Download
Mobile App

android apple
signal

December 31, 2024 8:24 AM

printer

Aaj Savere

जिन्‍दगी बहुत छोटी है…इसे ऐसे लोगों के साथ बिताएं, जो आपको हसाएं, खुश रखें और आपको महसूस कराएं कि आप उनके लिए कितने जरूरी हैं। इसी सुविचार के साथ आकाशवाणी के एफ.एम. गोल्ड पर शुरू करते हैं आज सवेरे कार्यक्रम की। कार्यक्रम में हम एक बार फिर हाजिर हैं देश-दुनिया के अब तक के समाचार और वो सभी जानकारी जिनका आप से है सरोकार। नमस्‍कार, सुप्रभात। आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूं मुकेश कुमार और मेरे साथ हैं- मेरी सहयोगी शगुन चोपड़ा। शगुन आपको भी मेरा नमस्कार।

Hello MUKESH and welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 31st of December. So, let us begin with the headlines first.

 

<><><> 

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने कल रात स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट- स्पेडेक्स मिशन का सफल प्रक्षेपण किया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो के पीएसएलवी-सी60 रॉकेट को दो अंतरिक्षयानों के साथ प्रक्षेपित किया गया। इससे अंतरिक्ष में डॉकिंग के प्रदर्शन में सहायता मिलेगी। पीएसएलवी-सी60 रॉकेट ने एसडीएक्‍स-01 यानी चेज़र और एसडीएक्‍स-02 यानी टारगेट के नाम के दो उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में सफलतापूर्वक स्‍थापित कर दिया। यह दोनों उपग्रह अगले दस दिनों में अंतरिक्ष में डॉकिंग करने के लिए आगे बढ़ाए जाएंगे। स्पेडेक्स मिशन का लक्ष्य अंतरिक्ष में डॉकिंग की क्षमता की उन्नत प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करना है जो चंद्र अभियान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसे भविष्य के कार्यक्रमों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो के अध्‍यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि दोनों उपग्रहों के पैनल सफलतापूर्वक तैनात कर दिए गए हैं। दोनों उपग्रह 20 किलोमीटर की यात्रा करेंगे और फिर डॉकिंग प्रक्रिया शुरू होगी जब दोनों उपग्रह करीब आएंगे और अंतरिक्ष में एक साथ डॉक करेंगे।

 

<><><> 

 

The 18th edition of the India-Nepal military exercise ‘Suryakiran’ will begin at Saljhandi of Rupandehi in Nepal today. The battalion-level joint military exercise focuses on jungle warfare, counter terrorism in difficult geography, and humanitarian aid in disaster management among others.

The 11th Gorkha Rifle of the Indian Army and Sri Jung Battalion of the Nepali Army are taking part in the two-week-long training. The joint military training is expected to foster professional collaboration, friendly relations and trust between India and Nepal. The previous edition of the joint exercise was held in Pithoragarh, last year.

 

<><><> 

 

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने विवाद से विश्वास योजना की समय सीमा समयसीमा अगले वर्ष 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। इससे करदाताओं को योजना में निर्दिष्ट देय राशि निर्धारित करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। बजट में घोषित योजना का उद्देश्य करदाताओं को आयकर विभाग के साथ विवादों को सुलझाने में सहायता करना है। इससे करदाताओं को विवादित राशि का भुगतान करके अपनी बकाया कर देनदारियों का निपटान करने में सहायता मिलेगी।

 

<><><> 

 

The Railways will run three thousand special trains during the Maha Kumbh Mela 2025, out of which 560 trains will operate on ring rail. The Maha Kumbh will be held from 13th January to 26th February in Prayagraj, Uttar Pradesh. General Manager of North Central Railway Upendra Chandra Joshi told reporters that a total of 560 ticketing points are being made available at nine railway stations in Prayagraj. These are Prayagraj Junction, Subedarganj, Naini, Prayagraj Chheoki, Prayag Junction, Phaphamau, Prayagraj Rambagh, Prayagraj Sangam and Jhunsi, beside in the fair area. He informed that about 10 lakh tickets can be distributed from these counters per day. In view of the Maha Kumbh Mela, Railways has now started the facility of issuing railway tickets 15 days in advance.

 

<><><> 

 

बेंगलुरू के विशेष न्यायालय ने एक बांग्लादेशी आतंकवादी को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। डकैती, षडयंत्र और धन जमा करने के साथ-साथ हथियारों की खरीद के मामलों में दोषी जाहिदुल इस्लाम उर्फ कौसर पर 57 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जांच में पता चला है कि बांग्लादेश में सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद वह भाग कर भारत आ गया था। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण न्यायालय ने बोधगया में 2018 में और बर्दवान में 2014 में हुए बम धमाकों सहित भारत में बांग्लादेश के जमात उल मुजाहिदीन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के मामलों की जांच में उसकी भूमिका साबित होने के बाद सजा का आदेश दिया। इसके साथ ही इन मामलों में कुल 11 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। एनआईए ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

 

<><><> 

 

In Madhya Pradesh, in line with Prime Minister Narendra Modi’s mantra of ‘waste to gold’, various products are being made from the waste material coming out of the fields. Among these products, the most prominent is the Burhanpur cap made from the waste of banana crop, which is not only loved by Indians but now its demand has increased online in foreign countries as well.

“The demand for the caps made from banana fibers of Burhanpur district is also increasing rapidly in foreign countries. So far 10 caps have been sent to London while 10 caps will also be sent to South Africa. These caps look very attractive. The price of these caps ranges from 1100 to 1200 rupees. Anusuiya Chauhan, who makes caps from banana fibers, says that she is earning a good income.

Burhanpur Collector Bhavya Mittal said that the district administration is also launching a banana crop website to sell products made from banana fibers.

Banana is grown in about 25 thousand hectares in Burhanpur district. The demand for banana powder made from bananas and full of physical nutrition is also increasing rapidly. With Ganesh Baviskar from Burhanpur, Sanjeev Sharma, Akashvani News, Bhopal.”

 

<><><> 

 

Cold wave conditions continue to sweep North India with temperatures plummeting across several states. As per India Meteorological Department (IMD), cold wave conditions will continue in Jammu & Kashmir, Himachal Pradesh, Uttar Pradesh and Madhya Pradesh during next two days. IMD has also predicted cold day conditions in Haryana and Chandigarh today, and in West Uttar Pradesh and Madhya Pradesh till tomorrow.

 

<><><> 

 

 

चेन्नई, हैदराबाद और बैंगलुरू के समाचार-

The Chennai Women’s Court has sentenced Sathish to death in the case of killing a college student Sathyapriya by pushing her in front of the train at Parangimalai railway station in 2022. Judge Sridevi has issued an order to this effect yesterday. Considering the seriousness of the crime, it has been mentioned in the judgment that along with the death sentence a fine of 25 thousand rupees, 3 years imprisonment under the Prevention of Violence against Women Act, and a fine of 10 thousand rupees will be imposed.

 

<><><> 

 

Chief Minister of Tamilnadu M.K Stalin has launched the expansion of Pudhumai Penn scheme to benefit female students of government-aided schools in Thoothukudi yesterday. It would ensure monthly assistance of Rs.1000. Initially the scheme was introduced for female college students who completed Classes VI to XII in government schools, the Pudhumai Penn scheme aimed to increase enrolment in higher education. Under this extended initiative, eligible students will receive a monthly scholarship of Rs 1,000.

 

<><><> 

 

मुंबई पुलिस नववर्ष की पूर्व संध्या पर चौदह हजार से अधिक कर्मियों को तैनात कर व्यापक सुरक्षा प्रबंध करेगी। आठ अतिरिक्त आयुक्त, 29 उपायुक्त, 53 सहायक आयुक्त, दो हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और हज़ारों पुलिस कर्मियों को करीब 12 प्रमुख स्थानों पर आज तैनात किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य रिजर्व पुलिस बल, त्वरित प्रतिक्रिया दल, बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड, दंगा नियंत्रण पुलिस और होम गार्ड की प्लाटून सहित विशेष इकाइयाँ भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहायता करेंगी।

 

<><><> 

 

बढ़ती भीड़ को देखते हुए बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई और ट्रांसपोर्ट नए साल की पूर्व संध्या पर 25 अतिरिक्त बसें चलाएगा। ये बसें गेटवे ऑफ इंडिया, जुहू चौपाटी, गोराई जैसे लोकप्रिय स्थलों पर जाने वाले लोगों के लिए चलाई जाएंगी। बसें आज सुबह 10 बजे से कल प्रातः 3 बजे तक चलेंगी तथा प्रत्येक 45 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबंधित अधिकारियों से ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ योजना को भावना और शब्द दोनों के साथ लागू करने को कहा है। मुंबई में कल राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में श्री फडणवीस ने अधिकारियों से स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने पर ध्यान केंद्रित करने और ईकेवाईसी प्रमाणीकरण का उपयोग करके छूटे हुए नामों को शामिल करने तथा मृतक लोगों के नाम हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए कहा।

 

<><><> 

 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के परिवहन विभाग से सड़क सुरक्षा, इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र को बढ़ावा देने और 15 साल पुराने वाहनों को हटाने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। श्री फडणवीस ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हथकरघा बुनकरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और शहरी हाटों की स्थापना करने का भी सुझाव दिया।

 

<><><> 

 

In a statement issued by Chief Minister Siddaramaiah , appeals to all individuals involved in Naxal activities to surrender and reintegrate into the mainstream. He has assured that if the Naxals are willing to engage in dialogue to rejoin the mainstream, the Government will welcome such efforts within the legal framework and approach the process with empathy. The statement further says that sporadic incidents of Naxal activity have been reported in the Malnad region over the past two decades, resulting in violence and loss of life. Such sporadic incidents have caused deaths of innocent civilians, police personnel and naxals themselves.

The statement has called upon naxals in Karnataka to surrender completely and reintegrate into the mainstream. Saying that the government has already formulated a surrender policy for Naxals, the Chief Minister has assured that this policy will further be simplified and implemented effectively. The policy mandates that the naxals who surrender will be offered financial assistance and will be imparted skills training along with comprehensive rehabilitation measures.

 

<><><> 

 

कोलकाता महानगर की खबरें

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके नेतृत्व में 2019 और 2024 में दो लोकसभा चुनाव और 2021 में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इसके अलावा लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुछ उपचुनाव भी हुए। राज्य सरकार इस पद के लिए भारतीय चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार योग्य आईएएस अधिकारियों के नाम भेजेगी।

 

<><><> 

 

In Hyderabad, the Traffic Police in Rachakonda police commissionerate has officially introduced Body Worn Cameras for its officers aiming at modernising traffic enforcement and fostering greater trust between law enforcement and the public. These BWCs will be worn by traffic officers while on duty, recording their interactions with the public. This initiative is designed to provide an objective record of events, significantly reducing the potential for disputes and complaints. Rachakonda Police Commissioner G Sudheer Babu distributed the BWCs yesterday to inspectors and sub-inspectors. He said the introduction of BWCs is a landmark step in their efforts to modernise traffic enforcement and foster greater trust between the police and the public.

 

<><><> 

 

दिल्ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्‍यमंत्री आतिशी को अस्थायी मुख्यमंत्री कहने को लेकर आपत्ति जताई है। उन्‍होंने इस विषय पर सुश्री आतिशी को एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्‍होंने कहा कि अरविन्‍द केजरीवाल द्वारा मीडिया में सुश्री आतिशी को सार्वजनिक रूप से अस्‍थायी मुख्‍यमंत्री घोषित करना अपमानजनक था। उपराज्‍यपाल ने अरविन्‍द केजरीवाल द्वारा घोषित महिला सम्‍मान योजना को रेखांकित करते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री की उपस्थिति में इस तरह की घोषणाएं करने से मुख्‍यमंत्री के पद की गरिमा धूमिल हुई है।

 

<><><> 

 

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्माण और अन्य श्रमिकों, पीएम-विश्वकर्मा तथा पीएम-एस.वी.निधि योजना के लाभार्थियों, ऑटो चालकों, कैब चालकों, महिलाओं, एससी/एसटी श्रेणियों, भूतपूर्व सैनिकों, वीरता पुरस्कार विजेताओं और दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष आवास योजना को मंजूरी दी। इस योजना के अंतर्गत नरेला, सिरसपुर और लोकनायकपुरम में 25 प्रतिशत की छूट पर फ्लैट्स उपलब्ध होंगे। इस दौरान श्री सक्सेना ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो दूसरों के लिए घर बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम वंचित लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा।

 

<><><> 

 

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में मतदाता पंजीकरण और सूची में संशोधन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। हमारे सवांददाता ने बाताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, 28 नवंबर 2024 के बाद से नए पंजीकरण के लिए 4 लाख 80 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

 

<><><> 

 

दिल्ली वक्फ बोर्ड के इमामों ने वेतन जारी करने में देरी को लेकर आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कल प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय इमाम संघ के अध्यक्ष मोहम्मद साजिद रशीदी ने कहा कि पिछले 17 महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वे लगातार सरकार के कई अधिकारियों और नेताओं से मिल रहे हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, पंजाब से आए 180 शिक्षकों ने भी कल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उनके वेतनमान के मामले में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

 

<><><> 

 

दिल्ली पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्‍या पर राष्ट्रीय राजधानी में यातायात परामर्श जारी किया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आज रात 8 बजे से कनॉट प्लेस के आसपास के इलाकों में नववर्ष के जश्न के समापन तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध सभी निजी और सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर लागू होंगे। नई दिल्ली, इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस ने कहा कि मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, जी.पी.ओ., नई दिल्ली, पटेल चौक और जय सिंह रोड-बांग्ला साहिब लेन के गोल चक्कर से आगे किसी भी वाहन को कनॉट प्लेस की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कनॉट प्‍लेस के भीतरी और बाहरी सर्कल में केवल वैध पास वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा है कि नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आज रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

 

<><><> 

 

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली- में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। कल औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 183 के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि कुछ इलाकों में सूचकांक 200 का आंकड़ा पार कर गया।  

 

<><><>

 

खेल  खबर…

 

हॉकी इंडिया लीग

हॉकी इंडिया लीग में कल रात यूपी रुद्राज ने मौजूदा चैंपियन कलिंग लांसर्स को 3-1 से हरा दिया। लांसर्स के लिए एकमात्र गोल एनरिक गोंजालेज ने किया। गोंजालेज ने 13वें मिनट में गोल कर लांसर्स को एक-शून्‍य से आगे कर दिया था लेकिन 45वें मिनट में केन रसेल ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर स्‍कोर को बराबर कर दिया। बाद में 50वें मिनट में सुदीप चिरमाको के गोल से यूपी रुद्राज को 2-1 की बढ़त मिल गई। खेल के अंतिम मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर रसेल ने स्‍कोर 3-1 कर दिया।

यूपी रुद्राज के गोल कीपर जेम्स मजारेलो को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस जीत से यूपी रुद्राज अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है, जबकि लांसर्स सबसे निचले पायदान पर है।
लीग में आज राउरकेला में डेल्ही एसजी पाइपर्स का सामना हैदराबाद तूफान्स से होगा। यह मैच रात सवा 8 बजे से खेला जाएगा।

आईसीसी नामांकन

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद -आई सी सी के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इंग्लैंड के एक अन्य बल्लेबाज हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस को भी इस सूची में जगह मिली है। बुमराह 2024 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 13 मैच में 14 दशमलव नौ-दो के  औसत से 71 विकेट लिए हैं जो पारंपरिक प्रारूप में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

क्रिकेट-डब्‍ल्‍यूटीसी

दक्षिण अफ्रीका विश्‍व टेस्‍ट क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। फाइनल अगले वर्ष लंदन के लॉडर्स में खेला जायेगा। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्‍तान को दो विकेट से हराकर पहली बार डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल के लिए क्‍वालिफाई किया है। प्रतियोगिता में पहुंचने वाली दूसरी टीम के लिए ऑस्‍ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका के बीच कडा मुकाबला है।

फिडे विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप-2030

विश्व रेपिड शतरंज का खिताब दूसरी बार जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद भारत की कोनेरू हंपी आज से न्‍यूयार्क में शुरू हो रही फिडे विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप जीतकर दोहरी सफलता हासिल करने के इरादे से उतरेंगी। हंपी इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर फिडे महिला विश्व रेपिड शतरंज चैंपियन बनीं थी। हंपी ने 2019 में जॉर्जिया में भी यह खिताब जीता था और दूसरी बार यह खिताब जीतने वाली चीन की जू वेनजुन के बाद दूसरी खिलाड़ी बनीं। टूर्नामेंट के ‘ओपन’ वर्ग में 13 जबकि महिला वर्ग में 11 दौर होंगे। ब्लिट्ज वर्ग में भारत की डी हरिका का दावा भी मजबूत है जबकि प्रशंसकों को आर वैशाली और दिव्या देशमुख से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

 

<><><> 

 

सबसे पहले राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली। दिल्‍ली में आज सुबह काफी ठंडी रही। इसके साथ ही हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।  

 
कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मुबंई में भी आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

तो ये तो हुई बात दिल्‍ली, मुम्‍बई और कोलकाता के मौसम की बात, शगुन अब आप बताएं कि चेन्‍नई, बैगलुरू और हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम।

Chennai is expected to have a Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 24 degree Celsius and  Maximum will be around 30 degree.

Bengaluru is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 18 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.

Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 16 degree and a maximum of 29 degree Celsius.

 

<><><> 

 

इतिहास

 

आज 31 दिसम्बर है आज ही के दिन

1600 – Royal Charter forms the East India Company, setting in motion a process that ultimately results in the subjugation of India under British rule.
1744 – English astronomer James Bradley announced the discovery of Earth’s nutation motion.
1781 – अमेरिका में पहले बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ की शुरूआत हुई।
1802- Peshwa Baji Rao-II, after being defeated by Yashwant Rao Holkar, signed the treaty of Subsidiary Allowance and accepted security of British Government.
1861 – मेघालय के चेरापूँजी में 22990 मिलीमीटर बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा है।
1879 –  Thomas Edison demonstrated incandescent lighting to the public for the first time.
1929 – महात्मा गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।
1983 – ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1984 – मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीए क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। बाद में वे भारतीय टीम के कप्तान भी बने।
1988 – परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
1997-  Microsoft bought the popular email service Hotmail and relaunched it as MSN Hotmail.
1999-  The Indian Airlines Flight 814 hijacking ended in Kandahar with the release of 190 survivors
2019-  The World Health Organization was first informed of mysterious pneumonia cases in Wuhan, China, which later turned out to be the COVID-19 virus and sparked a global pandemic.
1998 – रूस ने कज़ाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया।

 

<><><> 

 

पुण्‍यतिथि-

विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे (अंग्रेज़ी: Vishwanath Kashinath Rajwade, जन्म- 24 जून, 1863, महाराष्ट्र; मृत्यु- 31 दिसम्बर, 1926) प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान थे। उन्हें ‘इतिहासाचार्य राजवाडे’ के नाम से ख्याति प्राप्त थी।

historian, scholar, writer, commentator, andorator He was also a Sanskrit linguist, as evidenced by the works ‘RajwadeMetallurgical’ and ‘Unlighted Sanskrit language’. Rajwade’s dedication to history was recognizedposthumously with the creation of the Vishwanath Kashinath Rajwade Awardhonoring individuals for their lifetime service to Indian history. His legacycontinues to inspire historians and researchers, underscoring the importance ofprimary sources in the study of history. Rajwade’s life was a testament to thepower of scholarly rigor and the enduring impact of dedicated research on theunderstanding of a nation’s past.

प्राथमिक शिक्षा से लेकर कॉलेज तक की उच्च शिक्षा से संबंधित अपने अनुभव को राजवाडे ने ‘ग्रंथमाला’ मासिक पत्रिका में ‘कनिष्ठ, मध्यम व उच्च शालान्तीत स्वानुभव’ शीर्षक निबंध द्वारा प्रस्तुत किया। इस रचना में उन्होंने शिक्षा के व्यावसायिक हितों को सामाजिक उत्तरदायित्वों पर वरीयता देने की तत्कालीन परम्परा की कठोर आलोचना की। 1894 में अनुवाद आधारित ‘भाषांतर’ नामक मराठी पत्रिका सम्पादित करने के अलावा 1910 में उन्होंने पुणे में ‘भारत इतिहास संशोधक मण्डल’ की स्थापना की और अपने द्वारा इकट्ठे किये गये ऐतिहासिक स्रोतों, कृतियों और स्वयं द्वारा किये गये ऐतिहासिक कायों को मण्डल के सुपुर्द कर दिया।

 

<><><> 

 

वी. पी. मेनन यानी राउ बहादुर वाप्पला पंगुन्नि मेनन (अंग्रेज़ी: Rao Bahadur Vappala Pangunni Menon, जन्म- 30 सितंबर, 1893, केरल; मृत्यु- 31 दिसंबर, 1965, बेंगळूरू) भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक प्रतिष्ठित अधिकारी थे। भारतीय सिविल सेवा में एक क्लर्क की तरह अपना कॅरियर आरंभ करने वाले मेनन ब्रिटिश भारतीय गवर्नर-जनरल के वैधानिक सलाहकार के पद[1] तक पहुंचे और जब अंतरिम सरकार विफल रही तो मेनन ने ही भारत के विभाजन की सलाह दी। भारत के विभाजन और फिर रियासतों के एकीकरण में वी. पी. मेनन की अहम् भूमिका रही। सरदार पटेल के सहयोगी के रूप में भी वह याद किए जाते हैं। हैदराबाद, जूनागढ़ या फिर कश्मीर सबकी कहानी में मेनन का नाम जरूर आता है।

 

<><><> 

 

John Flamsteed (19 August 1646 – 31 December 1719 astronomer.  
His Historia CoelestisBritannica (1725), containing a new star catalogue ofunprecedented accuracy, and Atlas Coelestis (1729),containing celestial charts, were posthumous publications. Flamsteed was a skilled observer and had anumber of observing programmes at the Royal Observatory to answer majorquestions. Among his other achievements was the fact that Flamsteed inventedthe conical projection, an important projection of the sphere onto a planewhich is used in cartography.    

 

<><><> 

 

श्रीलाल शुक्ल (अंग्रेज़ी: Srilal Sukla, जन्म: 31 दिसंबर, 1925; मृत्यु: 28 अक्टूबर, 2011) को लखनऊ जनपद के समकालीन कथा-साहित्य में उद्देश्यपूर्ण व्यंग्य लेखन के लिये विख्यात साहित्यकार माने जाते थे। उन्होंने 1947 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा पास की। 1949 में राज्य सिविल सेवा से नौकरी शुरू की। 1983 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से निवृत्त हुए। उनका विधिवत लेखन 1954 से शुरू होता है और इसी के साथ हिंदी गद्य का एक गौरवशाली अध्याय आकार लेने लगता है।

He has written over 25 books including Raag Darbari, Makaan, SooniGhaati Ka Sooraj, Pehla Padaav and Bisrampur KaSant.His work Raag Darbari has been translated intoEnglish language as well. A television serial based on this continued forseveral months on the national network in the 1980s.

‘विश्वनाथ त्रिपाठी’ ने हरिशंकर परसाई के लेखन को ‘स्वतंत्र भारत की आवाज़’ कहा है। श्रीलाल शुक्ल का स्वर मिला लें तो यह आवाज़ और प्रखर व पुख्ता होती है। वैसे तो वे पूरे भारत के थे, लेकिन लखनऊ के ख़ास गौरव थे। यशपाल – भगवतीचरण वर्मा – अमृतलाल नागर के बाद रचनात्मक मानचित्र पर लखनऊ चमकता रहा तो इसका बड़ा श्रेय श्रीलाल शुक्ल को दिया जायेगा।

मुख्य रचनाएँ- ‘सूनी घाटी का सूरज’, ‘आओ बैठ लें कुछ देर’, ‘अंगद का पांव’, ‘राग दरबारी’, ‘अज्ञातवास’, ‘आदमी का ज़हर’, ‘इस उम्र में’, ‘उमराव नगर में कुछ दिन’, ‘कुछ ज़मीन पर कुछ हवा में’, ‘ख़बरों की जुगाली’, ‘विश्रामपुर का संत’, ‘मकान’, ‘सीमाएँ टूटती हैं’, ‘संचयिता’, ‘जहालत के पचास साल’, ‘यह घर मेरा नहीं है’।

 

<><><> 

 

Giovanni Pascoli (31 December 1855 – 6 April 1912) Giovanni Pascoli (1855–1912) was an Italian poet and classicalscholar.he was one of the greatest Italian decadent poets.His work remains relevant for its exploration of themes likenature, family, loss, and the fragility of life. His poetry is characterized byits musicalityand symbolism, often drawing on imagery from the natural worldto evoke profound emotional responses. He was a major figure in Italianliterature, helping to usher in the era of Italian Decadentism while alsolaying the groundwork for later movements like Modernism.     

 

<><><> 

 

कृष्ण बल्लभ सहाय (अंग्रेज़ी: Krishna Ballabh Sahay, जन्म- 31 दिसम्बर, 1866, पटना, बिहार; मृत्यु- 3 जून, 1974, हजारीबाग, झारखण्ड) भारत के सुप्रसिद्ध राष्ट्रभक्त एवं क्रांतिकारी थे। कृष्ण बल्लभ सहाय 1920 के असहयोग आन्दोलन में शामिल हो गए। सन 1923 में सहाय ने समाज पार्टी के मंत्री के रूप में बिहार विधान परिषद में प्रवेश किया। सविनय अवज्ञा आन्दोलन में दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कृष्ण बल्लभ सहाय ने स्वामी सहजानंद द्वारा चलाए गये किसान आन्दोलन में सक्रिय रूप से सहयोग किया था।

 

<><><> 

 

यमुनाबाई वाईकर (अंग्रेज़ी: Yamunabai Waikar, जन्म- 31 दिसम्बर, 1915[1] भारत की प्रसिद्ध लोक कलाकार थीं। उन्हें ‘लावणी की क्वीन’ कहा जाता था। लावणी और तमाशा की मराठी लोक परम्पराओं में अपनी विशेषज्ञता के लिए यमुनाबाई वाईकर जानी जाती थीं।

 

<><><> 

 

Jule Styne  (December31,1905 September20,1994) songwriter and composer widely known for a series of Broadway musicals. He has composed 2,000 songs, published 1,500 ofthem, and had somewhere around 200 of them become enormous hits or later songstandards.

 

<><><> 

 

घड़ी की सुईंया इशारा कर रही है कि आज का आज सवेरा कार्यक्रम यहीं पर समाप्‍त किया जाए। तो अनुमति दें मुकेश कुमार और शगुन चोपडा को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहें आकाशवाणी एफएम गोल्ड। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट न्यूज़ ऑन ए आई-आर डॉट जीओवी डॉट आई एन  पर। नमस्‍कार।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><>