Download
Mobile App

android apple
signal

January 1, 2025 9:45 AM

printer

Aaj Savere

सैर कर दुनिया की गाफिल, जिंदगानी फिर कहां,

जिंदगी गर कुछ रहीं तो ये जवानी फिर कहां।

 

मीर के कहे इस शेर में बेहद ज़रूरी संदेश है कि एक बार उम्र बीतने के बाद फिर सफ़र करना आसान नहीं रह जाता। एक ही ज़िंदगी है इसलिए ख़ूब यात्राएं करनी चाहिए।

 

आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें। वर्ष का अंत न तो अंत है, न ही शुरुआत, बल्कि यह ज्ञान की अनवरत प्रक्रिया है, जो अनुभव से पैदा होती है। जीवन का हर क्षण आपको विलक्षण सीख दे सकता है, बशर्ते आप तैयार हों। आईए इसी सकारात्मक विचारों के साथ कार्यक्रम की शुरूआत करते हैं ,मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी Subhadra Ramachandran.

 

HELLO FARHAT and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 1st of January. So, let us begin with the headlines first.

 

 

<><><> 

 

 

नया नववर्ष-समारोह 

 

दुनिया भर में लोगों ने नव वर्ष 2025 का स्वागत कल स्वागत किया। विश्‍व के विभिन्‍न शहरों में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप नव वर्ष का उत्‍साह देखा गया। न्यूजीलैंड का ऑकलैंड शहर नए साल की शुरुआत करने वाले दुनिया के पहले प्रमुख शहरों में से एक है, क्योंकि हजारों लोगों ने प्रतिष्ठित स्काई टॉवर पर शानदार आतिशबाजी का आनंद लिया।  आतिशबाजी ने रात के आसमान को रोशन कर दिया क्योंकि जश्न में हिस्सा लेने के लिए शहर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में भारी भीड़ जमा हुई।

  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में नई उम्मीदों, सपनों और आकांक्षाओं की शुभारंभ का प्रतीक है। अपने संदेश में उन्होंने लोगों से राष्ट्र को सर्वोपरि रखने के संकल्प के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखते हुए मजबूती से आगे बढ़ने को कहा। एक ट्वीट में श्री मोदी ने नए वर्ष में हर एक के लिए प्रसन्‍नता और स्‍वास्‍थ्‍य की शुभकामना की। 

 

 

<><><> 

 

 

Prime Minister Narendra Modi has remarked that the country is a powerhouse of talent, filled with innumerable inspiring life journeys showcasing innovation and courage. In a social media post yesterday, Mr. Modi cited an example of the Green Army and hailed their pioneering work as inspiration. 

 

The Green Army is a group of determined women in Deora in Varanasi, who raises awareness against drugs and gambling, celebrates the birth of every girl child like a festival and fights against dowry. The group’s journey began with the establishment of a slipper-making factory with the first pair of the slippers sent to the Prime Minister. Later, the group received a letter of appreciation from the Prime Minister where he expressed pride over the group.

 

 

<><><> 

 

 

इस वर्ष भारत के कानूनी ढांचे को आधुनिक और वैश्‍विक मानकों के अनुरूप बनाने के लिए कई महत्‍वपूर्ण विधायी सुधार किए गए या नए कानून बनाए गए। इन सुधारों का उद्देश्‍य पोत निर्माण, बैंकिंग, रेलवे, विमानन और अन्‍य क्षेत्रों को मजबूत करना है। वर्ष 2024 में शताब्‍दी पुराने कानूनों के स्‍थान पर कई नए विधेयक लाए गए या अधिनियमित किए गए। इनमें शामिल हैं- नये भारतीय आपराधिक कानून, 1934 के विमान अधिनियम के स्‍थान पर विधेयक और शताब्‍दी पुराना समुद्री माल ढुलाई अधिनियम 1925 के स्‍थान पर नया विधेयक। 

 

 

<><><> 

 

 

The total annual groundwater recharge in the country has increased by 15 Billion Cubic Meter substantially and extraction has declined by three Billion Cubic Meter in 2024. Union Jal Shakti Minister C R Patil yesterday released the Dynamic Ground Water Resource Assessment Report for the year 2024. According to reports the total annual groundwater recharge has been assessed as over 446 Billion Cubic Meter. The annual groundwater extraction for all uses is over 245 Billion Cubic Meter. 

 

 

<><><> 

 

 

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार इस साल नवंबर में देश के प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन में वार्षिक आधार पर चार दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार सीमेंट, कोयला, इस्पात, बिजली, रिफाइनरी उत्पाद और उर्वरक के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।

 

 

<><><> 

 

 

The Central Government has launched several policies and programs aimed at fostering innovation, skill development, entrepreneurship, and technological growth to empower the country’s youth. In the last ten years, the Narendra Modi government has propelled a new wave of opportunities for India’s youth. Our correspondent reports that in the first 100 days of the third term of the Modi Government, appointment letters have been issued to over 15 thousand youth for government jobs.

 

 

<><><> 

 

 

Zimbabwe’s President Emmerson Mnangagwa has signed a new law ending the death penalty in the country. The move follows a recent vote in parliament to scrap capital punishment. Although Zimbabwe hasn’t executed anyone since 2005, courts continued to issue death sentences for serious crimes like murder. Zimbabwe’s Minister of Justice Mr. Ziyambi Ziyambi called the change a sign of Zimbabwe’s commitment to justice and humanity. 

 

 

<><><> 

 

 

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के लिए सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण का 18वां संस्करण कल लुंबिनी के रूपन्देही में शुरू हुआ। इस बटालियन-स्तरीय संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्‍य कठिन परिस्थितियों में आतंकवाद का मुकाबला, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार शांति मिशन की स्थापना, आपदा प्रबंधन और राहत कार्य, आंतरिक क्षमता निर्माण और पर्यावरण संरक्षण है। दो सप्ताह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में नेपाल की सेना की श्रीजंग बटालियन और भारतीय सेना की 11वीं गोरखा राइफल शामिल होंगी। इससे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध, आपसी विश्वास और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे। 

 

 

<><><> 

 

 

Akashvani News brings you glimpses of 2024. Today, we take a look at the key initiatives and achievements of the Ministry of New and Renewable Energy. The government continued its remarkable journey toward transforming India’s energy landscape in 2024. This progress is in line with India’s commitment to achieving its 500 Giga Watt of non-fossil fuel energy in line with the Panchamrit goals set by Prime Minister Narendra Modi. More from our correspondent.

               

“India crossed the 200 Giga Watt milestone of total installed Renewable Energy capacity in September 2024, marking a 14 per cent increase compared to the previous year. In February 2024, the government launched the PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana to install  rooftop solar panels in one crore households. India’s cumulative installed solar energy capacity has reached over 94 GigaWatt. The National Green Hydrogen Mission with an outlay of 600 crore rupees was also launched to reduce fossil fuel imports by one lakh crore and cut carbon emissions by five Million Metric Tonnes by 2030. This mission aims to position India as a global hub for green hydrogen production and export, creating over 6 lakh jobs and attracting investments worth 8 lakh crore rupees by 2030. Pallavi Parmar, Akashvani News, Delhi.”

 

 

<><><> 

 

 

The Met Department had reported that Chennai City recorded 108 cm rainfall this year, crossing 100 cm for the fifth time  in the last ten years  during the October to December North East Monsoon season. Addressing the presspersons in chennai, Dr S Balachandran , Head of Regional Met chennai said Tamil Nadu received 118 cm total rainfall this year ,14 cm more than the last year. All districts except Tuticurin and Nilgiris received excess rainfall this year, he added. 

 

 

<><><> 

 

 

Chennai Police had seized over 17 kg of Methamphetamine drug at chennai and held 10 people connected with supplying the drug.The Anti Narcotics Intelligence unit of the Greater chennai police initially confiscated 1.5 kg by arresting two persons in Redhills area in suburban chennai. Acting on the information from the arrested, the team seized 15.5 kg more from the same area and arrested 8 more. 

 

 

<><><> 

 

 

दिल्‍ली नगर निगम- डीडीए के दो सौ 97 कर्मचारी सेवानिवृत्‍त हुए। इस अवसर पर दिल्‍ली नगर निगम के मुख्‍यालय स्थित सिविक सेंटर सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्‍यालय से छह और अस्‍पताल प्रशासन से सात कर्मचारी सेवानिवृत्‍त हुए। इसके अलावा सभी क्षेत्रों के उपायुक्‍तों ने भी अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में सेवानिवृत्‍त हुए कर्मचारियों को भविष्‍य के लिए शुभकामनाओं के साथ-साथ सुखमय जीवन की कामना करते हुए पौधे भेंट किए गए।    

 

 

<><><> 

 

 

आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा घोषित पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू हो गया है। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी ने कल करोलबाग के गुरुद्वारा संत सुजान सिंह महाराज से ग्रंथियों का रजिस्ट्रेशन की इसकी शुरुआत की। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अगर दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तो दिल्‍ली सरकार इस योजना के तहत हर महीने 18,000 रुपए की सम्मान राशि दिल्ली के हर ग्रंथी-पुजारी को देगी। उन्‍होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि ग्रंथियों और पुजारियों की देखरेख करे। 

 

वहीं दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पलटवार करते हुए कहा है कि दिल्ली के मंदिर पुजारी भलीभांति जानते है की भाजपा ही उनकी अपनी पार्टी है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा हमेशा पुजारियों के दुख सुख में शामिल रही है।

 

 

<><><> 

 

 

As Bengaluru bid farewell to 2024, the city came alive with vibrant energy and celebration. Streets transformed into bustling hubs of festivity as revellers from all walks of life gathered to welcome 2025 in style.

Crowds thronged popular spots like MG Road, causing extensive queues and overcrowding, while thousands more celebrated in neighbourhoods like Koramangala, Indiranagar, Whitefield, and Kalyan Nagar. Festivities carried on enthusiastically well past 1 am.

At midnight, jubilant cheers of “Happy New Year” echoed across the city, as people embraced the spirit of celebration with warm hugs and enthusiastic high-fives, marking a joyous start to 2025.

 

 

<><><> 

 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नए साल की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं और प्रगतिशील, गतिशील महाराष्ट्र के लिए एकजुट प्रयास करने का आह्वान किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के मजदूर और किसान इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने आगे कामना की कि नया साल महाराष्ट्र के लोगों के लिए खुशी, समृद्धि और संतुष्टि लेकर आए।

 

 

<><><> 

 

 

The Anti-Corruption Bureau (ACB) of Telangana state registered a total of 152 cases, in which 223 accused were arrested in the year 2024. The department also obtained 105 sanctions for prosecution orders from the Government and filed a charge sheet. An official release stated that the ACB achieved a conviction rate of 64 per cent during the year. It also said that out of these 152 cases, 129 were trap cases involving the arrest of 200 accused, 11 were Disproportionate Assets cases against Government Servants, and 12 other cases of Criminal misconduct by Government Servants in which 18 accused were arrested.

 

 

<><><> 

 

 

 पश्चिम बंगाल के लोगों ने नए साल का स्वागत सकारात्मकता के साथ किया है।  हर जगह आम लोग बड़ी संख्या में और समूहों में इकट्ठा हो रहे हैं। शहर के पर्यटन स्थलों पर भी नववर्ष पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी, इसके लिए विक्टोरिया, अलीपुर चिड़ियाघर, इंडियन म्युजियम, बिड़ला प्लेनेटोरियम के साथ कालीघाट एवं दक्षिणेश्वर में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इन जगहों पर सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये गये हैं।

देश और दुनिया में 1 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं।

 

 

<><><> 

 

 

Moving on to the world of sports, West Bengal clinched Santosh Trophy, defeating Kerala 1-nil in the final at Gachibowli Stadiumm A report:

 

In football, West Bengal claimed their 33rd Santosh Trophy title, ending a seven-year drought with a thrilling 1-nil victory over Kerala at Gachibowli Stadium yesterday. Robi Hansda scored the decisive goal in the 90+4th minute, capitalizing on a header from Manotos Maji. Hansda’s stellar performance earned him Player of the Match and Player of the Tournament honors. Moving to the world of hockey, the Hyderabad Toofans edged out the Delhi SG Pipers 5-4 in a nail-biting shootout after a 2-2 draw in the Hockey India League at Rourkela. Amandeep Lakra and Gonzalo Peillat scored early for Hyderabad, while Dilraj Singh and Gareth Furlong brought Delhi back. The shootout saw Hyderabad hold their nerves to secure a bonus point. And tonight, Shrachi Rarh Bengal Tigers will take on Team Gonasika in Rourkela this evening. The match is scheduled to begin at 8:15 PM. With Reports From Mayur Jain this is Anmol Solomon Sunny, AKASHVANI NEWS, DELHI

 

 

<><><> 

 

 

Chennai is expected to have a Generally cloudy sky with MIST in the morning. The minimum temperature was 24 degree Celsius and maximum will be around 30 degree.

Bengaluru is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 18 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.

Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 19 degree and a maximum of 30 degree Celsius.

 

 

<><><> 

 

 

महानगरों का मौसम

 

दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मुम्बई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

कोलकाता में मौसम साफ रहने का अनुमान। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

 

 

<><><> 

 

 

⦁ 1972 में आज ही के दिन बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया था।

⦁ 46 BC, Julius Caesar introduced the Julian calendar while establishing January 1 as the start of the New Year. This change honored Janus who is the Roman God of beginnings following whom the month of January is named. In spite of this reform, the acceptance of January 1 as New Year’s Day was not at all immediate or universal, much later in  Gregory the 13 th who was the pope from 1572 to 1575  set the Gregorian calender that came into force in 1582.

1971 में 1 जनवरी को ही टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया था।

1880 में 1 जनवरी के दिन ही भारत में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई थी।

⦁ 1502 – Portuguese explorers landed at Guanabara Bay on the coast of South America and named it Rio de Janeiro (River of January). Rio de Janeiro is currently Brazil’s second largest city.

⦁ 1664- Shivaji assumed royal title. After his crowning, Shivaji assumed the title of Chhatrapati. The royal title of Chhatrapati was used in the Indian subcontinent. Chhatra means umbrella and pati means leader/lord.

⦁ 1801 – Ireland was added to Great Britain by an Act of Union thus creating the United Kingdom of Great Britain and Ireland.

  In 1818, English author Mary Shelly’s classic gothic horror novel Frankenstein was published.

⦁ 1858 -Publication of Marathi newspaper ‘Gyanoday’.

⦁ 1862 में आज ही के दिन भारतीय दंड संहिता लागू किया गया था।

⦁ 1995 में 1 जनवरी को ही विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया था।

⦁ 1971 में 1 जनवरी को ही टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया था।

⦁ 1874- The first women magazine “Bola Bodhini” was published.

⦁ 1892 – Ellis Island in New York Harbor opened. Over 20 million new arrivals to America were processed until its closing in 1954.

⦁ On this day in 2002 the euro, the monetary unit of the European Union, was introduced with the issuance of both currency and coins, and by March 2002 it was the sole legal tender of participating member states.

⦁ 1901 – The Commonwealth of Australia was founded as six former British colonies became six states with Edmund Barton as the first prime minister.

⦁ 1915– Mahatma Gandhi was awarded the Kesar-e-Hind by the Viceroy for his work in South Africa.

⦁ 1966-Simon & Garfunkel reunite after a reworked version of their song “The Sound Of Silence” hits #1 in the US.

⦁ In 1972- Coordinated Universal Time (UTC) was adopted worldwide. UTC is determined from six primary atomic clocks that are coordinated by the International Bureau of Weights and Measures located in France.

⦁ 1985 Doordarshan starts Malayalam telecast from Trivandrum.

⦁ 1988 On the New Year Day, Maharashtra became the first state to launch a public campaign against smoking.

और अब याद करते हैं कुछ जानमानी हस्तियों को-

 

संपूर्णानन्द 

प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, कुशल राजनीतिज्ञ एवं बेहतरीन साहित्यकार डॉ० संपूर्णानन्द गंभीर विचारक और प्रौढ़ लेखक थे। इनकी रंचनाओं में इनके व्यक्तित्व एवं पाण्डित्य की स्पष्ट छाप है। इन्होंने उच्च कोटि के साहित्य का निर्माण किया है।डॉ० सम्पूर्णानन्द जी स्वभाव से गम्भीर थे। उन्होंने गम्भीर विषयों पर ही लेखनी चलाई। अतः उनकी भाषा भी गम्भीर, संस्कृतनिष्ठ, शुद्ध खड़ी बोली हिन्दी है। भाषा में प्रवाह है और वह विषय के अनुसार परिवर्तनशील है। मुहावरों और कहावतों का प्रयोग उन्होंने बहुत कम किया है। कहीं-कहीं भावाभिव्यक्ति में ‘धर्म संकट में पड़ना’ जैसे सामान्य मुहावरों कां प्रयोग मिल जाता है । 

 

 

<><><> 

 

 

1894  As broadcasters even before we begin a radio show  we announce the frequencies  and these radio waves  are usually measured in kilohertz (kHz) or megahertz (MHz)   today we remember the man who made this happen …… Heinrich Hertz, German physicist who first proved the existence of electromagnetic waves and the unit of frequency was named after him. Hailing from Hamburg Germany  Heinrich Hertz received his Phd in the year 1880 and then he began his studies of Maxwell’s electromagnetic theory. While teaching at Physics at a polytechnic he he produced electromagnetic waves in the laboratory and measured their length and velocity These  electromagnetic waves were called Hertzian and, later,  they called it radio  waves  so now broadcasters say this every time they are opening a radio programme even before they greet the listeners  today marks the death anniversary of Hertz who is also called the father of Frequencies..

 

 

<><><> 

 

 

From german physicist to our own Physicist   and also a mathematician  satyendra nath bose a genius who had collaborated with Albert Einstein in developing a theory regarding the gaslike qualities of electromagnetic radiation…  Born on January 1, 1894 in Kolkata, , Bose was a multifaceted genius who worked in diverse fields such as chemistry, biology, soil science, mineralogy, philosophy, fine arts, archaeology, literature, and languages.   One big feather in his cap was his collaboration with the great Albert Einstein wherein  the pair predicted the existence of a new phenomenon, dubbed “Bose–Einstein condensation” Bose strongly felt that it was duty to present science to the common man in his own language. For popularizing science, Bose wrote in Bengali.. Called the Father of the God particle Bose was conferred with the Padma Vibhushan award in 1954 Rabindranath Tagore dedicated his only book on science – Vishwa Parichay to Satyendra Nath bose..  

 

 

<><><> 

 

 

महादेव हरिभाई देसाई (अंग्रेज़ी: Mahadev Haribhai Desai, जन्म- 1 जनवरी, 1892; मृत्यु- 15 अगस्त, 1942) एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे। वे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के विश्वसनीय सचिव थे महादेव देसाई ने चंपारन सत्याग्रह, बारदोली सत्याग्रह और नमक सत्याग्रह में भाग लिया और इसी दौरान वह गिरफ्तार किए गए।महादेव भाई का सबसे बड़ा योगदान है- ‘महादेव भाई की डायरी’, 8 खंडों में प्रकाशित इस डायरी में उन्होंने गांधीजी के नित्य प्रति के क्रिया कलापों का अधिकारिक वर्णन प्रस्तुत किया है। इसका प्रकाशन महादेव भाई की मृत्यु के बाद हुआ। महादेव देसाई के बारे में गांधी जी का कहना था कि जितना काम अकेले महादेव कर लेते हैं, आधे दर्जन सचिव होते, तब भी उतना काम नहीं कर सकते थे।

 

 

<><><> 

 

 

Our tributes to  Sir Edwin Lutyens, a renowned British architect, celebrated for his masterful blend of function and artistry. Lutyens studied architecture at South Kensington School of Art, London, from 1885 to 1887. After college he joined the Ernest George and Harold Peto architectural practice His prolific career spanned an array of country houses, commercial buildings, monuments all over England and europe and his crowning achievement, Rashtrapati Bhawan  followed by parliament house and several government offices and India gate in New Delhi. Called Lutyens Delhi  his influence deeply resonates throughout New Delhi, one of the most successful planned cities of the 20th century. lutyens passed away from cancer 1st January  1944, leaving behind a legacy as one of the great architects and craftsmen of his time.

 

 

<><><> 

 

 

राहत इंदौरी

 

रोज़ तारों को नुमाइश में ख़लल पड़ता है

चाँद पागल है अँधेरे में निकल पड़ता है

एक दीवाना मुसाफ़िर है मिरी आँखों में

वक़्त-बे-वक़्त ठहर जाता है चल पड़ता है

ये शेर है जाने माने शायर राहत इंदौरी का। 

 

डा, राहत इंदौरी उर्दू तहज़ीब के ऐसे वटवृक्ष थे जिसकी छाया में कई नवांकुर शायर और कवि बैठे हैं, जिन्होंने उस वृक्ष की छाया महसूस की है। लंबे अरसे से श्रोताओं के दिल पर राज करने वाले राहत की शायरी में हिंदुस्तानी तहज़ीब का नारा बुलंद था। कहते हैं शायरी और ग़ज़ल इशारे का आर्ट है, राहत इंदौरी इस कला के फनकार थे। वे कहते थे कि मेरा शहर अगर जल रहा है और मैं कोई रोमांटिक ग़ज़ल गा रहा हूं तो अपने फ़न, देश, वक़्त सभी से दगा कर रहा हूं। कोरोना महामारी के समय इस वृक्ष की छांव को अदब से छीन लिया गया। 

 

आसमां ओढ़ के सोए हैं खुले मैदां में 

अपनी ये छत किसी दीवार की मोहताज नहीं 

हमसे पहले भी मुसाफ़िर की गुज़रे होंगे 

कम से कम राह का पत्थर तो हटाते जाते 

 

 

<><><> 

 

 

Death anniversary of the legendary Hank Williams American singer, songwriter, and guitarist who in the 1950s arguably became country music’s first superstar. Williams began playing the guitar at age 8. He made his radio debut at age 13; formed his first band, Hank Williams and his Drifting Cowboys, at age 14; and early on began wearing the cowboy hats and western clothing that became a part of him.. soon the entire country and western artists followed suit .. now one will not see a country musician without his cowboy hat and boots.An immensely talented songwriter and an impassioned vocalist, he also experienced great crossover success in the popular music market. In 2010 the Pulitzer Prize board awarded Williams a special citation for “his craftsmanship as a songwriter who expressed universal feelings with poignant simplicity and played a pivotal role in transforming country music into a major musical and cultural force in American life. Sadly he died young at 29years of age this day way back in 1953

 

 

<><><> 

 

 

अद्वैत मल्लबर्मन (अंग्रेज़ी: Advaita Mallabarmana, जन्म: 1 जनवरी, 1914 – मृत्यु: 16 अप्रॅल, 1951) बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक थे। इनके द्वारा रचित बांग्ला उपन्यास ‘तितास एकटि नदीर नाम’ बहुत प्रसिद्ध हुआ। अपनी जीविका के लिए उन्होंने कई जगहों पर काम किया, जैसे-1934-35 में त्रिपुरा हित-साधिनी सभा के मुख-पत्र में पत्रकारिता। 1935 में प्रेमेन्द्र मित्र के संपादन में निकलने वाली पत्रिका ‘नवशक्ति’ से जुड़ाव। 1938 में श्री सागरमय घोष उनके सहायक बनकर आए और उन्हें 35 रुपए वेतन पर संपादक का पद मिला, लेकिन इनके मन में तो तितास बसी थी। तितास किनारे के जीवन की अनेक छवियाँ उनकी रचनाओं में प्रतिबिम्बित होने लगीं थीं। इनकी आरम्भिक रचनाएँ नवशक्ति में छपीं, पर 1941 में यह पत्रिका बन्द हो गई। 

 

 

<><><> 

 

 

1864 Birth anniversary Alfred Stieglitz, American photographer who played a pioneer role in making photography and accepted art form and is now considered the father of modern photography,,, In 1902, Stieglitz founded Photo-Secession, a radical and controversial movement that was influential in promoting photography as a fine art. For this group, photography was viewed not just as a documenting tool, but as a new way of expression and creation, whereby an image could be manipulated to achieve a subjective vision.

 

 

<><><> 

 

 

1879 Birth anniversary of E.M. Forster, British novelist  well known for his books A Passage to India and Howards End…Forster began writing A Passage to India in 1913, just after his first visit to India. The novel was not revised and completed, however, until well after World War I and his second stay in India, in 1921, when he served as a private secretary to the Maharajah of Dewas State Senior. And ofcourse he is famous for his other novels a room with a view written in 1908  and howards end 1910…

 

 

<><><> 

 

 

विश्वनाथ नाना पाटेकर (अंग्रेज़ी: Vishwanath Nana Patekar, जन्म: 1 जनवरी, 1951, मुरुड-जंजिरा, महाराष्ट्र) भारतीय फ़िल्‍म अभिनेता के साथ-साथ लेखक और फ़िल्‍म निर्माता भी हैं। नाना पाटेकर कई संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा भी कर रहे हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ खलनायक की श्रेणी में फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड जीतने वाले वे एकमात्र अभिनेता है। उनके अभिनय के सभी कायल हैं और यही कारण है कि उन्‍हें आज तक कई बार राष्‍ट्रीय फ़िल्‍म पुरस्‍कार और फ़िल्‍मफेयर पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा चुका है। उन्‍हें पद्म श्री सम्‍मान भी मिल चुका है। वे इंडस्‍ट्री में अपने डॉयलाग को बोलने की स्‍टाइल को लेकर काफी मशहूर हैं।

 

असरानी (अंग्रेज़ी: Asrani, जन्म- 1 जनवरी, 1941, जयपुर, राजस्थान) भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता हैं। उनकी असली पहचान अपने समय की सुपरहिट फ़िल्म ‘शोले’ में निभाए गये उस पुलिस अधिकारी के किरदार के रूप में अधिक है, जो खुद को अंग्रेज़ों के जमाने का जेलर बताने में गौरव महसूस करता है। लगभग सभी बड़े अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ काम कर चुके असरानी लंबे समय से आज भी दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में इसलिए सफल हैं, क्योंकि उनके काम में हमेशा नयापन रहता है। वह बहुत ज्यादा फ़िल्में नहीं करते, लेकिन जो भी करते हैं वह यादगार रहती हैं।

 

 

<><><> 

 

 

1942 birthday of  Country” Joe McDonald, American rock singer and guitarist lead singer of the 1960s psychedelic rock group Country Joe and the Fish. McDonald has recorded 33 albums and has written hundreds of songs over a career spanning 40 years also  he has performed in all the major venues in the US  the Fillmore, the Monterey Pop Festival, and both the original and 1979 reunion Woodstock Festivals.

 

American jazz saxophonist and composer  Chris Potter celebrates his birthday today  Tenor saxophonist Chris Potter remains one of the most impressive jazz musicians to have emerged in the last 30 years.  Blessed with awe-inspiring instrumental technique, no doubt honed through solid training and practice sessions, he emerged as a young prodigy in the early 1990s.

 

Birthday of  Italian American actor  Frank Langella….A stage and screen actor of extreme versatility, Frank Langella won acclaim on the New York stage in “Seascape” and followed it up with the title role in the Edward Gorey production of “Dracula”. He repeated the role for the screen in Dracula (1979) and became an international star ..he also played the role of skeletor in masters of the universe .. langella turns 87  today.

 

 

<><><> 

 

 

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

 

<><><>