एक नई सुबह की शुरूआत के साथ एक बार फिर हाजिर हैं हम छोटी -बड़ी तमाम खबरों के साथ। आज सवेरे के इस विशेष अंक में। मैं हूं फरहत नाज और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी सायरा मुजतबा। नमस्कार सायरा।
Namaskar, FARHAT Good morning and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on a 100.1 Mhz and the Akashvani Network. You’re listening to our ever-exciting daily news magazine programme, Aaj Savere, where, over the next half hour, we’ll bring you the latest updates from the world of national and international news, metro city highlights, and some fascinating historical insights related to today, December 14. let us begin with the headlines.
जी सायरा कार्यक्रम में आज बहुत कुछ होगा खास , खबरों के अलावा हम आज कुछ अहम शख्सियतों को याद करेगें जिनमें सबसे ऊपर रहेंगे द ग्रेट शो मैन राजकपूर। जिनकी आज 100 जयंती है, कुछ सदाबहार गीतों को गुनगुनाएंगे ,इसके इलावा इतिहास के महत्वपूर्ण पन्नों को पलटेंगे। महानगरों के मौसम की बात करेंगे और बताएँगे शहर में हो रही सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में-
लेकिन सबसे पहले रूख कर लेते अहम खबरों का
<><><>
Prime Minister Narendra Modi will chair the fourth National Conference of Chief Secretaries in New Delhi today. The conference aims to further strengthen the partnership between the Centre and State Governments, with a focus on enhancing cooperative federalism and ensuring better coordination to achieve faster growth and development.
The fourth National Conference is focused on the theme ‘Promoting Entrepreneurship, Employment and Skilling – Leveraging the Demographic Dividend’ covering best practices and strategies for States and Union Territories to follow.
<><><>
भारतीय संविधान के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर लोकसभा में विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को रेखांकित करते हुए राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है। श्री सिंह ने कहा कि विपक्ष द्वारा हमेशा से ही संविधान की मूल भावना को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संविधान नागरिकों को सुरक्षित रखने का सुरक्षा कवच है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ने इस सुरक्षा कवच को तोड़ने का प्रयास किया है।
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। धर्मनिरपेक्षता को संविधान की प्रस्तावना का हिस्सा बताते हुए तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में देश का धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना खतरे में है।
प्रधान-महिला कार्यशाला
<><><>
Information and Broadcasting Minister Ashwini Vaishnaw has said, the mishap at Sandhya Theatre in Hyderabad during the premiere of film Pushpa 2, was a clear case of poor arrangements by the state and local administration. In a social media post, Mr Vaishnaw said, Congress has no respect for the creative industry and the arrest of film actor Allu Arjun proves it yet again.
Yesterday, actor Allu Arjun was arrested by the police in connection with the death of a woman in stampede that occurred during the premiere of his latest film, Pushpa 2: The Rule, at Sandhya theatre on 4th of December in Hyderabad. Later in the evening, the actor was granted interim bail for four weeks by the Telangana High Court.
<><><>
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि सरकार महिलाओं के विकास के दृष्टिकोण को बदलकर महिलाओं के नेतृत्व में विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कल नई दिल्ली में एकदिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। इस कार्यशाला का विषय है ”महिला नेता: वर्ष 2047 में विकसित भारत के लिए अकादमिक श्रेष्ठता तैयार करना”। शिक्षा मंत्री ने बताया कि कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर दिया गया है। श्री प्रधान ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का भारतीय मॉडल इस प्रकार तैयार किया जाना चाहिए, जिससे महिलाएं सभी नीति निर्धारण और जीवन के विकल्पों का चयन करने में शामिल हों।
विदेश मंत्रालय-श्रीलंका राष्ट्रपति यात्रा
<><><>
In South Korea, National Assembly will vote today on a second motion to impeach President Yoon over a botched martial law attempt. If the motion is passed, the Constitutional Court will decide whether to reinstate or remove Yoon from office. Earlier, a nationwide rallies demanding impeachment of President Yoon Suk Yeol held yesterday. Civic groups organised the candlelight vigil in front of the National Assembly in western Seoul, while smaller groups gathered in other parts of the country to continue their demonstrations calling for Yoon’s removal from office.
South Korea remains deeply unsettled following Yoon’s declaration of martial law on 3rd of December, which was swiftly overturned by the National Assembly.
<><><>
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके कल से भारत की तीन दिन की यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि श्रीलंका का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद श्री दिसानायके की यह पहली विदेश यात्रा होगी। इस दौरान श्री दिसानायके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हित के अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। श्री जायसवाल ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति नई दिल्ली में एक व्यावसायिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और बिहार में बोधगया भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री दिसानायके की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुपक्षीय और आपसी सहयोग मजबूत होंगे।
<><><>
हॉकी
ओमान के मस्कट में जूनियर एशिया कप महिला हॉकी टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम छह बजे से खेला जायेगा।
बृहस्पतिवार को अपने पूल के अंतिम मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 9-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इस जीत के साथ ही भारत ने अगले वर्ष चिली में होने वाले एफ.आई.एच. जूनियर महिला हॉकी विश्वकप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। आज ही दूसरे सेमीफाइनल में चीन का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। ये मैच भारतीय समयानुसार रात साढे आठ बजे शुरू होगा
<><><>
In the World Squash Team Championships, the Indian Men’s team will face hosts Hong Kong-China for a fifth-place finish today. The match will begin at 12 Noon Indian Standard Time. The team defeated Germany 2-0 in the fifth to eighth place playoffs yesterday.
Meanwhile, the Indian Women’s team can only finish at the seventh or eighth place after losing 3-0 to seven-time champions England in their the fifth to eighth place playoffs. The Indian team will face France in their final match of the tournament today, which will start at 3 PM Indian Standard Time.
<><><>
In Cricket, Hosts Australia have against India in their first innings on day one of the third Test match of the Border-Gavaskar Trophy at the Gabba in Brisbane, when reports last came in. Opting to bowl first after winning the toss, the visitors made two changes to the playing XI. Ravindra Jadeja and Akash Deep replaced Ravichandran Ashwin and Harshit Rana. For the hosts, Scott Boland made way for Josh Hazlewood.
The five-match series is currently tied 1-1 after Australia won the second Test at Adelaide Oval, while India won the opening game in Perth.
The Rohit Sharma-led side will aim to relive the memories from their last outing at the Gabba when the Men in Blue defeated Australia by three wickets in a thrilling finale in 2021.
With their commanding victory in the first match and a disappointing loss in the second, India are in third position in the ICC World Test Championship (WTC) standings.
<><><>
आईएसएल-फुटबॉल
इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में कल जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पार्ट्स कॉम्प्लेक्स में कड़े मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने पंजाब एफसी को दो-एक से हराया। इस मैच के बाद पंजाब 18 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर खिसक गया है। वहीं, जमशेदपुर 10 मुकाबलों में इतने ही अंकों के साथ छठे स्थान पर है। आज बंगलुरु मे बंगलूरु एफसी का मुकाबला गोवा से होगा। यह मैच श्रीकांतीरेवा स्टेडियम में भारतीय समयानुार शाम पांच बजे से खेला जाएगा। वहीं एक अन्य मुकाबले में मोहन बगान सुपर जायंट्स का मुकाबला केरल ब्लास्टर्स से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।
<><><>
महानगरों की खबरे
The first pickle ball court in the city is being set up at the Ice Water Sports Arena in Express Avenue in Chennai. The arena has been seeing more than 600 people walking in to play every month within a year of its opening. This is just one of several sports centres in Chennai to expand to meet the growing demand for pickleball. The General Secretary of the
Tamilnadu pickleball Association launched season one of the Tamilnadu Pickleball Premier League to help upcoming athletes find a footing in the Sport.
The Sport is acing its way through the State with more than 100 pickleball courts all over the Tamilnadu and more than 700 registered and 2000 recreational players. The owner of the Chennai Franchise in the World Pickleball League Samantha said that the game has caught the fancy of film stars.
<><><>
दिल्ली- दिव्य कला मेला
नई दिल्ली के इंडिया गेट पर 22वां दिव्य कला मेला शुरू हो गया है। मेले में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 100 दिव्यांग उद्यमी और कारीगर अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विशेष आयोजन देशभर के दिव्यांग शिल्पकारों, उद्यमियों और कलाकारों की अद्भुत प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रदर्शित करेगा।
<><><>
दिल्ली- सूरजकुंड
और अब सुरजकुड मेले की भी शुरूआत होने जा रही है। हर वर्ष आयोजित होने वाले सूरजकुंड मेले के टिकट इस वर्ष डीएमआरसी मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 ऐप पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, टिकट मेट्रो स्टेशनों के साथ-साथ डीएमआरसी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पांच काउंटरों से भी उपलब्ध होंगे। पिछले वर्षों के रिकॉर्ड की बात करें तो यहां मेले में देश-विदेश के 10 लाख से अधिक पर्यटक आए थे। नए वर्ष में सात फरवरी, से शुरू होकर यह मेला 23 फरवरी तक चलेगा।
<><><>
Union Minister of State for Social Justice, Ramdas Athawale has said the Government is committed to the welfare of people with special needs and working through various special schemes for the benefit of Divyang people. He assured that the Centre will provide all necessary support to the National Institute for the Empowerment of Persons with Intellectual Disabilities Secunderabad to ensure that the best facilities are provided to its students. He distributed teaching-learning materials -TLM KITS to Divyangjans. Addressing the event, the Minister said replacing the term “Viklang” with “Divyang” symbolized a shift in societal attitudes towards recognizing the abilities and contributions of persons with disabilities.
Later the minister inaugurated the ‘Braille for All’ training and learning centre at Braille Park and released a scientific book for disabled individuals.
<><><>
महाराष्ट्र- एफसीआई
महाराष्ट्र में भारतीय खाद्य निगम-एफसीआई के क्षेत्रीय कार्यालय ने खुला बाजार बिक्री योजना के अंतर्गत 24 अगस्त के पहले सप्ताह से चावल और गेहूं तथा 24 दिसंबर के पहले सप्ताह से गेहूं की बिक्री की घोषणा की है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गेहूं और चावल के स्टॉक खरीदने के इच्छुक खरीदार एफसीआई के ई-नीलामी सेवा प्रदाता “एम-जंक्शन सर्विसेज लिमिटेड” की वेबसाइट www.valuejunction.in/fci/ के साथ जुड़ सकते हैं और स्टॉक के लिए बोली लगा सकते हैं।
<><><>
बीएमसी-बाणगंगा टैंक (मुंबई मेट्रो)
बृहन्मुंबई नगर निगम- बी.एम.सी. ने बाणगंगा में राम कुंड टैंक के पास समुद्र के किनारे एक मज़बूत कंक्रीट की दीवार- गेबियन वॉल बनाने के लिए ढाई करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य समुद्री जल और मलबे के प्रवेश को रोकना है। इसलिए टैंक के भीतर पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए एक गेट वाल्व लगाया जाएगा।
<><><>
भाजपा-सम्मेलन (मुंबई मेट्रो)
भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई अगले महीने की 12 तारीख को स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर अपना भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित करेगी। यह नाशिक के पास शिरडी में होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले के अनुसार, सम्मेलन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे। श्री बावनकुले ने बताया कि इस अवसर पर विधानसभा चुनाव में भाजपा-महायुति की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों पर आधारित इस सम्मेलन से युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक नया अभियान शुरू किया जायेगा।
<><><>
The 29th edition of the International Film Festival of Kerala, (IFFK) kick started in capital city, Thiruvananthapuram last evening.
“The film festival is organised by Kerala State Chalachitra Academy.
Chief Minister Pinarayi Vijayan inaugurated the film festival last evening in Thiruvananthapuram. Actress Shabana Azmi , who completed 50 years of her acting career, was honoured at the ceremony.The film festival will be held till 20th of this month that will screen 177 films from 68 countries across 15 theatres . This includes 14 films in the International Competition.Over 13,000 delegates and over 100 film professionals are expected to attend the gala. The Signature Film of the 29th International Film Festival of Kerala (IFFK), titled Swapnaayanam, is a poignant tribute to P K Rosy, the first heroine of Malayalam cinema.The other highlights of the festival are open forums, panel discussion, and cultural programmes.As the film festival begins, the streets of Thiruvananthapuram are already in full festival mode with large crowds of film lovers. Mayusha for Aaj Savare from Thiruvananthapuram”
<><><>
सियालदह कोर्ट (पश्चिम बंगाल)
सियालदह कोर्ट ने़ कल आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और पूर्व ताला पुलिस स्टेशन ओसी अभिजीत मंडल को अस्पताल की पीजीटी डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में जमानत दे दी। कोर्ट ने जमानत इसलिए दी है क्योंकि सीबीआई ने 90 दिनों के बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं की है।
<><><>
अब बात महानगरों के मौसम की।
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। पारा लगातार लुढ़क रहा है और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आईगी। मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान वयक्त किया है।
मुबंई मे बादल छाये रहने की संभावना। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा ।
कोलकाता में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है। ये पांच जिले हैं- पूर्वी बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा, पुरुलिया और बीरभूम। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
तो ये तो हुई बात दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता के मौसम की बात, सायरा अब आप बताएं कि चेन्नई, बैगलुरू और हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम।
Chennai is expected to have Generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle. The minimum temperature was 24 degrees Celsius and maximum will be around 31 degrees.
Bengaluru is also expected to have Mist. The minimum temperature was 19 degrees Celsius and maximum will be around 26 degrees.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 19 degrees and a maximum of 30 degrees Celsius.
<><><>
देश और दुनिया के इतिहास में 14 दिसंबर कई कारणों से महत्वपूर्ण है
1901- Gandhiji reached Rajkot via Porbunder.
1931- Viceroy of India issued new powers to seize properties of those who, following independence leader Gandhi, refused to pay taxes.
1984- First MIG 27M aircraft assembled by Hindustan Aeronautics Ltd. takes off.
1998- The Government introduced the Women’s Reservation Bill in the Lok Sabha.
however, the bill lapsed because it did not receive adequate support.
It was reintroduced three more times in 1999, 2002, and 2003. The bill did not win a majority of votes despite having support from major political parties.
<><><>
और अब याद करते हैं कुछ जानी मानी हस्तियों को – जिनकी है आज पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन।
Raj Kapoor born as Shrishti Nath Kapoor; 14 December 1924 – 2 June 1988; also known as Ranbir Raj Kapoor was an Indian actor, film director and producer, who worked in Hindi cinema. He is considered one of the greatest and most influential actors and filmmakers in the history of Indian cinema, and has been referred to as The Greatest Showman of Indian Cinema and as the Charlie Chaplin of Indian Cinema. Born in Peshawar as the eldest son of Prithviraj Kapoor of the Kapoor family, Raj Kapoor starred in and produced many films for which he received multiple accolades, including three National Film Awards and 11 Filmfare Awards in India. He was inspired by Charlie Chaplin and played characters based on The Tramp in films, such as Awaara (1951), Shree 420 (1955) and Mera Naam Joker (1970). His performance in Awaara was ranked as one of the “Top-Ten Greatest Performances of All Time in World Cinema” by Time magazine in 2005. His films Awaara (1951) and Boot Polish (1954) competed for the Palme d’Or prize at the Cannes Film Festival in 1951 and 1955’s editions respectively.His films were global commercial successes in parts of Asia, the Middle East, the Caribbean, Africa, and the Soviet bloc. The Government of India honoured him with the Padma Bhushan in 1971 for his contributions to the arts. India’s highest award in cinema, the Dadasaheb Phalke Award, was bestowed to him in 1988 by the Government of India.At the age of ten, Raj Kapoor appeared in a Hindi film for the first time, in 1935 film Inquilab. His big break came with the lead role in 1947 with Kidar Sharma’s romantic drama Neel Kamal opposite Begum Para and Madhubala. The film proved to be a semi-hit at the box office, but his other releases, such as Jail Yatra, Dil Ki Rani and Chittor Vijay didn’t do well. In 1948, he founded his own banner R. K. Films and made his directional debut with the musical drama Aag in which he starred alongside Nargis, Premnath and Kamini Kaushal. The film was an average grosser, but received positive reviews from critics.The year 1949 changed the direction of Kapoor’s career. His first release Sunehre Din flopped commercially, but the next one Parivartan did reasonable business and emerged a commercially successful venture while his third release, Mehboob Khan’s romantic drama Andaz which also had Dilip Kumar and Nargis went on to become a blockbuster at the box office. The huge box office success of Andaz was followed by Barsaat which he also directed and produced. The film went ahead of the former and emerged a bigger blockbuster as well as the highest grossing film of all time breaking the record of Ashok Kumar starrer Kismet. The success of these films made Kapoor one of the leading male stars of the time along with Dilip Kumar and Dev Anand.The following year, he solidified his star-status with superhits in Sargam and Dastan opposite Rehana and the then top actress Suraiya, respectively. Kapoor had only one release in 1951 which was his own directional, the crime drama Awaara co-starring Prithviraj Kapoor and Nargis.
The film opened to highly positive response from critics as well as the audience and proved to be another mega blockbuster for the actor. Its soundtrack composed by Shankar–Jaikishan was the best selling Hindi film music album of the 1950s and became hugely popular in foreign markets as well, especially the South Asian nations like Soviet Union, China, Turkey and Afghanistan. Awaara also earned Kapoor a massive fan-following in Soviet Union where the film had approximately 100 million admissions and remains the third-most watched foreign film in the country.In 1952, he reunited with Nargis for psychological drama Anhonee and crime noir Bewafa. Anhonee did extremely well at the box office and emerged a superhit. On the other hand, Bewafa which also had Ashok Kumar in the lead could only manage average profits.
<><><>
हिन्दी फ़िल्म अभिनेता कहे या निर्माता निर्देशक,सादगी से भरपूर वयक्तिव हो या आंखो का भोलपान ये सारी खासियत थी शौ मेन राजकपूर में लेकिन शौ मैन का फिल्मी करियर का सफर इतना आसान नही था जितना हम समझते हैं। राज कपूर को अभिनय विरासत में ही मिला था। इनके पिता पृथ्वीराज कपूर की वजह से,लेकिन पृथ्वीराज कपूर सिद्धांतों के पक्के इंसान थे। राज कपूर को उनके पिता ने साफ़ कह दिया था कि वो नीचे से शुरुआत करेंगे तभी तो ऊपर तक जाएंगे। राज कपूर ने पिता की यह बात गाँठ बाँध ली और जब उन्हें सत्रह वर्ष की उम्र में रणजीत मूवीटोन में साधारण एप्रेंटिस का काम मिला, तो उन्होंने वजन उठाने और पोंछा लगाने के काम से भी परहेज नहीं किया।
ऐसे वयक्तिव के धनी इस अभिनेता की 100 वीं जयंती आद हम बना रहा हैं।
राज कपूर बाल कलाकार के रूप में ‘इंकलाब’ (1935) और ‘हमारी बात’ (1943), ‘गौरी’ (1943) में छोटी भूमिकाओं में कैमरे के सामने आ चुके थे।
राज कपूर ने फ़िल्म ‘वाल्मीकि’ (1946), ‘नारद और अमरप्रेम’ (1948) में कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इन तमाम गतिविधियों के बावज़ूद उनके दिल में एक आग सुलग रही थी और वो थी खुद निर्माता-निर्देशक बनकर अपनी स्वतंत्र फ़िल्म का निर्माण करने की। उनका सपना 24 साल की उम्र में फ़िल्म ‘आग’ (1948) के साथ पूरा हुआ। इसके बाद राज कपूर के मन में अपना स्टूडियो बनाने का विचार आया और 1950 में उन्होंने अपने आर. के. स्टूडियो की स्थापना की और 1951 में ‘आवारा’ में रूमानी नायक के रूप में ख्याति पाई। और इस फिल्म के जरिए राजकपूर ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि रूस,चीन और अफ्रिका में भी इतनी लोकप्रियता हासिल की जिसका कोई मुकाबला नही कर सकता था। दरअसल 1954 में जब राजकपूर एक डेलिगेशन के साथ फिल्म अवारा की कुछ तस्वीरे वहां लेकर गए तो इन हिंन्दुस्तानी तस्वीरों के जरिए वहां के लोग हिंदूस्तान के और करीब आये और लोगों ने वहां राजकपूर को नही ब्लकि उस अवारा को अपनाया जिसके दिल में सिर्फ हिंदुस्तान बसता था और सिर्फ कहता था –
आबाद नहीं, बर्बाद सही
गाता हूँ खुशी के गीत मगर
ज़ख़्मों से भरा सीना है मेरा, हँसती है मगर ये मस्त नज़र
फिल्म श्री 420 का मुख्य किरदार एक गरीब लेकिन शिक्षित अनाथ होता है। नर्गिस के साथ राज कपूर ने इसमें खुद को पूरी तरह चार्ली चैपलिन जैसा बनाया। बारिश में एक छाते के नीचे फिल्माया गीत ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ में नरगिस और राजकपूर को कभी नहीं भूलाया जा सकता।
राजकपूर को ‘तीसरी कसम’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों के लिए हिंदी सिनेमा उन्हें सदा याद करेगा।
फिल्म श्री 420 में नर्गिस के साथ राज कपूर ने खुद को पूरी तरह चार्ली चैपलिन जैसा बनाया। इस फिल्म का गीत ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ में नरगिस और राजकपूर को कभी नहीं भूलाया जा सकता।
फिल्म बूट पॉलिश के लिए राज कपूर को निर्माता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। फिल्म में दो भाईयों की कहानी को फिल्माया गया है जो बूट पॉलिश करते हैं। फिल्म में आजादी के बाद के हालात को दिखाया गया है।
<><><>
रामानन्द सागर (अंग्रेज़ी: Ramanand Sagar, जन्म: 29 दिसम्बर, 1917; मृत्यु: 12 दिसम्बर, 2005) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे। रामानन्द सागर सबसे लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। इनके कैरियर की शुरुआत “राइडर्स ऑफ़ द रैलरोड” (1936) नामक फ़िल्म के साथ हुई थी। रामानन्द सागर ने कुछ फ़िल्मों तथा कई टेलीविज़न कार्यक्रमों व धारावाहिकों का निर्देशन और निर्माण किया। इनके द्वारा बनाए गए प्रसिद्ध टीवी धारावाहिकों में रामायण, कृष्णा, विक्रम बेताल, दादा-दादी की कहानियाँ, अलिफ़ लैला और जय गंगा मैया आदि बेहद प्रसिद्ध हैं। धारावाहिकों के अलावा उन्होंने आँखें, ललकार, गीत आरजू आदि अनेक सफल फ़िल्मों का निर्माण भी किया। 50 से अधिक फ़िल्मों के संवाद भी उन्होंने लिखे। कैरियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने पत्रकारिता भी की। पत्रकार, साहित्यकार, फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, संवाद लेखक आदि सभी का उनके व्यक्तित्व में अनूठा संगम था। और तो और, रामायण धारावाहिक की प्रत्येक कड़ी में उनके द्वारा रामचरित मानस की घटनाओं, पात्रों की भक्तिपूर्ण, सहज-सरस और मधुर व्याख्या ने उन्हें एक लोकप्रिय प्रवचनकर्ता के रूप में भी स्थापित किया।
उन्होंने 22 छोटी कहानियां, तीन वृहत लघु कहानी, दो क्रमिक कहानियां और दो नाटक लिखे। उन्होंने इन्हें अपने तखल्लुस चोपड़ा, बेदी और कश्मीरी के नाम से लिखा लेकिन बाद में वह सागर तखल्लुस के साथ हमेशा के लिए रामानंद सागर बन गए। बाद में उन्होंने अनेक फ़िल्मों और टेलीविज़न धारावाहिकों के लिए भी पटकथाएँ लिखी।
<><><>
रजनीकांत
शिवाजी राव गायकवाड़ उर्फ रजनीकांत (अंग्रेज़ी: Shivaji Rao Gaekwad, जन्म- 12 दिसम्बर, 1950, बैंगलोर, कर्नाटक) की लोकप्रियता को शब्दों में नहीं आंका जा सकता। अपने बेमिसाल और अनोखे अंदाज़ की वजह से वह तमिल क्षेत्र का यह सुपरस्टार पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध हो गया। इसके बाद उन्होंने एक-एक करके तमिल और हिन्दी सिनेमा मे ऐसी यादगार फ़िल्में दीं जिसने दर्शकों के मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ी। रजनीकांत ने बतौर एक्टर अपने कैरियर की शुरुआत की तमिल फ़िल्म अपूर्व रागंगा से। जिसमें कमल हासन ने भी एक्टिंग की थी। इस फ़िल्म का निर्देशन किया था के बालचंदर ने। इस फ़िल्म में रजनी को बहुत ही छोटा सा किरदार निभाने को दिया गया था। इस फ़िल्म को बेस्ट तमिल फ़िल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था और फ़िल्म ने उस अवॉर्ड को जीता भी। रजनीकांत निर्देशक बालचंदर को हमेशा अपना मेंटर मानते रहे। बॉलीवुड में रजनीकांत ने अंधा कानून फ़िल्म से एंट्री की थी। इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन मेन लीड हीरो थे और उनके साथ थीं हेमा मालिनी। ये फ़िल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी कमाई की थी।
उसके बाद रजनी ने हम, फ़िल्म की जो की काफ़ी हिट रही।
<><><>
Shyam Benegal (born 14 December 1934) is an Indian film director, screenwriter and documentary filmmaker. Often regarded as the pioneer of parallel cinema, he is widely considered as one of the greatest filmmakers post 1970s.He has received several accolades, including eighteen National Film Awards, a Filmfare Award and a Nandi Award. In 2005, he was honoured with the Dadasaheb Phalke Award, India’s highest award in the field of cinema. In 1976, he was honoured by the Government of India with the Padma Shri, the fourth-highest civilian honour of the country, and in 1991, he was awarded Padma Bhushan, the third-highest civilian honour for his contributions in the field of arts.Benegal was born in Hyderabad to Sridhar B. Benegal who was prominent in the field of photography. Starting his career as a copywriter, he made his first Documentary film in Gujarati, Gher Betha Ganga (Ganges at the Doorstep) in 1962. Benegal’s first four feature films Ankur (1973), Nishant (1975), Manthan (1976) and Bhumika (1977) made him a pioneer of the new wave film movement of that period. Benegal’s films, Mammo (1994), along with Sardari Begum (1996) and Zubeidaa (2001) all of which won National Film Awards for Best Feature Film in Hindi, form the Muslim women Trilogy. Benegal has won the National Film Award for Best Feature Film in Hindi seven times. He was awarded the V. Shantaram Lifetime Achievement Award in 2018.
<><><>
घड़ी की सुईंया इशारा कर रही है कि आज का आज सवेरा कार्यक्रम यहीं पर समाप्त किया जाए। तो अनुमति दें कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की।
अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>