ये बताइये रात दो बजे से सुबह सात बजे के बीच किस-किस ने ट्रैवल किया और सुबह-सुबह दिल्ली की सड़कों पर घने कोहरे का लुत्फ लिया या कहर झेला? सच कह रही हूं न मैं? सुबह सड़कों पर घने कोहरे की वजह से जीरो विजिबिलिटी थी। हाथ को हाथ सुझाई नहीं दे रहा था और मैं तो ये सोचकर परेशान थी कि क्या आज आकाशवाणी भवन पहुंच भी पाउंगी या नहीं। लेकिन, हैट्स ऑफ टू द ड्राइवर, जिसने बेहद सूझबूझ का प्रदर्शन करते हुए सही सलामत और समय पर आकाशवाणी भवन पहुंचा दिया। कोहरा तो अभी इस वक्त भी है। बल्कि समूचे उत्तर भारत को इसने अपनी चपेट में ले रखा है। और इसी लिए ट्रेन्स हों या फ्लाइट्स कई-कई घण्टे की देरी से चल रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग इस कोहरे को अन्जाने ही धुंध का नाम दे देते हैं, जबकि दोनों में काफी फर्क है। जैसे कोहरा, धुंध से ज्यादा घना होता है और ज्यादा तेज़ी से छंटता है। कोहरा जब बनता है, तो दृश्यता एक किलोमीटर से कम हो जाती है। जबकि धुंध में दृश्यता एक किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। कोहरा कई घण्टों, जबकि धुंध कुछ मिनटों तक ही बनी रहती है। कोहरा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता, वहीं धुंध सेहत पर बहुत ज्यादा बुरा असर डाल सकती है और कोहरा ज़मीन के पास तक होता है जबकि धुंध हवा में तैरती है। तो अगली बार जब कभी आपका सामना कोहरे या धुंध से होगा तो आप आसानी से दोनों का अंतर पहचान पाएंगे। कोहरे और धुंध पर इतनी अहम बातचीत के साथ आगाज करते हैं, एफ. एम. सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज, आकाशवाणी गोल्ड पर, समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे का। आज मैं हूं आपके साथ नईम अख़तर और मेरी सहयोगी सरबजीत कौर। नमस्कार सरबजीत।
Hello NAEEM and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and International News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 04th, January 2025. So, let’s begin with the headlines.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्धाटन करेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का निर्माण और ग्रामीण समुदायों में नवाचार को बढावा देना है।
<><><>
The Centre has released the draft of Digital Personal Data Protection Rules 2025. Electronics and IT Minister Ashwini Vaishnaw shared that the Draft rules are open for consultation and sought people’s views. The Digital Personal Data Protection Act, 2023 received the assent of President Droupadi Murmu in August 2023.
The draft rules have laid out provisions related to consent processing of individuals, data processing bodies and the functioning of authorities under the Digital Data Protection Act, 2023. According to the Draft Rules, a Data Fiduciary shall adopt appropriate technical and organisational measures to ensure that verifiable consent of the parent is obtained before the processing of any personal data of a child. The submissions will not be disclosed and held in fiduciary capacity, to enable persons submitting feedback to provide the same freely. The comments on the draft rules can be submitted by 18th February through the MyGov portal.
<><><>
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और मॉलदीव के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल्ला खलील के बीच कल नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा मॉलदीव के साथ अपने संबंधों को विशेष महत्व देता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत पडोसी प्रथम नीति और सागर दृष्टिकोण के अंतर्गत मॉलदीव को सहयोग देना जारी रखेगा। दोनों नेताओं ने पिछले वर्ष अक्टूबर में मॉलदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा के दौरान हुए समझौते की प्रगति की समीक्षा की। डॉ. अब्दुला ने भारत द्वारा मॉलदीव को समय पर दी गई आपातकालीन वित्तीय सहायता के लिए धन्यवाद दिया। दोनों देशों ने भारत की अनुदान सहायता से मालदीव में समुदायिक विकास परियोजनाओं के तीसरे चरण को लागू करने से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर भी किए।
<><><>
India and Iran reviewed the entire spectrum of bilateral relationship, including Chabahar Port, agricultural cooperation, trade and economic issues, as well as cultural and people-to-people ties. The 19th India-Iran Foreign Office Consultations were held in New Delhi yesterday. Foreign Secretary Vikram Misri, and Deputy Foreign Minister of Iran, Majid Takht Ravanchi co-chaired the meeting.
The External Affairs Ministry said in a statement that the discussions also covered current regional and global developments, including situation in Afghanistan, West Asia, and the South Caucasus. The Foreign Secretary highlighted the significance of Chabahar Port in supporting Afghanistan’s reconstruction and economic development. Both sides reiterated their commitment to deepen cooperation in multilateral fora, including the UN, BRICS, and SCO.
<><><>
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कोहरे से वाहनों की आवाजाही बाधित रही और दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानें भी प्रभावित हुईं। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने सोशल मीडिया पोस्ट में यात्रियों से उड़ान की ताजा जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने का आग्रह किया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद में तेज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है।
<><><>
The Commission for Air Quality Management has invoked the stage three of Graded Response Action Plan (GRAP) across the National Capital Region with immediate effect to prevent further deterioration of air quality. The move comes after Air Quality in the region deteriorated to very poor category.
The GRAP-3 entails a ban on non-essential construction work and Road construction activities. There will be also restrictions on plying of BS -3 petrol and BS – 4 four wheelers diesel vehicle in Delhi and in the districts of Gurugram, Faridabad, Ghaziabad and Gautam Budh Nagar.
<><><>
बिहार में गुरु गोबिंद सिंह की 358वीं जयंती पर तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव कल से पटना सिटी के तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में आरंभ होगा। तख्त श्री हरिमंदिर साहिब खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह का जन्म स्थान है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीडिया प्रभारी गुरूविंदर सिंह ने कहा कि तख्त श्री हरिमंदिर साहिब से विशाल प्रभातफेरी निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि मुख्य प्रकाश पर्व समारोह छह जनवरी की मध्य रात्रि में आयोजित होगा। प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संगत पटना साहिब पहुंच रहे हैं।
<><><>
In Hockey India League, the Tamil Nadu Dragons defeated Vedanta Kalinga Lancers in a tense shootout in Rourkela last night.
<><><>
आज सवेरे में अब प्रमुख महानगरों से जुड़ी प्रमुख खबरें।चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद
The Malayali Margazhi Mahotsav began at Chennai. Malayalam novelist M.Mukundan inaugurated the seventh edition of the festival.The three day festival celebrates Kerala’s rich cultural heritage through music, drama,dance, exhibitions, book release and many interesting events.Samanyavam was the highlight which brought out traditional art forms and a soulful musical performance by Navneet Unnikrishnan.
<><><>
The City ‘s methamphetamine scenario became doubly dangerous as police teams trailing the meth cartels recovered five guns and 79 bullets besides fourkg of synthetic drug at Chennai. Weapons were recovered from two dealers who were arrested. Police said that special teams have been deputed to ascertain about the purchase of the guns.
<><><>
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने आज बताया कि सातवीं विधानसभा में एक हजार से अधिक प्रश्न सूचीबद्ध किया गया। एक प्रेस वार्ता के दौरान श्री गोयल ने कहा कि सातवीं विधानसभा की पहली बैठक 24 फरवरी 2020 को और 74वीं बैठक पिछले साल चार दिसम्बर को आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इसमें कुल 28 विधायक पारित किए गए। श्री गोयल ने बताया कि सातवीं विधानसभा में 39 अल्पकालिक चर्चाएं और 13 ध्यानाकर्षण के विषय उठाए गए।
<><><>
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण-ट्राई के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार आरोपी ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के लाइसेंस धारक से हिमाचल प्रदेश में केबल सेवाओं के संचालन के लिए रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई ने बताया कि बीती 1 जनवरी को यह मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई ने आरोपी के आवासीय और कार्यालय परिसर की तलाशी में आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है।
<><><>
Union Minister for Heavy Industries and Steel H D Kumaraswamy held detailed consultations with senior officials of his ministry in Bengaluru to explore skill based employment opportunities for the unemployed youth of Mandya Lok Sabha constituency. The minister noted that 80 percent of the population in his constituency Mandya are dependent of agriculture and hence the youth need to learn skills to gain employment in Industries. He suggested that PSUs must come together to organise apprenticeship fairs in Mandya. He also proposed to extend training to the eligible youth in Industry ready skills. The Union Minister asked HMT Skill training Centre to train ITI, diploma and engineering graduates in skills that will ensure employment.
<><><>
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। ड्यूटी-फ्री शॉप के दो कर्मचारियों सहित चार व्यक्तियों को छह किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई ने संदिग्धों पर निगरानी रखी, अंततः हवाई अड्डे के कर्मचारियों को पकड़ लिया क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल से सोना ले जाने का प्रयास कर रहे थे। तस्करी में शामिल दो अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। कुल 6.05 किलोग्राम सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत 4.84 करोड़ रुपये है।
<><><>
Telangana governor Jishnu Dev Varma in the presence of Telangana and Andhra Sub Area General Officer Commanding Major General Ajay Misra and other senior officers has inaugurated the ‘Know Your Army’ Mela at the historic Golconda Fort in Hyderabad.
The three-day Mela is open to the public till tomorrow from 9AM to 5PM. Designed to inspire and motivate citizens, especially the youth, the event showcases cutting-edge military equipment, operational capabilities, and indigenous innovations. The mela features an extensive display of artillery guns, communication systems, (Nuclear, Biological, Chemical) warfare suits, and indigenous military innovations. The live demonstrations, including a breathtaking Gatka performance by soldiers of the Punjab Regiment, showcasing the traditional Sikh martial art are among other highlights.
<><><>
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के फुलिया में भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान IIHT के स्थायी परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। IIHT हथकरघा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए प्रमुख संस्थान हैं।
<><><>
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बहुत घना कोहरा है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में मुख्यत: आसमान साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
Chennai is expected to have mist. The minimum temperature was 21 degrees Celsius and maximum will be around 30 degrees.
Bengaluru is also expected to have mist. The minimum temperature was 15 degrees Celsius and maximum will be around 27 degrees.
Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 14 degrees and a maximum of 30 degrees Celsius.
<><><>
और आइये अब पलटते हैं इतिहास के पन्नों को और जानते हैं कि इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ।
- 1906 – Prince of Wales laid the foundation stone of Victoria Memorial Hall at Calcutta.
- 1972 – नई दिल्ली में ‘इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॉजी एंड फारेंसिक साइंस’ का उद्घाटन।
- 1948 – Burma achieved its independence from Great Britain
- In 1959 – Luna 1 became the first spacecraft to reach the vicinity of the Moon.
- 1964-The First Diesel Engine came out of the Varanasi Diesel Engine Carshed.
- 1967- Hindustan Aeronautics Ltd. began delivery of the MIG aircraft.
- 1999 – मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान ‘मार्स पौसर लैंडर प्रोब’ का प्रस्थान।
- 2010- भारत में ‘स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया’ के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
- 2019 – Rishabh Pant became the first Indian wicketkeeper to hit a test century in Australia.
- 2020 – भारतीय ऑल-राउंडर इरफ़ान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
<><><>
और अब बात उन महान शख्सियतों की जिनकी आज पुण्यतिथि या जयंती है।
मोहम्मद अली जौहर, भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद थे। इन्होंने सन 1911 में ‘कामरेड’ नामक साप्ताहिक समाचार पत्र निकाला था। तत्कालीन अंग्रेज़ सरकार द्वारा 1914 में इस पत्र पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था तथा मोहम्मद अली को चार साल की सज़ा दी गई। मोहम्मद अली ने ‘खिलाफत आन्दोलन’ में भी भाग लिया और अलीगढ़ में ‘जामिया मिलिया विश्वविद्यालय’ की स्थापना की, जो बाद में दिल्ली लाया गया। ये रायपुर रियासत के शिक्षाधिकारी भी बनाये गए थे। सन 1930 में मोहम्मद अली लन्दन में प्रथम गोलमेज सम्मेलन में उपस्थित हुए। जहाँ 4 जनवरी, 1931 में उनका देहान्त हो गया।
<><><>
Today death anniversary of Thomas Stearns Eliot OM, was a poet, essayist and playwright. He was a leading figure in English-language Modernist poetry where he reinvigorated the art through the use of language, writing style, and verse structure. He is also noted for his critical essays, which often re-evaluated long-held cultural beliefs.
Born in St. Louis, Missouri, to a prominent Boston Brahmin family, he moved to England in 1914 at the age of 25 and went on to settle, work, and marry there. He became a British subject in 1927 at the age of 39 and renounced his American citizenship.[4]
Under the brown fog of a winter dawn,
A crowd flowed over London Bridge, so many,
I had not thought death had undone so many.
Sighs, short and infrequent, were exhaled,
And each man fixed his eyes before his feet.
Flowed up the hill and down King William Street,
To where Saint Mary Woolnoth kept the hours
With a dead sound on the final stroke of nine.
There I saw one I knew, and stopped him, crying: ‘Stetson!
‘You who were with me in the ships at Mylae!
<><><>
आज ही पुण्यतिथि है आर. डी. बर्मन की , भारतीय हिन्दी सिनेमा में एक महान् संगीतकार के रूप में प्रसिद्ध थे। आर. डी. बर्मन का पूरा नाम ‘राहुल देव बर्मन’ था और फ़िल्मी दुनिया में वे ‘पंचम दा’ के नाम से विख्यात थे। उन्होंने अपने कॅरियर के दौरान लगभग 300 फ़िल्मों में संगीत दिया। महमूद की फ़िल्म छोटे नवाब बतौर संगीतकार उनकी पहली फ़िल्म थी। लेकिन उन्हें असली पहचान फ़िल्म ‘तीसरी मंजिल’ और फ़िल्म ‘पड़ोसन’ से मिली। उन्होंने नासिर हुसैन, रमेश सिप्पी जैसे फ़िल्मकारों के साथ लंबे समय तक काम किया। 4 जनवरी 1994 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा, लेकिन दुनिया को गुनगुनाने लायक़ बहुत सारे गीत दे गए। उनकी अंतिम फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ थी जिसके गीतों की मधुरता आज भी कानों में रस घोलती है।
<><><>
आज ही पुण्यतिथि है अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ की, अब्दुल को संगीत की दुनिया में ‘सितार का जादूगर’ नाम से पुकारा जाता है। इनका चमत्कारिक सितार वादन संगीत से अनभिज्ञ श्रोताओं को भी रसमग्न कर देता है। इनके वादन की अपनी अलग शैली है, जिसे लोग ‘जाफ़रखानी बाज’ कहने लगे हैं। इसमें मिज़राव का काम कम तथा बाएँ हाथ का काम ज़्यादा होता हैं। कण, मुर्की, खटका आदि का काम भी अधिक रहता है। प्रस्तुतीकरण में बीन तथा सरोद अंग का आभास होता है। पद्मभूषण (2006), शिखर सम्मान (मध्य प्रदेश सरकार, 1991), गौरव पुरस्कार (महाराष्ट्र सरकार, 1990), संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1987) और पद्मश्री (1970)
<><><>
Today is birthday of Louis Braille, was a French educator and the inventor of a reading and writing system named after him, braille, intended for use by visually impaired people. His system is used worldwide and remains virtually unchanged to this day. Braille was blinded in one eye at the age of three. This occurred as a result from an accident with a stitching awl in his father’s harness making shop. Consequently, an infection set in and spread to both eyes, resulting in total blindness.[1] At that time, there were not many resources in place for the blind, but he nevertheless excelled in his education and received a scholarship to France’s Royal Institute for Blind Youth.
<><><>
आज ही जयंती है निरुपा रॉय की उनको हिन्दी सिनेमा में एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपने किरदारों से माँ के चरित्र को नये आयाम दिये। वैसे उनका मूल नाम ‘कोकिला बेन’ था। भारतीय सिनेमा में जब भी माँ के किरदार को सशक्त करने की बात आती है तो सबसे पहला नाम निरुपा रॉय का ही आता है, जिन्होंने अपनी बेमिसाल अदायगी से माँ के किरदार को हिन्दी सिनेमा में बुलन्दियों पर पहुँचाया। इस बेहतरीय अदाकारा को तीन बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ‘फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया था। निरुपा रॉय ने अपने पांच दशक के लंबे सिने कैरियर में लगभग 300 फ़िल्मों में अभिनय किया
<><><>
आज ही जयंती है प्रदीप कुमार की हिन्दी एवं बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे। हिन्दी सिनेमा में उनको ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने 1950 और 60 के दशक में अपने ऐतिहासिक किरदारों के ज़रिये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उस जमाने में फ़िल्मकारों को अपनी फ़िल्मों के लिए जब भी किसी राजा, महाराजा, राजकुमार अथवा नवाब की भूमिका की ज़रूरत होती थी तो वह प्रदीप कुमार को याद किया जाता था। उनके उत्कृष्ट अभिनय से सजी ‘अनारकली’, ‘ताजमहल’, ‘बहू बेगम’ और ‘चित्रलेखा’ जैसी फ़िल्मों को दर्शक आज भी नहीं भूले हैं।
<><><>
Today also birthday of Gurdas Maan, he is an Indian singer, songwriter and actor mainly associated with Punjabi language music and films. He gained national attention in 1980 with the song “Dil Da Mamla Hai”. Since then, he had gone on to record over 34 albums and had written over 305 songs. In 2015 he performed on the song “Ki Banu Dunia Da” with Diljit Dosanjh in MTV Coke studio India that was aired in season 4 episode 5 (16 August 2015) on MTV India.[3] He is widely regarded as one of the greatest and the most influential Punjabi musicians of all time.
<><><>
और अब समय हो गया है आपसे विदा लेने का। अनुमति दीजिए नईम अखतर और सरबजीत कौर को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की।Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>