Download
Mobile App

android apple
signal

January 2, 2025 8:34 AM

printer

Aaj Savere

नमस्कार श्रोताओं। बहुत-बहुत स्‍वागत, अभिनंदन आप सभी का आकाशवाणी के गोल्‍ड चैनल पर कार्यक्रम आज सवेरे में, समय है सात बजकर 30 मिनट और नववर्ष, 2025 के आज दूसरे दिन की नई सुबह में अब तक के प्रमुख समाचार तथा बहुत सी रोचक जानकारी को लेकर हम, एक बार फिर हाजिर हैं। आइए आगाज करते हैं कार्यक्रम आज सवेरे का और आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूँ निखिल कुमार और मेरे साथ हैं, अनी‍ता आनन्‍द – स्‍वागत है आपका भी।

Thank You NIKHIL and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 02nd of JANUARY. So, let us begin with the headlines first.

 

<><><> 

 

Forty years after the Bhopal gas tragedy, the shifting of some 377 tons of hazardous waste began from the defunct Union Carbide factory last night for its disposal. The toxic waste is being shifted in 12 sealed container trucks to the Pithampur industrial area in Dhar district, 250 km away from Bhopal. 12 container trucks carrying the waste set off on a non-stop journey around 9 pm. Bhopal Gas Tragedy Relief and Rehabilitation Department Director Swatantra Kumar Singh that a green corridor was created for the vehicles transporting the hazardous waste. He said, around 100 people worked in 30-minute shifts since Sunday to pack and load the waste in trucks. Initially, some of the waste will be burnt at the waste disposal unit in Pithampur and the residue (ash) will be examined to find whether any harmful elements are left, Singh said. The smoke from the incinerator will pass through special four-layer filters so that the surrounding air is not polluted, he said.

Highly toxic methyl isocyanate (MIC) gas leaked from the Union Carbide pesticide factory on the intervening night of December 2-3, 1984, killing at least 5,479 people and leaving thousands with serious and long-lasting health issues. It is considered to be among the worst industrial disasters in the world.

Madhya Pradesh High Court on December 3 rebuked authorities for not clearing the Union Carbide site in Bhopal despite directions from Supreme Court and set a four-week deadline to shift the waste.

 

<><><> 

 

ईरान के उप विदेशमंत्री माजिद तख्‍त रावंची आज से भारत की दो दिन की यात्रा पर होंगे। इस दौरान वे, आज और कल, नई दिल्‍ली में ईरान-भारत राजनीतिक परामर्श के 19वें दौर की बैठक में भाग लेंगे। भारत और ईरान के बीच दीर्घकालिक ऐतिहासिक संबंध रहे हैं जो सांस्‍कृतिक और आर्थिक संबंधों के आधार पर सुदृढ़ हुए हैं। वर्ष 2003 में दोनों देशों के बीच महत्‍वपूर्ण साझेदारी समझौते से इन संबंधों  को औपचारिक स्वरूप मिला। यह साझेदारी विशेष रूप से ऊर्जा और व्‍यापार क्षेत्र में विकसित हुई और वर्ष 2022-23 में द्विपक्षीय व्‍यापार साढ़े 17 अरब डॉलर तक पहुंच गया

 

<><><> 

 

The total gross Goods and Services Tax, GST collections grew 7.3 per cent to over 1.76 lakh crore rupees last month as compared to December 2023. The total gross GST revenue in December 2023 was 1.64 lakh crore rupees. The Central GST collection in December stood at 32 thousand 836 crore rupees and State GST is at 40 thousand 499 crore rupees. The Integrated IGST collected amounts to 47 thousand 783 crore rupees and cess is at 11 thousand 471 crores. In November last year, Gross GST collection had grown 8.5 percent to over 1.82 lakh crore rupees.

 

<><><> 

 

ग्रीन हाउस गैस उत्‍सर्जन में कमी लाने के देश के प्रयासों का सकारात्‍मक परिणाम रहा है। वर्ष 2020 में ग्रीन हाउस गैस उत्‍सर्जन में, इससे पिछले वर्ष की तुलना में लगभग आठ प्रतिशत की कमी आई। संयुक्‍त राष्‍ट्र जलवायु परिवर्तन कार्यालय को सौंपे गए डेटा के अनुसार भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद में वर्ष 2005 से लेकर 2020 के दौरान ग्रीन हाउस गैस उत्‍सर्जन आधिक्य में 36 प्रतिशत की कमी रही है। संयुक्‍त राष्‍ट्र जलवायु परिवर्तन संधि प्रारूप को भेजी गई चौथी द्विवार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में कुल राष्‍ट्रीय उत्‍सर्जन 295 करोड़ 90 लाख टन कार्बन के बराबर रहा। हालांकि वर्ष 1994 से ग्रीन हाउस गैस उत्‍सर्जन अब भी 98 दशमलव तीन-चार प्रतिशत अधिक है। भारत अपने जलवायु परिवर्तन लक्ष्‍यों को पूरा करने की दिशा में अग्रसर है। वर्ष 2030 तक इसमें 45 प्रतिशत की कमी लाने और गैर जीवाश्‍म ईंधन से 50 प्रतिशत विद्युत ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्‍य है। ऊर्जा उत्‍पादन, कृषि और उद्योगों से बड़े पैमाने पर गैस उत्‍सर्जन के बीच भारत पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान के साथ-साथ विकास गति बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।

 

<><><> 

 

Union Home Minister Amit Shah will preside over a book release function in New Delhi today as the Chief Guest. Union Education Minister, Dharmendra Pradhan will be the Guest of Honour. Eminent authors, academicians, officials of the Ministry and other dignitaries will also be present at the event. The book, titled ‘Jammu Kashmir and Ladakh: Through the Ages’ seeks to present the story of Jammu Kashmir and Ladakh.

It is presented in seven sections that cover over three thousand years of the region’s history. Published in Hindi and English, this book is the result of collaborative efforts of the National Book Trust, India, and the Indian Council of Historical Research.

 

<><><> 

गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए टिकटों की बिक्री आज से शुरू हो रही है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि टिकट सेना भवन, शास्त्री भवन, जंतर-मंतर, प्रगति मैदान और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से मूल फोटो पहचान पत्र दिखाकर खरीदी जा सकती हैं। सीधे वेबसाइट आमंत्रण डॉट एमओडी डॉट जीओवी डॉट आईएन और आमंत्रण मोबाइल ऐप से भी टिकट खरीदी जा सकती है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकटों की कीमत 20 रुपये से 100 रूपये तक और बीटिंग रिट्रीट के लिए 20 रुपये होगी।

 

<><><> 

 

In the United States, a man in a pickup truck deliberately drove into a crowd in New Orleans’ French Quarter early on New Year’s Day, killing at least 15 people and injuring 35 others. Authorities are investigating the incident as a terrorist attack. The suspect, identified as 42-year-old Shamsuddin Bahar Jabbar, was killed in a shootout with police after exiting the vehicle armed with an assault rifle. Two officers were injured in the exchange but are in stable condition.

The attack occurred at the intersection of Canal and Bourbon streets, where Jabbar bypassed barricades, fired into the crowd, and drove into pedestrians. According to reports, Jabbar served in the US Army until January 2015 and in the Army Reserve until July 2020. Investigators are searching for explosive devices and additional suspects. A black flag displayed on the truck is being examined for links to ISIS or other foreign terror organizations.

President Joe Biden condemned the attack, extended condolences to the victims’ families, and pledged federal support for the investigation and recovery efforts, emphasising that there is no justification for violence of any kind.

 

<><><> 

 

ओडिसा में राउरकेला के बिरसामुंडा हॉकी स्टेडियम में कल हॉकी इंडिया लीग के दूसरे मैच में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने टीम गोनासिका को 2-1 से मात दी। रूपेन्द्र पाल सिंह ने बंगाल टाइगर्स के लिए दो गोल किये और बंगाल टाइगर्स के लिये लगातार दूसरी जीत और प्रतियोगिता में शुरूआती बढ़त सुनिश्चित की।

 

<><><> 

 

In Women’s Football, India will face the Maldives in the second of two FIFA international friendlies this afternoon at the Padukone-Dravid Centre for Sports Excellence in Bengaluru. The match is set to kick off at 3:30 PM IST.
India dominated the first match with an impressive 14-0 victory. Manager Joakim Alexandersson has made six changes to the 23-player squad for today’s game.

 

<><><> 

 

निखिल – और अब समय है प्रमुख महानगरों दिल्‍ली, मुम्‍बई, कोलकाता, चेन्‍नई, बंगलुरू और हैदराबाद से जुड़ी कुछ प्रमुख खबरों को जानने का तो अनीता क्‍या समाचार हैं आपके पास।

The State Government has introduced a standardised fee structure for self certification of residential buildings, addressing long standing concerns about inconsistent charges across administrative zones. This follows introduction of a self certification plan for smaller residential projects by the Government.

In July, the Government had unveiled a self certification based building plan approval system aimed at reducing procedural hurdles for constructing smaller residential buildings. This applies to single or double storey residential buildings with a built up area of upto 3,500

square feet on plots not exceeding 2,500 square feet.
Earlier this month, a Government Order rationalised building plan approval fees under a single category for various types of developments.

 

<><><> 

 

Greater Chennai Corporation cleared 70 tonnes of waste from 1,363 bus shelters during the second phase of its cleaning campaign . The drive focused on prime shelters in the arterial roads of Chennai. The Corporation also removed 120 illegal banners. The campaign also targeted 25 garbage hotspots to remove waste dumped on New Year’s night. About 20 tonnes of waste were removed from bus shelters and 120 damages were identified. The mass cleaning initiative was first launched on 21st August last year with the goal of maintaining hygiene and improving public amenities . During the drive, 21.85 tonnes of garbage
and 17 tonnes of construction debris were removed. Approximately four thousand posters and more than five thousand bus shelter seats
have been removed.

 

<><><> 

 

दिल्‍ली- भाजपा सांसद- गडकरी पत्र

दिल्ली के सभी सातों भाजपा सांसदों ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट करके उन्हें चार नई परियोजनाओं का मांग पत्र प्रस्ताव दिया है। सभी सांसदों ने कहा है कि राजधानी के खतरनाक प्रदूषण और बढ़ती भीड़भाड़ तथा जाम को कम करने में ये चार परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रदूषण के कारण दिल्ली जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर है और भीड़भाड़ के कारण लोगों का समय तो तथा ईंधन बर्बाद होता है। इस दौरान सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया, प्रवीण खंडेलवाल, कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज भी मौजूद थे।

 

<><><> 

 

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में मतदाता पंजीकरण और सूची में संशोधन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मतदाता सूची में संशोधन और नए नाम जोड़ने का काम भी जारी है। इसके लिए इच्छुक नागरिक 6 जनवरी तक फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, किसी भी तरह का संशोधन करने के लिए या मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और फॉर्म-8 का उपयोग कर आवेदन कर सकते हैं।

 

<><><> 

 

दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय ने शैक्षिणिक सत्र 2024-25 के लिए योग्‍यता संवर्धन योजना के तहत आवेदन मांगे हैं। यह योजना किसी भी आयु के शिक्षार्थियों को विश्‍वविद्यालय के विभागों और कॉलेजों द्वारा प्रस्‍तुत पाठ्यक्रमों के नियमित विद्यार्थियों के साथ अध्‍ययन करने का अवसर प्रदान करती है। विश्‍वविद्यालय ने बताया कि इस योजना के लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवार आठ जनवरी तक विश्‍वविद्यालय के पोर्टल और इन्‍स्‍टीट्यूट ऑफ लाइफ लॉंग लर्निंग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

 

<><><> 

 

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि पश्चिमी दिल्‍ली क्षेत्र में मुख्‍य पाईप लाइन को अन्‍य पाइप लाइनों से जोड़ने के कार्य के चलते कई इलाकों में कल और शनिवार को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में रोहिणी सेक्टर – सात, आठ, नौ, ग्‍यारह, तेरह, बाइस, तेइस और पच्‍चीस, मधुबन चौक, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, पश्चिम विहार, मेजर भूपेंद्र सिंह नगर, महावीर नगर, कृष्णा पार्क, जनकपुरी और आसपास क्षेत्र शामिल हैं। जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि पानी के टैंकर के लिए इन नम्‍बरों पर सम्‍पर्क कर सकते हैं- 1 9 1 6, 2 8 5 2 1 1 2 3 और 1 8 0 0 1 2 1 7 7 4 4.

 

<><><> 

 

राजधानी दिल्ली में नववर्ष 2025 का स्वागत धार्मिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाते हुए किया गया। पूरे शहर में उत्सव के माहौल को देखते हुए लोगों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया। राजधानी के प्रमुख बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित विशेष प्रबंध भी किये गए।

 

<><><>

 

शीतलहर के चलते दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में ठंड बढ गई है। मौसम विभाग के अनुसार कल का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सात दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।

 

<><><> 

 

मुम्बई

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में कल कुख्‍यात नक्सली नेता तर्रका समेत 11 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 8 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। इन सभी नक्सलियों को सामान्य जीवन जीने के लिए राज्य सरकार की ओर से 86 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने कल इलाके के दुर्गम गांव अहेरी से गढ़देवाडा तक बस सेवा तथा छत्तीसगढ़ की सीमा को जोड़ने वाले पेनगुंडा में चेक पोस्ट का भी उद्घाटन किया।
आवास योजना-तिथि बढ़ाई गई

शहर और औद्योगिक विकास निगम- सिडको ने ‘माई प्रेफर्ड सिडको होम’ आवास योजना के लिए पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। यह योजना नवी मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 26 हजार घरों की पेशकश करती है, जिनमें वाशी, बामनडोंगरी, खरकोपर, खारघर, तलोजा, मानसरोवर, खंडेश्वर, पनवेल और कलंबोली शामिल हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की समय-सीमा अब 10 जनवरी 2025 तक कर दी गई है।

मुंबई विश्वविद्यालय ने विभिन्न विषयों में ग्रीष्मकालीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं, जो मार्च में शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में करीब एक लाख 38 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके लिए 439 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय ने कहा है कि अस्थायी प्रवेश पत्र इन परीक्षाओं का विवरण – विषय, सीट संख्या आदि सहित – संबंधित कॉलेजों के लॉगिन में उपलब्ध है।

 

<><><> 

 

Bruhat Bengaluru Mahanagara Palike cleared 15 metric tonnes of garbage from M G Road area where lakhs of revelers gathered to celebrate New Year yesterday. The Municipal corporation workers cleared the litter yesterday morning in the Central Business district covering M G Road, Brigade Road, Church Street, Residency road, Richmond road, St. Marks road and Kasturba road.
The cleanliness drive by over 70 workers using 25 auto tippers and three compactors was carried out between 3 A.M. and 7 A.M. to make roads operational again.  They cleared plastic waste, footwear, liquor bottles and other disposables on this occasion. The waste was segregated and three tonnes of recyclable waste was sent for recycling.

 

<><><> 

 

The Telangana state government has decided to extend the Metro Rail to Medchal and Shamirpet. Once completed, it will provide Metro Rail services to the extended suburban locations of Hyderabad for about 22-23 kms from the city.  Chief Minister A Revanth Reddy asked the officials to prepare a Detailed Project Report (DPR). There has been a demand from the citizens for extending Metro services to these two suburbs and the Chief Minister finally gave the green signal. The Chief Minister asked the Metro Rail authorities to submit the DPR as part of Phase-2 ‘B’ works so that the state government can obtain necessary approvals from the Centre. It may be mentioned here that the people living in the northern part of the city have been demanding Metro services and had even held protests on several occasions.

Hyderabad Metro Rail Limited (HMRL) Managing Director NVS Reddy informed that the state Chief Minister has directed that the Phase II should be divided into two parts which include Phase–II A and Phase-II B. Part A of Phase II of the Hyderabad Metro expansion will see the establishment of five corridors spanning 76.4 km across 54 stations at over 24 thousand crore rupees. The DPR for Part A of Phase II has already been prepared and for the Phase-II B, the DPRs and other related documents will be ready within three months. The Phase–II project is Joint Venture project of the Government of Telangana and the Government of India.

 

<><><> 

 

कोलकाता

पश्चिम बंगाल सरकार ने चालू खरीफ सीजन के पहले दो महीनों में किसानों से रिकॉर्ड मात्रा में धान खरीदा है। पिछले खरीफ सीजन के नवंबर-दिसंबर के मुकाबले धान की खरीद दोगुनी हो गई है। 8 लाख 39 हजार किसानों से कुल 26 लाख 69 हजार टन धान खरीदा जा चुका है। 2024-25 खरीफ सीजन के लिए धान की खरीद नवंबर 2024 से शुरू हो गई है और यह सितंबर 2025 तक जारी रहेगी।

निखिल – और अब हम लेते हैं मौसम का हाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Chennai is expected to have Mist. The minimum temperature was 23 degree Celsius and maximum will be around 31 degree.
Bengaluru is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 16 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.
Hyderabad is expected to have Generally Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 17 degree and a maximum of 30 degree Celsius.

 

<><><> 

 

02 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1492 – Granada reclaimed by Spain, Reconquest of Spain.
On this day in 1492, Granada, home of the Alhambra palace and the seat and final stronghold of the Moorish kingdom in Spain, was surrendered to the Catholic Monarchs, Ferdinand II and Isabella I, ending the Reconquest.
1733, when a group of British debtors led by English philanthropist James E. Oglethorpe traveled up the Savannah River and established Georgia’s first permanent settlement—the town of Savannah.
1757 – राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (कोलकाता) को वापस छीना।
1788 – Georgia became the fourth state to ratify the U.S. Constitution.
Named after King George II.
1899 – रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
1905 – The Russians surrendered Port Arthur (later Lüshun, China) to the Japanese in the Russo-Japanese War.
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर क़ब्ज़ा किया।
1954 – पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गयी। भारत रत्‍न पुरस्कार 2 जनवरी, 1954 को प्रारम्भ किया गया।
1954 – Institution of the Bharat Ratna, India’s highest civilian award for exceptional service without distinction of race, occupation, position, or gender. The award was established by former President of India Rajendra Prasad.
1959 – The first lunar space shot, the unmanned Luna I, was launched by the Soviet Union. It passed within 4,600 miles of the moon before moving on to a solar orbit.
1973 – जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
2004 – NASA’s spacecraft Stardust collected dust grains from the comet Wild 2, and the cometary material was later revealed to contain the amino acid glycine, an essential building block of life.
2008 -चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।
2009 – भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

 

<><><> 

 

पुण्‍यतिथि

 

आज पुण्यतिथि है विट्ठल रामजी शिंदे की। वे महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और बड़े समाज सुधारकों में से एक थे। उनका सबसे बड़ा योगदान अस्पृश्यता को मिटाना तथा दलित वर्ग को बराबरी पर लाना था। ये विट्ठल रामजी शिंदे ही थे, जिनके प्रयास से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को अस्पृश्यता के प्रश्न को अपने राष्ट्रीय एजेंडे में शामिल करना पड़ा था। 1903 में इंग्लैण्ड से लौटने के बाद मुम्बई में विट्ठल रामजी शिंदे ने ‘यंग थीइस्ट यूनियन’ संस्था स्थापित की। संस्था के सदस्यों के लिए उन्होंने शर्तें रखीं थी कि वे मूर्तिपूजा और जाति-पांति की घृणा में विश्वास कभी नहीं करेंगे। वे प्रार्थना समाज में भी रहे। यद्यपि, बाद के दिनों में उनके कार्यों का उन्हीं के लोग विरोध करने लगे थे। विट्ठल रामजी शिंदे ने वर्ष 1905 में पूना के मिठनगंज पेठ में अछूतों के लिए रात्रि-स्कूल खोला था। अछूत जातियों के सामाजिक-धार्मिक सुधार के निमित्त ‘सोमवंशीय मित्र समाज’ की स्थापना की। प्रार्थना समाज की ओर से डिप्रेस्ड क्लासेस मिशन की स्थापना की गयी थी। विट्ठल रामजी शिंदे इसके महासचिव थे।

 

<><><> 

 

Guccio Giovanbattista Giacinto Dario Maria Gucci (26 March 1881 – 2 January 1953) was an Italian businessman and fashion designer and founder of the fashion house Gucci.Career In 1921, he founded the House of Gucci in Florence as a small family-owned leather shop. He began selling saddles, leather bags and other accessories to horsemen in the 1920s.During the 1930s League of Nations sanctions on Italy, which led to leather shortages, he innovated by developing a specially-woven hemp fabric from Naples. In 1938, Gucci expanded his business to a second location in Rome at the insistence of his son Aldo. His one-man business eventually turned into a family business when his sons joined the company. Aldo, the eldest son who joined in 1925, proved particularly innovative in developing new products, including the company’s first pigskin bag. In 1947, responding to post-war material scarcity, Gucci created the Bamboo Bag, using lightweight bamboo for handles, which became one of the brand’s signature designs. In 1951, Gucci opened their store in Milan. He wanted to keep the business small, and for nearly the entirety of his life, the company remained only in Italy. Two weeks before Guccio Gucci’s death, the New York Gucci boutique was opened by his sons Aldo, Rodolfo, and Vasco.

आज ही पुण्यतिथि है अन्नाराम सुदामा की। वे राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे। सुदामा ने राजस्थानी एवं हिन्दी में उपन्यास, कहानी, कविता, नाटक, निबंध, यात्रा संस्मरण, बाल साहित्य और अन्य विधाओं में 25 पुस्तकें लिखी है। इनका साहित्य अन्नाराम सुदामा समग्र के नाम से सात खण्डों में प्रकाशित किया जा रहा है। अकादमियों और संस्थाओं की ओर से इन्हें 11 पुरस्कार मिले हैं। उनकी साहित्यक रचनाएं विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठयक्रम में शामिल की गई है। इनकी सबसे प्रमुख रचना ‘मेवे रा रुंख’ है जिसके लिये इनको साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। मुख्य रचनाएँ- आंधी अर आस्था, मैवै रा रूंख (उपन्यास), पिरोळ में कुत्ती ब्याई (कविता), बंधती अंवळाई (नाटक) हैं। राजस्थानी भाषा और साहित्य को समृद्ध करने में जिन महान् रचनाकारों का योगदान है। उनमें अन्नाराम सुदामा का नाम बड़े आदर के साथ लिया जाता है।

Lillian Evelyn Gilbreth (née Moller; May 24, 1878 – January 2, 1972) was an American psychologist, industrial engineer, consultant, and educator who was an early pioneer in applying psychology to time-and-motion studies. She was described in the 1940s as “a genius in the art of living.”Gilbreth, one of the first female engineers to earn a Ph.D., is considered to be the first industrial/organizational psychologist. She and her husband, Frank Bunker Gilbreth, were efficiency experts who contributed to the study of industrial engineering, especially in the areas of motion study and human factors.Cheaper by the Dozen (1948) and Belles on Their Toes (1950), written by two of their children (Ernestine and Frank Jr.) tell the story of their family life and describe how time-and-motion studies were applied to the organization and daily activities of their large family. Both books were later made into feature films.

आज ही पुण्यतिथि है रमाकांत आचरेकर की। वे जाने माने क्रिकेट कोच थे और मुम्बई के शिवाजी पार्क में युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दिया करते थे। सचिन तेंदुलकर के अलावा रमाकांत आचरेकर विनोद कांबली, प्रवीण आम्रे, समीर दिघे और बलविंदर सिंह संधू के भी कोच रहे। वे बेहद सख्त कोच थे। इतने सख्त कि यदि उनका कोई प्रशिक्षु अच्छा भी खेले, तब भी मुश्किल से ही खुशी जाहिर करते थे। भारतीय क्रिकेट में उनके अतुलनीय योगदान को देखने हुए भारत सरकार ने उन्हें ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ भी प्रदान किया गया था। उन्हें ‘पद्म श्री’ से नवाजा गया। रमाकांत आचरेकर कहते थे कि “प्रैक्टिस कम करो, मैच ज्‍यादा खेलो, क्योंकि मैच खेलने से किसी भी खिलाड़ी के खेल में प्रतिस्‍पर्धा का भाव आता है और ऐसे माहौल में ही उसका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन सामने आता है”।

Roger Dean Miller Sr. (January 2, 1936 – October 25, 1992) was an American singer-songwriter, widely known for his honky-tonk-influenced novelty songs and his chart-topping country hits “King of the Road”, “Dang Me”, and “England Swings”.After growing up in Oklahoma and serving in the U.S. Army, Miller began his musical career as a songwriter in the late 1950s, writing such hits as “Billy Bayou” and “Home” for Jim Reeves and “Invitation to the Blues” for Ray Price. He later began a recording career and reached the peak of his fame in the mid-1960s, continuing to record and tour into the 1990s, charting his final top 20 country hit “Old Friends” with Price and Willie Nelson in 1982. He also wrote and performed several of the songs for the 1973 Disney animated film Robin Hood. Later in his life, he wrote the music and lyrics for the 1985 Tony Award−winning Broadway musical Big River, in which he played Pap Finn in 1986.Miller died from lung cancer in 1992 and was inducted into the Country Music Hall of Fame three years later. His songs continued to be recorded by other singers, with covers of “Tall, Tall Trees” by Alan Jackson and “Husbands and Wives” by Brooks & Dunn; both reached the number one spot on country charts in the 1990s. The Roger Miller Museum — now closed — in his home town of Erick, Oklahoma, was a tribute to Miller. 

 

<><><> 

 

आज ही पुण्यतिथि है राजेन्द्र शाह की। वे गुजराती भाषा साहित्यकार थे। इन्हें 2001 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राजेन्द्र शाह की साहित्य यात्रा 1933 में मुम्बई के विल्सन कॉलेज की पत्रिका ‘ विलसोनियन ‘ में प्रकाशित एक कविता के साथ शुरू हुई, लेकिन उनका पहला कविता संग्रह ‘ध्वनि’ इस पहली कविता के प्रकाशन के लगभग 18 वर्ष बाद प्रकाशित हुआ। इस पहले संग्रह ने ही गुजराती साहित्य की दुनिया में भारी हलचल पैदा कर दी। गेयता उनके काव्य शिल्प का प्रमुख गुण है और प्रेम, प्रकृति, ईश्वर, आधुनिक सभ्यता, राजनीति और ग्राम जीवन तक की सारी चिन्ताएं समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की गवाही देते हैं। उनकी कविताओं में रहस्यवाद के स्वर का उत्स विद्वत जन नरसी मेहता, कबीर और अखा जैसे महान् मध्यकालीन रचनाकारों में मानते हैं। सौंदर्य के अन्वेषी और उसके गायक शाह के अब तक 21 काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। रचनाकार राजेन्द्र शाह ने जयदेव, विद्यापति, जीवनानंद दास और बुद्धदेव बसु की अनेक कृतियों का गुजराती में अनुवाद भी किया है।  साहित्य अकादमी पुरस्कार (1964), ज्ञानपीठ पुरस्कार (2001.)

 

<><><> 

 

आज ही पुण्यतिथि है वसंत गोवारिकर की। वे जाने-माने भारतीय वैज्ञानिक थे। उन्हें भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में योगदान हेतु सन 1984 में पद्म श्री और 2008 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनके उल्लेखनीय योगदानों में से एक मानसून की सटीक भविष्यवाणी के लिए पहले स्वदेशी मौसम पूर्वानुमान मॉडल का विकास है। उनके नेतृत्व में इसका संचालन किया गया। डॉ. वसंत गोवारिकर 1973 में रसायन और सामग्री समूह के निदेशक बने और अंत में 1979 में केंद्र के निदेशक बने और 1985 तक उस पद पर बने रहे।

अनवर जलालपुरी

आज ही पुण्यतिथि है अनवर जलालपुरी की। वे ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे। उन्होंने हिन्दू धार्मिक ग्रंथ ‘श्रीमद्‌भागवत गीता’ का उर्दू शायरी में अनुवाद किया था। उर्दू दुनिया की नामचीन हस्तियों में शुमार अनवर जलालपुरी मुशायरों की निजामत के बादशाह थे। मुशायरों की जान माने जाने वाले अनवर जलालपुरी ने ‘राहरौ से रहनुमा तक’, ‘उर्दू शायरी में गीतांजलि’ तथा भगवद्गीता के उर्दू संस्करण ‘उर्दू शायरी में गीता’ पुस्तकें लिखीं, जिन्हें बेहद सराहा गया। उन्होंने ‘अकबर द ग्रेट’ धारावाहिक के संवाद भी लिखे थे। अनवर जलालपुरी का अहम कार्य ‘गीता’ को उर्दू शायरी में ढालने का है। ‘गीता’ के 701 श्लोकों को उन्होंने 1761 उर्दू अशआर में व्याख्यायित किया है।

Chandrashekhara Basavanneppa Kambara (born 2 January 1937) is a prominent Indian poet, playwright, folklorist, film director in Kannada language and the founder-vice-chancellor of Kannada University in Hampi also president of the Sahitya Akademi, country’s premier literary institution, after Vinayak Krishna Gokak (1983) and U.R. Ananthamurthy (1993). He is known for effective adaptation of the North Karnataka dialect of the Kannada language in his plays, and poems, in a similar style as in the works of D.R. Bendre. Kambara’s plays mainly revolve around folk or mythology interlinked with contemporary issues, inculcating modern lifestyle with his hard-hitting poems. He has become a pioneer of such literature. His contribution as a playwright is significant not only to Kannada theatre but also to the Indian theatre in general as he achieved a blend of the folk and the modern theatrical forms. He has been conferred with many prestigious awards including the Padma Bhushan in 2021, Jnanpith Award in 2011 for the year 2010, Sahitya Akademi Award, the Padma Shri by Government of India, Kabir Samman, Kalidas Samman and Pampa Award. After his retirement, Kambara was nominated as the Member of Karnataka Legislative Council, to which he made significant contributions through hisKatherine.

आज ही जयंती है जैनेन्द्र कुमार की। वे हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार, उपन्यासकार तथा निबंधकार थे। ये हिंदी उपन्यास के इतिहास में मनोविश्लेषणात्मक परंपरा के प्रवर्तक के रूप में मान्य हैं। जैनेन्द्र अपने पात्रों की सामान्यगति में सूक्ष्म संकेतों की निहिति की खोज करके उन्हें बड़े कौशल से प्रस्तुत करते हैं। उनके पात्रों की चारित्रिक विशेषताएँ इसी कारण से संयुक्त होकर उभरती हैं। जैनेन्द्र कुमार ने महात्मा गाँधी के साथ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के असहयोग आंदोलन में भाग लिया था। साहित्य अकादमी पुरस्कार (1966), पद्म भूषण (1971), साहित्य अकादमी फैलोशिप (1974) कहानी संग्रह ‘फाँसी’ (1929) ‘वातायन’ (1930) ‘नीलम देश की राजकन्या’ (1933) ‘एक रात’ (1934) ‘दो चिड़ियाँ’ (1935) ‘पाजेब’ (1942) ‘जयसंधि’ (1949) ‘जैनेन्द्र की कहानियाँ’ (सात भाग)

 

<><><> 

 

और अब समय हो रहा है श्रोताओं से अनुमति लेने का। फिर एक नयी मुलाक़ात के वायदे के साथ अनुमति दीजिए निखिल और अनीता को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं संपन्न करने की।
नमस्कार।

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

<><><>