Download
Mobile App

android apple
signal

January 11, 2025 8:46 AM

printer

Aaj Savere

नमस्‍कार सुप्रभात Good morning! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्‍ड पर हम आपके साथ जुड चुके हैं न्‍यूज़ मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूँ देवेंद्र त्रिपाठी और मेरे साथ हैं सुभद्रा रामचंद्रन।  नमस्‍कार सुभद्रा।

देवेंद्र- तो ये सभी कुछ होगा आज सवेरे के इस अंक में लेकिन सबसे पहले आईये नजर डाल लेते हैं अब तक की सुर्खियों पर।

HELLO DEVENDRA  and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 11th of January. So, let us begin with the headlines first.

<><><>

मुख्य समाचारः-
गृहमंत्री अमित शाह आज मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर नई दिल्ली में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन में मादक पदार्थों की तस्करी के राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव को लेकर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में उत्तर भारत के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान, श्री शाह मादक पदार्थ निपटान पखवाड़े का शुभारंभ करेंगे। जब्त किए गए 44 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थों का पखवाड़े के दौरान निपटान किया जाएगा। श्री शाह स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की भोपाल इकाई के कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे। वे देशभर में मानस-2 हेल्पलाइन की सुविधा का उद्घाटन भी करेंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन “मानस” पोर्टल पर जानकारी तत्काल साझा करने, मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने में राज्यों का मूल्यांकन करने और नारकोटिक्स समन्वय तंत्र की प्रभावशीलता पर चर्चा की जाएगी। सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी पूरी तरह समाप्त करने की नीति अपनाई है। गृह मंत्रालय वर्ष 2047 तक देश को नशा-मुक्त बनाने के लिए तीन-सूत्री नीति लागू कर रहा है। इसमें संस्थागत ढांचे को मजबूत करना, मादक पदार्थरोधी एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाना और जन-जागरूकता अभियान शुरू करना शामिल हैं।

<><><>

Commerce and Industry Minister Piyush Goyal has said that India has the potential to reach 100 billion US dollars in combined exports from the Food & Beverage (F&B), agriculture, and marine products industries in the next five years. Addressing on the sidelines of Indusfood 2025 in New Delhi, the Minister emphasised that the target is achievable, requiring a combined annual growth rate of 14 to 15 percent.

Mr Goyal highlighted Government’s unwavering support to the Food and Beverages sector. He said, the government has allowed 100 per cent Foreign Direct Investment in the F&B sector and makes it easier for foreign nationals to obtain work permits to establish businesses in India.  

The Minister urged Indian companies to invest in innovation, better packaging, sustainability and to mechanise their processes to enhance hygiene and efficiency. He also highlighted the government’s focus on making farming processes more sustainable, promoting organic farming, and expanding food testing laboratories across the country.

<><><>

उत्तरप्रदेश में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, आज से तीन दिन का विशेष आयोजन प्रारंभ हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष 22 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन किया था। लेकिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल वर्षगांठ का आयोजन 11 जनवरी को किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और रामलला का अभिषेक करेंगे।

<><><>

French President Emmanuel Macron has announced that Prime Minister Narendra Modi is set to embark on a state visit to France, followed by his participation in the Artificial intelligence (AI) Summit, scheduled to be held next month.

Speaking at the French Ambassadors Conference, President Macron described the upcoming AI Summit as a “summit for action,” aimed at fostering meaningful discussions on artificial intelligence. He emphasised that the event will provide a platform for dialogue among all major global powers on the critical subject of artificial intelligence.

 
<><><>

US President-elect Donald Trump has been sentenced to unconditional discharge in connection with his conviction in the hush money case. Unconditional discharge, confirms Mr Trump’s conviction in the case without consequences. It means the incoming president will not be imprisoned, fined or face probation, but his conviction still stands, and he will still take office as the first US president with a felony conviction. Last year, before the November Presidential election, a jury convicted Mr Trump on 34 charges of business fraud related to hush money payment to Stormy Daniels during the 2016 presidential campaign.

<><><>

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लोगों तक पहुंचाने की आवश्‍यकता पर बल दिया है। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि सही सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना अनिवार्य है। श्री मोदी ने यह विचार उद्यमी निखिल कामथ को दिए एक साक्षात्कार में व्‍यक्‍त किये।

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा अब सोशल मीडिय से जानकारी प्राप्‍त कर रहे हैं और विभिन्‍न मुद्दों पर रूचि ले रहे हैं।

<><><>

मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज कुआलालंपुर में भारत के सात्‍विक साईराज रैंकीरेडी और चिराग सेट्टी की जोडी का सामना दक्षिण कोरिया की स्‍यो स्‍यूंग जी और किम वोन हो से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजकर चालीस मिनट से खेला जाएगा। क्‍वार्टर फाइनल में भारतीय जोडी ने मलेशिया की यू सिन ओंग और ई यी त्‍यो की जोडी को हराया था।

<><><>

In the Men’s Hockey India League, the Tamil Nadu Dragons defeated the Shrachi Rarh Bengal Tigers 2-1 in a thrilling match played at the Birsa Munda International Hockey Stadium in Rourkela last night.

<><><>

और अब समय है महानगरों से जुडी खबरों का। तो आइए जानते हैं चेन्‍नई, हैदराबाद और बैगलूरू से क्‍या खबरें हैं सुभद्रा के पास।

सुभद्रा – चेन्‍नई, हैदराबाद और बैगलूरू
CHENNAI METRO
A Singapore bound Air India flight was forced to make an emergency landing back at Chennai on Friday due to a sudden mechanical failure. All 167 people on board including 159 passengers and eight crew members were safe. The flight reported technical glitches midway and the pilot alerted the Chennai airport control room and was instructed to return for an emergency landing. Passengers were disembarked and accomodated in the terminal lounge while engineers examined the aircraft.

An alternative flight was arranged for the passengers to proceed to Singapore.

The Tamilnadu Government is exploring the possibility of building a sea bridge from Chennai’s lighthouse to Mamallapuram on the lines of  Atal Sethu bridge in Mumbai. The Minister for public works E.Velu said that a detailed project report has been prepared in the same manner. He also said that the mode of funding for the project was underway as the State was discussing whether to seek funds from the Union Government or from private players or to manage with State funds. The Minister said that the stretch between Thiruvanmiyur and Akkarai would be widened by laying six lanes to ease the traffic on the ECR . Work would be undertaken by the newly formed State Highways Authority.

<><><>

BENGALURU METRO
The Air Force Station in Bengaluru will pay homage to the brave hearts from Indian armed forces for their supreme sacrifice and dedicated service to the nation on the ninth Armed Forces Veterans’ Day on January 14th. The day is observed as Veterans’ Day to mark the birth anniversary of Late Field Marshal KM Cariappa who retired on this day in 1953. Field Marshal Cariappa from Coorg in Karnataka was a towering figure in India’s military history. He was the first Commander in Chief of the Indian Army who led our forces to victory in war against Pakistan. To honour this great son of India, the Air Force officers will organise the wreath laying ceremony at its training command war memorial to honour our martyrs. The veterans will be felicitated to create a bond with the serving personnel. There will be a medical care camp, grievance redressal interaction and rehabilitation service. Around 2500 veterans of all the three services are expected to attend the Veterans’ Day.

<><><>

hyderabad metro
Telangana Chief Minister A. Revanth Reddy has assured the tribal representatives of the government’s commitment to their welfare, emphasizing the need to strengthen Integrated Tribal Development Agencies (ITDAs) and enhance basic amenities in tribal areas. Speaking at a meeting held with representatives of tribal associations and public leaders in Hyderabad yesterday to address key issues impacting tribal communities, the Chief Minister announced the establishment of a dedicated study circle for tribal students and directed officials to clear pending overseas scholarships. He also ordered the recruitment of teaching and non-teaching staff for approved B.Ed colleges in tribal areas. Mr Reddy declared Komaram Bheem’s birth and death anniversaries as official state events.

Telangana State Chief Minister A. Revanth Reddy has said the welfare of the poor and the state development are the ‘two eyes’ of the Government. He asserted that the responsibility of instilling trust among people in the government lies with the District Collectors who are the real representatives of the government at the ground level. Addressing the Collector’s conference held in Hyderabad last evening, the Chief Minister emphasized that it is the only collector who reached the benefits of various schemes at the people’s door steps and their performance is the measurement of the government’s achievement.

<><><>

देवेन्‍द्र – दिल्ली-समाचार
चुनाव दिल्‍ली अभियान
दिल्ली में चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया कल शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से नौ उम्‍मीदवारों ने पर्चे दाखिल किये। पर्चे 17 जनवरी तक दाखिल किए जा सकते हैं। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार शुरू कर दिया है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने घर-घर जाकर बैठक कीं। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने भी प्रचार किया। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

<><><>

दिल्ली- दिल्‍ली नगर निगम
विश्‍व हिन्‍दी दिवस के अवसर पर दिल्‍ली नगर निगम ने डॉ मुखर्जी सिविक सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर नगर निगम में उपायुक्‍त, राजभाषा, श्री बीपी भारद्धाज उपस्थित रहे। श्री भारद्धाज ने कहा कि हिन्‍दी भाषा के प्रति जागरूकता बढाने और हिन्‍दी साहित्‍य के प्रचार प्रसार के लिए यह दिन महत्‍वपूर्ण है।

<><><>

दिल्ली- पुलिस तैयारियां
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के संदर्भ में दिल्‍ली पुलिस ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेष आयुक्‍त कानून और व्‍यवस्‍था रविन्‍द्र यादव ने कहा है कि दोनों आयोजन गणतंत्र दिवस और विधानसभा चुनाव मानव संसाधन की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण होते हैं। उन्‍होंने कहा कि कार्यक्रम महत्‍वपूर्ण हैं इसलिए अगले एक महीने तक दिल्‍ली पुलिस के प्रत्‍येक अधिकारी को राजधानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देना होगा। श्री यादव ने कहा कि दिल्‍ली पुलिस इसके लिए पूरी तरह सक्षम है।

<><><>

मुंबई-समाचार
बॉम्बे उच्‍च न्‍यायालय-आर्द्रभूमि
बॉम्बे उच्‍च न्‍यायालय ने कल महाराष्ट्र में आर्द्रभूमि के संरक्षण और परिरक्षण के लिए स्वप्रेरणा से जनहित में सुनवाई शुरू की। मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ ने कहा कि वह सर्वोच्च न्यायालय के दिसंबर 2024 के आदेश के आधार पर यह सुनवाई शुरू कर रही है, जिसमें सभी उच्च न्यायालयों को देश भर में आर्द्रभूमि, जिसे रामसर कन्वेंशन साइट के रूप में भी जाना जाता है, के संरक्षण के लिए कार्यवाही शुरू करने के लिए कहा गया है। हाईकोर्ट ने केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय (एमओईएफ), महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र आर्द्रभूमि प्राधिकरण को नोटिस जारी किया। इसने न्यायालय की सहायता के लिए वरिष्ठ वकील जनक द्वारकादास को एमिकस क्यूरी भी नियुक्त किया। पीठ ने मामले की सुनवाई 25 फरवरी को तय की। रामसर कन्वेंशन साइट आर्द्रभूमि हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय महत्व के रूप में नामित किया गया है। भारत में 85 ऐसी साइटें हैं, जिनमें से तीन महाराष्ट्र में हैं। ये बुलढाणा जिले में लोनार झील, नासिक जिले में नंदूर मदमेश्वर और ठाणे क्रीक हैं।

<><><>

महाराष्ट्र-किसान-क्षतिपूर्ति
महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव पाटिल ने कहा है कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके अंतर्गत 5 लाख 30 हजार 45 किसानों को 535 करोड़ 65 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है। उन्‍होंने कहा कि यह सहायता राशि आपदा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा की गई है। श्री मकरंद ने कहा कि सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने को हमेशा प्राथमिकता दी है और मार्च 2023 से अब तक 9,307 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग ने किसानों के ई-केवाईसी को शीघ्र पूरा करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है, जिससे लंबित मामलों के सत्यापन में तेजी आई है।

<><><>

कोलकाता-समाचार
पश्चिम बंगाल-गंगासागर मेल
पश्चिम बंगाल में विश्‍वप्रसिद्ध गंगासागर मेले का कल शुभारम्‍भ हुआ। दक्षिण 24 परगना जिले के जिला मजिस्ट्रेट सुमित गुप्ता ने मेले का उद्घाटन किया। देशभर से श्रद्धालु मेला स्थल पर जुट रहे हैं। सरकार ने मेला क्षेत्र में सभी आवश्‍यक प्रबंध किए हैं। राज्य सरकार ने इस वर्ष प्लास्टिक मुक्त ग्रीन मेला के लिए विशेष पहल की है। मेला परिसर में प्लास्टिक बैग लेकर आने वाले तीर्थयात्रियों को बायोडिग्रेडेबल बैग दिए जाएंगे। सुरक्षा, घोषणा और अन्य उद्देश्यों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। मेला स्थल पर एक मास्टर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सागर द्वीप से आगे की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं और साधु-संतों  के लिए कोलकाता में हुगली नदी के आउट्रम घाट के पास मैदान में शिविर बनाए गए हैं।

<><><>

देवेन्‍द्र – महानगरों का मौसम – और, अब बात आज के मौसम की।
दिल्‍ली – दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने और गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मुम्बई – में सुबह हल्‍का कोहरा और बादल छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

कोलकाता – आसमान साफ रहेगा। दिन में पारा 24 डिग्री सेल्सियस और रात में 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

सुभद्रा – चेन्‍नई, बंगलूरू और हैदराबाद का मौसम।
Chennai is expected to have Generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle. The minimum temperature was 23 degrees Celsius and maximum will be around 29 degrees.
Bengaluru is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 16 degrees Celsius and maximum will be around 26 degrees.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 18 degrees and a maximum of 29 degrees Celsius.

<><><>

देवेन्‍द्र – और अब समय है इतिहास में दर्ज आज की कुछ महत्‍वपूर्ण घटनाओं के जि़क्र का। आज 11 जनवरी 2025 है।

11 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
⦁ 1569 : इंग्लैण्ड में पहली बार लाटरी की शुरुआत हुई थी.
⦁ 1613 : जहाँगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी.
⦁ 1753 : स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ने की घोषणा की.
⦁ In 1787, William Herschel, a German astronomer, discovered the first two moons of Uranus, six years after he had discovered the planet, on 13 Mar 1781.
⦁ In 1813 The very first pinepple tree was planted in hawai island.
⦁ In 1861, Alabama became the fourth state to withdraw from the Union.
⦁ 1878 Milk was delivered for the first time in glass bottles in New York City.
⦁ In1902 – Popular Mechanics magazine was published for the first time.
⦁ In 1908, President Theodore Roosevelt proclaimed the Grand Canyon National Monument and again it became a national park in 1919.
⦁ In 1913, the first enclosed sedan-type automobile, a Hudson, went on display at the 13th National Automobile Show in New York.
⦁ In 1922 this day insulin was used for the first time on humans to treat diabetes leonard thompson a 14 yr old lad from canada got the first shot of insulin
⦁ 1923 : प्रथम विश्व युद्ध की क्षपि:पूर्ति देने के लिए बाध्य करने के उद्देश्य से ब्रिटेन के विरोध के बावजूद फ्रांस और बेल्जियम के सैनिकों ने जर्मनी के रूर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया.
⦁ In 1927, the creation of the Academy of Motion Picture Arts and Sciences was proposed during a dinner of Hollywood luminaries at the Ambassador Hotel in Los Angeles.
⦁ In 1964 U.S. Surgeon General Luther L. Terry announced that cigarette smoking is linked to lung cancer.
⦁ 1942 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर अधिकार किया.
⦁ 1943 : ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया.
⦁ 1955 : भारत में अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ.
⦁ 1972 : पूर्वी पाकिस्तान का नाम बदलकर बंगलादेश किया गया.

<><><>

 

देवेन्‍द्र – और अब स्‍मरण उन विभूतियों का जिनके कार्य और विचार हमें आज भी प्रेरित करते हैं। इस क्रम में सबसे पहले स्‍मरण कर रहे हैं एक वीरांगना को जिनका नाम है – सरस्वती राजामणि।

 
सरस्वती राजामणि (11 जनवरी, 1927 – 13 जनवरी, 2018)
स्‍वाधीन भारत की मिट्टी को कई जांबाजों ने अपने खून और पसीने से सींचा है। भारत को अंग्रेजों के अत्‍याचार और दमन से मुक्ति दिलाने वालों में हजारों हजार बलिदानियों ने अपना योगदान दिया। हम आज याद कर रहे हैं एक ऐसी देशभक्‍त की जिन्‍होंने अपने स्‍तर से अंग्रेजों को कमजोर किया। और वह हैं – भारत की सबसे कम उम्र की महिला जासूस सरस्वती राजामणि। परिवार समृद्ध था, लेकिन देश प्रेम के जज्‍बे ने उन्‍हें सिंगापुर में आज़ाद हिन्द फौज जॉइन करने के लिए प्रेरित किया। 16 साल की उम्र में वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ओजस्वी आह्वान से प्रेरित होकर आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़ीं। सरस्वती राजामणि अपनी साथी दुर्गा के साथ ब्रिटिश सिपाहियों के खेमे में घुसीं। मिशन के लिए उन्होंने अपने केश काट लिए थे। वह लड़का बनकर खेमे में ही रहने लगीं। अंग्रेज़ सिपाहियों के कपड़े धोतीं, जूते पॉलिश करतीं और यह सब करते हुए उन्होंने कई अहम जानकारियां जुटाईं। भारत के स्‍वाधीन होने के एक दशक बाद 1957 में सरस्वती राजामणि भारत लौटीं और त्रिची में बस गईं।

<><><>

We remember Lal Bahadur Shastri, the nation second Prime Minister, who passed away on this day in 1966. His leadership was pivotal during the Indo-Pakistani War of 1965, and he famously championed the slogan Jai Jawan Jai Kisan to emphasize the importance of self-reliance for national strength. Shastri preferred his actions and achievements to speak for themselves, rather than making great promises.

Time changes everything except something within us which is always surprised by change. so said thomas hardy the famous british poet novelist While Hardy wrote poetry throughout his life and regarded himself primarily as a poet, his first collection was not published until 1898. Initially, therefore, he gained fame as the author of such novels as Far from the Madding Crowd (1874), The Mayor of Casterbridge (1886) et hardy passed away this day in 1928.

<><><>

दूधनाथ सिंह (17 अक्टूबर, 1936 – 11 जनवरी, 2018)
हिन्दी के सुप्रसिद्ध कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार एवं कवि दूधनाथ सिंह को स्‍मरण कर रहे हैं जिनकी आज पुण्‍यतिथ‍ि है। दूधनाथ सिंह ने अपनी कहानियों के माध्यम से सत्‍तर के दशक में भारत के पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, नैतिक एवं मानसिक सभी क्षेत्रों में उत्पन्न विसंगतियों को चुनौती दी। दूधनाथ सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया के सोबंथा गाँव में 17 अक्टूबर, 1936 को हुआ था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में एम. ए. करने के पश्चात् कुछ दिनों तक कलकत्ता में अध्यापन किया और बाद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में अध्यापन करने लगे। सेवानिवृति के बाद जीवनपर्यंत लेखन के लिए समर्पित रहे। दूधनाथ सिंह ने लौट आ ओ धार, निराला : आत्महंता आस्था, सपाट चेहरे वाला आदमी, यमगाथा, धर्मक्षेत्रे-कुरुक्षेत्रे जैसी कालजयी कृतियों की रचना की। उनकी गिनती हिन्दी के चोटी के लेखकों और चिंतकों में होती थी। उनके तीन कविता संग्रह ‘एक और भी आदमी है’, ‘अगली शताब्दी के नाम’ और ‘युवा खुशबू’ भी प्रकाशित हैं। दूधनाथ सिंह का देहावसान 11 जनवरी, 2018 को हुआ और वह पंचतत्‍व में विलीन हो गए।

<><><>

श्रीधर पाठक (11 जनवरी, 1860, – 13 सितम्बर, 1928)
भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक श्रीधर पाठक का आज जन्‍म दिन है। वे स्वदेश प्रेम, प्राकृतिक सौंदर्य तथा समाज सुधार की भावनाओं के कवि थे। वे ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ के पाँचवें अधिवेशन (1915, लखनऊ) के सभापति हुए थे। उन्हें ‘कविभूषण’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था। हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेज़ी पर श्रीधर पाठक का समान अधिकार था। श्रीधर पाठक ने ब्रजभाषा और खड़ी बोली दोनों में अच्छी कविता की हैं। उनकी ब्रजभाषा सहज और निराडम्बर है, परंपरागत रूढ़ शब्दावली का प्रयोग उन्होंने प्रायः नहीं किया है।

<><><>

Birthday of a very noble Children’s rights activist Kailash Satyarthi who was awarded the Nobel Peace Prize for “focusing attention on the grave exploitation of children for financial gain”. Another important reason was that he followed the non-violent tradition of Mahatma Gandhi. Satyarthi founded the Save the Childhood Movement (BBA) and the GoodWeave organisation, which certifies carpet manufacturers who do not use child labour in their production. As of 2014, Satyarthi and his colleagues had freed 83 000 children from slavery. He started this movement in 1998 by leading a march against child labour This protest helped spur the United Nations’ International Labour Organisation (ILO) to adopt a convention protecting children against exploitation and hazardous work.

THE QUEEN OF HIP HOP SOUL songwriter singer MARYJ BLIGE celebrates her birthday today Born IN BRONX NEW YORK. Mary s.early musical influences included singing in a Pentecostal church and listening to her mother’s collection of soul records. Lets hear a snatch of our big time hit family affair a song about unity brotherhood and love

<><><>

Dire straits was the rock stple of the 80s the person behind the distinctive powerful rthythms the drummer boy of dire stratis terry Williams turns a year older today terry replaced original drummer pick withers and stayed with dire straits till they disbanded in 1988.. terry is a self-described instinctive drummer who plays for the joy of the beat, and his crisp, incisive, and dynamic style has developed through years of playing everything from basic rock ‘n’ roll to jazz-fusion to lounge  

 

<><><>

पंडित राम चतुर मल्लिक (5 अक्टूबर, 1902- 11 जनवरी, 1990)
‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की ध्रुपद-धमार शैली के प्रसिद्ध गायक पंडित राम चतुर की आज पुण्‍य तिथ‍ि है। इन्होंने ध्रुपद-धमार गायन शैली में सिर्फ़ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याति प्राप्त की थी और देश का नाम रोशन किया। मल्लिक जी ध्रुपद, खयाल, ठुमरी और मैथिली लोकगीतों के अनुपम गायक थे। राम चतुर मल्लिक का जन्म 5 अक्टूबर, 1902 को बिहार के दरभंगा ज़िले के चमथा गाँव में हुआ था। इनके पिता का नाम ‘पंडित राजित राम’ था, जो कि दरभंगा महाराज के दरबार में प्रसिद्ध संगीतज्ञ थे। यह माना जाता है कि पंडित राम चतुर मल्लिक के पूर्वज राजस्थान से बिहार आ गये थे और संगीत में ‘दरभंगा घराने’ की नींव रखी थी।

<><><>

Guitar virtuoso lee ritenour from LosAngeles California celebrates his birthday today… Starting at the age of 16, Ritenour played his first session with old popular group The Mama’s and the Papa’s. Two years later he was backing Tony Bennett and Lena Horne at L.A.’s Dorothy Chandler Pavilion. Known as “Captain Fingers”, Ritenour became a sought after session player in the mid-70’s. now a solo man he continues to thrill fans with his jazz and funk fusion.

<><><>

One of the greatest batsmen of our times , Rahul Dravid was born on
January 11, 1973 , The former Indian cricketer and skipper was the head coach till july 2024 Under his coaching, the Under-19 team won the 2018 World Cup and finished as a runner-up in the 2016 Under-19 World Cup. Dravid is always known for his classy batting style and techniques.

<><><>

अंकिता रविन्द्रकृष्णन रैना (जन्म- 11 जनवरी, 1993)
भारतीय टेनिस खिलाड़ी और महिला सिंगल्‍स में वर्तमान में नंबर एक भारतीय खिलाड़ी अंकिता रविन्द्रकृष्णन रैना का भी आज जन्‍म दिन है। उन्होंने आईटीएफ महिला सर्किट में 8 एकल और 14 युगल खिताब जीते हैं। अप्रॅल 2018 में उन्होंने एकल रैंकिंग के शीर्ष 200 में प्रवेश किया। अंकिता रैना ने साल 2012 के दौरान देश की राजधानी नई दिल्ली में पहला पेशेवर एकल खिताब अपने नाम किया और युगल में तीन ख़िताब अपने नाम किए। उन्होंने अप्रॅल 2018 के दौरान निरुपमा संजीव, सानिया मिर्ज़ा, शिखा ओबेरॉय और सुनीता राव के बाद महिला एकल रैंकिंग के शीर्ष 200 में जगह बनाई थी। इस समय वे वर्ल्ड रैंकिंग में 181 पायदान पर पहुँच गई थीं।

<><><>