किसी ने क्या खूब कहा है कि खुशी वहां नहीं जहाँ धन मिले, खुशी तो वहां होती है जहाँ मन मिले और हमारा मन तो हमेशा ही अपने प्रिय श्रोताओं से मिलता है तभी तो हर रोज़ एक नयी सोच, एक नयी ऊर्जा और एक नए अहसास के साथ समाचार पत्रिका कार्यक्रम आज सवेरे के सभी श्रोताओं का स्वागत करते हुए हम उनसे मिलने सुबह सवेरे 7 बजकर 30 मिनट पर आकाशवाणी स्टूडियो पहुँच जाते हैं। तो आज श्रोताओं का स्वागत कर रहे हैं श्रोताओं के ही अपने रवि कपूर और सुभद्रा रामचन्द्रन। तो स्वीकार कीजिये हम दोनों का नमस्कार।
मुख्य समाचार:-
HELLO Ravee and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 18th of December. So, let us begin with the headlines first.
<><><>
President Droupadi Murmu will inaugurate and laying the foundation stone for various initiatives at the Rashtrapati Nilayam at Bollarum on the outskirts of Hyderabad today. She will be presenting the President’s Colours to the College of Defence Management, Secunderabad on Friday. The President will be hosting an ‘At Home Reception’ at Rashtrapati Nilayam for the dignitaries of the state, leading citizens and academics on the same evening.
The President arrived at the Rashtrapati Nilayam on a five-day Southern Sojourn yesterday. She was accorded warm welcome by Telangana Governor Jishnu Dev Varma and Chief Minister A. Revanth Reddy on her arrival.
<><><>
कृषि और किसान कल्याण विभाग के लिये बजट आवंटन में वर्ष 2013-14 से 2024-25 के बीच छह गुनी वृद्धि हुई है। इसे 2013-14 के करीब इक्कीस हजार करोड रूपये से बढाकर वर्ष 2024-25 में एक लाख 22 हजार करोड रूपये कर दिया गया है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि किसानों के कल्याण के लिए लागू प्रमुख योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि अवसंरचना निधि शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(आईसीएआर) ने 75 हजार ऐसे किसानों की सफलता की गाथा का संकलन जारी किया है जिनकी आय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय तथा संबद्ध मंत्रालयों की योजनाओं से दोगुनी से भी अधिक हो गयी है। कृषि मंत्री ने कहा राज्य सरकारों को कृषि के विकास के लिए समुचित कदम उठाने चाहिए। भारत सरकार नीतिगत उपायों, बजटीय आवंटन और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके इन प्रयासों में सहयोग करती है।
<><><>
National Security Advisor Ajit Doval will take part in the India-China Special Representatives’ talks in Beijing today. The talks aimed at restoring the bilateral ties stalled for over four years due to the military standoff in eastern Ladakh. Mr Doval will hold the 23rd round of the Special Representatives’ (SR) talks with his Chinese counterpart and Foreign Minister Wang Yi. They are expected to discuss a range of issues to rebuild the bilateral ties following the October 21 agreement of disengagement and patrolling in eastern Ladakh between the two countries.every religion or not and why it supports the Muslim Personal Law.
<><><>
श्रीलंका की यात्रा के लिये भारतीयों को अगले वर्ष जनवरी से निशुल्क वीजा मिलेगा। भारत उन 39 देशों में शामिल है जिनके लिए श्रीलंका ने निशुल्क वीजा की व्यवस्था की है। भारत यात्रा पर आये श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने कल नई दिल्ली में इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित संवाद में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके लिए संसदीय गजट अधिसूचना जनवरी में जारी की जाएगी। श्री हेराथ ने आशा व्यक्त की कि भारत भी श्रीलंका के नागरिकों के लिए ऐसी सुविधा देगा। श्रीलंका के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के साथ ऐतिहासिक आर्थिक और सास्कृतिक संबंध हैं, जिनके आधार पर द्विपक्षीय संबंध और सुदृढ होंगे। उन्होंने कहा कि श्रीलंका आने वाले पर्यटकों में सबसे बडी संख्या भारतीयों की है। श्री विजिथा हेराथ 15 से 17 दिसंबर तक तीन दिन की भारत यात्रा पर आये राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक के शिष्टमंडल में शामिल थे।
<><><>
Science and Technology Minister, Dr Jitendra Singh launched India’s first of its kind anti-pesticide bodysuit, Kisan Kavach in New Delhi yesterday. This bodysuit is designed to protect farmers from the harmful effects of pesticide exposure. The washable suit offers protection against pesticide-induced toxicity, which often leads to severe health complications, including breathing disorders, and vision loss. Speaking on the occasion, Dr Singh said that the Kisan Kavach is a groundbreaking solution addressing a critical gap in farmers’ safety. He said that with initiatives like Kisan Kavach, government is not only safeguarding farmers but also advancing towards climate-resilient agriculture and sustainable development. The event also saw the distribution of the first batch of Kisan Kavach suits to farmers.
<><><>
The India Meteorological Department (IMD) has forecast cold wave conditions at isolated places over Himachal Pradesh, Punjab, Haryana, Chandigarh, and Rajasthan today. Similar conditions are also expected over Jammu, Kashmir, Ladakh, Gilgit, Baltistan, and Muzaffarabad during the next 2-3 days.
In Delhi-NCR, a cold wave is expected today along with smog and shallow to moderate fog in the morning and night hours.
<><><>
ब्रिस्बन में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के साथ तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के आज अंतिम दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में दो सौ 60 रन पर सिमट गई। भारत ने आज दो सौ 52 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। जसप्रीत बुमराह के साथ आखिरी विकेट की साझेदारी में आकाश दीप 31 रन पर आउट हो गए। कल अंतिम विकेट की साझेदारी से भारत मुश्किल से फॉलोऑन बचा पाया। के. एल. राहुल के 84 और रवींद्र जडेजा के 77 रन ने भारत को दो सौ 60 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने चार और मिशेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाये थे।
<><><>
चेन्नई, बैंगलूरू और हैदराबाद के समाचार-
Greater Chennai Corporation penalised 3759 shops for not having garbage bins and collected Rs.37 lakhs as they had violated the regulations. Among the most frequent violations shops using banned single use plastic ranked second leading to substantial penalties. The civic commissioner J.Kumaragurubaran said that point of sale devices have been increased from 500 to 1000 and a penalty of more than two crore in penalties over the last two months.
<><><>
Ennore Creek which was affected due to an oil spill during Cyclone Michaung in December is showing signs of recovery with a greener outlook due to the restoration efforts taken by the Forest Department. District Forest Officer V.Subbiah said that about 1.6 lakh mangrove saplings of three species were raised in their nursery and planted in the creek area. The department has also planted two lakh mangrove-associated native plants as well as in some of the islands around the creek.
<><><>
The Bengaluru Police’s Central Crime Branch has busted a major drug racket, seizing 12 kg of pure MDMA crystals valued at approximately Rs 24 crore.
The CCB has arrested a foreign national woman who was operating the drug ring. During the operation, the officers recovered a significant quantity of drugs along with around 70 SIM cards.
During interrogation, the accused admitted to supplying drugs to foreign nationals, college students, and private-sector employees. Preliminary investigations suggest the banned substance was smuggled into Bengaluru from Mumbai, allegedly by another foreign national woman. Efforts are currently underway to trace and apprehend the second suspect.
<><><>
Despite the sanctioning of 47 government buildings in Bengaluru for accessibility upgrades under the “Accessible India Campaign”, only 18 buildings have been equipped with barrier-free infrastructure so far.
According to Laxmi Hebbalkar, Minister of Women and Child Development, Disabled, and Senior Citizens Empowerment, the 18 buildings, including government offices, colleges, hospitals, and bus stands, were upgraded at a cost of ₹27.05 crore.
<><><>
A total of 49 officers including foreign officers were awarded BTech degrees during the convocation ceremony of Degree Engineering Course-105 and Technical Entry Scheme Course-42 at the Military College of Electronics and Mechanical Engineering (MCEME) in Secunderabad yesterday.
Participating in the ceremony, Telangana Governor Jishnu Dev Varma lauded the exemplary training standards at MCEME in nurturing the best battle-ready technicians for the field army. The Governor emphasized the vital role of engineers in nation-building and technological advancement and reminded the graduates that their education is not merely an achievement but a responsibility to contribute meaningfully to the armed forces and the country.
<><><>
दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता के समाचार-
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कल दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया और उन्हें स्मार्ट पहचान पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि समाज के लिए वरिष्ठ नागरिक ज्ञान और अनुभव का भंडार हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों से उनके अनुभवों को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में 400 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें 90 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।
<><><>
दिल्ली सरकार ने सरकार की सभी इमारतों में ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने इस निर्णय को बिजली बचत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इस पहल को मंजूरी दी। अब इसे उपराज्यपाल के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। इस पहल के अंतर्गत, दिल्ली सरकार की सभी इमारतों में बीएलडीसी पंखे, 5-स्टार रेटिंग वाले एयर कंडीशनर और अन्य ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि यह कदम ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और कार्बन उत्सर्जन कम करने में सहायक होगा।
<><><>
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण को फिर से लागू कर दिया है। ग्रैप-4 के लागू होने से राजधानी में ट्रक, लोडर समेत भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके अंतर्गत दिल्ली में पंजीकृत डीजल से चलने वाले बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 डीजल से चलने वाले वाहनों के प्रवेश को दिल्ली में आने की अनुमति है। वहीं, आयोग ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस, हृदय, मस्तिष्क संबंधी या अन्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को बाहरी गतिविधियों से बचने और जितना संभव हो सके, घर के अंदर रहने की सलाह दी है। दिल्ली सरकार ने स्कूलों को पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन या ऑफ लाइन तरीके में से जो भी संभव हो उस तरह से करने को कहा है।
<><><>
दिल्ली एनसीआर में गिरते वायु गुणवत्ता सूचकांक के मद्देनजर गुरूग्राम के उपायुक्त ने सभी निजी संस्थानों और कॉरपोरेट दफ्तरों को कल से 50 प्रतिशत वर्क फ्रोम होम नीति लागू करने की सलाह दी है। उपायुक्त कार्यालय ने बताया कि वायु प्रदूषण के गंभीर प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन समिति के निर्देशों के तहत लिया गया है। यह निर्णय अगले आदेश तक लागू रहेगा।
<><><>
महाराष्ट्र के पालघर जिले ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाराष्ट्र के मानचित्र को दर्शाती 28 हजार 80 वर्ग फुट की रंगोली बनाने का विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है। यह भव्य रंगोली तीन स्कूलों एमएन दांडेकर हाई स्कूल, आर्यन इंग्लिश मीडियम स्कूल, और पालघर में भगिनी समाज माध्यमिक विद्यालय के एक हजार पांच सौ छात्रों की भागीदारी से बनाई गई थी। छात्रों ने रंगोली के चारों ओर एक मानव श्रृंखला भी बनाई, जिसे अब आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि को औपचारिक रूप से पालघर जिला कलेक्टर कार्यालय में मान्यता दी गई, जहां रिकॉर्ड प्रमाण पत्र जिला कलेक्टर गोविंद बोडके को सौंपा गया। यह घोषणा वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया के अध्यक्ष पवन सोलंकी की उपस्थिति में की गई, जिन्होंने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब उन्होंने पालघर जैसे मुख्य रूप से आदिवासी क्षेत्र में इस तरह की उपलब्धि देखी है।
<><><>
पश्चिम बंगाल में अगले साल 8 जनवरी से गंगासागर मेला शुरू होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल मंगलवार को राज्य सचिवालय नबान्न में एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पुलिस, नौसेना और तटरक्षक बल तथा अन्य संबंधित विभागों को बांग्लादेश में हाल ही में हुई अशांति को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एक हजार एक सौ पचास लांच, 32 पोत और 9 बर्ज मौजूद रहेंगे। रात में भी पोत सेवा उपलब्ध रहेगी। जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी होगा। गंगासागर मेला 17 जनवरी को समाप्त होगा। शाही स्नान 14 जनवरी की सुबह से 15 जनवरी की सुबह तक चलेगा।
<><><>
आकाशवाणी एफ एम गोल्ड पर श्रोता सुन रहे है कार्यक्रम आज सवेरे रवि और सुभद्रा के साथ और कार्यक्रम आज सवेरे में अब बात मौसम की।
तो सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम। तो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुंबई में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाई रहेगी तथा बाद में आसमान साफ हो जाएगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाई रहेगी तथा बाद में आसमान साफ होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
<><><>
Chennai is expected to have Generally cloudy sky with Heavy rain. The minimum temperature was 23 degrees Celsius and maximum will be around 29 degrees.
Bengaluru is expected to have Mist in the morning. The minimum temperature was 16 degrees Celsius and maximum will be around 28 degrees.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 14 degrees and a maximum of 28 degrees Celsius.
<><><>
और अब बारी है इतिहास के पन्नों को पलटने की तो पलटते हैं इतिहास के पन्नों को और जान लेते हैं कि इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ।
लेकिन उससे पहले अपने श्रोताओं को याद दिला दें कि आज अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस है (अंग्रेज़ी: International Minorities Rights Day) विश्वभर में प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस प्रति वर्ष 18 दिसंबर 1992 से सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा, राष्ट्र निर्माण में योगदान के रूप में चिह्नित कर अल्पसंख्यकों के क्षेत्र विशेष में ही उनकी भाषा, जाति, धर्म, संस्कृति, परंपरा आदि की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु मनाया जाता है। अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा, राष्ट्र निर्माण में योगदान के रूप में चिह्नित कर अल्पसंख्यकों के क्षेत्र विशेष में ही उनकी भाषा, जाति, धर्म, संस्कृति, परंपरा आदि की सुरक्षा को सुनिश्चित करना।
<><><>
We are a democratic nation all citizens should have equal rights and citizens should come together and try to bring in harmony , respect people irrespective of their cast creed or religion.
UNESCO established World Arabic Language Day to promote the Arabic language and acknowledge its vital role in the preservation and dissemination of human civilization and culture.
<><><>
अन्तरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस (अंग्रेज़ी: International Migrants Day) प्रत्येक साल 18 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बात के लिए शिक्षित करना है कि हर प्रवासी का सम्मान के साथ व्यवहार करना मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। यह दिन अन्तरराष्ट्रीय प्रवासियों के सामने आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। संयुक्त राष्ट्र हर साल सरकारों, संगठनों और इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को इस मौके पर आमंत्रित करती है।
<><><>
⦁ 1913-The Indian Inquiry Commission, also known as the Solomon Commission, commences its sittings in Pretoria.
⦁ 1941 On this day, Bram Stoker groundbreaking horror novel, Dracula was finally copyrighted in the United States, 44 years after its initial publication.
⦁ 1960 – नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहाल का शुभारंभ।
⦁ 1961, Indian forces took control of the Portuguese
⦁ colony of Goa after a short, bloodless military action.
⦁ 1964 The Pink Panther cartoon series premieres on television.
⦁ In 1989, Indian cricket legend Sachin Tendulkar made his ODI debut in a
⦁ match against Pakistan.
⦁ 1997 – भारत और अमेरिका के मध्य अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न।.
⦁ 2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।
⦁ 2009 The first instalment of Avatar premiered in theaters worldwide: Directed by James Cameron, this groundbreaking sci-fi film premiered. Known for its revolutionary visual effects and use of 3D technology, Avatar held the record as the top selling movie of all time until 2019.
⦁ 2014 – सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
⦁ 2017- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण।
<><><>
अब समय हो गया है कुछ महानुभावों की पुण्यतिथियों, जयंतियों या जन्मदिन के बारे में अपने श्रोताओं को जानकारी देने का –
पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
तो पुण्यतिथियों में आज सबसे पहला नाम है- पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी (जन्म- 27 मई, 1894 – मृत्यु- 18 दिसंबर, 1971) सरस्वती के कुशल संपादक, साहित्य वाचस्पति और मास्टर जी के नाम से प्रसिद्ध हैं। वह एक प्रसिद्ध निबंधकार थे। 1969 में सागर विश्वविद्यालय से (तत्कालीन मुख्यमंत्री) द्वारका प्रसाद मिश्र द्वारा डी-लिट् की उपाधि से विभूषित किया गया। इसके बाद उनका लगातार हर स्तर पर अनेक संगठनों द्वारा सम्मान होता रहा, उन्हें उपाधियों से विभूषित किया जाता रहा जिसमें मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन, मध्य प्रदेश शासन आदि प्रमुख हैं। सन 1949 में उन्हें हिन्दी साहित्य सम्मलेन द्वारा ‘साहित्य वाचस्पति’ से विभूषित किया गया।
<><><>
2006 Death Anniversary Joseph Barbera, American animator and cartoonist who co-created Tom and Jerry to give generations of young television viewers wholesome funtime entertainment that included
besides tom and jerry , there was Yogi Bear, Huckleberry Hound and the Flintstones… Barbera had teamed up William hanna and founded the warner brothers studio that continues to dish out animated cartoons scooby doo Where Are You?, Jonny Quest” and “The Smurfs.” Etc The very famous Scottish short story writer saki alias Hector Hugh Munro took birth this day in 1870….Using the pen name Saki for his fiction allowed him to satirise contemporary society. It gave him license to express a darkly comic side which contrasted with society expectations of him as the son of a British colonial official.
<><><>
विजय हज़ारे
आज ही पुण्यतिथि है, विजय हज़ारे (जन्म- 11 मार्च, 1915, सांगली; मृत्यु- 18 दिसम्बर, 2004, बड़ोदरा) भारत के जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी थे। वह 1951 से 1953 के मध्य भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टेस्ट क्रिकेट में प्रथम सफलता दिलाई थी। सन् 1960 में उन्हें भारत सरकार ने ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया था। वैसे तो क्रिकेट प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में खिलाड़ी अपनी ख्यातियाँ तथा रिकॉर्ड हासिल कर चुके हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट में इन्हें एक महान खिलाड़ी के रूप में सदा याद किया जायेगा।
A guitar legend turns 81 today yes friends baby boomers grew up listenting to him, generation x adored him, millennials don’t care much about him and gen z may not know him but for all the generations
young and old let me tell you , without his lead and rhythm guitar we would not have enjoyed the band he fronted the Rolling stones ,,,, give it up for the charismatic guitar virtouoso Keith Richards …
Keith came from England he cofounded the rolling stones ….. One of the most prosperous songwriting partnerships in history is his collaboration with Mick Jagger. Richards’s songwriting style, like that of his guitar playing, is deeply influenced by American blues music and focuses on blues-derived hard rock. Many more happy returns to keith Richards.
<><><>
सदानंद बकरे (जन्म- 10 नवम्बर, 1920; मृत्यु- 18 दिसम्बर, 2007) भारत के प्रसिद्ध शिल्पकार, चित्रकार व मूर्तिकार थे। साल 2004 में बॉम्बे कला सोसाइटी द्वारा उन्हें ‘श्रम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।बड़ौदा में पैदा हुए सदानंद बकरे बंबई प्रगतिशील कलाकार समूह के संस्थापकों में से एक थे। सन 1951 में सदानंद बकरे ब्रिटेन गए, जहाँ वह जल्द ही मूर्तिकला त्याग कर चित्रकारी पर ध्यान केंद्रित करने लगे थे।वह 1948 में प्रगतिशील कलाकारों के समूह के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
<><><>
Alongside guitarist keith Richards neo classical guitar legend Uli Jon Roth celebrates his birthday today .., a master, again a virtuoso one of the best guitar players in the world. He started out as a guitarist for
german rock band scorpions before goin ahead for other projects .. right now for us the birthday boy plays a mozart composition rondo alla turca in his inimitable way .. classical music going for some electric guitar treatment under uli john roths able hands and that also sounds heavenly,
<><><>
भिखारी ठाकुर (जन्म: 18 दिसम्बर 1887 बिहार – मृत्यु: 10 जुलाई, 1971) भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार, रंगकर्मी लोक जागरण के सन्देश वाहक, नारी विमर्श एवं दलित विमर्श के उद्घोषक, लोक गीत तथा भजन कीर्तन के अनन्य साधक थे। भिखारी ठाकुर बहुआयामी प्रतिभा के व्यक्ति थे। वे एक ही साथ कवि, गीतकार, नाटककार, नाट्य निर्देशक, लोक संगीतकार और अभिनेता थे। भिखारी ठाकुर की मातृभाषा भोजपुरी थी और उन्होंने भोजपुरी को ही अपने काव्य और नाटक की भाषा बनाया। राहुल सांकृत्यायन ने उनको ‘अनगढ़ हीरा’ कहा था तो जगदीशचंद्र माथुर ने ‘भरत मुनि की परंपरा का कलाकार’।
American film director Steven Spielberg celebrates his birthday today Spielberg has enjoyed great critical and commercial success with movies as Jaws (1975), The Extra-Terrestrial (1982), Schindler List
(1993), and Saving Private Ryan (1998)— The very smart the very popular American actor producer brad pitt celebrates his birthday today alongside actress performer katie holmes.
<><><>
Birthday of Christina Aguilera a multiple Grammy Award-winning singer- songwriter renowned for her powerful voice and hit songs. the only artist under the age of 30 included in Rolling Stone Magazine’s list of the 100 greatest singers of all time. Aguilera enjoyed singing both english and latin pop songs which were dance oriented and at the same time tried out jazz and blues classics as well this talented singer turns 44 years of age today.
<><><>
Birthday of Billie Eilish American popstar who rose to fame singing electro pop songs when she was barely a teenager.. real name is billie Eilish pirate Baird o Connell,, Her multiple wins at the 2020 Grammy
Awards helped to expand her popularity to a wider audience. Billie turns 22 years of age today.
MUSIC
<><><>
ऋचा चड्ढा (जन्म: 18 दिसम्बर 1986) बॉलीवुड में कार्यरत एक अभिनेत्री हैं। ऋचा चड्ढा ने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में एक अधेड़ उम्र महिला का किरदार निभाया है।
(गीत- मासूम दिल है मेरा)
<><><>
और अब चलते चलते आज का विचार कि ……मिसाल कायम करने के लिए अपना रास्ता स्वयं बनाना होता है। इसी विचार के साथ इजाज़त दीजिये रवि कपूर और सुभद्रा रामचन्द्रन को आज सवेरे कार्यक्रम यहीं सम्पन करने की। नमस्कार। Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Great day. Namaskar.
<><><>