October 2, 2023 8:31 AM

printer

Aaj Savere

(गीत – आज है २ अक्टूबर का दिन आज का दिन है बड़ा महान)

जी हाँ आज २ अक्टूबर का ही बहुत महान दिन है क्योंकि आज ही के दिन जहाँ भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास कर्मचंद गांधी जिन्हें महात्मा गांधी या बापू के नाम से भी जाना जाता है,उनका जन्म 2 अक्टूबर,1869; को हुआ था वहीँ एक प्रसिद्ध 

भारतीय राजनेता,महान् स्वतंत्रता सेनानी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्म भी 2 अक्टूबर,1904; को हुआ था!  

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने कुछ  वर्ष पहले 15 जून, 2007 को एक प्रस्ताव पारित कर दुनिया से यह आग्रह किया कि वह शांति और अहिंसा के विचार पर अमल करे और महात्मा गाँधी के जन्म दिवस को "अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस" के रूप में मनाए। इसलिए गांधीजी विश्व भर में उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है! तो 2 अक्तूबर को गांधी जयंती और 'विश्व अहिंसा दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है।और इसीलिए आधुनिक भारतीय इतिहास में महात्मा गांधी को पितृपुरुष के रूप में भी दर्ज किया गया है।

Likewise, Ravi every year on October 2nd, not only Gandhi Jayanti but also Lal Bahadur Shastri Jayanti is observed. Our country is fortunate to have one of the most respected Prime Ministers like him and a prominent leader in the world. Shastri ji created the powerful slogan “Jai Jawan, Jai Kisan,” which means “hail the soldiers and farmers"' played a special role in Green Revolution and White Revolution. Lal Bahadur Shastri was a renowned Indian statesman who battled for our country’s independence. He was deeply moved by Gandhi’s ideas and resolved to follow in his footsteps. He collaborated with Mahatma Gandhi to advance numerous independence movements.

Well, एक नए दिन की एक नयी सुबह में सुबह के 7 बजकर 30 मिनट और 41 सेकंड हो चुके हैं और आकाशवाणी के ऍफ़ एम् गोल्ड चैनल पर ये समय है न्यूज़ मैगज़ीन प्रोग्राम आज सवेरे का! जी हाँ वही आज सवेरे कार्यक्रम जिसमें होते हैं राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय एवं मेट्रो समाचार, मौसम का हाल, इतिहास के कुछ रोचक पन्ने और समाज के कुछ विशेष महानुभावों की पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन के बारे में जानकारी! तो समाचार पत्रिका आज सवेरे के इस एक नए और ख़ूबसूरत सफर में श्रोताओं के बीच उपस्थित हैं श्रोताओं के ही अपने रवि कपूर और रेणु कटारिया। स्वीकार कीजिये हम दोनों का नमस्कार

<><><>

तो आइये शुरू करें सिलसिला मुख्य समाचारों का :-

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। देश और विदेशों में भारतीय मिशनों द्वारा समारोहों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में राजघाट स्थित बापू की समाधि पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा है कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के आदर्शों ने दुनिया के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जीवन भर न केवल अहिंसा के लिए लड़ाई लड़ी, बल्कि उन्होंने स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकारों का मुद्दा भी उठाया तथा छुआछूत, सामाजिक भेदभाव और निरक्षरता के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि महात्मा गांधी ने सभी को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और एक बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया जिसने इतिहास की दिशा बदल दी और हमें आजादी मिली।

अपने संदेश में, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत औपनिवेशिक शासन के खिलाफ स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष में मार्गदर्शक थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता और समानता के लिए बापू की निरंतर खोज न केवल भारत के लिए, बल्कि वैश्विक समुदाय के लिए एक प्रेरणा बनी हुई है। श्री धनखड़ ने लोगों से उनके नक्शेकदम पर चलने और राष्ट्र की प्रगति के लिए आत्मनिर्भरता, समावेशिता और सार्वभौमिक भाईचारे के महात्मा गांधी के दृष्टिकोण को बनाए रखने का प्रयास करने का संकल्प लेने को कहा।

देश आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर याद कर रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि लाल बहादुर शास्त्री के साहस, सेवा और सादगी को हमेशा याद किया जाएगा।

<><><>

Prime Minister Narendra Modi will visit Rajasthan today. He will dedicate to the nation and lay the foundation stone for various development projects worth about Rs 7,000 crore in Chittorgarh. He will also address a public meeting in Chittorgarh. The Mehsana – Bhatinda – Gurdaspur Gas Pipeline will be dedicated by the Prime Minister. The pipeline has been built at a cost of about Rs. 4 thousand 500 crores. Prime Minister will also dedicate LPG Plant of HPCL at Abu Road. This plant will bottle and distribute 86 lakh cylinders per annum. Prime Minister will dedicate a 4-lane road on NH-12 on the Darah-Jhalawar-Teendhar section, which has been constructed at a cost of more than Rs 1 thousand 480 crores. The railway projects being dedicated to the nation by the Prime Minister include the projects involving doubling of Chittorgarh – Neemuch Railway line and Kota – Chittorgarh Electrified Railway line. Prime Minister will dedicate tourism facilities developed at Nathdwara under Swadesh Darshan Scheme.

<><><>

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कल  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चर्चा उन निर्वाचन क्षेत्रों पर केंद्रित रही, जहां राजस्थान में पार्टी की उपस्थिति अपेक्षाकृत कमजोर है। बैठक में राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कई सांसदों और मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारने की संभावना पर भी विचार-विमर्श हुआ। राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए कोर ग्रुप की बैठक के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय में हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में लगभग 60 से 65 सीटों को लेकर चर्चा पूरी हो चुकी है। हालांकि, बैठक के दौरान मुख्य जोर उन सीटों पर रहा, जहां राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव अपेक्षाकृत कमजोर है। राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से 65 सीटों पर मंथन हो चुका है, जबकि छत्तीसगढ़ में 69 सीटों पर चर्चा पहले ही हो चुकी है। बैठक में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और भाजपा की केन्‍द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

<><><>

The India Meteorological Department (IMD) has forecast very heavy rainfall over Bihar, Jharkhand,  Odisha and Chhattisgarh today. The weather office has also predicted heavy rainfall over Kerala.

Heavy rainfall is also likely over Assam, Meghalaya, Nagaland, Manipur, Mizoram, Tripura and Arunachal Pradesh during the next three days.

<><><>

And now for line update on Asian Games its over to Naveen.

live

चीन के हांगझोऊ एशियाई खेलों में 'अब की बार 100 पार' का लक्ष्य लेकर उतरे भारतीय खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। अब से कुछ देर पहले रोलर स्‍केटिंग में तीन हजार मीटर रिले रेस में संजना, कर्तिका, हीरल और आरती की चौकडी ने कांस्‍य पदक जीत लिया है। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्‍या 54 हो गई है। भारत 13 स्वर्ण, 21 रजत और 20 कांस्य पदक लेकर चौथे स्‍थान पर बना हुआ है।

कल आठवें दिन भारत ने एक दिन में तीन स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीते। इसके साथ भारत ने एक दिन में सबसे ज्‍यादा पदक जीतने का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में भारत ने 14वें दिन 11 पदक जीते थे। कल आठवें दिन भारत ने पदकों का अर्धशतक पूरा कर लिया। भारत के कुल पदकों की संख्या 53 हो गई है।

कल निशानेबाजी में पुरुषों की ट्रैप टीम, पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज और पुरुषों के शॉटपुट स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण जीता। वहीं, निशानेबाजी में महिलाओं की ट्रैप टीम, महिला गोल्फ (व्यक्तिगत), पुरुषों की बैडमिंटन टीम, महिलाओं की 1500 मीटर एथलेटिक्स, पुरुषों के 1500 मीटर दौड़, पुरुषों के लॉन्ग जंप और महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में भारत को रजत पदक हासिल हुआ। निशानेबाजी के व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा, महिला बॉक्सिंग, पुरुषों के 1500 मीटर दौड़, 

महिलाओं की 800 मीटर हेप्टाथेलॉन और महिलाओं की डिस्कस थ्रो में भारत को कांस्य पदक मिला।

9 वें दिन आज टेबल टेनिस में महिलाओं में सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में उत्तर कोरिया के साथ खेलेगी। कबड्डी में आज भारत अपने अभियान शुरुआत करेगा। महिला टीम अपने पहले ग्रुप मुकाबले में चीनी ताइपे के साथ मुकाबला करेगी। ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता में खिलाडी नौ पदकों के लिए आज अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में अमलान बोर्गोहेन और मिक्स्ड 4 गुणा 400 मीटर में भारतीय चौकड़ी मैदान में उतरेगी। बैडमिंटन की व्यक्तिगत स्पर्धाएं आज से शुरू हो रही हैं। किदांबी श्रीकांत, एच एस प्रणय, पी वी सिंधू आज अपने मुकाबले खेलेंगे। आज ही घुड़सवारी, कैनोइंग, रोलर स्केटिंग, कुराश और तैराकी स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ी पदक जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में बांग्लादेश के साथ खेलेगी।

<><><>

रवि – और अब चेन्नई, बैंगलूरू और हैदराबाद के समाचारों की जानकारी देंगी रेणु कटारिया

The Tambaram municipal corporation conducted a cleanliness drive in public spaces, parks, bus stops , hospitals, markets and roads across its 70 wards. Mayor Vasantha kumari accompanied by municipal staff and volunteers initiated the cleanup effort in Tambaram Sanatorium. This move follows a dengue outbreak in Old Pallavaram prompting Corporation Commissioner R.Alagummena to inspect mosquito control efforts in the area. Around 2237 sanitation workers and 4523 volunteers used 425 vehicles for the drive. At Least 110 metric tonnes of solid waste were removed during the drive. The Mayor also urged residents to refrain from littering public areas and encouraged the separation of garbage into dry and wet waste during the clean up.

<><><>

Moving to now Bengaluru

Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot Flagged Off 69th Wildlife Week Vintage Vehicle Drive for Wildlife Conservation at Rajbhavan in Bengaluru yesterday.

In his address, Governor Gehlot underscored the longstanding discourse on safeguarding and preservation of animals, enshrined in ancient scriptures. Recognizing the enduring coexistence of humans and wildlife, he emphasized the pressing need for the conservation of these invaluable species, underscoring the pivotal role of thriving forests in this endeavor.

The Karnataka Forest Department collaborated with the Federation of Historic Vehicles of India to orchestrate a landmark vintage vehicle drive. This historic convoy, comprised of meticulously preserved cars and motorcycles, serves as a poignant symbol of dedication to wildlife conservation. Karnataka Forest Minister Ishwar Khandre, President of the Historic Vehicles Association of India, Raviprakash, and DCF Shri. Prabhakar Priyadarshi were present on this occasion.

<><><>

hyderabad metro,

In Hyderabad, the country’s first solar roof cycling track has been inaugurated by state Municipal Administration and Urban Development Minister K Tarakarama Rao yesterday. This innovative track named as  Healthway is the second of its kind globally. Located on the Outer Ring Road between the main carriageway and service road, the track will be open 24×7, giving a major push to the dedicated bicycling community in the city. It is also a vital step in the direction of making Hyderabad, the active mobility capital of the country. Speaking after inaugurating the track, the Minister revealed plans to set up a similar track in other areas including around the Gandipet Lake and in the Financial District.

The 23-km path has two stretches. It is a three-lane track that is 4.5 meters wide, with one meter of green space on either side. In a bid to make it easier for visitors; bicycle repair shops, along with cycle docking and rental stations and other services will also be made available.  

 <><><>

रवि – जी हां अब नजर डालते है राजधानी दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता के समाचारों पर।

प्रधानमंत्री नरेन्‍न्‍द्र मोदी के एक तारीख, एक घंटा, एक साथ के आह्वान पर कल दिल्ली नगर निगम ने सुबह दस बजे से ग्यारह बजे तक श्रमदान यानि (विशेष सफाई अभियान) आयोजित किया। इस दौरान सांसद, विधायक, क्षेत्रीय पार्षद, आरडब्ल्यूए, बाजार और व्यापार संघ, स्कूल और कॉलेज के छात्र के साथ-साथ कई अन्य लोगों ने भी श्रमदान में भाग लिया। दिल्ली में 500 से अधिक स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत लोगों ने श्रमदान किया। दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शाहदरा दक्षिण क्षेत्र में श्रमदान में भाग लिया। इस महाअभियान के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम के सभी 12 जोनों और सभी स्कूलों, अस्पतालों और अन्य प्रतिष्ठानों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गई हैं। निगम के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और सफाई कर्मचारियों ने भी स्कूलों को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए स्कूल परिसर के अंदर श्रमदान में भाग लिया।

<><><>

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने कल मुंबई के जुहू बीच पर स्‍वच्‍छता अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि केंद्रीय सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने कहा कि स्‍वच्‍छता के महत्‍व पर महात्‍मा गांधी की शिक्षाओं के अनुरूप इस अभियान का उद्देश्‍य स्‍वस्‍थ और स्‍वच्‍छ वातावरण बनाए रखने के प्रति नागरिको की कर्तव्‍य भावना को प्रेरित करता है। उन्‍होनें गांधी जी का हवाला देते हुए कहा कि स्‍वच्‍छता राजनीतिक स्‍वतंत्रता से अधिक महत्‍वपूर्ण है। उधर, भारत सरकार के संचार मंत्रालय के संचार लेखा नियंत्रक (सीसीए), महाराष्ट्र और गोवा कार्यालय ने भी कल जुहू बीच पर पदयात्रा और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था और इसमें नियंत्रक कार्यालय के सभी अधिकारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। इसी तरह का एक स्‍वच्‍छता कार्यक्रम ओएनजीसी मुंबई ने भी बांद्रा रिक्लेमेशन गार्डन में आयोजित किया।

<><><>

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस को कल पश्चिम बंगाल के छह विश्वविद्यालयों में अस्थायी उप-प्राचार्य नियुक्त किया गया। ये विश्वविद्यालय हैं मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कूचबिहार पंचानन वर्मा विश्वविद्यालय, अलीपुरद्वार विश्वविद्यालय, बिस्वो बांग्ला विश्वविद्यालय और उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय। इस संबंध में राजभवन की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गयी है। नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति की है।

<><><>

आकाशवाणी एफ एम गोल्ड पर श्रोता सुन रहे है कार्यक्रम आज सवेरे रवि और रेणु के साथ और कार्यक्रम आज सवेरे में अब बात मौसम की।

मौसम – दिल्ली / मुंबई / कोलकाता

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मुम्बई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंग और हल्‍की वर्षा की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 34 अधिकतम डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।

कोलकाता में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्‍की वर्षा या गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 और 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Chennai is expected to have rain or thundershowers would occur towards evening or night. The minimum temperature would be 26 degrees Celsius and the maximum will be around 36 degrees.

Bengaluru is expected to have a generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature would be 21 degrees celsius and the maximum will be around 29 degrees.

Hyderabad is also expected to have a generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The temperature will hover between a minimum of 23 degrees and a maximum of 30 degrees Celsius.

<><><>

और आइये अब सुनते है रोचक घटनाओं का कार्यक्रम दुनिया रंग बिंरगी। आलेख और स्वर मनोज का है!

[(null) – 02-10-2023 FINAL DUNIYA RANG BIRANGI BY MANOJ – ]

दुनिया रंग बिरंगी सुनने वाले सभी दोस्तो का इस कार्यक्रम में स्वागत है | आजएक बार फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं, रोचक और सतरंगी जानकारियाँ |

दोस्तो आज गांधी जयंती है। उनकी अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी । गांधी जयंती के दिन को पूरे विश्व में अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस केरूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी कहते हैं – अहिंसा मेरी पुस्तक का पहला लेख हैं और पुस्तक का आखिरी लेख भी यही है।

स्रोत –गांधी विकिपिडिया

गीत-बंदे में था दम –फिल्म – लगे रहो मुन्ना भाई

दोस्तों ब्रिटेन में सत्तर साल की महिला की लॉटरी लगी है। इसमें उन्हें अगले तीस साल तक हर महीने 10 लाख ३४ हज़ार रुपये मिलेंगे, लॉटरी मिलने के बाद डोरिस स्टैनब्रिज ने कहा कि अब वे अपने पति के साथ खुद को रिटायर करने की सोच रहीं हैं।

स्रोत – दैनिक भास्कर

गीत – आगे आगे वो चले -फिल्म – हिरासत  

दोस्तो ओडिशा के केंद्रपाड़ा के भीतर कनिका राष्ट्रीय उद्यान में इस  वर्ष मानसून पक्षी गणना के दौरान गणना टीमों द्वारा अनुमानित १,२३,८६७ मानसून पक्षी और २६,११८ घोसले देखे गए। उद्यान के सूत्रों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 1654 अधिक घोसलों की सूचना मिली है। मानसून पक्षी गणना 3 सितम्बर से 8 सितम्बर तक उद्यान के अंदर और बाहर चार स्थानों पर की गई थी।

स्रोत-देशबंधु

गीत-पंछी बोले हैं क्या – फिल्म बाहुबली

दोस्तो सोनबरसा के किसानों को सूखे की मार नही झेलनी पडेगी। सोनबरसा के पुरंदाहा रजवारा के किसानों ने श्रमदान व चंदा से अधवारा समूह की झीम नदी पर 375 फीट लंबा व 16 फीट चौडा अस्‍थायी बांध बनाया है। इससे उनके खेतों की सिंचाई हो सकेगी। क्षेत्र के 8 गांवों के 600 से अधिक किसानों की 300 हेक्‍टेयर से अधिक धान की फसल की सिचाई हो सकेगी। इस बार खरीफ के मौसम में बारिश की कमी के कारण धान के खेतों मे दरार पडने लगी थी। इसे देखते हुए किसानों ने नहर से सिंचाई का संकल्‍प लिया।

स्‍त्रोत – दैनिक भास्‍कर

गीत – मेरे देश में पवन – फिल्‍म – जिगरी दोस्‍त

इस कार्यक्रम को लेकर कोई सुझाव या रोचक खबर हमसे साझा करने के लिए आप हमें ईमेल कर सकते हैं, हमारा ईमेल एड्रेस है :- duniyarangbirangi10@gmail॰com | कार्यक्रम दुनियारंग बिरंगीआज यहीं सम्पन्न करने की अनुमति दीजिये | नमस्कार |  

<><><>

और आइये अब पलटते हैं इतिहास के पन्नों को और जानते हैं कि इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ।

2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1929 : Mahatma Gandhi made the Navjivan publication a charitable trust.

1934 : Indian Naval Force was established.

1961 – मुंबई में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन।

1971 – तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया।

1972 : Broadcasting of Mumbai Doordarshan started.

1985 – दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।

<><><>

और अब समय है कुछ प्रमुख व्यक्तियों की पुण्यतिथियों और जयंतियों के बारे में जानकारी देने का।

पुण्यतिथियां

पुण्यतिथियों में आज पहला नाम है भारत के विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का जिनका (जन्म तो हुआ था 29 अप्रैल 1848 को लेकिन निधन 2 अक्टूबर 1906) को। उन्होंने भारतीय साहित्य और संस्कृति के पात्रों का चित्रण किया। उनके चित्रों की सबसे बड़ी विशेषता हिन्दू महाकाव्यों और धर्म ग्रंथों पर बनाए गए चित्र हैं।

The following is a list of the prominent works of Ravi Varma. On the anniversary of what would be his 150th birthday, Google Arts and Culture released over 300 of his works online for everyone to view.

Mohini playing with a ball

Yashoda and Krishna

Village Belle

Lady Lost in Thought.

<><><>

अब अपने श्रोताओं को जानकारी देते हैं भारत रत्न के. कामराज अथवा कुमारस्वामी कामराज के बारे में जो दक्षिण भारत के बहुत बड़े राजनेता तो थे ही साथ ही बाद में वे 'नाडर जाति' से उठकर तत्कालीन मद्रास और बाद में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और 'कांग्रेस पार्टी' के अध्यक्ष भी बने। आपका (Kumarasami Kamaraj, जन्म हुआ था  15 जुलाई, 1903; को और निधन – 2 अक्टूबर, 1975) को!  

<><><>

Gordon Matthew Thomas Sumner CBE (born 2 October 1951), known as Sting, is an English musician and actor. He was the frontman, songwriter and bassist for new wave band the Police from 1977 until their breakup in 1986. He launched a solo career in 1985 and has included elements of rock, jazz, reggae, classical, new-age, and worldbeat in his music.

<><><>

जयंतियों में अगला नाम है बांग्ला एवं हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित तपन सिन्हा का जिनका इस दुनिया में अवतरण (Tapan Sinha, आज ही के दिन यानि 2 अक्तूबर, 1924 को हुआ था – मृत्यु: 15 जनवरी, 2009)। इन्हें 2006 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी मिला था। तपन सिन्हा की फ़िल्में भारत के अलावा बर्लिन, वेनिस, लंदन, मास्को जैसे अंतरराष्ट्रीय ‍फ़िल्म समारोहों में भी सराही गईं।भारत का पहला लाईफ़ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार तपन सिन्हा को ही दिया गया था। अंकुश, उपहार, काबुलीवाला, जिन्दगी-जिन्दगी, सफेद हाथी आदि!

song

<><><>

आज ही जन्म दिन है हिंदी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित आशा पारेख का जिनका (जन्म – (Asha Parekh, जन्म हुआ था – 2 अक्टूबर, 1942, महुआ, गुजरात में) वह 1959 से 1973 तक हिन्दी फ़िल्मों की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। (1952) की फ़िल्म 'आसमान'  में एक बाल कलाकार की भूमिका से अपने फ़िल्मी कैरियर को शुरू करने वाली और 60 के दशक में अपनी अभिनय प्रतिभा से सभी को अचम्भित कर देने वाली अभिनेत्री आशा पारेख ने शम्मी कपूर, शशि कपूर, धर्मेन्द्र, देवानंद, अशोक कुमार, सुनील दत्त और राजेश खन्ना जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ काम किया।

SONG

अपने लम्बे फ़िल्मी कैरियर में आशा पारेख ने विभिन्न भूमिकाएँ निभाईं। संजीदा अभिनेत्री के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली आशा पारेख को शास्त्रीय नृत्य में भी दक्षता प्राप्त हैं। उनकी अभिनीत कुछ यादगार फिल्में है -'लव इन टोक्यो', 'फिर वही दिल लाया हूँ', 'कन्यादान', 'आन मिलो सजना', 'तीसरी मंजिल', 'कटी पतंग', 'मेरा गाँव मेरा देश', 'आया सावन झूम के', उपकार' ,'मैं तुलसी तेरे आँगन की', 'मौसम', 'बिन फेरे हम तेरे' आदि।

SONG  

<><><>

चलते चलते आज का विचार कि – अमीर इतने बनो कि आप कितनी भी कीमती चीज़ को जब चाहे खरीद सको और कीमती इतने बनो कि कोई भी अमीर व्यक्ति आपको खरीद ना सके!    

इसी विचार के साथ इजाज़त दीजिये रवि कपूर और रेणु कटारिया को सवेरे कार्यक्रम यहीं सम्पन करने की!

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a great day. Namaskar.

नमस्‍कार

<><><>