Download
Mobile App

android apple
signal

December 8, 2024 8:29 AM

printer

Aaj Savere

आज सवेरे में आप सभी को फरहत नाज़ का नमस्कार। कार्यक्रम में आज बहुत कुछ होगा खास। खबरों के अलावा हम याद करेंगे कुछ जानी मानी हस्तियों को और आज से अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह भी शुरू हो रहा है- उस पर हम बात करेंगे।   तो आइये कार्यक्रम की शुरूआत करते हैं- आज मेरे साथ हैं – सरबजीत ।

And as you mentioned today is handloom day ..All India Handicrafts Week 2024: A Celebration Of Indian Artistry All India Handicrafts Week is annually observed from 8th to the 14th December to raise awareness and express support towards Indians focusing on handicrafts.

कहते हैं- हथकरघा भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत है, जो हमें हमारी परंपराओं से जोड़ता है- इसलिए इसको बढ़ावा दिया जाना हम सबका कर्तव्य है।

Handicrafts are products that are primarily made by hand, though some tools or machinery may have been used as well; they are distinguished from mechanically produced goods of comparable utility by their unique features, which can be artistic, aesthetic, ethnic, or cultural; and they are adorned with visual appeal in the form of inlay work or other substantial work.
to all our listeners knew that  tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and International News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day…

 

<><><> 

 

मुख्य समाचार-

Prime Minister Narendra Modi has called upon citizens to become the force behind the country’s march towards the target of Viksit Bharat by 2047. Mr Modi announced that a “Viksit Bharat Young Leaders’ Dialogue” will be held next month to give the youth a platform to exchange ideas. Prime Minister was delivering a virtual address at the Karyakar Suvarna Mahotsav, a grand celebration marking 50 years of selfless service by volunteers of the Bochasanwasi Akshar Purushottam Swaminarayan (BAPS) Sanstha in Ahmedabad yesterday. Prime Minister said, he wants all BAPS volunteers to pursue one pledge each year, like dedicating one year to chemical-free agriculture, celebrating unity in diversity, fighting against drug menace and rejuvenating rivers. Prime Minister credited BAPS for adding to India’s goodwill across the world. He said, in 28 countries, BAPS’s 1,000 temples and 21,000 spiritual centres promote the country’s culture.

 

<><><>

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि तपेदिक के खिलाफ भारत का संघर्ष सौ दिन के विशेष अभियान के साथ और मजबूत हो गया है। इस अभियान के तहत टीबी संक्रमण से अधिक ग्रस्‍त जिलों पर विशेष रूप से ध्‍यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि भारत टीबी के खात्‍मे के लिए बहुकेंद्रित प्रयास कर रहा है, जिसमें रोगियों को पर्याप्त उपचार उपलब्ध कराना, जन भागीदारी, नई औषधि और प्रोद्यौगिकी का उपयोग तथा बेहतर नैदानिक उपाय शामिल हैं। उन्‍होंने टीबी के उन्‍मूलन के लिए साथ मिलकर प्रयास करने की अपील की। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जे पी नड्डा के एक पोस्‍ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि निक्षय मित्र तथा लघु और प्रभावी उपचार जैसी पहल से तपेदिक संक्रमण में काफी कमी आई है। इससे उपचार के बाद स्‍वस्‍थ होने की दर बढ़ी है और टीबी से संघर्ष में भारत के वैश्विक नेतृत्‍व को बल मिला है।
आज के समय में टीबी लाइलाज रोग नहीं रहा है, यदि हम थोड़ा प्रयास करें तो इस रोग का जड़ से खात्मा संभव है, पहले हमें लगता है था कि टीवी सिर्फ चेस्ट में होता है, यदि किसी व्यक्ति को दौरे पड़ते हैं, तो उसे दिमागी टीबी कहते हैं।

 

<><><> 

 

Union Minister of Ports, Shipping and Waterways, Sarbananda Sonowal has said that India will be among top 10 maritime nations of the world by 2047. He said, the country is rapidly multiplying its cargo handling capacity in ports and creating a robust ship building and repairs ecosystem. Mr Sonowal was speaking at the silver jubilee celebrations of the Kamarajar Port trust in Chennai yesterday. The minister also laid the foundation stone for establishing capital dredging, Integrated Command and Control centre at the Kamarajar port at a cost of 545 crore rupees. He said the port marked a significant step in decongesting Chennai Port by fostering efficient coal handling with possibilities of future expansion. Mr Sonowal said that construction of IOCL Jetty of 3 million tonnes per annum (MTPA) will further enhance its capacity. He said, the setting up of 1 MLD Seawater desalination plant at the port at a coast of 32 crore rupees will serve to meet not only the Port’s need but also the need of the coastal community for drinking and other domestic purposes.

 

<><><> 

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज से रूस की तीन दिन की यात्रा पर होंगे। इस दौरान वे मॉस्‍को में रूस के रक्षामंत्री आंद्रे बेलोसोव के साथ सेना और सैन्‍य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सहअध्‍यक्षता करेंगे।
दोनों नेता सैन्‍य और औद्योगिक सहयोग सहित दोनों देशों के रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे। परस्‍पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 9 दिसम्‍बर को कालिनिन्ग्राद में यान्त्रा शिपयार्ड में भारतीय नौसेना के नवीनतम मिसाईल फ्रिगेट विध्वंसक आईएनएस तुषील का जलावतरण करेंगे।

 

<><><> 

 

The 60th Raising Day of the Border Security Force will be celebrated in Jodhpur today. Union Home Minister Amit Shah will be the chief guest of this programme. This is the first time that the BSF Rajasthan Frontier Headquarters in Jodhpur is hosting the  Raising Day Parade. This is also the Diamond Jubilee year of BSF. BSF soldiers from all over the country will participate in the ceremony to be held at the BSF Training Center Ground in Jodhpur this morning. The soldiers of the force will showcase their strength and power in the function. The dog squad of BSF will also showcase its capabilities . The women contingent of the force will also participate in the parade. 7 soldiers will be honored with the Gallantry Award. Indigenous helicopter Dhruv and MI 17 will also take part in the parade. Since its inception, BSF has played a crucial role in defending India’s territorial integrity and maintaining peace along the borders.

 

<><><> 

 

विदेशमंत्री एस.जयशंकर मनामा संवाद में भाग लेने के लिए कल रात बहरीन की राजधानी मनामा पहुंचे। इससे पहले विदेशमंत्री दोहा में महत्‍वपूर्ण राजनयिक वार्ताओं में शामिल हुए। यह भागीदारी क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए भारत के प्रयासों को रेखांकित करती है। बहरीन के विदेशमंत्री डॉ. अब्‍दुल लतीफ बिन राशिद अल ज़ायानी ने श्री जयशंकर की अगवानी की।

 

<><><> 

 

सीरिया में विद्रोही सेना ने राजधानी दमिश्‍क को घेरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्ष 2018 के बाद से राजधानी को पहली बार ऐसे खतरे का सामना करना पड़ रहा है। विद्रोही सेना के प्रवक्‍ता हसन अब्‍दुल गनी ने एक टेलिग्राम में कहा कि दमिश्‍क पर कब्‍जे की कार्रवाई का पहला चरण शुरू हो चुका है।
वर्ष 2018 में इस क्षेत्र पर सरकारी सेना के फिर कब्‍जे के बाद से अबतक विपक्षी सेना दमिश्‍क के बाहरी इलाकों तक पहुंचने में विफल रही थी, लेकिन हाल में विद्रोही सेना ने इस्राइल की सीमा से लगे क्‍यूनित्रा और दारा इलाकों पर कब्‍जा कर लिया है। इस्राइली सेना ने अपने क्षेत्र के निकट संघर्ष बढ़ता देखकर गोलान पहाडियों पर अपनी उपस्थिति मजबूत कर ली है। इस्राइली रक्षा बल ने कहा कि इस क्षेत्र में थल और वायुसेना की अतिरिक्‍त टुकडियां तैनात की गई हैं। कल शाम इस्राइली सेना ने अपनी सीमा से लगे हादर शहर के निकट हमले को नाकाम करने में संयुक्‍त राष्‍ट्र सेना की मदद की।
इस बीच, सीरिया राष्‍ट्रपति कार्यालय ने राष्‍ट्रपति बशर अल असद के दमिश्‍क छोड कर जाने की खबरों का खंडन किया है।

 

<><><> 

 

आज सवेरे में वक्‍त है मेट्रो न्‍यूज का। पहले चेन्नई, हैदराबाद और बैंगलुरू के समाचारों के साथ हैं

IIT Madras has accomplished India’s first Hyperloop train test track. It has marked a prominent milestone by completing India’s first Hyperloop train track test, which runs at a speed of over 1000 Kmph. This project is headed by the Avishkar Hyperloop team of IIT Madras in collaboration with TuTr, a startup nurtured within the institute’s incubation ecosystem.
The team consists of 76 undergraduate and postgraduate students from IIT Madras who are working on developing and testing this cutting-edge technology. The project was done through two phases. The focus of initial pahse is on building an 11.5-kilometer test track to demonstrate the functionality and reliability of the system and, the second phase will expand the test track to approximately 100 kilometers, allowing its real-world applications.

 

<><><> 

 

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता एक बार फिर ख़राब श्रेणी में पहुंच गई हैं। कल शाम सात बजे औसत वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 234 दर्ज किया गया था। केन्‍द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कुछ क्षेत्रों में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक ढाई सौ को पार कर गया है।

 

<><><> 

 

शहर के समृद्ध इतिहास और विरासत से लोगों को जोड़ने के लिए दिल्‍ली नगर निगम ने हेरिटेज वॉक कार्यक्रम की शुरूआत की है। निगम ने बताया कि हेरिटेज वॉक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को आयोजित की जायेगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को शहर की समृद्ध संस्कृति और विरासत का एक आकर्षक अनुभव प्रदान करना है, साथ ही इसके वास्तुशिल्प और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। निगम के अनुसार वॉक के दौरान, प्रतिभागी प्रतिष्ठित स्थलों की ऐतिहासिक प्रासंगिकता के बारे में जानेंगे, उनके साथ विशेषज्ञ गाइड होंगे जो आकर्षक तथ्य, कहानियाँ और सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि साझा करेंगे। इस वॉक में लोग बिना किसी पूर्व पंजीकरण के भाग ले सकते हैं।

 

<><><> 

 

साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित पुस्‍तकायन पुस्‍तक मेला शहर के मंडी हाउस स्थित रविंद्र भवन परिसर में इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में अलग अलग प्रकाशन, विभिन्न भाषाओं में लिखी गयी पुस्तकें पाठकों के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में मेले में आये एक आगंतुक सुशील गुप्ता ने बताया की ये मेला पुस्तकों के प्रति लोगों के प्रेम को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा –

 

<><><> 

 

Union Minister for Heavy Industries and Steel, H D Kumaraswamy, has expressed concern over 327 maternal deaths in Government hospitals across Karnataka since April this year. In a media statement issued by Mr Kumaraswamy, he expressed dismay over women dying after delivery. He has charged that the women are suspected of dying due to substandard glucose and medicines. In Ballari Medical College, nine women fell critically ill within two hours of infusing Ringer Lactate IV fluid.  He stressed that the State Government must take responsibility for these deaths and order an investigation by the sitting Judge of the High Court.

 

<><><>

 

The Karnataka State Police Remote Pilot Training Institute has won the Federation of Indian Chamber of Commerce and Industry Drone award for this year. The Industry body constituted the Drone award with an objective to recognise and felicitate some of the path breaking initiatives of user agencies using drones. The Karnataka State Police training institute has won the first edition of this award under training and capacity building category of using drones. The police department is using drones for surveillance, mapping, vehicle tracking, disaster management and drone countermeasures.

 

<><><> 

 

चिल्ड्रेन थिएटर काउंसिल की ओर से पहला बाल थिएटर सम्मेलन 20 से 22 दिसंबर तक पुणे में होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुभवी अभिनेता मोहन अगाशे और मोहन जोशी इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रशांत दामले, सयाजी शिंदे, सुबोध भावे और अन्य वरिष्ठ थिएटर कलाकार शामिल हैं। सम्मेलन में बाल कलाकारों का जुलूस, कला प्रदर्शनियाँ, लोक प्रदर्शन, नाटक और विकलांग बच्चों के कार्यक्रम शामिल होंगे। समापन समारोह में वरिष्ठ कलाकार प्रतिभा मटकरी को बाल रंगमंच पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 

<><><> 

 

As part of the Prajapalana Vijayotsavam celebrations in Telangana, a vibrant food festival featuring stalls from renowned hotels and eateries has been set-up along P.V. Narasimha Rao Marg on Tank Bund road in Hyderabad. These food stalls opened yesterday. The stalls will remain open till Monday, offering visitors an extensive variety of culinary delights. More than 100 food stalls have been arranged to cater to the diverse tastes of visitors. These include specialties from Hyderabadi, Mughlai, Telangana, and Andhra cuisines, as well as bakery items. A Musical Night was  also scheduled  at the venue.

 

<><><> 

 

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। विधान सभा में 10 दिसंबर तक नामांकन लिया जायेगा। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के जाहर सरकार ने अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। तृणमूल कांग्रेस पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है. उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 13 दिसंबर है और स्क्रूटनी 11 दिसंबर को होगी। यदि एक से अधिक उम्मीदवार नामांकन दाखिल करते हैं तो चुनाव 20 दिसंबर को होगा अन्यथा 13 दिसंबर को विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी।

 

<><><> 

 

Moving on to the world of sports, India will take on Bangladesh in their opening match of the Women’s Junior Hockey Asia Cup at Muscat in Oman today. A report:
At the Women’s Junior Hockey Asia Cup, Team India led by Jyoti Singh will start their campaign against Bangladesh in Pool A encounter today. India is competing in Group A along with China, Bangladesh, Malaysia and Thailand. Rival team Bangladesh will try to revive themselves as they faced a major defeat of 19-nil by China in yesterday’s match. In another Group A match yesterday, Malaysia beat Thailand, 3-Nil, while in a Pool B match, Japan thrashed Sri Lanka, 15-Nil. This tournament is crucial as top five teams from the competition will qualify for the FIH Junior World Cup, scheduled for next year in Chile.Moving on to the world of Cricket, where at the Border Gavaskar Trophy, India will resume their second innings on third day of second test match this morning, at an overnight score of 128 for 5 at Adelaide Oval. The match will begin at 9:30 AM IST. The visitors are still trailing from Australia’s first-innings total by 29 runs. Rishabh Pant and Nitish Reddy were at the crease at the end of day two of the pink-ball Test. CHIRAG JHA, AKASHVANI NEWS, DELHI.

 

<><><> 

 

आज सवेरे में अब वक्त है महानगरों के मौसम का हाल जानने का।

दिल्ली में आज बारिश की संभावना है जिससे तापमान में और कमी आएगी और लोगो को ठंडी ठंडी हवाओ का सामना कर पड़ सकता है। आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुबंई मे बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा ।
कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे । आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
Chennai is expected to have partly cloudy sky. The minimum temperature was 25 degrees Celsius and maximum will be around 33 degrees.
Bengaluru is expected to have generally cloudy sky with light rain. The minimum temperature was 19 degrees Celsius and maximum will be around 28 degrees.
Hyderabad is expected to have generally cloudy sky with light rain or drizzle. The temperature will hover between a minimum of 22 degrees and a maximum of 29 degrees Celsius.

 

<><><> 

 

देश और दुनिया के इतिहास में 8 दिसंबर कई कारणों से महत्वपूर्ण है-

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह 8 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक पूरे भारत में मनाया जाता है। ये देश के सभी राज्यों में लोगों के बीच हस्तशिल्प के बारे में समाज में जागरुकता, सहयोग और इसके महत्व को बढ़ाने के लिये बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इम्फाल में, एक बड़ी पारिस्थितिकी शिल्प प्रदर्शनी पब्लिक लाइब्रेरी, बीटी सड़क के परिसर में आयोजित की जाती है।  

Every 8th to 14th of December, All India Handicrafts Week is celebrated all over India. The entire country celebrates this week with great enthusiasm, as it aims to raise awareness, emphasize the importance, and express support for Indians focusing on handicrafts.

विशेष रूप से लोक चित्रकला, फाड़ चित्रकला, चिकनकारी, दरी बुनाई, कनी शॉल बुनाई, हाथ से ब्लॉक प्रिंटिंग, बंधेज टाई डाई, लाख की चूड़ियां, कांथादर्पण कार्य, क्रूल कढ़ाई, पिपली और क्रोशिया की बुनाई, फुलकारी और कलमकारी चित्रकारी, जरदोजी आदि ऐसे हस्तशिल्प कार्य हैं, जिनके जरिये स्थानीयता का राष्ट्रीय पहचान मिलती है। इस अवसर पर हस्तशिल्प कला और कलाकारों को प्रोत्साहित करें और अधिक से अधिक हस्त निर्मित वस्तुएं खरीदें।

The entire week-long celebration is a special time for all artisans in India. This is their chance to show off their great works of art to their countrymen and people coming in from different parts of the world. The exhibitions organized during this week allow the thousands or even millions of dedicated craftsmen and artisans in the country. This celebration keeps alive the tradition and culture of Indian handicrafts.

 

<><><> 

 

⦁ Today, Bodhi Day is celebrated across the globe to mark the day when Gautama Buddha achieved enlightenment. Gautam Buddha meditated under the Bodhi tree, which grows near the banks of the Falgu River in Gaya district of Bihar. Buddhists consider it their most sacred site of pilgrimage.
⦁ 8 दिसंबर की तारीख देश की हिफाजत में लगी सेनाओं के लिए खास अहमियत रखती है। दरअसल वर्ष 1967 में इसी तारीख को पहली पनडुब्बी ‘कलवरी’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। इसने 30 वर्ष तक राष्ट्र के सेवा की। फिर जाकर 31 मार्च 1996 को कलवरी नौसेना से सेवानिवृत्त हो गई। इसका नाम हिंद महासागर में पाई जाने वाली खतरनाक टाइगर शार्क के नाम पर रखा गया।
⦁ Today, the entire nation is observing 264th Army Service Corps Day. The Army Service Corps is the oldest and the largest administrative service in the Indian Army. The service was started during the rule of the East India Company, but now The Corps extended the scope of its activities, and now operates on land, water as well as in the air.
⦁ 2000 —- फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर का नया उपचार खोजने का दावा किया।
⦁ 2010—- पहली निजी कंपनी ने अंतरिक्ष में अपना यान भेजा 2010 में आज ही के दिन अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी स्पेस-एक्स ने अपना यान अंतरिक्ष में भेजा। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली निजी कंपनी बनी। यह यान कक्षा में सफलतापूर्वक छोड़ा गया और अपनी कार्य अवधि पूरी करने के बाद यह वापस लौट आया।

 

<><><> 

 

अब याद करते हैं कुछ मशहूर हस्तियों को

कवि, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म 8 दिसम्बर 1897 को ग्वालियर राज्य के भयाना नामक ग्राम में हुआ था। 1917 में स्कूली शिक्षा पूरी कर गणेशशंकर विद्यार्थी के कानपुर आश्रम में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहे थे तभी 1920 में गांधीजी के सत्याग्रह आंदोलन के आह्वान पर पढ़ाई छोड़ देश की व्यावहारिक राजनीति में शामिल हो गए और फिर जीवनपर्यंत राजनीति से उनका नाता बना रहा। स्वतंत्रता के बाद भारतीय संविधान निर्मात्री परिषद के सदस्य, संसद सदस्य और राजभाषा आयोग के सदस्य के रूप में उन्होंने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

 

<><><> 

 

Today death anniversary of John Winston Ono Lennon, an English singer-songwriter, musician and political activist. He gained worldwide fame as the founder, co-lead vocalist and rhythm guitarist of the Beatles. His songwriting partnership with Paul McCartney remains the most successful in history.
Born in Liverpool, Lennon became involved in the skiffle craze as a teenager. In 1956, he formed the Quarrymen, which evolved into the Beatles in 1960. Lennon initially was the group’s de facto leader, a role he gradually seemed to cede to McCartney. Through his songwriting in the Beatles, he embraced myriad musical influences, initially writing and co-writing rock and pop-orientated hit songs in the band’s early years, we have this number from John Lennon…..

 

<><><> 

 

आज ही जन्मदिवस  है उदय शंकर भारत के प्रसिद्ध नर्तक, नृत्य निर्देशक और बैले निर्माता थे। उन्हें भारत में ‘आधुनिक नृत्य के जन्मदाता’ के रूप में भी जाना जाता है। उदय शंकर ने यूरोप और अमेरिका का भारतीय नृत्य और संस्कृति से परिचय करवाया और भारतीय नृत्य को दुनिया के मानचित्र पर प्रभावशाली ढंग से स्थापित किया। उन्होंने ताण्डव नृत्य, शिव-पार्वती, लंका दहन, रिदम ऑफ़ लाइफ़, श्रम और यंत्र, रामलीला और भगवान बुद्ध नाम से नवीन नृत्यों की रचना की थी। इनमें वेशभूषा, संगीत, संगीत-यंत्र, ताल और लय आदि चीजें उन्हीं के द्वारा आविष्कृत थीं। वर्ष 1971 में भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्मविभूषण’ और 1975 में विश्वभारती ने ‘देशीकोत्तम सम्मान’ प्रदान किये थे।

 

<><><> 

 

Today birthday of Floyd Tillman, an American country musician who, in the 1930s and 1940s, helped create the Western swing and honky tonk genres. Tillman was inducted into the Nashville Songwriters Hall of Fame in 1970 and the Country Music Hall of Fame in 1984.
He was born in Ryan, Oklahoma, United States, and grew up in the cotton-mill town of Post, Texas as a sharecropper’s son. One of his early jobs was with Western Union as a telegraph operator. In the early 1930s, Tilman played mandolin and banjo at local dances and eventually took up the guitar.
We have this beautiful number…..
(SONG)
This number is top in the year 1944

 

 

<><><> 

 

शर्मिला टैगोर (अंग्रेज़ी: Sharmila Tagore; जन्म- 8 दिसम्बर, 1946, हैदराबाद, ब्रिटिश भारत) की गणना अभिजात्य-वर्ग की नायिकाओं में की जाती है। हिन्दी फ़िल्मों की श्रेष्ठ अभिनेत्रियों में उनकी गिनती होती है। अभिनय की शालीनता तथा मर्यादाओं की लक्ष्मण-रेखा को लांघने का प्रयास शर्मिला टैगोर ने कभी नहीं किया। कविवर रवीन्द्रनाथ टैगोर के परिवार की समृद्ध परम्पराओं का सफल निर्वाह उन्होंने अपने किरदारों के माध्यम से कर अपने दर्शकों के समक्ष ‘लार्जर देन लाइफ़’ की छवि प्रस्तुत की। यही कारण था कि रवि बाबू के शांति निकेतन में शिक्षित सत्यजित राय ने शर्मिला की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें अपनी फ़िल्म ‘अपूर संसार’ (1959) में सर्वप्रथम अवसर दिया। सत्यजित राय के पारस-स्पर्श से शर्मिला का फ़िल्मी कैरियर हमेशा शिखर को स्पर्श करता चला गया।

और आज जानी मानी हस्ती  शर्मिला टैगोर का भी जन्मदिन है   जब शर्मिला टैगोर की उम्र तेरह साल थी, तब सत्यजित राय ने अपनी फ़िल्म ‘अपू-त्रयी’ की तीसरी फ़िल्म ‘अपूर संसार’ में शर्मिला को मौका दिया। अपने श्रेष्ठ अभिनय से शीघ्र ही वह दुनिया भर में लोकप्रिय हो गईं।लीवुड में भी बांग्ला फ़िल्मकार शक्ति सामंत ने अपनी रोमांटिक फ़िल्म ‘कश्मीर की कली’ (1964) में शर्मिला को शम्मी कपूर के साथ पेश किया।

सन 1975 में शर्मिला की एक फ़िल्म ‘मौसम’ आई। इस फ़िल्म की कहानी और सफल संगीत ने उन्हें सफलता की नई दिशाएँ दीं।

फ़िल्म ‘मौसम’ में शर्मिला की प्रतिभा का भरपूर उपयोग गुलजार ने किया। कमलेश्वर के उपन्यास ‘आगामी अतीत’ पर आधारित इस फ़िल्म के नायक संजीव कुमार के जीवन में तब भूचाल आ जाता है, जब पहले प्रेम की बेटी अचानक नए घर में प्रवेश करती है। परिवार की सुख-शांति के तमाम समीकरण उलट-पुलट हो जाते हैं। गजल गायक भूपिंदर द्वारा गाई गजल- “दिल ढूंढता है फिर वही…” और आशा भोंसले की नशीली आवाज़ में “मेरे इश्क में लाखों लटके…” तथा मदन मोहन का संगीत फ़िल्म को यादगार बनाता है। बासु भट्टाचार्य ने पति-पत्नी के जीवन पर तीन फ़िल्मों की ट्रायोलॉजी बनाई थी- ‘अनुभव’, ‘आविष्कार’ तथा ‘गृह प्रवेश’।

 

<><><> 

 

Today is also the birthday of great Indian actor and producer Dharmendra,  Dharmendra is widely regarded as one of the greatest actors of Indian cinema and to be among the most handsome Indian actors of all time. In 2012, he has received the Padma Bhushan, India’s third highest civilian honour, from the Government of India. Dharmendra has worked in more than 200 films in a career spanning over six decades. We have beautiful medally……

 

<><><> 

 

घड़ी की सुईंया इशारा कर रही है कि आज का आज सवेरा कार्यक्रम यहीं पर समाप्‍त किया जाए। तो अनुमति दें कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की।

अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर। Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><>