Download
Mobile App

android apple
signal

November 24, 2024 8:57 AM

printer

aaj savere

चीजें अक्सर परिस्थितियों के हिसाब से अच्छी या बुरी लगती हैं। याद करिये स्टूडेंट लाइफ, वही घंटी जो सुबह के समय बहुत बुरी लगती थी, छुट्टी के वक्त खुशियों का पैगाम लाती थी। ऑफिस की  घडी का सही समय कभी नहीं सुहाता। सुबह घडी की सुईयां 10-15 मिनट, आधा घण्टा पीछे करने को और शाम को उसी घडी की सुईयां 10-15 मिनट, आधा घण्टा आगे करने को जी चाहता है। ठीक वैसे ही आज कल मई-जून की गर्मी बडी शिद्दत से याद आ रही है जबकि आज कल के मौसम की ठंडक की ख्वाहिश गर्मियों में पुरजोर तरीके से होती है। लेकिन सच यही है कि परिस्थितियां कुछ भी हो, ख्वाहिशें कुछ भी हों, मगर वास्तविक्ता ही सबसे अहम है और हमें उसी के मद्देनजर अपनी जिंदगी प्लान करनी चाहिए। आगाज करते हैं एफ. एम. सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज, आकाशवाणी गोल्‍ड पर, समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे का। साथ हूं आपके मैं नईम अख़तर और मेरे साथी नवनीत सिंह।

 

Hello naeem aktar and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 24rd November 2024. So, let’s begin with the headlines.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 116वीं कड़ी होगी। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और news on air मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। इसे आकाशवाणी समाचार, डी.डी. न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी सीधा प्रसारित किया जाएगा। हिंदी में प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी इस कार्यक्रम को प्रसारित किया जाएगा।

Prime Minister Narendra Modi will participate in the ‘Odisha Parba 2024’ programme in New Delhi today. He will also address the gathering on the occasion. Odisha Parba is a flagship event conducted by Odia Samaj, a trust in New Delhi. Through it, they have been engaged in providing valuable support towards preservation and promotion of Odia heritage. Continuing with the tradition, this year Odisha Parba is being organised from 22nd of this month to till today. It showcases the rich heritage of Odisha displaying colourful cultural forms and will exhibit the vibrant social, cultural and political ethos of the state.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुशासन और विकास की जीत है। दिल्‍ली में कल शाम भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि चुनाव परिणाम नकारात्‍मक राजनीति की हार है। श्री मोदी ने कहा कि कई राज्‍यों में हुए उपचुनावों में भी लोगों ने भाजपा के प्रति भरोसा दिखाया है। श्री मोदी ने कहा कि यह जीत दिखाती है कि लोग केवल विकास चाहते हैं। श्री मोदी ने पार्टी पर अपना विश्‍वास व्‍यक्‍त करने के लिए महिलाओं, किसानों और युवाओं के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि महाराष्‍ट्र में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और यह नि:संदेह ऐतिहासिक क्षण है। उन्‍होंने कहा कि जब सुशासन की बात होती है, तब देश केवल भाजपा और राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर ही भरोसा करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्‍ट्र ने विकसित भारत के संकल्‍प को मजबूत किया है।

In Jharkhand, out of a total of 81 seats, ruling JMM has bagged 34 seats, while Congress won 16 seats. RJD won 4 seats, BJP got 21 seats, and Others have won 6 seats.The INDIA block comprises, JMM, Congress, Rashtriya Janta Dal and Communist Party of India (Marxist-Leninist). Our correspondent reports that newly elected legislators of INDIA boc will hold a meeting today.

सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में सरकार सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी।

संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरू होगा और 20 दिसंबर तक चलेगा। 26 नवम्‍बर को संविधान दिवस के अवसर पर संसद की बैठक नहीं होगी।    

In Tennis, N Sriram Balaji and Rithvik Bollipalli have won Men’s Doubles title at the ATP Challenger Tour in Italy.

“The Indian duo has brought glory to Indian Tennis as they defeated second-seeded French tennis player Theo Arribage and his Portuguese partner Francisco Cabral in the final of ATP Challenger Tour in Italy yesterday. This was Rithvik’s second, while the 34-year-old Balaji’s first title on the ATP Challenger Tour.

Moving on to Cricket, the preparations for India’s cricket festival, that is, Indian Premier League has begun as the auction for the 2025 edition will be held in Jeddah, Saudi Arabia today and tomorrow. This is the second successive year the auction is being held overseas. A total of 1,574 cricketers with 409 overseas have been signed up for the auction this time. Each franchise will be able to form a maximum squad of 25 players.

Next update is from Hockey, where in the Men’s Junior Asia Cup starting from 26th of November, the Indian team, captained by Amir Ali will aim to secure their fifth title in Muscat, Oman. The defending champions India will kick off their campaign against Thailand on 27th of November. CHIRAG JHA, AKASHVANI NEWS, DELHI.”

CHENNAI METRO

Forest officials demolished more than 55 structures which were identified as encroachments. District Forest Officer V.A.Saravanan said that a total of 60 structures were identified and notices were served. All those who had submitted their Aadhaar Cards and other documents have been allocated alternative tenements in Semmanchery constructed by TN Habitat Development Board.  All the encroachments are being cleared based on directions from the Madras High Court.

And also; The Controller and Auditor General Office at Chennai held a mini marathon to celebrate the audit week. The Director General of CAG Thirupathy Vengataswamy participated in the run. Interacting with the media after the event, he said that the marathon is to create awareness on auditing and also as part of the celebration of the week.

Drunken driving caused injuries to eight people including students travelling in an autorickshaw near Chengalpet. All the injured are stable. Karthik of Pinayur near Chengalpet was driving his car towards Thimmavaram after consuming  alcohol. A case has been registered on the incident.

Air Intelligence Officers of Anna International Airport at Chennai intercepted two passengers who arrived from Bangkok based on specific inputs. Upon examination of the Check in baggage, hydroponic weeds of Cannabis Ganja Marijuana totaling 2854 grams, were found concealed and were seized.

Customs K9 Squad were deployed in identifying narcotics which were concealed in the baggage. Both the passengers were arrested under NDPS Act and were remanded to judicial custody. Further investigation is under process.

दिल्‍ली रेलवे

उत्‍तर रेलवे के दिल्‍ली मण्‍डल द्वारा रेलवे कॉलोनियों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान स्‍वच्‍छता ही सेवा, स्‍वच्‍छता पखवाड़ा और विशेष अभियान 4.0 के तहत सितम्‍बर और अक्‍टूबर में आयोजित कार्यक्रमों को जारी रखते हुए शुरू किया गया है। रेलवे ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सदर बाजार, तुगलकाबाद, लाजपतनगर, गाजियाबाद और अन्‍य रेलवे कॉलोनियों सहित मण्‍डल अस्‍पताल और स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों में सफाई की जा रही है।

दिल्‍ली – व्‍यापार मेला

राजधानी दिल्‍ली के भारत मंडपम में चल रहे व्यापार मेले में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। मेले में देश-विदेश के प्रदर्शकों के स्टॉलों पर लोग बडी संख्या में खरीददारी करते नजर आ रहे हैं। इस महीने की 27 तारीख तक चलने वाले इस मेले में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्रालयों के अलावा कई राज्यों के स्टाल लगाए गए हैं। इसके अलावा मेले में चीन ,मिस्त्र, अफगानिस्तान, ईरान दक्षिण कोरिया के काउंटर भी हैं। इस मेले में हस्तशिल्प और स्वादिष्ट व्यंजन से जुड़े कई काउंटर भी हैं जहाँ लोगो की काफी दिलचस्पी देखी जा रही है।

दिल्‍ली-गोपाल राय

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नरेला-सिंधु बॉर्डर पर ग्रेप-4 के कार्यान्‍वयन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने बताया कि कई स्‍थानों से ग्रेप-4 के नियमों के उल्‍लंघन की शिकायतों के चलते वे स्थिति का आकलन करने पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रि‍त करने के लिए सभी सम्‍भव प्रयास कर रही है। श्री राय ने उत्तर भारत के अन्‍य राज्‍यों से भी ग्रेप-4 को सख्‍ती से लागू करने की अपील की।

BENGALURU METRO

Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot flagged off an anti narcotic campaign from Raj Bhavan in Bengaluru yesterday. The Yuva Shuddhi Abhiyan organised by the Bharatiya Nurses and Allied Sangh is aimed at creating awareness on the dangers of drug abuse among youth in college campuses. Speaking on the occasion, the Governor said that youth is the pillar of our society that shapes the nation’s future. The youth cultivating a healthy, innovative and value based environment will build a better and developed India.

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना भरोसा जताया है: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना भरोसा जताया है। मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री फडणवीस ने महिला मतदाताओं का विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके पूरे दिल से समर्थन और वोट से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अविश्वास जताया है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए ठाकरे ने राजनीतिक परिदृश्य में अप्रत्याशित बदलाव पर आश्चर्य व्यक्त किया।

कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने भी कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे लोगों की उम्मीदों और भावनाओं के विपरीत हैं। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए चेन्निथला ने कहा कि कांग्रेस-एमवीए गठबंधन ने लोकसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन सिर्फ़ पाँच महीनों के भीतर इतना बड़ा बदलाव असंभव लगता है।

एयरपोर्ट कमिश्नरेट, मुंबई, जोन-III ने 2.9 किलोग्राम सोना जब्त किया
मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट, जोन-III के एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने शुक्रवार और शनिवार को 03 मामलों में 2 किलो 947 ग्राम वजन का सोना जब्त किया, जिसकी कीमत 2 करोड रूपये से अधिक है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

HYDERABAD METRO

A 39-member Navy Band from the Eastern Naval Command took the audience on a musical journey, during a performance at the Navy House in Hyderabad last evening. The event was held as part of Navy Week 2024 celebrations, to commemorate the Indian Navy’s devastating attack on Karachi during the 1971 Indo-Pak war. With Telangana Governor Jishnu Dev Varma taking part in the event, the band played spiritedly, from ‘Pirates of the Caribbean’ to Bollywood melodies and classical music. .

कोलकाता

पश्चिम बंगाल सरकार ने कुर्सेओंग में आईटी पार्क बनाने का फैसला किया है। उद्योग विभाग ने बताया है कि राज्य सरकार और वेबले ने सर्वेक्षण पर रिपोर्ट पेश कर दी है। काम का पहला चरण अगले साल पूरा हो जाएगा।

IFFI

55th International Film Festival of India with its theme “Young Filmmakers: The Future is Now,” is witnessing remarkable youth participation in the festival.

Our correspondent spoke to Casting Director Mukesh Chhabra who said that Waves OTT will soon be reaching every house in the country.

हमारे संवाददाता ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबडा से बात की जिन्होंने बताया कि वेव्स ओटीटी जल्द ही देश के हर घर में पहुंच जायेगा।

55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आयोजित फिल्म बाजार का आज आखिरी दिन है। फिल्म बाजार में देश विदेश से आए फिल्म व्यापार के दिग्गज और कलाकार एक दूसरे से न सिर्फ नेटवर्क कर रहे बल्कि फिल्म बाजार के माध्यम से युवा फिल्मकारों को वैश्विक सिनेमा में अपना लोहा मनवाने का एक मंच भी मिला है।

आकाशवाणी से बातचीत करते हुए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि भारत में फिल्म बाजार से बड़ा कोई और प्लेटफॉर्म नहीं है। उन्होंने कहा, नए फिल्मेकर्स, नई स्टोरीज बहुत जरूरी है और फिल्म बाजार में उनसे मिलने का मौका मिलता है:

हाल ही में लॉन्च हुए वेव्स ओटीटी पर अपनी राय रखते हुए मुकेश छाबरा ने बताया कि वेव्स, नेटफ्लिक्स और अमेजन की टक्कर का ऐप है और जल्द ही ये भारत के घर घर में होगा। उन्होंने कहा ये हमारे देश का ऐप है जहां हर आदमी अपनी भाषा में कुछ न कुछ देख सकता है।

आज भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के मुख्य सत्रों की बात करे तो, प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की प्रदर्शनी के इतर, आज नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) द्वारा एक फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा जिसके जरिए, भारतीय सिनेमा के छह दशकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आज सवेरे के लिए, दुर्गेश भदौरिया के साथ ओमवेश उपाध्याय, गोवा

महानगरों का मौसम

दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मुम्बई में भी सुबह के समय धुंध छाने और बाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

कोलकाता में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

WEATHER

Chennai is expected to have Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 24 degrees Celsius and maximum will be around 30 degrees.

Bengaluru is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 17 degrees Celsius and maximum will be around 28 degrees.

Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 15 degrees and a maximum of 28 degrees Celsius.

नईम – और आइये अब पलटते हैं इतिहास के पन्‍नों को और जानते हैं कि इतिहास में आज के दिन क्‍या-क्‍या हुआ।

24 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1784: French inventor Jean-Pierre Blanchard and American John Jeffries crossed the English Channel in a hydrogen balloon, marking a significant milestone in aviation history.

1859 – चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’ का प्रकाशन।

1871 – नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन।

1923: Ethiopia, one of the oldest nations in the world, was admitted to the League of Nations, marking an important moment in global diplomacy and African representation.

1966 – कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।

1981: On November 24, 1981, the United States successfully tested its first air-launched cruise missile (ALCM), marking a significant milestone in the development of precision-guided weapons systems.
1989:  Sachin Tendulkar, achieved a remarkable feat by scoring a half-century (50 runs) in a Test match at the age of 16 years and 214 days, becoming the youngest cricketer to score a fifty in Test cricket at the time. This historic moment came during his second Test match, which was against Pakistan at Karachi.

1993: The Government of India instituted the Tenzing Norgay National Adventure Award on November 24, 1993, to honor individuals for outstanding achievements in the field of adventure on land, air, or water.

1998 – एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1999 – एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।

 

नईम – और अब बात उन महान शख्सियतों की जिनका आज जन्‍मदिन, जयंती या पुण्‍यतिथ‍ि है।

उमा देवी खत्री

टुन टुन [ 1 ] (11 जुलाई 1923 – 24 नवंबर 2003) [ 2 ] भारतीय पार्श्व गायिका और अभिनेत्री-हास्य कलाकार उमा देवी खत्री का स्क्रीन नाम था , जिन्हें “हिंदी सिनेमा की पहली हास्य कलाकार” कहा जाता था। उमा देवी का बचपन गरीबी में बीता। बाद में उनकी मुलाकात आबकारी ड्यूटी इंस्पेक्टर अख्तर अब्बास काजी से हुई, जिन्होंने उनकी मदद की और उन्हें प्रेरित किया। फिल्मों में गाने के लिए बॉम्बे चली गईं। वह 23 साल की उम्र में घर से भागकर बॉम्बे (मुंबई) पहुंची और संगीतकार नौशाद अली के दरवाजे पर दस्तक दी। उसने उनसे कहा कि वह गा सकती है।  उन्होंने जल्द ही निर्माता-निर्देशक एआर कारदार के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जिन्होंने नौशाद को संगीत निर्देशक के रूप में इस्तेमाल किया, और नूरजहाँ , राजकुमारी , खुर्शीद बानो और ज़ोहराबाई अंबालेवाली जैसे संगीत दिग्गजों के बीच खुद के लिए जगह बनाई। 1947 में, उन्होंने “अफसाना लिख रही हूं दिल-ए-बेकरार का” गाया जो बेहद कामयाब रहा। बाद में उन्होंने अभिनय की तरफ रूख किया और टुन टुन नाम से बहुत प्रसिद्धि प्राप्त की।

गीत – अफसाना लिख रही हूँ (दर्द)

“Worldly attachments are like a dream; they seem real but vanish when you awaken.” Remembering Guru Tegh Bahadur Guru Tegh Bahadur Jayanti, also known as Shaheedi divas, marks the death anniversary of Guru Tegh Bahadur, the ninth Sikh Guru. Celebrated with great reverence by the Sikh community, this day honours the Guru’s profound spiritual teachings and his ultimate sacrifice for religious freedom and human rights.

Guru Tegh Bahadur is remembered for his unwavering courage and compassion, advocating for justice and protecting the oppressed, regardless of their faith. Devotees commemorate this day by visiting Gurudwaras, participating in Akhand Path, kirtans, and langars, and reflecting on the Guru’s messages of humility, tolerance, and universal brotherhood. His legacy inspires millions to uphold values of righteousness and selflessness.

Guru Tegh Bahadur was born on April 1, 1621, in Amritsar, Punjab, to Guru Hargobind Ji (the sixth Sikh Guru) and Mata Nanaki. His birth name was Tyag Mal, reflecting his early inclination toward sacrifice and detachment.

Guru Tegh Bahadur contributed 116 hymns to the Guru Granth Sahib, emphasizing themes like detachment, fearlessness, and the ephemeral nature of life.

Guru Tegh Bahadur founded the town of Anandpur Sahib in 1665, which later became a significant centre of Sikhism.

Guru Tegh Bahadur is remembered as “Hind Di Chadar” (Shield of India) for his sacrifice to uphold religious liberty. His life and teachings continue to inspire principles of courage, equality, and freedom.
Gurdwara Sis Ganj Sahib in Delhi marks the site of his martyrdom, and Gurdwara Rakab Ganj Sahib commemorates the cremation of his body by devoted Sikhs.

छोटूराम

चौधरी छोटूराम जन्म- 24 नवम्बर, 1881, रोहतक; मृत्यु- 9 जनवरी, 1945 भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता थे। ग़रीबों के बंधु के रूप में वह ‘रहबर ए आज़म’ कहे जाते थे। चौधरी छोटूराम शारीरिक रूप से छोटे कद के व्यक्ति थे, लेकिन उनके व्यक्तित्व का कद बहुत बड़ा था। वे दीन दु:खियों और ग़रीबों के बंधु तो किसानों के लिये मसीहा थे। चौधरी छोटूराम का वास्तविक नाम राय रिछपाल था, लेकिन परिवार में सभी प्यार से उन्हें ‘छोटू’ कहकर पुकारते थे, फिर स्कूल के रजिस्टर में भी जाने-अंजाने इनका नाम छोटूराम ही दर्ज कर लिया गया और यहीं से बालक राय रिछपाल का वास्तविक नाम छोटूराम हो गया। चौधरी छोटूराम ने राष्ट्र के स्वाधीनता संग्राम में डटकर भाग लिया। 9 जनवरी, 1945 को  चौधरी छोटूराम का देहावसान हो गया।  

उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी

उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी (अंग्रेज़ी: Uyyalawada Narasimha Reddy, जन्म- 24 नवंबर, 1806; मृत्यु- 22 फ़रवरी, 1847) भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे। वह पहले देशभक्त थे, जिन्होंने ब्रिटिस शासन के ख़िलाफ़ विद्रोह किया। नरसिम्हा रेड्डी ने वर्ष 1847 में किसानों पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज़ उठाई और अंग्रेज़ों से लोहा लिया। उन्हें अल्लागड्डा क्षेत्र से अपने दादा से कर वसूलने की जिम्मेदारी मिली थी। किसानों पर अंग्रेज़ों के जुल्म बढ़ते जा रहे थे। इन्हीं जुल्मों और अत्याचारों के विरुद्ध नरसिम्हा रेड्डी उठ खड़े हुए थे। वह एक सशस्त्र विद्रोह के पक्ष में थे। वह युद्ध में गोरिल्ला रणनीति का इस्तेमाल किया करते थे। ब्रिटिश सरकार ने नरसिम्हा रेड्डी की सूचना देने वाले को 5000 रुपये और उनके सिर के लिए 10000 रुपये देने की घोषणा की। 6 अक्टूबर, 1846 को आधी रात के समय उन्हें गिरफ़्तार करके बन्दी बना लिया गया। 22 फ़रवरी, 1847 को फांसी दी गई। वर्ष 2019 की तेलुगू फ़िल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ स्वतंत्रता सेनानी उय्यालवडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन शैली पर आधारित है।

Birth Anniversary

On 24th November we celebrate the birth anniversary of a towering personality whose vision and efforts transformed the lives of farmers and the downtrodden – Sir Chhotu Ram, fondly known as the ‘Messiah of Farmers’!”

“Born on November 24, 1881, in Garhi Sampla, Rohtak, Chhotu Ram was a visionary who dedicated his life to the upliftment of rural communities. A lawyer by profession and a reformer at heart, he emerged as a leading figure in pre-independence India, tirelessly fighting against the exploitation of farmers by moneylenders and zamindars.

He was instrumental in the passage of laws like the Agricultural Produce Markets Act and the Debt Relief Act, which freed farmers from exploitative practices. His vision led to the establishment of cooperative societies, enabling farmers to access credit without falling into debt traps.”

We also celebrate birth anniversaryof another remarkable leader, a man whose dedication to service andnation-building left an indelible mark on India’s history – the first ChiefMinister of Rajasthan, Pandit Hira Lal Shastri.”

Born on November 24, 1899, inJobner, a small village near Jaipur, Hira Lal Shastri’s life was a tale ofperseverance, selflessness, and vision. From his early years, he was passionateabout education and social reform. He believed that true progress could only beachieved by uplifting the rural masses.
”He establish the ‘Banasthali Vidyapith,’an institution that empowered women through education at a time when the ideaof educating girls was revolutionary.

अमोल पालेकर

अमोल पालेकर (अंग्रेज़ी: Amol Palekar, जन्म: 24 नवंबर, 1944, मुम्बई) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने के बाद आजकल वे एक निर्देशक के रूप में सक्रिय हैं। अमोल पालेकर भारत के पहले ऐसे अभिनेता हैं जिनकी डेब्यू फ़िल्म ने सिल्वर जुबली तो मनायी ही, उसके बाद उनकी प्रदर्शित दोनों फ़िल्मों ने भी जुबलियां मनायीं। अमोल पालेकर ने 1974 में ‘रजनीगंधा’ फ़िल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी दो फ़िल्में 1975 में ‘छोटी सी बात’ और 1976 में ‘चितचोर’ प्रदर्शित हुई थीं। इन तीनों फ़िल्मों ने मुंबई में सिल्वर जुबली मनायी। बेहतरीन अभिनय और निर्देशन के लिए अमोल पालेकर को कई पुरस्कार और सम्मान मिले। इनमें शामिल है- फ़िल्म ‘दायरा’ (1996) के लिए पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और पारिवारिक उत्थान के क्षेत्र में निर्देशित फ़िल्म ‘कल का आदमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार। इसके अतिरिक्त ‘गोलमाल’ में अपने रोल के लिए अमोल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।[1]

मेडली

नईम- और अब समय हो गया है आपसे विदा लेने का। अनुमति दीजिए नईम अखतर और नवनीत सिहं को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्‍ड FM सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज़ पर। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।