THE HEADLINES:-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शिखर सम्मेलन से इतर श्री मोदी के विश्व नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करने की भी उम्मीद है। श्री मोदी के साथ ही अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उन नेताओं में शामिल हैं जो रियो डी जनेरियो में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में आज सुबह ब्राजील पहुंच गये हैं। भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की तिकडी जी-20 शिखर सम्मेलन की चर्चाओं में काफी सक्रिय है। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर भारत की स्थिति प्रस्तुत करेंगे और जी-20 की पिछले वर्ष नई दिल्ली में आयोजित शिखर सम्मेलन में जारी घोषणापत्र के परिणामों के साथ-साथ हाल के वर्षों में भारत द्वारा आयोजित वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के परिणामों पर चर्चा करेंगे। इस वर्ष के जी-20 शिखर सम्मेलन का विषय ‘एक न्यायसंगत विश्व और एक सतत ग्रह का निर्माण’ है। इस सम्मेलन में ब्राजील द्वारा सामाजिक समावेशन, गरीबी, सतत विकास और वैश्विक शासन संस्थानों के सुधार के मुद्दों को प्राथमिकता देने की संभावना है। यह शिखर सम्मेलन कई मायनो में महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पिछले वर्ष भारत द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएगा। पिछले साल सितंबर में, भारत ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी, जहां उसने विश्व नेताओं को नई दिल्ली घोषणापत्र में रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे को शामिल करने के लिए आम सहमति बनाकर एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल की। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भारत ने वैश्विक मंच पर ग्लोबल साउथ को प्राथमिकता देते हुए अफ्रीकी संघ को भी जी-20 ब्लॉक में शामिल करने का बड़ा कदम उठाया था।
<><><>
Campaigning for the second phase of assembly polls in Jharkhand and single-phase polling in Maharashtra will end this evening. Senior leaders of various political parties are making all-out efforts to woo the voters. Polling in the two states will be held on Wednesday.
In Maharashtra, voting will take place on all 288 seats.
In Jharkhand, 38 seats are going to polls in the second phase in the state.
Counting of votes for assembly elections in Jharkhand and Maharashtra will take place on the 23rd of this month.
<><><>
दिल्ली के परिवहन मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश गहलोत ने कल आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। श्री गहलोत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नाम लिखे अपने इस्तीफा पत्र में सरकार द्वारा जनता से किये गये वादों को पूरा ना करने का आरोप लगाया है। श्री गहलोत ने कहा है कि पार्टी ने यमुना नदी को स्वच्छ बनाने का जनता से वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं कर पाई। श्री गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पुन:निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों का भी अपने इस्तीफे में जिक्र किया है। पार्टी से श्री गहलोत के इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि इस्तीफे के पीछे भारतीय जनता पार्टी की साजिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा श्री गहलोत पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी जिन मुद्दों को दिल्ली की जनता के बीच लेकर जा रही थी, श्री गहलोत ने उन्हीं मुद्दों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर इस्तीफा दिया है।
<><><>
The Commission for Air Quality Management (CAQM) has imposed the Graded Response Action Plan (GRAP) 4 in Delhi-NCR from 8 this morning. The move comes after Air Quality in the region deteriorated to the severe category. Under the GRAP-4, entry of heavy vehicles from other states will be banned in Delhi. However, trucks carrying essential commodities and providing essential services will be allowed. All CNG, Electric and BS-VI Diesel trucks will also be permitted to enter Delhi. Delhi Government has decided to discontinue physical classes for all students excluding Class 10 and 12. In a social media post, Delhi Chief Minister Atishi informed that all schools will conduct online classes, until further orders.
<><><>
Former Indian women’s cricket captain, Mithali Raj, has been appointed as the Mentor of Women’s Cricket Operations by the Andhra Cricket Association(ACA). Raj, who is widely regarded as one of the greatest female cricketers, has signed a three-year contract with the ACA. Her primary responsibility will be to scout and nurture young talent across the state, with a focus on developing the next generation of women cricketers.
<><><>
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में शुरु हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के प्रारंभिक मुकाबले से बाहर रहेंगे। उनकी जगह उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। बुमराह इससे पहले 2021-22 में इंग्लैंड में हुए टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उस समय रोहित शर्मा कोविड से ग्रसित होने के कारण पांचवे टेस्ट में भाग नहीं ले सके थे। इससे अतिरिक्त, ऑस्ट्रेलिया में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। अंगूठे में चोट के कारण उन्हें बाहर रखा गया है। मैच से पहले टीम के सिमुलेशन प्रशिक्षण के दौरान फील्डिंग करते हुए वे चोटिल हो गए थे। केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन पहले मैच में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जगह खेल सकते हैं।
<><><>
In Women’s Asian Hockey Champions Trophy, Defending champions India stormed into the semifinals, defeating Japan 3-0 in the final group-stage match at Rajgir in Bihar.
With the win, India topped the group-stage with maximum 15 points from five matches, ahead of Olympic silver medallists China with 12 points. Japan finished fourth with five points to take the final semi-final berth.
<><><>
The Meghalaya Government is set to collaborate with the Tamilnadu Government to boost tourism and strengthen inter state relations. Highlighting the synergy, Meghalaya Chief Minister Conrad.K.Sangma emphasised Tamilnadu influence on Meghalaya’s health care system noting that in the health sector, Tamilnadu was doing an exemplary work. Meghalaya has adopted strategies from the Tamilnadu Medical Services Corporation to streamline medical supply chains, minimising wastage and expired medications. Additionally, an MoU facilitated the training of 100 Meghalaya doctors in Tamilnadu bolstering the State’s health workforce. Conrad Sangma also highlighted ongoing efforts to upgrade Shillong Airport in Umroi enabling direct connectivity with metros like Chennai.
<><><>
The Head and Neck Centre Hospital has organised South India’s first workshop on treating facial paralysis through surgery. Surgeons from across the Country including plastic surgeons, oral and maxillofacial surgeons, ENT Specialists and head and neck surgeons participated in the two day workshop. Director of the hospital Dr.S.Vidyadharan said that the workshop focuses on surgical treatment of facial paralysis to improve smile and facial expressions. Italian surgeons Prof. Federico Biglioli and Dr. Federico Bolognesi shared their techniques and insights with the participants during the event.
<><><>
The Governor of Karnataka Thaawarchand Gehlot flagged off a delegation to the Leadership Summit to be held in London. The Summit brings together thought leaders, media professionals and dignitaries to discuss global leadership trends and cross cultural exchanges. Addressing the event, the governor underlined the pivotal role played by newspapers and news channels in democracy. He said that the media strengthens democratic values, constitutional principles and societal awareness. They highlight public issues, social concerns, economic challenges and matters of national and international importance for keeping the public well informed. Speaking about the Summit in London, the Governor said that it is a unique platform that offers an opportunity to showcase India’s rich culture and heritage while engaging with global perspectives.
<><><>
The Telangana state government has decided to provide 100 per cent tax exemption from road tax and registration fees for Electric Vehicles (EVs) in the State. The new policy will come into force from today. State Transport Minister Ponnam Prabhakar announced this last evening the major policy decision at a press conference in Hyderabad. He said the Government brought this policy to avoid pollution in Hyderabad like Delhi. Electric 4 Wheelers, 2 Wheelers, Electric Commercial Vehicle, Tri Goods Vehicle, Electric Vehicle are exempted from these taxes. Electric Buses purchased and registered in Telangana for the initial two years, up to December 31, 2026, irrespective of the number of vehicles registered, are also fully exempt from road tax and registration fees for the entire life of the EVs. However, they must be operated by the Telangana State Road Transport Corporation only. The buses owned by any industry for the purpose of transporting their own employees exclusively are also exempted provided further that these buses are not used for commercial purposes. The state Government has decided to replace the existing three thousand buses with electric buses in Hyderabad to control pollution levels.
<><><>
नजर डालते है राजधानी दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता के समाचारों पर।
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कल बदरपुर क्षेत्र के मीठापुर चौक के पास आगरा और गुड़गांव नहर पर बने दो नए पुलों का उद्घाटन किया। इन पुलों के शुरू होने से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इस अवसर पर श्री बिधूड़ी ने कहा कि पुराने पुलों की वजह से मीठापुर चौक के पास जाम की स्थिति बनी रहती थी लेकिन अब लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुलों के निर्माण के लिए श्री बिधूड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी तरफ से यह जनता के लिए एक बड़ा तोहफा है।
<><><>
राष्ट्रीय राजधानी में प्याज़ की आपूर्ति के लिए कल नासिक से कांदा एक्सप्रेस रेलगाड़ी दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। दिल्ली पहुंची इस प्याज को शहर के विभिन्न हिस्सों में बिक्री के लिए भेजा जायेगा। रेल रेक द्वारा प्याज की विश्वसनीय और कम खर्च पर आपूर्ति के लिए प्याज का बड़े पैमाने पर परिवहन किया जाता है। इस पहल से नासिक क्षेत्र के प्याज किसानों को थोक परिवहन के माध्यम से अतिरिक्त राजस्व का मिला है।
<><><>
नई दिल्ली में चल रहे 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में कल रविवार को छुट्टी वाले दिन बड़ी संख्या में आगंतुक मेले का आनंद लेने भारत मंडपम पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ विदेशी स्टॉलों पर देखी गई, इनमें अफगानिस्तान, तुर्की, थाइलैंड, चीन, मिस्र और ईरान के स्टॉल शामिल हैं। मेले में विदेशी स्टॉलों के साथ ही उत्तर-प्रदेश, बिहार और झारखंड के देशी उत्पाद और व्यंजनों का जायका लेते हुए भी लोग नजर आये। मेले में लगभग साढ़े तीन हजार प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन के कार्यकारी निदेशक प्रेमजीत लाल ने बताया है कि आंगुतकों की सुविधा के लिए मेले में व्यापक इंतजाम किये गये हैं।
<><><>
नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कल दिव्यांगजनों के हुनर को प्रदर्शित करने के लिए स्पेशल हार्मनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जाने-माने गायक अमित कुमार, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और कई क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने अपने गायन का प्रदर्शन किया जिसने श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन गैर सरकारी संस्था-स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा किया गया।
<><><>
20 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव से पहले गढ़चिरौली जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदान दलों की तैनाती शुरू हो गई है। 69-अहेरी निर्वाचन क्षेत्र में 76 चुनाव दलों के 304 मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से 14 बेस तक पहुंचाया गया। कल सुबह ईवीएम और अन्य आवश्यक इकाइयों के साथ शिविरों में तैनाती की गई। भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों द्वारा तैनाती की गई। चुनाव विभाग ने मतदान दलों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसमें बैंड संगीत, माला और औपचारिक सम्मान शामिल था। गढ़चिरौली जिले में तीन निर्वाचन क्षेत्रों – आर्मोरी, गढ़चिरौली और अहेरी में 972 मतदान केंद्र हैं।
<><><>
स्वीप पहल के अंतर्गत महाराष्ट्र के पालघर जिले में मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनावों में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कल “रन फॉर वोट” कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन और पांच किलोमीटर की मैराथन हुतात्मा स्मारक से शुरू हुई यह रैली वलन नाका, अंबेडकर चौक से होते हुए पचबत्ती पर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में 18 वर्ष से कम आयु के स्कूल और कॉलेज के छात्र, 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा, वरिष्ठ नागरिक, खेल संगठन, पुलिस सहित विभिन्न समूहों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।
<><><>
बंगाल में सर्दी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अलीपुर मौसम कार्यालय ने आने वाले सात दिनों में उत्तर और दक्षिण बंगाल के जिलों में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। कोलकाता और उपनगरीय इलाकों में आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग रहेगा। 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
<><><>
Chennai is expected to experience Thunderstorm with rain. The minimum temperature was 26 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.
Bengaluru is also expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 19 degrees Celsius and maximum will be around 27 degrees.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 16 degrees and a maximum of 29 degrees Celsius.
<><><>
1727:Maharaja Jai Singh-II of Amber laid the stone of Jaipur City. Vidyadhar Chakravarty of Bengal was the architect of the first planned city in India.
1772 – पेशवा माधवराव प्रथम के छोटे भाई नारायणराव ने गद्दी संभाली।
1839:Nainital was discovered by P. Barron, an European sugar merchant and an enthusiastic hunter from Rosa, near Shahjahanpur. He had no sooner caught a glimpse of the lake in its sylvan setting than he realized its potential as a hill resort and went full steam a colonizing it. Moved by the beauty of the sparkling lake he wrote: “It is by far the best site I have witnessed in the course of a 1,500 miles trek in the Himalayas”.
1911::Free primary school education is introduced.
1937::1,100 prisoners freed after appeal by Gandhi, his first political act
1956 – मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।
1959- आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।
1972::Tiger was adopted as India’s ‘National Animal’.
2013 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।
2017- भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का ख़िताब।
in year.
<><><>
अब समय हो गया है कुछ महानुभावों की पुण्यतिथियों,जयंतियों या जन्मदिन के बारे में अपने श्रोताओं को जानकारी देने का – तो पुण्यतिथियों में आज सबसे पहला नाम है –
मेजर शैतान सिंह (अंग्रेज़ी: Major Shaitan Singh, जन्म: 1 दिसम्बर, 1924; शहादत: 18 नवम्बर, 1962) परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय व्यक्ति हैं। इन्हें यह सम्मान 1962 में मरणोपरांत मिला। चीन का यह युद्ध 1962 में आक्साई चिन सीमा विवाद से शुरू हुआ था जिसमें मेजर शैतान सिंह ने अपना पराक्रम दिखाया।
<><><>
ज्योति प्रकाश निराला (अंग्रेज़ी: Jyoti Prakash Nirala, जन्म- 15 नवम्बर, 1986 को रोहतास ज़िला, बिहार; शहादत- 18 नवंबर, 2017, जम्मू-कश्मीर) भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडों में से एक थे। कश्मीर में शहीद होने वाले कॉर्पोरल ज्योति प्रकाश निराला को 26 जनवरी, 2018 को ‘गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जाबांज निराला को मरणोपरान्त ये सम्मान दिया, जिसे उनकी पत्नी और मां ने ग्रहण किया। ज्योति प्रकाश निराला 18 नवंबर, 2017 को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के खिलाफ एक ऑपरेशन में शामिल थे। उन्होंने इसमें तीन आतंकियों को मार गिराया था। इस एनकाउंटर के दौरान फायरिंग में ज्योति प्रकाश निराला शहीद हुए थे।
<><><>
Valentin Louis Georges 10 July 1871 – 18 November 1922) was a French novelist, literary critic, and essayist. Much of In Search of Lost Time concerns the vast changes, most particularly the decline of the aristocracy and the rise of the middle classes, that occurred in France.
<><><>
पद्मभूषण सम्मानित धीरेन्द्र नाथ गांगुली (अंग्रेज़ी: Dhirendra Nath Ganguly, जन्म: 26 मार्च 1893 – मृत्यु: 18 नवम्बर 1978) बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक थे। धीरेन्द्र नाथ गांगुली को ‘धिरेन गांगुली’ या डी.जी. (D.G.) के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय सिनेमा में इनके अभूतपूर्व योगदान के लिए इन्हें सन् 1975 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। तत्कालीन कलकत्ता में ही धिरेन गांगुली ने अपने कुछ मित्रों के साथ मिलकर इण्डो-ब्रिटिश फ़िल्म कम्पनी की स्थापना की। धीरेन्द्र नाथ गांगुली की मुख्य फिल्मों में शामिल हैं- ‘शेष निवेदन’ (1948), ‘हल बांग्ला’ (1938), ‘एक्सक्यूज मी, सर’ (1934), ‘बिलायत फिरत’ (1921), ‘विद्रोही’ (1935).
<><><>
James Harrison Coburn was an American film and television actor who was featured in more than 70 films, largely action roles, and made 100 television appearances during a 45-year career. He also appeared in dozens of television roles, including, with Roberts, several episodes of NBC’s Bonanza. He appeared twice each on three other NBC Westerns: Laramie with Robert Fuller,Tales of Wells Fargo with Dale Robertson, one episode in the role of Butch Cassidy; and The Restless Gun with John Payne in “The Pawn” and “The Way Back”, the latter segment alongside Bonanza’s Dan Blocker. “Butch Cassidy” aired in 1958. He played a rustler in The Rifleman – Season 1, Episode 13 – The Young Englishman. Coburn’s third film was a major breakthrough for him, as the knife-wielding Britt in The Magnificent Seven (1960), directed by John Sturges for the Mirisch Company. Coburn was hired on the recommendation of his friend Robert Vaughn.
<><><>
आज ही पुण्यतिथि है, अपने समय के बहुत ही प्रसिद्ध लेखक अबरार अल्वी साहब की जिन्होंने इस दुनिया को आज ही के दिन अलविदा कहा। साहिब बीबी और गुलाम, कागज के फूल और प्यासा जैसे कालजयी फिल्मी रचनाओं के रचयिता अबरार अल्वी साहब ही थे। तो सुन लें फिर उन्हीं की लिखी फिल्म साहिब बीबी और गुलाम का यह सदाबहार गीत-
<><><>
बटुकेश्वर दत्त (अंग्रेज़ी: Batukeshwar Dutt, जन्म- 18 नवम्बर, 1910; मृत्यु- 20 जुलाई, 1965) भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे। देश ने सबसे पहले 8 अप्रैल, 1929 को उन्हें उस समय जाना, जब वे भगतसिंह के साथ केंद्रीय विधान सभा में बम विस्फोट के बाद गिरफ्तार किए गए। उन्होंने आगरा में स्वतंत्रता आंदोलन को संगठित करने में उल्लेखनीय कार्य किया था।
To subdue the rise of revolutionaries like Bhagat Singh, the British government decided to implement the Defence of India Act 1915, which gave the police a free hand.[4] Influenced by a French anarchist who bombed the French Chamber of Deputies, Singh proposed to the HSRA his plan to explode a bomb inside the Central Legislative Assembly, to which it agreed. Initially, it was decided that Dutt and Sukhdev Thapar would plant the bomb while Singh would travel to the USSR. However, later the plan was changed and Dutt was entrusted with planting it alongside Singh. On 8 April 1929, Singh and Dutt threw two bombs inside the assembly rushing from Visitor’s Gallery. The smoke from the bomb filled the Hall and they shouted slogans of “Inquilab Zindabad!” (Hindi-Urdu: “Long Live the Revolution!”) and showered leaflets.The leaflet claimed that the act was done to oppose the Trade Disputes and the Public Safety Bill being presented in the Central Assembly and the death of Lala Lajpat Rai.
<><><>
राजाराम वांकुडरे शांताराम या वी शांताराम (अंग्रेज़ी: Rajaram Vankudre Shantaram, जन्म- 18 नवंबर, 1901, कोल्हापुर; मृत्यु- 30 अक्टूबर, 1990) एक सुप्रिसिद्ध कुशल निर्देशक, फ़िल्मकार, बेहतरीन अभिनेता थे।
V. Shantaram had a very keen interest in music. It is said that he “ghost wrote” music for many of his music directors, and took a very active part in the creation of music. Some of his songs had to rehearsed several times before they were approved by V. Shantaram. He was praised by Charlie Chaplin for his Marathi film Manoos. Chaplin reportedly liked the film to a great extent.He directed his first film Netaji Palkar, in 1927. In 1929, he founded the Prabhat Film Company along with Vishnupant Damle, K.R. Dhaiber, S. Fatelal and S.B. Kulkarni, which made Ayodhyecha Raja, the first Marathi language film in 1932 under his direction. He left Prabhat co. in 1942 to form “Rajkamal Kalamandir” in Mumbai. In time, “Rajkamal” became one of the most sophisticated studios of the country.Shantaram introduced his daughter Rajshree and Jeetendra in the 1964 film Geet Gaya Patharon Ne.
हिन्दी फ़िल्मों में बतौर निर्देशक शुरुआत करने वाले शांताराम ने डॉक्टर कोटनिस की ‘अमर कहानी’ (1946), ‘अमर भूपाली’ (1951), ‘झनक-झनक पायल बाजे’ (1955), ‘दो आँखेंं बारह हाथ’ (1957) और ‘नवरंग’ (1959) जैसी विविधतापूर्ण और गूढ़ अर्थों वाली फ़िल्में बनाकर अलग मुक़ाम हासिल किया था।
<><><>
आज का विचार.
अच्छे काम करते रहिये चाहे लोग तारीफ़ करें या ना करें क्योंकि आधी से ज़्यादा दुनिया सोती रहती है लेकिन सूरज फिर भी उगता है।
<><><>