मौसम के मिजाज ने आजकल हम सबका मिजाज और हालचाल पूछ रखा है। सर्दी का भरपूर लुत्फ तो हम सब दिल खोल कर उठा ही रहे हैं, मगर जिधर देखिये उधर ही इसी सर्दी की मार से बीमार पड़ने वालों की भी तादाद दिन पर दिन बढ़ती दिख रही है। तो बस एक ही सलाह है कि इस खूबसूरत मौसम का मजा लिजिए मगर जरा सी सावधानी बरतते हुए, वर्ना सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाली कहावत साकार होते देर नहीं लगेगी। आगाज करते हैं एफ. एम. सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज, आकाशवाणी गोल्ड पर, समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे का। मैं हूं नईम अख़तर और साथ हैं मेरी सहयोगी सरबजीत कौर। नमस्कार सरबजीत।
HELLO NAEEM Good morning and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 7th of JANUARY. So, let us begin with the headlines first.
<><><>
मुख्य समाचार-
गृह मंत्री भारतपोल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की ओर से विकसित भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। यह पोर्टल इंटरपोल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सहायता के सभी अनुरोधों के मामलों में कार्रवाई को सरल बनाएगा। इसमें इंटरपोल की ओर से जारी रेड और अन्य रंगों के कोड वाले नोटिस से संबंधित मामले शामिल हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आज का दिन इस मायने में ऐतिहासिक है क्योंकि आज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की ओर से विकसित भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे सभी के लिए सुरक्षित भारत के निर्माण के मोदी सरकार के सपने को साकार करने के लिए भारतीय जांच एजेंसियों की वैश्विक पहुंच बढ़ेगी और उनको नई धार मिलेगी। गृह मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। श्री शाह 35 केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो अधिकारियों को पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है।
<><><>
SOUMYA SWAMINATHAN – HMPV
World Health Organisation’s former Chief Scientist, Dr Soumya Swaminathan has said there is nothing to worry about the Human Metapneumovirus (HMPV), even as two more cases have been detected in India. In a social media post, she noted that the virus is not new and causes only mild infections. She also listed out precautionary measures like washing hands, while warning people to not jump at the detection of every pathogen.
She further noted that as per ICMR, HMPV accounts for about 3 per cent of respiratory pathogens detected in the laboratory network, testing influenza-like illness (ILI) and severe acute respiratory infections (SARI) cases.
HMPV was first discovered in 2001 and is part of the Pneumoviridae family along with the RSV. The symptoms commonly associated with HMPV include cough, fever, nasal congestion, and shortness of breath.
<><><>
दिल्ली-मतदाता पंजीकरण
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख 24 हजार से अधिक मतदाता पंजीकृत हुए हैं। इनमें 83 लाख से अधिक पुरुष मतदाता और 71 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पिछले दो महीनों में 18 से 19 वर्ष की आयु के 52 हजार से अधिक मतदाता जुड़े हैं। कार्यालय ने बताया कि पिछले 20 दिनों में नए नामांकन के लिए 5 लाख से अधिक फॉर्म प्राप्त हुए हैं। इस बीच, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए झूठे और छेड़छाड़ किए गए दस्तावेज जमा करने के आरोप में 24 लोगों के खिलाफ आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं।
<><><>
PRADHAN – UGC
Union Education Minister Dharmendra Pradhan released the draft UGC Regulations, 2025 in New Delhi. The draft is related to the Minimum Qualifications for Appointment & Promotion of Teachers and Academic Staff in Universities and Colleges and Measures for the Maintenance of Standards in Higher Education. The draft regulations will give flexibility to universities in appointing and promoting teachers and academic staff in their institutions.
Speaking on the occasion, Mr Pradhan said that these draft reforms and guidelines will infuse innovation, inclusivity, flexibility and dynamism in every aspect of higher education. He mentioned that the Draft Regulations have been placed in the public domain for feedback, suggestions, and consultations.
<><><>
महाकुंभ वेबसाइट
महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट kumbh.gov.in पर 183 देशों के 33 लाख से अधिक लोगों ने जानकारी हासिल की है। यह वेबसाइट जानकारी के लिए प्राथमिक स्रोत के रूप में उभरी है, दुनिया भर के लाखों लोग इस पर विजिट कर रहे है। वेबसाइट पर 4 जनवरी तक विश्व के 6,206 शहरों क विज़िट दर्ज हुई। आगंतुकों ने न केवल वेबसाइट का उपयोग किया है, बल्कि उपलब्ध सामग्री की खोज में भी काफी समय बिताया है। उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ को डिजिटल महाकुंभ के रूप में प्रस्तुत कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किए गए हैं।
<><><>
MP-CHILDREN CONG
The 31st National Children’s Science Congress has concluded in Bhopal. The four-day event provided an opportunity to thousands of students to showcase their talent, focusing on science and innovation on the theme ‘Understanding ecosystem for health and well-being’. Director General of Madhya Pradesh Council of Science and Technology, Dr. Anil Kothari said, the event is a wonderful platform for child scientists, where their imagination and innovation get a new direction.
Overall 640 students, including 376 girls participated in the programme, in which 194 project models were presented. Children from 28 states and 6 countries participated in cultural programmes.
<><><>
NEPAL-SNP-HELICOPTER
In Nepal, Sagarmatha National Park (SNP) has eased helicopter flight restrictions in the Everest region following disputes among local authorities and the Airline Operators Association of Nepal. Earlier, the SNP had directed a halt to commercial helicopter flights starting January 1, citing environmental concerns, noise pollution, and the need to regulate business operations. Helicopter services in the Everest region are vital for tourism, construction, and emergency rescues.
Sagarmatha National Park has been recognized as a UNESCO Natural World Heritage Site since 1979. The park attracts thousands of tourists annually and contributes significantly to local area development and the national economy.
<><><>
HIL – HOCKEY
In Hockey India League, Soorma Hockey Club clinched a 3-1 victory over Delhi SG Pipers in penalty shootout.
<><><>
अब प्रमुख महानगरों से जुड़ी प्रमुख खबरें-
CHENNAI
A meeting chaired by the Development Commissioner Alex Paul Menon reviewed 16 proposals resulting in approved investments worth Rs. 137.58 Crore generating 2110 jobs. The Development Commissioner emphasised the importance of efficient land use within SEZs and encouraged units to consider co developer status. The move aims to boost infrastructure development and foster collaboration with stakeholders to attract high value investments that support global value chain integration. The approvals in this meeting held yesterday is to further strengthen the contribution of SEZs to regional economic development and global trade competitiveness.
<><><>
दिल्ली- एचएमपी वायरस
कर्नाटक में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस-एचएमपीवी के दो मामले सामने आने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को राजधानी में पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के अनुसार सभी अस्पतालों को श्वास की बीमारी में किसी भी संभावित वृद्धि से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। श्री भारद्वाज ने स्वास्थ्य सचिव से प्रतिदिन तीन अस्पतालों का निरीक्षण करने और मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिये हैं।
<><><>
दिल्ली-वायरस परामर्श
दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कल ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस-एचएमपीवी और अन्य श्वसन वायरस से संबंधित संभावित स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए परामर्श जारी किए हैं। अस्पतालों को सलाह दी गयी है कि वे एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफॉर्म पोर्टल के माध्यम से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर श्वसन संक्रमण के मामलें तुरंत दर्ज करें। संदिग्ध मामलों के लिए सख्त आइसोलेशन प्रोटोकॉल और सार्वभौमिक सावधानियों का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। अस्पतालों को ऑक्सीजन के साथ-साथ पैरासिटामोल, एंटीहिस्टामाइन, ब्रोन्कोडायलेटर्स और खांसी की दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। चीन में श्वसन संबंधी बीमारियों में वृद्धि के बाद ये परामर्श जारी किए गए हैं।
<><><>
Bengaluru
Karnataka Chief Minister Siddaramaiah has issued directions to the Revenue department to issue land titles to all landowners within February 10th. He was speaking to media persons after a meeting with Stamp and Registration department officials in Bengaluru. He said that the same plots are sold to several persons as the title deeds are not clear. In the Gram Panchayat level 90 lakh properties are estimated to have no proper land records and title deeds. The Chief Minister issued directions that Khata should be issued only when there is a clear land record. He also asked the revenue department to update land records in their database. The Revenue department officials informed the Chief Minister that they have collected 16,993 crore rupees revenue as taxes this year which is 17 percent more than previous year.
<><><>
मुंबई
वायु प्रदूषण नियंत्रण में आने के बाद बीएमसी ने निर्माण परियोजनाओं पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए
मुंबई में वायु की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। वायुमंडलीय परिवर्तनों के कारण वायु प्रदूषण में वृद्धि देखने के बाद, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने निर्माण गतिविधियों के संबंध में सख्त कदम उठाए। इन उपायों के परिणामस्वरूप, वायु प्रदूषण नियंत्रण में आया है, जिससे बायकुला और बोरीवली पूर्व जैसे क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध हटा दिया गया है। नगर आयुक्त और प्रशासक श्री भूषण गगरानी ने यह जानकारी साझा की। फिर भी, नगर निगम प्रशासन मुंबई में वायु गुणवत्ता की बारीकी से निगरानी करना जारी रखेगा। बीएमसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, निर्माण परियोजनाओं और डेवलपर्स को सभी आवश्यक कार्रवाई का पालन करना होगा। यदि कोई उल्लंघन पाया जाता है और बार-बार चेतावनी के बाद भी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जाता है, तो ऐसी विशिष्ट निर्माण परियोजनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
<><><>
केसर आमों की पहली खेप कोंकण से आई देवगढ़ तालुका से केसर आमों की पहली क्रेट नवी मुंबई में मुंबई कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) परिसर में लगे फल बाजार में पहुंची। देवगढ़ तालुका के वाघोटन गांव के किसान शकील मुल्ला ने इस आम के सीजन की पहली क्रेट, जिसमें पांच दर्जन केसर आम हैं, मुंबई एपीएमसी को भेजी है। एनडी पानसरे एंड संस के व्यापारियों ने आमों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराने से पहले आज क्रेट की औपचारिक पूजा की। संजय पानसरे ने कहा कि क्रेट की कीमत ₹10,000 से ₹15,000 के बीच मिलने की उम्मीद है। कोंकण क्षेत्र के किसानों से अगले दस दिनों में बाजार में आम की और क्रेट भेजने की उम्मीद है। हालांकि, मुख्य आम का सीजन 15-20 मार्च के बाद ही शुरू होगा पिछले साल कोंकण में आम का सीजन 90 दिनों तक चला था, लेकिन अब यह घटकर 60 दिन रह गया है। पंसारे ने कहा कि इसके चलते उपभोक्ताओं को आम की नियमित आपूर्ति के लिए मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा।
<><><>
HYD
Chief Electoral Officer (CEO) C. Sudharshan Reddy released final draft electors lists last evening for all 119 assembly constituencies. The state has over 1 crore 68 lakh 67 thousand women electors while over 1 crore 66 lakh 41 thousand male electors and 28 hundred transgenders. The election authorities updated the electors lists up to this month.
The authorities also revealed that the state has over 5 lakh 45 thousand young electors between 18-19 years and over 2 lakh 22 thousand senior electors of over 85 years of age. The CEO further informed that over 3 thousand 5 hundred overseas NRI electors have enrolled. Polling station-wise final electoral rolls of all Assembly constituencies are available on https://ceotelangana.nic.in
<><><>
कोलकाता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के गंगासागर से विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगी। वे सोमवार को गंगासागर आईं और इस सप्ताह शुरू होने वाले मेले की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव मनोज पंत, गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और अन्य वरिष्ठ अधिकारी गंगासागर में मौजूद हैं।
<><><>
In Squash, India’s Anahat Singh has clinched the Under 17 Girl’s Singles title at the British Junior Open in Birmingham, England. The 16-year-old top seed Indian defeated Malika El Karaksy of Egypt, 3-2 in the summit clash last evening. Anahat came from behind twice to secure the win. The victory marks Anahat’s third British Junior Open title. Anahat had won nine PSA Challenger titles last year, more than any other woman in the world.
In the Indian Super League Football, Mumbai City FC registered a 3-2 victory over East Bengal FC in Kolkata last night. FC Goa will take on Hyderabad FC at the Jawaharlal Nehru Stadium in Goa tomorrow evening.
In Handball, the Indian Youth Under-18 team has advanced to the final of the IHF Asia Trophy – Asia in Lucknow. India defeated Kazakhstan 31-27 in the second semi-final of the youth section yesterday. India will now face Uzbekistan in the final, who beat Bangladesh in the other semi-final today.
In Badminton, Indian shuttlers will be in action at the Malaysia Open in Kuala Lumpur today. In Men’s Doubles, Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty will play against Ming Che Lu and Tang Kai Wei of Chinese Taipei. In Men’s Singles, Lakshya Sen, Priyanshu Rajawat and Prannoy H S will lead the Indian contingent, while Malvika Bansod, Aakarshi Kashyap and Anupama Upadhyaya will take charge in Women’s Singles.
In Table Tennis, the WTT Star Contender 2025 began in Doha, Qatar yesterday. In Men’s Singles Qualifying Round 1, Indian paddlers Anirban Ghosh, Snehit Suravajjula and Manush Shah have registered victories. WITH REPORTS FROM CHIRAG JHA, VISHNU PS, AKASHVANI NEWS, DELHI
<><><>
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है तथा हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आसमान साफ रहने का संभावना है। न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में आसमान साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
Chennai is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 21 degree Celsius and maximum will be around 30 degree.
Bengaluru is expected to have Mist. The minimum temperature was 15 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 16 degree and a maximum of 29 degree Celsius.
<><><>
7 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ–
1610 – Italian astronomer Galileo Galilei made his first observation of Jupiter’s four moons.
1927 – The world’s first transatlantic phone call was made.
1929 – मदर टेरेसा ने कलकत्ता पहुंचकर ग़रीब और बीमार लोगों के लिए चिकित्सा कार्य शुरु किया।
1985: Japan Aerospace Exploration Agency launches Japan’s first interplanetary spacecraft, launches first space probe ‘Sakigake’.
1968 – The American uncrewed Space Probe, Surveyor 7, was launched by NASA to achieve a soft landing on the Lunar surface.
1987 – कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये।
2011 – The Best Picture Oscar-winning film, The King’s Speech, starring Colin Firth, Geoffrey Rush, and Helena Bonham Carter, was released in the UK.
<><><>
पुण्यतिथि
चिदम्बरम सुब्रह्मण्यम (जन्म- 30 जनवरी, 1910, कोयम्बटूर; मृत्यु- 7 नवम्बर, 2000) भारत में “हरित क्रांति के पिता” कहे जाते हैं। जब भारत को आज़ादी प्राप्त हुई, उस समय देश में खाद्यान्न उत्पादन की स्थिति बड़ी शोचनीय थी। कई स्थानों पर अकाल पड़े। बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा में अनेक लोग भुखमरी के शिकार हुए और काल का ग्रास बन गये। जब सी. सुब्रह्मण्यम को केन्द्र में कृषि मंत्री बनाया गया, तब उन्होंने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएँ क्रियान्वित कीं। उनकी बेहतर कृषि नीतियों के कारण ही 1972 में देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ। सी. सुब्रह्मण्यम की नीतियों और कुशल प्रयासों से ही आज देश खाद्यान्न उत्पादन में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो चुका है।
<><><>
तारा चेरियन (जन्म: मई, 1913, मद्रास; मृत्यु: 7 नवम्बर, 2000) भारत की समाज सेविका थीं। वह मद्रास की पहली महिला थीं, जो मेयर बनीं। मेयर के रूप में उन्होंने स्कूली बच्चों के लिये शिक्षा पद्धति में सरलता एवं सानुकूलता का समावेश कराया तथा उनके स्वास्थ्य के लिये दोपहर में पोषक तत्वों से पूर्ण स्वल्पाहार की व्यवस्था कराई, जिसके फलस्वरूप बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ। स्वास्थ्य में सुधार होने से बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ने लगी, जिसको देखकर प्रायः सभी नागरिक अपने बच्चों को पाठशाला भेजने के लिये समुत्सुक होने लगे। तारा चेरियन के सेवाभाव को देखकर ही भारत सरकार ने उन्हें 1967 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था।
<><><>
Brad Venable was born on 16 July 1977 in Muskogee, Oklahoma, USA. He was an actor, known for Pokémon: Detective Pikachu (2019), Dragon Ball Z: Resurrection ‘F’ (2015) and The Boy and the Beast (2015). He was married to Kathryn Venable. He died on 7 January 2021 in Los Angeles, California, USA.
Irrfan Khan Hindustani pronunciation:(born Sahabzade Irfan Ali Khan; 7 January 1967 – 29 April 2020) was an Indian actor who worked in Indian cinema as well as British and American films. Widely regarded as one of the finest actors in world cinema, Khan’s career spanned over 30 years and earned him numerous accolades, including a National Film Award, an Asian Film Award, and six Filmfare Awards. In 2011, he was awarded the Padma Shri, India’s fourth highest civilian honour.In 2021, he was posthumously awarded the Filmfare Lifetime Achievement Award.
His other notable roles were in Slumdog Millionaire (2008), New York (2009), Haider (2014), and Gunday (2014), and the television series In Treatment (2010). Khan played a police inspector in the 2008 film Slumdog Millionaire, for which he and the cast of the movie won Screen Actors Guild Award for Outstanding Performance by a Cast in a Motion Picture.
<><><>
बहादुर शाह ज़फ़र (जन्म: 24 अक्तूबर सन् 1775 ई.; मृत्यु: 7 नवंबर सन् 1862 ई.) मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे। इनका शासनकाल 1837-57 तक था। 1857 में जब हिंदुस्तान की आजादी की चिंगारी भड़की तो सभी विद्रोही सैनिकों और राजा-महाराजाओं ने उनके नेतृत्व में अंग्रेजों की ईट से ईट बजा दी। भारतीयों ने दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में अंग्रेजों को कड़ी शिकस्त दी। सितम्बर 1857 ई. में अंग्रेज़ों ने दुबारा दिल्ली पर क़ब्ज़ा जमा लिया और बहादुर शाह द्वितीय को गिरफ़्तार करके उन पर मुक़दमा चलाया गया तथा उन्हें रंगून निर्वासित कर दिया गया। बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक देशभक्त मुग़ल बादशाह ही नहीं बल्कि उर्दू के प्रसिद्ध कवि भी थे। उन्होंने बहुत सी मशहूर उर्दू कविताएं लिखीं, जिनमें से काफ़ी अंग्रेजों के ख़िलाफ़ बगावत के समय
मची उथल-पुथल के दौरान खो गई या नष्ट हो गई।
लगता नहीं है जी मेरा उजड़े दयार में
किस की बनी है आलम-ए-नापायेदार में
उम्र-ए-दराज़ माँग कर लाये थे चार दिन
दो आरज़ू में कट गये दो इन्तज़ार में
कितना है बदनसीब “ज़फ़र” दफ़्न के लिये
दो गज़ ज़मीन भी न मिली कू-ए-यार में
<><><>
चंद्रशेखर वेंकट रामन (जन्म: 7 नवम्बर, 1888; मृत्यु: 21 नवम्बर, 1970) पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने वैज्ञानिक संसार में भारत को ख्याति दिलाई। ‘रामन प्रभाव’ की खोज 28 फ़रवरी 1928 को हुई थी। इस महान् खोज की याद में 28 फ़रवरी का दिन हम ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाते हैं। भारत में 28 फ़रवरी का दिन ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 1933 में डॉ. रामन को बंगलुरु में स्थापित ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज़’ के संचालन का भार सौंपा गया। वहाँ उन्होंने 1948 तक कार्य किया। बाद में डॉ.रामन ने बेंगलूर में अपने लिए एक स्वतंत्र संस्थान की स्थापना की। इसके लिए उन्होंने कोई भी सरकारी सहायता नहीं ली। उन्होंने बैंगलोर में एक अत्यंत उन्नत प्रयोगशाला और शोध-संस्थान ‘रामन रिसर्च इंस्टीट्यूट’ की स्थापना की। रामन वैज्ञानिक चेतना और दृष्टि की साक्षात प्रतिमूर्त्ति थे। उन्होंने हमेशा प्राकृतिक घटनाओं की छानबीन वैज्ञानिक दृष्टि से करने का संदेश दिया। डॉ.रामन अपने संस्थान में जीवन के अंतिम दिनों तक शोधकार्य करते रहे।
<><><>
लक्ष्मी छाया (7 जनवरी 1948 – 9 मई 2004) एक भारतीय अभिनेत्री, नर्तकी और शिक्षिका थीं, जो हिंदी फिल्मों में अपनी विशिष्ट चरित्र भूमिकाओं और प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती थीं। बाल कलाकार के रूप में कई भूमिकाओं के बाद, छाया ने “जान पहचान हो” में एक नकाबपोश नर्तकी के रूप में अपनी भूमिका के लिए पहचान बनाई। उनकी सबसे ज़्यादा सफलताएँ तीसरी मंज़िल (1966), दुनिया (1968), आया सावन झूम के (1969), मेरा गाँव मेरा देश (1971), और रास्ते का पत्थर (1972) के साथ आईं। छाया 1958 से 1986 तक सक्रिय रहीं, इस अवधि में उन्होंने 100 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने एक नृत्य शिक्षिका के रूप में काम किया। 2004 में, 56 वर्ष की आयु में कैंसर से उनकी मृत्यु हो गई।
<><><>
कमल हासन (जन्म- 7 नवंबर 1954, तमिलनाडु) फ़िल्म दुनिया में अपनी अलग ही अदाकारी के लिए मशहूर, दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सबसे ज्यादा अनुभवी अभिनेता की उपाधि से सम्मानित हैं। कमल हासन को दिए गए सम्मानों की सूची बहुत लंबी है। इन्हें पाँच राष्ट्रीय पुरस्कार, 13 दक्षिण भारतीय फ़िल्मफेयर अवॉर्ड, 2 फ़िल्मफेयर अवॉर्ड, तीन नंदी अवॉर्ड, नौ तमिलनाडु स्टेट नेशनल अवॉर्ड आदि प्रदान किए गए हैं। इन सब के अलावा कमल हसन को भारतीय सरकार द्वारा पद्मश्री भी दिया गया है। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद अभिनेता कमल हसन हॉलीवुड में काम करने की तैयारी में हैं। कमल द्वारा निर्मित व निर्देशित फ़िल्म विश्वरूप के साउंड इफेक्ट्स ऐसे हैं जो विश्व में पहली बार इस्तेमाल किये गए हैं। पिछले चार दशक के लंबे सिने कैरियर में कमल हसन ने कई सुपरहिट फ़िल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। बहुमुखी प्रतिभा के धनी कमल हासन ने न केवल अभिनय की प्रतिभा से बल्कि गायकी निर्माण, निर्देशक, पटकथा, लेखक, गीतकार, नृत्य, निर्देशन, पटकथा और गीत लेखन तथा नृत्य निर्देशक से भी सिने प्रेमियों को अपना दीवाना बनाया है। सुपर स्टार बनने तक के उनका सफ़र कभी आसन नहीं रहा। क्षेत्रीय फ़िल्मों के साथ ही हिंदी फ़िल्मों में भी अपने अनोखे विषय और प्रस्तुति ने उन्हें ‘महानायक’ बना दिया।
<><><>
Francis Jean Marcel Poulenc was a French composer and pianist. His compositions include songs, solo piano works, chamber music, choral pieces, operas, ballets, and orchestral concert music. Among the best-known are the piano suite Trois mouvements perpétuels (1919), the ballet Les biches (1923), the Concert champêtre (1928) for harpsichord and orchestra, the Organ Concerto (1938), the opera Dialogues des Carmélites (1957), and the Gloria (1959) for soprano, choir, and orchestra.
<><><>
रीना रॉय (जन्म: 7 जनवरी, 1957) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। उन्होंने 1972 से 1985 तक कई फिल्मों में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं और उस युग की एक प्रमुख अभिनेत्री थीं। वह अपने समय की सबसे अधिक कमाई वाली अभिनेत्री में से एक थीं। उन्हें हिन्दी सिनेमा में उनके योगदान के लिए शर्मिला टैगोर के साथ 1998 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार की प्राप्तकर्ता हैं, जो उन्हें फिल्म अपनापन (1977) में उनके प्रदर्शन के लिए दिया गया था। उन्हें नागिन (1976) और आशा (1980) के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार के लिए नामांकन मिला था।
<><><>
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>
क्लोजिंग:-
और अब समय हो गया है आपसे विदा लेने का। अनुमति दीजिए नईम अखतर और सरबजीत कौर को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्ड FM सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज़ पर। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
<><><>