Namaskar, DEVENDRA TRIPATHI Good morning and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on a 100.1 Mhz and the Akashvani Network. You’re listening to our ever-exciting daily news magazine programme, Aaj Savere, where, over the next half hour, we’ll bring you the latest updates from the world of national and international news, metro city highlights, and some fascinating historical insights related to today, December 13. let us begin with the headlines.
<><><>
देवेंद्र- तो ये सभी कुछ होगा आज सवेरे के इस अंक में लेकिन सबसे पहले आईये नजर डाल लेते हैं अब तक की सुर्खियों पर।
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले से जुडी सात हजार करोड रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजनाएं प्रयागराज में आवागमन सुविधाजनक बनाने और संपर्क बढाने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं। श्री मोदी गंगा में गैर उपचारित दूषित जल के प्रवाह रोकने की परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री दिन में लगभग 12 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां वह पावन संगम तट पर पूजा-अर्चना करेंगे। श्री मोदी कुंभ मेले की तैयारियों का जायज़ा लेंगे। वे महाकुंभ के दर्शकों की मदद के लिए तैयार किये गये सहायक चैटबोट का भी शुभारंभ करेंगे। कुंभ मेला अगले वर्ष 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा।
<><><>
The Lok Sabha will begin a two-day debate today on the Constitution to mark the beginning of the 75th year of its adoption in the country. As per the listed agenda of the Lok Sabha, there will be a “Special discussion on the 75th anniversary of adoption of the Constitution of India”. The discussions will begin after the Question Hour.
Defence Minister Rajnath Singh will initiate the debate on the Constitution in the Lok Sabha. Prime Minister Narendra Modi is expected to reply to the two-day debate on the Constitution in the Lok Sabha tomorrow.
<><><>
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि देश में पूजा स्थल अधिनियम के अंतर्गत अब कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। न्यायालय ने लंबित मामलों में शीर्ष अदालत के अगले आदेश तक कोई अंतिम या प्रभावी आदेश पारित नहीं करने का भी आदेश दिया।
<><><>
External Affairs Minister S Jaishankar and his UAE counterpart Sheikh Abdullah bin Zayed bin Sultan Al Nahyan will co-chair 15th India-UAE Joint Commission Meeting in New Delhi today. The two leaders co-chaired the 4th India-UAE Strategic Dialogue in New Delhi yesterday. In a social media post, Dr Jaishankar said, the Strategic Dialogue is an effective platform that helps the leadership guidance into reality. He said, there was very productive exchange on promising domains and key interests. UAE Deputy Prime Minister and Foreign Minister arrived in New Delhi on Wednesday night to take part in the 4th Strategic Dialogue and the 15th India-UAE Joint Commission Meeting.
<><><>
देश में खुदरा मुद्रास्फीति में इस वर्ष नवम्बर महीने में कमी आई है। पिछले महीने की तुलना में यह छह दशमलव दो प्रतिशत से घटकर पांच दशमलव चार प्रतिशत पर आ गई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यन्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में मुद्रास्फीति दर पांच दशमलव नौ-पांच प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में चार दशमलव आठ-तीन प्रतिशत रही।
<><><>
The nation pays tributes to the security personnel and victims who lost their lives defending the Parliament during a terrorist attack on this day in 2001. Vice President and Chairman Rajya Sabha Jagdeep Dhankhar, Prime Minister Narendra Modi, Lok Sabha Speaker Om Birla, Union Ministers, Members of Parliament will pay floral tributes to the Martyrs at the Parliament House today.
<><><>
इंडियन लाइट टैंक ने 4 हजार 200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर अलग-अलग रेंज में सटीक तरीके से कई राउंड फायरिंग कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इस टैंक को अधिक ऊंचाई वाले सामरिक क्षेत्रों में सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 25-टन वर्ग के बख्तरबंद लड़ाकू वाहन के रूप में डिजाइन किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय वायु सेना द्वारा इस टैंक की एयरलिफ्ट क्षमता का भी प्रदर्शन किया गया। इससे दूर दराज के उन क्षेत्रों में टैंक की तत्काल तैनाती में मदद मिलेगी जहां सड़क या रेल के माध्यम से पहुंचना मुश्किल है। मंत्रालय ने कहा, कि आंतरिक प्रदर्शन परीक्षणों के इन दो चरणों के साथ, आईएलटी को उपयोगकर्ता परीक्षणों के लिए पेश किए जाने से पहले कुछ और परीक्षणों से गुजरना होगा।
<><><>
India Meteorological Department (IMD) has forecast cold wave conditions over Northwest and Central India during the next 2 to 3 days. According to IMD, cold wave conditions are likely to prevail over Rajasthan and Chhattisgarh today and over Punjab, Uttar Pradesh, Haryana, Chandigarh and Madhya Pradesh till the 15th of this month. In East India, these conditions will persist over Gangetic West Bengal, Bihar and Jharkhand during the next 2 days.
Dense fog conditions very likely to prevail over late night and early morning hours in pockets of Sub-Himalayan West Bengal, Sikkim and Bihar until today and over Assam, Meghalaya, Nagaland, Manipur, Mizoram and Tripura till the 17th of this month.
In Delhi-NCR, a cold wave is expected, along with smog and shallow to moderate fog during the morning and night hours until the 15th of this month.
<><><>
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी.गुकेश ने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीत ली है। उन्होंने सिंगापुर में खेली गई प्रतियोगिता में वर्तमान विश्व चैम्पियन चीन के डिंग लिजेन को 14वीं बाजी में हराकर खिताब जीता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डी. गुकेश को सबसे कम उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर शुभकामनाएं दी हैं।
<><><>
In hockey, India defeated Thailand 9-0 in their fourth Pool A match at the Women’s Junior Asia Cup in Muscat, Oman last night. With this win, India progressed into the semifinals of the event and also sealed a spot in the FIH Junior World Cup 2025, to be held in Chile.
India found the opening goal early in the second quarter as Captain Jyoti Singh provided an assist to Vice Captain Sakshi Rana whose powerful shot from distance found the net. For India, Deepika scored four goals while Kanika Siwach registered the hattrick during the Indian domination. India will next face Japan in the semi-final tomorrow.
<><><>
देवेन्द्र: और अब समय है महानगरों से जुडी खबरों का। तो आइए जानते हैं चेन्नई, हैदराबाद और बैगलूरू से क्या खबरें हैं सरबजीत के पास।
The New Jersey – India Commission in conjunction with Choose New Jersey facilitated the signing of an agreement between Rutgers, the State University of New Jersey and Tamilnadu Technology Hub. The agreement will foster innovation in the deep technology sector and create collaboration opportunities for both institutions, including research and development, academic research and development, academic research and start-up entrepreneurship.
<><><>
The registration department’s revenue for the financial year 2024-2025 reached Rs.14 thousand 525 Crores till present marking an increase of Rs. 1891 Crore compared to Rs. 12 thousand 634 Crore for the same period last year. Minister for Commercial taxes and registration P.Moorthy chaired a review meeting at the integrated commercial taxes and registration department. The Minister commended department officials for achieving substantial revenue growth and asked them to continue their efforts to meet the year end targets
<><><>
दिल्ली मंत्रिमण्डल ने महिला सम्मान योजना को अपनी मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत राजधानी में रहने वाली 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को सरकार मासिक तौर पर एक स्थाई राशि प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
<><><>
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कल राजधानी के द्वारका स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के रजत जयंती समारोह और 27वें स्थापना दिवस के समापन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर श्री सक्सेना ने विश्वविद्यालय के रंगभूमि, स्वास्थ्य केंद्र और विश्वविद्यालय हब और अतिथि गृह का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने एक रजत जयंती सिक्का, दो पुस्तकें, एक नया लोगो और विश्वविद्यालय का विज़न 2047 दस्तावेज़ भी जारी किया। उपराज्यपाल ने विश्वविद्यालय की रोबोटिक्स लैब और टीवी स्टूडियो का भी डिजिटल उद्घाटन किया।
<><><>
निर्वाचन आयोग ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कल दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी, सभी जिला चुनाव अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में आयोग ने विशेष पुनर्निरीक्षण 2025 की प्रगति और चुनाव संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।
<><><>
इस बीच कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बादली विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, नई दिल्ली विधानसभा सीट से संदीप दीक्षित, बल्लीमारान से हारून यूसुफ, वजीरपुर से रागिनी नायक, सीलमपुर से अब्दुल रहमान और सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र से अनिल भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है।
<><><>
इंडिया गेट पर 22वां दिव्य कला मेला कल से शुरू हो गया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत के दिव्यांग कारीगरों, उद्यमियों और कलाकारों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता की भावना को प्रदर्शित करने के लिए इसका आयोजन कर रहा है। मेले में 100 से अधिक दिव्यांग उद्यमी और कारीगर अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
<><><>
This year, Karnataka has reported 65,186 cases of tuberculosis (TB), marking a significant decline compared to the 81,862 cases recorded last year. Similarly, TB-related deaths have decreased from 5,115 in the previous year to 3,711 this year. The data, shared by the Ministry of Health and Family Welfare through the Ni-kshay portal, highlights the impact of targeted initiatives in combating TB. Experts credit this positive trend to programs like the National TB Elimination Programme and the Nikshay Poshan Yojana, which have enhanced patient identification, provided nutritional support, and ensured consistent follow-up care. These comprehensive efforts have been instrumental in reducing both the incidence and mortality rates of TB. Key strategies driving this improvement include the rapid identification of cases, the widespread availability of advanced diagnostic tools accessible to all population groups irrespective of socioeconomic status, and dedicated follow-up mechanisms for patient care.
Together, these measures are paving the way for more effective TB control and better health outcomes in the state.
<><><>
महाराष्ट्र सरकार घरेलू और विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई पहल कर रही है। निवेशकों को उनके प्रस्तावों के लिए सलाह और सहायता प्रदान करने के लिए ‘कंट्री डेस्क’ नामक एक विशेष डेस्क की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि नए निवेश के लिए वैश्विक और क्षेत्रीय निवेश व्यापार के साथ तालमेल बनाए रखने वाली नीति बनाने पर जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सरकार और प्रमुख उद्योग समूहों के बीच औद्योगिक समन्वय को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। महाराष्ट्र में निवेश को प्राथमिकता देने के लिए संभावित निवेशकों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है।
<><><>
महाराष्ट्र डाक मंडल ने राज्य स्तरीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी महापेक्स 2025 के लिए प्रविष्टियाँ जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दी है। डाक टिकट संग्रह की कला का जश्न मनाने वाली यह प्रदर्शनी 22 से 25 जनवरी, 2025 तक प्रतिष्ठित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, मुंबई में आयोजित की जाएगी। महापेक्स 2025 में कई तरह की प्रदर्शनियों और आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से डाक टिकट संग्रह को बढ़ावा दिया जाएगा और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रविष्टि फ़ॉर्म और अधिक जानकारी के लिए, www.mahapex2025.com पर जाएँ या mahapex2025@gmail.com पर ईमेल करें।
<><><>
Telangana Chief Minister A Revanth Reddy has urged union minister for Road Transport and National Highways Nitin Gadkari to grant technical and financial clearances for the 159 km Northern part of the Regional Ring Road (RRR). The Chief Minister led a delegation that met with the Union Minister in Delhi last night. He brought to the attention of Mr Gadkari that the NH -765 on 125 km stretch, which connects Srisailam, also known as Dakshina Kashi, with Hyderabad, is in accordance with the standards prescribed for national highways. The remaining 62 km came under the purview of the Amrabad forest area. Mr Reddy appealed to Gadkari to construct a four-lane elevated corridor in the Amrabad forest area and sanction funds for the same during the current financial year.
<><><>
भारत में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के सॉफ्टवेयर संस्करण में आईआईटी खड़गपुर की 5 टीमों ने जीत हासिल की है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कल वर्चुअल माध्यम से विजेताओं के नामों की घोषणा की। प्रत्येक विजेता को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि सौंपी गई। पूरे भारत से 17 टीमों को विजेता चुना गया। ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2024’ के ग्रैंड फिनाले सॉफ्टवेयर संस्करण का कल दूसरा दिन था। इस आयोजन में कुल 35 टीमों ने हिस्सा लिया। 36 घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी टीमों को दी गई समस्याओं का समाधान ढूंढ़ निकाला है।
<><><>
देवेन्द्र – महानगरों का मौसम – और, अब एक नजर आज के मौसम पर –
दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘शीतलहर जारी है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। बात करें तापमान की तो….न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
कोलकाता में भी आसमान साफ रहेगा। तापमान 13 और 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
<><><>
सरबजीत – चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद का मौसम।
Chennai is expected to have Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 25 degrees Celsius and maximum will be around 29 degrees.
Bengaluru is also expected to have a Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 19 degrees Celsius and maximum will be around 25 degrees.
Hyderabad is expected to have a Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 14 degrees and a maximum of 28 degrees Celsius.
<><><>
देवेन्द्र – आज का इतिहास: आइए जानते हैं 13 दिसम्बर के दिन इतिहास में दर्ज महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में।
1772 – नारायण राव सतारा के पेशवा बने।
1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस द्वारा अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित किया गया।
1921 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का आज ही के दिन उद्घाटन किया गया।
1642 – Dutch explorer Abel Tasman discovered New Zealand.
1950 – Hollywood icon James Dean began his career by appearing in a Pepsi commercial.
1955 – भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।
1961 – Indian cricket legend Mansoor Ali Khan Pataudi made his test debut against England and scored 104 runs.
1999 – The Railways announces concessions for senior citizens, students upto Class X and the poor.
2000 – Vijay Samuel Hazare, former Indian cricket captain, becomes the first recipient of the ‘Castrol Lifetime Achievement award’.
2001 – में आज ही के दिन भारत में हुए एक आतंकी हमले से दुनिया हैरान हो गई थी। कडाके की ठण्ड देश के कई राज्यों में पड रही थी। संसद सत्र चल रहा था। सबकी निगाहें संसद पर थी। लेकिन 11 बजे एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे देश को हिला दिया और यह खबर थी भारत की संसद पर आतंकवादी हमले की। पूरा देश इस खबर से स्तब्ध हो गया था। सफेद रंग की एम्बेसडर कार में सवार आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देने की पूरी कोशिश की लेकिन लोकतंत्र के मंदिर को आतंकी अपवित्र कर पाते उससे पहले ही भारत की सुरक्षा बलों के मुस्तैद जवानों ने उन्हें ढेर कर दिया।
<><><>
देवेन्द्र – और अब याद करते हैं उन महान विभूतियों को जिनका आज जन्मदिन, जयंती या पुण्यतिथि है।
जन्म- इलाचन्द्र जोशी (13 दिसम्बर, 1903 – 1982)
हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों की शुरूआत करने वालों में जिन लेखकों का नाम लिया जाता है उनमें एक नाम है इलाचन्द्र जोशी का भी जिनकी आज पुण्य तिथि है। जोशी जी ने अपनी साहित्यिक यात्रा काव्य-रचना से आरम्भ की। पर्वतीय-जीवन विशेषकर वनस्पतियों से आच्छादित अल्मोड़ा और उसके आस-पास के पर्वत-शिखरों ने और हिमालय के जलप्रपातों एवं घाटियों ने, झीलों और नदियों ने इनकी काव्यात्मक संवेदना को सदा जागृत रखा। उत्तरांचल में जन्मे होने के कारण, वहाँ के प्राकृतिक वातावरण का इनके चिन्तन पर बहुत प्रभाव पड़ा। अध्ययन में रुचि रखन वाले इलाचन्द्र जोशी ने छोटी उम्र में ही भारतीय महाकाव्यों के साथ-साथ विदेश के प्रमुख कवियों और उपन्यासकारों की रचनाओं का अध्ययन कर लिया था। जैनेन्द्र, इलाचन्द्र जोशी तथा अज्ञेय ने हिन्दी साहित्य को एक नया मोड दिया था। ये मूलतः मानव मनोविज्ञान के लेखक थे जिन्होंने हिन्दी साहित्य को बाहरी घटनाओं की अपेक्षा मन के भीतर के संसार की ओर मोडा था। इलाचन्द्र जोशी के अधिकतम उपन्यास उनके पात्रों के मनोलोक की गाथाएँ हैं जिनका अपने बाहरी संसार से टकराव होता है। कभी मौका निकालकर इन्हें पढियेगा अवश्य।
<><><>
अलबेरूनी- पुण्य तिथि – फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी की भी आज पुण्य तिथि है। अफ़ग़ानिस्तान के ‘रबीवा’ में अलबेरूनी का जन्म 13 दिसंबर 1017 ‘ख्वारिज़्म’ में हुआ था। ख्वारिज़्म को महमूद ग़ज़नवी ने जीत लिया गया। अलबेरूनी को महमूद ग़ज़नवी के सामने एक क़ैदी के रूप में लाया गया था। लेकिन अलबेरूनी की विद्वत्ता से प्रभावित होकर महमूद ग़ज़नवी ने उन्हें अपने राज्य का ‘राज ज्योतिष’ नियुक्त कर दिया। महमूद ग़ज़नवी की सेना के साथ अलबेरूनी भारत आए और कई वर्षों तक पंजाब में रहे। भारत में रहकर उन्होंने संस्कृत पढ़ा तथा हिन्दू दर्शन तथा दूसरे शास्त्रों का भी गहराई से अध्ययन किया। अलबेरूनी ने कुल 14 पुस्तकें लिखीं जिसमें ‘तहकीक-ए हिन्द’ सबसे अधिक लोकप्रिय पुस्तक थी। इस पुस्तक में हिन्दुओं के इतिहास, चरित्र, आचार-व्यवहार, परम्पराओं और वैज्ञानिक ज्ञान का विशद वर्णन किया है। इसमें मुसलमानों के आक्रमण के पहले के भारतीय इतिहास और संस्कृति का प्रामाणिक और अमूल्य विवरण मिलता है।
<><><>
Smita Patil (17 October 1955 – 13 December 1986) was an Indian actress who primarily worked in Hindi and Marathi films. Regarded among the finest and greatest actresses in the history of Indian cinema, she was known for her unconventional portrayal of strong and independent women. Patil appeared in over 80 films, in a career that spanned over a decade and was the recipient of two National Film Awards, a Filmfare Award, a Maharashtra State Film Award and two Filmfare Awards Marathi. In 1985, Patil received the Padma Shri, India’s fourth-highest civilian honour.
आज हम याद कर रहे हैं दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, तीन फिल्म फेयर पुरस्कार और प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित मात्र 31 वर्ष की उम्र में अपने प्रशंसकों और प्रियजनों को छोड़ इस दुनिया से अलविदा कहने वाली सशक्त अभिनय का प्रतीक बन चुकी स्मिता पाटिल का आज जन्म दिन है।स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर, 1955 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ। पिता शिवाजीराय पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे। माँ समाज सेविका थीं। स्मिता पाटिल ने ‘फ़िल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया’, पुणे से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।मराठी टेलीविजन में समाचार वाचिका के रूप में अपना कॅरियर शुरू किया। यहीं उनकी मुलाकात हुई जाने माने फ़िल्म निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल से। श्याम बेनेगल ने अपनी फ़िल्म ‘चरणदास चोर’ में स्मिता पाटिल को एक छोटी-सी भूमिका निभाने का अवसर दिया। यहीं से उनका फिल्मी सफर शुरू होता है। 1977 स्मिता पाटिल के सिने कैरियर में अहम पड़ाव साबित हुआ।
Apart from acting, Patil was an active feminist and a member of the Women’s Centre in Mumbai. She was deeply committed to the advancement of women’s issues and gave her endorsement to films which sought to explore the role of women in traditional Indian society, their sexuality, and the changes facing the middle-class woman in an urban milieu.
इस वर्ष ‘भूमिका’ और ‘मंथन’ जैसी सफल फ़िल्में प्रदर्शित हुईं। फ़िल्म के निर्माण के लिए गुजरात के लगभग पांच लाख किसानों ने अपनी प्रतिदिन की मिलने वाली मज़दूरी में से दो-दो रुपये फ़िल्म निर्माताओं को दिए। 1985 में स्मिता पाटिल की फ़िल्म ‘मिर्च-मसाला’ प्रदर्शित हुई। यह फ़िल्म सांमतवादी व्यवस्था के बीच पिसती औरत की संघर्ष की कहानी बयां करती है। यह फ़िल्म आज भी स्मिता पाटिल के सशक्त अभिनय के लिए याद की जाती है।
<><><>
Daggubati Venkatesh (born 13 December 1960), also known as Victory Venkatesh, is an Indian actor and film producer known for his work predominantly in Telugu cinema and a few Hindi films.[2] Venkatesh has a prolific career spanning over 37 years and is known for portraying a variety of characters. He has received many accolades including six Filmfare Awards and five Nandi Awards.
<><><>
Yaragudipadi Venkata Mahalakshmi (born 13 December 1952[1]), known professionally as Lakshmi, is an Indian actress known for her works primarily in all 4 Southern Indian language film industries (distributing her acting career across all four languages almost equally). She has also acted in some Hindi films. Her debut as a full fledged actress happened with the Tamil film Jeevanaamsam in 1968. In the same year, she acted in the Kannada film Goa Dalli CID 999 and Telugu film Bandhavyalu.
<><><>
Meghna Gulzar is an Indian writer, director and producer. She is best known for directing critically acclaimed films; Talvar (2015) and Raazi (2018). [3] Born to Gulzar and actress Raakhee, Gulzar joined her father as an assistant to his films and became a screenwriter for her father’s 1999 directorial Hu Tu.[4] Meghna later became an independent director and directed her first film, the drama Filhaal… (2002), though she did not achieve directorial success that decade.
<><><>