Download
Mobile App

android apple
signal

December 30, 2024 8:43 AM

printer

Aaj Savere

बड़े बुज़ुर्ग हमेशा कहते हैं कि सब्र कभी नहीं खोना चाहिए क्योंकि हर बड़ी कामयाबी वक़्त मांगती है और कहा भी तो गया है कि कामयाबी उन्हीं को हासिल होती है जिनके हौसलों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौंसलों से उडान होती है। इसी सुविचार के साथ एक नयी सोच,एक नयी ऊर्जा और एक नए अहसास के साथ आईये शुरू करें समाचार पत्रिका कार्यक्रम आज सवेरे। श्रोताओं के स्वागत के लिए तैयार हैं आपके  अपने रवि कपूर और शगुन चौपड़ा। तो स्वीकार कीजिये हम दोनों का नमस्कार।

 

<><><> 

 

Hello RAVI and welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 30th of December. So, let us begin with the headlines first.

 

<><><> 

 

Indian Space Research Organisation (ISRO) will launch two satellites tonight from Sriharikota to demonstrate docking and undocking of spacecraft in orbit, which will make India the fourth country in the world to achieve the feat. ISRO’s warhorse rocket, Polar Satellite Launch Vehicle (PSLV) will place the two satellites — SDX01 and SDX02 — in a 476-km circular orbit and attempt the Space Docking Experiment (SpaDEx) in the first week of January.
The SpaDEx mission is expected to be a stepping stone for India’s future endeavours in space exploration which include getting rocks and soil from the moon on Earth, the proposed Bharatiya Antariksha Station and landing an astronaut on the lunar surface. Only the US, Russia and China have mastered space docking technologies.

 

<><><> 

 

वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण आज व्यापार एवं उद्योग जगत के दिग्गजों संग बजट-पूर्व परामर्श करेंगी। श्रीमती सीतारमण संसद में लगातार आठवां बजट पेश करने जा रही हैं। इससे एक महीने पहले होने वाली यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी के संकेतों से जूझ रही है। पिछले तीन वर्षों में मजबूत वृद्धि के बाद, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में अर्थव्यवस्था धीमी पड़ गई है, जिसमें राजकोषीय और मौद्रिक नीति दोनों पर दबाव बना हुआ है। इस बैठक में कॉर्पोरेट जगत से अब उच्च विकास को समर्थन देने के लिए खपत को बढ़ावा देने के उपायों पर जोर देने की उम्मीद है, जो कि सकल घरेलू उत्पाद का सबसे बड़ा घटक है।

 

<><><> 

 

External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar will be on a three-day official visit to Qatar from today. During the visit, he will meet the Prime Minister and Foreign Minister of Qatar Sheikh Mohammed bin Abdulrahman bin Jassim Al Thani.
In a statement, External Affairs Ministry said, the visit will enable both sides to review various aspects of bilateral relations, including political, trade, investment, energy, security, cultural, and people-to-people, as well as the regional and international issues of mutual interest.

 

<><><> 

 

आकाशवाणी से कल रविवार प्रसारित मासिक कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि संविधान हमारे लिए मार्गदर्शक है और यह बहुत गर्व की बात है कि अगले वर्ष 26 जनवरी को संविधान के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष संविधान दिवस के अवसर पर कई गतिविधियां शुरू हुई हैं जो साल भर चलती रहेंगी। श्री मोदी कहा कि संविधान की विरासत से नागरिकों को जोड़ने के लिए विशेष वेबसाइट constitution75.com बनाई गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ होने जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि प्रयागराज में संगम तट पर जबरदस्‍त तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री कुछ दिनों पहले प्रयागराज गए थे और हेलीकॉप्‍टर से समूचे कुंभ क्षेत्र को देखा। श्री मोदी ने इस बात पर गर्व व्‍यक्‍त किया कि महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता में नहीं है बल्कि इसकी विविधता में भी है। उन्‍होंने कहा कि इस आयोजन में लाखों संत, हजारों परंपराए और कई अखाड़ों सहित करोड़ों लोग एकत्रित होते हैं। उन्‍होंने कहा कि इसमें कोई भेदभाव नहीं होता है और विविधता में एकता का ऐसा दृश्‍य विश्‍व में कहीं ओर देखने को नहीं मिलता। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुंभ एकता का महाकुंभ भी है। श्री मोदी ने लोगों से महाकुंभ में भाग लेकर एकता के संकल्‍प को मजबूत करने का अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार प्रयागराज में देश और विश्‍वभर के श्रद्धालु डिजिटल महाकुंभ के भी साक्षी बनेंगे। डिजिटल नेवीगेशन की मदद से लोग विभिन्‍न घाटों, मंदिरों और साधुओं के अखाड़ों तक पहुंच पाएंगे। इसी नेवीगेशन व्‍यवस्‍था से पार्किंग तक पहुंचने में भी मदद मिलेगी। श्री मोदी ने कहा कि पहली बार कुंभ आयोजन में एआई चैट बोर्ड का भी प्रयोग होगा। इसके माध्‍यम से ग्‍यारह भारतीय भाषाओं में कुंभ से जुड़ी प्रत्‍येक जानकारी उपलब्‍ध हो पाएगी। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि कुंभ मेले का पूरा क्षेत्र एआई संचालित कैमरे से लैस किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों से इन सुविधाओं का लाभ उठाने और हैशटैग एकता का महाकुंभ के साथ अपनी सेल्‍फी अपलोड करने को भी कहा।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि कृष, तृष और बाल्‍टीबॉय, केटीबी सुपरहिट एनीमेशन सीरीज हैं। श्री मोदी ने कहा कि ये तीन एनीमेशन चरित्र हमें भारतीय स्‍वतंत्रता संग्राम के उन नायक-नायिकाओं के बारे में जानकारी देते हैं जिनकी ज्‍यादा चर्चा नहीं होती। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सीरीज केवल भारतीय भाषाओं में नहीं बल्कि विदेशी भाषाओं में प्रसारित होती है। इसे दूरदर्शन के साथ-साथ अन्‍य ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। आकाशवाणी से इस सीरीज का प्रसारण प्रत्‍येक रविवार को दिन के साढ़े दस बजे किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्‍व आडियो विजुअल मनोरजंन शिखर बैठक यानि वेव्‍ज़ समिट का आयोजन अगले वर्ष भारत में होने जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि वेव्‍ज़ शिखर बैठक के दौरान मीडिया और मनोरंजन उद्योग के दिग्‍गज तथा क्रिएटिव वर्ल्‍ड से जुड़े लोग भारत आएंगे। श्री मोदी ने कहा कि एक तरफ जहां भारत पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्‍यवस्‍था की ओर बढ़ रहा है वहीं क्रिएटर अर्थव्‍यवस्‍था नई ऊर्जा ला रही है। उन्‍होंने भारत के मनोरंजन और क्रिएटिव उद्योग से वेव्‍ज़ शिखर बैठक का हिस्‍सा बनने का अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्दियों के इस मौसम में देशभर में खेलों और फिटनेस से जुडी कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्‍होंने इस बात पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि लोग फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्‍सा बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारतीय संस्‍कृति का प्रकाश दुनिया के कौने-कौने में फैल रहा है।  उन्‍होंने मिस्र के विद्यार्थियों का जिक्र किया जिन्‍होंने भारतीय देवी-देवताओं, नृत्‍य कलाओं और महान विभूतियों के चित्र बनाये हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि 2025 में भारत नई ऊंचाईयों को छुएगा।

 

<><><>

 

In our bilingual live phone-in programme “Public Speak” at 9.30 pm tonight, we will bring an insightful discussion on “Effective Disaster preparedness”. We would be joined in our studios by Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd), Member, National Disaster Management Authority.
During the programme, listeners will have the opportunity to ask questions to our expert about preparedness with respect to disasters, do’s and don’t’s during a disaster, and any other related queries.
To participate, simply dial the telephone numbers 011 – 23421050 and 011 – 23314444, 9:30 PM onwards tonight. Alternatively, you can also send your queries via WhatsApp to the number 9289094044 or post your questions on X with the hashtag AskAir.

 

<><><> 

 

गृहमंत्री अमित शाह आज एक दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे आसुरा में श्री धर्मपुर तीर्थ स्थित श्रीमद् राजचन्‍द्र आश्रम के वार्षिक समारोह में शामिल होंगे और राज सभागृह में महामस्तकाभिषेक आयोजन में भाग लेंगे।

 

<><><>

 

Former U.S. President Jimmy Carter passed away last night at his home in Plains, Georgia, at the age of 100. He was the oldest living President of all time and the third U.S. President to visit India.  
Mr. Carter had been suffering from an aggressive form of melanoma, a skin cancer, with tumors that had spread to his liver and brain. He had stopped medical treatment and was receiving hospice care at home. His death was announced by the Carter Center in Atlanta.  
A Democrat, former President Carter served one term from 1977 to 1981. After his presidency, he carved out an extraordinary post-presidency life and was awarded the Nobel Peace Prize in 2002.

 

<><><> 

 

 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदीमिर ज़ेलेंस्की ने कल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात की। उन्होंने जस्टिन ट्रूडो से यूक्रेनी हथियारों के उत्पादन के लिए धन बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर हथियार निर्माण के अवसरों का पता लगाने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कनाडा के ग्रुप ऑफ सेवन – जी7 की अध्यक्षता संभालने से पहले यह आह्वान किया। इससे पहले, नवंबर में अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी रूस के भीतरी क्षेत्रों को निशाना बनाने के लिए यूक्रेन द्वारा लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता के कड़े आलोचक रहे हैं।

 

<><><> 

 

Former Georgian footballer Mikheil Kavelashvili was sworn in as the president of Georgia in a ceremony held at the Parliament in Tbilisi, following weeks of protests and the refusal of his pro-Western predecessor to step down. Kavelashvili, a 53-year-old former national football player who also had played in the English Premier League, took his oath on the Bible and the Georgian constitution, pledging to serve the nation’s interests amid the ongoing political crisis. Meanwhile, outgoing President Salome Zourabichvili, in a defiant speech to her supporters outside the presidential palace, said she was leaving the residence but still considered herself the legitimate president. She further argued that Kavelashvili was not properly elected, as the lawmakers who chose him were part of an October parliamentary election that she claims was tainted by fraud. Earlier, the Georgian Dream party had warned Zourabichvili with imprisonment if she refused to vacate the presidential residence in central Tbilisi.

 

<><><> 

 

आकाशवाणी समाचार विशेष वर्षांत श्रृंखला में वर्ष 2024 की झलकियाँ प्रस्‍तुत कर रहा है। इस वर्ष रक्षा मंत्रालय ने भारत को मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ और सफलताएँ हासिल कीं हैं। कुछ प्रमुख उपलब्धियों पर एक नजर।

भारत और चीन के बीच सीमा विवादों पर जारी मतभेद को कूटनीतिक और सैन्य स्तर की वार्ता के कारण सीमा पर शांति बहाली का रास्ता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। वहीं रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार ने कई निर्णय लिए जिसके कारण रक्षा उत्पादन एक लाख 26 हजार करोड रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है। इसके अलावा 2023 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 21 हजार 83 करोड़ तक पहुंच गया। जो 2022-23 की तुलना में 32 प्रतिशत से अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति ने फेड्रो सांचेज इस साल अक्टूबर में गुजरात के वडोदरा में सी-295 परिवहन विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्पलेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था। भारतीय रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने और विदेशी खर्च को कम करने के लिए रक्षा अधिग्रहण परिषद ने चार लाख 22 हजार करोड रुपए के रक्षा अधिग्रहण को मंजूरी दी। दीपेंद्र कुमार, आकाश वाणी समाचार, दिल्ली।”

 

<><><> 

चेन्नई, बैंगलूरू और हैदराबाद के समाचार-

CHENNAI METRO -1

Greater chennai corporation (GCC) has asked the chennaites to participate in a survey to assess the gender sensitivity of the Google maps platform.
The Gender and Policy Lab of GCC have shared a Google form in social media platforms and asked the citizens to fill them on priority. The exercise is undertaken to understand the usage patterns of Google Maps among users in Chennai. The corporation had asked the persons who uses two-wheeler mode on Google maps in Chennai to fill the form. Questions like the aspects that one feel on Map recommended routes, whether the Map gave alerts about unsafe routes, rating on the Map guided routes on nights etc., were part of the survey. The data will be analysed and corrective actions if any will be recommended to the Google to enable safety features inbuilt in the platform.

 

<><><> 

 

CHENNAI METRO -2

The Tamil Nadu government has announced that all rice family card holders and families living in Sri Lankan Tamil rehabilitation camps will be provided with one kilo of rice, one kilo of sugar and one whole sugarcane each to celebrate the Tamil festival of Pongal in January 2025. Over 2.2 crore families will be benefitted and the government will entail a cost 250 crores rupees. The state government press release further added that the card holders will also receive free Dhoti and Saree during the festival.

 

<><><> 

 

Bengaluru  METRO-1

Karnataka Deputy Chief Minister D K Shivakumar released the autobiography of former Indian wicket-keeper Syed Kirmani in Bengaluru yesterday. Speaking thereafter Shivakumar said that he is a fan of cricketers Chandrashekar, G R Vishwanath and Kirmani. He informed that Kirmani played 88 matches and during his illustrious career he created a legacy for himself and brought laurels for the country.

 

 <><><>

 

Bengaluru  METRO-2

Union Minister for Heavy Industries and Steel H D Kumaraswamy felt a need to preserve the unique Havyaka language and culture. He was speaking at the concluding session of the third edition of World Havyaka Sammelan  in Bengaluru Yesterday. Havyaka is a community settled in coastal Karnataka and Shivamogga following their own language and culture. He proposed to set up a dedicated academy, university and research center for the preservation of Havyaka language.

 

<><><> 

 

HYDERABAD METRO

Telangana witnessed a steep 22 percent increase in crime rate in 2024 with police department registering 1,69,477 cases. Telangana Director General of Police Dr Jitender  while releasing the Annual report of 2024 in Hyderabad yesterday said the cyber crime rate also increased by around 43.33 per cent in the year in the State. Telangana witnessed an increase in conventional crimes such as robbery, burglary, murders, rape, cheating among other offences. He said Telangana has become the first State to register a digital FIR.

now let us take a look at the news from the capital Delhi, Mumbai and Kolkata

दिल्ली

दिल्‍ली-उपराज्‍यपाल निमंत्रण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना से मुलाकात की। उन्होंने उपराज्‍यपाल को अगले महीने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दिया। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा।

दिल्‍ली पुलिस-बांग्‍लादेशी

दिल्‍ली पुलिस ने पांच महिलाओं सहित सात अवैध बांग्‍लादेशी प्रवासियों को वापस बांग्‍लादेश भेज दिया है। बीस और 33 साल के दो बांग्‍लादेशी पुरूष राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम में रह रहे थे। वहीं पांच महिलाएं भी उसी क्षेत्र में रह रही थीं। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार इन प्रवासियों के अवैध निवास से संबंधित सूचना कल मिलने के बाद उन्‍हें गिरफ्तार किया गया। मीडिया से बातचीत में दक्षिण दिल्‍ली के पुलिस उपायुक्‍त अंकित चौहान ने बताया कि कुछ बांग्‍लादेशी प्रवासी निर्माण स्‍थल पर कार्य कर रहे थे, जबकि अन्‍य प्रवासी ब्‍यूटी पार्लर में काम करने की योजना बना रहे थे।

दिल्‍ली – नववर्ष यातायात

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में नए साल के जश्न के मद्देनजर यातायात परामर्श जारी किया है। यातायात पुलिस ने बताया है कि इस महीने की 31 तारीख को रात 8 बजे से नए साल के जश्न के समापन तक कनॉट प्लेस के आसपास यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

 

<><><>

 

मुंबई

काम्‍या कार्तिकेयन

मुंबई के नेवी चिल्ड्रेन स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने इतिहास रचा है। उन्होंने सात महाद्वीपों में से प्रत्येक की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला होने का गौरव हासिल किया है। पर्वतारोहण कौशल की असाधारण उपलब्धि का प्रदर्शन करते हुए काम्या ने अफ्रीका की माउंट किलिमंजारो, यूरोप की माउंट एल्ब्रस, ऑस्ट्रेलिया की माउंट कोसियुस्को, दक्षिण अमेरिका की माउंट एकॉनकागुआ, उत्तरी अमरीका की माउंट डेनाली, एशिया के माउंट एवरेस्ट और अंटार्कटिका पर विजय प्राप्त की है। युवा पवर्तारोही काम्या इस चुनौती पर विजय के लिए  24 दिसंबर को अपने पिता कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ माउंट विंसेंट अंटार्कटिका के शिखर पर पहुंची। भारतीय नौसेना ने इस उपलब्धि के लिए काम्या कार्तिकेयन और उनके पिता को बधाई दी है। काम्या की विशिष्‍ट उपलब्धियों के लिये उन्हें न केवल वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार मिला बल्कि   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन-की-बात में उनकी प्रशंसा भी की।

नवी मुंबई हवाई अड्डा-वाणिज्यिक विमान

नवी मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर कल पहला वाणिज्यिक विमान सफलतापूर्वक उतरा। इंडिगो-ए-320 ने मुंबई हवाई अड्डे से उडान भरकर सीधे नवी मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया। इस सफल लैंडिंग के बाद विमान को एक हवाई सेल्‍युट भी दिया गया। प्रमाणन परीक्षण में लैंडिंग के तकनीकी मूल्‍यांकन और टेक-ऑफ कौशल को भी शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड- सिडको के वरिष्‍ठ अधिकारियों सहित नागर विमानन महानिदेशालय- डी जी सी ए, भारतीय विमान पत्‍तन प्राधिकरण- ए ए आई के अधिकारी और अन्‍य मुख्‍य एजेंसियों ने भागीदारी की।

 

<><><>

 

कोलकाता

कोलकाता-पासपोर्ट धोखाधड़ी
पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किए गए मनोज गुप्ता को कल अलीपुर कोर्ट ने 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग ने उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा से मनोज गुप्ता को गिरफ्तार किया था। उसका वास्तविक निवास कोलकाता के बेहाला में है। गिरफ्तारी से पहले वह बेहाला के साखेर बाजार में ट्रैवल एजेंसी चलाता था। माना जा रहा है कि वह पासपोर्ट धोखाधड़ी का सरगना है और इसके साथ अवैध रूप से धन का लेन-देन जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मनोज गुप्ता सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

<><><>

 

Now sports roundup

Haryana Steelers won the 11th season of the Pro Kabaddi League (PKL) after defeating Patna Pirates 32-23 in the final in Balewadi, Pune, last night.

Haryana defeated Patna 34-31 to win their maiden PKL title. Shivam Patare scored nine points, the most in the final. The champions were awarded 3 crore rupees, while runners-up Patna Pirates took home 1.8 crore rupees. Patna Pirates’ Devank Dalal emerged as the top raider of PKL 2024, scoring 301 points in 25 matches.
In Chess, the highly anticipated FIDE World Blitz Chess Championship, alongside the Women’s World Blitz Chess Championship, kicks off tonight in New York. World No. 1 Grandmaster Magnus Carlsen will return after a brief exit following a dress code issue. FIDE President Arkady Dvorkovich later relaxed the rules, allowing Carlsen’s return. For India, GM Arjun Erigaisi and GM R. Praggnanandhaa will compete in the Open section, while Humpy Koneru, fresh off her second World Rapid Chess Championship victory, will compete in the Women’s section.


In Women’s football, the Indian women’s team will face the Maldives in a FIFA international friendly in Bengaluru today at 03:30 PM IST.
In the Santosh Trophy, West Bengal defeated defending champions Services 4-2 in the semifinals, while Kerala outplayed Manipur 5-1 to advance to the final. West Bengal will face Kerala in the final tomorrow at the GMC Balayogi Stadium in Hyderabad.


In Cricket, South Africa became the first team to secure a spot in the World Test Championship final at Lord’s Cricket Ground in London next year, defeating Pakistan by 2 wickets. The second spot remains up for grabs, with Australia, India, and Sri Lanka as contenders.


In Handball, Kerala defeated Chandigarh 34-31 to clinch their maiden Senior National Men’s Handball Championship title. Devendar was named Best Player of the Championship, while Rahul was awarded Best Goalkeeper.
And in the Hockey India League, Soorma Hockey Club defeated Tamil Nadu Dragons 4-1 in a penalty shoot-out after a 1-1 draw at regular time. Earlier, Shrachi Rarh Bengal Tigers defeated Hyderabad Toofans 3-2 to secure all three points. Today, UP Rudras will take on Vedanta Kalinga Lancers at 8:15 PM IST at the Birsa Munda Hockey Stadium in Rourkela. MANIK SHARMA, AKASHVANI NEWS, DELHI. “

 

<><><> 

 

आकाशवाणी एफ एम गोल्ड पर श्रोता सुन रहे है कार्यक्रम आज सवेरे रवि और शगुन चौपड़ा के साथ और कार्यक्रम आज सवेरे में अब बात मौसम की।
तो सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम। तो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा  छाए रहने की संभावना है। आज का न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुंबई में आसमान साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।  
कोलकाता में आसमान साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।  

 

<><><> 

 

Chennai is expected to have a Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 23 degree Celsius and  Maximum will be around 30 degree.
Bengaluru is expected to have mist. The minimum temperature was 17 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.
Hyderabad is expected to have fog or Mist would occur in early morning. The temperature will hover between a minimum of 18 degree and a maximum of 27 degree Celsius.

 

<><><> 

 

इतिहास

30 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
और अब बारी है इतिहास के पन्नों को पलटने की तो पलटते हैं इतिहास के पन्नों को और जान लेते हैं कि इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ।

History Of the Day
1687 – को एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की स्थापना, सुचारू न्यायिक पद्धति का विकास और करारोपण अधिकारों का उल्लेख किया गया। इस चार्टर के अन्तर्गत तत्कालीन मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया था।
1703 – जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।
1803 – ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।
1893 – रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1922 – रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।
1935 – इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेडक्रॉस इकाई ध्वस्त।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।
1953- The Untouchability (Offences) Bill published in the Gazette of India.
1975 – अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।
1974- Opening of the fifth Indian Film Festival. It was presided over by Satyajit Ray at New Delhi.
1979 – पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।
1996 – ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।

 

<><><> 

 

खैर,अब समय हो गया है कुछ महानुभावों की पुण्यतिथियों,जयंतियों या जन्मदिन के बारे में अपने श्रोताओं को जानकारी देने का –

पुण्यतिथियों में आज सबसे पहला नाम है पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित विक्रम साराभाई का जिनको भारत के ‘अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक’ माना जाता है। (अंग्रेज़ी: Vikram Sarabhai, जन्म- 12 अगस्त, 1919, अहमदाबाद; मृत्यु- 30 दिसम्बर, 1971, तिरुवनंतपुरम)  इनका पूरा नाम ‘डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई’ था। इन्होंने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊँचाईयों पर पहुँचाया और अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर देश की उपस्थिति दर्ज करा दी। विक्रम साराभाई ने अन्य क्षेत्रों में भी समान रूप से पुरोगामी योगदान दिया। वे अंत तक वस्त्र, औषधीय, परमाणु ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई अन्य क्षेत्रों में लगातार काम करते रहे थे। डॉ. साराभाई एक रचनात्मक वैज्ञानिक, एक सफल और भविष्यद्रष्टाउद्योगपति, सर्वोच्च स्तर के प्रर्वतक, एक महान् संस्थान निर्माता, एक भिन्न प्रकार के शिक्षाविद, कला के पारखी, सामाजिक परिवर्तन के उद्यमी, एक अग्रणी प्रबंधन शिक्षक तथा और बहुत कुछ थे। पुरुस्कारों की अगर बात करें तो उन्हें शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार (1962),पद्मभूषण (1966) और पद्मविभूषण, मरणोपरांत (1972) जैसे पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया!

DEATHS Vikram Ambalal Sarabhai (12 August 1919 – 30 December 1971) Physicist and astronomer whoinitiated space research and helped to develop nuclearpower in India. Often regarded as the “Father of Indian spaceprogram” and visionary scientist, industrialist andinstitution-builder who laid the foundation for India’s remarkable journey intospace exploration.
His efforts also paved the way for the development of indigenous satellitetechnology, leading to the launch of India’s first satellite, Aryabhata, in1975.
His vision extended beyond space science. He played a key role in setting upseveral institutions that contributed to India’s scientific and industrial development namely Indian Institute of Management Ahmedabad (IIMA).

 

<><><> 

 

दुष्यंत कुमार (अंग्रेज़ी: Dushyant Kumar, जन्म: 1 सितम्बर, 1933; मृत्यु: 30 दिसम्बर, 1975) एक सुप्रसिद्ध हिंदी कवि और ग़ज़लकार थे। समकालीन हिन्दी कविता विशेषकर हिन्दी ग़ज़ल के क्षेत्र में जो लोकप्रियता दुष्यंत कुमार को मिली, वो दशकों बाद विरले किसी कवि को नसीब होती है। दुष्यंत एक कालजयी कवि हैं और ऐसे कवि समय काल में परिवर्तन हो जाने के बाद भी प्रासंगिक रहते हैं। दुष्यंत का लेखन का स्वर सड़क से संसद तक गूँजता है। इस कवि ने कविता, गीत, ग़ज़ल, काव्य, नाटक, कथा आदि सभी विधाओं में लेखन किया लेकिन गज़लों की अपार लोकप्रियता ने अन्य विधाओं को नेपथ्य में डाल दिया।

 

<><><> 

 

Richard Charles Rodgers (June 28, 1902 – December 30, 1979)
composer who worked primarily in musical theater.
Richard Rodgers, composer of The Sound of Music, Cinderella, Oklahoma! and other beloved musicals, changed the face of American music forever.
Rodgers’ 1938 show The Boys from Syracuse, written with lyricist Lorenz Hart, was the first Broadway musical based on a Shakespeare play.
Richard Rodgers is credited with writing between 900 and 1,500 songs, an estimated 85 of which are considered standards. He wrote over 40 musicals and, to date, 19 film versions of his musicals have been made.

 

<><><> 

 

जन्म जयंती/जन्मदिन

जयंतियों में आज पहला नाम है रमण महर्षि (अंग्रेज़ी: Ramana Maharshi, जन्म- 30 दिसम्बर, 1879, तिरुचुली गाँव, तमिलनाडु; मृत्यु- 14 अप्रैल, 1950, रमण आश्रम, तमिलनाडु) बीसवीं सदी के महान् संत थे, जिन्होंने तमिलनाडु स्थित पवित्र अरुनाचला पहाड़ी पर गहन साधना की थी। उन्हें केवल भारत में ही अपितु विदेशो में भी शांत ऋषि के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आत्म विचार पर बहुत बल दिया था। रमण महर्षि के संपर्क में आने पर असीम शांति का अनुभव होता था। आज भी लोग शांति कि खोज में तिरुवन्नामलाई स्थित रमण महर्षि के आश्रम अरुनाचला पहाड़ी और अरुनाचलेश्वर मंदिर में जाते हैं। महर्षि ने भारत के साथ-साथ पश्चिम के कई देशो में अपना उजाला फैलाकर देश को गौरवान्वित किया तथा मानव जाति की बहुमूल्य सेवा की। भारत के आध्यात्मिक लाडले सपूतों में रमण महर्षि का नाम अग्रगण्य है।

 

<><><> 

 

Mrinal Sen (14 May 1923 – 30 December 2018)
film director and screenwriter
He received various national and international honors including eighteen Indian National Film Awards.
He has been honored with the Padma Bhushan, and the Government of France honored him with the Ordre des Arts et des Lettres
He has been a chronicler of his times which has been in the way he punctuated his scenes with montages of current events.

 

<><><> 

 

क्लोजिंग :-

और अब चलते चलते आज का विचार कि …… घमंड ना कर ज़िन्दगी में तकदीर बदलती रहती है,शीशा वहीँ रहता है,तस्वीर बदलती रहती हैं! इसी विचार के साथ इजाज़त दीजिये रवि कपूर और शगुन चौपड़ा को आज सवेरे कार्यक्रम यहीं संपन्न करने की।

 

<><><> 

 

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><>