आकशवाणी गोल्ड पर एक नयी सुबह का आगाज़ हो चुका है और हर सुबह लेकर आती है एक नयी उम्मीद, नयी आशा और नया बदलाव।
और बात जब बदलाव की आती है तो हम याद करते हैं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को जिनका विचार था खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
Be the change you want to see in the world.जी हाँ अगर आप वो बदलाव ख़ुद मे कर सकते हैं जो दुनिया में चाहते है तो यक़ीनन आप दुनिया को बदल सकते हैं,अपने चारों ओर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इसी विचार के साथ शुरुआत करते है कार्यक्रम आज सवेरे की जो ताज़ा तरीन ख़बरों के साथ देता है आपको वो सारी जानकारी जिनका आपसे है सरोकार .आज के आज सवेरे के इस अंक के साथ हूँ मै आपका दोस्त और होस्ट सिद्धार्थ सिंह और मेरे साथ है मेरी कोहोस्ट रेनू कटारिया।
सभी सुनने वालों को हमारा नमस्कार और रेनू very good morning to you
Hello SIDHARTH Good morning and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 11th of November. So, let us begin with the programme.
<><><>
नजर डालते हैं अब तक के मुख्य समाचारों पर-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर के द्विशताब्ती समारोह में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाग लेंगे। वे इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। वडताल स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर कई दशकों से लोगों के सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन की आस्था का केंद्र बना हुआ है।
<><><>
In Jharkhand, campaigning for the first phase of the Assembly elections will end this evening. Polling in this phase will be held on Wednesday in 43 constituencies. Star campaigners of both the NDA and the INDIA bloc are making last ditch efforts to woo the voters in favour of their party candidates. Prime Minister Narendra Modi is scheduled to address BJP party workers of Jharkhand this afternoon in Mera booth Sabse Majboot programme through video-conferencing. Senior BJP leader and Amit Shah will hold rally in support of former Chief Minister Champai Soren at football ground in Adityapur under Saraikela constituency. Congress President Malikarjun Kharge will hold two election rallies at Panki and Chhatarpur Assembly constituencies. Senior JMM leader and Chief Minister Hemant Soren will address election meetings at four places of Hussainabad, Saraikela, Ichagarh and Silli Assembly constituencies.
<><><>
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना आज देश के 51वें मुख्य़ न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ का स्थान लेंगे, जो रविवार को सेवानिवृत हो गए।
<><><>
Today is also the last day of the campaigning for the Assembly by-polls in Assam and West Bengal.
In Assam, a total of 34 candidates are in the fray in the five Assembly seats that are going to by-polls on Wednesday. Several senior leaders of the NDA, Congress and BPF will try to woo the voters today in the poll bound areas. Over 10 lakh voters could exercise their voting rights in these five seats.
In West Bengal, by-election will be held in six assembly constituencies of Sitai, Madarihat, Naihati, Haroa, Medinipur, and Taldangra. The Election Commission is taking comprehensive measures to ensure a free and fair election across these constituencies. There are over over 15 lakh elegible voters in these six seats.
<><><>
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग आज से विदेश मंत्रालय के सहयोग से नई दिल्ली में छह दिन का भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यकारी क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू करेगा। यह कार्यक्रम सोलह नवम्बर तक चलेगा। कार्यक्रम में मालदीव, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड समेत आठ देशों के राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य लोग भाग लेंगे।
आयोग ने कहा है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में मानवाधिकारों को प्रोत्साहन, संरक्षण और मजबूती देना है।
<><><>
In West Bengal, the trial in the ghastly rape and murder of a junior woman doctor at Kolkata-based RG Kar Medical College & Hospital, will start at a special court from today. The trial will be conducted on a fast-track and daily basis. It will start 94 days after the body of the junior doctor was discovered within the RG Kar premises on the morning of August 9.
The Central Bureau of Investigation (CBI) had filed its first charge sheet in the matter 35 days before the beginning of the trial process. In the first charge sheet, Sanjay Roy was identified as the “sole prime accused” in the rape and murder crime.
<><><>
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाव आज रात 09.30 बजे अपने लाइव फोन-इन कार्यक्रम “पब्लिक स्पीक” में, एक परिचर्चा प्रसारित करेगा, जिसका विषय है- “वायु प्रदूषण और उसका प्रभाव”। इस परिचर्चा में सफदरजंग अस्पताल के रिस्पीरेटरी विभाग में प्रोफेसर नीरज गुप्ता और वरिष्ठ पर्यावरणविद् मुकुल सनवाल हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में श्रोता को वायु प्रदूषण और उसके स्वास्थ्य पर पडने वाले प्रभाव के संबंध में हमारे विशेषज्ञ से प्रश्न पूछ सकते हैं। हमारे स्टूडियो का टेलीफोन नंबर है- 011 – 2342-1050 और 011 – 23314-444
इसके अलावा, आप अपने प्रश्न व्हाट्सएप के माध्यम से 92890-94044 नंबर पर भेज भी सकते हैं या हैशटैग आस्कएयर के साथ एक्स पर अपने प्रश्न पोस्ट भी कर सकते हैं।
<><><>
The 29th annual UN Climate Change Conference, COP 29, will kick off at Baku in Azerbaijan today. Dubbed as “Finance COP,” the two-week long event will focus heavily on securing a new climate finance target for countries most vulnerable to climate impacts. It will bring together negotiators from nearly 200 countries, including India, to advance the Paris Agreement’s goals of limiting global temperature rise, strengthening climate resilience, and mobilising support for developing nations. With solutions on the table but investment still lagging, especially in developing countries, a strong financial outcome at COP29 could unlock a new era of action.The single biggest measure of success for this conference will be whether negotiators can agree on an ambitious new climate finance goal which truly meets developing countries’ needs.
For India and the Global South, access to finance, technology, and energy resources remains critical to meeting climate targets and protecting communities on the frontlines of climate change.
<><><>
महिलाओं की एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 प्रतियोगिता आज से बिहार के राजगीर में शुरु हो रही है। 10 दिनों की इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस प्रतियोगिता में भारत के अतिरिक्त चीन, जापान, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड जैसी एशिया की प्रमुख हॉकी टीमें भाग ले रही हैं।
ट्रॉफी का पहला मैच आज दोपहर सवा बारह बजे जापान और कोरिया के बीच खेला जाएगा।
तो ये थे अब तक के मुख्य समाचार-
<><><>
आज सवेरे में अब समय है मेट्रो न्यूज का। सबसे पहले
चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद की खबरों के साथ हैं, रेनू।
International Badminton player and Dhyan Chand Awardee Trupti Murgunde inaugurated the 38th All India Postal Badminton Tournament in Mysuru. There are 194 players competing from 20 postal circles including 11 players from Karnataka. In her inaugural address Trupti urged upon parents to encourage their wards to engage in sports activities and stay away from electronic gadgets within four walls. She called upon the sporting fraternity to prepare well for the 2036 Olympics and bring laurels to India by winning medals. She hoped that India would emerge as a major sporting nation in the days to come. The all India postal tournament will conclude on November 14 and the Valedictory event will be graced by Olympian and Dhyan Chand Awardee Ashwini Akkunji Chidananda and the Member of Postal Service Board Ashish Kumar.
<><><>
नजर डालते हैं राजधानी दिल्ली की खबरों पर और बात करते हैं दिल्ली में बढते प्रदूषण की। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रात 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 336 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान दिल्ली एनसीआर में रात और सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। आपको बता दें शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा माना जाता है, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब और 301 से 400 बहुत खराब। 401 से 450 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर माना जाता है।
ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। यदि आप सांस के रोग या अस्थमा के रोगी हैं तो आपको मास्क जरूर पहनना चाहिए।
<><><>
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कल दो नये मार्गों 892 शटल-एसटीएल और 892 स्पेशल पर नई बस सेवाओं का शुभारंभ किया। इन बसों का संचालन दिल्ली परिवहन निगम और दिल्ली इंटिग्रेटिड मल्टी ट्रांजिट सिस्टम द्वारा किया जाएगा। नये बस मार्ग 892 स्पेशल को खासकर स्कूली बच्चों के लिए शुरू किया गया है, जो धूलसिरस गांव से छावला स्कूल तक साढे छह किलोमीटर की दूरी तय करेगा। वहीं, बस मार्ग 892 शटल पर बसें नानकहेड़ी से होते हुए द्वारका सेक्टर-10 तक जाएंगी।
<><><>
अगली खबर उन लोगों के लिए है जो छट की छुट्टियों के बाद दिल्ली वापस लौट रहे हैं। दिल्ली मेट्रो त्योहारों के बाद दिल्ली लौट रहे यात्रियों की सुविधा के लिए 11 नवम्बर तक, सुबह के समय अतिरिक्त मेट्रो रेलों का परिचालन कर रही है। डीएमआरसी ने बताया है कि आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर सुबह पहली मेट्रो छह बजे के बजाए साढे पांच बजे से उपलब्ध है। वहीं, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो रेल सेवाओं का परिचालन सुबह साढे पांच बजकर 45 मिनट की बजाए पांच बजकर 15 मिनट से किया जा रहा है।
<><><>
The Telangana Cyber Security Bureau (TGCSB) has arrested 165 persons during the past six months for allegedly involved in 795 cybercrime cases in the State and over three thousand cases across the country. TGCSB Director Shikha Goel informed that the teams have been working out clues in identifying, tracking, and locating the cyber criminals involved.
She said 165 criminals involved in different cases in Telangana and other States were nabbed so far and the information about the suspects apprehended by the TGSCB was also shared with the police stations concerned across the country. The director further said the police found the fraudsters were involved in various cybercrimes like part-time jobs, business investment frauds, digital arrests, loan frauds, cyber slavery, hacking, advertisement frauds, impersonation, matrimonial frauds and sextortion among others.
<><><>
मुम्बई में आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ गयी हैं। चुनाव आचार संहिता के पालन के लिए सतर्क राज्य आबकारी विभाग ने भिवंडी क्रीक इलाके से 10 लाख रुपये से अधिक की देशी शराब जब्त की है। इसके अलावा, देशी शराब बनाने के लिए जरूरी 25 हजार 900 लीटर केमिकल भी बरामद किया गया। आबकारी विभाग के अधिकारियों को भिवंडी में शराब निर्माण का पता चला, जिसके बाद आबकारी विभाग ने पुलिस अधिकारियों की एक टीम के साथ आठ अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की।
<><><>
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), मुंबई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सफल अभियान में 3 हजार 3 सौ 50 ग्राम सोना जब्त किया है। जांच में पता चला कि ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ के सदस्य ने एक फ्लाइट के कचरे के डिब्बे से सोना बरामद किया था और उसने इसे अपने एयरोड्रम प्रवेश परमिट (एईपी) का उपयोग करके तस्करी करने के लिए कार्यकारी को सौंप दिया था।
<><><>
कोलकाता में आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की एक जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मुकदमे पर आज से विशेष न्यायालय में सुनवाई शुरू होगी। यह सुनवाई फास्ट-ट्रैक आधार पर होगी। इस अस्पताल परिसर में 9 अगस्त की सुबह जूनियर डॉक्टर का शव मिलने के 94 दिन बाद यह सुनवाई शुरू होने जा रही है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो- सीबीआई ने मुकदमे की प्रक्रिया शुरू होने से 35 दिन पहले इस मामले में अपना पहला आरोप पत्र दायर किया था। इसमें संजय रॉय को दुष्कर्म और हत्या के अपराध में एकमात्र आरोपी बताया गया है।
<><><>
सिद्धार्थ- और अब हम जान लेते हैं कि आज महानगरों में मौसम कैसा रहने वाला है। सबसे पहले बात दिल्ली की।
राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मुम्बई में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान साफ रहने की संभावना है।
कोलकाता में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
अब रेनू चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद का मौसम कैसा रहने वाला है।
Chennai is expected to have Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 24 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.
Bengaluru is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 18 degrees Celsius and maximum will be around 27 degrees.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 19 degrees and a maximum of 30 degrees Celsius.
<><><>
आइये अब नजर डालते हैं उन घटनाओं पर जो आज के दिन का इतिहास बन गईं-
1811 – कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया था।
1836 – चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1905 द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने मुम्बई में सुप्रसिद्ध द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी। द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय को अब ‘छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय’ के नाम से जाना जाता है।
1913 – Gandhi sentenced to nine months’ imprisonment at South Africa.
1918 – On the 11th hour of the 11th day of the 11th month,World War I came to an end.
1918 – पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1937 – अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थॉमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1958 – Inauguration of ‘Indian’, first one in Indian Explosive Ltd’s factory at Gomia.
1973 – India’s first International Philatelic Exihibition started in New Delhi.
1991 – Supreme Court declares the Anti-Defection Law as constitutional but holds that decisions of Presiding Officers under the law could be subjected to judicial review.
1962 – कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।
1966 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।
1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।
1975 – अंगोला को पुर्तग़ाल से आजादी मिली।
1998 – India objects to Washington’s discrimination in easing sanctions against New Delhi and Islamabad, clamped in the wake of the nuclear tests by the two countries.
<><><>
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (अंग्रेज़ी: National Education Day) आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस है जो प्रत्येक वर्ष ’11 नवम्बर’ को भारत के महान् स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षामंत्री और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की स्मृति में मनाया जाता है। भारत में शिक्षा के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जन्म आज ही के दिन 1888 में हुआ था।
Abul Kalam Ghulam Muhiyuddin Ahmed bin Khairuddin Al-Hussaini Azad (11 November 1888 – 22 February 1958) was an Indian independence activist, writer and a senior leader of the Indian National Congress. Following India’s independence, he became the First Minister of Education in the Indian government. He is commonly remembered as Maulana Azad; the word Maulana is an honorific meaning ‘Our Master’ and he had adopted Azad (Free) as his pen name. His contribution to establishing the education foundation in India is recognised by celebrating his birthday as National Education Day across India.
Azad was one of the main organizers of the Dharasana Satyagraha in 1931, and emerged as one of the most important national leaders of the time, prominently leading the causes of Hindu–Muslim unity as well as espousing secularism and socialism. He served as Congress president from 1940 to 1945, during which the Quit India rebellion was launched. Azad was imprisoned, together with the entire Congress leadership. He also worked for Hindu–Muslim unity through the Al-Hilal newspaper.
कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा (अंग्रेज़ी: Kuppali Venkatappa Puttappa, जन्म- 29 दिसम्बर, 1904, शिवमोगा, कर्नाटक; मृत्यु- 11 नवम्बर, 1994, मैसूर)
आज ही पुण्यतिथि है कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा की जो कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक थे। उन्हें 20वीं शताब्दी के महानतम कन्नड़ कवि की उपाधि दी जाती है। कन्नड़ भाषा में ज्ञानपीठ सम्मान पाने वाले कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा प्रथम थे। पुटप्पा ने अपने सभी साहित्यिक कार्य उपनाम ‘कुवेम्पु’ से किये हैं। साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म विभूषण (1989), साहित्य अकादमी पुरस्कार (1955), ज्ञानपीठ पुरस्कार (1968) से सम्मानित किया गया था।
<><><>
Kuppalli Venkatappa Puttappa (29 December 1904 – 11 November 1994), popularly known by his pen name Kuvempu was an Indian poet, playwright, novelist and critic. He is widely regarded as the greatest Kannada poet of the 20th century. He was the first Kannada writer to receive the Jnanpith Award. Kuvempu studied at Mysuru University in the 1920s, taught there for nearly three decades and served as its vice-chancellor from 1956 to 1960. He initiated education in Kannada as the language medium. For his contributions to Kannada Literature, the Government of Karnataka decorated him with the honorific Rashtrakavi (“
<><><>
देवकी कुमार बोस (अंग्रेज़ी: Debaki Kumar Bose , जन्म- 25 नवम्बर, 1898, पश्चिम बंगाल; मृत्यु- 11 नवम्बर, 1971, कोलकाता) आज ही पुण्यतिथि है ‘मूक युग’ के बाद भारतीय सिनेमा के इतिहास में आये थियेटर्स युग के बेहद कल्पनाशील फ़िल्म निर्देशक देवकी कुमार बोस की। वे ध्वनि और संगीत के अद्भुत जानकार थे। उनकी अधिकतर फ़िल्मों में राय चन्द बोराल ने संगीत दिया था। देवकी बोस ही वह पहले बांग्ला फ़िल्म निर्देशक थे, जिन्होंने ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ के साथ ‘रवीन्द्र संगीत’ को मिला कर फ़िल्मों में एक अद्भुत ध्वनि माधुर्य पैदा किया। उनकी फिल्मों में चंडीदास’, ‘पूरन भगत’, ‘मीराबाई’, ‘सीता’, ‘विद्यापति’, ‘सोनार काठी’, ‘मेघदूत’, ‘सागर’, ‘संगम’ और ‘अपराधी’ प्रमुख हैं।
<><><>
कन्हैयालाल सेठिया (अंग्रेज़ी: Kanhaiyalal Sethia ; जन्म- 11 सितम्बर, 1919, चुरू, राजस्थान; मृत्यु- 11 नवम्बर, 2008) आज ही पुण्यतिथि है। आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया की । इनकी सर्वाधिक प्रसिद्ध काव्य रचना ‘पाथल व पीथल’ है। आप की रचनाओं के लिए भारत सरकार ने आपको पद्म श्री’, से सम्मानित किया। आपको ‘मूर्तिदेवी साहित्य पुरस्कार’ से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।
<><><>
Leonardo Wilhelm DiCaprio ( born November 11, 1974) is an American actor and film producer. Known for his work in biographical and period films, he is the recipient of numerous accolades, including an Academy Award, a British Academy Film Award, and three Golden Globe Awards. As of 2019, his films have grossed over $7.2 billion worldwide, and he has been placed eight times in annual rankings of the world’s highest-paid actors. DiCaprio achieved international stardom with the star-crossed romances
कैलाश वाजपेयी (अंग्रेज़ी: Kailash Vajpeyi, जन्म: 11 नवंबर, 1936 – मृत्यु: 1 अप्रॅल, 2015) आज ही जयंती है-
कैलाश वाजपेयी की जो हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे। उन्हें साहित्य अकादमी सहित कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनकी कविताओं के अनुवाद कई भाषाओं में हुए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी कविताएं प्रस्तुत की थीं।
मुख्य रचनाओं में संक्रांत, तीसरा अंधेरा, महास्वप्न का समंदर, सूफीनामा, पृथ्वी का कृष्णपक्ष काफी प्रसिद्ध हुईं। 2009 में ‘हवा में हस्ताक्षर’ के लिए कैलाश वाजपेयी को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
<><><>
Demi Gene Moore (born November 11, 1962) is an American actress. A leading actress in the late 1980s and early 1990s, she was the world’s highest-paid actress by 1995. Moore’s accolades include nominations for a Primetime Emmy Award and three Golden Globe Awards.She established herself as a star with the top-grossing romance film Ghost (1990). She had further box-office successes in A Few Good Men (1992).
<><><>
Fyodor Mikhailovich Dostoevsky (11 November 1821 – 9 February 1881), sometimes transliterated as Dostoyevsky, was a Russian novelist, short story writer, essayist and journalist. Numerous literary critics regard him as one of the greatest novelists in all of world literature, as many of his works are considered highly influential masterpieces. Dostoevsky’s literary works explore the human condition in the troubled political, social, and spiritual atmospheres of 19th-century Russia, and engage with a variety of philosophical and religious themes. His most acclaimed novels include Crime and Punishment (1866), The Idiot (1869), Demons (1872),
<><><>
जॉनी वॉकर (जन्म 11 नवम्बर 1926 – निधन 29 जुलाई 2003) भारत के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता का स्क्रीन नाम था, इनका मूल नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी था।
आज जन्मदिन है जानी वाकर यानी बदरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी का जो हिंदी फ़िल्म जगत के एक जाने माने हास्य अभिनेता रहे हैं। उन्होंने तीन सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया। ब्रिटिश राज के अंतर्गत आने इंदौर में जन्में बदरूद्दीन जमालुद्दीन काजी के पिता एक मिल में काम करते थे। नौकरी जाने के बाद वो परिवार के साथ मुम्बई चले आए जहाँ बदरूदीन ने बंबई बस सेवा में बस कंडक्टर का काम करना शुरु कर दिया था। काजी को दूसरों कि नकल उतारने व अभिनय का शौक था जिसे वो अपनी बस यात्राओं में यात्रियों के सामने शौकिया किया करते थे।[2] यहाँ उन्हें बलराज साहनी ने देखा और गुरु दत्त से मिलवाया, इसके बाद काजी को नया नाम जॉनी वॉकर मिला और वो फिल्मों में आ गये। 1959 में उन्हें फिल्म मधुमती के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला।
सांग
बम्बई मेरी जान
तेल मालिश
माला सिन्हा (अंग्रेज़ी:Mala Sinha, जन्म: 11 नवम्बर, 1936)
आज ही जन्मदिन है सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अदाकारा माला सिन्हा का। माला सिन्हा ने हिन्दी फ़िल्मों में लंबा सफर तय किया और अपनी अलग पहचान बनाई। वे बांग्ला फ़िल्मों से हिंदी फ़िल्मों में आई थीं। ‘बादशाह’ से हिंदी फ़िल्मों में प्रवेश करने वाली माला सिन्हा ने एक सौ से भी ज्यादा फ़िल्में की थी।
सांग-हिमालय की गोद में- तू जो मिला
मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी-कभी
<><><>