Download
Mobile App

android apple
signal

November 30, 2024 8:19 AM

printer

Aaj Savere

प्यार और सम्मान करने की क्षमता, मनुष्य को ईश्वर का दिया हुआ सबसे बड़ा उपहार है। इसी सुविचार के साथ आकाशवाणी के एफ.एम. गोल्ड पर आज सवेरे कार्यक्रम में एक नई सुबह के साथ हम एक बार फिर हाजिर है लेकर देश-दुनिया के अब तक के समाचार और वो सभी जानकारी जिनका आप से है सरोकार। नमस्‍कार, सुप्रभात। आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूं मुकेश कुमार और मेरे साथ हैं- मेरे सहयोगी सायरा मुजत‍बा। सायरा आपको भी मेरा नमस्कार।

Hello MUKESH and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme, Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 30th of November. So, let’s begin with the headlines first.

 

<><><> 

 

मुख्य समाचार-

Prime Minister Narendra Modi will attend the All India Conference of Directors General and Inspectors General of Police in Bhubaneswar, Odisha, today and tomorrow. Union Home Minister Amit Shah inaugurated the three-day conference, yesterday. The Conference is being held to provide an interactive platform for senior Police professionals and security administrators in the country to discuss and debate diverse national security-related issues.

The meeting focuses on critical components of national security, including counter terrorism, Left Wing Extremism, coastal security, new criminal laws and narcotics among others. The President’s Police Medal for distinguished service will also be awarded during the conference.
Prime Minister Modi reached Bhubaneshwar last evening on a three-day visit to Odisha.

 

<><><> 

 

भारत ने बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाने का आग्रह किया है। नई दिल्ली में कल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों के मामलों को लगातार दृढ़ता से उठाया है। श्री जायसवाल ने चिन्मय कृष्ण की गिरफ्तारी के बारे में कहा कि कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं। भारत को आशा है कि ये प्रक्रियाएं न्यायसंगत, निष्पक्ष और पारदर्शी होंगी।
इस बीच विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि सरकार ने बंगलादेश में हिन्‍दुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं की खबरों को गंभीरता से लिया है। लोकसभा में कल उन्‍होंने बताया कि बंगलादेश में इस वर्ष अगस्‍त में अल्‍पसंख्‍यकों के घरों और व्‍यवसायिक प्रति‍ष्‍ठानों को नुकसान पहुंचाया गया तथा मंदिरों सहित अन्‍य पूजास्‍थलों पर भी हमले हुए।

 

<><><> 

 

The India Meteorological Department (IMD) has said that the Cyclonic Storm Fengal over Southwest Bay of Bengal moved northwestwards. The IMD added that it is likely to move northwestwards and cross north Tamil Nadu and Puducherry coasts today afternoon.
The weather agency has forecast heavy to very heavy rainfall with extremely heavy falls over north Tamil Nadu, Rayalaseema, south Coastal Andhra Pradesh and Yanam today. The IMD also predicted heavy rainfall at isolated places over Kerala, Mahe, South Interior Karnataka, and Andaman and Nicobar Islands today.
The Met Department has also forecast dense fog conditions during late night and early morning hours in Uttar Pradesh till monday.
Further, the IMD has predicted smog and shallow to moderate fog in the morning hours and smog and mist in the evening hours over the next two days in Delhi-NCR.

 

<><><> 

 

केन्द्रीय वस्‍त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा है कि वस्त्र उद्योग में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नई दिल्ली में कल उन्‍होंने बताया कि सरकार की समर्थ योजना से तीन लाख 60 हजार  महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। यह पहल कपड़ा उद्योग में रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। श्री मार्गेरिटा ने बताया कि इस योजना में 88 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। कपड़ा क्षेत्र, कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता है, जो इस समय साढे चार करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा है।

 

<><><> 

 

Union Information and Broadcasting Minister Ashwini Vaishnaw will be on a day-long visit to Gujarat today. The Minister will visit the Bullet Train Track Slab manufacturing facility at Kim in Surat. Mr. Vaishnaw will also visit Plasser India factory in Vadodara.
Later in the day, the Minister is scheduled to attend the second convocation of Gati Shakti Vishwavidyalaya in Vadodara. Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel will also be present on the occasion. Our correspondent reports that a total of 239 students from various streams will be awarded degrees during the convocation ceremony.

 

<><><> 

 

सरकार ने कहा है कि 25 नवम्‍बर तक आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगभग 14 लाख आयुष्मान वय वंदन कार्ड जारी किए गए हैं। लोकसभा में कल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि इस योजना अंतर्गत बिना किसी सामाजिक-आर्थिक भेदभाव के 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत साढे चार करोड परिवारों के छह करोड व्‍यक्ति लाभ उठा रहे हैं।

 

<><><> 

 

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 6 दिसंबर को तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्य – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा और सिक्किम की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और कारीगरी का प्रदर्शन किया जाएगा।

 

<><><> 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिसम्‍बर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव में पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा तथा सिक्किम की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और शिल्प संपदा का प्रदर्शन किया जाएगा। नई दिल्ली में कल पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह आयोजन पूर्वोत्तर भारत और देश के बाकी हिस्सों के बीच सांस्कृतिक सेतु बनेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढावा देगा।

 

<><><> 

 

Thirukkural will soon be published in trilingual edition in ten new languages including Maori, Scottish and Albanian. The Tamil Nadu Textbook and educational services Corporation is planning to publish the trilingual books in Tamil, English and a third language, next year.
Joint Director of translations T.Sankara Saravanan said that it has been planned to provide the translation of Thomas Hitoshi Pruiksma’s Thirukkural to publishers interested in publishing Thirukkural in their own languages. He said that grants will be given to languages even if it is spoken by less than five lakh people. Another proposal is also to identify publishers and translators for translation of Silappadhikaram and Manimekalai at the Chennai International Book fair 2025. He said that the book fair has attracted 225 applications from authors, translators and literary agents in 80 countries.

 

<><><> 

 

Arunachal Pradesh Minister for agriculture, horticulture, animal husbandry, Veterinary, dairy, fisheries minister Gabriel Denwang Wangsu visited the Indian Institute of Horticulture near Bengaluru with a delegation, yesterday. They visited the research centre and were briefed on the activities. They were taken to the fruit crops nursery unit, food safety lab, phyto-sanitary certification unit, mushroom unit, seed unit and other facilities. The Director of the Institute Dr T K Behera and senior agri scientists of the institute briefed the delegates on research activities, educational programmes and extension activities. The delegates expressed interest in setting up a tissue culture unit in Arunachal Pradesh. They also sought assistance in capacity building, technology transfer, seed supply, value addition, marketing and demonstration of advanced farming techniques.

 

<><><> 

 

The Telangana state Government has decided to withdraw the Lagacharla land acquisition notification. The government issued orders yesterday withdrawing the notification for acquiring 632 acres from 580 farmers to establish Pharma Village in the Lagacharla village of Vikarabad district.
Lagacharla witnessed violence when the Vikarabad Collector Pratheek Jain went to the village a few days ago, to conduct a public hearing in connection with acquiring land for the Pharma Village.
Farmers had been opposing land acquisition for the Pharma Village in Lagacharla and five other villages. The police filed cases against several villagers including former Kodangal MLA P. Narender Reddy and arrested them.

 

<><><> 

 

मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बृहन मुम्‍बई महानगरपालिका ने कई कदम उठाये हैं। महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी ने कल बताया कि मुंबई में प्रदूषण को रोकने के लिए महानगरपालिका ने 29 तरह के नियमों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर धूल कम करने के लिए एंटी-स्मॉग मशीनें लगाई जा रही हैं। प्रत्येक निर्माण स्थल पर एक अलग वायु गुणवत्ता सूचकांक मापने की प्रणाली स्थापित की जाएगी।

 

<><><> 

 

मालाबार हिल में शहर के पहले एलिवेटेड नेचर ट्रेल वॉकवे का जनवरी 2025 में उद्घाटन किया जाएगा। यह वॉकवे 470 मीटर लंबा और 2.4 मीटर चौड़ा है। यह गिरगांव चौपाटी में शानदार दृश्य पेश करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेल से एक समुद्र के किनारे का सुंदर दृश्य दिखाई देता है, वहीं दूसरी ओर हरे-भरे वनस्पतियों, जीव-जंतुओं और अनोखे पेड़ों से सुसज्जित है।

 

<><><> 

 

मुंबई के पार्किंग संकट से निपटने के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने 504 करोड़ रुपये की परियोजना – एक मल्टी-लेवल रोबोटिक पार्किंग टॉवर की योजना बनाई है। नागरिक अधिकारियों के अनुसार, ये एमआरटी वर्ली में बीएमसी इंजीनियरिंग हब में आएंगे।

 

<><><> 

 

पश्चिम बंगाल सरकार 15 साल पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश से सहमत नहीं है। परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि जब अधिकरण ने आदेश दिया था, तब बीएस-2 गाड़ियां सड़कों पर थीं। लेकिन अब बीएस- 6 गाड़ियां सड़कों पर हैं। मंत्री ने कहा कि जब मामले की सुनवाई कोर्ट में होगी, तब राज्य सरकार अपना पक्ष रखेगी

 

<><><> 

 

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कल नई दिल्ली में आकाशवाणी के डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान को संबोधित किया। व्याख्यान का विषय ‘वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती भूमिका’ था। श्री हरिवंश ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे नेताओं के आदर्शों पर चलते हुए भारत आज दुनिया भर में एक वैश्विक नेतृत्‍व की भूमिका में है। उपसभापति ने देश के विकास में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके पदचिन्‍हों पर चलते हुए भारत अब दुनिया की चुनौतियों से निपटने में नेतृत्व कर रहा है।
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने आकाशवाणी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी स्थापना के बाद से आकाशवाणी राष्ट्र की आवाज बन गई है।
इस अवसर पर आकाशवाणी की महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़ भी उपस्थित थीं।
यह व्याख्यान राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर हर वर्ष 3 दिसंबर को आकाशवाणी के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

 

<><><> 

 

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सीएजी की रिपोर्ट विधानसभा के मौजुदा सत्र में रखने के लिए एक पत्र लिखा है। उपराज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा कि यें रिपोर्टें कई सालों से लंबित हैं और इस संबंध में उन्‍होंने मुख्यमंत्री से कई बार अनुरोध किया है।

 

<><><> 

 

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर वायु प्रदूषण सहित अन्य जनहित मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाते हुए कल दिल्ली विधानसभा से वॉकआउट किया।
विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण जैसे मुद्दों पर चर्चा नही करना चाहती। उन्होंने कहा कि शहर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है।

 

<><><> 

 

 
आज सवेरे में अब वक्त है मौसम का हाल जानने का।
Chennai is expected to have Generally cloudy sky with Heavy rain. The minimum temperature was 21 degrees Celsius and maximum will be around 26 degrees.
Bengaluru is expected to have Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The minimum temperature was 18 degrees Celsius and maximum will be around 26 degrees.  
Hyderabad is expected to have  Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 18 degrees and a maximum of 30 degrees Celsius.

 

<><><> 

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब बनी हुई है। कल औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 329 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में यह 400 से अधिक था।
सबसे पहले राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में आज के मौसम की बात। दिल्‍ली में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा गरज के बौछान पडने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मुबंई मे सवेरे कोहरा छाया रहेगा और बाद में आसमान साफ रहेगा। अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
तो ये तो हुई बात दिल्‍ली, मुम्‍बई और कोलकाता के मौसम की बात, सायरा अब आप बताएं कि चेन्‍नई, बैगलुरू और हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम।

 

<><><> 

 

मुकेश – और अब समय है इतिहास के पन्नों को पलटने का और उन घटनाओं पर नजर डालने का जो आज के दिन का इतिहास बन गईं। आज 30 नवम्‍बर है आज ही के दिन

1609 – Galileo Galilei first began observing the moon with his telescope on November 30, 1609. He discovered that the surface of the moon is not smooth, as previously thought, but full of mountains and valleys, like Earth. Galileo was not the first or the only astronomer to use a telescope to study the moon, but he was the first to publish a detailed report of his findings.
1782 – Britain and the United States signed the preliminary peace articles of the Treaty of Paris in Paris, France. The treaty was formalised in 1783 and ended the American War of Independence.
1876 – Archaeologist Heinrich Schliemann discovered the gold Mask of Agamemnon at Mycenae in modern Greece, known as “the Mona Lisa of prehistory”.
1950- President Harry S. Truman announced during a press conference that he is prepared to authorize the use of atomic weapons in order to achieve peace in Korea.
1965 – दिल्‍ली में आज ही के दिन डॉल्‍स म्‍यूजियम यानी गुड़ियों के संग्रहालय की स्थापना मशहूर कार्टूनिस्‍ट ‘के. शंकर पिल्‍लई’ ने की थी।
1966 -The Caribbean island of Barbados gained independence from Britain( 55 years later, in 2021, it became a republic) .
1974 – On November 30, 1974, Elton John’s Greatest Hits began a 10-week run atop the Billboard 200 pop album chart on its way to selling more than 24 million copies worldwide.
1982 – The “king of pop” Michael Jackson’s sixth solo studio album, Thriller, was released worldwide and eventually became the best-selling record album in history.
1982- World premier of Sir Richard Attenborough’s ‘Gandhi’ held in New Delhi.
1999 – अमरीका के ‘सिएटल’ में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ। विश्व के बड़े मीटर वेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायण गांव में उदघाटन।
2000 – प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड चुनी गई।
2004 – बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित।
2008- मुम्बई में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने केन्‍द्रीय अन्‍वेषण अभिकरण के गठन की घोषणा की। 

 

<><><> 

 

Oscar Fingal O’Fflahertie Wills Wilde[a] (16 October 1854 – 30 November 1900) was an Irish poet and playwright. After writing in different forms throughout the 1880s, he became one of the most popular playwrights in London in the early 1890s. He is best remembered for his epigrams and plays, his novel The Picture of Dorian Gray.
Wilde tried his hand at various literary activities: he wrote a play, published a book of poems, lectured in the United States and Canada on “The English Renaissance” in art and interior decoration, and then returned to London where he lectured on his American travels and wrote reviews for various periodicals. Known for his biting wit, flamboyant dress and glittering conversational skill, Wilde became one of the best-known personalities of his day. At the turn of the 1890s, he refined his ideas about the supremacy of art in a series of dialogues and essays, and incorporated themes of decadence, duplicity, and beauty into what would be his only novel, The Picture of Dorian Gray (1890). Wilde returned to drama, writing Salome (1891) in French while in Paris, but it was refused a licence for England due to an absolute prohibition on the portrayal of Biblical subjects on the English stage. Undiscouraged, Wilde produced four society comedies in the early 1890s, which made him one of the most successful playwrights of late-Victorian London.

 

<><><> 

 

देशभक्त पजहस्सी राजा की आज पुण्‍यतिथि है आज ही के दिन 1805 वो वी‍रगति को प्राप्‍त हुए थे। वह 1774 और 1805 के बीच केरल के मालाबार क्षेत्र में कोट्टायम राज्य के वास्तविक प्रमुख थे और उन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से लड़ाई लड़ी थी। वह अपने मार्शल कारनामों के कारण केरल सिंहम के रूप में लोकप्रिय हैं। 1792 में, ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोट्टायम क्षेत्र का नियंत्रण हासिल कर लिया और पजहस्सी राजा के सिंहासन के दावे को दरकिनार करते हुए उनके चाचा वीरा वर्मा को कोट्टायम के राजा के रूप में नियुक्त किया । वीरा वर्मा ने कंपनी के अधिकारियों द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्यों को पूरा करने के लिए किसानों पर अत्यधिक कर लगाया। हमेशा से कंपनी के शासन के विरोधी रहे पजहस्सी राजा ने 1793 में इस आर्थिक शोषण के खिलाफ किसान जन प्रतिरोध का नेतृत्व किया। 1796 में, कंपनी ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने गुरिल्ला युद्ध शुरू कर दिया, जिससे 1797 में अंग्रेजों को शांति के लिए मजबूर होना पड़ा।

 

<><><> 

 

Pandit Vijay Raghav Rao (born Vijaya Raghava Rao; 3 November 1925 – 30 November 2011) was an Indian flutist, composer, choreographer, musicologist, poet and fiction writer. He was awarded the Padma Shri by Government of India in 1970, and in 1982 the Sangeet Natak Akademi in Creative and Experimental music category, the highest for performing artist conferred by the Sangeet Natak Akademi, India’s National Academy for Music, Dance and Drama.

 

<><><> 

 

रमेश चन्द्र दत्त (अंग्रेज़ी: Romesh Chunder Dutt, जन्म- 13 अगस्त, 1848, कलकत्ता, ब्रिटिश भारत; मृत्यु- 30 नवम्बर, 1909 बड़ौदा) अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक थे। वे धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री थे। 1899 ई. में ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के लखनऊ अधिवेशन की अध्यक्षता इन्होंने की थी। इनकी रचनाओं में ‘ब्रिटिश भारत का आर्थिक इतिहास’, ‘विक्टोरिया युग में भारत’ और ‘प्राचीन भारतीय सभ्यता का इतिहास’ आदि शामिल हैं। ऐतिहासिक उपन्यासकार के रूप में रमेश चन्द्र दत्त को विशेष ख्याति प्राप्त हुई थी।

 

<><><> 

 

Indubala (1898 – 30 November 1984), sometimes credited as Miss Indubala, Indubālā Debī, or Indubala Devi, was a Bengali singer and actress. She received the Sangeet Natak Akademi Award in 1975.
Indubala is considered one of the great Bengali women singers.[4][5] She made her first of hundreds of recordings for Gramaphone Records in 1915 or 1916.[6][7] She performed on stage with her mother’s company, the Rambagan Female Kali Theatre,[8] and at the Star Theatre. She sang on All India Radio beginning in 1927, on the broadcaster’s second day on the air, and regularly through the 1930s.[9] In 1936 she was appointed court musician to the Maharaja of Mysore.

 

<><><> 

 

गुरुजाडा अप्पाराव (अंग्रेजी: Gurajada Apparao, जन्म: 30 सितम्बर, 1861 – मृत्यु: 30 नवम्बर, 1915) आधुनिक तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि थे।
संक्षिप्त परिचय
अप्पाराव आन्ध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम क्षेत्र में एक विद्वान् परिवार में पैदा हुए थे।
उनके पिता वेंकटरामदास संस्कृत और तेलुगु के विद्वान् और वेदांत तथा ज्योतिष के ज्ञाता थे।
इनकी आरंभिक शिक्षा घर पर ही हुई। विद्यालय में संस्कृत और दर्शन उनके प्रिय विषय थे।

 

<><><> 

 

Kuldeep Manak, also spelled as Kuldip Manak (born Latif Mohammed Khan; 15 November 1951 – 30 November 2011), was an Indian singer best known for singing a rare genre of Punjabi music, kali,[3][4][5] also known by its plural form kalian or kaliyan.[1][6] Manak is generally regarded as one of the greatest Punjabi artists of all time.[7] His high pitched strong voice was unique, and instantly recognisable. A statue of Manak has been erected in Ludhiana near his residence as a tribute.

 

<><><> 

 

जगदीश चंद्र बोस (अंग्रेज़ी: Jagdish Chandra Bose, जन्म- 30 नवंबर, 1858, मेमनसिंह गाँव, बंगाल (वर्तमान बांग्लादेश); मृत्यु- 23 नवंबर, 1937, गिरिडीह, बंगाल (वर्तमान बांग्लादेश)) भारत के प्रसिद्ध भौतिकविद् तथा पादपक्रिया वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की आज जयंती है। जगदीश चंद्र बोस ने कई ग्रंथ भी लिखे हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित विषयों पर आधारित हैं, जैसे- सजीव तथा निर्जीव की अभिक्रियाएँ (1902), वनस्पतियों की अभिक्रिया (1906), पौधों की प्रेरक यांत्रिकी (1926) इत्यादि।
प्रयोग और सफलता
जगदीश चंद्र बोस ने सूक्ष्म तरंगों (माइक्रोवेव) के क्षेत्र में वैज्ञानिक कार्य तथा अपवर्तन, विवर्तन और ध्रुवीकरण के विषय में अपने प्रयोग आरंभ कर दिये थे।
लघु तरंगदैर्ध्य, रेडियो तरंगों तथा श्वेत एवं पराबैंगनी प्रकाश दोनों के रिसीवर में गेलेना क्रिस्टल का प्रयोग बोस के द्वारा ही विकसित किया गया था।
मारकोनी के प्रदर्शन से 2 वर्ष पहले ही 1885 में बोस ने रेडियो तरंगों द्वारा बेतार संचार का प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में जगदीश चंद्र बोस ने दूर से एक घण्टी बजाई और बारूद में विस्फोट कराया था।

 

<><><> 

 

Vaikom Narayani Janaki (30 November 1923[1] – 19 May 1996), also known as Janaki Ramachandran,[3] was an Indian politician, actress and activist who briefly served as the chief minister of Tamil Nadu for 23 days after the death of her husband M. G. Ramachandran, former chief minister of Tamil Nadu. She was the first woman to become the chief minister of Tamil Nadu. She was also the first actress to become the chief minister in the history of India.

 

<><><> 

 

वाणी जयराम (अंग्रेज़ी: Vani Jairam, जन्म- 30 नवंबर, 1945; मृत्यु- 4 फ़रवरी, 2023) प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायिका थीं। उन्हें “आधुनिक भारत की मीरा” भी कहा जाता है। वह अक्सर 1970 के दशक से लेकर 1990 के दशक के अंत तक भारत भर के कई संगीतकारों की पसंद रहीं। हिन्दी के अलावा वाणी जयराम ने कई भारतीय भाषाओं, जैसे- तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी, ओड़िया, गुजराती और बंगाली भाषाओं में भी गाया।
 
उन्होंने तीन बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका के लिए ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ जीता था। साल 2012 में उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्म संगीत में उनकी उपलब्धियों के लिए ‘फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’-साउथ से सम्मानित किया गया।

 

<><><> 

 

Deepa Sahi is an Indian actress and producer, best known for her role as Maya in the 1993 movie Maya Memsaab, opposite actor Farooq Sheikh. She made her directorial debut with the movie Tere Mere Phere in 2011.
 

 

<><><>

 

सुधा मल्होत्रा (अंग्रेज़ी: Sudha Malhotra, जन्म- 30 नवम्बर, 1936, दिल्ली ) भारतीय पार्श्वगायिका एवं अभिनेत्री हैं। उन्होंने बहुत कम समय में ही शोहरत हासिल कर ली। उनके गाये हुए गाने आज भी दर्शकों के पसंदीदा गानों में शामिल हैं। उन्होंने पार्श्वगायिक के रूप में 1950 और 1960 के दशक में कुछ लोकप्रिय हिन्दी फ़िल्मों जैसे- ‘आरज़ू’, ‘धूल का फूल’, ‘दीदी’, ‘काला पानी’, ‘बरसात की रात’, ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ और ‘देख कबीरा रोया’ में काम किया। आख़िरी बार उन्हें 1982 में राज कपूर की फ़िल्म ‘प्रेम रोग’ के गीत ‘ये प्यार था या कुछ और था’ में सुना गया था। हिंदी गीतों के अलावा, सुधा ने कई लोकप्रिय मराठी गीतों (भावजीत) को भी गाया था।
सुधा मल्होत्रा को 2013 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
प्रमुख गीत- ‘मिला दे नैन’, ‘ना मैं धन चाहूं ना रतन चाहूं’, ‘ना तो कारवां की तलाश है’, ‘ये प्यार था या कुछ और था’।

 

<><><> 

 

मुकेश  – घड़ी की सुईंया इशारा कर रही है कि आज का आज सवेरा कार्यक्रम यहीं पर समाप्‍त किया जाए। तो अनुमति दें मुकेश कुमार और सायरा मुजत‍बा को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहें ए.आई.आर. एफएम गोल्ड। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट न्यूज़ ऑन ए आई-आर डॉट जीओवी डॉट आई एन पर। नमस्‍कार ।

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><>