Download
Mobile App

android apple
signal

January 12, 2025 8:36 AM

printer

Aaj Savere

‘ उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए – लगभग डेढ सौ साल पहले स्‍वामी विवेकानंद जी द्वारा दिया गया यह विचार युवा शक्ति को आज भी प्रेरित कर रहा है और सदियों – सदियों तक करता रहेगा। जिस महापुरूष ने यह विचार दिया आज उनकी जयंती है। युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्‍वामी विवेकानंद ने युवा की परिभाषा कुछ इस प्रकार दी है – ‘युवा वही होता है, जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं’। ऊर्जा से भरे इन्‍हीं विचारों के साथ स्‍वागत आप सभी का न्‍यूज मैगजीन आज सवेरे में। आज के अंक के साथ मैं हूं देवेन्‍द्र त्रिपाठी और मेरे साथ हैं – सुभद्रा रामचंद्रन। सुभद्रा आपको भी मेरा नमस्‍कार।

देवेंद्र- तो ये सभी कुछ होगा आज सवेरे के इस अंक में लेकिन सबसे पहले आईये नजर डाल लेते हैं अब तक की सुर्खियों पर।

 

Hello DEVENDER  and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 12th of January 2025. So, let’s begin with the headlines.

 

<><><> 

 

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को करावल नगर से, हरीश खुराना को मोती नगर से और हाल ही में आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुईं प्रियंका गौतम को कोंडली से टिकट दिया गया है। इससे पहले पार्टी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। कुल 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने अब तक 58 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

 

<><><> 

 

Prime Minister Narendra Modi will participate in the Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2025 at the Bharat Mandapam in New Delhi, on the occasion of National Youth Day today. The Prime Minister will also participate in multiple activities designed to inspire, motivate, and empower the nation’s future leaders. Our correspondent reports that Mr. Modi will engage with three thousand dynamic young leaders from across the country.

 

Earlier yesterday, the Prime Minister emphasized that the Viksit Bharat Young Leaders Dialogue is a unique initiative to involve the country’s youth in the nation’s development journey. He said the programme seeks to channel the energy, creativity, and leadership of young minds to realise the vision of a Viksit Bharat. Mr. Modi also shared an article written by the Minister of State for Youth Affairs and Sports, Raksha Khadse, on the National Youth Festival 2025 and the Viksit Bharat Young Leaders Dialogue.

 

<><><> 

 

शिवसेना- उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा है कि उनकी पार्टी मुंबई, ठाणे, पुणे और नागपुर के नगर निगमों सहित स्थानीय निकाय चुनाव अकेले ही लड़ेगी। मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में  उन्‍होंने कहा कि पार्टी को अपनी ताकत का आकलन करने की जरूरत है। श्री राउत ने कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलने से उनमें असंतोष फैलता है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय लिया गया है कि पार्टी को अपने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्‍य से नगर निगमों, जिला परिषदों और नगर पंचायतों में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ना चाहिए।

 

<><><> 

 

India has joined the UN Committee of Experts on Big Data and Data Science for Official Statistics. As part of the committee, India will contribute to shaping global standards and practices in harnessing big data and data science for official statistical purposes. In a statement, the Ministry of Statistics said that India’s inclusion in the Committee of Experts represents a significant leap forward for the country’s statistical ecosystem. The Ministry mentioned that the country’s active engagement in the Committee of Experts will highlight its pioneering initiatives, including the establishment of the Data Innovation Lab and exploration of alternate data sources. The UN Committee of Experts on Big Data and Data Science for Official Statistics was created to further investigate the benefits and challenges of Big Data, including the potential for monitoring and reporting on the sustainable development goals.

 

<><><> 

 

पहला अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन आज से देहरादून में आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्धााटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देना और प्रवासियों के अनुभवों का लाभ उठाना है। इसमें 17 देशों के भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड में निवेश के अवसर, आतिथ्य और स्वास्थ्य, कौशल विकास, विदेशों में रोजगार, उच्च शिक्षा, बागवानी और जड़ी-बूटियों की संभावनाओं पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस आयोजन से राज्य में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

 

<><><> 

 

और अब कुंभनगरी ले चलते हैं- कट- महाकुंभ मोन्‍टाज प्रयागराज में कल पौष पूर्णिमा पर पहले अमृत स्नान के साथ महाकुंभ आरंभ होगा। इस भव्य आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि प्रयागराज में विभिन्न स्थानों पर घने जंगल विकसित किए गए हैं ताकि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध हवा और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

 

<><><> 

 

In the Men’s Hockey India League, the UP Rudras defeated Delhi SG Pipers 3-1 at the Birsa Munda Hockey Stadium in Rourkela last night. Goals by Floris Wortelboer, Kane Russell and Tanguy Cosyns helped UP Rudras bag three points and climb to number two on the points table.

 

<><><> 

 

और अब समय है महानगरों से जुडी खबरों का। तो आइए जानते हैं चेन्‍नई, हैदराबाद और बैगलूरू से क्‍या खबरें हैं सुभद्रा के पास।

 

The Tamil Nadu Government would constitute a committee to analyse the Central Government’s unified pension scheme. According to State Finance Minister Thangam Thennarasu, the State Government would make efforts to implement the pension scheme upon the recommendations of the committee. He said that the guidance and detailed procedures for the implementation have not yet been released. The government approved the Unified Pension Scheme in August last year assuring a pension of 50 per cent of the average basic pay drawn over the last 12 months ahead of superannuation.

 

<><><> 

 

The Tamil Nadu government has dismissed the claim that it had asked for dropping the Madurai – Tuticorin Railway project. The State Transport Minister S. S. Sivasankar said that the project requires 926 acres of land and the district collectors of Madurai, Virudhunagarn and Tuticorin has been instructed to proceed with acquisition in two phases. He said that on 12th of December last year, Tamil Nadu had requested a report on the project’s status and funding. The Railways had confirmed that 18 kilometers of work had been completed, but the remaining sections were shelved citing a low freight portal.

 

<><><> 

 

The gaming Unicorn Games24x7 has shortlisted 17 promising startups for its TechXpedite Accelerator programme that was launched in Bengaluru in October last year. Among the selected start-ups, six are from Karnataka. TechXpedite Accelerator Programme is dedicated to nurture the next generation of start-ups that create meaningful change through advanced and inclusive technologies. It is designed to drive innovation in Gaming, Artificial Intelligence and Inclusive technology. These select start-ups will participate in a structured mentorship programme and interact with industry leaders, venture capitalists and domain experts to address challenges and refine their products and solutions. They will receive credits worth five lakh US dollars from more than 30 technology partners. TechXpedite Accelerator Programme is supported by the Government of Karnataka, Telangana, Maharashtra and the Department for Promotion of Industry and Internal Trade, Government of India.

 

<><><> 

 

The Telangana Tourism department will be organising the annual International Kite and Sweet Festival from tomorrow till 15 of this month at Parade Ground in Secunderabad. The event will feature regional arts and crafts and food items, both from Telangana and other states and by foreign families, alongside events by national and international kite-flyers. State Tourism Minister J Krishna Rao revealed the details yesterday in Hyderabad. He said about 50 international kite flyers from 19 countries and 50 national kite flyers from 14 states will display a variety of kites. He said on the eve of the Makar Sankranti, the state is hosting the International Kite and Sweet Festival, where thousands of visitors will enjoy colourful kites and delicious sweets.

 

The minister added that visitors will also enjoy cultural programmes showcasing the traditions of different states.

 

Tourism Secretary Smita Sabharwal said, the kite and sweet festival will have all the sweet varieties from Uttarakhand to Kerala in one place. The festival will showcase over dozens of varieties of sweets prepared by Hyderabadis representing different states and countries. Food courts featuring Telangana cuisine, along with handicraft and handloom stalls, will also be part of the event.

 

<><><> 

 

आगामी विधान सभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने क्षेत्रों में प्रचार शुरू कर दिया है। पटपडगंज विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा ने चुनाव प्रचार किया। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी रवीन्‍दर सिंह नेगी ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के मयूर विहार और सुप्रीम इंकलेव में डोर टू डोर जनसंपर्क किया और क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। कांग्रेस उम्‍मीदवार अनिल चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र में पूर्वाचंल के लोगों से मुलाकात की और वोट की अपील की। दिल्ली में विधानसभा चुनाव पांच फरवरी को और वोटों की गिनती आठ फरवरी को होगी।

 

<><><> 

 

दिल्ली चुनाव आयोग आगामी विधानसभा चुनाव में बुजुर्गों और दिव्यांगों को मतदान के दिन घर से मतदान केंद्र तक पिक एंड ड्राप की सुविधा उपलब्ध कराएगा। चुनाव आयोग ने इस पहल को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर, मोबाइल ऐप और व्हाट्सऐप नंबर जारी किया गया है।

 

<><><> 

 

इस वर्ष 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए देश भर से आमंत्रित कुल 10,000 विशेष अतिथियों में मुंबई क्षेत्र से पांच विशेष अतिथि शामिल हैं। महाराष्ट्र से कुल 23 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। विशेष अतिथि विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं और उनका चयन विभिन्न क्षेत्रों में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी उपयोग के आधार पर किया गया है।

 

<><><> 

 

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए, पश्चिम रेलवे ने मुंबई के बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। विशेष किराए पर चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का उद्देश्य यात्रियों को सहुलियत प्रदान करना है। ट्रेन संख्या 05054: बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर हर शनिवार को रात नौ बजकर बीस मिनट पर रवाना होगी और सोमवार को छह बजकर 45 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। यह सेवा 15 फरवरी 2025 को शुरू होगी और अगली सूचना तक जारी रहेगी।

 

<><><> 

 

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप में गंगासागर मेला शुरू हो गया है। मेले में राज्य और भारत भर से तीर्थयात्री आ रहे हैं। विभिन्न संगठनों ने मेला परिसर और कोलकाता के बाबूघाट के मैदान क्षेत्र में शिविर लगाए हैं। सरकार ने सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मेले में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस इस्कॉन और अन्य संगठन भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पुण्य स्नान 14 जनवरी की सुबह से शुरू होगा जो अगले दिन सुबह तक चलेगा।

 

<><><> 

 

महानगरों का मौसम – और, अब बात आज के मौसम की।

 

दिल्‍ली – दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं पर बुंदा-बांदी या हल्‍की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

 

मुम्बई – मुंबई में सुबह हल्‍का कोहरा और बादल छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

 

कोलकाता – आसमान साफ रहेगा। दिन में पारा 24 डिग्री सेल्सियस और रात में 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

 

सुभद्रा – चेन्‍नई, बंगलूरू और हैदराबाद का मौसम।

 

Chennai is expected to have generally cloudy sky with light rain. The minimum temperature was 23 degrees Celsius and maximum will be around 30 degrees.

 

Bengaluru is expected to have mist. The minimum temperature was 18 degrees Celsius and maximum will be around 25 degrees.

 

Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 18 degrees and a maximum of 28 degrees Celsius.

 

<><><> 

 

Today is National Youth Day, also known as Swami Vivekananda Jayanti is a celebration that resonates with the vigour, potential, and aspirations of our  young population.  The birthday of one of our most influential and revered spiritual leaders Swami Vivekananda. The occasion not only commemorates the birth of this visionary figure but also serves as a platform to recognise the role and importance of the youth in shaping the nation’s future.

 

  • 1708 – शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
  • 1757 – ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
  • 1773 – The oldest public museum in the United States was established in colonial Charleston, South Carolina.
  • 1866 – The Royal Aeronautical Society was founded in London. It remains one of the oldest aerospace professional societies in the world.  Its mission is to promote the study and practice of aeronautics and to encourage the exchange of information and ideas among its members and the broader aerospace community.
  • 1879 – The British-Zulu War began with the British invasion of Zululand, leading to a series of conflicts that culminated in the Battle of Isandlwana
  • 1908 – A long-distance radio message was sent from the Eiffel Tower for the first time, marking a milestone in communication technology.
  • 1926 – The two-man comedy series “Sam ‘n’ Henry” debuted on Chicago’s WGN radio station. Two years later, after changing its name to “Amos ‘n’ Andy,” the show became one of the most popular radio programs in American history.
  • 1932 – Hattie Ophelia Caraway became the first woman to be elected to the U.S. Senate.
  • 1934 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फाँसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
  • 1942 – One of the wartime efforts that took place   was the decision to create a synthetic rubber. This production of rubber was to be primarily used for vehicle tires, which would be produced within the next 18 months. They would be produced for military use, as well as limited civilian use.
  • 1950 – स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा
  • 1969 – British rock band Led Zeppelin released their self-titled, first album which is now seen as one of the most impressive and important debuts in Rock music history.
  • 2001 – भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात की गईं।
  • 2005 – The U.S. space probe Deep Impact was launched by NASA to study the interior of the comet Tempel 1.
  • 2009 – इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
  • 2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलों की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
  • 2018 – इसरो ने लॉन्च किया 100वाँ उपग्रह, एक साथ भेजे 31 सैटेलाइट्स।

 

<><><> 

 

और अब स्‍मरण उन विभूतियों का जिनके कार्य और विचार हमें आज भी प्रेरित करते हैं। इस क्रम में सबसे पहले स्‍मरण कर रहे हैं प्रकाण्ड विद्वान और युवाओं के आदर्श – स्वामी विवेकानन्द जी को।  

एक युवा संन्यासी के रूप में भारतीय संस्कृति की सुगन्ध समस्त संसार में बिखेरने वाले साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान, युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानन्द का आज अवतरण दिवस है। ‘नरेंद्रनाथ दत्त’ अपनी अतुल्य मेधा और अपने आध्यात्मिक तप के चलते स्वामी विवेकानन्द के नाम से विख्यात हुए। युगांतरकारी आध्यात्मिक गुरु, जिन्होंने हिन्दू धर्म को गतिशील तथा व्यावहारिक बनाया और सुदृढ़ सभ्यता के निर्माण के लिए आधुनिक मानव से पश्चिमी विज्ञान व भौतिकवाद को भारत की आध्यात्मिक संस्कृति से जोड़ने का आग्रह किया। कलकत्ता के एक कुलीन परिवार में जन्मे नरेंद्रनाथ चिंतन, भक्ति व तार्किकता, भौतिक एवं बौद्धिक श्रेष्ठता के साथ-साथ संगीत की प्रतिभा का एक विलक्षण संयोग थे। भारत में स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आप सभी श्रोताओं को आधुनिक भारत के महापुरूष की जयंती और युवादिवस की बहुत शुभकामनाएं।

 

<><><> 

 

The kingdom of heaven is like electricity. You don’t see it. It is within you. “Problems or successes, they all are the results of our own actions” these are the words spoken by  Indian mystic who taught the world transcendental Meditation maharishi Mahesh Yogi  who was born this day in Allahabad  ( Prayag raj now) in 1917 ,, He founded the science of creative intelligence and, as an exponent of the relaxation technique called transcendental meditation, he became one of the first Eastern mystics to attract a Western following. He first introduced his meditation technique, based on a literal interpretation of yoga concepts and the use of mantras, to the West in 1958, and founded the Spiritual Regeneration movement, aimed at saving the world through meditation. TM or Trancendental Meditiation is  an easy, natural, scientific technique to achieve the full potential of life.

Remembering Brajanath Rath– eminent poet of odia literature and social activist.. He was an international figure and was awarded with numerous national and international awards. His first poem was written to celebrate the spirit of India’s independence in 1947.

 

<><><> 

 

भारत के घर-घर में पूजे जाने वाले पुरुषों में उत्तम भगवान श्री राम के रूप में अपनी पहचान बनने वाले टीवी अभिनेता अरुण गोविल का भी आज जन्म दिन है। अपने समय के ख्याति प्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ में श्रीराम की भूमिका निभाने के बाद वे भारत के हर एक घर में अपनी पहचान बना चुके हैं। रामायण धारावाहिक प्रसारण के दौरान एक बार अरुण गोविल उत्तर प्रदेश के एक गाँव से गुजर रहे थे। उन्होंने अपनी कार रोकी सड़क किनारे एक घर में गए, जहाँ एक व्‍यक्ति अकेला टीवी पर रामायण देख रहा था। वे वहीं बैठकर रामायण देखने लगे। उस व्यक्ति को किसी के आने का आभास हुआ। उसने पीछे मुड़कर देखा और पुनः रामायण देखने लगा, लेकिन उसने दोबारा देखा और अरुण गोविल का चेहरा राम से मिलाने लगा। जैसे ही उसने पहचाना वो तुरंत गावं में भागा और चिल्लाने लगा मेरे घर भगवान राम आये हैं।

 

<><><> 

 

Tributes to– Suryasen or Master-da was a prominent activist from West Bengal who was at the center of orchestrating a freedom movement against the British at Chittagong.

1628 over to the man who pioneered this fascinating aspect in literature called the Fairy Tales.. I am sure many of us have been through those beautiful days of  fairy tales  which our mothers  would have read  out as bed time stories  and  we thought they were real… Charles Perrault was a poet story teller French writer from Paris, and an early member of (French Academy,  who laid the foundations for a new literary genre; the fairy tale…  He combined elements from older folk tales with fantasy depictions of contemporary French society.  Perrault s  most popular fairy tales were tales of Mother Goose,  “Bluebeard”), “Cinderella” (“Little Red Riding Hood” “Puss in Boots” and “Sleeping Beauty”. Several of his tales have received multiple adaptations in film, television, and theatre , Perrault took birth this day in 1628 and  passed away at the age of 75 in 1703

 

<><><> 

 

2003 :Producer Singer songwriter  Maurice Gibb of the pop rock group the beegees passed away this day in 2003 Relying on their top-notch songwriting and impeccable vocals, the Bee Gees were able to craft a long-running career that began in the late ’50s in Australia. Along the way they became a hit-producing pop act in England during the ’60s and the biggest disco band in the world in the ’70s, and had a late comeback as adult contemporary crooners in the ’90s. a song to remember Maurice gibb

 

<><><> 

 

भारत के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित कुमार गंधर्व की आज पुण्य तिथि है। इनका पूरा नाम है ‘शिवपुत्र सिद्धारमैया कोमकाली’। कुमार गंधर्व कर्नाटक के धारवाड़ में 8 अप्रैल 1924 को जन्‍मे और पुणे में प्रोफेसर देवधर और अंजनी बाई मालपेकर से संगीत की शिक्षा पाई। दस वर्ष की उम्र से ही संगीत समारोहों में गाने लगे थे। उनके चमत्कारी गायन के कारण ही उनका नाम कुमार गंधर्व पड़ा। कालिदास के बाद कुमार गन्धर्व मालवा के सबसे दिव्य सांस्कृतिक विभूति माने जाते हैं। 68 वर्ष की उम्र में 12 जनवरी, 1992 में मध्य प्रदेश के देवास में उनका निधन हो गया। लोक संगीत को शास्त्रीय से भी ऊपर ले जाने वाले कुमार गंधर्व ने कबीर को जैसा गाया वैसा कोई नहीं गा सकेगा।

 

<><><> 

 

Tributes to Agatha Christie English detective novelist and playwright whose books have sold more than 100 million copies and have been translated into some 100 languages.  She passed away this day in 1976  

He was one of those Singing cowboys who starred in a string of musical westerns and a recording artist  on the C&W charts in the 1940s and ’50s.Birth anniversary of country super star  tex ritter….. woodward Maurice ritter was his real name he sang cowboy songs  a pioneer of the early country music style  Let his music speak for itself now   a very old folkie American classic Red River Valley 

 

<><><> 

 

सुविख्यात संगीत निर्देशक, गायक, फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता यानि फिल्मी दुनिया के बहुमुखी कला के समुच्चय चितळकर रामचन्द्र, जिन्हें सी रामचंद्रा के नाम से जानते हैं, आज उनकी जयंती है।

 

  1. Ramchandra one of the most talented composers to make music for Hindi films, who was equally comfortable with raag-based songs and the Western music idiom., C. Ramchandra was instrumental in giving rhythm an important role in Hindi film music. He sang most of his songs as Chitalkar, mostly composed by himself, but he has also sung for other music directors,.. his song  Sunday Ke Sunday” was probably the first use of swing music in Hindi films.

 

उन्होंने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ‘गंधर्व महाविद्यालय’, महाराष्ट्र के विनायकबुआ पटवर्धन से प्राप्त की। बाद में नागपुर के ‘श्रीराम संगीत विद्यालय’ में शंकरराव से भी संगीत की शिक्षा ग्रहण की। सी. रामचन्द्र की जोड़ी गीतकार राजेन्द्र कृष्ण के साथ चर्चित रही। इस जोड़ी की फ़िल्मो में ‘पतंगा’, ‘ख़ज़ाना’ , ‘अलबेला’ , ‘साकी’ , ‘अनारकली’ , ‘कवि’ , ‘तीरंदाज’, ‘शतरंज’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं। फिल्‍म समाधी के सभी गाने उस दौर हिट रहे- आपके लिए एक गाना प्रस्‍तुत है

 

<><><>

 

पैदाइश से हिन्दुस्तानी और विभाजन की त्रासदी की वजह से पाकिस्तानी उर्दू कवियों लोकप्रिय अहमद फ़राज़ का भी आज ही के दिन सन 1931 में जन्म हुआ था। भारतीय जनमानस ने उन्हें अपूर्व सम्मान दिया।
अब के बिछड़े तो शायद कभी ख़्वाबों में मिलें, जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिलें,
ढूँढ उजड़े हु्ए लोगों में वफ़ा के मोती, ये ख़ज़ाने तुझे मुमकिन है ख़राबों में मिलें
तू ख़ुदा है न मेरा इश्क़ फ़रिश्तों जैसा,दोनों इंसाँ हैं तो क्यों इतने हिजाबों में मिलें
इस जैसी न जाने कितनी बेहतरीन नज्में, गजलें और रचनाएं कर अहमद फराज जन-जन के मानस में बस गये।  

 

<><><> 

 

Tributes to Jazz-funk keyboard specialist of the  70s George Duke  who became a hit-machine   with a career that lasted four decades, besides keyboards he sang  he was a bandleader and music director for film and television He first made a name for himself with the album The Jean-Luc Ponty Experience with the George Duke Trio

<><><>

हिन्दी सिनेमा के सबसे मशहूर खलनायक के रूप में प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता अमरीश पुरी की भी आज पुण्य तिथि है। अमरीश पुरी हिन्दी फिल्मी दुनिया का एक प्रमुख स्तंभ रहे। पहले चरित्र अभिनेता के रूप ‘निशांत’, ‘मंथन’ और ‘भूमिका’ जैसी फ़िल्मों से अपनी पहचान बनाई और बाद में खलनायक के रूप में काफी प्रसिद्धि पाई। उनका एक डायलाॅग आपको सुनवाते हैं।

<><><>

और अब आपसे विदा लेने का समय है। आप स्वस्थ रहें, खुश रहें और दें अनुमति देवेंद्र त्रिपाठी और सुभद्रा रामचंद्रन को आज सवेरे से विदा लेने की। लेकिन आप सुनते रहें आकाशवाणी गोल्ड। इसे दोबारा सुनने के लिए लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वैबसाइट newsonair.gov.in

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

<><><>