Download
Mobile App

android apple
signal

December 27, 2024 8:38 AM

printer

Aaj Savere

मिर्जा गालिब के इसी शेर के साथ आकाशवाणी के एफ.एम. गोल्ड पर शुरू करते हैं आज सवेरे कार्यक्रम की। कार्यक्रम में हम एक बार फिर हाजिर हैं देश-दुनिया के अब तक के समाचार और वो सभी जानकारी जिनका आप से है सरोकार। नमस्‍कार, सुप्रभात। आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूं मुकेश कुमार और मेरे साथ हैं- मेरी सहयोगी अनीता आनन्‍द। अनीता आपको भी मेरा नमस्कार।

HELLO MUKESH and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 27th of December. So, let us begin with the headlines first.

 

<><><> 

 

We – what we need is a dialogue among civilizations. And we need multiculturalism, respect for diversity, tolerance, respect for diverse faiths.- Manmohan Singh

 

<><><> 

 

Former Prime Minister Dr Manmohan Singh passed away in New Delhi last night. He was 92. Dr Singh’s breathed his last at All India Institute of Medical Sciences, Delhi. He was admitted to the Emergency ward of AIIMS around 8 PM in a critical condition. The former Prime Minister had sudden loss of consciousness at home yesterday evening. An AIIMS bulletin said, despite all efforts, he could not be revived and was declared dead at 9.51 PM. Dr Singh had been in poor health for the last few months. He is survived by wife Gursharan Kaur and three daughters. Dr Singh, who was finance minister under the then prime minister PV Narasimha Rao, is considered the architect of economic reforms in 1991 that ushered in an era of economic liberalisation. Dr. Manmohan Singh served as the 13th prime minister of India for two terms in the Congress-led UPA government from 2004 to 2014. He retired from the Rajya Sabha in April this year after serving for 33 years. He was born on 26th September 1932, in a village in the Punjab province of undivided India.

 

 

<><><> 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने शोक संदेश में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह उन असाधारण राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान रूप से सहजता से काम किया। राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने संदेश में पूर्व प्रधानमंत्री को एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बताया, जिन्होंने भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने वित्तमंत्री सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया और वर्षों तक भारत की आर्थिक नीति पर अपनी मजबूत छाप छोड़ी। उन्होंने संसद में डॉ. सिंह के व्यावहारिक हस्तक्षेप और प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के उनके व्यापक प्रयासों की भी सराहना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक संदेश में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने रिजर्व बैंक के गवर्नर से लेकर वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश के शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व ने पार्टी लाइन से हटकर प्रशंसा और सम्मान अर्जित किया और उनकी विरासत राष्ट्र निर्माण के उनके प्रयास में पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व, विनम्रता और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने शोक संदेश में कहा कि भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, एक बेदाग छवि वाले ईमानदार नेता और अद्वितीय अर्थशास्त्री खो दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में डॉ. सिंह का अपार योगदान भारत के इतिहास के पन्नों में हमेशा अंकित रहेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि डॉ. सिंह ने अपार बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह की विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने पूरे देश को प्रेरित किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में डॉ. सिंह के निधन को भारत की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली।

 

<><><>

 

A seven-day national mourning will be declared in honour of the passing of former Prime Minister Dr. Manmohan Singh. Sources have confirmed that all government programmes scheduled for today will be cancelled. Dr. Manmohan Singh’s last rites will be conducted with full state honours. A meeting of the Union Cabinet is scheduled to be held at 11 AM today.

 

<><><> 

 

केन्‍द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कल नई दिल्ली में भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड- बी. बी. एस. एस. एल. की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। श्री शाह ने बी. बी. एस. एस. एल. के लिए वर्ष 2025-26 तक 20 हजार अतिरिक्त सहकारी समितियों से जुड़ने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की “सहकार से समृद्धि” के दृष्टिकोण को साकार करने और किसानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समिति को भारत के पारंपरिक बीजों के संग्रह और संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बैठक में श्री शाह ने कहा कि बी बी एस एस एल को ऐसे बीज उत्पादन पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिसमें कम पानी और कीटनाशकों की आवश्यकता हो। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाने चाहिए कि छोटे किसान अधिकतम संभव उपज प्राप्त करें और उनकी फसलों की परिपक्वता अवधि बढ़ाई जाए। बैठक में सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और मुरलीधर मोहोल सहित अन्य लोग शामिल हुए।

 

<><><> 

 

The Election Commission yesterday said that the 2024 Lok Sabha elections saw 64.64 crore votes being polled, and the number of female votes outshined male participation with 65.78 percent. The data was mentioned in a comprehensive set of 42 statistical reports released by the poll body. The Lok Sabha 2024 report said that there was an increase of 23.5 percent in registered Third Gender Electors this year. The Commission, in a statement, said that this suo motu initiative is to enhance public trust, which constitutes the underpinning of India’s electoral system.

 

<><><> 

 

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍य जयशंकर ने कल रात वाशिंगटन में अमरीका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-अमरीकी रणनीतिक साझेदारी तथा हालिया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया। डॉ. जयशंकर 24 दिसम्‍बर से अमरीका की छह दिन की यात्रा पर हैं।
विदेश मंत्री इस दौरान अमरीका के विदेश मंत्री से मुलाकात कर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर अमरीका में भारत के महावाणिज्यदूतों के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।

 

<><><> 

 

Reserve Bank of India,RBI has revealed that the profitability of banks has increased for the sixth consecutive year in 2023-24 and continues to rise in the first half of the financial year 2024-25.
According to the Report on Trend and Progress of Banking in India 2023-24, released by the RBI yesterday, banks reported a return on assets of 1.4 percent and a return on equity of 14.6 percent. The report also highlighted that the asset quality of banks has continued to improve, with the gross non-performing assets ratio falling to its lowest in 13 years, 2.7 percent at the end of March this year and 2.5 percent at the end of September this year.

 

<><><>

 

भारतीय तटरक्षक बल ने डूबे जहाज एमएसवी ताज धारे हरम से भारतीय चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया। यह जहाज पाकिस्तान के खोज और बचाव क्षेत्र में गुजरात के पोरबंदर से लगभग 311 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। गुजरात के मुंद्रा से रवाना हुआ यह जहाज यमन की ओर जा रहा था और समुद्र में भयंकर लहरों और तूफान के बीच फंस गया।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि खोज और बचाव मिशन मुंबई और पाकिस्तान के कराची के समुद्री बचाव समन्वय केंद्रों के बीच असाधारण सहयोग को दर्शाता है।

 

<><><>

 

Information and Broadcasting Minister Ashwini Vaishnaw yesterday informed that the Waves OTT app has crossed over one million downloads in a month. In a series of posts on social media, Mr. Vaishnaw said this milestone reflects India’s unbreakable bond with its cultural roots. He highlighted that India’s OTT platform by Prasar Bharati brings a wave of nostalgia with epic shows like Ramayan and Mahabharat, while also embracing new-age content.

 

<><><>

 


CHENNAI METRO

 
IIT Madras, RBG Labs IITM has partnered with the Government of Odisha, to enhance road safety through evidence-driven interventions under an MoU signed on 23rd December in Bhubaneshwar. It was led by Steel and Mines, Commerce and Transport Minister – Bibhuti Bhusan Jena .This collaboration leverages RBG Labs’ 5-E Mode—Engineering, Education, Enforcement, Emergency Care, and Empathy—to tackle road safety challenges.  
Key initiatives include Scientific Crash Investigations, capacity-building programs for officers, and innovative IEC campaigns for public awareness. Special workshops will train students and teachers as Master Trainers to foster  road safety culture statewide.  

 

<><><> 

 

महाराष्‍ट्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में एक समारोह में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इन बच्चों में महाराष्ट्र के अमरावती जिले की करीना थापा भी शामिल हैं। इस बालिका ने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए एक रिहायशी फ्लैट में लगी आग को बुझाया और एलपीजी सिलेंडर फटने से बचाया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

 

<><><> 

 

‘वीर बल दिवस’ पर गुरु गोविंद सिंह के दो वीर पुत्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में गुरुद्वार का दौरा किया और प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री फडणवीस ने कहा कि यह वह दिन था जब गुरु गोविंद सिंहजी के दोनों पुत्रों, साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह ने शहादत प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि भारत गुरु गोविंद सिंहजी और उनके परिवार के योगदान को कभी नहीं भूल सकता है।

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सुशासन के माध्यम से एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का मार्ग मजबूत होगा, साथ ही उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए ‘जीवन की सुगमता’ को एक महत्वपूर्ण कारक बताया। मुंबई में कल ‘महाराष्ट्र जिला सुशासन सूचकांक, 2024’ शीर्षक से रिपोर्ट का अनावरण करने के बाद, श्री फडणवीस ने कहा कि सुशासन इस बात पर निर्भर करता है कि नागरिकों को बिना देरी के गुणवत्तापूर्ण सरकारी सेवाएँ मिलती हैं या नहीं।

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल मुंबई में वन, कृषि और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान श्री फडणवीस ने विभाग से लोगों पर केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने और 100 दिन के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करने को कहा।

 

<><><> 

 

मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर चार विशेष उपनगरीय सेवाएं चलाएगा, जबकि पश्चिमी रेलवे आठ विशेष उपनगरीय सेवाएं चलाएगा।

 

<><><> 

 

बृहन्मुंबई महानगर पालिका का ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग वायु प्रदूषण को कम करने और धूल को कम करने के लिए समर्पित प्रयास कर रहा है। मिस्टिंग मशीनों और पानी के टैंकरों का उपयोग करके कल लगभग 263 किलोमीटर सड़कों की सफाई और धुलाई की गई है। नगर निकाय ने बकाएदारों से 97 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला हैI

 

<><><> 

 

रिजर्व बैंक ने खुलासा किया है कि बैंकों की लाभप्रदता 2023-24 में लगातार छठे वर्ष बढ़ी है और वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में भी इसमें वृद्धि जारी रहेगी। रिजर्व बैंक की कल जारी ‘भारत में बैंकिंग की प्रवृत्ति और प्रगति पर रिपोर्ट 2023-24’ के अनुसार, बैंकों ने संपत्ति पर रिटर्न (आरओए) 1.4 अर्जित किया है।

 

<><><> 

 

Karnataka METRO

Karnataka Chief Minister Siddaramaiah laid wreaths at the mortal remains of Indian army soldiers who lost their life in Kashmir in an accident recently. The remains of the martyred soldiers Subedar Dayanand Tirakannavar and Sepoy Mahesh Marigond were decorated with tricolour and bestowed with final military honours. The Chief Minister laid the wreath and gave his respect to the departed soldiers at the Army War Memorial in Belagavi yesterday.

Speaking to media, Chief Minister Siddaramaiah said that a soldier’s life and profession are role models for others. He expressed his condolences over the loss of life and wished for their souls to rest in peace. He also wished that the families of the martyred soldiers would garner enough strength to withstand the loss of their family members.  He informed that the State Government will extend support to the families of the departed soldiers according to the norms.  The same military honours were extended to Dayanand Subhash from Chikkodi, Mahesh Nagappa of Bagalkote and Anoop Poojari of Kundapur who lost their life in the same accident.

 

<><><> 

 

कोलकाता

सीमा सुरक्षा बल-बी.एस.एफ. ने कल पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से लगी नादिया सीमा से एक अफ्रीकी जंगली बिल्ली को बचाया है। दो तस्कर अवैध रूप से एक बक्से के साथ बांग्लादेश में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी बी.एस.एफ. के जवानों ने उन्हें रोक लिया। बिल्ली बक्से के अंदर थी। दोनों व्यक्ति भागने में सफल रहे। अफ्रीकी जंगली बिल्ली को कृष्णगढ़ बीट के वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

 

<><><> 

 

HYDERABAD METRO

The 8th Telangana State Sailing Championships, organised by the Telangana Sailing Association and hosted by the Yacht Club of Hyderabad at Hussain Sagar, began yesterday.  This year the Sailing Championships registered a record of 131 entries from 15 districts, competing across six categories.

Telangana’s sailing legacy continues to thrive, having produced over 60 national champions and securing approximately 275 medals in the past decade. This year, the event also welcomes six sailors from Haryana competing in the Open Championships. Hyderabad’s Govardhan Pallara and Rizwan Mohammad lead the boys’ category, while sisters Lahiri and Deekshitha Komaravelly aim for gold in the Sub-Junior category.

 

<><><> 

 

दिल्‍ली

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में छापा-मारकर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से उच्च गुणवत्ता की साढ़े तीन किलोग्राम चरस जब्त की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार  में कीमत डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है।

 

<><><> 

 

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने कल दिल्‍ली पुलिस के दस से अधिक वरिष्‍ठ अधिकारियों के तबादले किये हैं। इनमें दिल्‍ली के तीन पुलिस उपायुक्‍त और चार अतिरिक्‍त पुलिस उपायुक्‍त भी शामिल हैं।      

 

<><><> 

 

खेल खबर-

In Test cricket, Australia resumed their first innings on Day 2 of the fourth Test match of the Border-Gavaskar Trophy against India at Melbourne. The hosts were 455  for 9 , when last reports came in. Steve Smith scored a century for the Aussies. The Indian team is wearing black armbands in Melbourne, to honour the former Prime Minister Manmohan Singh, who died in New Delhi last night.

Earlier, India had reduced the hosts to 311 for 6 at stumps on Day 1. Sam Konstas sparked the home team’s charge with a scintillating 60 runs, marking a dream debut. Usman Khawaja, Marnus Labuschagne, and Steven Smith have contributed with fifties for the hosts.
Both the teams have won one match each in the five-match series

 

 

<><><> 

 

सबसे पहले राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली। दिल्‍ली में आज सवेरे हल्‍की वर्षा हुई इससे प्रदूषण के स्‍तर में कमी आई, इसके साथ ही दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की सम्‍भावना है। आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

   
कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मुबंई में धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

तो ये तो हुई बात दिल्‍ली, मुम्‍बई और कोलकाता के मौसम की बात, अनिता अब आप बताएं कि चेन्‍नई, बैगलुरू और हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम।
 

 

<><><> 

 

Chennai is expected to have Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 23 degree Celsius and maximum will be around 30 degree.
Bengaluru is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 18 degree Celsius and maximum will be around 26 degree.
Hyderabad is expected to have Generally Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 19 degree and a maximum of 27 degree Celsius.

 

<><><> 

 

⦁ 1831 – British naturalist Charles Darwin set out from Englandon a five-year surveying expedition of the southern Atlantic and Pacific oceans. Visiting such diverse places as the Galapagos Islands and New Zealand, Darwin acquired an intimate knowledge of the flora, fauna, and geology of many lands. This information proved invaluable in the development of his theory of evolution, first put forth in his groundbreaking scientific work of 1859, On the Origin of Species by Means of Natural Selection.
⦁ 1861 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
⦁ 1911 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
⦁ 1911- On December 27, 1911, the National Anthem ‘Jana Gana Mana’ was first sung at the Calcutta session of the Congress. It is the first stanza of the Bengali hymn ‘Bharoto Bhagyo Bidhata’, written by Gurudev Rabindranath Tagore. ‘Jana Gana Mana’ was adopted as the country’s National Anthem by the Constituent Assembly of India on January 24, 1950. Reverence to the National Anthem is a Fundamental duty in India. According to Article 51A of the Constitution: “It shall be the duty of every citizen of India to abide by the Constitution and respect its ideals and institutions, the National Flag and the National Anthem”.
⦁ 1934 – पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
⦁ 1945 – 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
⦁ 1960 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
⦁ 1961 – बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
⦁ 1968 – Apollo 8, the first manned mission to the moon, returned safely to Earth after an historic six-day journey. On December 21, Apollo 8 was launched by a three-stage Saturn 5 rocket from Cape Canaveral, Florida, with astronauts Frank Borman, James Lovell, Jr., and William Anders aboard. On Christmas Eve, the astronauts entered into orbit around the moon, the first manned spacecraft ever to do so.
⦁ 1972 – उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
⦁ 2002 – ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
⦁ 2004 – भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती।
⦁ 2008 – वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला। आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।

 

<><><> 

 

Freedom fighter Makhan Singh- He helped overthrow the British empire by joining nationalist movements in two countries, India, the land of his birth and Kenya, his adopted homeland. He was born on 27th December, 1913 in Gujranwala District of erstwhile Punjab. At the age of 13, he moved with his family to Nairobi, Kenya. Makhan Singh transcended the boundaries, and made common cause with the African population of Kenya to take on the British. Kenya was also a center of the Ghadar Party and Makhan Singh, Gopal Singh Chandan and Wasdev Singh  were its chief organizers. In December 1939, Makhan Singh left for India to “study working class conditions and functioning of the Trade Unionism in Bombay and Ahmedabad.” In India, he addressed gatherings in Bombay and attended the Ramgarh session of the Indian National Congress as an African delegate. Singh was arrested by the British, and moved from one prison to another for the next two years, without being charged. On his release, Singh’s movement was restricted to his native village in Gujranwala for two and a half years. Finally, in January 1945, he was set free, after which he started working with the newspaper Jang-i-Azadi. As India was going to achieve independence on 15 August 1947, Singh left for Kenya.

 

<><><> 

 

प्रसिद्ध भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक सुनील कोठारी की आज पुण्‍यतिथि है। भारतीय नृत्य कलाओं की शिक्षा लेने से पहले सुनील कोठारी चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उन्होंने भरतनाट्यम, ओडिसी, छऊ, कथक समेत अन्य भारतीय नृत्य कलाओं पर बीस से भी ज्यादा किताबें लिखीं। उन्हें ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से भी नवाजा गया था। उन्हें गुजरात संगीत नाटक अकादमी ने ‘गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया था। सुनील कोठारी ने उदय शंकर और रुक्मिणी देवी अरुंडेल की फोटो जीवनी पर भी काम किया था।

सुनील कोठारी ने भारतीय नृत्यों पर 20 से ज़्यादा किताबें लिखी थीं। इनमें ‘न्यू डॉयरेक्शन इन इंडियन डांस’, ‘सत्रिय डांस ऑफ असम’ जैसी किताबें शामिल हैं। उन्होंने उदय शंकर और रुक्मणी देवी की फोटो बॉयोग्राफी भी लिखी। उनकी किताबों में भारतीय नृत्यों के बनने, प्रसिद्ध होने और औपनिवेशिक दौर में उनके बचे रहने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया है। सुनील कोठारी ने नृत्यों के उद्गम और उनकी यात्रा को समझने के लिए भारत के कई भीतरी और दूरदराज के हिस्सों में बहुत यात्राएं कीं। उन्होंने भरतनाट्यम, कत्थक, मणिपुरी लोक नृत्यों पर खूब लिखा।

सुनील कोठारी ने रबिंद्र भारती विश्वविद्यालय में उदय शंकर चेयर का नेतृत्व किया और फुलब्राइट प्रोफेसर के तौर पर न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में नृत्य विभाग में पढ़ाया भी। उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया, जिसमें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1995), गुजरात संगीत नाटक अकादमी का गौरव पुरस्कार (2000), पद्म श्री (2001) और अमेरिका में 2011 में डांस क्रिटिक्स एसोसिएशन, न्यूयॉर्क का ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार शामिल है।

 

<><><> 

 

Social activist- Panjabrao Shamrao Deshmukh, who was born on 27th December, 1898.  Popularly known as Bhausaheb Deshmukh, he was associated with Satya Shodhak Samaj of Mahatma Phule and did satyagraha for the entry of so called untouchables in Ambabai Temple, Amravati. Babasaheb Dr. Bhimrao Ram Ambedkar supported him in this movement.

 

<><><> 

 

मिर्ज़ा असदउल्ला बेग ख़ान यानी मिर्जा ग़ालिब की आज जयंती है। उन्‍हें उर्दू-फ़ारसी का सर्वकालिक महान शायर माना जाता है और फ़ारसी कविता के प्रवाह को हिन्दुस्तानी जबान में लोकप्रिय करवाने का श्रेय भी इनको दिया जाता है। उस समय प्रकाशित नहीं हुए ग़ालिब के लिखे पत्रों को भी उर्दू लेखन का महत्वपूर्ण दस्तावेज़ माना जाता है। ग़ालिब को भारत और पाकिस्तान में एक महत्वपूर्ण कवि के रूप में जाना जाता है। उन्हें दबीर-उल-मुल्क और नज़्म-उद-दौला का ख़िताब मिला। ग़ालिब आजीवन क़र्ज़ में डूबे रहे, लेकिन इन्होंने अपनी शानो-शौक़त में कभी कमी नहीं आने दी। ग़ालिब (असद) नाम से लिखने वाले मिर्ज़ा मुग़ल काल के आख़िरी शासक बहादुर शाह ज़फ़र के दरबारी कवि भी रहे थे। उन्होंने अपने बारे में स्वयं लिखा था कि दुनिया में यूं तो बहुत से अच्छे कवि-शायर हैं, लेकिन उनकी शैली सबसे निराली हैI

विवाह के बाद ‘ग़ालिब’ की आर्थिक कठिनाइयाँ बढ़ती ही गईं। आगरा, ननिहाल में इनके दिन आराम व रईसीयत से बीतते थे। दिल्ली में भी कुछ दिनों तक रंग रहा। साढ़े सात सौ सालाना पेंशन नवाब अहमदबख़्श ख़ाँ के यहाँ से मिलती थी।

 

<><><> 

 

He wrote in both Urdu and Persian. Although his Persian Divan (body of work) is at least five times longer than his Urdu Divan, his fame rests on his poetry in Urdu. Today, Ghalib remains popular not only in the Indian subcontinent but also among the Hindustani diaspora around the world.

Ghalib started composing poetry at the age of 11. The first such elucidation or Sharh was written by Ali Haider Nazm Tabatabai of Hyderabad during the rule of the last Nizam of Hyderabad. Before Ghalib, the ghazal was primarily an expression of anguished love; but Ghalib expressed philosophy, the travails, and mysteries of life and wrote ghazals on many other subjects, vastly expanding the scope of the ghazal.

In keeping with the conventions of the classical ghazal, in most of Ghalib’s verses, the identity and the gender of the beloved are indeterminate. Love poetry in Urdu from the last quarter of the seventeenth century onwards consists mostly of “poems about love” and not “love poems” in the Western sense of the term.

The first complete English translation of Ghalib’s ghazals was Love Sonnets of Ghalib, written by Sarfaraz K. Niazi

 

<><><> 

 

लांस नायक अल्बर्ट एक्का की आज जयंती है। उन्‍हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। ये रांची, झारखण्ड (तत्कालीन बिहार) के निवासी थे। 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों के दाँत खट्टे करते हुए वह शहीद हो गए। इन्हें मरणोपरान्त सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र प्रदान किया गया। वे एकमात्र बिहारी थे, जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

 

<><><> 

 

Louis Pasteur was a French chemist, pharmacist, and microbiologist renowned for his discoveries of the principles of vaccination, microbial fermentation, and pasteurization, the last of which was named after him. His research in chemistry led to remarkable breakthroughs in the understanding of the causes and preventions of diseases, which laid down the foundations of hygiene, public health and much of modern medicine. Pasteur’s works are credited with saving millions of lives through the developments of vaccines for rabies and anthrax. He is regarded as one of the founders of modern bacteriology and has been honored as the “father of bacteriology” and the “father of microbiology.

 

<><><> 

 

पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता उज्जवल सिंह की आज जयंती है। ‘शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी’ के वह संस्थापक सदस्यों में से एक थे। सरदार उज्जवल सिंह संवैधानिक तरीकों से देश की स्वतंत्रता के पक्षधर थे। देश की आज़ादी तथा विभाजन के बाद वे अपनी सारी सम्पत्ति पाकिस्तान में छोड़कर भारत आ गये थे।

 

<><><> 

 

घड़ी की सुईंया इशारा कर रही है कि आज का आज सवेरा कार्यक्रम यहीं पर समाप्‍त किया जाए। तो अनुमति दें मुकेश कुमार और अनीता आनन्‍द को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहें आकाशवाणी एफएम गोल्ड। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट न्यूज़ ऑन ए आई-आर डॉट जीओवी डॉट आई एन  पर। नमस्‍कार ।

 

<><><>