सु्प्रभात ,एक और नई सुबह की शुरूआत के साथ हम हाजिर हैं आज सवेरे के एक और अंक के साथ। मैं हूं फरहत नाज़ और मेरे साथ हैं नीना और अगले आधे घंटे में हमे जानेंगे देश और दुनिया की तमाम छुटी बड़ी खबरे।
Hello FARHAT and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 11th December 2024.
जहां उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर का दौर जारी है, वहीं राष्ट्रपति आज पंचायत पुरस्कार प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जाने-माने कवि सुब्रमण्या भारती की संपूर्ण रचनाओं का संग्रह जारी करेंगे। उसपर हम बात करेंगे, इसके अलावा हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार और पंडित रवि शंकर जैसी शख्सियतों को और इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र भी करेंगे। तो आइए कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं ..
<><><>
मुख्य समाचार-
Prime Minister Narendra Modi will interact with young innovators at the Grand Finale of the Smart India Hackathon 2024 via video conferencing today. Union Minister for Education, Dharmendra Pradhan, will virtually inaugurate the Grand Finale of 7th edition of the Hackathon, which will begin at 51 centres across the country today. Over 1300 student teams will participate at the Grand Finale.
स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में छात्रों की टीमें मंत्रालयों, विभागों या उद्योगों द्वारा दी गई समस्याओं पर काम करती हैं या राष्ट्रीय महत्व के क्षेत्रों से जुड़े 17 विषयों में से किसी पर स्टूडेंट इनोवेशन कैटेगरी में अपने आईडिया देती हैं। ये क्षेत्र स्वास्थ्य सेवा, आपूर्ति श्रृंखला और रसद, स्मार्ट प्रौद्योगिकी, विरासत और संस्कृति, स्थिरता, शिक्षा और कौशल विकास, जल, कृषि और खाद्य, उभरती हुई प्रौद्योगिकी और आपदा प्रबंधन हैं।
इस साल के एडिशन में कुछ दिलचस्प समस्याओं में इसरो द्वारा प्रस्तुत ‘चंद्रमा पर गहरे क्षेत्रों की छवियों को बढ़ाना’, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत ‘एआई, सैटेलाइट डेटा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और गतिशील मॉडल का उपयोग करके रियल टाइम में गंगा जल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली विकसित करना’ और आयुष मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत ‘एआई की मदद से एक स्मार्ट योगा मैट बनाना’ शामिल हैं।
<><><>
Defence Minister Rajnath Singh called on Russian President Vladimir Putin in Moscow yesterday. During the meeting, Mr Singh mentioned the friendship between India and Russia, saying New Delhi has always stood by its Russian friends and will continue to do so in future. The Defence Ministry said in a statement, the two leaders discussed various issues of bilateral defence cooperation. They expressed that partnership between two nations holds immense potential and combined efforts will pave way for remarkable outcomes.
Earlier, the Defence Minister co-chaired the 21st meeting of India-Russia Inter-Governmental Commission on Military and Military Technical Cooperation with his Russian counterpart, Andrey Belousov in Moscow.
<><><>
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस वर्ष जमीनी स्तर पर शासन और सामुदायिक विकास की व्यापक उपलब्धियों को दर्शाते हुए विभिन्न श्रेणियों में कुल 45 व्यक्तियों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। समारोह के दौरान पंचायती राज मंत्री पुरस्कार विजेता पंचायतों की नवाचारी और प्रभावी कार्य प्रणालियों पर एक पुस्तिका का अनावरण करेंगे। मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य अन्य पंचायतों को श्रेष्ठ कार्य प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करना और ग्रामीण भारत के समग्र विकास में योगदान देना है।
<><><>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में अपने आवास पर महान तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्या भारती की संपूर्ण रचनाओं का संग्रह जारी करेंगे। श्री भारती के लेखन ने लोगों में देशभक्ति की भावना और भारतीय संस्कृति तथा देश की आध्यात्मिक विरासत को आम लोगों तक पहुंचाया। उनकी संपूर्ण रचनाओं का 23 खंडों का संग्रह सीनी विश्वनाथन द्वारा संकलित और संपादित किया गया है। इसमें सुब्रमण्या भारती के लेखन के संस्करणों, व्याख्याओं, दस्तावेजों, पृष्ठभूमि की जानकारी और दार्शनिक प्रस्तुति आदि का विवरण शामिल है।
<><><>
The Lumbini Museum, located inside the UNESCO World Heritage Sites of Scared Garden area in Lumbini, Nepal is designed to show the significance of the site as the birthplace of Buddha. It was designed by the Japanese architect Kenzo Tange. This is a significant example of India and Nepal’s shared cultural heritage. Here’s more report from Kathmandu correspondent :-
“Lumbini Museum features artefacts and earthenware from the 1st century. Here, statues and other artworks show important Buddhist iconography. There are traditional dresses and ceremonial items on display, which are associated with the history and culture that have emanated from Lumbini. This is a contemporary museum dedicated to the Buddha and his Birthplace, aimed to elevate the experience of Nepal’s sacred site. In 2023, Lumbini Museum received approximately 1.2 million visitors. The largest number of tourists in Nepal are coming from India. The number of visitors to the museum is expected to increase after the functioning of the Gautam Buddha International Airport, which has improved access to the area. As a development partner of Nepal, India offered a grant of 5.9 crore rupees for the Construction of a Museum Building at Lumbini, which was inaugurated by then Prime Minister of Nepal Sher Bahadur Deuba in the presence of Minister of State for External Affairs of India Rao Inderjit Singh on November 30, 2004. Buddhism is a cultural and spiritual shared heritage between two neighbours, which is strengthened by infrastructure projects like the Lumbini Museum.”Sweta Singh/Lumbini/Akashvani News.”
<><><>
नागालैंड में हॉर्नबिल फेस्टिवल का 25वां संस्करण कल समाप्त हो गया। 10 दिनों तक चले इस जीवंत सांस्कृतिक और संगीतमय उत्सव का समापन नागा हेरिटेज गांव किसामा में भव्य समारोह के साथ हुआ। राज्य के पर्यटन मंत्री इम्ना अलोंग ने कहा कि यह उत्सव नागालैंड और उसके लोगों की एकता और उत्साह को दर्शाता है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, श्री अलोंग ने कहा कि हॉर्नबिल फेस्टिवल सांस्कृतिक, आदिवासी और उत्सवी समारोहों से आगे बढ़कर नेटवर्किंग और विकास के लिए एक मंच बन गया है। यह नागालैंड की विभिन्न जनजातियों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इस महोत्सव के दौरान नागा मोरंग्स प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाता है। यह त्यौहार हॉर्नबिल को श्रद्धांजलि देता है, जो नागा लोगों के लिए सबसे अधिक प्रशंसनीय और पूजनीय पक्षी है, जो अपनी सतर्कता और भव्यता के गुणों के लिए जाना जाता है। आप यहाँ दिए गए लिंक पर ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
<><><>
China has decided to impose visa restrictions on US personnel over interference in Hong Kong affairs. The decision comes in response to the recent US announcement to impose visa restrictions on officials of the Hong Kong Special Administrative Region government. Chinese Foreign Ministry spokesperson Mao Ning made the announcement yesterday at a regular press briefing in Beijing.
<><><>
सीरिया में हाल के घटनाक्रम के बाद सरकार ने कल वहां से 75 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया। इनमें जम्मू-कश्मीर के 44 ज़ायरीन भी शामिल हैं जो सैयदा ज़ैनब में फंसे हुए थे। सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित लेबनान पहुंच गए हैं और अब उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से वे भारत लौटेंगे।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीयों को सुरक्षित निकालने का समन्वय दमिश्क और बेरूत स्थित भारतीय दूतावासों द्वारा किया गया।
<><><>
In the World Squash Team Championships 2024, the Indian Women’s team will face Australia in the pre-quarter final fixture in Hong Kong, China, today. The match is scheduled to start at 9:30 AM IST. Indian women defeated Italy 3-0 yesterday to enter the pre-quarterfinals.
<><><>
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय महिला क्रिकेट श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच आज पर्थ में खेला जायेगा। मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह नौ बजकर 50 मिनट से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में दो-शून्य से आगे है। उसने पहला मैच पांच विकेट से और दूसरा 122 रन से जीता था। दोनों मैच ब्रिस्बेन में खेले गये थे।
<><><>
पहाड़ों में बर्फबारी से उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, कराईकल, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के कई क्षेत्रों में आज भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और उत्तर प्रदेश में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली एन.सी.आर. में 13 दिसम्बर तक बारिश की उम्मीद नहीं है।
<><><>
Now we have metro news from Chennai….
Wildlife officials in Kanyakumari and Tirunelveli districts discovered an Olive Ridley sea turtle nest along their coastline,a rare occurrence given the region’s geography. Typically Olive Ridley turtles migrate from Srilanka to Odisha for mass nesting with some laying eggs along Tamilnadu’s east coast. However they tend to avoid the rocky stretches of Tirunelveli and Nagercoil.
<><><>
Greater Chennai Corporation has now floated tenders to hire a consultant to create a parking policy specific to the neighbourhood. The new parking policy will restrict private vehicle parking in T.Nagar through hefty on street parking charges, congestion tax and the creation of parking and no parking zones in interior roads.
<><><>
दिल्ली ,मुंबई और कोलकाता के समाचारों का रूख करते हैं-
दिल्ली नगर निगम के आयुक्त अश्वनी कुमार ने निगम विद्यालयों की 250 मेधावी छात्राओं बैंकिंग सीएसआर पहल “उम्मीद” के सहयोग से साइकिलें वितरित कीं। साइकिल वितरण शिविर का आयोजन निगम प्राथमिक विद्यालय आर. के. पुरम सेक्टर 6 में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त (शिक्षा) अमित कुमार शर्मा और अपर आयुक्त (वित्त) वीर सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
<><><>
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कल नई दिल्ली में हिन्दी के प्रतिष्ठित लेखक विष्णुकांत शास्त्री के रचना का विमोचन किया। इसका प्रकाशन साहित्य अकादमी ने किया है। इस अवसर पर श्री प्रधान ने भारतीय संस्कृति, धर्म, अध्यात्म और साहित्य को आगे बढ़ाने में विष्णुकांत शास्त्री के योगदान की सराहना की। श्री प्रधान ने यह भी बताया कि किस तरह लेखक ने कई व्यक्तियों, संस्थाओं और देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह पुस्तक बहुत प्रासंगिक है।
<><><>
The National Highways Authority of India (NHAI) has issued a caution to motorists using the ‘toll-free’ stretch of the Bengaluru-Chennai Expressway, which is yet to be officially inaugurated.
Officials have advised motorists to exercise caution and maintain safe speeds while traveling on the newly constructed section between Hoskote and Bethamangala. This 71 km stretch, forming part of the 260 km expressway, was recently completed in Karnataka.
The remaining portions of the expressway, spanning Andhra Pradesh and Tamil Nadu, are expected to be completed by August 2025.
<><><>
सातवें स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन- एसआईएच का ग्रैंड फिनाले आज देशभर के 51 नोडल केंद्रों पर एक साथ शुरू होगा, जिसमें महाराष्ट्र के चार केंद्र: मुंबई, पुणे, नागपुर और कोल्हापुर शामिल हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
ग्रैंड फिनाले में एक हजार तीन सौ से अधिक छात्रों की टीमें भाग लेंगी,
<><><>
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने कई स्कूलों के छात्रों के लिए नेहरू विज्ञान केंद्र, मुंबई में एक जानकारीपूर्ण दौरा आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मानकों के पीछे के विज्ञान और रोजमर्रा की जिंदगी में उनकी भूमिका से परिचित कराना था। भाग लेने वाले स्कूलों में अंजुर सेकेंडरी स्कूल, अनुमनित आश्रम स्कूल तलवंडी, बीएच अग्रवाल विद्यालय कसारा और ज्ञानदीप विद्यालय गेगाव नंदवाल शामिल थे
<><><>
IIT-Hyderabad and Vardhaman College of Engineering in Hyderabad will be hosting the 7th edition of grand finale of the Smart India Hackathon, which will begin in a short while. About 400 participants in 57 teams from all over the country are taking part in the 36-hour long Software edition of the Hackathon and they work for software solutions on real-world challenges relating to Agriculture, Earth Sciences and allied areas.
National Academy of Agriculture and Research Management, Director Ch Srinivas Rao will inaugurate the event at the IIT-Hyderabad while University of Hyderabad Vice Chancellor Prof BJ Rao will be opening the Hackathon at Vardhaman College of Engineering in Hyderabad.
<><><>
पश्चिम बंगाल विधानसभा के संसदीय कार्य मंत्री सोवनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि विधानसभा में सवालों के जवाबों को लेकर मीडिया में कवरेज कम हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले सवाल-जवाबों को लेकर खबरें अखबारों में छपती थीं। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। इसके जरिए आम लोग जान सकते हैं कि उनके चुने हुए प्रतिनिधि विधानसभा में कैसा काम कर रहे हैं। विधायक भी इसके जरिए मुद्दे उठा सकते हैं। आजकल विधानसभा की कवरेज कम हो गई है।
<><><>
अब बात महानगरों के मौसम की।
Chennai is expected to have generally cloudy sky with heavy rain. The minimum temperature was 24 degrees Celsius and maximum will be around 29 degrees.
Bengaluru is expected to have mist. The minimum temperature was 19 degrees Celsius and maximum will be around 29 degrees.
Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 19 degrees and a maximum of 29 degrees Celsius.
दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुबंई मे आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
कोलकाता में भी आसमान साफ बना रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
<><><>
इतिहास में 11 दिसंबर कई कारणों से महत्वपूर्ण है
⦁ 1687-Madras’ first presidency chartered with a Mayor’s court as a Municipal Corporation.
⦁ 1946 : बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनिसेफ की स्थापना।
⦁ 1941 : जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी ने पहले और उनके बाद जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने यह घोषणा की।
⦁ 1958-Wilson Jones became India’s first individual World Champion when he won the Amateur Billiards Championship.
⦁ 1946 : राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया।
⦁ 1968-Indian born Har Govind Khorana receives the Nobel Price for medicine and physiology.
⦁ 1960 — बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में 1960 में 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।
⦁ 1999-Dr. M. L. Madhu, poet and translator, won the Pushkin Gold Medal award.
<><><>
अब याद करते हैं कुछ मशहूर हस्तियों को—
सबसे पहले बात करते है सुब्रह्मण्य भारती की भारत के महान् कवियों में से एक थे, जिन्होंने तमिल भाषा में काव्य रचनाएँ कीं। इन्हें महाकवि भरतियार के नाम से भी जाना जाता है। भारती एक जुझारू शिक्षक, देशप्रेमी और महान् कवि थे। आपकी देश प्रेम की कविताएँ इतनी श्रेष्ठ हैं कि आपको भारती उपनाम से ही पुकारा जाने लगा। तमिल भाषा के महाकवि सुब्रमण्यम भारती ऐसे साहित्यकार थे, जो सक्रिय रूप से ‘स्वतंत्रता आंदोलन’ में शामिल रहे, जबकि उनकी रचनाओं से प्रेरित होकर दक्षिण भारत में आम लोग आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़े। ये ऐसे महान् कवियों में से एक थे, जिनकी पकड़ हिंदी, बंगाली, संस्कृत, अंग्रेज़ी आदि कई भाषाओं पर थी, पर तमिल उनके लिए सबसे प्रिय और मीठी भाषा थी। उनका ‘गद्य’ और ‘पद्य’ दोनों विधाओं पर समान अधिकार था।
सुब्रमण्यम कई भाषाओं के जानकार थे, उनकी रचनाओं में आम आदमी बसता था। ‘स्वदेश गीतांगल’ और ‘जन्मभूमि’ (1901) उनके देशभिक्तपूर्ण काव्य माने जाते हैं, जिनमें राष्ट्रप्रेम और ब्रिटिश साम्राज्य के प्रति ललकार के भाव मौजूद हैं. आजादी की प्राप्ति और उसकी रक्षा के लिए तीन चीजों को वे मुख्य मानते थे – बच्चों के लिए विद्यालय, कल-कारखानों के लिए औजार और अखबार छापने के लिए कागज. उनकी रचना गीतांजलि, जन्मभूमि और पांचाली सप्तम में आधुनिक तमिल भाषा का प्रयोग किया गया है. इसके चलते उनकी भाषा जनभाषा बन गई. उनकी पकड़ हिंदी, बंगाली, संस्कृत, और अंग्रेजी में थी. उनका साहित्य कई भाषाओं में उपलब्ध है.
<><><>
Today is the death anniversary of Pandit Ravi Shankar. He was an Indian sitarist and composer.
विश्व में भारतीय शास्त्रीय संगीत की उत्कृष्टता के सबसे बड़े उदघोषक थे। एक सितार वादक के रूप में उन्होंने ख्याति अर्जित की। रवि शंकर और सितार मानो एक-दूसरे के लिए ही बने हों। वह इस सदी के सबसे महान् संगीतज्ञों में गिने जाते थे। रविशंकर को विदेशों में बहुत अधिक प्रसिद्धि प्राप्त हुई। विदेशों में वे अत्यन्त लोकप्रिय एवं सफल रहे। रविशंकर के संगीत में एक प्रकार की आध्यात्मिक शान्ति प्राप्त होती है। इनकी आरंभिक संगीत शिक्षा घर पर ही हुई। उस समय के प्रसिद्ध संगीतकार और गुरु उस्ताद अलाउद्दीन ख़ां को इन्होंने अपना गुरु बनाया। यहीं से आपकी संगीत यात्रा विधिवत आरंभ हुई। अलाउद्दीन ख़ां जैसे अनुभवी गुरु की आँखों ने आप के भीतर छिपे संगीत प्रेम को पहचान लिया था।
In fact, in one of the books named My Favourite Place on earth by Dunn, Jerry Camarillo Ravi Shankar stated that I quote, “Sitting at home now in Southern California, at the age of 88, surrounded by the beautiful greens, multi-coloured flowers, blue sky, clean air, and the Pacific Ocean, I often reminisce about all the wonderful places I have seen in the world. I cherish the memories of Paris, New York, and a few other places. But Varanasi seems to be etched in my heart!” (unquote) That is Pandit Ravi Shankar.
<><><>
Sam Cooke American singer died on this day. He was an American singer and songwriter. Considered one of the most influential soul artists of all time, Cooke is commonly referred to as the “King of Soul” for his distinctive vocals, pioneering contributions to the genre, and significance in popular music. Here is soulful song ‘You send me’ by Sam
<><><>
Today is the birth anniversary of Rajneesh also known as Osho, was an Indian godman and founder of the Rajneesh movement. During his lifetime, he was viewed as a controversial new religious movement leader and mystic. Rajneesh emphasised the importance of meditation, mindfulness, love, celebration, courage, creativity, and humour—qualities that he viewed as being suppressed by adherence to static belief systems, religious tradition, and socialisation. During this period he expanded his spiritual teachings and commented extensively in discourses on the writings of religious traditions, mystics, and philosophers from around the world. In 1974, Rajneesh relocated to Pune, where an ashram was established and a variety of therapies, incorporating methods first developed by the Human Potential Movement, were offered to a growing Western following.
<><><>
आज जन्मदिवस है आनंद शंकर का भारतीय गीतकार और संगीतकार थे। वे विश्व प्रसिद्ध सितारवादक पंडित रवि शंकर के भतीजे थे। इन्होंने अपने जीवनकाल में पूर्वी संगीत शैलियों में पश्चिमी संगीत शैली का उत्कृष्ट मिश्रण कर संगीत को एक नया रूप दिया। सन 1990 के दशक के मध्य जब डीजे की संस्कृति का प्रचलन प्रारम्भ हुआ तो आनंद शंकर ने भी डिस्को के अनुरूप संगीत का निर्माण किया, जिसके परिणामस्वरूप इन्होंने वर्ष 1996 में ‘ब्लू नोट्स’ के अंतर्गत ‘ब्लू जूस वॉल्यूम 1’ नामक नए एल्बम का निर्माण किया था। इसके दो संस्करण लांच हुए थे- स्ट्रीट्स ऑफ कलकत्ता और डांसिंग ड्रम्स।
<><><>
Today is birthday of Viswanathan “Vishy” Anand, he is an Indian chess grandmaster and a former World Chess Champion.He became the first grandmaster from India in 1988. Anand held the FIDE World Chess Championship from 2000 to 2002, thus becoming the first Asian to do so.He became the undisputed World Champion in 2007 and defended his title against Vladimir Kramnik in 2008.He then defended his title in the World Chess Championship 2010 against Veselin Topalov and in the World Chess Championship 2012 against Boris Gelfand. Anand was also the first recipient of the Rajiv Gandhi Khel Ratna Award in 1991–92, India’s highest sporting honour. In 2007, he was awarded India’s second-highest civilian award, the Padma Vibhushan, making him the first sportsperson to receive the award. He is also regarded as one of the greatest rapid players of all time.
<><><>
आज ही जन्मदिवस है दिलीप कुमार (अंग्रेज़ी: Dilip Kumar, जन्म- 11 दिसंबर, 1922; मृत्यु- 7 जुलाई, 2021) और आज ऐसे भारतीय अभिनेता का जन्म हुआ जो किसी पहचान के मोहताज नही हैं,जिनकी सादगी ने कई दशको तक लोगो को अपना दिवाना बनाया। मुगल -ए आजम में सलीम की कड़कदार आवाज हो या फिर फिल्म गोपी में सीधा साधा गांव का वासी,हर किरदार को दिलीप कुमार दिल से जीया है।
He loved cricket and played it often. He led a cricket team against Raj Kapoor in a friendly cricket match held for charity. Both growing up in Peshawar and in Bombay, Dilip Kumar and his family had a close relationship with the Kapoor family. (Tragedy King, Kohinoor, Abhinay Samrat) Dilip Kumar was awarded Padma Vibhushan by Home Minister Rajnath Singh, Chief Minister of Maharashtra Devendra Fadnavis and Governor C. Vidyasagar Rao
शहीद, अंदाज़, आन, देवदास, नया दौर, मधुमती, यहूदी, पैग़ाम, , गंगा-जमना, लीडर तथा राम और श्याम जैसी फ़िल्मों के सलोने नायक दिलीप कुमार स्वतंत्र भारत के पहले दो दशकों में लाखों युवा दर्शकों के दिलों की धड़कन बन गए थे।
दिलीप कुमार ट्रेजेडी किंग भी कहलाए और ऑलराउंडर भी। पच्चीस वर्ष की उम्र में दिलीप कुमार देश के नंबर वन अभिनेता के रूप में स्थापित हो गए थे।
अच्छे पटकथा लेखक
इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि अभिनय में सबसे ज़्यादा नकल दिलीप कुमार के अभिनय की ही हुई है। शायद यह कम लोगों को ही पता हो कि दिलीप कुमार अच्छे पटकथा लेखक भी हैं। अपनी इस प्रतिभा का प्रदर्शन उन्होंने फ़िल्म ‘लीडर’ में किया था।
<><><>
Jamshad Cethirakath, known by his stage name Arya, is an Indian film actor and producer, who mainly appears in Tamil films besides appearing in a number of Malayalam, Telugu and Kannada productions.Arya has won the Filmfare Award for Best Male Debut – South and received two nominations each for Filmfare Awards and Vijay Awards. Here is a song from his movie,Boss….
<><><>
Hailee Steinfeld an American actress, singer, and songwriter also celebrate his birthday today. Her breakthrough role was as Mattie Ross in the drama western film True Grit (2010), for which she was nominated for the Academy Award for Best Supporting Actress. Steinfeld made her breakthrough in music after performing “Flashlight” in Pitch Perfect 2 (2015), signing with Republic Records soon after and releasing her debut single, “Love Myself”, followed by her debut extended play HAIZ (2015). She has since released a series of singles, including “Starving”, a collaboration with both Grey and Zedd, which peaked at number 12 on the Billboard Hot 100 chart in the United States, and “Let Me Go”, a collaboration with Alesso, Florida Georgia Line and Watt, which peaked at number 14 on the Mainstream Top 40 chart. Here’s Hailee with the song, Love Myself……
<><><>
और आज सलीम दुर्रानी का भी जन्मदिवस है भारत के बेहतरीन क्रिकेट ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक थे, जो अफ़ग़ान मूल के थे। उन्होंने भारत के लिए 29 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक की मदद से 1202 रन बनाए थे। साथ ही 75 विकेट भी लिए थे। सलीम दुर्रानी धीमे बाएं हाथ के गेंदबाज और बल्लेबाज थे। वह पहले क्रिकेटर थे जिन्हें ‘अर्जुन पुरस्कार’ (1961) से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2011 में उन्हें ‘सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया था, जो भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा किसी पूर्व खिलाड़ी को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
<><><>
Today also the birthday of Brenda Lee, he is an American performer and the top-charting solo female vocalist of the 1960s.She sang rockabilly, pop and country music, and had 47 US chart hits during the 1960s, and is ranked fourth in that decade surpassed only by Elvis Presley, the Beatles and Ray Charles. She is known for her 1960 hit “I’m Sorry”, and 1958’s “Rockin’ Around the Christmas Tree”, which has become a Christmas standard. At 4 ft 9 inches tall (approximately 145 cm), she received the nickname “Little Miss Dynamite” in 1957, after recording the song “Dynamite” when she was 12, and was one of the earliest pop stars to have a major contemporary international following.In 1969, Lee returned to the charts with her recording “Johnny One Time” penned by A.L.”Doodle” Owens and Dallas Frazier.The song reached #3 on “Billboard’s Adult Contemporary Chart and #41 on “Billboard’s Hot 100.” She is also a Grammy Lifetime Achievement Award recipient.Lee is the only woman to be inducted into both the Rock and Roll and Country Music Halls of Fame.She lives in Nashville, Tennessee.Let’s rock on to Brenda’s ‘Rocking around the Christmas Tree’
<><><>
घड़ी की सुईंया इशारा कर रही है कि आज का आज सवेरा कार्यक्रम यहीं पर समाप्त किया जाए। तो अनुमति दें कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>