Download
Mobile App

android apple
signal

December 26, 2024 8:48 AM

printer

aaj savere

नमस्‍कार ! सुप्रभात Good morning! आकाशवाणी गोल्‍ड और यह है न्‍यूज़ मैगजीन आज सवेरे। आज के इस अंक के साथ मैं हूँ देवेंद्र त्रिपाठी और मेरे साथ हैं सुभद्रा रामचन्‍द्रन।

सभी कुछ होगा आज सवेरे के इस अंक में लेकिन सबसे पहले आईये नजर डाल लेते हैं अब तक की सुर्खियों पर।

very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 26th of December. So, let us begin with the headlines first.

<><><>

 

संशो प्रधानमंत्री – वीर बाल दिवस

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रव्यापी उत्सव वीर बाल दिवस में भाग लेंगे। देश के भावी निर्माता के रूप में बच्‍चों को सम्‍मानित करने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित भी करेंगे। वर्ष 2022 में श्री मोदी ने 26 दिसम्‍बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। यह दिन गुरू गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के साहस और बलिदान को सम्‍मान देने के लिए मनाया जाता है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इस दिन विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के योगदान पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा।

<><><>

 

PRESIDENT – BAL PURASKAR

President Droupadi Murmu will confer the ‘Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar’ on 17 children for exceptional achievements in seven categories in New Delhi today. Children from 14 states and union territories are being honoured with the Bal Puraskar for their achievements in art and culture, bravery, innovation, science and technology, social service, sports, and environment. Each awardee will receive a medal, certificate, and citation booklet.

<><><>

 

प्रधानमंत्री – स्‍वामित्‍व

प्रधानमंत्री कल स्‍वामित्‍व योजना के अंतर्गत 56 लाख से अधिक परिसम्‍पत्ति कार्ड वितरित करेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी या बसावट वाले क्षेत्रों में परिसम्‍पत्ति मालिकों को भूमि के दस्‍तावेज प्रदान किए जाएंगे। पंचायती राज मंत्रालय ने कहा है कि स्‍वामित्‍व योजना से भूमि स्‍वामी को मालिकाना प्रमाण मिलेगा, जिससे वे परिसम्‍पत्ति का मौद्रिकरण कर सकते हैं। इससे, परिसम्‍पत्ति संबंधी विवादों को कम करने, ग्रामीण स्‍तर की व्‍यापक योजना को दुरुस्‍त करने और परिसम्‍पत्ति कर के संग्रह को बढ़ावा देने में भी मददगार होगा। इस अखिल भारतीय ऑनलाइन कार्यक्रम में विभिन्‍न केन्‍द्रीय मंत्री और मुख्‍यमंत्री भी शामिल होंगे।  पंचायती राज सचिव विवेक भारद्वाज ने नई दिल्‍ली में बताया कि इस योजना के अंतर्गत तकरीबन तीन लाख 17 हजार गांवों का ड्रोन सर्वेक्षण किया गया है और एक लाख 37 हजार करोड वर्गमीटर से अधिक आवासीय भूमि मापी गई है। उन्‍होंने कहा कि अब तक लगभग दो करोड़ परिसम्‍पत्ति कार्ड सृजित किए गए हैं, जो इस योजना की स्‍वीकृति की एक बड़ी उपलब्धि का परिचायक है।

<><><>

 

NDA LEADER – MEETING

A meeting of National Democratic Alliance NDA leaders was held at the residence of BJP National President and Union Minister Jagat Prakash Nadda in New Delhi yesterday. The objective of the meeting was to strengthen coordination among alliance partners. Telugu Desam Party president and Andhra Pradesh Chief Minister N Chandrababu Naidu, Senior BJP leader and Union Home Minister Amit Shah, Janata Dal (United) leader and Union Panchayati Raj Minister Rajiv Ranjan Singh, Janata Dal (Secular) leader and Union Heavy Industries Minister H.D Kumaraswamy attended the meeting. Hindustani Awam Morcha leader and Union MSME Minister Jitan Ram Manjhi, Apna Dal (Soneylal) president and Union Minister of State for Health Anupriya Patel and Rashtriya Lok Morcha president Upendra Kushwaha also attended the meeting.

<><><>

 

EPFO – MEMBERS

The Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) has registered a net addition of 13 lakh 41 thousand members during October this year. Labour and Employment Ministry said, the surge in members can be attributed to growing employment opportunities, increased awareness of employee benefits, and EPFO’s effective outreach initiatives. The provisional payroll data showed that EPFO enrolled around 7 lakh 50 thousand new members in October of the current fiscal year.

The data showed dominance of the 18 to 25 age group, constituting over 58 per cent of the total members added during the period.

<><><>

 

ट्रंप दूत-इमरान

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विशेष मिशन के लिए नामित अमेरिकी दूत रिचर्ड ग्रेनेल ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल से रिहाई का समर्थन किया है। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में उन्होंने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि पाकिस्तान की मौजूदा सरकार ने इमरान के खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं। एक अमेरिकी समाचार समूह के साथ साक्षात्कार में, ग्रेनेल ने कहा, वह इमरान खान को जेल से रिहा होते देखना चाहेंगे। सत्तारूढ़ पार्टी ने उनके खिलाफ कई प्रकार के भ्रष्टाचार और झूठे आरोप लगाए हैं और जेल में डाल दिया है। इंटरव्यू के दौरान ग्रेनेल ने ट्रंप प्रशासन के तहत अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों पर भी चर्चा की। इमरान खान, पाकिस्तान की प्रमुख विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ-पीटीआई के संस्थापक और प्रमुख हैं। वर्तमान में भ्रष्टाचार के आरोप में एक पाकिस्तानी जेल में बंद हैं।

<><><>

 

एम टी वासुदेवन नायर-निधन

प्रख्यात मलयालम लेखक और फिल्म निर्माता एम. टी. वासुदेवन नायर का कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में कल रात निधन हो गया। उन्‍हें आमतौर पर एम.टी. के नाम से जाना जाता था। वे 90 वर्ष के थे। वे एक सफल और बहुमुखी कहानीकार थे। श्री वासुदेवन के साहित्यिक और सिनेमा के कार्य का मलयालम साहित्‍य और सिनेमा पर एक गहरा असर पड़ा। उनके मुख्‍य कार्यों में नलुकेत्‍तु, कालम, मंजू, असुराविथु और रन्‍दामूझाम शामिल हैं। श्री वासुदेवन को 2005 में ज्ञानपीठ पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ। उन्‍हें पद्मभूषण, केरल ज्‍योति, और केरल साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया गया था।

<><><>

 

SPORTS ROUNDUP (WITH V/C)

India had a delightful day in the world of sports yesterday.

 

“In a proud moment for India in Weightlifting, Martina Devi from Manipur clinched a silver medal in the women’s junior +87kg category at the Asian Junior Weightlifting Championships in Doha yesterday. The 18-year-old lifted an impressive total of 225 kilograms to secure second place. Martina also earned a silver medal for her clean and jerk performance and a bronze for her effort in the snatch category.  

In Cricket, the Disabled Cricket Council of India has announced that the national team will participate in the Physical Disabled Champions Trophy 2025. The tournament will take place in Colombo, Sri Lanka, from the 12th to the 21st of next month. Cricketing giants India, England, Sri Lanka, and Pakistan will compete in this prestigious event.  
Meanwhile, in a historic achievement, India’s star pacer Jasprit Bumrah has reached 904 rating points in the ICC Men’s Test Bowling Rankings. This milestone matches the highest-ever rating achieved by an Indian bowler, previously held by spinner Ravichandran Ashwin.  

And finally, at the National Shooting Championship in New Delhi, Rajasthan’s Maheshwari Chauhan and Anantjeet Singh Naruka emerged victorious in the skeet mixed team event, clinching the title for their home state. MANIK SHARMA, AKASHVANI NEWS, DELHI.”

<><><>

महानगरों से जुडी खबर

चेन्‍नई, हैदराबाद और बैंगलूरू से

CHENNAI METRO
The dynamic behaviour of origami-inspired structures has been discovered by researchers at IIT Madras, leading to advancements in deployable systems, robotics, and metamaterials. Their work reduces errors by 80% by improving the accuracy of modeling techniques, enabling efficient analysis of origami structures across various applications like wave control, seismic shielding, and energy harvesting.

Tamil Nadu govt has shortlisted two possible sites in Hosur, Krishnagiri district, for a new greenfield airport to serve the needs of the manufacturing hub. The Airports Authority of India (AAI) will soon conduct a detailed study of the locations. Being an automotive hub for decades, Hosur would be the be the reason to get shortlisted and it currently expanded to sectors such as advanced manufacturing, electronics, and electric vehicles.CII TN state council Chairman and Wheels India Ltd managing director Srivats Ram said the proposed airport would serve as a critical node for business and logistics activities across south India.

<><><>

 

दिल्‍ली- महिला सम्‍मान योजना

दिल्‍ली सरकार के महिला और बाल विकास विभाग ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री महिला सम्‍मान योजना को दिल्‍ली सरकार ने अधिसूचित नहीं किया है। विभाग के संयुक्‍त निदेशक ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि मीडिया खबरों के जरिए सूचना मिली है कि एक राजनीतिक दल मुख्‍यमंत्री महिला सम्‍मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रत्‍येक महीने 21 सौ रूपये देने का दावा कर रहा है। विभाग का कहना है कि इस योजना के नाम पर अभ्‍यर्थियों से फॉर्म संग्रह करने वाला कोई भी व्‍यक्ति या राजनीतिक दल धोखाधड़ी कर रहा है और उसके पास कोई अधिकार नहीं है। विभाग का कहना है कि इस तरह की कोई भी योजना नहीं होने के कारण इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण के लिए आवेदन और फॉर्म स्‍वीकार करने का प्रश्‍न ही नहीं उठता है। इस बीच दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के संचालक अरविंद केजरीवाल मुख्‍यमंत्री महिला सम्‍मान योजना के नाम पर दिल्‍ली के लोगों को धोखा दे रहे है। मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल दिल्‍ली के लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी की ओर ले जा रहे है।

<><><>

 

दिल्‍ली-बिधूडी

दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कल अपने संसदीय क्षेत्र में 14 करोड़ रुपए के दो विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर कुल 150 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए दो अलग-अलग कॉलेज खोले जाएंगे। जौनापुर में विश्‍व स्‍तरीय कौशल विश्‍वविद्यालय का कार्य भी शीघ्र शुरू होने वाला है।

<><><>

 

दिल्‍ली- फ्लाईओवर

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कल आनंद विहार फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। लगभग 2 दशमलव 2 किलोमीटर लंबे और 6-लेन वाले इस फ्लाईओवर से आनंद विहार बस अड्डे से गुजरने वाली सडक नंबर 56 पूरी तरह से सिग्नल-फ्री हो जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि रोज़ाना एक लाख 50 हजार लोग इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल करेंगे।

<><><>

BENGALURU METRO

The historic Saint Anne’s Church in Virajpet in Kodagu district of Karnataka organised Christmas yesterday with grandeur. It was marked by a special midnight mass and Christmas cheer. The Christmas trees were decorated and illuminated to mark the birthday of Jesus Christ. The creation of Christmas huts attracted attention. Special Cakes were prepared to go with the festivities.

 

St Ann Church is about 230 years old, stabled in 1792 by King Veerarajendra of Coorg. Built in Gothic style, one can see the towers of the church almost from all parts of Virajpet.

<><><>

 

महाराष्ट्र केबल वाहन

महाराष्ट्र के नवनियुक्त परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शहर की लगातार यातायात भीड़भाड़ से निपटने के लिए मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में केबल वाहन प्रणाली शुरू करने की योजना की घोषणा की। मंत्री ने महाराष्ट्र को इन क्षेत्रों में अग्रणी बनाने के लिए सड़क और हवाई परिवहन सेवाओं को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्‍होंने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 15 से 16 सीटों वाले केबल वाहन शुरू करने का प्रस्‍ताव पेश किया है। श्री सरनाईक ने कहा कि बैंगलोर मॉडल का अध्ययन किया जाएगा और एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजी जाएगी।

<><><>

 

ईईएच-बीकेसी सिग्नल-फ्री रूट

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) जल्द ही एक नया सिग्नल-फ्री कनेक्टर शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (ईईएच) को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से जोड़ेगा। नए मार्ग का उद्देश्य यातायात की भीड़ को कम करना और यात्रियों के लिए यात्रा के समय को कम करना है, जिससे दैनिक आवागमन के दौरान संभावित रूप से 15 मिनट तक की बचत होगी। अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल हटाने से सुगम और तेज यात्रा सुनिश्चित होगी।

<><><>

 

स्ट्रीट फूड विक्रेता प्रशिक्षण

बृहन्मुंबई नगर निगम ने 10,000 लाइसेंस प्राप्त स्ट्रीट वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा विधियों और स्वच्छता पर प्रशिक्षण देने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण सत्र आने वाले वर्ष में अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बीएमसी विक्रेताओं को जुटाना, प्रमाण पत्र वितरित करना और प्रशिक्षण के लिए आवश्यक अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाएगी। उन्हें खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अनुसार स्वच्छता प्रथाओं, गुणवत्ता उपायों के लिए सुरक्षा नियम, खाना पकाने और बिक्री के स्थान की सफाई, भोजन की सुरक्षित हैंडलिंग और भंडारण, अपशिष्ट प्रबंधन सिखाया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पूरा करने के लिए बीएमसी और एफएसएसएआई के बीच एक संयुक्त समन्वय समिति बनाई जाएगी, जिसमें प्रत्येक से तीन सदस्य होंगे

<><><>

 

 

Hyderabad METRO

The famous Medak Cathedral Church completed 100 years and recognised as a famous holy place. A hundred years ago, when Reverend Robert H. Posnett and his brother Reverend Charles Walker Posnett held the first service and travelled in a procession led by elephants to mark the first Christmas.The work on the cathedral began in 1914 when the World War was raging in Europe triggering a widespread diversion of rations from across the the country. Chief Minister A Revanth Reddy participated in Christmas celebrations at Medak Church yesterday. He visited the church and also centenary celebrations of the Church along with devoutness.

<><><>

 

कोलकाता-समाचार

कोलकाता और आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम शुष्‍क बना हुआ है। कल क्रिसमस के दिन सर्दी कम हो गई थी। हालां‍कि क्रिसमस के त्यौहार और नए साल के जश्न में लोगों के उत्‍साह में कोई कमी नहीं आई है। अलीपुर जूलॉजिकल पार्क, विक्टोरिया मेमोरियल, ईडन गार्डन, एलन पार्क, इंडियन म्यूजियम आदि जैसे विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। सर्दियों की छुट्टियों के दौरान स्कूल बंद होने के कारण पर्यटकों की संख्‍या और बढ गई है। मेट्रो रेलवे, उपनगरीय रेलवे, बस और ट्रेन सेवाओं में इन दिनों बडी संख्‍या में यात्री देखे जा रहे हैं।

<><><>

 

महानगरों का मौसम

 

दिल्‍ली – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मध्‍यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

 

मुम्बई में धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। बात करें तापमान की तो….न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

कोलकाता में भी आसमान साफ रहेगा। तापमान 15 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

 

चेन्‍नई, बंगलूरू और हैदराबाद

Chennai is expected to have Generally cloudy sky with moderate rain. The minimum temperature was 23 degree Celsius and maximum will be around 26 degree.

 

Bengaluru is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 18 degree Celsius and maximum will be around 27 degree.

 

Hyderabad is expected to have Generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle. The temperature will hover between a minimum of 21 degree and a maximum of 26 degree Celsius.

<><><>

 

आज का इतिहास: 26 दिसम्‍बर के दिन इतिहास में दर्ज महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में।

26 दिसम्‍बर का इतिहास

Two years ago on this day in 2022, our honorable prime minister Narendra Modi announced that December 26 would be observed as Veer Bal Diwas. This marks the first time in India’s history that a national day has been dedicated to honouring the courage and sacrifice of children. Veer Bal Diwas stands as a tribute to the fearlessness , valour and courage of the two young sons of Guru Gobind Singh, whose bravery and martyrdom remain etched in the annals of India’s struggle for justice and faith.

 

1606 First known performance of William Shakespeare tragedy King Lear before the court of King James I at Whitehall, London.

 

1748 – फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हॉलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

 

1865 -this day in history , the coffee percolator was patented by James H. Mason.

 

1898 – Marie and Pierre Curie discovered radium.

 

1925 – आज ही के दिन तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया।

 

1931 – On this day in history, George Gershwin musical, Of Thee I Sing, opened at the Music Box Theatre in New York City. It became the first American musical to be awarded a Pulitzer Prize.

1907: 23rd session of the Indian National Congress was presided by Dr. Rash Behari Bose. In this session, Congress was split into two groups named ‘Extremists’ under the leadership of Lala Lajpat Rai and ‘Moderates’ under the leadership of Dr. Rashbehari Bose. Sir Pherozeshah Mehta took active part on the moderate side.

1977 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1925: The Communist Party of India is the oldest communist political party in India, and one of the eight national parties in the country was formed in 1925 at Kanpur.

2003 – रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भारी तबाही।

2004 – में भी आज ही के दिन सुनामी से कई एशियाई देशों में तबाही मची थी। रिक्टर पैमाने पर 9.3 की तीव्रता वाले भूकंप से आई सुनामी के कारण श्रीलंका, इंडिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आस पास के क्षेत्रों में भारी तबाही। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।

1989: The Constitution 62nd Amendment Bill, seeking to extend reservation for scheduled castes and scheduled tribes in Lok Sabha and state assemblies for another ten years, approved in Parliament.
In 2006, Australian cricketer Shane Warne became the first spin bowler to take 700 wickets after bowling out England’s Andrew Strauss in International Test cricket.

2012- चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को खोला गया।

<><><>

 

सबसे पहले नमन करते हैं महान् क्रान्तिकारी ऊधम सिंह को। भारत की आज़ादी का संघर्ष हर पीढी को स्‍मरण रहना चाहिए जिससे इस आजादी की कीमत हम सभी को पता रहे। सरदार उधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर, 1899 को पंजाब में सुनाम गाँव में हुआ था। 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर, पंजाब में हुए भीषण जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड ने समूचे भारत को झकझोर दिया था। जलियाँवाला बाग़ में मारे गए निर्दोष भारतीयों की तस्‍वीरें क्रांतिकारियों को कुछ भी करने के लिए उद्वेलित कर रहीं थी। उस समय के सभी क्रांतिकारियों ने इस घटना के लिए जिम्‍मेदार पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर ओ’डायर की हत्‍या कर भयावह जलियाँवाला बाग हत्‍याकांड का बदला लेने की ठानी। इसके लिए सरदार उधम सिंह लंदन जाते हैं और अपनी योजना के अनुसार लंदन के कैक्‍स्‍टन हॉल में जब अपने कारनामों पर वह ब्रिटिशर्स की तालियां बटोर रहा होता हैं वीर ऊधम सिंह उस पर गोलियों की बौछार कर देते हैं।

लगभग 19 वर्षों के बाद ब्रिटेन में जाकर लिए गए इस बदले का परिणाम उन्‍हें पता था। लेकिन आजादी के दीवाने परिणाम से कहां डरते थे। उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। और जब मुकदमा चलाया गया तो अपने वीरता पूर्ण संवाद से दुनिया को हिला दिया।

<><><>

 

भूपेंद्रनाथ दत्त – पुण्यतिथि

और अब बात एक और क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ दत्त की जिनकी आज पुण्‍य तिथ‍ि है। स्वामी विवेकानंद के भाई भूपेंद्रनाथ दत्त युवाकाल में ‘युगांतर आन्दोलन’ से जुड़े थे। 1907 में अपनी गिरफ्तारी तक वे ‘युगांतर पत्रिका’ के सम्पादक रहे। भूपेंद्रनाथ दो बार ‘अखिल भारतीय श्रमिक संघ’ के अध्यक्ष भी रहे। 1902 में उन्हें राजद्रोह के अपराध में गिरफ्तार कर एक वर्ष कैद की सजा मिली। जेल से छूटने पर जब भूपेंद्रनाथ दत्त को ‘अलीपुर बम कांड’ में फंसाने की तैयारी हो रही थी, वे देश से बाहर अमेरिका चले गए। प्रथम विश्वयुद्ध के समय भूपेंद्रनाथ जर्मनी में थे। उन्होंने अमेरिका में स्थापित ‘गदर पार्टी’ से भी संबंध रखा। 1925 में वे भारत आए। भूपेंद्रनाथ दत्त को यह देखकर दु:ख हुआ कि स्वयं को मार्क्सवादी कहने वाले लोग भारत के स्वतंत्रता संग्राम का विरोध कर रहे हैं। वे जाति-पांत, छुआछूत और महिलाओं के प्रति भेदभाव के विरोधी थे। वर्ष 1961 में आज ही के दिन निधन हो गया था।

<><><>

बीना दास- पुण्यतिथि  

आज ही पुण्यतिथि है भारत की महिला क्रांतिकारी बीना दास की। सार्वजनिक कार्यों को अपना जीवन समर्पित करने वाली बीना दास ने ‘पुण्याश्रम संस्था’ की स्थापना की, जो निराश्रित महिलाओं को आश्रय प्रदान करती थी। ‘युगांतर दल’ के क्रांतिकारियों के सम्‍पर्क में आने के बाद बीना दास ने एक दीक्षांत समारोह में अंग्रेज़ गवर्नर स्टनली जैक्सन पर गोली चलाई। हालांकि गवर्नर बाल-बाल बच गया और बीना गिरफ़्तार कर ली गईं। 1937 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कई राजबंदियों के साथ बीना दास को भी रिहा कर दिया गया। ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ के समय बीना दास को तीन वर्ष के लिये नज़रबन्द कर लिया गया था। गांधी जी की नौआख़ाली यात्रा के समय लोगों के पुनर्वास के काम में बीना ने भी आगे बढ़कर हिस्सा लिया था। बीना दास का निधन 26 दिसम्बर, 1986, ऋषिकेश, उत्तराखण्ड में हुआ।

<><><>

 

1914 freedom fighter social activist baba amte took birth this day he got famous after his tireless work for the rehabilitation and empowerment of people suffering from leprosy. He has received numerous awards and prizes including the Padma Vibhushan, the Dr. Ambedkar International Award, the Gandhi Peace Prize, the Ramon Magsaysay Award, the Templeton Prize and the Jamnalal Bajaj Award. Coincidentally baba amte son dr Prakash baba amte also celebrates his 76 nd birthday today, dr amte is a surgeon by profession and a social worker too Amte and his wife, Mandakini Amte, were awarded the Magsaysay Award for Community Leadership&#39; in 2008 for their philanthropic work. In November 2019 he was awarded with ICMR Lifetime Achievement Award by Bill Gates.

1791 English mathematician and inventor Charles Babbage, who is credited with having conceived the first automatic digital computer, was born.

Popular Irish entertainer singer joe dolon passed away this day at the age of 68 a consistent singer who has had hits right through out his 6 decade career… joe enjoyed his pop and rock ballad songs here is an oldie from him make me an island.

<><><>

 

यशपाल –पुण्यतिथि

आज हम स्‍मरण कर रहे हैं यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल को। लाखों-करोडों पाठकों के लिए कई रचनाएं करने वाले यशपाल ने राजनीतिक तथा साहित्यिक, दोनों क्षेत्रों में क्रान्तिकारी कार्य किए। उनके लिए राजनीति तथा साहित्य दोनों साधन थे, जिन्‍हें वह लक्ष्य की पूर्ति में सहायक मानते थे। उनकी मुख्य रचनाओं में शामिल हैं :- ‘वो दुनिया’, ‘दिव्या’, ‘देशद्रोही’, ‘फूलों का कुर्ता’, ‘पिंजरे की उड़ान’, ‘ज्ञानदान’ आदि। यशपाल ने 26 दिसंबर, 1976 इस दुनिया को अलविदा कहा।

 

<><><>

 

केशवा शंकर पिल्लई – पुण्यतिथि

 

आपने प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट केशवा शंकर पिल्लई के बारे में सुना ही होगा, जिनकी आज पुण्‍य तिथ‍ि है। भारत में उन्हें ‘राजनीतिक कार्टूनिंग का जनक’ माना जाता है। उन्‍हें ‘अंतर्राष्ट्रीय डॉल्स म्यूजियम’ की स्थापना के लिए विश्व भर में जाना जाता है। सन 1948 में उन्होंने एक साप्ताहिक पत्रिका ‘शंकर्ज वीकली’ की शुरुआत की। शंकर वीकली ने अबू अब्राहम, रंगा और कुट्टी जैसे कार्टूनिस्टों का निर्माण किया। 25 जून, 1975 को आपात काल के दौरान के. शंकर पिल्लई ने अपनी पत्रिका को बंद कर दिया था। के. शंकर पिल्लई को तीनों पद्म प्रदान किए गए। 1966 में पद्म भूषण, 1976 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 1957 में ‘चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट’ की स्थापना और 1965 में ‘अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय’ की स्थापना के लिए के. शंकर पिल्लई को याद किया जाता है। उनका निधन 26 दिसम्बर, 1989 को हुआ था !

<><><>

Birthday of Lars Ulrich (drummer for Metallica). He was born in Denmark and played tennis as a young man. He becomes interested in music after seeing Deep Purple in concert at age 9. The explosive concert left Ulrich mind brimming with desire to be a big band drummer as he left the concert venue along with his father now lars is a world acclaimed drummer and songwriter, is the founder and spokesman for the popular rock band, Metallica.

<><><>

 

तारक मेहता – जयंती

(जन्म- 26 दिसम्बर, 1929, अहमदाबाद, गुजरात; मृत्यु- 1 मार्च, 2017, अहमदाबाद)
भारतीय लेखक हास्य कहानीकार तारक मेहता की आज जयंती है। तारक मेहता का साप्ताहिक लेख पहली बार मार्च, 1971 में ‘चित्रलेखा’ नामक एक साप्ताहिक अखबार में आया था। तारक मेहता को 2015 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कई हास्य कहानियों का गुजराती में अनुवाद भी किया था। तारक मेहता को 2015 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। तारक मेहता उंधा चश्मा नामक गुजराती भाषा में एक लेख लिखने के कारण जाने जाते हैं। 2008 में असित कुमार मोदी ने इस कहानी पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ धारावाहिक बनाया, जो मुंबई के गोकुलधाम की है, जहाँ सभी लोग एक दूसरे के साथ खुशी से रहते है।

<><><>

 

Remembering soul great Curtis Mayfield from Chicago United states , a singer, songwriter, guitarist, producer, and entrepreneur who was one of the principal architects of Chicago-based soul music during the 1960s and ’70ss A remarkably innovative guitarist, the self-taught Mayfield tuned his instrument to a natural chord to
 achieve a subtle, lyrical sound. His songs were covered by many british and American musicians

<><><>  

 

आप स्वस्थ रहें, खुश रहें इन्हीं शुभकामनाओं के साथ दीजिए देवेंद्र त्रिपाठी और सुभद्रा रामचन्‍द्रन को कार्यक्रम आज सवेरे समाप्त करने की अनुमति। लेकिन आप सुनते रहें आकाशवाणी गोल्ड। आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वैबसाइट https://newsonair.gov.in/ पर।

 नमस्कार!

<><><>