Download
Mobile App

android apple
signal

December 20, 2024 8:38 AM

printer

Aaj Savere

सुप्रभात, आकाशवाणी एफ.एम. गोल्‍ड पर कार्यक्रम आज सवेरे में आप सभी का स्‍वागत। इस कार्यक्रम में लाएंगे आप तक देश-दुनिया के समाचार और वो सभी जानकारी जिनका आप से है सरोकार। कार्यक्रम के आज के अंक में मैं हूं विशाल शर्मा और मेरे साथ है सरबजीत कौर GOOD MORNING सरबजीत।

Hello VISHAL   and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 20th December 2024. So, let’s begin with the headlines.

 

<><><> 

 

दिल्‍ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की शिकायत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्‍ली पुलिस ने कहा कि उसने केवल भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 109 हटा दी है, शेष सभी धाराएं वही हैं जो शिकायत में लगायी गयी हैं।
भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सांसद बांसुरी स्‍वराज और हेमांग जोशी के साथ कल संसद भवन थाने में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उन पर संसद भवन परिसर में भाजपा सांसदों को धक्‍का देकर चोट पहुंचाने के आरोप में धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 लगायी गयी है।

 

<><><>

 

Lok Sabha Speaker Om Birla has issued strict instructions that ‘no Political Party, Member of Parliament or groups of MPs will hold any dharna and demonstration at any building gates of the Parliament House’.
The instruction has come in the wake of the incident in the Parliament precincts yesterday as Congress and BJP MPs shoved each other at the gate during protests which led to injury and hospitalization of two MPs.

 

<><><> 

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अनूठे संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा की आठवीं कडी अगले महीने आयोजित होगी। कार्यक्रम के लिए माई जीओवी पोर्टल पर 14 जनवरी तक पंजीकरण कराया जा सकता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य परीक्षा का तनाव कम करना तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस अवसर को उत्‍सव की तरह मनाने के लिए प्रोत्‍साहित करना है।
शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि कक्षा छह से बारह तक के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों और माता-पिताओं के लिए विविध विकल्‍प प्रश्न में क्विज प्रतियोगिता तैयार की गई है। पंजीकरण के दौरान विद्यार्थी अपनी पसंद के प्रश्‍न, जो वे प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं, जमा करा सकते हैं, लेकिन ये प्रश्न परीक्षा के तनाव, करियर और जीवन में भावी आकांक्षाओं के बारे में होने चाहिये।

 

<><><> 

 

Foreign Secretary Vikram Misri will be on a three day official visit to Mauritius beginning today. The visit marks the first high-level bilateral engagement between India and Mauritius after the formation of the new government in Mauritius led by Prime Minister Navinchandra Ramgoolam. The visit is a continuation of the regular high level exchanges between the two countries and reflects the priority India attaches to its relation with Mauritius under its Vision SAGAR, Africa Forward policy and commitment to Global South.
India and Mauritius share age-old ties rooted in shared history, culture and tradition and encompasses cooperation across several sectors. The visit will be an opportunity to further advance India’s bilateral ties with Mauritius.

 

<><><> 

 

रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन  ने कहा है कि वे यूक्रेन युद्ध समाप्‍त करने के लिए अमरीका के नव-निर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प के साथ संभावित वार्ता में समझौते के लिये तैयार हैं।
संवाददाताओं से बातचीत में श्री पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए उनकी कोई शर्त नहीं है और वे राष्‍ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्‍की सहित किसी से भी बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन रूस के राष्‍ट्रपति ने कहा कि समझौते पर वर्तमान में रूस द्वारा मान्य यूक्रेनी संसद के वैध प्राधिकारियों के हस्‍ताक्षर होने चाहिए।
राष्‍ट्रपति पुतिन ने इन दावों को खारिज कर दिया कि रूस कमजोर स्थिति में आ गया है। उन्‍होंने कहा कि 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से रूस की स्थिति अधिक मज़बूत हुई है। उन्‍होंने यूक्रेन के साथ अस्‍थायी शांति समझौते का विचार खारिज करते हुए कहा कि केवल स्‍थायी शांति समझौता ही स्‍वीकार्य होगा।

 

<><><> 

 

The Delhi government has announced a complete ban on all types of firecrackers in the national capital throughout the year, starting from January 1, 2025. According to a government order issued in this regard, the sale, storage, and use of firecrackers will be completely banned. During a hearing in Supreme Court yesterday, Delhi government informed the apex court about the complete ban on firecrackers amid the increasing air pollution in the city. The Delhi government’s order states that under Section 5 of the Environment (Protection) Act, 1986, instructions have been given to impose a permanent ban on the firecrackers in the national capital.

 

<><><> 

 

New Delhi is set to host the 2025 World Para Athletics Championships at Jawaharlal Nehru Stadium next year. It will be the first time the event will be held in India, the World Para Athletics announced yesterday.
The event is set to take place from September 26 to October the 5th.  
New Delhi 2025 will be the 12th edition of the championships and this is the fourth time being hosted in Asia, following Doha in 2015, Dubai in 2019, and Kobe in 2024.  
In addition, the Indian capital will also host a World Para Athletics Grand Prix for the first time, next year. It is scheduled to take place from March 11 to 13 at Jawaharlal Nehru Stadium.

 

<><><> 

 

नवी मुम्‍बई में कल  रात  महिला  टी-ट्वेंटी  क्रिकेट में भारत ने वेस्‍टइंडीज को 60 रन से हरा दिया और श्रृंखला दो-एक से जीत ली।
भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए, जो अबतक का सर्वाधिक स्‍कोर है। स्‍मृति मंधाना ने 77 और ऋचा घोष ने 54 रन का योगदान किया। ऋचा घोष ने केवल 18 गेंद में पचास रन बनाकर महिला टी-ट्वेंटी में सबसे तेज अर्घशतक बनाने के विश्‍व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
जवाब में वेस्‍टइंडीज की पारी 9 विकेट पर 157 रन पर सिमट गई। राधा यादव ने चार विकेट लिए। ऋचा घोष को प्‍लेयर ऑफ द मैच और स्‍मृति मंधाना को प्‍लेयर ऑफ द सीरिज घोषित किया गया।

 

<><><> 

 

और अब समय है प्रमुख महानगरों दिल्‍ली, मुम्‍बई, कोलकाता,   चेन्‍नई, बंगलुरू और हैदराबाद से जुड़ी कुछ प्रमुख खबरों को जानने का तो प्रशान्‍त क्‍या समाचार हैं

The National Green Tribunal Southern Zone in Chennai directed the Kerala Government to reimburse Tamil Nadu for expenses incurred in clearing illegally dumped bio medical waste. Holding Kerala’s local self governance department accountable, the tribunal responded to Tamil Nadu’s plea for recovering clean-up costs during the hearing on Wednesday. The National Green Tribunal  criticised Kerala for its failure to prevent bio medical waste dumping in Tamil Nadu’s border villages and Tirunelveli. It also questioned the State’s approval of new hospitals without adequate waste treatment facilities.

 

<><><> 

 

दिल्ली के निजी स्कूलों में 2025-26 सत्र के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर है। 28 नवंबर को शुरू हुई इस आवेदन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है।
अभिभावक ऑफलाइन और ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी स्कूल तीन जनवरी को आवेदन करने वाले बच्चों की सूची को वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। दाखिले के लिए चयनित बच्चों की पहली सूची 17 जनवरी को जारी की जाएगी।

 

<><><> 

 

कैम्ब्रिज के मेयर सी.एल.आर. बैजू थिट्टाला ने दिल्ली के डॉक्टर बीआर आंबेडकर स्कूल का कल दौरा किया। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री भारद्वाज ने कहा कि इस दौरे ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि वैश्विक मंच पर भी सरकार कि शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धतता को उजागर किया है। मेयर ने स्कूल में अपनाए जा रहे शिक्षण तरीकों को देखा।

 

<><><> 

 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण कालिंदी कुंज जंक्शन पर यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य समेत आगरा कैनाल सड़क पर एक पुल बनने का काम अगले कुछ महीनों तक जारी रहने की उम्मीद है।  यातायात पुलिस ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए व्यस्त समय के दौरान कालिंदी कुंज जंक्शन के आसपास के क्षेत्र से नहीं गुजरने की सलाह दी है।

 

<><><> 

 

Karnataka’s air connectivity is set to improve as Air India Express announced a 25 Percent increase in operations from the state this winter, including two new direct routes from Bengaluru.
Weekly flights from Karnataka have increased, from 380 last year to over 475 this season. Starting December 27, Bengaluru will connect to Amritsar with four weekly flights, and to Dammam with three weekly flights from January 1 next year.
The airline has also introduced flights on the Bengaluru–Indore and Bengaluru–Port Blair routes, increased Bengaluru–Abu Dhabi flights to daily, and will launch Bengaluru–Patna services on January 15, 2025.
Operations at Mangaluru Airport have also expanded, with direct connections to Singapore, Bengaluru, Delhi, Mumbai, Pune, and eight Middle Eastern destinations.

 

<><><> 

 

The Bengaluru Metropolitan Transport Corporation (BMTC) is set to expand its fleet with 148 additional electric buses under the Gross Cost Contract (GCC) model With Tata Motors,
As part of the agreement, Tata Motors will supply, operate, and maintain 12-metre low-floor Tata Starbus electric buses for BMTC over a 12-year period. This order builds on a previous order for 921 electric buses, most of which are already operational with an uptime of over 95 percent, according to Tata Motors.

 

<><><> 

 

बॉम्‍बे उच्च न्यायालय ने मुम्‍बई उत्‍तर पश्चिम संसदीय सीट से शिवसेना- शिंदे गुट के रविन्‍द्र वायकर की जीत के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। शिव सेना- उद्धव ठाकरे गुट के
उम्‍मीदवार अमोल कीर्तिकर ने 48 वोटों के मामूली अंतर से श्री वायकर की जीत को चुनौती दी थी और उनका चुनाव निरस्‍त करने का अनुरोध किया था।  
श्री कीर्तिकर ने दावा किया कि उन्होंने मतगणना के दिन ही वोटो की गिनती में विसंगति का आरोप लगाते हुए दोबारा गिनती कराने का अनुरोध किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए न्‍यायमूर्ति संदीप मार्ने ने कीर्तिकर की याचिका खारिज कर दी।

 

<><><> 

 

मध्य रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मुम्‍बई और नागपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 02139 कल लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई से रात्रि बारह बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी।
एक अन्य साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 02140 कल रात्रि दस बजे नागपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पहुंचेगी।
ये रेलगाड़ी ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा में रुकेंगी।

 

<><><> 

 

The prestigious College of Defence Management (CDM), Secunderabad, will be awarded with the President’s Colours today. President Droupadi Murmu will be doing the honours this morning at a ceremonial event to be held at the CDM.
Established in 1970, the CDM has evolved from its initial focus on administrative training to an institute of highest order that imparts training to tri-services officers in strategic planning, resource management and leadership. CDM Commandant Major General Harsh Chhibber informed that the CDM programmes, including the Higher and Senior Defence Management Courses, attract military personnel from the country and also across the world.

 

<><><> 

 

The 37th Hyderabad Book Fair has been opened for the public last evening at the Telangana Kalabharati campus of the NTR Stadium in Hyderabad with Chief Minister A. Revanth Reddy inaugurating the event. Mr Reddy said, the digital generation relies too much on online sources, while history and true accounts remain buried in the pages of books. He highlighted how literature fuelled the Telangana statehood movement and urged a renewed appreciation for authors who shaped the region’s narrative. The inaugural ceremony was attended by ministers, prominent writers, and cultural figures.
The fair presents both new and second-hand volumes spanning a diverse range, for the city’s reading community. From freshly printed fiction and works by historians like Ramachandra Guha to rare collectibles, visitors are treated to a treasure trove of literary finds. The Publication Division of the Ministry of Information and Broadcasting opened its stall at the exhibition and kept over a thousand titles on the display. Women’s literary contributions took centre stage at the Aksharayan stall, which displayed works by over 1,500 female Telugu authors. Religious and philosophical diversity were evident, with stalls by publications like Minhaj, Dayananda, and Ramakrishna Math offering theological and analytical texts, including works of Swami Vivekananda. The exhibition will be open till 29th of this month.

 

<><><> 

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल शाम कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित एलन पार्क में क्रिसमस उत्सव की शुरुआत की। पार्क स्ट्रीट और आस-पास के इलाकों को खूबसूरती से सजाया गया है। सेंट पॉल कैथेड्रल को रोशनी से सजाया गया है। बो बैरक इलाके में भी सजावट की गयी है।….

 

<><><> 

 

और अब हम लेते हैं मौसम का हाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में  कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
कोलकाता में सामान्‍यत: बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।  
Chennai is expected to have a generally cloudy sky with moderate rain. The minimum temperature was 23 degrees Celsius and maximum will be around 28 degrees.
Bengaluru is expected to have mist. The minimum temperature was 19 degrees Celsius and maximum will be around 26 degrees.
Hyderabad is expected to have a partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 16 degrees and a maximum of 31 degrees Celsius.

 

<><><> 

 

International Human Solidarity Day (IHSD), observed on December 20, is an international annual unity day of the United Nations and its member states. Its main goal is to recognize the universal value of solidarity by making member states aware of global objectives and initiatives to reduce poverty and to formulate and share poverty reduction strategies of independent nations around the world. An individual can participate or celebrate the day, either by contributing to education or by helping the poor or physically or mentally disabled. Governments are instead encouraged to respond to poverty and other social barriers through the Sustainable Development Goals.
International Human Solidarity Day was established under the U.N. Millennium Declaration that determines the civil and political rights of an individual in the modern era by establishing foreign relations between the member states and the U.N. It was introduced by the General Assembly during the 2005 World Summit and formally established on December 22, 2005, by resolution 60/209, which recognized solidarity as a fundamental and universal value.

 

<><><> 

 

⦁ In 1830, Great Britain, France, Prussia, Austria, and Russia officially recognized Belgium as an independent nation.
⦁ 1942 में दूसरे विश्व युद्ध के समय जापान ने आज ही के दिन कोलकाता पर बम गिराए थे निशाना था दुनिया के सबसे बड़े पुल में से एक हावड़ा ब्रिज।  बात 1942 की है। दूसरा विश्व युद्ध चल रहा था। ब्रिटेन, अमेरिका समेत पश्चिमी देशों का गठबंधन जापान, जर्मनी जैसे देशों के खिलाफ युद्ध लड़ रहा था। भारत ब्रिटेन का उप-निवेश था। ब्रिटेन भारत की जमीन का इस्तेमाल युद्ध के दौरान अपने सहयोगियों तक मदद पहुंचाने में कर रहा था। इसका नतीजा ये रहा कि आज ही के दिन 1942 में जापान की इंपीरियल आर्मी एयरफोर्स ने कोलकाता पर बम गिराए थे। आधी रात को की गई बमबारी की वजह से शहर की कई अहम इमारतें तबाह हो गईं थीं। हालांकि, अंधेरा होने की वजह से यह बम हावड़ा ब्रिज पर नहीं गिरे, बल्कि एक होटल के ऊपर गिरे थे। 1942 से 1944 के बीच जापान ने कोलकाता पर कई बार हमले किए थे।
⦁ 1955 : भारतीय गोल्फ यूनियन की स्थापना हुई थी.
⦁ 1959 में आज ही दिन भारत के जस्सू पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट लिए थे। पटेल का यह रिकॉर्ड लंबे समय तक बरकरार रहा। 1983 में कपिल देव ने एक इनिंग में 9 विकेट लेकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी की। 40 साल बाद फरवरी 1999 में अनिल कुंबले ने एक इनिंग में सभी 10 विकेट लेकर जस्सू पटेल का रिकॉर्ड तोड़ा। कुंबले एक इनिंग के सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी थे। उनसे पहले जुलाई 1956 में इंग्लैंड के जिम लेकर एक इनिंग में 10 विकेट ले चुके थे।
⦁ 1957 – On December 20, 1957, while spending the Christmas holidays at Graceland,  rock-and-roll star Elvis Presley received his draft notice to join the United States  Army for national service.
⦁ In 1960 -The Vietnamese National Liberation Front was formed, with the purpose of effecting the reunification of North and South Vietnam.
⦁ 1988: वोटिंग की उम्र 21 से घटाकर 18 साल करने का बिल राज्यसभा में पास हुआ। इसके बाद 28 मार्च 1989 को राष्ट्रपति के साइन करने बाद ये बिल कानून बना।
⦁ 1963 -More than two years after the Berlin Wall was constructed by East Germany to prevent its citizens from fleeing its communist regime, nearly 4,000 West Berliners are allowed to cross into East Berlin to visit relatives. Under an agreement reached between East and West Berlin, more than 170,000 passes were eventually issued to West Berlin citizens, each pass allowing a one-day visit to communist East Berlin.सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद 1954 से 1960 के दौरान पूर्वो जर्मनी के कई डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और स्टूडेंट पश्चिम जर्मनी चले गए थे पूर्वी जर्मनी ने इस प्रतिभा पलायन को रोकने के लिए 1961 में बर्लिन की दीवार बनाई थी। यह दीवार 255 किलोमीटर लम्बी थी।
⦁ On this day in 1999, 12 years after an agreement was reached between China and Portugal, several centuries of Portuguese rule ended in Macau when it became a special administrative region under Chinese sovereignty.

 

<><><> 

 

पुण्‍यतिथि

और अब याद करते हैं उन व्‍यक्तित्‍वों को जिनकी आज पुण्‍यतिथि है या आज ही के दिन जिनका जन्‍म हुआ।
सबसे पहले हम बात करते है नलिनी जयवंत की वह भारतीय सिनेमा की उन सुन्दर अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिन्होंने पचास और साठ के दशक में सिने प्रेमियों के दिलों पर राज किया। फ़िल्म ‘काला पानी’ का यह गीत ‘नज़र लागी राजा तोरे बंगले पर’, इस गीत पर नलिनी जयवंत द्वारा किये गए अभिनय को भला कौन भुला सकता है। नलिनी जयवंत ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 1941 में प्रदर्शित फ़िल्म ‘राधिका’ से की थी। दिलीप कुमार, देव आनन्द और अशोक कुमार के साथ नलिनी जयवंत ने कई सफल फ़िल्में दी थीं।
नलिनी जयवंत की पहली फ़िल्म थी ‘राधिका’, जो 1941 में प्रदर्शित हुई। फ़िल्म में संगीत अशोक घोष का था। इस फ़िल्म के दस में से सात गीतों में नलिनी जयवंत की आवाज़ थी।
फ़िल्म ‘आंख मिचौली’ (1942) की सफलता ने उन्हें आसमान पर बिठा दिया। 1950 के दशक में नलिनी जयवंत ने अशोक कुमार के साथ फ़िल्म ‘समाधि’ और ‘संग्राम’ से नई ऊँचाई हासिल की।

फिल्‍म ‘काला पानी’ में किशोरी बाई वाली भूमिका के लिए तो नलिनी जयवंत को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला।

 

<><><> 

 

Today also the birthday of Pietro Raimondi, he was an Italian composer, transitional between the Classical and Romantic eras. While he was famous at the time as a composer of operas and sacred music, he was also as an innovator in contrapuntal technique as well as in creation of gigantic musical simultaneities. He was the director of the Palermo Conservatory from 1833-1852.
Raimondi was born in Rome, and received his early education in Naples. He spent part of his early career in Genoa, and then in Sicily, where he had operas performed in Catania and Messina; however he moved back to Naples in 1820, and began a career as an opera composer there.

 

<><><> 

 

आज ही जन्मदिवस है मुंगेर बिहार  मशहूर कथा, उपन्यास, नाटक और पटकथा लेखक थे। आजीवन स्वतंत्र लेखक रहे रॉबिन शॉ पुष्प की पचास से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। इनमें उपन्यास, कहानियां, कविताएं, लेख, नाटक और बाल साहित्य आदि शामिल है। अन्याय  को क्षमा, दुल्हन बाज़ार जैसे उपन्यास, अग्निकुंड, घर कहां भाग गया कहानी संग्रह और फणीश्वर नाथ रेणु पर लिखी संस्मरण पुस्तक ‘सोने की कलम वाला हिरामन’ उनकी चर्चित कृतियां हैं। रॉबिन शॉ की पहली कहानी धर्मयुग में छपी थी। रेडियो और टीवी के लिए भी उन्होंने कई नाटक, कहानियां लिखी थीं। उनकी कहानियों पर बनी टीवी फिल्में रांची, मुजफ्फरपुर, रायपुर और दिल्ली दूरदर्शन पर कई बार प्रसारित हो चुकी हैं। पटना से प्रकाशित फिल्म पत्रिका ‘चित्र साधना’ और ‘महादेश’ से भी वह लंबे अरसे तक जुड़े रहे थे। उनकी कहानियां उर्दू, बांग्ला, पंजाबी, मलयालम, गुजराती, मराठी और मैथिली में भी अनुवादित हुई हैं। रेडियो पर प्रसारित उनका लिखा नाटक ‘दर्द का सुख’ तो आज भी लोकप्रिय है,1976 में हिंदी सेवा तथा श्रेष्ठ साहित्यिक सृजन के लिए सारस्वत सम्मान 1994 में हिंदी कथा-साहित्य की संमृद्धि में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए राजभाषा विभाग, बिहार सरकार द्वारा फणीश्वर नाथ रेणु पुरस्कार

 

<><><>.

 

We also pay tribute to Mungara Yamini Krishnamurthy on his birth anniversary  he was an Indian classical dancer recognized for her contributions to Bharatanatyam and Kuchipudi. She was a recipient of the Padma Shri (1968), Padma Bhushan (2001), Padma Vibhushan (2016) and Sangeet Natak Akademi Award (1977).
Krishnamurthy was born on 20 December 1940 in Madanapalli, in the present-day Chittoor district, of the Indian state of Andhra Pradesh. Her father, M. Krishnamurthy, was a Sanskrit scholar. She began her dance training at the age of five at the Kalakshetra School of Dance in Madras (present-day Chennai), under the guidance of Bharatanatyam danseuse Rukmini Devi Arundale.

 

<><><> 

 

आज जन्मदिवस है सुनील कोठारी का वह  प्रसिद्ध भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक थे। भारतीय नृत्य कलाओं की शिक्षा लेने से पहले सुनील कोठारी चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उन्होंने भरतनाट्यम, ओडिसी, छऊ, कथक समेत अन्य भारतीय नृत्य कलाओं पर बीस से भी ज्यादा किताबें लिखीं। उन्हें ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से भी नवाजा गया था।
सुनील कोठारी ने भारतीय नृत्यों पर 20 से ज़्यादा किताबें लिखी थीं। इनमें ‘न्यू डॉयरेक्शन इन इंडियन डांस’, ‘सत्रिय डांस ऑफ असम’ जैसी किताबें शामिल हैं
सुनील कोठारी ने नृत्यों के उद्गम और उनकी यात्रा को समझने के लिए भारत के कई भीतरी और दूरदराज के हिस्सों में बहुत यात्राएं कीं। उन्होंने भरतनाट्यम, कत्थक, मणिपुरी लोक नृत्यों पर खूब लिखा।

 

<><><> 

 

Freedom fighter Vakkom Majeed was born on December 20, 1909 in Travancore. From his childhood, Majeed was attracted to the social reform movement of his uncle, Vakkom Moulavi, as well as Narayana Guru. When the Indian National Movement emerged in Kerala, Majeed was in the forefront of its leadership. He was one of the early architects of the Indian National Congress in Travancore. Majeed participated in the Quit India movement in 1942 and got jailed for several months. When the idea of “independent Travancore” was mooted, Majeed was a staunch opponent of it and took part in the agitation against the move. He was also a staunch opponent of the Two-Nation Theory and Pakistan movement. Majeed argued that only a secular-nationalist India could keep the heart and soul of the masses together. When the INA hero Vakkom Kadir was sentenced to death by the British, Majeed visited him in the Madras Central jail. It was Majeed who brought Kadir’s last letter to his father before the hanging. After independence, Majeed was elected unopposed to the Travancore-Cochin State Assembly from the Attingal constituency. He remained committed to his motherland till his death in the year 2000. We salute this great nationalist.

 

<><><> 

 

And today birhtday of Stephen William Bragg is an English singer, Songwriter, musician and  author. (We have this rocking no for you)

 

<><><> 

 

और अब समय हो रहा है श्रोताओं से अनुमति लेने का। फिर एक नयी मुलाक़ात के वायदे के साथ अनुमति दीजिए विशाल शर्मा और सरबजीत कौर को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं संपन्न करने की। Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><>