नमस्कार, सुप्रभात श्रोताओं! आप सभी का आकाशवाणी के गोल्ड चैनल पर, कार्यक्रम आज सवेरे में बहुत-बहुत स्वागत, अभिनंदन। समय है सात बजकर 30 मिनट और आज की नई सुबह में हम अब तक के मुख्य समाचार तथा बहुत सी रोचक जानकारी लेकर एक बार फिर हाजिर हैं। आज सवेरे के इस अंक के साथ, मैं हूँ दिव्या तोमर और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी रेनू कटारिया। रेनू आपको भी मेरा नमस्कार।
Hello DIVYA and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 23rd of November 2024. So, let’s begin with the headlines.
<><><>
झारखंड में दो चरणों और महाराष्ट्र में एक ही चरण में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना आज होगी। 15 राज्यों में 48 विधानसभा सीटों और दो संसदीय सीट के उपचुनावों की भी मतगणना आज ही की जाएगी। मतों की गिनती सुबह आठ बजे डाक मतपत्र के साथ शुरु होगी। झारखंड में प्रत्येक मतगणना केन्द्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रविकुमार ने बताया कि राज्य के जिला मुख्यालयों में 24 मतगणना केन्द्र बनाये गए हैं।उत्तर प्रदेश के नौ, राजस्थान के सात, पश्चिम बंगाल के छह, असम के पांच, बिहार और पंजाब के चार-चार और कर्नाटक के तीन तथा केरल, मध्यप्रदेश और सिक्किम के दो-दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराये गए थे। इसके अलावा छत्तीसगढ, गुजरात, मेघालय और उत्तराखंड में भी एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ है। केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र और महाराष्ट्र के नांदेड संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव कराये गए हैं।
<><><>
Prime Minister Narendra Modi has said that the world is now acknowledging India’s strategic importance due to the mantra of reform, perform and transform being implemented by his government over the last 10 years. Prime Minister said this while addressing an event through video conferencing which was organised by a media House in Germany’s Stuttgart. The theme of the event was India-Germany: A Roadmap for Sustainable Growth. Mr Modi said that India is the fastest growing economy in the world and every country wants to collaborate with India for development. Mr Modi added that ’Focus on India’ document of Germany is an example of it and this document reflects that how the world is acknowledging India’s strategic importance.
Prime Minister said that India has introduced new policies for every sector and prepared itself to achieve a rapid growth in 21st century. Mr Modi said that his government has brought to an end the red tapism to promote ease of doing business. He said, India has strengthened the banking system in the country to make available affordable capital for development. The Prime Minister highlighted that a strong foundation has been laid on which the grand edifice of Viksit Bharat will be built.
<><><>
छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दस माओवादी मारे गए। सुकमा जिले के कोंटा इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान भेज्जी के जंगलों और पहाड़ियों में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में ये माओवादी मारे गए। सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा मौके से एके-47 और एक सेल्फ लोडिंग राइफल समेत बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
<><><>
The Central Board of Secondary Education (CBSE) has invited online applications from eligible students for the Merit Scholarship Scheme for Single Girl Child. It has invited applications for the CBSE Merit Scholarship Scheme for Single Girl Child, who has passed Class 10 in 2024 from CBSE and is studying in Class 11 at CBSE-affiliated schools. Additionally, online applications are also invited for the renewal of the CBSE Single Girl Child Scholarship for Class 10, awarded in 2023. The last date for submission of online applications is the 23rd of next month. The details, eligibility conditions, and the online application form are available on the CBSE website.
<><><>
President Droupadi Murmu has said that the Kalinga war chapter of Odisha’s history can show the path of peace to the world. Inaugurating the three-day Odisha Parba programme at JLN Stadium in New Delhi yesterday, the President said the Kalinga War turned ‘Chandashoka’ into ‘Dharmashoka’. President Murmu said this war teaches people that peace is important for progress. The President mentioned that some parts of the world are facing conflicts today. The President said that the most important aspect of Odisha’s culture is tolerance. President Droupadi Murmu urged people to live with affection and harmony and work to the best of their ability for India and Odisha. The President said that Odisha Parba has played an important role in making people aware of the rich heritage of Odisha’s art, literature, dance, music, and cuisine.
<><><>
President-elect Donald Trump has nominated billionaire Scott Bessent as Treasury Secretary. Bessent, CEO of Key Square Group and a seasoned investor, will lead Trump’s economic agenda, including tax cuts, addressing the federal deficit, and boosting U.S. energy dominance.
Trump praised Bessent as a top economic strategist, saying he will help drive a Golden Age for the U.S. economy. The Treasury role involves shaping domestic and international policies, including managing trade ties amid plans for sweeping tariffs. Bessent, a former Trump advisor, is tasked with navigating potential trade tensions while advancing the administration’s economic goals.
<><><>
चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स सेमीफाइनल में भारत की शीर्ष जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का मुकाबला आज दक्षिण कोरियाई जोड़ी जिन योंग और सियो सेउंग जे से होगा। चीन के शेन्ज़ेन में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने कल डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कार्प रासमुसेन की जोडी को हराया था।
<><><>
In Cricket, Australia will resume their first innings with overnight score of 67 for seven against India in the opening Test match of the Border-Gavaskar Trophy in Perth, this morning. The match is schedule to begin at 7:50 am IST.
<><><>
Sandeep Shukla , of IIT Kanpur has said that India must establish its own threat hunting mechanisms rather than depending on threat intelligence services from external malware research communities. Addressing an international conference at Thanjavur he said that this approach enables more effective analysis, detection and mitigation of targeted APTs while addressing bias, subjectivity and inconsistencies in the threat attribution process. The two day conference is jointly organised by Sastra Deemed University and Deakin University Australia.
<><><>
Three people were killed and 18 people suffered injuries when a private bus rammed into a lorry at Rasipuram in Namakkal District last evening. The front tyre of the bus is said to have burst and the vehicle went out of control and directly hit a lorry. The injured passengers were admitted to the Government hospital at Rasipuram and Salem. Inquiry has been ordered into the incident. State Minister M.Madhivendan and District Collector visited those who were admitted at the hospital.
<><><>
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने संघ लोक सेवा आयोग और दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर श्री सक्सेना ने कहा कि इन नियुक्तियों से सरकार के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की कमी को कम करने में मदद मिलेगी। श्री सक्सेना ने बताया कि बीते दो वर्षो में दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग और दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से लगभग 22 हजार लोगों को स्थाई नौकरियाँ दी गयी है।
<><><>
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मुख्य सचिव को वायु गुणवत्ता में हो रहे सुधार को बनाए रखने के लिए ग्रैप प्रतिबंधों के क्रियान्वयन की निगरानी और सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय रखने के लिए कहा है। मुख्य सचिव को लिखे एक पत्र में श्री राय ने कहा कि सभी विभाग ग्रैप निर्देशों के पालन के संबंध में प्रतिदिन रिपोर्ट देंगे और इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।
<><><>
दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आज 82 युवा कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 2022 और 2023 के लिए मंत्रालय के सचिव अरुनीष चावला ने पुरस्कार प्रदान किये। यह पुरस्कार संगीत, नृत्य, नाटक, लोक और आदिवासी कला रूपों के क्षेत्र में युवा कलाकारों को सम्मानित करता है। इस अवसर पर आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में एक विजेता यूसुफ खान मेवाती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने अनुभव के बारे में बात की।
<><><>
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार की अपराध को कतई बर्दाश्त नही करने की नीति के तहत दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गृह मंत्री ने आज दिल्ली पुलिस के साथ एक बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इसमें केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। श्री शाह ने कहा कि दिल्लीवासियों को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कराना प्रत्येक पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।
<><><>
The Federation of Karnataka Chamber of Commerce and Industries organised a ‘She Inspires Exhibition’ yesterday as part of Women Entrepreneurship Day in its premises in Bengaluru. The Federation President M G Balakrishna informed that women entrepreneurs were felicitated during the celebration. He stressed that women entrepreneurs are second to none, when excelling in business. During the event 50 women entrepreneurs had exhibited their products in the exhibition.
<><><>
To provide enhanced banking services to its employees, South Western Railway division has partnered with the State Bank of India under the Railway Salary Package. This will provide tailored financial solutions, including the automatic upgrade of existing SBI salary accounts through a simple application process. The railway employees can enjoy anywhere banking through internet and mobile banking platforms, including YONO app. The package offers personalised financial advisory services. The employees will benefit from comprehensive insurance coverage with one crore rupees personal accident insurance and 1.6 crore rupees air accident insurance.
<><><>
मराठी नाट्य कलाकार संघ ने इस वर्ष के प्रतिष्ठित ‘रंगकर्मी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ के लिए वरिष्ठ अभिनेता मोहन जोशी के नाम की घोषणा की है। यह पुरस्कार सोमवार को मुंबई के माहिम-माटुंगा स्थित यशवंतराव चव्हाण ऑडिटोरियम में ‘विश्व रंगमंच दिवस’ समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मोहन जोशी के साथ एक खुला साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। मराठी रंगमंच को अपना जीवन समर्पित करने वाले महान अभिनेता पेंढारकर की जयंती मनाने के लिए 2014 से ‘विश्व रंगमंच दिवस’ मनाया जाता है।
<><><>
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कल मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक लाइबेरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने सिएरा लियोन से मुंबई की यात्रा करने वाले यात्री को हिरासत में लिया। विस्तृत जांच में बैग के नीचे एक नकली बैग में छिपाए गए सफेद पाउडर जैसे पदार्थ के दो पैकेट मिले। फील्ड टेस्ट किट का उपयोग करके पदार्थ की पहचान कोकीन के रूप में की गई। कुल 3,496 ग्राम कोकीन जब्त की गई, जिसकी कीमत अवैध बाजार में लगभग 34.96 करोड़ रुपये है। इसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।
<><><>
मध्य रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और नागपुर के बीच 10 विशेष ट्रेन यात्राएँ चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 01103 आरआरबी स्पेशल सीएसएमटी से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे नागपुर पहुँचेगी। इसी तरह, वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 01104 आरआरबी स्पेशल नागपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 04:10 बजे सीएसएमटी पहुँचेगी। 01103 और 01104 नंबर की विशेष ट्रेनें क्रमशः 23 से 27 नवंबर और 24 से 28 नवंबर तक रोजाना चलेंगी। विशेष ट्रेनें दोनों दिशाओं में दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, जलांब, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा में रुकेंगी।।
<><><>
Six Pharma companies have come forward to make investments of over Five Thousand crore rupees in Hyderabad. The companies have entered into MoUs with the Telangana Government to expand operations and also establish pollution-free green pharmaceutical plants. The representatives of pharma companies held talks with Chief Minister Revanth Reddy and Industries Minister D. Sridhar Babu in Hyderabad yesterday. The companies include the MSN Group, Laurus Labs, Gland Pharma, Dr Reddy’s Laboratories, Aurobindo Pharma, Hetero Labs. The representatives of these companies signed MoUs to set up plants investing around over 5260 crore rupees creating over 12 thousand jobs. An official release stated that the government will allocate land for setting up the new manufacturing units in Pharma City.
<><><>
पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज होगी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना केंद्रों के बाहर 270 मीटर की दूरी तक 163 बीएनएस की तैनाती की जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। सभी केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। कूचबिहार के सिताई, अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट, उत्तर 24 परगना जिले के हरोआ और नैहाटी, बांकुड़ा जिले के तालडांगरा और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर में 13 नवंबर को उपचुनाव हुआ था।
<><><>
And moving on to IFFI, As the excitement of the 55th International Film Festival of India unfolds, Day 3 promises a blend of tradition and creativity today.
On the third day of the 55th International Film Festival of India in Goa, today’s spotlight is on the “48 Hours Challenge of Creative Minds of Tomorrow, a unique competition aimed at nurturing young talent. With just four hours left on the clock, young filmmakers are racing against time to deliver cinematic magic The “48 Hours Challenge” is a test of creativity, teamwork, and storytelling prowess. Teams of budding filmmakers are tasked with creating a short film from scratch-writing, shooting, and editing-all within the tight 48-hour window. The challenge showcases the sheer dynamism and talent of India’s emerging creative minds. For many, this platform is more than a competition-it’s a launchpad for their careers, showcasing their potential to industry stalwarts. At the event, Akashvani talked to Team Pink, one of the 5 teams participating this year. Amartya Rishi, a film editor, explained the intense process behind the challenge and how it fosters innovation.
Meanwhile, another member of Team Pink, Ganae Ramesh, shared insights on the intricate aspects of writing and direction. Ganae reflected on the pressure of the ticking clock and the creative strategies needed to overcome challenges. With just hours to go, the atmosphere at the venue is charged with excitement. The “48 Hours Challenge” not only celebrates creativity but also offers young filmmakers a platform to shine, proving that the future of Indian cinema is in capable hands. For Aaj Savere with Durgesh Bhadauria, this is Omvesh Upadhyay, Panaji, Goa
<><><>
आज सवेरे में अब बात महानगरों के मौसम की।
दिल्ली में आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम साफ रहेगा, हालांकि हल्की धुंध छाये रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आसमान साफ रहेगा जबकि सुबह धुंध और कोहरा छाये रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
Chennai is expected to have partly cloudy sky. The minimum temperature was 27 degrees Celsius and maximum will be around 34 degrees.
Bengaluru is expected to have fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 16 degrees Celsius and maximum will be around 28 degrees.
Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 15 degrees and a maximum of 29 degrees Celsius.
<><><>
आज राष्ट्रीय काजू दिवस है। काजू विटामिन, मिनरल और एन्टीआक्सीडेन्ट्स से भरपूर ड्राई फ्रूट्स है। इस नट में मैगनीशियम, पोटैशियम, कापर, जिंक, आयरन, सेलेनियम जैसे कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। काजू के पेड़ की उत्पत्ति उत्तरपूर्वी ब्राजील में हुई थी। इसका पेड़ 32 फीट तक ऊँचा होता है।
<><><>
23 नवम्बर का इतिहास इस प्रकार है:
⦁ 1904 – The third Olympic Games concluded in St. Louis, America.
⦁ 1936: The first issue of Life, a magazine known for photo journalism, was published.
⦁ 1955-Britain transfers the Cocos (Keeling) Islands in the Indian Ocean to Australia.
⦁ 1983 – भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
⦁ 2002 – जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।
⦁ 2006 – अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
⦁ 1890 – इटली में आम चुनाव हुये।
⦁ 2007 – आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेलेबर पार्टी की जीत हुई।
⦁ 2008- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65% वोट डाले गये।
⦁ 2009 – फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या।
⦁ 1991-Bhaskaracharya Research Institute established at Dhule.
<><><>
भारत के वीर बलिदानी लांस नायक राम उग्रह पांडेय की आज पुण्यतिथि है। राम उग्रह पांडेय ने भारत-पाक युद्ध, 1971 में अदम्य साहस का परिचय देते हुए कई बंकरों को ध्वस्त किया था। वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कैक्कस लिली में पूर्वी सीमा पर मोरपाडा में 23 नवंबर, 1971 की रात में अपने पराक्रम से राम उग्रह पांडेय ने दुश्मन के तीन बंकरों को नेस्तनाबूद कर दिया था। इससे बौखलाई पाकिस्तानी फौज ने भारी गोलाबारी की। बावजूद इसके राम उग्रह पांडेय ने दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए देश के लिए अपने प्राण की आहुति दे दी। इस महान् बलिदान के लिए शहीद राम उग्रह पांडे को मरणोपरांत वर्ष 1972 में सेना के महान पदक ‘महावीर चक्र’ से विभूषित किया गया।
<><><>
क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर ने आज के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा था। ये भारतीय जनजागरण के ऐसे विचारक थे, जिनके चिंतन और लेखन में स्थानीयता और अखिल भारतीयता का अद्भुत संगम था। ये लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के पक्के अनुयायी थे और बंगाल में जनजागृति लाने के कारण ये ‘बंगाल के तिलक’ कहलाते थे। हिन्दी के प्रचार के लिए भी ये निरंतर प्रयत्नशील रहे। राष्ट्रभक्त सखाराम गणेश देउसकर का बेहद कम उम्र में ही 23 नवंबर, 1912 को निधन हो गया। सखाराम गणेश देउसकर के ग्रंथों और निबंधों की सूची बहुत लंबी है। डॉ. प्रभुनारायण विद्यार्थी ने एक लेंख में देउसकर की रचनाओं का ब्योरा प्रस्तुत किया है। इनके प्रमुख ग्रंथ है-महामति रानाडे, झासीर राजकुमार, बाजीराव, आनन्दी बाई, शिवाजीर महत्व, शिवाजीर शिक्षा आदि। सखाराम गणेश देउसकर ने सार्वजनिक सेवा कोलकाता में जाकर की। इन्होंने कोलकाता में शिवाजी महोत्सव आरंभ करके युवकों के अन्दर राष्ट्रीयता की भावना भरी। ये बंग भंग आंदोलन से पहले ही स्वदेशी के प्रवर्तक थे। सखाराम की अध्यक्षता में ही कोलकाता में ‘बुद्धिवर्धिनी सभा’ का गठन हुआ। इस सभा के माध्यम से युवकों के ज्ञान में वृद्धि तो होती ही थी, साथ ही साथ इन्हें राजनीतिक ज्ञान भी प्राप्त होता था और लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की प्ररेणा मिलती थी। 1905 में बंग-भंग के विरोद्ध में जो आंदोलन चला, उसमें सखाराम गणेश देउसकर का बड़ा योगदान था।
<><><>
Today death anniversary of Roald Dahl he was a British author of popular children’s literature and short stories, a poet, screenwriter and a wartime fighter ace. His books have sold more than 300 million copies worldwide. He has been called “one of the greatest storytellers for children of the 20th century”.
He rose to prominence as a writer in the 1940s with works for children and for adults, and he became one of the world’s best-selling authors.
His works for children include James and the Giant Peach, Charlie and the Chocolate Factory, Matilda, The Witches, Fantastic Mr Fox, The BFG, The Twits, George’s Marvellous Medicine and Danny, the Champion of the World. His works for older audiences include the short story collections Tales of the Unexpected and The Wonderful Story of Henry Sugar and Six More.
His awards for contribution to literature include the 1983 World Fantasy Award for Life Achievement and the British Book Awards’ Children’s Author of the Year in 1990. In 2008, The Times placed Dahl 16th on its list of “The 50 Greatest British Writers Since 1945”. In 2021, Forbes ranked him the top-earning dead celebrity.
<><><>
भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, भौतिकविद् तथा वनस्पति वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की आज पुण्यतिथि है। जगदीश चंद्र बोस पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और सुक्ष्म तरंगो की प्रकाशिकी पर कार्य किया। उन्हें रेडियो विज्ञान का पिता भी माना जाता है। आजकल प्रचलित बहुत सारे माइक्रोवेव उपकरण जैसे वेव गाईड, ध्रुवक, परावैद्युत लैंस, विद्युतचुम्बकीय विकिरण के लिये अर्धचालक संसूचक, इन सभी उपकरणों का उन्नींसवी सदी के अंतिम दशक में बोस ने अविष्कार किया और उपयोग किया था। बोस ने क्रेस्कोग्राप का अविस्कार किया, जिससे पौधों की प्रतिक्रिया का अध्ययन किया गया।
वर्ष 1917 में जगदीश चंद्र बोस को “नाइट” की उपाधि प्रदान की गई तथा शीघ्र ही भौतिक तथा जीव विज्ञान के लिए ‘रॉयल सोसायटी लंदन’ के फैलो चुन लिए गए। बोस ने अपना पूरा शोधकार्य किसी अच्छे (महगें) उपकरण और प्रयोगशाला से नहीं किया था, इसलिये जगदीश चंद्र बोस एक अच्छी प्रयोगशाला बनाने की सोच रहे थे। ‘बोस इंस्टीट्यूट’ (बोस विज्ञान मंदिर) इसी विचार से प्रेरित है जो विज्ञान में शोध कार्य के लिए राष्ट्र का एक प्रसिद्ध केन्द्र है। उन्होंने कई विषयों पर पुस्तकें लिखी हैं जैसे- सजीव तथा निर्जीव की अभिक्रियाएँ, वनस्पतियों की अभिक्रिया, पौधों की प्रेरक यांत्रिकी इत्यादि। जगदीश चंद्र बोस की 23 नवंबर, 1937 को बंगाल के गिरिडीह नगर में मृत्यु हुई।
<><><>
फ़िल्म अभिनेता तथा टीवी कलाकार विश्व मोहन बडोला की भी आज पुण्यतिथि है। वह थियेटर दुनिया की भी जानी मानी हस्ती थे। उन्होंने पेशेवर पत्रकार के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में कला जगत का रुख किया और दिल्ली के थियेटरों में काम करने लगे। उन्होंने फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार के पिता का रोल भी निभाया। विश्व मोहन बडोला ने कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया। विश्व मोहन बडोला ने अपने पांच दशक के कॅरियर में आकाशवाणी के लिए चार सौ से अधिक नाटक किये। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘स्वदेस’ समेत कई लोकप्रिय फिल्मों में भी काम किया था। वर्ष 1965 से 1993 तक विश्व मोहन बडोला विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं और दूरदर्शन के जरिए पत्रकारिता से जुड़े रहे। वे साउथ एशिया के देशों के समाचार विशेषज्ञ माने जाते थे। रंगमंच में सक्रियता विश्व मोहन थिएटर में काफी सक्रिय रहे। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए करीब 400 नाटकों में काम किया था।
<><><>
Today is birthday of Miley Ray Cyrus, an American singer, songwriter, and actress. Regarded as a pop icon, she has been recognized for her evolving artistry and style. Having been dubbed the “Teen Queen” of the 2000s decade, Cyrus is cited as one of the few examples of a child star with a successful musical career as an adult. The daughter of country singer Billy Ray Cyrus, she emerged as a teen idol at age 13 as the lead character in the Disney Channel television series Hannah Montana (2006-2011). As Hannah Montana, she achieved success on the Billboard charts with two number-one soundtracks and a US top-ten single.
Cyrus has received numerous accolades, including two Grammy Awards, one Brit Award, five Billboard Music Awards, three MTV Video Music Awards, and eight Guinness World Records. She was ranked as one of the greatest artists of all time, the ninth-greatest Billboard 200 female artist, and among the greatest pop stars of the 21st century by Billboard. Cyrus has featured in listicles such as the Time 100 (2008 and 2014), Forbes Celebrity 100 (2010 and 2015), and 30 Under 30 (2014 and 2021). She is the eighth-highest-certified female digital singles artist by the Recording Industry Association of America (RIAA) and one of the most successful artists of the 2010s, according to Billboard.
<><><>
Today also the birthday of Geeta Dutt, an Indian classical and playback singer. She found particular prominence as a playback singer in Hindi cinema and Bengali cinema and is considered as one of the best playback singers of all time in Hindi films. She also sang many modern Bengali songs in the non-film genre.
Let’s enjoy this superhit song from the 1971 movie Anubhav first………………………..meri jaan……….
अपनी दिलकश आवाज़ से लगभग तीन दशकों तक करोड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाली गीता दत्त का पूरा नाम गीता घोष राय चौधरी था। गीता दत्त का रुझान बचपन से ही संगीत की ओर था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक संगीत शिक्षा हनुमान प्रसाद से हासिल की। कालजयी फ़िल्म ‘प्यासा’ के अंत में इस फ़िल्म के गीतों को स्वर देने वाली पार्श्वगायिका गीता दत्त के पति प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता-निर्देशक गुरु दत्त थे।आइए सुनते है उनके गाये कुछ गीत- तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर बना ले’ (बाजी), ‘बाबूजी धीरे चलना, प्यार में जरा संभलना…हाँ बड़े धोखे हैं इस प्यार में’। सचमुच उन्होंने प्यार में धोखा खाया। फिर भी गाती रहीं – ‘ये लो मैं हारी पिया, हुई तेरी जीत रे।‘
<><><>
और और अब घड़ी की सुईयां कह रही हैं अपने श्रोताओं को अनुमति दें। तो दिव्या तोमर और रेनू कटारिया को अनुमति दीजिए। स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए और सुनते रहिए आकाशवाणी। आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वैबसाइट https://newsonair.gov.in/ पर। Namaskar.
<><><>