एफ. एम. सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज, आकाशवाणी गोल्ड पर, समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे में आज मैं हूं नईम अख़तर और साथ हैं मेरी सहयोगी शगुन चौपड़ा। नमस्कार शगुन।
<><><>
HELLO Naeem and welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 28th of December. So, let us begin with the headlines first.
<><><>
मुख्य समाचार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह साढे नौ बजे नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर निगम बोध घाट तक जाएगी। आकाशवाणी दिल्ली सुबह 11 बजे से अपने एफएम रेनबो, इंद्रप्रस्थ, आकाशवाणी लाइव न्यूज 24×7 चैनलों पर अंतिम संस्कार का प्रसारण करेगा। सभी राजधानी स्टेशन और आकाशवाणी के स्थानीय स्टेशन सहित सभी प्राथमिक चैनल इसे प्रसारित करेंगे। सरकार ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर पहली जनवरी तक सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। इस अवधि के दौरान पूरे देश और विदेशों में स्थित सभी भारतीय मिशन तथा उच्चायोगों में राष्ट्रीय ध्वज़ आधा झुका रहेगा। आज केन्द्र सरकार के सभी कार्यालयों और सरकारी उपक्रमों में आधे दिन का अवकाश रहेगा।
<><><>
Union Home Ministry has said that the government will allocate space for the memorial of former Prime Minister Dr Manmohan Singh. The Ministry said in a statement that the Government received a request from the Congress President Mallikarjun Kharge in this regard yesterday. The Ministry said, immediately after the Union Cabinet meeting, Home Minister Amit Shah communicated to Mr Kharge and the family of Dr Manmohan Singh that the Government will allocate space for the memorial.
<><><>
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में कल दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. सिंह उन असाधारण राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान रूप से सहजता से काम किया। उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री को एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बताया, जिन्होंने भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया। एक वीडियो संदेश में श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश दुखी है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन भावी पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के साथ अपनी मधुर यादों का स्मरण किया।
<><><>
The Change of Guard Ceremony at Rashtrapati Bhavan will not take place today due to National Mourning. The President’s secretariat informed this in a statement yesterday. The Change of Guard ceremony is a time honoured military tradition with roots in military antiquity, involving the periodic replacement of guards and sentries at palaces, forts, and defence establishments.
<><><>
Delhi Traffic Police has issued a traffic advisory in view of the state funeral schedule of former Prime Minister Dr Manmohan Singh in New Delhi today. It said, traffic movements will be diverted on Raja Ram Kohli marg, Rajghat red light, Signature bridge and Yudhister. Traffic movement will also be restricted on Ring Road, Nishad Raj Marg, Boulevard Road, Shyama Prashad Mukharjee Marg, Lothian road and Netaji Subhash marg from 7 AM to 3 PM. Delhi Police advised people to avoid restricted roads and use public transport.
Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh’s last rites will be performed at Nigham Bodh ghat in New Delhi. The dignitaries of many of foreign countries and other VIPs, VVIPs and general public will visit Nigham Bodh Ghat to pay tributes to the Former Prime Minister.
<><><>
बिहार लोकसेवा आयोग-बी.पी.एस.सी. ने कहा है कि 70वीं एकीकृत संयुक्त (प्राम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा-2024 निरस्त नहीं की जाएगी। बी.पी.एस.सी. के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि पुनर्परीक्षा चार जनवरी 2025 को होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आयोग को परीक्षा रद्द न करने को लेकर भी अभ्यर्थियों से कई-ईमेल मिले हैं। इन अभ्यर्थियों ने कहा है कि पुनर्परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होनी चाहिए। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के दावों के बारे में परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि इन लोगों ने अपने आरोपों को लेकर कोई ठोस सुबूत नहीं दिए हैं। श्री राजेश सिंह ने कहा कि परीक्षा निर्धारित समय पर होगी और अभ्यर्थी दो जनवरी 2025 से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
<><><>
Prime Minister Narendra Modi will share his thoughts with the people of the country and abroad in the ‘Mann Ki Baat’ programme on Akashvani tomorrow. It will be the 117th episode of the monthly radio programme. It will be broadcast on the entire network of Akashvani and Doordarshan, the AIR News website and the Newsonair mobile app. It will also be live-streamed on YouTube channels of AIR News, DD News, PMO and I & B Ministry. Akashvani will broadcast the programme in regional languages immediately after the Hindi broadcast.
<><><>
इस बीच, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- एन.सी.आर. में कल से लगातार हो रही बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार आया है। इसे देखते हुये ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान- ग्रेप थ्री के अंतर्गत लगे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। ग्रेप-थ्री के अंतर्गत बी.एस. तीन के पेट्रोल और बी.एस. पांच के डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन निर्माण और ढहाने जैसे गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी।
<><><>
In Cricket, India were 244 for 7 against Australia when reports last came in on the third day of the fourth Test of the Border-Gavaskar Trophy in Melbourne.
The visitors resumed their first innings at the overnight score of 164 for 5 this morning. They are still trailing by 230 runs. Yesterday, Indian innings stumbled after losing three wickets in the span of six runs after they were well in control at 153/2 in reply to 474 of Australia’s first innings score.
Earlier, on day 2 yesterday, the hosts were all out for 474 in their first innings. Steven Smith scored 140 runs for the hosts. For India, Jaspreet Bumrah took four wickets while Ravendra Jadeja bagged three.
The five-match series is currently tied at 1-1.
<><><>
चीन के शेनजेन में भारत के लक्ष्य सेन किंग्स कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। कल क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हांगकांग चीन के एंगस एनजी का लॉन्ग को हराया । आज सेमीफाइनल में लक्ष्य का मुकाबला चीन के हू झे एन से होगा। तीन दिन के इस टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन आठ शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं।
<><><>
CHENNAI METRO
Chennai’s famous Book fair commenced yesterday with 900 stalls. This 48th edition of book fair was inaugurated by Tamil Nadu Deputy Chief Minister-Udayanidhi Stalin.
The fair was organized by Booksellers and Publishers Association of South India (BAPASI) and 10 PerCent discount is being offered on all books. The Mela is open for 17 days that is upto January 12th next year. The stalls were set up by 10 government departments including Tamil Nadu Textbook and Educational services corporation.
The Hindu religious and charitable endowments department are participating for the first time, adding a new dimension to the fair’s offering.
<><><>
More from Chennai- METRO
Indian Institute of Technology Madras (IIT Madras) is partnering with Renault Nissan Technology and Business Centre India Pvt. Ltd. (Renault Nissan Tech) for Talent Development and Innovation.
This partnership will provide Internships and Placement Opportunities for IIT Madras BS Degree students, which is being actively pursued by 35 Thousand students.
It will create a robust framework for fostering talent development and knowledge exchange. The partnership also envisages enriching the academic experience of IIT Madras Students through mentorship programs, viva sessions, and leadership talks led by Renault Nissan Tech experts.
<><><>
दिल्ली – एंटी-नारकोटिक्स
दिल्ली दक्षिण-पश्चिम जिले की एंटी-नारकोटिक्स शाखा ने एक अवैध बांग्लादेशी प्रवासी महिला को निर्वासित किया है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम सोनाली शेख है, जो बांग्लादेश के खुर्जा जिले के नारैल उपजिला के सिंगाशोलपुर गांव की निवासी है। पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय यह महिला 6 वर्षों से भारत के विभिन्न शहरों में रह रही थी।
<><><>
दिल्ली – बांसुरी आयुष्मान
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने हाईकोर्ट द्वारा दिल्ली में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन-पीएम-एबीएचआईएम को राजधानी में लागू करने का आदेश देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि जब राज्य सरकार विफल होती है तो अदालत को जनहित में हस्तक्षेप करना पड़ता है। सुश्री स्वराज ने कहा कि पीएम-एबीएचआईएम योजना एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत दिल्ली सरकार के लिए धन भी आंवटित किया गया है। सुश्री स्वराज ने कहा कि द्वेष की राजनीति के कारण दिल्ली सरकार ने ना तो समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये, जिसके कारण दिल्ली का स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा उन्नत नहीं हो सका।
<><><>
दिल्ली – उपराज्यपाल डीडीए
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली विकास प्राधिकरण-डीडीए को राजधानी की अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक़ दिलाने वाली पीएम उदय योजना के एकल विंडो शिविर की अवधि को मार्च 2025 तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उपराज्यपाल कार्यालय ने बताया कि यह निर्णय इन शिविरों में जनता की भारी भागीदारी के मद्देनजर लिया गया है। कार्यालय ने बताया कि डीडीए द्वारा 30 नवंबर से 22 दिसंबर तक हर सप्ताहांत अनिधकृत कॉलोनियों में 10 केंद्रों पर यह शिविर आयोजित किये गए। इन शिविरों में अभी तक 19 हजार 313 आवदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3 हजार 599 नए आवेदक थे। इस अवधि में एक हजार एक सौ 52 अधिकृत पर्चियां जारी की गई और 283 संपत्ति धारकों को रजिस्ट्री कराकर मालिकाना हक़ सौंपा गया। कार्यालय ने बताया कि उपराज्यपाल ने शिविरों की वन विंडो प्रणाली का कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। इस पहल में बुराड़ी, राज नगर, मैदान गढ़ी, रोहिणी, मोहन गार्डन, बापरोला, संगम विहार, राजा विहार, और आया नगर समेत कई अनधिकृत कॉलोनियों में शिविर लगाए गए।
<><><>
दिल्ली – क्राइम ब्राइंच
दिल्ली क्राइम ब्राइंच ने अवैध दवाओं के एक बडे रैकेट का भांडाफोड किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया ने बताया कि पुलिस ने नौ हजार कफ़ सिरप की बोतलें और एक लाख 80 हजार नशीली गोलियां (टेबलेट) जब्त करी हैं। जिनकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ कीमत आंकी गई है। श्री भाटिया ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली पुलिस जांच कर रही हैं कि आरोपियों की खुदरा बिक्री का तरीका क्या था।
<><><>
Bengaluru METRO-
The Bangalore Metro Rail Corporation Limited (BMRCL) will extend train timings on the Purple and Green Lines for New Year’s Eve.
The last trains from all terminal stations (Silk Institute, Madavara, Challaghatta, and Whitefield) will depart at 2:00 am on January 1, 2025, with the final train from Majestic leaving at 2:40 am. Trains will run every 10 minutes from 11:00 pm on December 31 until the extended service period.
The MG Road station will close at 11:00 pm, with trains halting at Trinity and Cubbon Park instead. Passengers traveling from these stations after 11:00 pm can use a 50 Rupees return journey paper ticket, available in advance from 8:00 pm at all metro stations. Regular QR code tickets and smart cards will also be valid.
BMRCL has advised commuters heading to Whitefield and Silk Institute to board at Trinity, and those traveling to Challaghatta and Madavara to use Cubbon Park.
<><><>
Bengaluru METRO-
Karnataka High Court has directed the Registrar of Births and Deaths to issue modified certificates for transgender individuals who have undergone gender reassignment, reflecting both their previous and revised names and genders.
This directive will remain in force until the Registration of Births and Deaths Act, 1969, is amended to permit gender changes on original certificates. The court also urged the Karnataka Law Commission and state government to review the Transgender Persons (Protection of Rights) Act, 2019, and recommend amendments to the 1969 Act and its Rules to align with the 2019 Act.
<><><>
मुंबई
मुंबई वायु प्रदूषण: बीएमसी चेतावनी
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सख्त नियम और एक व्यापक कार्य योजना लागू करके वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। एक अधिकारी के अनुसार, प्राथमिक ध्यान निर्माण स्थलों और सड़क की धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने पर है, जो प्रदूषण के लिए मुख्य कारक हैं। शहर की बिगड़ती वायु गुणवत्ता के लिए। अधिकारी ने बताया कि बीएमसी ने औचक निरीक्षण के दौरान प्रदूषण नियंत्रण प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले 28 निर्माण स्थलों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि अनुपालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें कारण बताओ नोटिस और कार्य निलंबन आदेश शामिल हैं। बीएमसी के वार्ड स्तर के उड़न दस्तों ने, जो अपने प्रोटोकॉल के पालन की निगरानी के लिए स्थापित किए गए हैं, कथित तौर पर अब तक 868 साइटों का निरीक्षण किया है, जिसमें मेट्रो निर्माण क्षेत्र भी शामिल हैं।
<><><>
मुंबई इलेक्ट्रिक बोट सेवा
जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) ने जनवरी 2025 से मुंबई को जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (जेएनपी) से जोड़ने वाली इलेक्ट्रिक फेरी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। ‘हरित सागर’ या ‘ग्रीन पोर्ट’ पहल का हिस्सा, इस सेवा का उद्देश्य एक पर्यावरण अनुकूल यात्रा प्रदान करना है। इनमें अनुकूल, शून्य-उत्सर्जन यात्रा विकल्प हैं, जबकि यात्रा का समय 20 मिनट कम हो जाता है। फाइबर-प्रबलित पॉलिमर से बने और 12-15 मीटर लंबे ये फेरी वातानुकूलित सीटों के साथ 20-24 यात्रियों को समायोजित कर सकते हैं। 12 की गति से परिचालन नॉट्स की गति से चलने वाले इन जहाजों की परिचालन सीमा तीन घंटे है और इन्हें पूरी तरह से रिचार्ज होने में 75 मिनट लगते हैं। जेएनपीए द्वारा प्रबंधित टिकट ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से उपलब्ध होंगे, जो सुविधाजनक चेक-इन विकल्प प्रदान करते हैं।
<><><>
मुंबई आवास योजना पंजीकरण
सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) ने अपनी लोकप्रिय ‘माई प्रेफर्ड सिडको होम’ हाउसिंग स्कीम के लिए पंजीकरण की समयसीमा बढ़ा दी है। पहले यह 26 दिसंबर 2024 को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब ऑनलाइन पंजीकरण की समयसीमा 10 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इस विस्तार का उद्देश्य अधिक संभावित घर खरीदारों, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय समूहों (एलआईजी) को इस बहुप्रतीक्षित किफायती आवास योजना में घर सुरक्षित करने का अवसर प्रदान करना है। यह योजना राज्य के विभिन्न नोड्स में 26,000 घरों की पेशकश करती है। ये घर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) पहल के तहत पेश किए गए हैं, जिसका उद्देश्य कम आय वाले परिवारों के लिए किफायती आवास को बढ़ावा देना है।
<><><>
मुंबई HSRP नंबर प्लेट
महाराष्ट्र के परिवहन विभाग के निर्देशानुसार, मुंबई वालों को 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों पर हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य है। वाहन के प्रकार के आधार पर, इसकी स्थापना लागत ₹531 से ₹879 तक होगी। सेवा के लिए भुगतान लिंक बुधवार को सक्रिय किया गया, और कीमत में जीएसटी, स्नैप लॉक और तीसरा पंजीकरण चिह्न स्टिकर शामिल है। दोपहिया और ट्रैक्टरों के लिए, लागत ₹531 है, जबकि ऑटो-रिक्शा जैसे तिपहिया वाहनों के लिए ₹590 का शुल्क लिया जाएगा। बड़े वाहन कार, बस, ट्रक और ट्रेलर सहित सभी वाहनों पर ₹879 का शुल्क लगेगा। वाहन मालिकों को जुर्माने से बचने के लिए 31 मार्च 2025 की समयसीमा का पालन करना चाहिए। एक अधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ाना, वाहन चोरी को रोकना और वाहन सुरक्षा में सुधार करना है। वाहनों के आगे और पीछे HSRP लगाए जाएंगे, साथ ही चार पहिया वाहनों के विंडशील्ड पर तीसरा पंजीकरण चिह्न भी लगाया जाएगा।
<><><>
HYDERABAD METRO-hc BRS
Telangana High Court has extended relief for BRS Working president Taraka Rama Rao from arrest, till Tuesday in connection with alleged irregularities in the Formula-E Race case.
Taraka Rama Rao filed a quash petition after Anti-Corruption Bureau (ACB) had filed a case, charging him with criminal breach of trust and misappropriation of funds amounting to 55 crore rupees. ACB had filed an FIR accusing Taraka Rama Rao of alleged financial irregularities in Formula E racing events.
While Taraka Rama Rao was named the prime accused, former Municipal Administration and Urban Development (MAUD) Principal Secretary Arvind Kumar was named second accused and former HMDA chief engineer B L N Reddy third accused in the case.
<><><>
कोलकाता
कोलकाता शहर में कृत्रिम झील रवींद्र सरोवर का पुनर्विकास किया जाएगा। इसके लिए करीब 4 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं। कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण (केएमडीए) इस मामले की देखरेख करेगा। फुटपाथ और जल निकासी व्यवस्था का पुनर्विकास किया जाएगा। अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाएगा।
<><><>
महानगरों का मौसम
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
<><><>
Chennai is expected to have Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 24 degree Celsius and maximum will be around 30 degree.
Bengaluru is expected to have mist. The minimum temperature was 19 degree Celsius and maximum will be around 24 degree.
Hyderabad is expected to have Mist. The temperature will hover between a minimum of 19 degree and a maximum of 28 degree Celsius.
<><><>
HISTORY OF THE DAY
⦁ 1065- The original Westminster Abbey, located in London, was consecrated and opened this day in 1065 by Edward the Confessor and became the site of coronations and other ceremonies of national significance in England.
⦁ In 1612, Italian astronomer Galileo Galilei observed Neptune for the first time, although he incorrectly labelled it as a fixed star.
⦁ In 1885, the Indian National Congress was founded by Allan Octavian Hume. The party was a nationalist movement that played a key role in India’s independence from the British, after which it turned into a political party.
⦁ On December 28, 1895, the world’s first commercial movie screening takes place at the Grand Cafe in Paris. The film was made by Louis and Auguste Lumière, two French brothers who developed a camera-projector called the Cinematographe. The Lumière brothers unveiled their invention to the public in March 1895 with a brief film showing workers leaving the Lumière factory. On December 28, the entrepreneurial siblings screened a series of short scenes from everyday French life and charged admission for the first time.
⦁ 1885 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन मुंबई में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
⦁ 1767 – किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
⦁ 1926- इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
⦁ 1928- कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
⦁ In 1934, the first women’s international test cricket match was played by England and Australia.
⦁ 1942 – रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने, जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ान भरी।
⦁ 1944 Hungary declares war on Germany. The provisional government of Hungary officially declares war on Germany, bringing an end to Hungary’s cooperation-sometimes free, sometimes coerced-with the Axis power.
⦁ 1995 – पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने। विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश।
⦁ 2000 – भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।
⦁ 2003 – इस्रायल ने कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
⦁ 1973 Endangered Species Act signed into law. On December 28, 1973, President Richard Nixon signs the Endangered Species Act into law. The act, which Nixon called for the previous year, is considered one of the most significant and influential environmental laws in American history.
⦁ 1981 First American “test‑tube baby” is born.
<><><>
पुण्यतिथि
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (जन्म: 10 दिसंबर, 1878; मृत्यु: 28 दिसम्बर, 1972) भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे, जो वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे। वे स्वतन्त्र भारत के द्वितीय गवर्नर-जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर-जनरल थे। अपने अद्भुत और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को आधुनिक भारत के इतिहास का ‘चाणक्य’ माना जाता है। राजगोपालाचारी जी की बुद्धि चातुर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण अनेक उच्चकोटि के नेता भी उनकी प्रशंसा करते नहीं अघाते थे। वह विद्वान् और अद्भुत लेखन प्रतिभा के धनी थे। वह तमिल और अंग्रेज़ी के बहुत अच्छे लेखक थे। उनको उनकी पुस्तक ‘चक्रवर्ती थरोमगम’ पर ‘साहित्य अकादमी’ द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त नशाबंदी और स्वदेशी वस्तुओं विशेषकर खादी के प्रचार प्रसार में उनका योगदान महत्त्वपूर्ण माना जाता है। 1954 में “भारतीय राजनीति के चाणक्य” कहे जाने वाले चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
<><><>
DEATHS
Sumitranandan Pant (20 May 1900 – 28 December1977) was one of the major literary figures of modernHindi literature who founded the Chhayavaad format of Hindi poetry.
And listeners This format of poetry Chhayavad , it leans towardsthemes of love and nature, in a new form of mysticism, expressed through a subjectrather a subjective voice. Sumitranandan Pant had taken to poetry when he was just sevenyears old and was studying in the 4th grade. Having spent his childhood surrounded by the natural beauty of the mountainsand their flora and fauna, it was only natural for him to have been inspired bythe beauty around him and His earlier works reflect this. Pant wrote mostly inSanskritised Hindi.
पंत ने महात्मा गाँधी और कार्ल मार्क्स से प्रभावित होकर उन पर रचनाएँ लिखीं। हिंदी साहित्य के विलियम वर्ड्सवर्थ कहे जाने वाले सुमित्रानंदन पंत ने ही अमिताभ बच्चन को ‘अमिताभ’ नाम दिया था। सुमित्रानंदन पंत को पद्म भूषण (1961) और ज्ञानपीठ पुरस्कार (1968) से सम्मानित किया गया।
He authored twenty-eight published works including poetry,verse plays, and essays. Some of his prominent works are Chidambara, VeenaPallav, Gunjan, Gramya, Yugant, Yugvani, Lopkayatan, Kala aur Boodha Chand.‘Chidambara’, a collection ofhis poems and writings is a virtual magnum opus with the imprints of thenatural beauty of hills.
कला और बूढ़ा चाँद के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, लोकायतन पर ‘सोवियत लैंड नेहरु पुरस्कार’ एवं ‘चिदंबरा’ पर इन्हें ‘भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार’ प्राप्त हुआ। उत्तराखंड राज्य के कौसानी में महाकवि पंत की जन्म स्थली को सरकारी तौर पर अधिग्रहीत कर उनके नाम पर एक राजकीय संग्रहालय बनाया गया है। इस स्थल के प्रवेश द्वार से लगे भवन की छत पर महाकवि की मूर्ति स्थापित है। संग्रहालय में महाकवि द्वारा उपयोग में लायी गयी दैनिक वस्तुएँ जैसे शॉल, दीपक, पुस्तकों की अलमारी तथा महाकवि को समर्पित कुछ सम्मान-पत्र, पुस्तकें तथा हस्तलिपि सुरक्षित हैं।
<><><>
BIRTHDAYS
Ratan Naval Tata (28 December 1937 – 9 October 2024)
A philanthropist who touched millions of lives.Its his birth anniversary today. His philanthropic endeavours transformedmillions of lives in India and beyond. His commitment to philanthropy and corporatesocial responsibility was key to his leadership style.
He served as the chairman of TataGroup and TataSons. In 2000,he received the Padma Bhushan followed by the PadmaVibhushan in 2008.
He was just 24 years old and had recently graduatedfrom Cornell University with a degree in architecture when he joined Tata groupin 1961 as a junior management trainee. One of early successes came when he wasappointed as the director of national Radio and electronics , a Tata subsidiaryand under his leadership it experienced a significant turnaround.
He was known for his deep affection for pets,including ensuring lifetime care for his dog, Tito,”his own pet dog Tito.
And when we talk about personalities such as MrRatan Tata it not only motivates us but also inspires everyone who reads aboutthem for years to come.
<><><>
सुन्दरलाल शर्मा (जन्म- 21 दिसम्बर, 1881, राजिम, छत्तीसगढ़; मृत्यु- 28 दिसम्बर, 1940) बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जनजागरणकर्ता थे। वे एक कवि, सामाजिक कार्यकर्ता, समाज सेवक, इतिहासकार तथा स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे। उन्हें ‘छत्तीसगढ़ का गाँधी’ की उपाधि दी गई है। छत्तीसगढ़ में इनके नाम पर ही ‘पण्डित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय’ की स्थापना की गई है। सुन्दरलाल शर्मा अपनी किशोरावस्था से ही कविता, लेख तथा नाटक आदि की रचना करने लगे थे। वे भारतीय समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए शिक्षा के प्रचार-प्रसार को आवश्यक समझते थे। वे हिन्दी भाषा के साथ छत्तीसगढ़ी को भी काफ़ी महत्व देते थे। पण्डित सुन्दरलाल शर्मा ने हिन्दी तथा छत्तीसगढ़ी में लगभग 18 ग्रंथों की रचना की, जिसमें ‘छत्तीसगढ़ी दान-लीला’ उनकी चर्चित कृति थी। पण्डित सुन्दरलाल शर्मा ‘असहयोग आन्दोलन’ के दौरान छत्तीसगढ़ से जेल जाने वाले व्यक्तियों में प्रमुख थे। 28 दिसम्बर, 1940 को इनका देहावसान हुआ। छत्तीसगढ़ शासन ने उनकी स्मृति में साहित्य/आंचिलेक साहित्य के लिए ‘पण्डित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान’ स्थापित किया है।
<><><>
क्लोजिंग:-
नईम- और अब समय हो गया है आपसे विदा लेने का। अनुमति दीजिए नईम अखतर और शगुन चौपड़ा को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्ड FM सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज़ पर। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
<><><>
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>