Download
Mobile App

android apple
signal

December 19, 2024 8:15 AM

printer

Aaj Savere

जो हो गया उसे सोचा नहीं करते, जो मिल गया उसे खोया नहीं करते,
हासिल उन्हें ही होती है सफलता जो वक़्त और हालात पर रोया नहीं करते।।

इसी सुविचार के साथ एक नयी सोच,एक नयी ऊर्जा और एक नए अहसास के साथ आईये शुरू करें समाचार पत्रिका कार्यक्रम आज सवेरे। श्रोताओं के स्वागत के लिए तैयार हैं आप ही के अपने रवि कपूर और नीना अराकल। तो स्वीकार कीजिये हम दोनों का नमस्कार।

HELLO RAVI and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 19th of December. So, let us begin with the headlines first.

 

<><><> 

 

एक राष्ट्र, एक चुनाव से संबंधित विधेयकों को सरकार आज 31 सांसदों वाली संयुक्त संसदीय समिति को सौंपेगी। प्रस्तावित समिति में लोकसभा के 21 सदस्य और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल हैं। इन सांसदों में भाजपा नेता पीपी चौधरी, अनुराग सिंह ठाकुर और परषोत्तमभाई रूपाला, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और मनीष तिवारी, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, एनसीपी-शरद पवार की सुप्रिया सुले और अन्य सांसद शामिल हैं।

 

<><><>

 

Union Home Minister Amit Shah hit out at the Congress accusing the party of presenting facts regarding his remarks on Dr Ambedkar in a distorted way in the Rajya Sabha. Briefing media at party headquarters in New Delhi last evening, Mr Shah condemned this, alleging the Congress of being anti-BR Ambedkar and against reservation and Constitution.
Earlier, Prime Minister Narendra Modi hit back at the Congress over its allegation against the remarks saying Amit Shah has exposed the Congress’ dark history of insulting the architect of the Indian Constitution.

 

<><><> 

 

गृहमंत्री अमित शाह आज नई दिल्‍ली में एक उच्‍चस्‍तरीय सुरक्षा बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। बैठक में जम्‍मू-कश्‍मीर सहित सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। जम्‍मू-कश्‍मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा भी बैठक में शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्‍य जम्‍मू-कश्‍मीर में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए नीतियों की समीक्षा करना है। इसमें राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केन्‍द्रीय गृह सचिव गोविन्द मोहन, खुफिया विभाग के निदेशक तपन डेका, थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी शामिल होंगे।

 

<><><> 

 

India marked a historic achievement in wildlife conservation by conducting first ever Ganges river dolphin tagging in Assam yesterday. In a statement, the Ministry of Environment, Forest and Climate Change said, this is the first tagging for the species which is a significant milestone in the advancement of Project Dolphin. The Ministry said that the tagging exercise will help in understanding their seasonal and migratory patterns, range, distribution, and habitat utilization, particularly in fragmented or disturbed river systems.

 

<><><> 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुंबई नाव दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने बचाव और राहत कार्यों की शीघ्र सफलता और अभी तक लापता लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें इस खबर से बहुत दुख पहुंचा है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुख्‍यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

 

<><><> 

 

Twenty-eight Indian fishermen from Tamil Nadu’s Tirunelveli district have returned home following successful diplomatic efforts that led to their early release from detention in Bahrain. The fishermen, who were arrested in September 2024 for allegedly entering Bahraini territorial waters illegally, had their six-month sentence reduced to three months following a swift legal appeal. The Indian Embassy in Bahrain played a crucial role by immediately appointing legal representation for the fishermen.

 

<><><> 

 

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने हथियारों की तस्करी के मामले में चार राज्यों में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी बिहार में बारह, नागालैंड में तीन तथा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक स्थान पर की गई। छापे के दौरान एनआईए ने 315 बोर की राइफल, कई कारतूस, मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव जैसे डिजिटल उपकरण सहित कई प्रतिबंधित हथियार बरामद किए। आपत्तिजनक दस्तावेजों के अलावा एक कार और 13 लाख 94 हजार से अधिक की नकदी भी जब्त की गई है। एनआईए ने कहा कि जिन संदिग्धों के परिसरों की तलाशी ली गई है वे एक अन्य मामले में गिरफ्तार किए गए चार अभियुक्तों से संबंधित हैं।

 

<><><> 

 

 
The third and final match of T20 International series between India and West Indies women’s teams will take place at DY Patil Sports Academy in Navi Mumbai today. More from our correspondent:
 

 

<><><> 

 

CHENNAI METRO

The Central Bureau of Investigation arrested three Central GST officials on charges of demanding Rs. 5 lakh as bribe from a Madurai based transport businessman.

 

<><><> 

 

The Department of Atomic Energy kalpakkam Centre conducted a site emergency exercise at its facilities as part of its emergency exercise at its facilities as part of its emergency preparedness and response plan.

 

<><><> 

 

Bengaluru METRO

To prevent reckless digging and road damage across Bengaluru and other parts of Karnataka, a joint house panel of the state legislature has proposed the introduction of a new law mandating the installation of all utility ducts along the sides of roads. The proposed legislation aims to streamline the maintenance of essential services such as water, electricity, optical fibre cables, and gas transmission lines.

 

<><><> 

 

hyderabad metro

Telangana State government has introduced the new Bhu Bharati (भू भारति) 2024 Bill in the state Assembly. The bill proposed to reform the existing Revenue system of Dharani for land records and land rights. State Revenue Minister P Srinivas Reddy introduced the Bhu Bharati-2024 Bill in the state Assembly last evening. Highlighting the state’s commitment to protect land rights, the Minister described the bill as a transformative step in resolving decades-old land issues and safeguarding the rights of the common people. He emphasized that the Bhu Bharati-2024 Bill is not just a legislative reform but a promise to the people.

 

<><><> 

 

दिल्‍ली

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने कल द्वारका में एक सौ 58 एकड़ में फैले द्वारका गोल्‍फ कोर्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि इस गोल्‍फ कोर्स के उद्घाटन से दिल्‍ली की हरियाली में वृद्धि के साथ-साथ प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा। श्री सक्‍सेना ने  दिल्‍ली विकास प्राधिकरण – डी डी ए को बधाई देते हुए कहा कि द्वारका गोल्फ कोर्स में क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, जिम और रेस्टोरेंट जैसी शानदार मनोरंजन सुविधाओं के साथ-साथ भारत के उभरते गोल्फ खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद मिलेगी।

 

<><><> 

 

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बरपुर में एक नवनिर्मित पॉलीक्‍लीनिक का उदघाटन किया। इस पॉलीक्‍लीनिक के तहत एलोपैथिक, यूनानी तथा आयुर्वेदिक उपचार की नि:शुल्‍क सुविधाएं दी जाएंगी। श्री राय ने कहा कि यह पॉलीक्‍लीनिक दिल्‍ली सरकार की त्रिस्‍तरीय स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली का हिस्‍सा है। उन्‍होंने कहा कि सरकार का लक्ष्‍य अधिक से अधिक पॉलीक्‍लीनिक खोलकर नागरिकों को सस्‍ती और गुणवत्‍तापूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रदान करना है। यह पॉलीक्‍लीनिक गुरु तेगबहादुर अस्‍पताल के तहत सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित किया जाएगा।  

 

<><><> 

 

दिल्ली मेट्रो के जहांगीरपुरी से समयपुर बादली मार्ग पर मेट्रो की सेवाएं अगले 10 दिन तक प्रभावित रहेंगी। डीएमआरसी के अनुसार कल से लेकर 28-29 दिसंबर तक जहांगीरपुरी और समयपुर बादली स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं रात 10 बजकर 45 मिनट के बाद सुबह 7 बजकर दो मिनट तक बंद रहेंगी। इस दौरान समयपुर बादली, रोहिणी सेक्‍टर-18, 19 और हैदरपुर बादली मोड स्‍टेशन बंद रहेंगे।

 

<><><> 

 

मुंबई

बॉम्बे हाई कोर्ट ने खास तौर पर हाई कोर्ट और फोर्ट इलाके के आसपास अवैध होर्डिंग्स के संबंध में अपने आदेशों के उल्लंघन पर कल कड़ी आपत्ति जताई। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ ने राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा अपने अधिकार के प्रति स्पष्ट अनादर के बारे में चिंता व्यक्त की। न्यायालय ने पहले की चेतावनियों के बावजूद निष्क्रियता के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम को भी फटकार लगाई। न्यायालय ने इस तथ्य पर आपत्ति जताई कि होर्डिंग्स लगाए जाने के बाद उन्हें हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र के महाधिवक्ता से इस मुद्दे पर निर्देश लेने को कहा और मामले को आगे की सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया।

 

<><><> 

 

कोलकाता

पश्चिम बंगाल सरकार ने 6वें वित्त आयोग का गठन किया है। पांच सदस्यीय आयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. एच के द्विवेदी करेंगे। आयोग का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। आयोग राज्य की पंचायतों और नगर पालिकाओं की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करेगा। भारतीय संविधान के भाग IX (नौ) और IXA (नौ ए) के तहत वित्त आयोग का गठन किया जा रहा है। आयोग, कार्यभार संभालने के 6 महीने के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। इसका कार्यकाल अप्रैल 2025 के पहले दिन से शुरू होगा।

 

<><><> 

 

तो सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम। तो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बहुत घना कोहरा का संभावना है। आज का न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुंबई में सुबह कोहरा/धुंध रहेगी तथा बाद में आसमान साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।  
कोलकाता में सुबह कोहरा/धुंध तथा बाद में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।  

 

<><><> 

 

Chennai is expected to have Generally cloudy sky with Heavy rain. The minimum temperature was 23 degrees Celsius and maximum will be around 28 degrees.
Bengaluru is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 18 degrees Celsius and maximum will be around 28 degrees.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 18 degrees and a maximum of 30 degrees Celsius.

 

<><><> 

 

लेकिन उससे पहले अपने श्रोताओं को याद दिला दें कि आज गोवा मुक्ति दिवस है जो प्रति वर्ष ’19 दिसम्बर’ को मनाया जाता है। भारत को यूं तो 1947 में ही आज़ादी मिल गई थी, लेकिन इसके 14 साल बाद भी गोवा पर पुर्तग़ाली अपना शासन जमाये बैठे थे। 19 दिसम्बर, 1961 को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय अभियान’ शुरू कर गोवा, दमन और दीव को पुर्तग़ालियों के शासन से मुक्त कराया था। गोवा मुक्ति के लिए हुए युद्ध में जहाँ 30 पुर्तग़ाली मारे गए, वहीं 22 भारतीय भी वीरगति को प्राप्त हुए। घायल पुर्तग़ालियों की संख्या 57 थी, जबकि घायल भारतीयों की संख्या 54 थी। इसके साथ ही भारत ने चार हजार, 668 पुर्तग़ालियों को बंदी भी बनाया। यही नहीं,30 मई, 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया था और इस प्रकार गोवा उस समय भारतीय गणराज्य का 25वाँ राज्य बना।

 

<><><> 

 

⦁ 1927 – महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और ठाकुर रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।
⦁ 1941 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली और जर्मन सेना का कमांडर इन चीफ बना।
⦁ 1945- Gandhiji laid foundation stone of C. F. Andrews’ Memorial Hospital at Santiniketan.
⦁ 1961 – गोवा को पुर्तग़ाल की गुलामी से आजादी मिली। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा, दमन और दीव को पुर्तग़ाल से मुक्त कराया और गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।
⦁ 1984 – चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।
⦁ 1994 – Critical stores of Indian Air Force were de-inducted by AN-124 contracted by UN. Bulky stores were brought by ship Mogadishu.
⦁ 1997 – इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक टाइटैनिक रिलीज हुई। फिल्म में लियोनार्डो डि कैप्रियो और केट विंसलेट मुख्य भूमिका में थे।
⦁ 2012 – पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं। हालांकि, 2017 में उन्हें भ्रष्टाचार के चलते पद से हटा दिया गया। अगस्त 2018 में उन्हें 25 साल की सजा सुनाई गई थी।

 

<><><> 

 

तो पुण्यतिथियों में आज सबसे पहला नाम है -ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित और गुजराती भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार रहे उमाशंकर जोशी का जिनका (जन्म: 21 जुलाई, 1911; और निधन 19 दिसम्बर, 1988) को हुआ। इनका उपनाम ‘वासुकी’ है। उमाशंकर जोशी प्रतिभावान कवि और साहित्यकार थे। 1931 में प्रकाशित काव्य संकलन ‘विश्वशांती’ से उनकी ख्याति एक समर्थ कवि के रूप में हो गई थी। काव्य के अतिरिक्त उन्होंने साहित्य के अन्य अंगों, यथा कहानी, नाटक, उपन्यास, आलोचना, निबंध आदि को भी पोषित किया। आधुनिक और गांधी युग के साहित्यकारों में उनका शीर्ष स्थान है। जोशी जी अध्यापक और संपादक रहे। वे गुजरात विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष थे। फिर वहां के वाइस चांसलर भी बने। उन्हें राज्यसभा का सदस्य नामजद किया गया था। साहित्य अकादमी का अध्यक्ष बनाया गया। 1979 में वे शांतिनिकेतन के विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए। उन्हें अनेक विश्वविद्यालयों ने डी.लिट्. की मानद उपाधियां दीं।उमाशंकर जोशी की प्रमुख कृतियों में शामिल हैं -विश्वशांति, गंगोत्री, निशीथ, गुलेपोलांड, प्राचीना, आतिथ्य और वसंत वर्ष, महाप्रस्थान, अभिज्ञा, सापनाभरा आदि।

 

<><><> 

 

Today is death anniversary of Sally Ann Howes was an English actress and singer. Her career on screen, stage and television spanned six decades. While still in her teens, she made her first musical-comedy stage appearance in Fancy Free. In late 1950, she starred in a BBC TV version of Cinderella.In 1953, she starred in the West End in the musical Paint Your Wagon with her father, Bobby Howes, which ran for 18 months. It was followed by Summer Song, also in the West End. She is best known for the role of ‘Truly Scrumptious’ in the 1968 children’s Chitty Chitty Bang Bang.

 

<><><> 

 

आज ही पुण्‍यतिथि है, ठाकुर रोशन सिंह, अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ की और राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ की जो भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे। ठाकुर रोशन सिंह का (जन्म- 22 जनवरी, 1892, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश; शहादत- 19 दिसम्बर, 1927, नैनी जेल, इलाहाबाद में जबकि अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का जन्म- 22 अक्टूबर, 1900 ई., शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश; और  शहादत  – 19 दिसम्बर, 1927 ई., फैजाबाद में जबकि राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म जन्म- 11 जून, 1897 शाहजहाँपुर; और  शहादत  – 19 दिसंबर, 1927 गोरखपुर में हुआ था! 9 अगस्त, 1925 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास ‘काकोरी’ स्टेशन के निकट ‘काकोरी काण्ड’ के अंतर्गत सरकारी खजाना लूटा गया था। यद्यपि ठाकुर रोशन सिंह ने ‘काकोरी काण्ड’ में प्रत्यक्ष रूप से भाग नहीं लिया था,फिर भी उनके आकर्षक व रौबीले व्यक्तित्व को देखकर डकैती के सूत्रधार रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ और राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी के साथ उन्हें भी फ़ाँसी की सज़ा दे दी गई। वहीँ देश की आज़ादी के लिए हंसते-हंसते प्राण न्यौछावर करने वाले अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रबल पक्षधर थे। ‘काकोरी कांड’ के सिलसिले में 19 दिसम्बर, 1927 ई. को उन्हें फैजाबाद जेल में फाँसी पर चढ़ा दिया गया। अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ ऐसे पहले मुस्लिम थे, जिन्हें षड्यंत्र के मामले में फाँसी की सज़ा हुई थी। उनका हृदय बड़ा विशाल और विचार बड़े उदार थे। हिन्दू-मुस्लिम एकता से सम्बन्धित संकीर्णता भरे भाव उनके हृदय में कभी नहीं आ पाये। सब के साथ सम व्यवहार करना उनका सहज स्वभाव था। कठोर परिश्रम, लगन, दृढ़ता, प्रसन्नता, ये उनके स्वभाव के विशेष गुण थे। उधर राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ भारत के महान् स्वतन्त्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार भी थे जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिये अपने प्राणों की आहुति दे दी।

 

<><><> 

 

Emily Jane Brontë She was an English novelist and poet who is best known for her only novel, Wuthering Heights, now considered a classic of English literature.She also published a book of poetry with her sisters Charlotte and Anne titled Poems by Currer, Ellis and Acton Bell with her own poems finding regard as poetic genius. Emily was the second-youngest of the four surviving Brontë siblings, between the youngest Anne and her brother Branwell. She published under the pen name Ellis Bell.

 

<><><> 

 

आज ही पुण्यतिथि है जाने माने लेखक, संपादक, छायाकार और गाँधीवादी पर्यावरणविद् रहे अनुपम मिश्र की जिनका (जन्म: 1948, महाराष्ट्र; मृत्यु: 19 दिसम्बर, 2016, नई दिल्ली)  थे। पर्यावरण के लिए वह तब से काम कर रहे थे, जब से देश में पर्यावरण का कोई विभाग नहीं खुला था। बगैर बजट के मिश्र ने देश और दुनिया के पर्यावरण की जिस बारीकी से खोज-खबर ली है, वह कई सरकारों, विभागों और परियोजनाओं के लिए भी संभव नहीं था। उनकी कोशिश से सूखाग्रस्त अलवर में जल संरक्षण का काम शुरू हुआ जिसे दुनिया ने देखा और सराहा।

 

<><><> 

 

Pratibha Devisingh Patil also known as Pratibha Patil Shekhawat, is an Indian politician and lawyer who served as the 12th president of India from 2007 to 2012. She was the first woman to become the president of India. A member of the Indian National Congress, she also served as the Governor of Rajasthan from 2004 to 2007, and was a member of the Lok Sabha from 1991 to 1996.

 

<><><> 

 

जयंतियों में आज पहला नाम है भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक राय बहादुर सर उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी का (अंग्रेज़ी: Rai Bahadur Sir Upendranath Brahmachari, जन्म- 19 दिसंबर, 1873; मृत्यु- 6 फ़रवरी, 1946) सन 1922 में उन्होंने यूरिया स्टिबेमाइन (कार्बोस्टिबेमाइन) का संश्लेषण किया और यह निर्धारित किया कि यह कालाजार के उपचार के लिए एक बेहतरीन दवा है। उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी ने कालाजार की दवा बनाकर लाखों की जिंदगी बचाई, फिर भी उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं मिल सका। भारत की माटी ने ऐसे कई वैज्ञानिकों को जन्म दिया है, जिन्होंने पूरी दुनिया को नई दिशा दिखाई है। ऐसे ही भारतीय वैज्ञानिक डॉ. उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी भी उन्हीं में से एक थे। वह नोबेल पुरस्कार के लिए नामित भी हुए, लेकिन दुर्भाग्यवश दूसरे विश्व युद्ध के कारण उन्हें नोबेल नहीं मिल पाया।

 

<><><> 

 

Christopher Hamill, known professionally as Limahl, is an English pop singer who was born on 19 December 1958 in Pemberton, Wigan, Lancashire, in North West England. With aspirations to be an actor, Chris Hamill toured with the company in a production of Joseph and the Amazing Technicolor Dreamcoat.Beginning in 1982, he was the lead singer of the pop group Kajagoogoo before embarking on a solo career. Limahl launched a solo career, achieving hits with Only for Love (UK No. 16) in 1983, and with The NeverEnding Story (UK No.4) He garnered the 1984 hit The NeverEnding Story, the theme song for the film of the same name

 

<><><> 

 

और अब बात भारतीय सिनेमा जगत में बहुत प्रसिद्ध उस चरित्र अभिनेता के बारे में जिन्हें सिने प्रेमी ओम प्रकाश के नाम से जानते हैं! (ओम प्रकाश का जन्म: 19 दिसंबर, 1919 जम्मू; और निधन 21 फ़रवरी, 1998 मुम्बई में हुआ)। हिन्दी फ़िल्म जगत में ओमप्रकाश का प्रवेश फ़िल्मी अंदाज़ में हुआ। वह अपने एक मित्र के यहां शादी में गए हुए थे, जहां पर ‘दलसुख पंचोली’ ने उन्हें देखा और तार भेजकर उन्हें लाहौर बुलवाया। दलसुख पंचोली ने फ़िल्म ‘दासी’(1950) के लिए ओम प्रकाश को 80 रुपये वेतन पर अनुबंधित कर लिया। यह ओमप्रकाश की पहली बोलती फ़िल्म थीं। और इसके बाद एक के बाद एक ओमप्रकाश ने लगभग 350 फ़िल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फ़िल्मों में ‘पड़ोसन’, ‘जूली’, ‘दस लाख’, ‘चुपके-चुपके’, ‘बैराग’, ‘शराबी’, ‘नमक हलाल’, ‘प्यार किए जा’, ‘खानदान’, ‘चौकीदार’, ‘लावारिस’, ‘आंधी’, ‘लोफर’, ‘ज़ंजीर’ आदि शामिल हैं।  तो फिलहाल सुन लेते हैं उनकी एक फिल्म से ओमप्रकाश का ये डायलाग और फिल्म मिस मैरी से उन पर फिल्माया गया एक गीत-
(ओमप्रकाश का डायलाग और फिल्म मिस मैरी का गीत – पहले पैसा फिर भगवान्)

 

<><><> 

 

और अब चलते चलते आज का विचार कि ……माँ बाप की नसीहत अक्सर बुरी लगती है लेकिन उनकी वसीयत अक्सर अच्छी लगती है।  इसी विचार के साथ इजाज़त दीजिये रवि कपूर और नीना अराकल को।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><>