सभी श्रोताओं को महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान और फसलों के त्यौहार लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं!
नमस्कार, शुप्रभात, गुडमॉर्निंग! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्ड पर हम आपके साथ जुड़ चुके हैं न्यूज मैगजीन प्रोग्राम आज आज सवेरे लेकर। मैं हूं, मनोज और मेरे साथ हैं सहयोगी सरबजीत कौर। नमस्कार सरबजीत।
HELLO MANOJ Good morning and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 13th of JANUARY.
<><><>
In true spirit of the culture, men and women perform Bhangra and Giddha, popular Punjabi folk dances, around a bonfire.
It is believed that this folk festival marks the end of winter, and is followed by longer days. It holds special significance among the agrarian community as it marks the ripening of rabi crops like wheat and sugarcane, and the beginning of the new harvest season.
People wear vibrant ethnic clothing to celebrate Lohri, a winter harvest festival that marks the start of the harvest season.
<><><>
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज लोहड़ी तथा कल मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू त्योहारों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ये त्योहार देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और सभी के जीवन में उत्साह तथा खुशियां लाते हैं। फसलों का त्योहार लोहड़ी आज विशेष रूप से उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और चंडीगढ़ में मनाया जाएगा। लोहड़ी सर्दियों की लंबी रातों के खत्म होने और गर्मियों के लंबे दिनों का स्वागत करती है, क्योंकि सूर्य आज से उत्तरी गोलार्ध की ओर अपनी यात्रा शुरू करता है। लोहड़ी से जुड़ी सबसे प्रचलित परंपरा अलाव जलाने की रही है, जो बुरी शक्तियों के नष्ट होने और सौभाग्य के आगमन का प्रतीक है। यह त्योहार ज्यादातर फसलों की कटाई और खुशी से जुड़ा हुआ है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ये त्योहार फसल के मौसम का सम्मान करने की देश की सदियों पुरानी परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि वे सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर टेपेस्ट्री का प्रदर्शन करते हैं जो देश को वास्तव में असाधारण बनाती है।
<><><>
The 5th ASEAN Digital Ministers’ Meeting (ADGMIN) will begin today in Bangkok, Thailand. The event will bring together ASEAN ministers responsible for digital policies to discuss the region’s digital future and enhance collaboration with dialogue partners, including India, China, Japan, South Korea, and United States.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह सुरंग लेह के रास्ते श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच हर मौसम में आवाजाही सुनिश्चित करेगी। प्रधानमंत्री सुरंग बनाने वाले मज़दूरों से मिलकर इस इंजीनियरिंग उपलब्धि में योगदान के लिए उनका उत्साहवर्धन करेंगे। करीब 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग सुरंग परियोजना के निर्माण पर दो हजार सात सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। इसमें सोनमर्ग मुख्य सुरंग, निकास सुरंग और पहुंच मार्ग शामिल हैं। यह सुरंग भूस्खलन और हिमस्खलन वाले मार्गों से बचाते हुए लद्दाख तक सुरक्षित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगी। इससे पर्यटक अब साल भर सोनमर्ग जा सकेंगे, जिससे शीतकालीन पर्यटन, रोमांचक खेल और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा। इस सुरंग के बनने से वाहनों की गति भी 30 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी, जिससे श्रीनगर घाटी और लद्दाख के बीच निर्बाध आवाजाही में समय की बचत के साथ-साथ रक्षा रसद, आर्थिक विकास और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में सामाजिक-सांस्कृतिक एकीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
<><><>
The third round of talks between Iran and three European countries is set to resume in Geneva, Switzerland today. The two-day meeting will focus on the nuclear issue. Representatives from the EU will also attend the discussions, involving Iran, Germany, France, and Britain. Earlier, Foreign Ministry spokeswoman Fatemeh Mohajerani stated that Iran is ready for talks with Western countries on its nuclear program, as long as Tehran’s highest interests are considered.
<><><>
विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ आज पौष पूर्णिमा के अवसर पर अमृत स्नान के साथ प्रयागराज में शुरू हो गया।
लाखों श्रद्धालु, तीर्थयात्री और आगंतुक गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम त्रिवेणी के विभिन्न घाटों पर पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। यह भव्य आयोजन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। 144 वर्षों में केवल एक बार होने वाला एक दुर्लभ खगोलीय संयोग इस वर्ष महाकुंभ की विशेषता को और बढ़ा रहा है। कल करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। अनुष्ठान स्नान के अलावा लाखों श्रद्धालु संगम पर कल्पवास की प्राचीन परंपरा का भी पालन करेंगे। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित अनुष्ठानों का सख्ती से पालन करते हुए माघ पूर्णिमा तक एक महीने के लिए कल्पवास करेंगे। इस आयोजन के लिए सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
<><><>
The India Meteorological Department (IMD) has forecast cold day conditions in isolated pockets of Punjab, Haryana, Chandigarh, Delhi, and west Rajasthan today. Northern, eastern, and northeastern states of the country can experience dense fog in the morning and night hours during the next 2 days. The weather office further predicted thunderstorms and lightning over Arunachal Pradesh, Assam, Meghalaya, Nagaland, Tamil Nadu, Puducherry, Karaikal, Kerala, and Mahe till tomorrow.
<><><>
महिला हॉकी इंडिया लीग-डब्ल्यूएचआईएल की शुरूआत कल रांची में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई, जहां झारखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिली। विधायक कल्पना सोरेन ने चार टीमों की कप्तानों के साथ डब्ल्यूएचआईएल ट्रॉफी का अनावरण किया। उद्घाटन मैच में, ओडिसा वॉरियर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 4-0 से हराया। ओडिसा वारियर्स के लिए यिब्बी जेनसन ने दो गोल किए, जबकि बलजीत कौर और फ्रीके मोस ने एक-एक गोल किया। यिब्बी जेनसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आज शाम 06:00 बजे से श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का मुकाबला जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब से होगा।
वहीं, राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में पुरुष हॉकी इंडिया लीग भी जारी है। हैदराबाद तूफान ने कल वेदांत कलिंगा लांसर्स पर 5-1 से शानदार जीत दर्ज की। अर्शदीप सिंह को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस जीत के साथ हैदराबाद तूफान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। आज रात सवा आठ बजे से तमिलनाडु ड्रैगन्स का मुकाबला दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा।
<><><>
Moving on to further updates from the world of sports, the inaugural edition of Kho Kho World Cup will begin at the Indira Gandhi Indoor Stadium in New Delhi today.
“This edition of Kho Kho World Cup will feature 20 men’s and 19 women’s teams. The Kho Kho Federation of India has named a 15-member squad each for the men’s and women’s competitions. Today, Indian men’s team led by Pratik Waikar will start their campaign with the opening match against Nepal at 8:30 PM, while Priyanka Ingle led women side will be in action from tomorrow.
Moving towards Women’s Cricket, India has clinched the three match ODI series with 2-nil lead after they defeated Ireland by 116 runs in the second match played yesterday in Rajkot. Jemimah Rodrigues got the Player of the Match award for her fabulous century. On the other hand in Domestic Cricket, Haryana, Karnataka, Vidarbha and Maharashtra have made it to the semi-finals of the Vijay Hazare Trophy 2024-25. The semi-final matches will be played on Tuesday and Wednesday, followed by the final on 18th of January in Vadodara. Moreover, Star Indian batter Shreyas Iyer has been appointed as the new captain of Punjab Kings for the upcoming season of Indian Premier League (IPL) 2025.
Next we have from the World Table Tennis Contender 2025, where India’s Ayhika Mukherjee and Diya Chitale won their respective group matches in women’s singles yesterday. In Men’s Singles, Manush Shah also registered victory. Today in Men’s Singles, Mudit Dani will be up against Deepash Bhagwani of Indonesia and Payas Jain will play against Chinese paddler Xu Yingbi in Muscat, Oman.
Moving towards prestigious Australian Open 2025 Tennis, India’s Sumit Nagal crashed out after losing in straight sets to Czechia’s Tomas Machac in first round of the men’s singles event at Melbourne Park yesterday. India’s next hope is from the doubles campaign which will begin tomorrow with Rithvik Choudary Bollipalli, N. Sriram Balaji and Yuki Bhambri in action.
At last but not the least, in the Indian Super League (ISL) Football, Jamshedpur FC crushed out hosts Mumbai City FC 3-nil at the Mumbai Football Arena yesterday, taking them to the third spot in the points table. Today, Kerala Blasters FC will face Odisha FC on their home ground at Jawaharlal Nehru Stadium, Kochi. The match will begin at 07:30 PM. CHIRAG JHA, AKASHVANI NEWS, DELHI.”
<><><>
The State Government has said that pongal hampers have been provided to 1.47 Crore ration card holders. While there are 2.21 crore ration card holders including Srilankan refugees across the State. 67 percent of them have been covered in the drive till Saturday .The remaining beneficiaries will be covered before Pongal day and more than 50 thousand cooperative employees have been deployed to ensure the gift hampers reach the families through 35 thousand PDS shops. The hamper contains one kg rice, one kg sugar and a sugar cane.
<><><>
दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार के चलते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग-सीएक्यूएम ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-ग्रैप के तहत तीसरे चरण की पाबंदियों को हटा दिया है। हालांकि, प्रदूषण स्तर को बहाल रखने के लिए ग्रैप-1 और ग्रैप-2 की सख्तियां अभी लागू रहेंगी। हालांकि, आयोग वायु गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखेगा तथा इसके आधार पर आगे उचित निर्णय लेने के लिए समय-समय पर स्थिति की समीक्षा करेगा। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान पर उप-समिति ने कहा है कि निर्माण और विध्वंस परियोजना स्थल और औद्योगिक इकाइयाँ अपना संचालन फिर से शुरू कर सकती हैं।
<><><>
The Revenue Minister Krishna Byre Gowda expressed a need to preserve and pass down our cultural heritage to the next generation. He was speaking at the closing ceremony of the Suggi-Huggi event organised on the eve of Sankranthi festival in Bengaluru. He remarked that residents of IT city Bengaluru living in concrete jungle must not forget the rural roots and the essence of our cultural heritage. He noted that children living in cities have little understanding of rural life and what a paddy field looks like. Hence he added that the two days Suggi Huggi program that concluded today made an effort to introduce children to the vibrant rural life, its folk songs and dance, music, musical instruments, rural attire reflecting our cultural ethos passed on to us since generations.
<><><>
पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया सचिव नियुक्त किया गया है। सैकिया एक पूर्व प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर हैं। उन्होंने 1990-91 सीजन में असम का प्रतिनिधित्व किया था। श्री सैकिया बीसीसीआई के संयुक्त सचिव और असम क्रिकेट संघ के सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। पिछले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दिसंबर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष का पद संभाला था और तब से सैकिया बीसीसीआई के अंतरिम सचिव हैं।
प्रभतेज सिंह भाटिया को बीसीसीआई का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद आशीष शेलार के जाने से खाली हुआ था। बीसीसीआई की विशेष आम बैठक में देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया को निर्विरोध सचिव और कोषाध्यक्ष चुना गया।
<><><>
The International Kite Festival at Parade Ground organised by the Telangana tourism department will commence later today. The three-day event will host kite-flyers from over 20 countries, including Thailand, China, Singapore, Korea, Australia, and Sri Lanka. Two dedicated kite zones have been arranged, one for international and national participants while the other for families.
The festival will showcase over dozens of varieties of sweets prepared by Hyderabadis representing different states and countries. Food courts featuring Telangana cuisine, along with handicraft and handloom stalls, will also be part of the event.
<><><>
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप में आयोजित गंगासागर मेला राज्य और समूचे भारत से आने वाले तीर्थयात्रियों का साक्षी बन रहा है। मेला परिसर और कोलकाता में बाबूघाट के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों ने शिविरों का आयोजन किया है।
सरकार ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं। पुण्य स्नान 14 जनवरी की सुबह से शुरू होगा और अगले दिन 15 जनवरी की सुबह तक चलेगा।
कोलकाता शहर में विक्टोरिया मेमोरियल, चिड़ियाघर, बिड़ला तारामंडल आदि जैसे विभिन्न पर्यटक स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शहर और उपनगरीय क्षेत्रों के आसपास के पिकनिक स्थल भी इस सर्दी के मौसम में भरे हुए हैं।
<><><>
मनोज: और अब समय है महानगरों से जुडी खबरों का। तो आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के मौसम का हाल।
Chennai is expected to have Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 23 degree Celsius and maximum will be around 29 degree.
Bengaluru is expected to have Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 17 degree Celsius and maximum will be around 30 degree.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 19 degree and a maximum of 28 degree Celsius.
<><><>
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा और दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
<><><>
और अब समय है इतिहास में दर्ज आज की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं की जिक्र का। आज 13 जनवरी।
देश और दुनिया के इतिहास में 13 जनवरी कई कारणों से महत्वपूर्ण है
⦁ 1610 – Italian astronomer, physicist and mathematician Galileo Galileo discovered Callisto, the fourth satellite of Jupiter.
⦁ 1932 – Opening of the Lloyd Barrage or Sukkur Dam, the world’s largest irrigation project.
⦁ 1709- मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।
⦁ 1818- उदयपुर के राणा ने मेवाड़ के संरक्षण के लिये अंग्रेज़ों के साथ संधि की।
⦁ 1967 – Samachar Bharti inaugurated in New Delhi.
⦁ 1978 – NASA selected the first American female astronaut.
⦁ 1842 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन ‘आंग्ल अफ़गान युद्ध’ में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।
⦁ 1849 – द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।
⦁ 1994 – Indian Airlines Bangalore-Madras A 320 Airbus with 56 passengers and seven crew hijacked.
⦁ 1995 – The 14th Indian Scientific Expedition to Antarctica, consisting of 63 members under the leadership of Dr. S.D.Sharma reaches Antarctica.
<><><>
जन्मदिन, जयंती या पुण्यतिथि –
Madan Puri (30 September 1915 – 13 January 1985) was an Indian actor of Hindi and Punjabi films. His brothers were actors Chaman Puri and Amrish Puri. As a character actor mainly in negative roles (villain), he acted in about 430 films in a career spanning above fifty years.[citation needed]
Puri had an acting career which spanned over 40 years from the 1940s through to the mid-1980s. He appeared in more than 430 films. His film debut was titled Ahinsa in 1946. Madan made an average of eight films per year, playing villains and negative characters and the hero’s or heroine’s uncle, father or elder brother, grandfather, police officer and politician. He starred in a number of Punjabi films throughout his career such as Jatti, Jatt Punjabi and so on.[citation needed]
<><><>
आज पुण्यतिथि है प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची की। उनका जन्म 6 जून, 1884 को अयोध्या के सैयदवाड़ा मोहल्ले में एक साधारण मुस्लिम शिया परिवार में हुआ था। इनके जन्म का नाम ‘रियासत हुसैन रिज़वी’ था जो बाद में बहराइच में रहने के कारण बहराइची हुआ। यहीं पर उन्होंने ग़रीबी में भी शायरी से नाता जमाए रखा। रियासत हुसैन रिज़वी उर्फ ‘शौक़ बहराइची’ के नाम से शायरी के नए आयाम गढ़ने लगे, जो काम 13 जनवरी, 1964 में हुई उनकी मौत तक बदस्तूर जारी रहा। उनका एक शेर देश में सर्वाधिक इस्तेमाल होता है पर बहुत कम ऐसे लोग हैं, जिन्हें यह पता होगा कि इस शेर को लिखने वाले शायर का नाम ‘शौक़ बहराइची’ है।
‘बर्बाद गुलिस्तां करने को बस एक ही उल्लू काफ़ी है
हर शाख पे उल्लू बैठें हैं अंजाम ऐ गुलिस्तां क्या होगा।’
<><><>
Sarojini Naidu (13 February 1879 – 2 March 1949)[1] was an Indian political activist and poet who served as the first Governor of United Provinces, after India’s independence. She played an important role in the Indian independence movement against the British Raj. She was the first Indian woman to be president of the Indian National Congress and appointed governor of a state.
Born in a Bengali family in Hyderabad, Naidu was educated in Madras, London and Cambridge. She became a part of the national movement and became a follower of Mahatma Gandhi and his idea of swaraj (self-rule).
Naidu’s literary work as a poet earned her the nickname the “Nightingale of India” by Gandhi because of the colour, imagery, and lyrical quality of her poetry. Her œuvre includes both children’s poems and others written on more serious themes including patriotism and tragedy. Published in 1912, “In the Bazaars of Hyderabad” remains one of her most popular poems.
Naidu utilized her poetry and oratory skills to promote women’s rights alongside the nationalist movement. In 1902, Naidu entered the world of politics after being urged by Gopal Krishna Gokhale, an important leader of the nationalist movement.[10] In 1906, Naidu spoke to the Social Council of Calcutta in order to advocate for the education of Indian women. In her speech, Naidu stressed that the success of the whole movement relied upon the “woman question”. Naidu claimed that the true “nation-builders” were women, not men, and that without women’s active cooperation, the nationalist movement would be in vain. Naidu’s speech argued that Indian nationalism depended on women’s rights, and that the liberation of India could not be separated from the liberation of women. The women’s movement developed parallel to the independence movement for this reason.
Naidu is memorialized in the Golden Threshold, an off-campus annex of University of Hyderabad named for her first collection of poetry. Golden Threshold now houses the Sarojini Naidu School of Arts & Communication in the University of Hyderabad.
What do you sell, O ye merchants?
Richly your wares are displayed.
Turbans of crimson and silver,
Tunics of purple brocade,
Mirrors with panels of amber,
Daggers with handles of jade.
What do you weigh, O ye vendors?
Saffron, lentil, and rice.
What do you grind, O ye maidens?
<><><>
Fakir Mohan Senapati (13 January 1843 – 14 June 1918), often referred to as Utkala Byasa Kabi (Odisha’s Vyasa), was an Indian writer, poet, philosopher and social reformer. He played a leading role in establishing the distinct identity of Odia, a language mainly spoken in the Indian state of Odisha. Senapati is regarded as the father of Odia nationalism and modern Odia literature.
Novels
Fakir Mohan Senapati has described Senapati as the Thomas Hardy of Odisha.[4] Though he translated from Sanskrit, wrote poetry, and attempted many forms of literature.
<><><>
आज पुण्यतिथि है तबलावादक अहमद जान थिरकवा की। उनका जन्म 1891 में मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके नाना बाबा कलंदर बख़्श और उनके भाई इलाही बख़्श (नाटोरी वाले), बोली बख़्श, करीम बख़्श सभी मुरादाबाद के प्रसिद्ध तबला वादकों में शामिल थे। अहमद जान थिरकवा के चाचा शेर ख़ाँ, मामा फ़ैयाज ख़ाँ, बसवा ख़ाँ और फ़जली ख़ाँ प्रसिद्ध तबला नवाज थे। वे पद्मभूषण और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे।
<><><>
आज पुण्यतिथि है शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे की। उनका जन्म- 13 सितम्बर, 1932; में पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। मृत्यु- 13 जनवरी, 2024) वे भारत की किराना घराने की प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका थीं। शास्त्रीय संगीत को लोकप्रिय बनाना उनका सपना था। उनका मानना था कि इसके लिये सभी को मिलकर काम करना होगा। किराना घराने की सशक्त हस्ताक्षर ‘स्वरयोगिनी’ प्रभा अत्रे को संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिये देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (2022) से सम्मानित किया गया था। प्रभा अत्रे भारतीय शास्त्रीय संगीत के विषय पर संगीत पढ़ाती रही थीं, व्याख्यान-प्रदर्शन करती रहीं और लिखती रहीं। विदेशों में कई यूनिवर्सिटीज़ में विज़िटिंग प्रोफेसर भी रहीं। उनके नाम 11 पुस्तकें (एक चरण से) जारी करने का विश्व रिकॉर्ड भी है।
<><><>
Mohit Sharma AC SM[2] (13 January 1978 – 21 March 2009) was an Indian Army Officer who was posthumously awarded the Ashoka Chakra, India’s highest peace-time military decoration.
On 21 March 2009, he engaged in an encounter with terrorists in the Hafruda forest of the Kupwara sector of Jammu and Kashmir. He killed four terrorists and rescued two teammates in the process, but sustained multiple gunshot wounds. For this act, he was posthumously awarded the Ashoka Chakra, which is the highest peace time military decoration in India.[4] He was awarded two gallantry decorations earlier in his career. The first was the COAS Commendation card for exemplary counter-terrorism duties during Operation Rakshak, which was followed by a Sena Medal for gallantry after a covert operation in 2005.
For the supreme sacrifice made by Major Mohit Sharma during Kupwara operation, he was awarded with the nation’s highest peace time gallantry award ‘Ashok Chakra’ on 26 January 2010.[16]
<><><>
भारतीय सेना की 29वीं लांसर्स रेजिमेंट में रिसालदार बदलू सिंह का जन्म- 13 जनवरी, 1876, पंजाब में हुआ था | वे हिंदू जाट थे। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उनको पहले फ्रांस भेजा गया था, लेकिन बाद में फिलिस्तीन भेजा गया। रिसालदार बदलू सिंह को 23 सितंबर, 1918 को जॉर्डन नदी के तट पर उनकी अप्रतिम वीरता और आत्मोत्सर्ग के लिए मरणोपरांत विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया। लंदन गजट के उनकी प्रशस्ति में उनके साहस का विवरण है।
<><><>
आज जयंती है प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का | उनका जन्म 13 जनवरी, 1926 को बंगाल के बर्धमान नगर में हुआ था। शक्ति सामंत ने हावड़ा ब्रिज, अमर प्रेम, आराधना, कटी पतंग, कश्मीर की कली, अमानुष पगला कहीं का, कटी पतंग, द ग्रेट गैम्बलर , बरसात की एक रात , आनंद आश्रम जैसी यादगार फ़िल्में बनाईं। शक्ति सामंत को तीन बार सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म बनाने के लिए फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला। फ़िल्में थीं आराधना (1969), अमानुष (1975) और अनुराग (1972)। अपनी कला और प्रतिभा के ज़रिये फ़िल्म जगत में पहचान बनाने वाले सुप्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत 9 अप्रैल, 2009 को मुंबई में 83 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया-ए-फ़ानी को अलविदा कह कर अपनी अनंत यात्रा पर चले गये
<><><>
भारत के प्रसिद्ध संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का जन्म- 13 जनवरी, 1938 को जम्मू में हुआ था। संतूर की लोकप्रियता का सर्वाधिक श्रेय शिवकुमार शर्मा को ही जाता है। उन्होंने संतूर को भारतीय शास्त्रीय संगीत के अनुकूल बनाने के लिये इसमें कुछ परिवर्तन भी किये थे। शिवकुमार शर्मा ने अपने पिता उमादत्त शर्मा से शिक्षा प्राप्त करके सन्तूर वादन की ‘तकनीक और टोन‘ को उन्नत बनाया और अपने चिन्तन तथा प्रयोगों से इस कश्मीरी लोक वाद्य को व्यापकता प्रदान की थी, जिससे यह शास्त्रीय संगीत रागदारी की सर्वांगीण प्रस्तुति में पूर्णत: सक्षम वाद्य बन गया। शिवकुमार शर्मा जी को ध्रुपद, ख्याल तथा ठुमरी आदि की शिक्षा भी मिली थी।
शिवकुमार शर्मा ने फासले, सिलसिला, लम्हे, चांदनी, डर आदि हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीत दिया है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्म श्री, पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
<><><>
और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की।
अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>