Download
Mobile App

android apple
signal

January 8, 2025 8:21 AM

printer

Aaj Savere

नमस्‍कार सुप्रभात Good morning! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्‍ड पर हम आपके साथ जुड चुके हैं न्‍यूज़ मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूँ देवेंद्र त्रिपाठी और मेरे साथ हैं शगुन चोपडा। नमस्‍कार शगुन।

 

HELLO DEVENDRA Good morning and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 8th of JANUARY. So, let us begin with the headlines first.

 

<><><> 

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शुभारंभ और शिलान्‍यास करेंगे। इसमें विशाखापत्तनम के निकट पुदिमदका में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की अत्‍याधुनिक हरित हाईड्रोजन केंद्र परियोजना की आधारशिला रखा जाना शामिल है। यह राष्‍ट्रीय ग्रीन हाईड्रोजन मिशन के अर्त्‍गत पहला हाईड्रोजन केंद्र होगा। इस परियोजना पर लगभग एक लाख 85 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे वर्ष 2030 तक पांच सौ गीगावॉट गैर जीवाश्‍म ऊर्जा क्षमता का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश में 19 हजार पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्‍यास और शुभारंभ करेंगे। श्री मोदी अनकापल्‍ली जिले के नक्‍कापल्‍ली में औषधि उद्यान की आधारशिला भी रखेंगे। इससे रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे और आस-पास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री तिरूपति जिले में चेन्‍नई, बंगलूरू औद्योगिक गलियारे के तहत कृष्‍णापत्तनम औद्यागिक क्षेत्र की भी आधारशिला रखेंगे।

 

<><><> 

 

Union Minister of Road Transport and Highways Nitin Gadkari has announced a scheme for the pan-India setup of Driver Training Institutes (DTIs) which will provide incentives for setting up DTIs and additional incentives for the integrated infrastructure of Automated Testing Stations (ATSs) and DTIs. Addressing a press conference, he said that there is lack of skilled drivers in the country and government is committed in setting up more driving training centers in the country.
Mr Gadkari said that road safety was the utmost priority in the meeting with the transport minister of all states and Union Territories. Speaking about the transformation in the transport sector he added that in the meeting all kinds of issues, solutions, and steps were discussed to drive transformation in road and transport sector of the country.

 

<><><> 

 

The 18th Pravasi Bharatiya Divas convention will begin today in Bhubaneswar. Odisha government is showcasing the state’s rich culture and heritage in front of the Non-Resident Indians (NRIs) who are coming to India from 50 countries. The convention will begin with the Youth Pravasi Bharatiya Divas event being organised by the Odisha government in partnership with the Ministry of Youth Affairs and Sports. Prime Minister Narendra Modi will take part in the convention tomorrow, while President Droupadi Murmu will preside over the valedictory session on Friday. President Murmu will also confer the Pravasi Bharatiya Samman upon members of the Indian diaspora to recognise their achievements in various fields.

 

<><><> 

 

इस साल होने वाले प्रवासी दिवस की मुख्य अतिथि त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कैंगलू हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रवासियों के लिए विशेष पर्यटक रेलगाड़ी प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को वर्चुअल माध्यम से रवाना करेंगे। यह गाड़ी दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से चलेगी और तीन सप्ताह तक देश के विभिन्न भागों में जाएगी। श्री मोदी इस सम्मेलन में चार प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें रामायण की विरासत, प्रौद्योगिकी और ‘विकसित भारत’ में प्रवासी भारतीयों का योगदान, ‘मांडवी से मस्कट’ पर जोर देते हुए भारतीय प्रवासियों का विकास तथा ओडिशा की विरासत और संस्कृति शामिल हैं। इससे पहले प्रवासी भारतीय दिवस वार्षिक सम्मेलन मध्य प्रदेश के इंदौर में जनवरी, 2023 में आयोजित किया गया था।

 

<><><> 

 

The World Telugu Conference will begin today at Godavari Global University in Rajamahendravaram, Andhra Pradesh. The two-day event will feature prominent Telugu writers, literary icons, former Vice-President M Venkaiah Naidu, former Chief Justice of India NV Ramana, Governors of both Telugu States, Union and State ministers, MPs, artistes, and actors. Organised to celebrate Telugu language, literature, and cultural heritage, the world conference will include poetry sessions, competitions, and cultural activities among others. A total of 560 poets are set to participate, with prizes for winners of State-wide poetry competitions held for high school students.

 

<><><> 

 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि तीन नये आपराधिक कानून दंड केंद्रित नहीं, बल्कि पीड़ित केंद्रित हैं और इनका उद्देश्‍य त्‍वरित न्‍याय उपलब्‍ध कराना है। उन्होंने नयी दिल्ली में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ हुई बैठक में उत्तर प्रदेश में इन कानूनों के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। श्री शाह ने कहा कि इस वर्ष मार्च तक उत्तर प्रदेश के सभी सात कमिश्‍नरी में नये आपराधिक कानूनों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि बड़ी आबादी वाले   राज्‍यों में इन कानूनों को पूरी तरह लागू किये जाने से पूरे देश में   सकारात्‍मक संदेश जायेगा।

 

<><><> 

 

In Hockey India League (HIL), Vedanta Kalinga Lancers secured their first win of this season as they hammered Shrachi Rarh Bengal Tigers 6-0 at the Birsa Munda Hockey Stadium in Rourkela last night.

 

<><><> 

 

CHENNAI METRO

National Institute of Fashion Technology supported by Ministry of Textiles,  focuses on providing ground-breaking research and trend insights for India’s fashion and retail market. NIFT, Chennai Prof. Dr. Divya Satyan, offers various academic courses, workshops, and trend-related consulting services. VisioNxt प्रयोगशाला, an initiative for the future of the Indian fashion world by combining artificial intelligence  and emotional intelligence  The VisioNxt’s AI lab setup at NIFT Chennai. has developed an indigenous forecasting system that caters specifically to the unique dynamics of the Indian market. Its core mission is to map the diversity and complexity of India’s fashion landscape, empowering businesses, designers, brands, retailers, artisans, and weavers to anticipate and respond to the evolving needs of the Indian consumer.

 

<><><> 

 

bengaluru METRO

Karnataka Chief Minister Siddaramaiah has appealed to the public that there is no need to panic after HMPV was found in two infants in Bengaluru. Since this virus exists since its discovery in 2001, it is not a new Virus and not related to China. Speaking to media persons after holding a meeting with the Health department, Siddaramaiah said HMP virus is not fatal and those with low immunity, infants and aged persons fall prey to it. Hence it is advisable to follow the guidelines issued by the Health department to insulate against this virus. Speaking about other things discussed in the Health department meeting, the Chief Minister promised to launch a dedicated campaign to eliminate preventable maternal deaths. He also assured of strict measures to prevent female foeticide. Comprehensive reforms will be brought about in the public health system to ensure quality treatment in government hospitals. These measures, he stressed, will reduce dependency on private hospitals.

 

<><><> 

 

hyderabad METRO

The Telangana State government has issued orders to create a new ‘Police Station’, for the Hyderabad Disaster Response and Assets Protection Agency- HYDRAA. The cases at the HYDRAA police station will be booked only on the special instructions of the Commissioner of HYDRAA and against land grabbers, encroachers, public property damagers, defacement of public property, and other cases related to assets protection and other subjects related to HYDRAA actions.

The main function of HYDRAA is to protect assets, like lakes, nalas, parks, and layout open spaces, playgrounds, government lands etc of Urban Development Authorities (UDA), Urban Local Bodies (ULBs) and Rural Local Bodies (RLBs). At ground level, the agency consists of teams monitoring the functioning of parks and lakes.

 

<><><> 

 

दिल्ली

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की कल घोषणा कर दी। 70 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा। मतगणना 8 फरवरी को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिसूचना 10 जनवरी को जारी की जाएगी और नामांकन इस महीने की 17 तारीख किया जा सकेगा। उन्‍होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में एक करोड़ 55 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए 13 हजार 33 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार दिल्ली के मतदाता बड़ी संख्या में मतदान में भाग लेंगे। उन्‍होंने कहा कि आयोग दिल्ली विधानसभा के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

 

<><><> 

 

चुनाव की तारीखों की घोषणा का सभी राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। उन्होंने दावा किया है कि पांच फरवरी को मतदान के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल-इंजन की सरकार बनेगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली के लोग बदलाव के लिए वोट करेंगे क्योंकि आप सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने कहा है कि दिल्ली की जनता फिर से उनकी पार्टी को वोट करेगी और सरकार बनाने का मौका देगी।

 

<><><> 

 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही कृषि का दर्जा फिर से बहाल किया जाएगा जिसे केजरीवाल सरकार ने खत्म कर दिया है। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लागू की गई सभी कल्याणकारी योजनाओं को दिल्ली में भी लागू किया जाएगा। कृषि मंत्री ने यह सभी घोषणाएं आज दिल्ली देहात के लोगों से मुलाकात के दौरान कीं।

 

<><><> 

 

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे कुली और ऑटो-कैब चालको से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। दिल्ली मंडल कुली युनियन की ओर से छह मांग और दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ की ओर से पांच मांगों वाला एक ज्ञापन केन्द्रीय रेल मंत्री को सौंपा गया। ऑटो चालकों ने काली पीली टैक्सी और ऑटो रिक्शा की पार्किंग के चार्ज को कम करने की मांग को जिसे श्री वैष्णव ने तुरंत मान लिया।

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागरिकों की शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए अधिकारियों को सात सूत्री कार्ययोजना लागू करने का निर्देश दिया है। श्री फडणवीस ने सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, नगर आयुक्तों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अगले 100 दिनों के भीतर पूरे किए जाने वाले प्राथमिकता वाले कार्यों पर विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि इन निर्देशों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा 15 अप्रैल 2025 को की जाएगी। सीएम फडणवीस ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के अनुपालन में सरकारी वेबसाइटों को अच्छी तरह से सुसज्जित और सभी आवश्यक सूचनाओं से अपडेट करने की आवश्यकता बतायी। सरकारी कार्यालयों में सफाई पर जोर दिया गया, जिसमें अनावश्यक कागजी कार्रवाई को हटाना, पुराने और अप्रयुक्त वाहनों का पंजीकरण रद्द करना और जनता के लिए पीने का पानी और साफ शौचालय सुनिश्चित करना शामिल है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यालय में कम से कम दो सुधार या अभिनव पहल लागू की जानी चाहिए।

 

<><><> 

 

कोलकाता

बिस्वो बांगो वाणिज्य सम्मेलन – 5 फरवरी को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल सरकार इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर रही है। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के मंत्री और अन्य संबंधित पक्ष शामिल होंगे। मुख्यमंत्री, सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। बिस्वो बांगो वाणिज्य सम्मेलन दो दिवसीय कार्यक्रम होगा।

 

<><><> 

Moving on to further updates from the world of sports, Asian Games champion in Men’s Shot Put, Bahadur Singh Sagoo has been elected as new President of the Athletics Federation of India (AFI).

 

<><><> 

 

दिल्‍ली – राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सुबह के समय कहीं-कहीं मध्‍यम से घना कोहरा रहा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
कोलकाता में भी आसमान साफ रहने के आसार हैं। दिन में पारा 24 डिग्री और रात में 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

 

<><><> 

 

Chennai is expected to have Partly cloudy sky. The minimum temperature was 21 degree Celsius and maximum will be around 30 degree.
Bengaluru is expected to have Mist. The minimum temperature was 18 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 16 degree and a maximum of 29 degree Celsius.

 

<><><> 

 

HISTORY

⦁ 1026- महमूद ग़ज़नवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया था।
⦁ 1790 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया।
⦁ 1800 – ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के साथ हुए युद्ध में दूसरी बार हरा दिया था।
⦁ 1856 – Dr. John Veitch discovered ‘borax’ hydrated sodium borate).
⦁ 1906 – Howrah Railway Station, Calcutta, was inaugurated.
⦁ 1925 – The first All India Art & Craft Exhibition was inaugurated by Sir William Marries, Governor UP at Kaisar Baug, Lucknow.
⦁ 1929 – में आज ही के‍ दिन नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफोन संपर्क स्थापित हुआ था।
⦁ 1947 – Rajasthan University established at Jaipur.
⦁ 1952 – जॉर्डन ने अपने संविधान को आज ही के दिन अंगीकार किया था।
⦁ 1965 – Star of India’, world’s largest sapphire, returned to American Museum of Natural History.
⦁ 1973 – Space mission of Russia launched Luna 21.
⦁ 1991 – A local farmer reported a UFO sighting in Trans-en-Provence,France, claimed to be ‘perhaps the most completely and carefully documented sighting of all time’.
⦁ 2003 – श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच थाइलैंड के नकोर्न पथोम में बातचीत शुरू हुई थी।

 

<><><> 

 

इस क्रम में सबसे पहले याद करते हैं नई कहानी आन्दोलन के सशक्त हस्ताक्षर साहित्यकार मोहन राकेश को। 8 जनवरी 1925 को जन्मे मोहन राकेश ने पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए किया। कुछ समय के लिए अध्यापन किया। प्रसिद्ध पत्रिका ‘सारिका’ में उन्होंने सम्पादन भी किया।

आषाढ़ का एक दिन और लहरों के राजहंस इनकी प्रमुख कृतियों में से एक हैं। मोहन राकेश ने नाट्य लेखक और उपन्यासकार के रूप में अपनी सशक्त पहचान बनाई। मोहन राकेश की डायरी इस विधा में अच्‍छी रचना है। मोहन राकेश ने कहानी से साह‍ित्‍य यात्रा शुरू की। ‘मिसपाल’, ‘ग्लासटैंक’ और ‘मलबे का मालिक’ आदि कहानियों ने हिन्दी कहानी का परिदृश्य बदला और वे ‘नयी कहानी आन्दोलन’ के शीर्ष कथाकार बने।

हिन्दी नाटकों में भारतेंदु हरिश्चंद्र और जयशंकर प्रसाद के बाद का दौर मोहन राकेश का दौर है, जिसमें हिन्दी नाटक दोबारा रंगमंच से जुड़े। ओम शिवपुरी और अरविन्द गौड़ सहित अनेक प्रमुख भारतीय निर्देशकों ने मोहन राकेश के नाटकों का निर्देशन किया।
‘आषाढ़ का एक दिन’ के लिए सन 1959 में उन्हें ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

 

<><><> 

 

Mahadeva Subramania Mani aka Dr MS Mani (2 March 1908 in Tanjore, Tamil Nadu – 8 January 2003 in Bangalore)
 entomologist known for his studies on high altitude entomology which is the a branch of zoology that deals with insects. Biologist, Ecologist and contributed greatly to the field of Entomology . He inspired many through his work in Insect Taxonomy and High altitude entomology. Because of his notable work, Gordon Edwards from the University of Colorado called him as “The Dean of High Altitude Entomology”. M.S Mani from his humble beginnings had a challenging life and inspired his students and his fellow scientists.

 

<><><> 

 

जाने माने सामाज सुधारक केशव चन्द्र सेन की आज पुण्य तिथि है। ‘ब्रह्मसमाज’ के संस्थापक सदस्‍यों में से एक केशव चन्द्र सेन का जन्म 19 नवंबर 1838 को कोलकाता में हुआ। वह प्रखर बुद्धि, अपनी तर्क शक्ति और विद्वता के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने में समाज जीवन में समाज संगठन को प्रमुखता से अपना कार्यक्षेत्र बनाया। केशव चन्द्र सेन ने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती को सुझाव दिया कि वे ‘सत्यार्थ प्रकाश’ की रचना हिन्दी में करें। हालांकि केशव चन्द्र सेन और स्वामीजी के विचार आपस में नहीं मिलते थे। इसी कारण बाद में ब्रह्म समाज का विभाजन ‘आदि ब्रह्मसमाज’ तथा ‘भारतीय ब्रह्मसमाज’ में हो गया।

अपनी नवसंहिता में केशवचंद्र ने विश्वधर्म का प्रतिपादन करते हुए कहा था कि – हमारा विश्वास विश्वधर्म है जो समस्त प्राचीन ज्ञान का संरक्षक है एवं जिसमें समस्त आधुनिक विज्ञान ग्राह्य है, जो सभी धर्म गुरुओं तथा संतों में एकरूपता, सभी धर्मग्रंथों में एकता एवं समस्त रूपों में सातत्य स्वीकार करता है, जिसमें उन सभी का परित्याग है जो पार्थक्य है। उनका कहना था कि विश्‍व धर्म सभी राष्ट्रों तथा धर्मों को एक राज्य तथा एक परिवार का रूप दे सकेगा। केशवचंद्र 1884 में 8 जनवरी को दिवंगत हुए।

 

<><><>

 

Galileo Galilei  (15 February 1564 – 8 January 1642)

 Italian astronomer, physicist and philosopher.
Galileo Galilei was born on 15 February 1564 near Pisa, the son of a musician. He began to study medicine at the University of Pisa but changed to philosophy and mathematics and  also became professor of mathematics at Pisa. he worked on a variety of experiments, including the speed at which different objects fall, mechanics and pendulums.

His formulation of (circular) inertia, the law of falling bodies, and parabolic trajectories marked the beginning of a fundamental change in the study of motion.  Galileo invented an improved telescope which revolutionized astronomy and inturn let him observe and describe the moons of Jupiter, the rings of Saturn, the phases of Venus, sunspots and the rugged lunar surface.

 

<><><> 

 

मेरी इवान्स नाडिया जिन्हें फ़ीयरलेस नाडिया के नाम से भी जाना जाता है। मेरी इवान्स का जन्म 8 जनवरी, 1908 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ। भारतीय सिनेमा जगत की शुरुआती ख्याति प्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं। इन्‍हें दबंग, निर्भीक, स्टंटबाज, या रॉबिनहुड स्टॉइल की नायिका माना जाता है। नाडिया ने हिन्दुस्तानी सिनेमा के तीस और चालीस के दशक में पारम्परिक भारतीय समाज की अनेक मान्यताओं को तोडा। उन्होंने कई हिट फ़िल्में दी हैं। नाडिया की कुछ मुख्य फ़िल्मों में हंटरवाली, मिस फ्रंटियर मेल, डायमंड क्वीन, स्टंट क्वीन, हिम्मतवाली, सर्कस क्वीन और लेडी रॉबिनहुड को याद कर सकते हैं।

 

<><><>

 

Stephen Maynard Clark (23 April 1960 – 8 January 1991)  musician. He was a guitarist and songwriter for the hard rock band Def Leppard. In 2007, Clark was ranked No. 11 on Classic Rock Magazine’s “100 Wildest Guitar Heroes”. In 2019, Clark was posthumously inducted into the Rock and Roll Hall of Fame as a member of Def Leppard.
for you listeners we have this live performance by him so listen in

 

<><><> 

 

Elvis Aaron Presley (January 8, 1935 – August 16, 1977),

Elvis’ musical influences were the pop and country music of the time, the gospel music he heard in church and at the all-night gospel sings he frequently attended, and the black R&B he absorbed on historic Beale Street as a Memphis teenager.

With a sound and style that uniquely combined his diverse musical influences and blurred and challenged the social and racial barriers of the time, he ushered in a whole new era of American music and popular culture. And listeners this is a ballad that we have picked for you to listen to although it was really difficult to choose one , this is cant help falling in love.

 

<><><> 

 

भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नन्दा की भी आज जयंती है। 8 जनवरी, 1938 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जन्‍मी नन्दा ने हिन्दी और मराठी फ़िल्मों में काम किया। अपने समय की ख़ूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार नन्दा ने 60 और 70 के दशक में कई फ़िल्मों में काम किया। इनके पिता विनायक दामोदर मराठी फ़िल्मों के एक सफल अभिनेता और निर्देशक थे। नन्दा को नृत्य और अभिनय के प्रति आकर्षण बचपन से ही था।

अभिनेत्री नन्दा ने सुप्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर के साथ कई यादगार फ़िल्मों में काम किया है। 1965 में प्रदर्शित हुई फिल्म “जब-जब फूल खिले” से इनकी जोड़ी हिट हुई। धूल का फूल, और शतरंज सहित कहीं सफल फिल्में दीं। मधुर मुस्कान की धनी नन्दा ने 25 मार्च 2014 को इस दुनिया को अलविदा कहा।

 

<><><> 

 

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><>