Download
Mobile App

android apple
signal

December 3, 2024 9:06 AM

printer

aaj savere

जब तक जीना, तब तक सीखना है, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है। स्वामी विवेकानंद की इसी सुविचार के साथ आकाशवाणी के एफ.एम. गोल्ड पर शुरू करते हैं आज सवेरे कार्यक्रम की। कार्यक्रम में हम एक बार फिर हाजिर हैं देश-दुनिया के अब तक के समाचार और वो सभी जानकारी जिनका आप से है सरोकार। नमस्‍कार, सुप्रभात। आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूं मुकेश कुमार और मेरे साथ हैं- मेरे सहयोगी रेनू कटारिया। रेनू आपको भी मेरा नमस्कार।

Hello MUKESH, and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 MHz and the Akashvani Network! You’re listening to Aaj Savere, our exciting daily news magazine program. Over the next half hour, we’ll bring you the latest from national and international news, updates from metro cities, and fascinating historical tidbits about this day, the 3rd of December.

MUKESH, before we dive in, I want to share something special with our listeners. Today, we’re observing the International Day of Persons with Disabilities. And what better way to honoUr the day than with this empowering quote by Mary Kay Ash: “Aerodynamically, the bumblebee shouldn’t be able to fly. But the bumblebee doesn’t know that, so it goes on flying anyway.” We’ll explore this theme further in our ‘On This Day’ segment. But first, let’s get started with today’s top headlines!

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज चंडीगढ में तीन नये अपराधिक कानूनों भारतीय न्‍याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम के सफल कार्यान्‍वयन का लोकार्पण करेंगे। ये कानून इस वर्ष पहली जुलाई से देशभर में लागू किए गए थे। इन कानूनों का उद्देश्‍य न्यायिक प्रणाली को अधिक पारदर्शी, कुशल और समकालीन समाज की जरूरतों के अनुकूल बनाना है। कार्यक्रम का विषय है – सजा से न्‍याय के परिप्रेक्ष्‍य में सुरक्षित और विकसित भारत। कार्यक्रम के दौरान नए कानूनों के व्‍यावहारिक पहलुओं पर चर्चा होगी।

President Droupadi Murmu will confer National Awards for Empowering Persons with Disabilities to thirty-three exemplary individuals and institutions on International Day of Persons with Disabilities 2024 in New Delhi today. On the occasion, Social Justice and Empowerment Minister Dr. Virendra Kumar will also unveil sixteen transformative initiatives aimed at enriching the lives of persons with disabilities. These initiatives span inclusivity, innovation, and technology, reinforcing the department’s commitment to empowerment. Some of the key initiatives include the launch of the ‘Kadam Knee Joint, ‘Pathways to Access: Part III, and the Braille Book Portal.

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने निवेश सहित सभी महत्‍वपूर्ण आर्थिक निर्णयों को राष्‍ट्रीय सुरक्षा के नज़रिए से देखे जाने की आवश्‍यकता पर बल दिया है। नई दिल्‍ली में भारतीय उद्योग परिसंघ के सम्‍मेलन में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि नीति निर्माताओं को निवेश सहित सभी आर्थिक निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों के नज़रिए से लेने होंगे। उन्‍होंने विकास सुनिश्चित करने के लिए विश्‍वसनीय साझेदारों के सहयोग से काम करने का सुझाव दिया। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि अमरीका के साथ भारत के संबंध समय के साथ और प्रगाढ हुए हैं जिससे सहयोग के अधिक अवसर उपलब्‍ध हुए हैं।

The Foreign Direct Investment (FDI) has witnessed tremendous growth of 45 per cent to over 29 billion dollar in April to September this year as compared to the same period last year. According to Department for Promotion of Industry and Internal Trade, the main sectors of the economy that benefited from the FDI include services, computer software and hardware, telecom, automobile, pharmaceuticals and chemicals. The FDI inflows lead to higher investments and job creation in the economy along with better technology.

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि खेलो इंडिया योजना ने पैरा-एथलेटिक्स सहित 21 खेलों में 2781 एथलीटों की पहचान की है। उन्होंने कहा कि इन एथलीट्स को खेलो इंडिया प्रतिभा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। लोकसभा में कल डॉक्टर मांडविया ने कहा कि खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत खिलाडियों को प्रशिक्षण, चिकित्सा देखभाल, उपकरण और मासिक भत्ते के रूप में सहायता प्रदान की जाती है।

Cyclone Fengal has caused widespread devastation, bringing record rainfall and flooding to Puducherry and parts of Tamil Nadu. Tamilnadu Chief Minister M.K.Stalin has appealed to the Centre to provide 2000 Crore rupees as relief fund for the State affected by Cyclone Fengal.  In his letter to Prime Minister Narendra Modi, the Chief Minister said that the damages will be assessed as soon as the inundated rainwater drains from the paddy fields.
     

In Tamil Nadu, all the seven bodies of those killed in the flood triggered landslide at Tiruvannamalai were retrieved from the debris yesterday. In the state, 13 people have lost their lives in rain related incidents till now.  In Puducherry, four persons were killed in rain-related incidents while two others are still missing.

An Anti-Terrorism Court (ATC) in Pakistan issued non-bailable arrest warrants for Pakistan Tehreek-e-Insaf founder Imran Khan, his wife Bushra Bibi, Khyber Pakhtunkhwa Chief Minister Ali Amin Gandapur, and 93 other party leaders. The warrants stem from allegations of violence and rioting during recent protests in Islamabad.

फ्रांस में सामाजिक सुरक्षा बजट विधेयक को सांसदों के मतदान के बिना पारित करने की विशेष शक्तियों का उपयोग करने के बाद प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर की अल्पमत सरकार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिणपंथी और वामपंथी पार्टियों ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री बार्नियर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान करेंगे। श्री बार्नियर ने कहा है कि वे  सामाजिक सुरक्षा विधेयक को बिना मतदान के संसद में पारित कराने का प्रयास करेंगे।

आज सवेरे में वक्‍त है मेट्रो न्‍यूज का। पहले चेन्नई, हैदराबाद और बैंगलुरू के समाचारों के साथ  हैं

CHENNAI
The Indian Navy will take out a two-wheeler rally in Tamil Nadu from tomorrow. The Sea Riders Odyssey, in collaboration with Royal Enfield, Orazzo, and Indian Oil Corporation, aims to spread awareness about the Indian Navy’s vital role in national security while fostering pride and connection with the public. The rally will cover 2,500 km across the state in 13 days.

The rally will also see participants visiting schools, colleges, and heritage sites to engage with communities, promote the Navy’s values, and showcase its contributions to the nation. The rally will be received by the Flag Officer Commanding, Tamil Nadu and Puducherry Naval Area, on the day of the grand finale.

The Navy Day celebrations are observed annually to mark its role in Operation Trident during the 1971 Indo-Pak War. This operation, marked by the sinking of four Pakistani vessels, including the PNS Khaibar, stands as a testament to the Navy’s strategic brilliance and courage.

The Greater Chennai Corporation will reopen public parks today after their closure on Friday due to Cyclone Fengal. Over the past two days, the Corporation has cleared approximately 300 tonnes of garden waste from the parks.

म्हाडा कोंकण बोर्ड
महाराष्ट्र गृह निर्माण और क्षेत्र विकास प्राधिकरण-म्हाडा के कोंकण बोर्ड ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 14 हजार से अधिक आवास इकाइयां बेचने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। मुंबई में कल कोंकण बोर्ड की मुख्य अधिकारी रेवती गायकर ने कहा कि नगर निगम कार्यालयों, जिला कलेक्ट्रेट, रेलवे स्टेशनों और धार्मिक केंद्रों पर 29 सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। ये आवास इकाइयाँ कल्याण, विरार और ठाणे जिलों में विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध हैं।

आरबीआई निष्क्रिय/जमा खाता

भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों निष्क्रिय/जमा खातों की संख्या में कमी लाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने बैंकों से समाज के वंचित वर्गों के खातों को सक्रिय करते समय सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने को कहा है।

BENGALURU
Karnataka Home Minister Dr. G. Parameshwara has urged Chief Minister Siddaramaiah and Deputy Chief Minister D.K. Shivakumar to consider Tumakuru as the site for Bengaluru’s proposed second airport. Speaking at a foundation stone-laying ceremony in Tumakuru yesterday, Dr Parameshwara highlighted the city’s growing infrastructure and strategic importance.

He noted that Asia’s largest industrial park is being developed in Tumakuru and that the Chief Minister has initiated a feasibility study for introducing metro rail to the city. Furthermore, the Chief Minister has laid the foundation stone for an international cricket stadium in the city.

और अब कोलकाता महानगर की खबरें

*16वें वित्त आयोग की पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय नबान्ना में आज शाम संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इसमें वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहेंगे।

*बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

HYDERABAD
Air Commodore Vikassheel Singh Saini has taken over as the Air Officer Commanding of Air Force Station, Hakimpet. He assumed charge from Air Commodore Pankaj Jain yesterday during an impressive parade to mark the occasion.  

Air Commodore Vikassheel Singh Saini was commissioned into the fighter stream of the Indian Air Force in 1998. He is an alumnus of the National Defence Academy and a graduate of the Defence Services Staff College.

During his illustrious career, he has held various command and staff appointments, including commanding a premier forward base in the western sector and a frontline fighter squadron, where he was instrumental in the operationalization of the newly upgraded MiG-29 aircraft in all its roles. The Air Officer has also served as Aviation Staff Officer as part of the UN Mission in South Sudan and held other staff appointments at the Eastern Air Command and South Western Air Command prior to assuming his current role.  

In recognition of his distinguished service, Air Commodore Saini was conferred with the Vayu Sena Medal in 2018.

और अब राजधानी दिल्‍ली के समाचार

केंद्रीय मंत्री मनसुख मां‍डविया ने कल दिल्ली सरकार से आयुष्मान भारत और आयुष्मान वय वंदना योजना को दिल्ली में लागू करने का एक बार फिर आग्रह किया। श्री मांडविया ने नई दिल्ली में एक संवादाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के कई बार आग्रह करने के बाद भी आम आदमी पार्टी द्वारा शासित दिल्ली सरकार ने इन योजनाओं को राजधानी में लागू नहीं किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी 5 दिसंबर से अपने घोषणापत्र के लिए जनता से सुझाव मांगेगी। मीडिया के साथ बातचीत में भाजपा सांसद रामवीर बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा मेरी दिल्ली मेरा संकल्प भाजपा थीम के तहत पार्टी लोगों से सुझाव के लिए जनता के पास जायेगी। श्री बिधूड़ी ने कहा कि जनता की प्रतिक्रिया जानने के लिए सभी 14 जिलों में वीडियो वैन तैनात की जाएंगी। श्री बिधूड़ी ने एक फोन नंबर, एक मेल और सोशल मी़डिया के लिए हैशटैग भी जारी किया।

दिल्ली के उप-राजयपाल विनय कुमार सक्सेना ने कल कहा है कि डीडीए द्वारा आयोजित अनाधिकृत कॉलोनी के निवासियों के लंबित पीएम-उदय आवेदनों में तेजी लाने और उसके निष्पादन के लिए विशेष सिंगल विंडो कैंप में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सक्सेना ने कहा कि पिछले 2 दिनों में ही 10 विशेष शिविरों में 6 हजार 6 सौ 54 लोगों ने इसमें सहभागिता की। वहीं, उपराज्‍यपाल ने बताया कि इस केंप में मालिकाना हक के लिए 1028 नये आवेदन प्राप्त हुए हैं।

नई दिल्‍ली नगर पालिका परिषद के उपाध्‍यक्ष कुलदीप सिंह चहल ने चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति के बारे में कहा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के तहत ‘हर घर जल’ के माध्यम से हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का सपना पूरा हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि एनडीएमसी के पास नलों के माध्यम से हर दिन स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक व्यापक योजना है।

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सरस फूड महोत्सव किया जा रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित यह मेला 17 दिसंबर तक चलेगा। मंत्रालय के अनुसार इस महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और खान-पान की विविधता को प्रदर्शित करना है।

और अब बात करते हैं खेल जगत की हलचल की, तो खेल जगत की खबरें लेकर स्टूडियो पहुंच चुके हैं हमारे सहयोगी विशाल शर्मा, तो विशाल आप बताएं कि आज खेल खबरों की कहां से शुरूआत करेंगे।

ओमान के मस्‍कट में अंडर 19 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। ये मैच भारतीय समय के अनुसार रात साढे आठ बजे से खेला जायेगा। भारतीय टीम ने सभी चार ग्रुप मैच जीतकर अंकतालिका में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया था। एक अन्‍य सेमीफाइनल में पाकिस्‍तान और जापान आमने-सामने होंगे। इससे पहले भारतीय टीम ने जापान को अंतिम लीग मैच में आठ-एक से हराया था।

अंडर 19 एशिया कप
शारजाह में अंडर -19 एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने जापान को 211 रन से हरा दिया है। 340 रन के लक्ष्‍य के जवाब में जापान की टीम निर्धारित पचास ओवर में आठ विकेट पर 128 रन ही बना सकी। के. पी. कार्तिकेय, हार्दिक राज और चेतन शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले मोहम्‍मद अमान के 122 रन के सहारे भारत ने छह विकेट पर 339 रन बनाए थे। के. पी. कार्तिकेय ने 57 और आयुष म्‍हात्रे ने 54 रन की पारी खेली। भारतीय टीम पहले मैच में पाकिस्‍तान से 43 रन से हार गई थी। भारत का अगला मुकाबला बुधवार को संयुक्‍त अरब अमीरात से होगा।

शतरंज-अर्जुन-रेटिंग

ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी शतरंज में प्रतिष्ठित 2800 एलो रेटिंग हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गये हैं। इससे पहले विश्वनाथन आनंद ने यह उपलब्धि हासिल की थी। 21 वर्षीय एरिगैसी वर्तमान में विश्‍व रैंकिंग में भी चौथे स्‍थान पर हैं। अर्जुन विश्व शतरंज रेटिंग में 2800 एलो बैरियर पार करने वाले विश्‍व के 16वें खिलाड़ी बन गए हैं।

महिला हैंडबॉल
नई दिल्‍ली में 20वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत कल पहले मैच में हांगकांग से खेलेगा। भारत पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। दीक्षा कुमारी की अगुवाई में भारतीय टीम को प्रतियोगिता में एशिया की कुछ शीर्ष टीमों के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। भारत को ग्रुप बी में जापान, ईरान और हांगकांग जैसी मजबूत टीमों के साथ रखा गया है।

मुकेश –  आकाशवाणी के एफ एम गोल्‍ड चैनल पर आप सुन रहे हैं कार्यक्रम आज सवेरे मुकेश कुमार और रेनू कटारिया के साथ।

दिल्ली मौसम

सबसे पहले राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली के आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम सामान्‍य रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।    

कोलकाता में कहीं कहीं बादल छाये रहेगें। आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा  ।

मुबंई मे कहीं कहीं बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा ।

तो ये तो हुई बात दिल्‍ली, मुम्‍बई और कोलकाता के मौसम की बात, रेनू अब आप बताएं कि चेन्‍नई, बैगलुरू और हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम।

Chennai is expected to have Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 26 degrees Celsius and maximum will be around 31 degrees.

Bengaluru is expected to have Generally cloudy sky with moderate rain. The minimum temperature was 20 degrees Celsius and maximum will be around 23 degrees.

Hyderabad is expected to have Generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle. The temperature will hover between a minimum of 22 degrees and a maximum of 29 degrees Celsius.

ON THIS DAY
Today, December 3rd, marks the International Day of Persons with Disabilities, a UN day dedicated to promoting the rights and well-being of persons with disabilities across all levels of society and raising awareness of their contributions to political, social, economic, and cultural life.  

This year’s theme, driven by the global disability rights movement, is “Nothing About Us Without Us.” It underscores the importance of participation, representation, and inclusion, calling for persons with disabilities to actively shape the conditions of their lives.  

Sports have been a remarkable area of progress lately. India had its breakthrough moment at the 2012 London Paralympics, when Girisha Nagarajegowda won silver in the men’s high jump. That lone medal sparked a national conversation about the need for greater support and representation. Since then, India’s Paralympic journey has been transformative. From four medals at Rio 2016 to 20 at Tokyo 2020, and an impressive tally of 29 medals at the Paris Paralympics.  

Standout performances included Sheetal Devi, who competes without arms and clinched a bronze in mixed compound archery. In an inspiring interview, she had shared that she never saw herself as disabled but instead trained herself to compete alongside so-called “abled” athletes.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1992 में हर साल 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य समाज के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों को बढ़ावा देना और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में उनके बारे में जागरूकता बढ़ाना था।

इस वर्ष का विषय “समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए विकलांग व्यक्तियों के नेतृत्व को बढ़ावा देना” विकलांग व्यक्तियों को अपने भविष्य को आकार देने और समाज में योगदान देने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने की महत्वता को उजागर करता है।

इस दिन का मुख्य उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों को समान अवसर, समावेशी शिक्षा, और रोजगार जैसी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में समाज को प्रेरित करना है, साथ ही, विकलांगता को लेकर सामाजिक भेदभाव और असमानता को समाप्त करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है.

Today, let’s celebrate not just these achievements but also the strides made toward inclusion, participation, and empowerment for persons with disabilities.  

⦁ 2004 – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।

1736 – Astronomer Anders Celsius took measurements that confirmed Newton’s theory that the Earth was an ellipsoid rather than the previously accepted sphere.  

1911 – Willis Carrier presented his influential “Rational Psychrometric Formulae” on air conditioning to the American Society of Mechanical Engineers, making air conditioning possible.  

⦁ 1910 – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

1955 – In exercise of the powers conferred by the provision in Article 343 (2) of the Constitution, orders were issued for the use of the Hindi language in addition to English for specific purposes of the Union.  

1967 – Christiaan Barnard of South Africa performed the first human heart transplant at Groote Schuur Hospital in Cape Town.  

1971 – India recognised Bangladesh. The Indian Army marched into Bangladesh and joined hands with the Mukti Bahini. The Pakistani Army in Bangladesh surrendered to the Indian commander.  

1973 – Pioneer 10 passed Jupiter, achieving the first fly-by of an outer planet.  

1979 – Iran accepted its constitution.  

1984 – A gas leak from a Union Carbide plant in Bhopal, India, spread over a populated area, resulting in 15,000 to 20,000 deaths and leaving about half a million survivors with chronic medical ailments.

⦁ 1994 – ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।

⦁ 2002 – यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।

और अब आज सवेरे कार्यक्रम में वक्‍त हुआ है उन महान व्‍यक्तियों को याद करने का जिनकी आज है पुण्‍यतिथि
1. मेजर ध्यान चन्द (अंग्रेज़ी: Major Dhyan Chand; जन्म: 29 अगस्त, 1905, इलाहाबाद; मृत्यु: 3 दिसंबर, 1979, नई दिल्ली) भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे, जिनकी गिनती श्रेष्ठतम कालजयी खिलाड़ियों में होती है। मानना होगा कि हॉकी के खेल में ध्यान चन्द ने लोकप्रियता का जो कीर्त्तिमान स्थापित किया, उसके आसपास भी आज तक दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं पहुँच सका। मेजर ध्यान चन्द रात में भी बहुत अभ्यास करते थे, इसलिए उन्हें उनके साथी खिलाड़ियों द्वारा उपनाम ‘चांद’ दिया गया। दरअसल, उनका यह अभ्यास चांद के निकल आने पर शुरू होता था। 1979 में दादा ध्यानचंद की कोमा में जाने के बाद मौत हुई, लेकिन जब तक वे होश में रहे, भारतीय हॉकी के प्रति चिंतित रहे।

हॉकी में ध्यानचंद सा खिलाड़ी न तो हुआ है और न होगा। वह जितने बडे़ खिलाड़ी थे उतने ही नेकदिल इंसान थे। हॉकी के इस जादूगर का असली नाम ध्यानसिंह था, लेकिन जब फ़ौज में उन्होंने बाले तिवारी के मार्गदर्शन में हॉकी संभाली तो सभी स्नेह से उन्हें ध्यानचंद कहने लगे और इस तरह उनका नाम ही ध्यानचंद पड़ गया।

भारत को दिलाये तीन स्वर्ण पदक

ध्यानचंद ने तीन ओलिम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा तीनों बार देश को स्वर्ण पदक दिलाया। आँकड़ों से भी पता चलता है कि वह वास्तव में हॉकी के जादूगर थे। भारत ने 1932 में 37 मैच में 338 गोल किए, जिसमें 133 गोल ध्यानचंद ने किए थे। दूसरे विश्व युद्ध से पहले ध्यानचंद ने 1928 (एम्सटर्डम), 1932 (लॉस एंजिल्स) और 1936 (बर्लिन) में लगातार तीन ओलिंपिक में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल दिलाए। दूसरा विश्व युद्ध न हुआ होता तो वह छह ओलिंपिक में शिरकत करने वाले दुनिया के संभवत: पहले खिलाड़ी होते ही और इस बात में शक की क़तई गुंजाइश नहीं इन सभी ओलिंपिक का गोल्ड मेडल भी भारत के ही नाम होता।

Dev Anand (born Dharamdev Pishorimal Anand; 26 September 1923 – 3 December 2011) was an Indian actor, writer, director and producer known for his work in Hindi cinema. Anand is considered as one of the greatest and most successful actors in the history of Indian cinema. Through a career that spanned over six decades, he worked in more than 100 films. Anand is a recipient of four Filmfare Awards, including two for Best Actor. The Government of India honoured him with Padma Bhushan, Indian third highest civilian honour in 2001 and with Dadasaheb Phalke Award in 2002.

In 1946, Anand debuted with a lead role in Prabhat Films’s Hum Ek Hain, a film about Hindu-Muslim unity. He had his first commercial success in Ziddi (1948) and gained widespread recognition with the blockbuster crime thriller Baazi (1951)

(SONG: MAIN ZINDAGAI KA SAATH)
2. देवानंद पूरा नाम धर्मदेव आनंद (जन्म- 26 सितंबर, 1923, पंजाब; मृत्यु- 3 दिसम्बर, 2011, लंदन) भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर के प्रसिद्ध अभिनेता थे जो जीवन भर सक्रिय और चर्चित रहे। वे अभिनेता के साथ-साथ निर्माता-निर्देशक भी थे। वे बॉलीवुड में ‘देव साहब’ के नाम से एक ज़िन्दादिल और भले इंसान के रूप में प्रसिद्ध थे। भारतीय सिनेमा में दो पीढ़ियों तक लगातार हीरो बने रहने वाले कलाकार के विषय में यदि विचार करें तो केवल एक ही नाम उभरता है और वह है देव आनंद। कभी अपनी एक फ़िल्म में उन्होंने एक गीत गुनगुनाया था ‘मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फ़िक्र को धुंए में उड़ाता चला गया’ और शायद यही गीत उनके जीवन को सबसे अच्छी तरह परिभाषित भी करता है। देव आनंद का नाम हिंदी सिने जगत् के आकाश में स्टाइल गुरु बनकर जगमगाता है। सदाबहार अभिनेता देव आनंद को लोग ‘एवरग्रीन देव साहब’ कह कर पुकारते हैं। सदाबहार देवानंद का जलवा अब भी बरक़रार है। छह दशक से अधिक समय तक रुपहले परदे पर राज करने वाले देवानंद साहब का 88 वर्ष की उम्र में हृदयगति रुक जाने से 3 दिसम्बर 2011 को उनका देहावसान हुआ।
(SONG: GAATA RAHE MERA DIL.

3. लांस नायक अल्बर्ट एक्का (अंग्रेज़ी: Lance Naik Albert Ekka, जन्म: 27 दिसम्बर, 1942; शहादत: 3 दिसम्बर, 1971) परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक थे। ये रांची, झारखण्ड (तत्कालीन बिहार) के निवासी थे। 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों के दाँत खट्टे करते हुए वह शहीद हो गए। इन्हें मरणोपरान्त सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र प्रदान किया गया। वे एकमात्र बिहारी थे, जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

Rajendra Prasad (3 December 1884 – 28 February 1963) was an Indian politician, lawyer, journalist and scholar who served as the first president of India from 1952 to 1962. He joined the Indian National Congress during the Indian independence movement and became a major leader from the region of Bihar. A supporter of Mahatma Gandhi, Prasad was imprisoned by British authorities during the Salt Satyagraha of 1930 .

1. खुदीराम बोस (अंग्रेज़ी: Khudiram Bose, जन्म: 3 दिसंबर, 1889; शहादत: 11 अगस्त, 1908) मात्र 19 साल की उम्र में हिन्दुस्तान की आज़ादी के लिये फाँसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी थे। भारतीय स्वाधीनता संग्राम का इतिहास क्रांतिकारियों के सैकड़ों साहसिक कारनामों से भरा पड़ा है। ऐसे ही क्रांतिकारियों की सूची में एक नाम खुदीराम बोस का है।

Jimmy Sheirgill (born Jasjit Singh Gill; 3 December 1970), also credited as Jimmy Shergill, is an Indian actor and producer who primarily works in Hindi and Punjabi films. Sheirgill is a recipient of one Producers Guild Film Award and one PTC Punjabi Film Award and one Filmfare Award nomination.

Sheirgill began his film career with the 1996 thriller Maachis. His breakthrough came with the blockbuster musical romantic drama Mohabbatein (2000), which became the highest-grossing Hindi film of the year.

5. मिताली राज (अंग्रेज़ी: Mithali Raj, जन्म: 3 दिसम्बर 1982) भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी और कप्तान हैं। वे टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। मिताली का मानना है कि “महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उसके लिए अच्छे स्पांसर को आगे आना चाहिए।” मिताली टेलीविजन पर क्रिकेट केवल इसलिए देखती हैं ताकि सचिन तेंदुलकर के बल्ले का जादू देख सकें और उसी प्रकार के कुछ शाट्स खेल सकें। उन्हें सचिन के ‘स्ट्रेट ड्राइव’ और ‘स्केवयर कट’ बहुत पसन्द हैं।

मुकेश  – घड़ी की सुईंया इशारा कर रही है कि आज का आज सवेरा कार्यक्रम यहीं पर समाप्‍त किया जाए। तो अनुमति दें मुकेश कुमार और रेनू कटारिया को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहें ए.आई.आर. एफएम गोल्ड। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट न्यूज़ ऑन ए आई-आर डॉट जीओवी डॉट आई एन  पर। नमस्‍कार ।