रकाशित नहीं हुई। कॉलेज की पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर वे तीस रुपए मासिक के क्लर्क होकर बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पहुँच गए। शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की कथा-साहित्य की प्रस्तुति जिस रूप-स्वरूप में हुई, लोकप्रियता के तत्त्व ने उनके पाठकीय आस्वाद में वृद्धि ही की है। शरत चंद्र चट्टोपाध्याय अकेले ऐसे भारतीय कथाकार भी हैं, जिनकी अधिकांश कालजयी कृतियों पर फ़िल्में बनीं तथा अनेक धारावाहिक सीरियल भी बने। इनकी कृतियाँ देवदास, चरित्रहीन और श्रीकान्त के साथ तो यह बार-बार घटित हुआ है।

हृदय के सच्चे पारख़ी शरतचंद्र के मन में नारियों के प्रति बहुत सम्मान था वे नारी हृदय के सच्चे पारख़ी थे। उनकी कहानियों में स्त्री के रहस्यमय चरित्र, उसकी कोमल भावनाओं, दमित इच्छाओं, अपूर्ण आशाओं, अतृप्त आकांक्षाओं, उसके छोटे-छोटे सपनों, छोटी-बड़ी मन की उलझनों और उसकी महत्त्वकांक्षाओं का जैसा सूक्ष्म, सच्चा और मनोवैज्ञानिक चित्रण-विश्लेषण हुआ है, वह अन्यत्र दुर्लभ है।

 

<><><> 

 

Kabir Bedi (born 16 January 1946) is an Indian film actor.
His career has spanned three continents covering India, the United States and especially Italy among other European countries in three media: film, television and theatre.
He is noted for his role as Emperor Shah Jahan in Taj Mahal: An Eternal Love Story and the villainous Sanjay Verma in the 80’s blockbuster Khoon Bhari Maang.

He is best known in Italy and Europe for playing the pirate Sandokan in the popular Italian TV mini series and for his role as the villainous Gobinda in the 1983 James Bond film Octopussy. Kabir Bedi is well known in Italy and is fluent in Italian. He is based in India and lives in Mumbai.

 

 

<><><> 

 

ओंकार प्रसाद नैय्यर (अंग्रेज़ी: Omkar Prasad Nayyar, जन्म: 16 जनवरी, 1926; मृत्यु: 28 जनवरी, 2007) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार थे। अपने सुरों के जादू से आशा भोंसले और मोहम्मद रफ़ी जैसे कई पार्श्वगायक और पार्श्वगायिकाओं को कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने वाले महान् संगीतकार ओ. पी. नैय्यर के संगीतबद्ध गीत आज भी लोकप्रिय है।

 

<><><> 

 

Helen Folashaaday Adu known professionally known as  shah-DAY, is a British Nigerian singer, songwriter, and actress, known as the lead singer of her eponymous band. Born in  Nigeria, and brought up in England, Shaday gained modest recognition as a fashion designer and part-time model, prior to joining the band Pride in the early 1980s.

After gaining attention as a performer, she formed the band Shaade, and secured a recording contract with Epic Records in 1983.The band then released the album Diamond Life, a year later, which became one of the best-selling albums of the era, and the best-selling debut ever by a British female vocalist.In late 1985, they released Promise, which was also a resounding critical and commercial success, topping the UK Albums Chart and becoming the band’s first album to debut atop the Billboard 200. Heres Smooth Operator from diamond life

Sidharth Malhotra (born 16 January 1985) is an Indian actor who appears in Hindi films. Malhotra began a career as a model at the age of 18. Dissatisfied by the profession, he went on to work as an assistant director to Karan Johar in the 2010 film My Name Is Khan. He made his acting debut with a leading role in Johar’s teen drama Student of the Year (2012), for which he received a Filmfare Award for Best Male Debut nomination. Malhotra played an aspiring businessman in the comedy-drama Hasee Toh Phasee (2014), a criminal in the romantic thriller Ek Villain (2014), and an aspiring author in the family drama Kapoor & Sons (2016). Heres a song from his movie ek villain
(Banjaara Song | Ek Villain | Shraddha Kapoor, Siddharth Malhotra)

 

<><><> 

 

रामनरेश त्रिपाठी (अंग्रेज़ी: Ramnaresh Tripathi, जन्म- 4 मार्च, 1881, कोइरीपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 16 जनवरी, 1962, प्रयाग) ने हमेशा राष्ट्रप्रेम की कविताएँ लिखीं। इन्होंने कविता के अलावा उपन्यास, नाटक, आलोचना, हिन्दी साहित्य का संक्षिप्त इतिहास तथा बालोपयोगी पुस्तकें भी लिखीं।महाकवि पंडित रामनरेश त्रिपाठी “हे प्रभो आनन्ददाता ज्ञान हमको दीजिए ….” जैसा प्रेरणादायी गीत रचकर, प्रार्थना के रूप में स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की वाणी में बस गए, वह वास्तव में साहित्य के आकाश के चमकीले नक्षत्र थे।

हे प्रभो! आनन्द दाता ज्ञान हमको दीजिए।
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हमसे कीजिए।
लीजिए हमको शरण में हम सदाचारी बनें।
ब्रह्मचारी धर्मरक्षक वीर व्रत-धारी बनें॥

 

<><><> 

 

अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए फरहत नाज़ और नीना अराकल को कार्यक्रम यहीं समाप्त करने की।
अगर आप आज सवेरे दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट www.newsonair.gov.in पर।

खुश रहिए,स्वस्थ रहिए और सुनते रहें आकाशवाणी एफएम गोल्ड।नमस्कार

<><><> 

 

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><>