Download
Mobile App

android apple
signal

January 15, 2025 8:49 AM

printer

Aaj Savere

संघर्ष और उदासी भरे जजबातों को, दिनों को जिंदगी से हटाना है और एक नयी सोच, एक नयी ऊर्जा और एक नए अहसास के साथ जिंदगी रूपी दिन की शुरूआत करनी है। तो समाचार पत्रिका कार्यक्रम आज सवेरे के सभी श्रोताओं का स्वागत है और आज श्रोताओं का स्वागत कर रहे हैं श्रोताओं के ही अपने रवि कपूर और शगुन चोपडा। तो स्वीकार कीजिये हम दोनों का नमस्कार।

HELLO RAVI and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 15th of JANUARY.  So, let us begin with the headlines first.

<><><> 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज मुम्‍बई में दो युद्धपोत-आईएनएस सूरत और आईएनएस नीलगिरी तथा एक पनडुब्बी- आईएनएस वाघशीर का लोकार्पण करेंगे। पहली बार एक साथ तीन पोत भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किये जा रहे हैं। यह रक्षा विनिर्माण और समुद्री सुरक्षा में वैश्विक नेतृत्‍व प्राप्‍त करने के भारत के लक्ष्‍य की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है। इस आयोजन के बाद श्री मोदी नवी मुम्‍बई के खारघर में श्री श्रीराधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसकॉन परियोजना का यह मंदिर नौ एकड़ क्षेत्र में बना है। इस परिसर में एक वैदिक शिक्षा केन्‍द्र, प्रस्‍तावित संग्रहालय, सभागार और आरोग्‍य केन्‍द्र है। मंदिर का मिशन वैदिक शिक्षा के माध्‍यम से वैश्विक भाईचारे, शांति और एकता को बढावा देना है।

<><><> 

Vice President Jagdeep Dhankhar will attend the 11th convocation ceremony of Guru Ghasidas Central University in Bilaspur, Chhattisgarh today. The ceremony will be held from 3.00 pm to 4.00 pm.
State Governor Ramen Deka and Chief Minister Vishnu Deo Sai will also be present on the occasion.

<><><> 

सिंगापुर के राष्‍ट्रपति थर्मन षणमुगरत्‍नम पांच दिन की भारत यात्रा पर कल रात नयी दिल्ली पंहुचे। वाणिज्‍य और उद्योग राज्‍य मंत्री जितिन प्रसाद ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। सिंगापुर के  राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। मंत्रियों और सांसदों सहित एक उच्‍चस्‍तरीय शिष्‍टमंडल भी उनके साथ है। यात्रा के दौरान वे कल राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलेंगे। राष्‍ट्रपति मुर्मु उनके सम्‍मान में भोज का आयोजन करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेशमंत्री एस. जयशंकर भी सिंगापुर के राष्‍ट्रपति से मिलेंगे। श्री थरमन 17 और 18 जनवरी को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। भारत और सिंगापुर के बीच मैत्री और परस्‍पर सम्‍मान पर आधारित भरोसेमंद सहयोग संबंध रहा है। वहां के राष्‍ट्रपति की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। राष्ट्रपति षणमुगरत्‍नम की यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।

<><><> 

The 10th Ajanta Verul International Film Festival starts today, celebrating global cinema and offering a unique platform for film enthusiasts in the Marathwada region of Maharashtra. The event will be inaugurated by Secretary, Information and Broadcasting, Sanjay Jaju. He will also confer the Padmapani Lifetime Achievement Award on Padma Bhushan Sai Paranjape, a distinguished film personality in recognition of her exceptional contributions to Indian cinema.

Following the inauguration, the opening film, “Little Jaffna”, a highly acclaimed French and Tamil language film, will be screened at 9 PM. The festival promises to provide an enriching cinematic experience, bringing the best films from around the world to audiences in the region.

<><><> 

मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्‍ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ आंधी-वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन तक वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम और देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। अगले तीन दिन में मध्‍य भारत और महाराष्‍ट्र में न्‍यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने आज मछुआरों को मन्‍नार की घाटी और निकट के कोमोरिन क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

<><><> 

In South Africa, rescuers have pulled out 36 dead bodies and 82 survivors from an illegal gold mine during two days of rescue operations. Police said the rescue operations are underway as hundreds could still be underground but the exact number is unclear. The local authorities have said, all 82 survivors will be arrested under charges of illegal mining, trespassing and contravention of the immigration act charges.

In August last year, Police began a crackdown on illegal miners in the country. They laid siege to the mine and cut off food and water supplies for months in an attempt to force the miners to the surface.

<><><> 

प्रयागराज में दिव्य महाकुंभ का पावन स्‍नान पूरी आस्‍था और उल्‍लास के साथ जारी है।

कल मकर संक्रांति के अमृत स्‍नान के अवसर पर साढे तीन करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। हमारे संवाददाता ने बताया कि इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भाषिणी के सहयोग से महाकुंभ में बहुभाषायी सुगमता का तकनीकी प्रबंध किया है।

<><><> 

CHENNAI METRO

Union Commerce Minister and senior BJP leader Piyush Goyal has said that the good governance for the past ten years has been based on ten foundational principles. Delivering the keynote address at an event in Chennai, he said that the Government led Prime Minister Narendra Modi functions under a decisive leadership, root cause analysis, outcome oriented action, rule of law and transparency, time bound execution, prioritisation of issues, accountability and monitoring, adoption of technology, innovative financing and partnership with all stakeholders. He said that the 27 foot statue of Nataraja statue at the Bharat Mandapam in New Delhi showcased Tamilnadu’s rich cultural heritage.

<><><> 

The Chennai Sangamam art festival began across 18 locations of  Chennai with the reverberating sounds of the drums and dholaks . More than 1500 artists are showcasing their talents every evening from 5pm to 9 pm in the five day event. B.Chandramohan, Secretary of Tourism,Culture and religious endowments said that an artificial intelligence based rap on Thirukural will be a new attraction during the festival. Over 50 traditional folk art forms will be featured with the art forms of traditional dances creating a colourful feast to the eyes and make the engrossed audience dance to their tunes.

<><><> 

bengaluru METRO

The Maratha Light Infantry Regimental Centre at Belagavi in Karnataka observed the ninth Veterans Day yesterday, paying homage to the valorous men and women who served the nation with unwavering dedication. The wreath laying ceremony was held at Sharqat War Memorial and a silent tribute was paid to the bravehearts who fought valiantly to defend our motherland. The Serving personnel interacted with the veterans thereby bridging the gap between the past and present. The legacy of the veterans was remembered and the valour of our men in uniform inspiring the young generation was acknowledged on this occasion. The Veterans Day is observed every year to mark respect to Field Marshal KM Cariappa who took over as the country’s first Commander in Chief of the Indian Army from the British officer in 1953.

<><><> 

hyderabad METRO

In Telangana, people are celebrating Kanuma, the festival of cattle, today on the third day of Sankranti festival. Especially in rural areas, people worship cattle and agricultural tools on the occasion. Rural craftsmen and artisans who help farmers in their daily chores are specially honoured. Our Correspondent says, cattle processions will be held at many places as farmers showcase their bulls and adorned cattle in their village streets. Cattle competitions and rural sports for youth will be held to mark the festival. The cattle will be worshipped in most of the rural areas as the farming community consider the importance of the cattle in the nourishment and development of the society.

<><><> 

दिल्‍ली

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने कल बसंत कुंज स्थित लीवर और पित्‍त विज्ञान संस्‍थान के 15वें स्‍थापना दिवस समारोह में हिस्‍सा लिया। इस दौरान, श्री सक्‍सेना ने संस्‍थान की वार्षिक रिपोर्ट भी जारी की।

<><><> 

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं ने जागरूकता बढ़ाने के लिए दिल्‍ली के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कल ‘वोटर बीट्स 2025’ संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्‍ली के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आर.एलिस वाज ने कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र के भविष्‍य को आकार देते हैं। उन्‍होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आयोग युवाओं को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

<><><> 

दिल्‍ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन करने के मामले में एक सौ 55 मामले दर्ज किए हैं। दिल्‍ली में स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने राजधानी के विभिन्‍न जिलों में छापेमारी की। इसमें 16 हजार लीटर से अधिक शराब, 12 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ, एक करोड़ से अधिक की नकद राशि और 37 किलो चांदी जब्‍त की। पुलिस ने  बताया है कि निवारक कार्रवाई और आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत 6,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

<><><> 

दिल्‍ली जलबोर्ड ने बताया कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की फ्लशिंग के वार्षिक कार्यक्रम के कारण आज आदर्श नगर, मॉडल टाउन, आरपी बाग, संगम पार्क, मलिकपुर गांव, प्रेम कुंज और आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने लोगों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है। लोग पानी के टैंकर के लिए जल बोर्ड को इन नम्‍बरों पर सम्‍पर्क कर सकते हैं – 1916, 011-27681578, 011-27619244

<><><> 

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कल मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2025 का उद्घाटन करेंगे। महाराष्ट्र स्टेट इनोवेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम न केवल स्टार्टअप इकोसिस्टम में महाराष्ट्र की उपलब्धियों का स्मरण करेगा बल्कि भविष्य के सहयोग और नवाचारों के लिए मंच भी तैयार करेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रौद्योगिकी, कृषि, सेवा क्षेत्र, फार्मास्यूटिकल्स और पर्यटन जैसे विभिन्न उद्योगों से संबंधित एक हजार से अधिक स्टार्टअप इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्य भाषण के अलावा, इस कार्यक्रम में पैनल चर्चाएँ, स्टार्टअप शोकेस होंगे, जिसमें महाराष्ट्र भर के स्टार्टअप्स के अभूतपूर्व नवाचारों को दिखाया जाएगा और उभरते स्टार्टअप्स और निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच नेटवर्किंग के अवसर प्रदान किए जाएँगे।

<><><> 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल कहा कि पानीपत की लड़ाई के दौरान मराठा सैनिकों द्वारा दिया गया बलिदान युवाओं को प्रेरित करता है और सभी चुनौतियों से ऊपर उठने के लिए एकता के महत्व की वकालत करता है। हरियाणा के पानीपत में 264वें ‘शौर्य दिवस’ समारोह में बोलते हुए, श्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पानीपत युद्ध स्मारक के जीर्णोद्धार का समर्थन करेगी और छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य प्रतिमा भी स्थापित करेगी जो वीरता और एकता के प्रतीक के रूप में खड़ी है।

<><><> 

आईआईटी बॉम्बे ने अपने एडटेक पार्टनर ग्रेट लर्निंग के साथ ई-मोबिलिटी में ई-पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स की घोषणा की है। 18 महीने का उद्योग केंद्रित कोर्स मार्च 2025 से शुरू होगा। आईआईटी बॉम्बे के निदेशक प्रो. शिरीष केदारे के अनुसार, C1973 ईवी पावरट्रेन लैब द्वारा यह कोर्स शुरुआती और मध्य-करियर के पेशेवरों के लिए तैयार किया गया हैI

<><><> 

कोलकाता

सागरमेला में पुण्यस्नान बुधवार सुबह 6:58 बजे तक जारी रहा जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर जमा हुए और उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और अन्य राज्यों तथा पश्चिम बंगाल से लोग सागरमेला परिसर में अभी भी एकत्र हो रहे हैं।

<><><> 

In the Hockey India League (HIL) 2024-25 match,  Team Gonasika secured their second win and kept their semifinal hopes alive after beating Soorma Hockey Club 2-1 at the Birsa Munda Hockey Stadium in Rourkela today. Nilam Sanjeep Xess and Lee Morton scored the goals for Team Gonasika while Pawan Rajbhar scored Soorma Hockey Club’s solitary goal. A detailed report on yesterday’s match from our correspondent:

 

<><><> 

खो खो विश्व कप 2025 में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने उल्लेखनीय जीत के साथ दूसरे दिन का समापन शानदार ढंग से किया। भारतीय पुरुष टीम ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ब्राजील को 64-34 के स्कोर से हराया। वहीं भारतीय महिला टीम ने दक्षिण कोरिया की टीम को 175-18 से बडी मात दी।

<><><> 

महिला क्रिकेट में भारत और आयरलैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का फाइनल और अंतिम मैच आज गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा। मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा। शुरूआती दो मैच जीतकर भारत पहले ही श्रृंखला पर कब्जा कर चुका है। भारत ने पहला मैच छह विकेट से जीता था। दूसरे मैच में भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 370 रन बनाकर एकदिवसीय मैचों में अब तक का अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया। जवाब में आयरलैंड की टीम 7 विकेट पर 254 रन पर सिमट गई।

<><><> 

In Indian Super League Football, Mohammedan SC is set to take on Chennaiyin FC at the Kishore Bharati Krirangan in Kolkata today. The match is scheduled to begin at 7:30PM IST. Mohammedan intends to clinch back-to-back victories for the first time this season, and Chennaiyin aims to break their away losing streak while improving their overall performance. In ISL rankings, Mohammedan SC holds 12th place with 10 points in 15 matches, while Chennaiyin FC sits 10th with 16 points.

<><><> 

तो सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम। तो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। आज का न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मुंबई में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाई रहेगी। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

कोलकाता में सुबह के समय आसमान साफ होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

<><><> 

Chennai is expected to have Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 24 degree Celsius and maximum will be around 29 degree.
Bengaluru is expected to have Mainly Clear sky. The minimum temperature was 19 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.
Hyderabad is expected to have Fog or Mist would occur in early morning. The temperature will hover between a minimum of 19 degree and a maximum of 28 degree Celsius.

<><><> 

Theevent promotes a strong sense of patriotism by honoring the valor andsacrifices made by warriors who devoted their life to the country. Instilling asense of patriotism in Indians is another goal of this important day. Army Day pays tribute to the unwavering dedication of Indiansoldiers who selflessly safeguard the nation’s borders. It is a day tocelebrate their courage, commitment, and service to the motherland.The sacrificesthat many have made, and the lives that they have sacrificed to protect ournation are what this day is celebrated for. The Indian army Day shines light onthe bravery and relentless determination, that our armed forces portray eachday while being a living testament to their unbreakable determination inprotecting our country.

<><><> 

⦁ 1653 – Chhatrapati Shivaji conquered Javali state.
⦁ 1759 – लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।
⦁ 1784 – Sir William Jones, Judge and linguist, and Sir Warren Hastings established the Asiatic Society of Bengal at Calcutta. This was the first scholastic institution.
⦁ 1958 – Tamil becomes the official language of Madras.
⦁ 1965 – भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।1949 – के. एम. करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
⦁ 1988-Kiran More stumped five West Indian batsman at Chidambaram Stadium in Madras thus creating a world Test record.
⦁ 1992 – बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।
⦁ 1996 – Restoration of the original name of the city as “Mumbai” for Bombay Vide Maharashtra Act in 1996.
⦁ 1996 – Victoria Terminus station in Mumbai renamed Chhatrapati Shivaji Railway Terminus by the Centre.
⦁ 1999 – ‘एनी फ़्रैंक घोषणा पत्र’ पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने, पाकिस्तान में सभी नागरिक प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित।
⦁ 2000 – Baba Amte, social artist, received Gandhi Peace Prize 1999, from the President K. R. Narayanan.
⦁ 2008- खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये ज़रूरी तत्त्व खोजने का दावा किया।

<><><> 

सदाशिवराव भाऊ (अंग्रेज़ी: Sadashivrao Bhau, जन्म: 4 अगस्त, 1730 ई.- मृत्यु: 15 जनवरी, 1761 ई. ) पेशवा बालाजी बाजीराव (1740-61 ई.) का चचेरा भाई था। वह शासन प्रबन्ध में बहुत ही कुशल था और मराठा साम्राज्य का समस्त शासन भार पेशवा ने उसी पर छोड़ दिया था। सदाशिवराव भाऊ शासन प्रबन्ध में बहुत ही कुशल था और मराठा साम्राज्य का समस्त शासन भार पेशवा ने उसी पर छोड़ दिया था।

<><><> 

Raymond Wallace Bolger (January 10, 1904 – January 15, 1987)actor, dancer, singer, and stage performer (particularly musical theater) who started his movie career in the silent-film era.
Bolger was a major Broadway performer in the 1930s and beyond. He is best known for his roles in The Wizard of Oz (1939) as the Scarecrow and in Walt Disney’s holiday musical fantasy Babes in Toyland in 1961 as the villainous Barnaby.

 

<><><> 

तपन सिन्हा (अंग्रेज़ी: Tapan Sinha, जन्म: 2 अक्तूबर, 1924 – मृत्यु: 15 जनवरी, 2009) बांग्ला एवं हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक थे। इन्हें 2006 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी मिला था। तपन सिन्हा की फ़िल्में भारत के अलावा बर्लिन, वेनिस, लंदन, मास्को जैसे अंतरराष्ट्रीय ‍फ़िल्म समारोहों में भी सराही गईं। भारत का पहला लाईफ़ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार तपन सिन्हा को दिया गया था। तपन सिन्हा द्वारा निर्मित प्रमुख फिल्‍मों के नाम हैं – अंकुश, उपहार, काबुलीवाला, जिन्दगी-जिन्दगी, सफेद हाथी आदि।

<><><> 

Namdeo Laxman Dhasal (15 February 1949 – 15 January 2014) writer Dhasal was awarded the Padma Shri in 1999 and a Lifetime Achievement Award from the Sahitya Akademi in 2004.

<><><> 

सरदूल सिकंदर (अंग्रेज़ी: Sardool Sikander, जन्म- 15 जनवरी, 1961; मृत्यु- 24 फ़रवरी, 2021, चंडीगढ़) पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता थे। सन 1980 के दशक में सरदूल सिकंदर ने अपनी पहली अलबम “रोडवेज दी लारी” निकाली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 

<><><> 

Harry Nilsson (June 15, 1941 – January 15, 1994)
singer-songwriter who reached the peak of his success in the early 1970s. His work is characterized by pioneering vocal overdub experiments, a return to the Great American Songbook, and fusions of Caribbean sounds. Nilsson was one of the few major pop-rock recording artists to achieve significant commercial success.

 

<><><> 

कार्यक्रम के अंतिम चरण में जन्‍मदिन की बधाई दे देते हैं नील नितिन मुकेश चंद माथुर को जो  एक भारतीय अभिनेता हैं।(अंग्रेज़ी: Neil Nitin Mukesh Chand Mathur, जन्म- 15 जनवरी, 1982).

 

<><><> 

और अब चलते चलते आज का विचार कि ……पीपल के पत्‍तों जैसा न बनें, जो वक्‍त आने पर सूखकर गिर जाते हैं। बनना है तो मेहंदी के पत्‍तों जैसा बनें जो खुद पिसकर भी दूसरों की जिंदगी में रंग भर जाते हैं। इसी विचार के साथ इजाज़त दीजिये रवि कपूर और शगुन चोपडा को आज सवेरे कार्यक्रम यहीं सम्पन करने की। नमस्कार।

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

<><><>