शुभ-प्रभात, आकाशवाणी गोल्ड पर एक नई सुबह, नयी आशाओं के साथ हम एक बार फिर उपस्थित हैं आज सवेरे का नया अंक लेकर। आधे घंटे के इस कार्यक्रम में देश-दुनिया के समाचार होंगे। महानगरों की खबरें होंगी। खेलों की मैदान की हलचल भी होगी। जानेगें मौसम का हाल। इतिहास के पन्नों पर भी नजर डालेंगे और जानेंगे आज के दिन की विशेषता। उन विशिष्ट व्यक्तित्वों की भी बात करेंगे जो आज के दिन इस दुनिया में आए या जिन्होंने आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूं अलका सिंह और मेरे साथ हैं- प्रशांत सिन्हा। नमस्कार प्रशांत…।
<><><>
Very Good morning ALKA and very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 10th of November. So, let us begin with the programme.
<><><>
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक और इंडिया दोनों गठबंधन के प्रमुख प्रचारक मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड में दो रैली को संबोधित करेंगे तथा एक रोड शो में भाग लेंगे। आजसू और वाम दलों के नेता भी झारखंड के विभिन्न हिस्सों में रैलियों को संबोधित करेंगे. 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस महीने की 13 और 20 तारीख को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।
<><><>
Union Home Minister Amit Shah will release Bharatiya Janata Party’s manifesto – Sankalp Patra for Maharashtra Assembly elections in Mumbai today. Mr Shah will also address three rallies in Jalgaon, Buldana and Amravati in North Maharashtra and Vidharba region. Meanwhile, Congress president Malikarjun Kharge will release Maha Vikas Aghadi’s manifesto in the state today. AICC general secretary KC Venugopal, AICC Maharashtra in-charge Ramesh Chennithala, MPCC president Nana Patole, Congress legislature party leader Balasaheb Thorat, NCP-SP president Jayant Pail, Mumbai Congress president Varsha Gaikwad, UBT Shiv Sena MP Sanjay Raut and MVA leaders will be present at the launch function in Mumbai. The MVA manifesto has been drafted by a committee headed by former chief minister Prithviraj Chavan, former MP and former member planning commission Bhalchandra Mungekar and NCP-SP’s former MP Vandana Chavan.
<><><>
भारत के सात शैक्षणिक संस्थानों ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-एशिया 2025 के शीर्ष सौ संस्थानों की सूची में जगह बनाई है। इनमें से दो संस्थानों का नाम शीर्ष पचास में है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आई आई टी दिल्ली को 44वां और आई आई टी बॉम्बे को 48वां स्थान प्राप्त हुआ। शिक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि यह उपलब्धि महाद्वीप में भारत की उच्च शिक्षा में प्रगति को दर्शाती है। इस सूची में आई आई टी मद्रास, आई आई टी खड़गपुर, भारतीय विज्ञान संस्थान-आई आई एस, आई आई टी कानपुर और दिल्ली विश्वविद्यालय भी शामिल है।
<><><>
In a significant development having far-reaching implications for Indian students, Canada has announced the discontinuation of its Student Direct Stream (SDS) visa programme. The SDS is a key pathway for international students seeking permits for studies. It is said that the decision has come as part of the country’s attempts to address ongoing housing shortages and resource strain. The SDS programme was launched in 2018 by Immigration, Refugees and Citizenship Canada (IRCC). It was designed to fast-track study permit applications for students from 14 countries. These nations include India, Brazil, China, Colombia, Costa Rica, Morocco, Pakistan, Peru, the Philippines, and Vietnam. Under this programme, the application process was faster, paving the way for quicker access to Canadian educational institutions.
<><><>
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक रेलवे स्टेशन पर कल हुए विस्फोट में 25 लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग 50 लोग घायल हुए हैं। यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक रेलगाड़ी क्वेटा स्टेशन से पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी। अलगाववादी समूह बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी – बी.एल.ए. ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। बी.एल.ए. ने कहा कि उसका लक्ष्य पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट को निशाना बनाना था, जो प्रशिक्षण पूरा करने के बाद क्वेटा से लौट रही थी। पुलिस का कहना है कि मृतकों में 14 सैनिक भी शामिल हैं।
<><><>
In Judo, Indian athletes have won three bronze medals at the Senior Asian Judo Open in Hong Kong. In the women’s 48 kg category, India’s Angel Yadav triumphed over Lau Wan Lok of the host country. The Indian judoka secured the victory with an ippon, earning her a spot on the podium.
In the Men’s 60 kg category, India’s Jatin defeated Habib Hasan of Kuwait to claim bronze. While, Sourabh won his bronze in the Men’s 73 kg event, beating Bilegt Erdenetsogt of the USA.
<><><>
टेबल टेनिस में भारत की सिंड्रेला दास ने इटली में डब्ल्यू.टी.टी. यूथ कंटेंडर में अंडर 15 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। उन्होंने कल रात फाइनल में भारत की दिव्यांशी भौमिक को 3-2 से हराया। तीसरे सेट के बाद दिव्यांशी 2-1 से आगे चल रही थीं। हालांकि सिंड्रेला ने संयम बनाए रखा और बाकी दो सेट जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले सेमीफाइनल में, सिंड्रेला ने एक अन्य भारतीय पैडलर हंसिनी माथन को 3-2 से हराया था। वहीं, दिव्यांशी ने देश की ही रियाना भूटा को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
<><><>
In Cricket, India will take on South Africa in the second match of the 4 match T20 series at St George’s Park Cricket Ground in Gqeberha, South Africa, this evening. The visitors are hoping to continue their excellent form in the shortest format. The match is scheduled to begin at 8:30 PM, Indian Standard Time.
In the series opener on Friday, India had defeated the hosts by 61 runs. South Africa failed to chase down the target set by India.
The third match of the series will be played on Wednesday in Centurion, and the fourth match will be on Friday in Johannesburg.
<><><>
The Asia Interventional Complications Course is conducting a two-day program in Chennai in association with Promed Hospital. The course aims to address all aspects of complications in interventional procedures, focusing on strategies to reduce the risk of complications and effective methods for managing them. Over 300 leading cardiologists from India and several other countries will be in attendance. Featured speakers include Dr. William Lombardi from the USA, Dr. Masahisa Yamane from Japan, and Dr. Ahmed from Egypt.
<><><>
A missile without its engine was discovered by a fisherman and brought ashore in Kasimedu, Chennai causing a stir in the fishing hamlet. According to the police, Dineshkumar, a local resident, owns the fishing boat. While casting their nets, Venkatraman, the boatman, and several other fishermen felt something unusually heavy. After hauling it in, they brought the object ashore and reported the discovery to the Kasimedu Fishing Harbour Police and Fisheries Department officials. An investigation into the incident has been launched.
<><><>
The Dakshina Kannada Member of Parliament, Captain Brijesh Chowta, has announced that Karnataka has received Central assistance of 343.74 crore rupees to develop the Charmadi Ghat section of the National Highway. Speaking to the media in Mangaluru yesterday, he said that a two-lane road will be developed according to plan, with work set to begin shortly. National Highway 73, which passes through Charmadi Ghat, connects the coastal commercial city of Mangaluru with Tumkuru and then Bengaluru. The tender process for constructing the two-lane highway has been completed. Upon completion, transportation of goods and passengers to Mangaluru will be smoother via this all-weather road. Captain Chowta expressed gratitude to Prime Minister Narendra Modi and Union Highway Minister Nitin Gadkari for the funds allocated to widen the Charmadi Ghat road.
<><><>
The Telangana state Government led by Chief Minister Revanth Reddy will celebrate its first year in office with 26 days of victory celebrations from November 14 to December 9. After a Cabinet sub-committee meeting, in Hyderabad last evening, Deputy Chief Minister Bhatti Vikramarka informed that the government has undertaken revolutionary development and welfare initiatives unmatched by any other government in the country. He also said the celebrations will kick off on November 14, the birth anniversary of Pandit Jawaharlal Nehru, with large scale cultural events across the state. The grand finale in Hyderabad on December 9 will feature performances by thousands of artists, laser shows and fireworks.
<><><>
दिल्ली-समाचार–
नागरिकों को कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण-नालसा ने टोल-फ्री नम्बर 1 5 1 0 0 शुरू किया है। फरीदाबाद जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋतू यादव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या का सामना करने वाले इस नम्बर पर कॉल करके घर बैठे कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सुश्री यादव ने बताया कि टोल-फ्री नम्बर पर समाज के कमजोर, वंचित और असहाय वर्ग के जरूरतमंद लोगों को कानूनी सलाह अब आसानी से मिल सकेगी। टोल-फ्री नंबर पर मुफ्त कानूनी सलाह और मार्गदर्शन, मुफ्त कानूनी सहायता के लिए आवेदन प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली कानूनी सेवाओं और विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा संचालित योजनाओं और अभियानों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा संचालित योजनाओं और अभियानों के बारे में जानकारी टोल-फ्री नम्बर पर 24 घंटे उपलब्ध है और भारत के किसी भी हिस्से से फोन करके सहायता ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि नालसा का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकों को न्याय पहुंचाना है।
<><><>
दिल्ली सरकार द्वारा पिछले वर्ष हटाए गये बस मार्शलों और सिविल डिफेंस वालंटियर्स-सीडीवी की फिर से बहाली की जाएगी और उन्हें शहर के प्रदूषण विरोधी उपायों को लागू करने के काम में लगाया जायेगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कल संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सरकार ने दस हजार सी डी वी की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सभी सी डी वी को चार महीने के लिए नियुक्त किया जायेगा, जिन्हें शहर में प्रदूषण हॉटस्पॉट के प्रबंधन, धूल प्रदूषण और कचरा जलाने को रोकने जैसे कामों के लिए तैनात किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया कल से शुरू होगी। सुश्री आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की राजनीति के कारण बस मार्शलों और सी डी वी को अपना रोजगार गंवाना पड़ा था। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली सरकार सभी सी डी वी को उपराज्यपाल के आदेश के अनुरूप एक नवंबर से वेतन दें। श्री सचदेवा ने कहा कि भाजपा द्वारा इस मुद्दें को पुरजोर तरीके से उठाये जाने के कारण मुख्यमंत्री आतिशी को बस मार्शलों की बहाली का आदेश देना पडा है।
<><><>
दिल्ली सरकार शहर में पीने के पानी के टैंकरों और सीवरों की सफाई को पारदर्शी बनाने के लिए जी पी एस मॉनिटरिंग पोर्टल से निगरानी करेगी। दिल्ली जल बोर्ड के मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम से पानी के टैंकरों और सीवर सफाई मशीनों का जी पी एस के जरिए ट्रैक किया जाएगा। पोर्टल पर रियल टाइम मॉनिटरिंग के साथ अधिकारी सुनिश्चित कर सकेंगे कि पानी के टैंकर निश्चित समय और निर्धारित स्थान पर आपूर्ति के लिए पहुंच सके और साथ ही सीवर सफाई मशीनों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। निगरानी के जरिये किसी भी प्रकार की खामियों को दूर करते हुए लोगों को समय पर सेवाएं दी जा सकेगी। मुख्यमंत्री आतिशी ने इसके बारे में कहा कि पानी के टैंकरों और सीवर सफाई मशीनों की निगरानी के लिए जी पी एस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण कदम है।
<><><>
RBI ने KYC नियमों में किया बदलाव–
केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) की ग्राहक सत्यापन प्रक्रिया को सुदृढ़ और सरल बनाने के उद्देश्य से, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने केवाईसी मास्टर निर्देशों में छह संशोधन पेश किए हैं। इन अपडेट का उद्देश्य प्रक्रियाओं को सरल बनाना, ग्राहकों को अधिक कुशल तरीके से शामिल करना और नवीनतम कानूनी ढांचे के साथ संरेखित करना है। ये बदलाव वित्तीय लेनदेन को अधिक सुरक्षित, सुलभ और विश्वसनीय बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं और वित्तीय संस्थानों दोनों को लाभ होगा। प्रमुख बदलावों में मौजूदा ग्राहकों के लिए सरलीकृत केवाईसी, जोखिम स्तरों के आधार पर आवधिक अपडेट और केंद्रीय केवाईसी रिकॉर्ड रजिस्ट्री के साथ अनिवार्य एकीकरण शामिल हैं।
<><><>
आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर कल महाराष्ट्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया। मतदाता शिक्षा और भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर SVEEP (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) के अंतर्गत चुनाव का उत्सव, महाराष्ट्र का गौरव नामक कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों की कई अन्य प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में किया गया।
<><><>
आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मतदान को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग ने विभिन्न खुदरा दुकानों, मल्टीप्लेक्स और रेस्तराओं को मतदान करने वाले लोगों को छूट देने के लिए राजी किया है। मतदाता अपनी स्याही लगी हुई उँगलियाँ दिखाकर 20 से 22 नवंबर तक छूट का लाभ उठा सकते हैं। छूट देने वाले कुछ प्रमुख मल्टीप्लेक्स में पीवीआर इनॉक्स, मिराज सिनेपोलिस और अन्य शामिल हैं। भारतीय होटल और रेस्तराँ संघ के सदस्यों के अलावा- AHAR ने भी 20 नवंबर से तीन दिनों के लिए 20 प्रतिशत छूट की घोषणा की है।
<><><>
आज सवेरे आप सुन रहे हैं अलका और प्रशांत के साथ और अब समय है मौसम का हाल जानने का तो सबसे पहले बात कर लें दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता की।
दिल्ली की बात करें तो, हल्की धुंध रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुंबई में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वहीं, जॉय सिटी कोलकाता में भी आंशिक रूप बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
<><><>
Chennai is expected to have Thunderstorm with rain. The minimum temperature was 25 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.
Bengaluru is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 19 degrees Celsius and maximum will be around 29 degrees.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 19 degrees and a maximum of 32 degrees Celsius.
<><><>
और अब समय है इतिहास के पन्नों को पलटने का और उन घटनाओं पर नजर डालने का जो आज के दिन का इतिहास बन गईं।
आज 10 नवंबर है।
World Science Day for Peace and Development
Today, we are observing World Science Day for Peace and Development, a day that highlights science’s vital role in society and aims to engage the public in discussions on emerging scientific issues. This day reminds us of the importance of science in our daily lives and the role scientists play in understanding and sustaining our planet.
Under this year’s theme, aligned with the International Decade of Sciences for Sustainable Development (2024-2033), World Science Day will emphasise reaching young people and non-scientists, inviting them to explore how science shapes our rapidly evolving digital world.
The day is a call to action for governments, the media, schools, and communities to join together in celebrating science for a peaceful, sustainable future.
<><><>
World Public Transport Day
We are also observing World Public Transport Day today. It is a global event that celebrates the essential role of public transport in our lives. The global event raises awareness about the importance of sustainable, accessible, and efficient transit systems for everyone.
This year’s theme, “Connecting Communities, Reducing Emissions,” highlights how public transportation strengthens social connections while helping to reduce the environmental impact of private vehicles. World Public Transport Day encourages us all to consider the benefits of greener cities and a smaller carbon footprint.
<><><>
World Immunization Day –
Today is also World Immunization Day, a global event aimed at raising awareness about the critical benefits of vaccination. Immunization is a powerful tool in preventing diseases, managing outbreaks, and saving millions of lives each year. Vaccines not only cut infant mortality rates in half but also play a key role in fighting antibiotic resistance and supporting global health.
By working with the body’s natural defenses, vaccines help build immunity and reduce the risk of disease, representing one of modern science’s greatest achievements in protecting public health.
<><><>
HISTORICAL EVENTS-
1674 – Dutch formally cede New Netherland (New York) to the English.
1885 – German engineer Gottlieb Daimler unveils the world’s first motorcycle.
1903 – The US patent office granted inventor Mary Anderson a patent for automatic windshield wipers – a device that is used to remove or wipe the front and back windshields in automobiles.
• 1950 – अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
• 1951 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकृति मिली.
• 1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
• 1995 – न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
• 1997 – चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
• 2000 – गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
• 2001 – प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
⦁ 2007 – एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
⦁ 2008 – भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये। भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।
⦁ नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की।
⦁ 1991 – South Africa played its first international cricket match since 1970, a one-day match against India.
<><><>
जयंती/जन्मदिन
रोहिणी खादिलकर
रोहिणी खादिलकर (अंग्रेज़ी: Rohini Khadilkar, जन्म- 10 नवंबर, 1963, मुम्बई, महाराष्ट्र)
आज जन्मदिन है शतरंज खिलाड़ी रोहिणी खालिदकर का। शतरंज की दुनिया का वह नाम है, जो शतरंज खिलाड़ियों के लिए और विशेषकर लडकियों के लिए एक प्रेरणा है। मात्र 13 साल की उम्र में ‘राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियन’ बनने वाली रोहिणी खादिलकर को ‘वुमन इंटरनेशनल मास्टर’ होने का भी ख़िताब प्राप्त है। शतरंज की वह ऐसी महिला खिलाड़ी रही हैं, जिसने पुरुषों को शतरंज में हराकर महिलाओं के लिये भी जगह बनाई। शतरंज की पुरुष प्रतियोगिता में रोहिणी खादिलकर की भागीदारी ने काफ़ी सवाल उठाये, जिसके कारण उच्च न्यायालय में भी अपील हुई। सन 1981 में ‘एशियाई शतरंज चैम्पियनशिप’ जीतने वाली रोहिणी खादिलकर प्रथम भारतीय महिला रहीं। उन्होंने पांच बार भारतीय महिला चैंपियनशिप, दो बार एशियाई महिला चैम्पियनशिप जीती। 56 बार शतरंज में भारत का प्रतिनिधित्व किया। सन 1980 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गया।
<><><>
SN Bannerjee Today is the birth anniversary of Sir Surendranath Banerjee (10 November 1848 – 6 August 1925), often known as Rashtraguru. Listeners, he was an Indian nationalist leader during the British Rule. He founded a nationalist organization called the Indian National Association to bring Hindus and Muslims together for political action.
He was one of the founding members of the Indian National Congress. The INC expanded considerably, and hundreds of delegates from across India came to attend its annual conference in Calcutta. After the founding of the Indian National Congress in 1885 in Bombay, Banerjee merged his organization with it owing to their common objectives and memberships in 1886. He was elected the Congress President in 1895 at Poona and in 1902 at Ahmedabad.
<><><>
Manmohan Mahapatra Today is the birth anniversary of renowned Odia filmmaker, director, producer, and writer, Manmohan Mahapatra (10 November 1951 – 13 January 2020).
Listeners, he won eight consecutive national film awards for his films Nishita Swapna, Seeta Raati, and Bhinna Samaya, among others.
His first film Seeta Raati made in 1976 was the first Odia film to be screened at the international film festival in 1982.
Manmohan Mahapatra is the recipient of India’s highly prestigious award Padma Shri 2020 for his work in the field of art.
<><><>
मनमोहन महापात्र
मनमोहन महापात्र ने अपनी फिल्मों ‘सीता रति’, ‘मझि पाछा’, ‘निसिधा स्वप्ना’, ‘क्लांता अपर्णा’, ‘निरबा झाड़ा’, ‘भीना समाया’ के लिए लगातार आठ राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। मनमोहन महापात्रा का निधन 13 जनवरी, 2020 में हुआ।
<><><>
Ashutosh Rana Today is the birthday of actor, producer and author Ashutosh Rana.(born 10 November 1967), He has worked in Marathi, Telugu, Kannada, Tamil, and Hindi films along with working in various Indian television shows. He is known for his portrayal of negative roles. He has received several awards including a Filmfare OTT Award and two Filmfare Awards.
Besides his acting career, he is an author and philanthropist. Some books written by him include ‘Maun Muskaan Ki Maar’ and ‘Ramrajya’.
[SONG-CHAND TARON MAIN-2 OCTOBER]
<><><>
विजयदान देथा
विजयदान देथा (जन्म 1 सितंबर 1926,मृत्यु 10 नवंबर 2013)
आज हम याद कर रहे हैं लोक कथाओं एवं कहावतों का अद्भुत संकलन करने वाले पद्मश्री विजयदान देथा को.अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने के बाद भी उनकी कर्मस्थली उनका पैथृक गांव बोरुंदा ही रहा तथा एक छोटे से गांव में बैठकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के साहित्य का सृजन किया। इनका जन्म 1 सितंबर 1926 को बोरूंदा में हुआ। प्रारम्भ में 1953 से 1955 तक बिज्जी यानी विजय ने हिन्दी मासिक प्रेरणा का सम्पादन किया। विजयदान देथा की लिखी कहानियों पर दो दर्जन से ज़्यादा फ़िल्में बन चुकी हैं, जिनमें मणि कौल द्वारा निर्देशित ‘दुविधा’ पर अनेक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 1986 में उनकी कथा पर चर्चित फ़िल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म परिणति काफ़ी प्रभावशाली रही । राजस्थान साहित्य अकादमी 1972-73 में उन्हें विशिष्ट साहित्यकार के रूप में सम्मानित कर चुकी है।दुविधा’ पर आधारित हिंदी फिल्म ‘पहेली’ में अभिनेता शाहरुख खान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह उनकी किसी रचना पर बनी अंतिम फिल्म है।
रंगकर्मी हबीब तनवीर ने विजयदान देथा की लोकप्रिय कहानी ‘चरणदास चोर’ को नाटक का स्वरूप प्रदान किया था और श्याम बेनेगल ने इस पर एक फिल्म भी बनाई थी।
राजस्थानी भाषा में क़रीब 800 से अधिक लघुकथाएं लिखने वाले विजयदान देथा की कृतियों का हिंदी, अंग्रेज़ी समेत विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया। विजयदान देथा ने कविताएँ भी लिखीं और उपन्यास भी. 10 नवंबर 2013 को विजय दान देथा ने अंतिम साँस ली..
<><><>
अलका- और अब घड़ी की सुईयां कह रही हैं अपने श्रोताओं को अनुमति दें। तो अलका सिंह और प्रशांत सिन्हा को अनुमति दीजिए। स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए और सुनते रहिए आकाशवाणी।
आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वैबसाइट https://newsonair.gov.in/ पर।
सायरा- Coming up is Samachar Prabhat followed by Morning News. नमस्कार!
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>