सफलता का एकमात्र उपाय कड़ी मेहनत करना ही है। सफलता तुम्हारा परिचय दुनिया से करवाती है और असफलता तुम्हें दुनिया का परिचय करवाती है। इसी सुविचार के साथ आकाशवाणी के एफ.एम. गोल्ड पर आज सवेरे कार्यक्रम में एक नई सुबह के साथ हम एक बार फिर हाजिर है लेकर देश-दुनिया के अब तक के समाचार और वो सभी जानकारी जिनका आप से है सरोकार। नमस्कार, सुप्रभात। आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूं मुकेश कुमार और मेरे साथ हैं- मेरे सहयोगी नवनीत सिंह। नवनीत आपको भी मेरा नमस्कार।
Hello MUKESH and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in we share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 17th November 2024. So, let’s begin with the headlines.
<><><>
जी हां, अब नजर डालते हैं अब तक के मुख्य समाचारों पर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अबुजा में आज नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू से वार्ता करेंगे। दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा और द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के उपायों पर चर्चा करेंगे। वार्ता के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
भारत और नाइजीरिया 2007 से ही रणनीतिक साझेदार रहे हैं। नाइजीरिया के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 200 से अधिक भारतीय कंपनियों ने 27 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है।
प्रधानमंत्री, यात्रा के दूसरे चरण में, 18 नंवबर को ब्राजील जाएंगे। श्रीमोदी ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 19 से 21 नवंबर तक गयाना की राजकीय यात्रा करेंगे।
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति और भारत से जुड़े रहने के लिए प्रशंसा की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि नाइजीरिया में मराठी समुदाय ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
<><><>
भारत के भारी संचार उपग्रह जीसैट-20 का प्रक्षेपण एलन मस्क के स्पेस एक्स से मंगलवार को अमरीका के केप कैनावेरल से किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि स्पेस एक्स का फाल्कन-9 19 नवंबर को इसरो के जीसैट-20 का प्रक्षेपण करेगा। यह उपग्रह 14 वर्षों तक कार्य करेगा। यह दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित पूरे भारत में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करेगा।
चार हजार सात सौ किलोग्राम वजन का जीसैट-20 भारत के सबसे भारी संचार उपग्रहों में से एक है। इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राधाकृष्णन दुरईराज ने कहा कि स्पेस एक्स के फाल्कन 9 रॉकेट पर इतने भारी उपग्रह का प्रक्षेपण करने के लिए इसरो को एक अच्छा सौदा मिला है।
भारत अब तक ऐसे भारी उपग्रह प्रक्षेपणों के लिए फ्रांस के एरियन स्पेस पर निर्भर था। स्पेस एक्स का फाल्कन-9 रॉकेट आठ हजार तीन सौ किलोग्राम यानी आठ टन के पेलोड का प्रक्षेपण कर सकता है।
<><><>
Campaigning for assembly elections has reached its peak as only two days have been left for canvassing to end. Leaders of various political parties are criss-crossing the state to woo the voters.
In Maharashtra, in order to encourage the voters’ to exercise their franchise on Wednesday, the election commission is making efforts through the Systematic Voters’ Education and Electoral Participation, SVEEP, to create awareness about importance of voting.
Whille, in Jharkhand, campaigning for the second phase of assembly elections will come to end tomorrow evening. Leaders of various political parties are leaving on stone unturned to woo the voters.
BJP President JP Nadda will address three poll rallies in Gomia, Sindri and Nala today. On the other hand, Senior Jharkhand Mukti Morcha (JMM) leader and Chief Minister Hemant Soren is scheduled to address six rallies across the state. Congress leaders are also scheduled to address a series of meetings across the state. RJD leader Tejashwi Yadav will address gathering at Dhanbad.
<><><>
Prime Minister Narendra Modi has emphasised that the government’s goal is to transform India into a developed nation, with a vision that goes beyond vote-bank politics. Addressing the gathering at the Leadership Summit organized by a media organisation yesterday, Mr Modi highlighted that the government is working with the mantra of progress for the people and by the people underlining that when the people trust their government, the impact on the development is profound. Mr Modi said that the government is following a model of development where investments drive employment and progress, ultimately enhancing the dignity of the country’s citizens.
<><><>
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-ग्रैप को लागू करने वाले अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और इससे सटे राज्यों में प्रदूषण से प्राथमिकता से निपटने के निर्देश दिए हैं। ग्रैप को सख्ती से लागू कराने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कल नई दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की थी। आयोग ने अधिकारियों से नागरिकों की सभी लंबित शिकायतों का समाधान एक सप्ताह में करने का निर्देश दिया है। प्रदूषण नियंत्रण पर निगरानी के लिए सभी एजेंसियों के नोडल अधिकारियों को विभिन्न एजेंसियों और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ तालमेल रखने को भी कहा गया है। आयोग ने ग्रैप स्टेज-3 के तहत किये जाने वाले कार्यों के बारे में दैनिक स्तर पर सूचित करने का भी निर्देश दिया है।
<><><>
In the US, President-elect Donald Trump announced Chris Wright as his choice to head the Department of Energy. Wright, the founder and CEO of Liberty Energy, is a vocal supporter of fossil fuel use and is expected to align with Trump’s goals of maximizing oil and gas production. Beyond production, Wright is likely to echo Trump’s skepticism towards international climate change efforts. Known for dismissing climate change concerns as exaggerated, Wright has notably compared attempts to tackle global warming to Soviet-style communism, insisting that no energy transition is currently underway.
<><><>
चीन में जियांग्सू प्रांत के व्यावसायिक स्कूल में एक हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। यह हमला यिक्सिंग शहर में कल शाम साढ़े छह बजे के करीब हुआ। घटनास्थल से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चीन में इस सप्ताह इस प्रकार का यह दूसरा हमला है।
<><><>
Delhi Transport Minister Kailash Gehlot inaugurated the world’s first women bus depot ‘Sakhi Depot’ in Sarojini Nagar . The depot has a total workforce of 223 women, including 89 drivers and 134 conductors. The depot operates 70 buses, including 40 air-conditioned and 30 non-air-conditioned buses. Speaking on the occasion, Mr Gehlot said that Delhi government aims to set up many such depots across the city under the ‘Sakhi’ initiative. He said that ‘Sakhi Depot’ is a new chapter towards women empowerment in the public transport sector.
<><><>
आज सवेरे में वक्त है मेट्रो न्यूज का। पहले चेन्नई, हैदराबाद और बैंगलुरू के समाचारों के साथ हैं नवनीत।
Ten firefighters from Tamilnadu Fire and Rescue Services are practising Parkour as part of their training. The Co founder of Chennai Parkour Vignesh Raghavan said that it is the practice of traversing obstacles in manmade or natural environments by running, vaulting, jumping, climbing, rolling and other movements. Robin Castro, District Fire Officer Chennai said that he was keen on his team learning the art of Parkour. He said that this would help in situations where buildings lack access and the training was invaluable.
<><><>
The 16th finance Commission will be on a two day visit to Tamilnadu. The team will visit Chennai, Chengalpet, Kanchipuram, Mafurai, Ramanathapuram and Sivagangai districts. The Commission was constituted on December 31 last year. The terms of reference of the commission are limited to Article 280 of the Constitution . These include the sharing of Centre’s tax revenue to States , determining the share of each State in the divisible pool of Central taxes,recommending grants in aid to States which need assistance and recommending measures to augment the Consolidated Fund of a State to supplement the resources of Panchayats and Municipalities in the State.
<><><>
मध्य रेलवे महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के ये 19 से 21 नवंबर के बीच मतदान कर्मियों और जनता की सुविधा के लिए विशेष उपनगरीय रेलगाडि़यां चलाएगा। ये रेलगाडि़यां मेन लाइन और हार्बर लाइन पर चलेंगी तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पनवेल के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।
<><><>
नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलाश शिंदे ने कल नवी मुंबई के लोगों से 20 नवंबर को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र की हर हाउसिंग सोसाइटी में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिससे मतदाताओं को मतदान केंद्र के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हर मतदान केंद्र पर पीने का पानी, बैठने के लिए बेंच, पार्किंग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी।
<><><>
निर्वाचन आयोग और बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने मतदाता जागरूकता के लिए कल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मालाड पश्चिम, गोरेगांव, अंधेरी पूर्व और अंधेरी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरी। मतदान बढ़ाने के उद्देश्य से मुंबई में विभिन्न गतिविधियाँ कार्यान्वित की जा रही हैं।
<><><>
In Telangana, over 5 lakh 36 thousand candidates are set to appear for the Group – III services recruitment examinations being conducted by the Telangana Public Service Commission (TGPSC) today and tomorrow. The exams will be conducted in over 14 hundred centres across the State in two sessions each day. Candidates will be permitted into the centre one and half hour ahead of the exam and gates will be closed half of hour before.
As many as 13 hundred 75 Group – III posts have been notified by the TGPSC. The examination comprises papers to assess the candidates’ knowledge in general studies and general abilities, history, polity and society and economy and development.
<><><>
कोलकाता पुलिस स्कूल का समय शुरू होने और छुट्टी के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई कदम उठा रही है। हाल ही में साल्ट लेक इलाके में एक घटना में दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक 11 वर्षीय स्कूली बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
कोलकाता पुलिस ने पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को शहर के स्कूलों में राज्य सरकार की सेव ड्राइव सेफ लाइफ योजना का प्रचार करने का आदेश दिया है। इस अभियान में स्कूली बच्चों, कार मालिकों और ड्राइवरों को शामिल किया जाना चाहिए। इसके अलावा, ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सार्जेंट और पुलिस कर्मियों को अधिक सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है। कोलकाता पुलिस ने निजी बस मालिकों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों की खिड़कियों पर काली फिल्म और पर्दे का इस्तेमाल न करने को कहा है।
<><><>
Karnataka Information Technology Minister Priyank Kharge has informed that Chief Minister Siddaramaiah will inaugurate the 27th Bengaluru Tech Summit on November 19. Addressing media persons in the city , the minister said that the three days conclave will have delegation from 15 countries along with 33 global innovation alliance countries. For the first time, start ups will have access to Venture Capitalists. Over 300 startups have already identified 100 Venture Capitalists for engagement during the Summit. Australia is the official country partner. Karnataka Information Technology Minister Priyank Kharge has informed that Chief Minister Siddaramaiah will inaugurate the 27th Bengaluru Tech Summit on November 19. Addressing media persons in the city , the minister said that the three days conclave will have delegation from 15 countries along with 33 global innovation alliance countries. For the first time, start ups will have access to Venture Capitalists. Over 300 startups have already identified 100 Venture Capitalists for engagement during the Summit. Australia is the official country partner. Two MoUs will be signed with Switzerland and Finland for collaboration in the IT sector.
<><><>
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में बढ़ते अवैध प्रवासियों पर उपराज्यपाल के कार्रवाई का निर्देश देने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने शहर में बढ़ते अवैध प्रवासियों पर चिंता व्यक्त की। श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा के लिए व्यापारियों और अन्य संगठनों ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध प्रवासियों के अवैध अतिक्रमण की शिकायतें की हैं। श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जानी चाहिए।
<><><>
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कल सरोजिनी नगर में दुनिया के पहले महिला बस डिपो ‘सखी डिपो’ का उद्घाटन किया। इस डिपो में कुल 223 महिला कर्मी हैं। इनमें 89 चालक और 134 सहचालक हैं। इस डिपो से 40 वातानुकूलित और 30 गैर-वातानुकूलित बसें संचालित होती हैं। श्री गहलोत ने कहा कि हमारा लक्ष्य ‘सखी’ पहल के अंतर्गतत पूरे शहर में ऐसे कई डिपो स्थापित करना है।
<><><>
दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इंद्रपुरी के रेलवे हॉल्ट पर फुटओवर ब्रिज का कल शिलान्यास किया। श्री रवनीत सिंह ने बताया कि यहां पर बने 58 साल पुराने ब्रिज की हालत बहुत खस्ता हो चुकी है। इसलिए रेलवे यहां 7 करोड़ रुपए की लागत से नया फुटओवर ब्रिज बना रहा है। इस अवसर पर नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आभार व्यक्त किया।
<><><>
दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में बच्चों में सामाजिक जागरूकता और उनके समग्र विकास के लिए प्रतिदिन एक शपथ दिलाई जाएगी। शिक्षा विभाग के अनुसार इस नई पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक और नैतिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता और भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। विभाग ने बताया कि यह कार्यक्रम दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक अनूठा प्रयास है।
<><><>
SPORTS NEWS
और अब बात करते हैं खेल जगत की हलचल की, तो खेल जगत की तमाम खबर लेकर स्टूडियों पहुंच चुकी हैं – हमारी सहयोगी जया, जया आप बताएं खेल खबरों की शुरूआत कहां से कर रही हैं।
महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत आज जापान से खेलेगा। यह मैच बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 4 बज कर 45 मिनट पर खेला जाएगा। इससे पहले भारत ने चीन को 3-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारत चार मैचों में 12 अंक के साथ पहले नंबर पर है। उधर, जापान ने अपने पिछले मैच में मलेशिया को 2-1 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी पहली जीत दर्ज की। कोरिया और थाईलैंड के खिलाफ उसका मैच ड्रा रहा जबकि चीन से उसे हार का सामना करना पड़ा।
अन्य मैचों में चीन का मुकाबला दक्षिण कोरिया से और मलेशिया का सामना थाईलैंड से होगा।
<><><>
ओडिशा ने सीनियर राष्ट्रीय पुरूष हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में ओडिशा ने हरियाणा को 5-1 से हराया। चेन्नई में ओडिशा के लिये शैलेंद्र लाकरा ने हैट्रिक लगाई। उनके तीन गोल के अलावा रजत आकाश टिर्की और प्रताप लाकरा ने एक-एक गोल किया।
उत्तरप्रदेश ने मणिपुर को 2-1 से हरा कर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। उत्तरप्रदेश के लिए कप्तान ललित कुमार उपाध्याय और राजकुमार पाल गोल स्कोरर रहे। वहीं मणिपुर के लिए एकमात्र गोल माईरंथेम रविचंद्रन ने किया।
<><><>
टेलर फ्रिट्ज ए.टी.पी. वर्ल्ड टेनिस के फाइनल में पहुंच गए हैं। इटली के ट्यूरिन में सेमीफाइनल में फ्रिट्ज ने विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को 6-3, 3-6, 7-6 से हराया। टेलर फ्रिट्ज 2006 में जेम्स ब्लेक के बाद फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाले पहले अमरीकी बन गए हैं।
सेमीफाइनल में फ्रिट्ज का मुकाबला इटली के जानिक सिनर और नॉर्वे के कैस्पर रूड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
<><><>
दुनिया के महानतम मुक्केबाजों में शामिल माइक टायसन को 27 साल मुक्केबाज जेक पॉल ने ऐतिहासिक मुकाबले में हरा दिया है। वर्ल्ड हैविवेट चैंपियन रहे 58 साल के माइक टायसन 19 साल बाद रिंग में उतरे थे।
<><><>
आकाशवाणी के एफ एम गोल्ड चैनल पर आप सुन रहे हैं कार्यक्रम आज सवेरे मुकेश कुमार और नवनीत सिंह के साथ।
मुकेश – आज सवेरे में अब वक्त है मौसम का हाल जानने का।
दिल्ली मौसम
सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आज के मौसम की बात। दिल्ली में आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। कहीं कहीं प्रदूषण के कारण घना कोहरा छाया रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा ।
मुबंई मे सवेरे कोहरा और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे! मुम्बई में अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा ।
तो ये तो हुई बात दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता के मौसम की बात, सरबजीत अब आप बताएं कि चेन्नई, बैगलुरू और हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम।
Chennai is expected to generally cloudy sky with light rain. The minimum temperature was 25 degrees Celsius and maximum will be around 31 degrees.
Bengaluru is also expected to have generally cloudy sky with light rain. The minimum temperature was 20 degrees Celsius and maximum will be around 27 degrees.
Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 20 degrees and a maximum of 31 degrees Celsius.
<><><>
और अब समय है इतिहास के पन्नों को पलटने का और उन घटनाओं पर नजर डालने का जो आज के दिन का इतिहास बन गईं। आज सात नवम्बर है आज ही के दिन
⦁ 1869 – इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।
⦁ 1932 – तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
17th November is Nationally observed as Epilepsy day. It aims to break stigma, raise awareness, and support millions living with epilepsy. Today, we’ll not only break down the myths surrounding epilepsy but also celebrate the courage of those living with it.
Myths: Epilepsy is a life sentence
Epilepsy is not necessarily a lifelong condition. People with epilepsy will become seizure free with anti-seizure medication. Epilepsy is also considered to be ‘resolved’ in some people who have not had a seizure in 10 years and been able to stop medication for the last five of those years.
Epilepsy is a mental illness
Sometimes epilepsy and seizures can be mistaken for mental illness. For example, a person may make unusual noises, use strange words and/or behave oddly when having a seizure.
If you have epilepsy, you can’t drive
People with epilepsy can obtain a driver license if their seizures are well-controlled with medication.
<><><>
⦁ 1966 – भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
⦁ 1970 – सोवियत अंतरिक्ष यान ‘लुनाखोद-1’ चन्द्रमा पर पहुंचा।
⦁ 1999 – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
1558: In 1558, a monumental shift in English history occurred. Queen Elizabeth I (the first) ascended to the throne, marking the beginning of the Elizabethan Era. Her reign is celebrated for flourishing arts, exploration in England. A golden age indeed!
1869: Fast forward to *1869*, the Suez Canal officially opened in Egypt. This engineering marvel transformed global trade by providing a direct link between the Mediterranean and the Red Sea, significantly shortening the sea route between Europe and Asia.
⦁ 2006 – अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
⦁ 2008 – चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 अभियान को मंज़ूरी दी।
⦁ 2003: And in pop culture, *2003* saw Arnold Schwarzenegger, the iconic actor and former bodybuilder, being elected as governor of California. His political career added a unique chapter to his life story, blending stardom and governance.
<><><>
और अब आज सवेरे कार्यक्रम में वक्त हुआ है उन महान व्यक्तियों को याद करने का जिनकी आज है पुण्यतिथि या जंयती।
देश के महान क्रांतिकारी लाला लाजपत राय की आज पुण्यतिथि है। आजीवन ब्रिटिश राज का विरोध करते हुए अपने प्राणों की परवाह न करने वाले लाला लाजपत राय को ‘पंजाब केसरी’ भी कहा जाता है। लालाजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के प्रमुख नेता तथा पूरे पंजाब के प्रतिनिधि थे। he was a key leader in India’s struggle for independence. A nationalist, reformer, and author, Rai was one of the prominent leaders of the Lal-Bal-Pal trio, alongside Bal Gangadhar Tilak and Bipin Chandra Pal, advocating for Swaraj (self-rule).
उन्हें ‘पंजाब के शेर’ की उपाधि भी मिली थी। उन्होंने क़ानून की शिक्षा प्राप्त कर हिसार में वकालत प्रारम्भ की थी, किन्तु बाद में स्वामी दयानंद के सम्पर्क में आने के बाद आर्य समाज के प्रबल समर्थक बन गये। यहीं से उनमें उग्र राष्ट्रीयता की भावना जागृत हुई। लालाजी को पंजाब में वही स्थान प्राप्त है, जो महाराष्ट्र में लोकमान्य तिलक को प्राप्त है।3 फ़रवरी, 1928 को साइमन कमीशन भारत पहुँचा, जिसके विरोध में पूरे देश में आग भड़क उठी। लाहौर में 30 अक्टूबर, 1928 को एक बड़ी घटना घटी, जब लाला लाजपत राय के नेतृत्व में साइमन कमीशन का विरोध कर रहे युवाओं को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने लाला लाजपत राय की छाती पर निर्ममता से लाठियाँ बरसाईं। वे बुरी तरह घायल हो गए। इस समय अपने अंतिम भाषण में उन्होंने कहा था- मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक चोट ब्रिटिश साम्राज्य के क़फन की कील बनेगी। और इस चोट ने कितने ही ऊधमसिंह और भगतसिंह तैयार कर दिए, जिनके प्रयत्नों से हमें आज़ादी मिली। इस घटना के 17 दिन बाद यानि 17 नवम्बर, 1928 को लाला जी ने आख़िरी सांस ली और सदा के लिए अपनी आँखें मूँद लीं।
<><><>
भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिकों में से एक जसवंत सिंह रावत की आज पुण्यतिथि है। उत्तराखण्ड की पावन भूमि एक ओर धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान की स्थली रही है, वहीं यह भूमि अन्यानेक वीर एवं वीरांगनाओं की जन्म स्थली भी रही है। 1962 के भारत-चीन युद्ध में 72 घंटे तक अकेले बॉर्डर पर लड़कर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भारतीय सैनिक जसवंत सिंह रावत आज भी अमर हैं। 1962 के इस भयंकर युद्ध में 162 सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गये। 1264 को दुश्मनों ने कैद कर लिया। 256 सैनिक बर्फीली हवाओं में तितर-बितर हो गये।
<><><>
Today also the death anniversary of Mirra Alfassa (21 February 1878 – 17 November 1973), known to her followers as The Mother, was a French-Indian spiritual guru, occultist, and yoga teacher, and a collaborator of Sri Aurobindo, who considered her to be of equal yogic stature to him and called her by the name “The Mother”.
<><><>
ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चाँदपुरी भारतीय सेना के वह वीर सैन्य अधिकारी थे, जिन्हें लौंगावाला के प्रसिद्ध युद्ध के लिये जाना जाता है। आज उनकी पुण्यतिथि है। उन्होंने लोंगावाला के युद्ध में भारतीय सेना का वीरता के साथ नेतृत्व किया, जिसके लिए उन्हें ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था। सन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में राजस्थान के लोंगावाला मोर्चे पर हुई लड़ाई का उन्हें हीरो माना जाता है। इस लड़ाई में कुलदीप सिंह चाँदपुरी लोंगावाला पोस्ट पर तैनात थे। सीमा पर पाकिस्तान की पूरी टैंक रेजिमेंट थी और चांदपुरी की कमांड में सिर्फ़ 120 जवान थे। भारतीय फ़ौज में शानदार सेवाओं के लिए उन्हें ‘महावीर चक्र’ और ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ से नवाज़ा गया था। कुलदीप सिंह चाँदपुरी और उनके साथियों की लोंगावाला मोर्चे पर दिखाई बहादुरी पर बॉलीवुड फ़िल्म ‘बॉर्डर’ बनाई गई थी।
<><><>
हिन्दी और भोजपुरी फ़िल्मों के निर्देशक मोहनजी प्रसाद की आज पुण्यतिथि है। उन्होंने ‘राम बलराम’, ‘घर परिवार’, और ‘औरत तेरी यही कहानी’ जैसी हिट फिल्मों को निर्देशित किया था। फिल्म ‘औरत तेरी यही कहानी’ से मोहनजी प्रसाद ने फिल्म निर्देशन की शुरुआत की थी।
सिनेमा में उनका योगदान अतुलनीय है। फिल्म ‘बड़े घर की बेटी’ से साल 1989 में मोहनजी प्रसाद ने लेखन कॅरियर की शुरूआत की थी। भोजपुरी फिल्मों में उनका नाम बतौर निर्देशक काफी चर्चा में रहा है और लोग उनका काफी सम्मान भी करते रहे हैं। उनकी बनाई भोजपुरी फिल्मों में ‘गंगा जइसन माई हमार’, ‘रसिक बलमा’, ‘राम बलराम’, ‘हमार सैंया हिंदुस्तानी’ और ‘माई बाप’ प्रमुख हैं।
<><><>
Today is birthday of Ramasamy Ganesan better known by his stage name Gemini Ganesan, was an Indian actor who worked mainly in Tamil cinema. He was referred to as the Kaadhal Mannan (King of Romance) for his romantic roles in films. Ganesan was one of the “three biggest names of Tamil cinema”, the other two being M. G. Ramachandran and Sivaji Ganesan. While Sivaji Ganesan excelled in dramatic films and M. G. Ramachandran was popular as an action hero, Gemini Ganesan was known for his romantic films. A recipient of the Padma Shri in 1971, he had also won several other awards including the Kalaimamani, the MGR Gold Medal, and the Screen Lifetime Achievement Award.
<><><>
Today is also the birthday of Kim Yugyeom, popularly known as Yugyeom, is a South Korean singer, songwriter, and dancer, best known as the youngest member of the globally acclaimed K-pop group GOT7.
<><><>
घड़ी की सुईंया इशारा कर रही है कि आज का आज सवेरा कार्यक्रम यहीं पर समाप्त किया जाए। तो अनुमति दें मुकेश कुमार और नवनीत सिंह को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहें ए.आई.आर. एफएम गोल्ड। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट न्यूज़ ऑन ए आई-आर डॉट कॉम पर। नमस्कार ।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>