THE HEADLINES:-
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरु होगा। 26 दिन तक चलने वाले इस सत्र में 19 बैठकें होंगी। हालांकि कल, 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संसद की बैठक नहीं होगी। संविधान दिवस पर मुख्य कार्यक्रम संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकार किया गया था।
इससे पहले, संसद के दोनों सदनों का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में विचार-विमर्श के लिए नई दिल्ली में कल सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार संसद में किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्षी दलों से लोकसभा और राज्यसभा के सुचारू रूप से संचालन में सहयोग करने की अपील की।
<><><>
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the ICA Global Cooperative Conference at Bharat Mandapam in New Delhi today. For the first time, in 130 years long history of the International Cooperative Alliance (ICA), the Global Cooperative Conference and General Assembly are being organized in India. On the occasion, Mr. Modi will launch a commemorative stamp on the International Year of Cooperatives 2025. Prime Minister of Bhutan, Dasho Tshering Tobgay, and the Deputy Prime Minister of Fiji, Manoa Kamikamica will also attend the conference. Our correspondent reports that the Global Conference is being hosted by Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited, in collaboration with ICA and Government of India, and Indian Cooperatives AMUL and KRIBHCO.
<><><>
विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत, इटली को यूरोप में प्रमुख साझेदार, अपना महत्वपूर्ण सहयोगी और भूमध्यसागरीय क्षेत्र में अत्यंत प्रभावशाली देश मानता है। रोम में भारतीय दूतावास में नये कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न स्तरों पर नियमित रूप से हो रही बातचीत से पता चलता है कि आपसी संबंध कितने गहरे और व्यापक हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के संबंध में हमारे दृष्टिकोण एक समान हैं और वैश्विक तथा क्षेत्रीय मामलों से निपटने के हमारे प्रयासों में तालमेल के साथ आपसी रिश्तों को विकसित करने में नया उत्साह नजर आता है। प्रस्तावित भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह यूरोप और एशिया के बीच बड़ा प्रभावकारी होगा।
अपनी इटली यात्रा के दौरान डॉक्टर जयशंकर फ्यूजी में जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों के आउटरीच सत्र में भाग लेंगे। वहां भारत को अतिथि राष्ट्र के रूप में निमंत्रित किया गया है। वे रोम में दसवें एम ई डी मेडिट्रेनियन डायलॉग में भी भाग लेंगे।
<><><>
The COP29 climate meeting in Baku, Azerbaijan yesterday adopted an agreement to triple the present level of climate finance for developing countries to 300 billion dollars, but India strongly opposed not only the amount agreed upon, but also the manner in which the agreement was adopted. “India does not accept the goal proposal in its present form. The amount that is proposed to be mobilised is abysmally poor. It is a paltry sum. It is not something that will enable conducive climate action that is necessary for the survival of our country,” Indian negotiator Chandni Raina said after the agreement was adopted, without allowing any opportunity to countries to make any observations.
<><><>
सरकार आज नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय अभियान अब कोई बहाना नहीं की शुरूआत करेगी। इस अभियान में जनता, सरकार और प्रमुख हितधारकों से महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आह्वान किया जाएगा। यह अभियान, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय का एक साझा प्रयास है।
<><><>
Railway Minister Ashwini Vaishnaw will address the National Convention of All India Scheduled Castes and Scheduled Tribes (SC/ST) Railway Employees Association at Ajani Railway Ground in Nagpur, Maharashtra this morning. The National Convention and Annual General Meeting of this organisation could not be held for the last 5 years due to the Covid-19 pandemic. Therefore, the association has decided to hold the National Convention this year at Nagpur on a grand scale in the background of Constitution Day which is on 26th November.
<><><>
एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने शिकायतों के समाधान में तेजी लाने के लिए अपने कन्वर्जेंस कार्यक्रम के तहत एक हजार से अधिक कंपनियों के साथ भागीदारी की है। ये कंपनियाँ ई-कॉमर्स, निजी शिक्षा, रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली सामग्रियों-एफएमसीजी, उपभोक्ता वस्तुएँ, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, खुदरा दुकान, ऑटोमोबाइल और बैंकिंग सहित प्रमुख क्षेत्रों में फैली हुई हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि इन कन्वर्जेंस कंपनियों से संबंधित शिकायतों को ऑनलाइन समाधान के लिए सीधे उनके पास भेजा जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि कन्वर्जेंस भागीदारों की संख्या 2017 में 2 सौ 63 कंपनियों से लगातार बढ़ी है और अब एक हजार नौ कंपनियों तक पहुँच गई है। मंत्रालय ने कहा कि यह वृद्धि हेल्पलाइन की दक्षता बढ़ाने, त्वरित और प्रभावी शिकायत निवारण को सक्षम करने और पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने में इन भागीदारों की भूमिका को उजागर करती है।
<><><>
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, हिन्दी और अंग्रेजी में अपने साप्ताहिक फोन-इन कार्यक्रम “पब्लिक स्पीक” में, आज रात साढ़े नौ बजे “डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र” विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव ध्रुबज्योति सेनगुप्ता, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर विश्वेश्वरन तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के मुख्य महाप्रबंधक और मुख्य विक्रय विपणन अधिकारी गुरुशरण राय बंसल इसमें भाग लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्रोता डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के महत्व, पात्रता और अन्य तकनीकी पहलुओं के संबंध में हमारे विशेषज्ञों से रात साढ़े नौ बजे के बाद टेलीफोन नंबर 011 – 23421050 और 011 – 23314444 पर प्रश्न पूछ सकते हैं।
इसके अलावा, श्रोता व्हाट्सएप के माध्यम से 9289094044 नंबर पर अपने प्रश्न भेज सकते हैं या हैशटैग आस्कएयर के साथ एक्स पर अपने प्रश्न पोस्ट कर सकते हैं।
<><><>
Ahead of Constitution Day to be observed tomorrow, Mr Birla rejected claims made by some quarters that Constitution is under threat. He underlined that Constitution belongs to people of the nation and every section of society has faith in it. The full interview can be heard on Surkhiyon Mein programme of Akashvani News today at 7:10 PM on 100.1 FM Gold.
<><><>
प्रमुख महानगरों से जुड़ी प्रमुख खबरें।
चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद
CHENNAI
On the occasion of NCC Day, a ceremonial wreath laying ceremony was held at the Victory memorial in Chennai yesterday. Lt.General K.S.Brar ,General Officer Commanding ,Dakshin Bharat Area laid the wreath at the memorial. The Ceremonial Guard was praraded by the NCC Cadets of the 13 Battalion NCC Chennai, that put up an excellent drill performance. Senior officials including Director General of the Tamilnadu and Andaman Cmde S.Raghav participated in the event. Group Commanders and Commanding Officers of the NCC Units also attended the event.
<><><>
The Director of Nehru Yuva Kendra Sangathan, Senthil Kumar in an interaction with the media told that the Viksit Bharat Challenge will kick off on MY Bharat platform with a Nation wide quiz to begin today. He informed that Viksit Bharat Young leaders dialogue will be held on 11th and 12th of January next year. The Director said that Prime Minister Narendra Modi will be interacting with 3000 young leaders. The vision of the Prime Minister is to develop at least one lakh youth leaders in the Country. Viksit Bharat Challenge,State level youth festivals and celebration alongwith youth icons of the Country. More details are available in mybharat.gov.in .
<><><>
BENGALURU
Karnataka Infrastructure Development minister M B Patil informed that a proposal is submitted to rename three railway stations in Gangavathi, Bhanapura and Munirabad in north Karnataka. He said that the recommendation will be forwarded by the Chief Minister to the Union Home Minister. M B Patil said that the proposal is to rename Gangavathi station as Anjanadri or Kishkindha station, Bhanapura as Mahatma Gandhi station and Munirabad station as Huligemma Devi railway station all in Koppal district. Anjanadri is believed to be the birthplace of Lord Hanuman and Huligemma Devi is the local deity.
The South Western Railway division head office in Hubballi celebrated Karnataka Rajyotsava day to commemorate the state formation day. Eminent Kannada writer Dr Malathi Pattanshetty appreciated the activities of Kannada Sangh established by the railway employees in the South Western railway zone. She emphasised on the contribution of railways in the development of North Karnataka. She unveiled the Kannada book Nudi Torana on this occasion. Rangoli competition, cultural programmes marked the event and meritorious students of railway employees were felicitated.
<><><>
HYDERABAD
The 4th edition of the Lok Manthan has concluded with a call for a deeper connection to knowledge grounded in dharma, to reclaim Bharat’s civilisational ethos and assert its unique approach to global challenges. The 4-day event brought together intellectuals, cultural icons, and delegates from across the world, reaffirming the country’s role as Viswa Guru in the modern era.
Speaking in the presence of several Union Ministers at the valedictory, RSS Sar Sangh Chalak Mohan Bhagwat emphasized that while the world races ahead without contemplating its destination, Bharat has always reflected on the deeper truth of unity and oneness. He stated that there is no need to respond to those whose experiments have failed over the last two thousand years. On the global stage, India will play by its predefined parameters and in its unique way.
Earlier, Union Finance Minister and BJP senior leader Nirmala Sitharaman highlighted Bharat’s unmatched ability to preserve its unity amidst historical challenges. Stating that the native tribes of Europe, Canada, Australia, and Egypt have been persecuted and continue to struggle for equality, she said, India’s Itihasas and Puranas celebrate the oneness of Vanavasi, Gramavaasi, and Nagaravaasi.
Union Culture Minister Gajendra Singh Shekhawat reflected on the distortions in Indian history, even during post-Independence. He said the people of the country missed the opportunity to reclaim their roots after Independence. However, he said the people are finally on the path to rediscover their original thought and way of life.
Union Coal Mines Minister G. Kishan Reddy lauded the participation and cultural richness showcased at Lok Manthan 2024. He emphasized the importance of such platforms in uniting Bharat and inspiring action for the nation’s progress.
<><><>
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता
दिल्ली
दिल्ली नगर निगम ने बल्क वेस्ट जेनरेटर-बीडब्ल्यूजी के पंजीकरण और निगरानी के लिए नवनिर्मित सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म विकसित किया है। यह सॉफ्टवेयर बीडब्ल्यूजी को स्वयं पंजीकृत करने और स्रोत पर कचरे के उचित पृथक्करण, प्रसंस्करण और निपटान सहित अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक सुव्यवस्थित और उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रणाली प्रदान करेगा।
सभी बल्क वेस्ट जेनरेटर को जल्द से जल्द 3 1 1 ऐप या पोर्टल के माध्यम से प्लेटफ़ॉर्म पर पंजीकरण करना आवश्यक है। पंजीकरण या उचित अपशिष्ट प्रबंधन का अनुपालन न करने पर लागू नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
<><><>
नई दिल्ली में चल रहे 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में कल रविवार को बड़ी संख्या में आगंतुक मेले का आनंद लेने भारत मंडपम पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ विदेशी स्टॉलों पर देखी गई, इनमें अफगानिस्तान, तुर्कीए, थाइलैंड, चीन, मिस्र और ईरान के स्टॉल शामिल हैं। मेले में विदेशी स्टॉलों के साथ ही उत्तर-प्रदेश, बिहार और झारखंड के देशी उत्पाद और व्यंजनों का जायका लेते हुए भी लोग नजर आये।
<><><>
दिल्ली एन सी आर के फरीदाबाद में बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदनकर्ता 30 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत जिले के मंडल रोजगार कार्यालय में पंजीकृत 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर प्रार्थी जिनके 31 अक्टूबर 2024 तक बेरोजगारी के तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं, वे बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए इस महीने के अंत तक एचआरईएक्स डॉट जीओवी डॉट इन सरकारी पोर्टल (hrex.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि आवेदक के पास सम्बन्धित जिले का रिहायशी प्रमाण पत्र होना चाहिए और एक नवंबर तक तीन वर्ष पुराना पंजीकरण होना चाहिए। आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए तथा उसके परिवार की वार्षिक आय सभी स्त्रोतों से तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। विवाहित महिला के मामले में परिवार में उसके ससुराल का परिवार शामिल किया जायेगा न कि माता-पिता या भाई बहन।
बेरोजगारी भत्ता योजना से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए आवेदक फरीदाबाद सेक्टर-12 में मिनी सचिवालय स्थित मंडल रोजगार कार्यालय में जाकर या दूरभाष नंबर 0 1 2 9 – 2 2 9 9 9 5 8 पर संपर्क कर सकते हैं।
<><><>
महाराष्ट्र
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। कराड में पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की जीत का कारण महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी हो सकती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एमवीए और अधिक आश्वस्त है और अब एमवीए को और अधिक काम करने की आवश्यकता है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पार्टी अध्यक्ष अजित पवार को विधानसभा में पार्टी का नेता चुना। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुनीत तटकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में अजित पवार को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया , और उनके सहयोगी अनिल पाटिल को मुख्य सचेतक के रूप में पुनः नियुक्त किया गया।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के घोषित नतीजों की अधिसूचना, निर्वाचित सदस्यों की सूची और राजपत्र की प्रति रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंपी गई। भारत के उप मुख्य चुनाव आयुक्त हृदेश कुमार, राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एस. चोकालिंगम ने राज्यपाल से मुंबई स्थित राजभवन में मुलाकात की और उन्हें अधिसूचना सौंपी।
केंद्रीय मंत्री और आरपीआई-अठावले के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सत्ता संभाली थी, तब उनकी पार्टी को मंत्री पद नहीं दिया गया था और उन्होंने नई महायुति सरकार में मंत्री पद की मांग की थी। पत्रकारों से बात करते हुए श्री अठावले ने कहा कि इस बार महायुति को मंत्री पद नहीं मिला है। दलित और बौद्ध समुदाय से भारी संख्या में वोट मिले, जिसने महाराष्ट्र में उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आरपीआई को कम से कम एक मंत्री पद और एक एमएलसी सीट मिलनी चाहिए।
<><><>
कोलकाता
पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा का सत्र शुरू होगा। पिछले कुछ समय में दिवंगत हुए मशहूर लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और सत्र समाप्त हो जाएगा। कल भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर एक प्रस्ताव लाया जाएगा। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पेश करेंगी।
<><><>
SPORTS ROUND UP
In the Mega Auction of Indian Premier League 2025 edition, Rishabh Pant and Shreyas Iyer fetched record bids, emerging as costlier players in the history of IPL, on Day 1 of the auctions held at the Abadi Al-Johar Arena in Jeddah, Saudi Arabia yesterday.
“Lucknow Super Giants made history by securing Rishabh Pant for an extraordinary 27 crore rupees, making him the most expensive player in IPL history. Punjab Kings emerged as another major spender, acquiring Shreyas Iyer for 26.75 crore rupees and spinner Yuzvendra Chahal for 18 crore rupees, the highest ever for an Indian spinner. Arshdeep Singh also went to Punjab Kings for 18 crore rupees. Kolkata Knight Riders also went all out for Venkatesh Iyer and roped him in for 23.75 crore rupees. On Day 1, a total of 72 players were sold, while 12 went unsold including David Warner and Jonny Bairstow. At the end of the day, RCB have the highest purse left with 30.65 crore rupees, followed by Mumbai Indians with 26.10 crore rupees and then Punjab Kings with 22.50 crore rupees for the second day of the auction. Moving on to Pro Kabaddi League, Puneri Paltan defeated Bengal Warriorz 51-34 in a one-sided match yesterday. With this win, Puneri Paltan has reached to third spot in standings. In the second match of the day, UP Yoddhas defeated Patna Pirates 44-42 in a thrilling encounter. Yoddha’s dynamic raiding duo of Bhavani Rajput and Gagan Gowda made the difference. Now today, Puneri Paltan will face Jaipur Pink Panthers at 8 PM, followed by another match between Bengaluru Bulls and U Mumba at 9 PM. Next update is from Football, where Kerala Blasters FC registered a dominant 3-0 victory over Chennaiyin FC in Indian Super League match played at Jawaharlal Nehru International Stadium in Kochi yesterday. With this win, Kerala Blasters ended their three-game losing streak. Today, Hyderabad FC will face Odisha FC at G.M.C. Balayogi Athletic Stadium in Hyderabad. The match will kick start at 7:30 PM. CHIRAG JHA, AKASHVANI NEWS, DELHI.”
<><><>
Some news from the 55th International Film Festival of India (IFFI) underway in Goa.
As the International Film Festival of India enters its fifth day, the festival continues to be hub of great ideas and discussions shaping the future of cinema. A series of high-profile panels are scheduled for today at Kala Academy Goa. Over 70 national and international films are scheduled to be screened today including Indian blockbuster Article 370 and International film, under the grey sky. In the much anticipated Masterclass sessions, the day begins with discussions on Will Artificial Intelligence Alter Filmmaking Forever. Visionary creators Pragya Misra and Anand Gandhi will discuss the transformative potential of AI in storytelling, from script writing to post-production. The panel will be moderated by Shekhar Kapur, the IFFI Festival Director and an acclaimed filmmaker. With visual effects transforming modern storytelling, the panel Integrating VFX with Cinematography will feature acclaimed cinematographer K K Senthil Kumar, known for his work on blockbusters like Baahubali.
Internationally renowned director and this year’s Satyajit Ray Lifetime Achievement Award recipient Phillip Noyce, celebrated for films like The Bone Collector and Salt, will conduct the on How to Succeed in New Hollywood session. Noyce is set to provide a masterclass on navigating the complexities of the global film industry and achieving success in Hollywood. Later in the day, Indian film actress, Kriti Sanon will discuss the changing narrative for women in filmmaking. On the sidelines of these events, IFFIesta will continue to entertain people and attract cinephiles to the festival. Earlier yesterday, Bollywood star Ranbir Kapoor paid tribute to the legendary actor and filmmaker Raj Kapoor as part of his centenary celebrations in IFFI. During an engaging masterclass session, Ranbir Kapoor shared that Raj Kapoor’s films were more than just entertainment; they were powerful stories that connected deeply with the audience and left a lasting impact. With Durgesh Bhadauria, Omvesh Upadhyay, Goa
<><><>
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में भी सुबह के समय धुंध छाने और बाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
Chennai is expected to have generally cloudy sky with moderate rain. The minimum temperature was 25 degrees Celsius and maximum will be around 30 degrees.
Bengaluru is also expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 17 degrees Celsius and maximum will be around 27 degrees.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 16 degrees and a maximum of 29 degrees Celsius.
<><><>
आइये अब पलटते हैं इतिहास के पन्नों को और जानते हैं कि इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ।
The United Nations General Assembly has designated November 25 as the International Day for the Elimination of Violence Against Women (Resolution 54/134). The premise of the day is to raise awareness around the world that women are subjected to rape, domestic violence and other forms of violence; furthermore, one of the aims of the day is to highlight that the scale and true nature of the issue is often hidden.For 2014, the official theme framed by the UN Secretary-General’s campaign UNiTE to End Violence against Women, was Orange your Neighbourhood. For 2018, the official theme was “Orange the World: HearMeToo”, for 2019 it was “Orange the World: Generation Equality Stands Against Rape”, for 2020 it was “Orange the World: Fund, Respond, Prevent, Collect!”, for 2021 it was “Orange the World: End Violence against Women Now!”, for 2022 the theme was “UNiTE! Activism to end violence against women and girls” and for 2023 it is “UNiTE! Invest to Prevent Violence Against Women & Girls! No Excuse”.
1758 – ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर क़ब्ज़ा किया।
1866 – Allahabad court was established for Uttar Pradesh territory, it sat in Agra with five Judges between 1866 and 1868. It also has a bench in Lucknow.
1867- अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
1930 – जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।
1948 – भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949 – स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
1960 – टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1999- Dr. A.P.J. Abdul Kalam is appointed Principal Scientific Advisor to the Government of India.
1999- Baba Amte, a Gandhian and noted social worker, is chosen for the Gandhi Peace Prize.
<><><>
अब बात उन महान शख्सियतों की जिनका आज जन्मदिन, जयंती या पुण्यतिथि है।
Diego Armando Maradona Franco 30 October 1960 – 25 November 2020) was an Argentine professional football player and manager. Widely regarded as one of the greatest players in the history of the sport, he was one of the two joint winners of the FIFA Player of the 20th Century award, alongside Pelé.
<><><>
सितारा देवी (अंग्रेज़ी: Sitara Devi ; जन्म- 8 नवम्बर, 1920, कोलकाता; मृत्यु- 25 नवम्बर, 2014, मुम्बई, महाराष्ट्र) भारत की प्रसिद्ध नृत्यांगना थीं। उनका नाम कथक नृत्यांगना के रूप में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। मात्र सोलह साल की उम्र में उनका नृत्य देखकर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने उन्हें “कथक क्वीन” के खिताब से सम्मानित किया था।
<><><>
Dula Bhaya Kag (25 November 1903 – 22 February 1977) or Kag Bapu was an Indian poet, songwriter, writer, and artist born in 1903 in Sodvadari village, a village in the Saurashtra region, near Mahuva in the Indian state of Gujarat. He is mainly known for his work on spiritual poetry relating to Hinduism. He was facilitated with Padma Shri award in the year 1962.
<><><>
चन्दूलाल जयसिंह भाई शाह (अंग्रेज़ी: Chandulal Jesangbhai Shah, जन्म- 13 अप्रैल, 1898, गुजरात; मृत्यु- 25 नवम्बर, 1975, मुंबई) हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थे। उन्हें भारतीय सिने इतिहास की प्रसिद्ध हस्तियों में गिना जाता है। उन्होंने अपने दौर के सबसे कुशल व्यावसायिक फ़िल्मकार बनकर सबको चमत्कृत कर दिया था। संयोग से ही सही, लेकिन इस क्षेत्र में आने के बाद चन्दूलाल शाह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज हिन्दी का व्यावसायिक सिनेमा जिस तरह का है, उसमें एक बड़ी भूमिका चन्दूलाल शाह जैसे प्रयोगवादी फ़िल्मकारों की भी रही है। मुख्य फिल्में- ‘टाइपिस्ट गर्ल’, ‘विश्वमोहिनी’, ‘गृहलक्ष्मी’, ‘राजपूतानी’, ‘भिखारन’, ‘राजलक्ष्मी’, ‘सती सावित्री’, ‘राधा रानी’, ‘मिस 1933’, ‘गुणसुन्दरी’, ‘कीमती आँसू’, ‘प्रभू का प्यारा’, ‘अछूत’, ‘पापी’ आदि।
1931-1946 के बीच चन्दूलाल शाह ने 100 से भी ज़्यादा फ़िल्में बनायीं। भारत में किसी भी एक स्टूडियो द्वारा इतनी अधिक फ़िल्में नहीं बनायी गयी थीं।
गीत-घूंघट के पट खोल (जोगन)
<><><>
राय चन्द बोराल (अंग्रेज़ी: R. C. Boral; जन्म- 19 अक्टूबर, 1903, कलकत्ता, ब्रिटिश भारत; मृत्यु- 25 नवम्बर, 1981) हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
मुख्य फ़िल्में-‘मोहब्बत के आँसू’, ‘धूप छाँव’, ‘डाकू मंसूर’, ‘चंडीदास’, ‘पूरन भगत’, ‘विद्यापति’, ‘अभागिन’, ‘प्रेसिडेंट’ आदि।
गीत-एक बंगला बने न्यारा (प्रेसीडेंट)
<><><>
Surinder Kaur (25 November 1929 – 14 June 2006) was an Indian singer and songwriter. While she mainly sang Punjabi folk songs, where she is credited for pioneering and popularising the genre, Kaur also recorded songs as a playback singer for Hindi films between 1948 and 1952. For her contributions to Punjabi music, she earned the sobriquet Nightingale of Punjab, the Sangeet Natak Akademi Award in 1984, and the Padma Shri in 2006.
In a career spanning nearly six decades, her repertoire included Punjabi Sufi Kafis of Bulleh Shah and verses by contemporary poets like Nand Lal Noorpuri, Amrita Pritam, Mohan Singh and Shiv Kumar Batalvi giving memorable songs like, “Maavan ‘te dheean”, “Jutti kasuri”, “Madhaniyan”, “Ehna akhiyan ‘ch pavan kiven kajra’, ‘Ghaman di raat’ and “Bajre da sitta”. In time her wedding songs, most notably “Lathe di chadar”, “Suhe ve cheere waleya” and “Kaala doria”, have become an indelible part of the Punjabi culture.
<><><>
देवकी कुमार बोस (अंग्रेज़ी: Debaki Kumar Bose , जन्म- 25 नवम्बर, 1898, पश्चिम बंगाल; मृत्यु- 11 नवम्बर, 1971, कोलकाता) ‘मूक युग’ के बाद भारतीय सिनेमा के इतिहास में आये थियेटर्स युग के बेहद कल्पनाशील फ़िल्म निर्देशक थे।
<><><>