उठ जाग मुसाफिर भोर भई,
अब रैन कहाँ जो सोवत है ।
उठ नींद से अखियाँ खोल जरा,
और अपने प्रभु में ध्यान लगा ।
यह प्रीत करन की रीत नहीं,
प्रभु जागत है तू सोवत है ॥
उठ जाग मुसाफिर भोर भई,
अब रैन कहाँ जो सोवत है ।
श्रोताओं इन पंक्तियों में ईश्वर के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना है …… अपनी चेतना का बोध है। भजन की इन खूबसूरत पंक्तियों के साथ आप सबका हार्दिक अभिनंदन। श्रोताओं आप जुड़ गए हैं मेरे यानि प्राची प्रिया के साथ न्यूज मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे में जहां देश और दुनिया के समाचार के साथ हम इतिहास के पन्नों को पलटेंगे और याद करेंगे कुछ मशहूर हस्तियों को। मगर आगे बढने से पहले स्वागत है मेरी को-होस्ट सुभद्रा रामचन्द्रन का। नमस्कार, सुभद्रा।
HELLO PRACHI and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme, Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 07th of July. So, let’s begin with the headlines first.
<><><>
President Droupadi Murmu will witness the world-famous Rath Yatra of Lord Jaganath, Lord Balabhadra, Devi Subhadra and Lord Sudarshan at the sacred coastal town of Puri in Odisha today. The President arrived at Bhubaneswar yesterday on a four-day visit to the state. She was welcomed by Odisha Governor Raghubar Das, Chief Minister Mohan Charan Majhi and other dignitaries at the Biju Patnaik International Airport.
President Murmu graced the 96th Death Anniversary of Utkalmani Pandit Gopabandhu Das at Bhubaneswar yesterday evening. She is scheduled to visit the historic Udayagiri and Khandagiri caves at Bhubaneswar and interact with students from Bibhuti Kanungo College of Art and Crafts and Utkal University of Culture tomorrow. She will also inaugurate the Divine Retreat Centre of Brahma Kumaris in Haridamada village near Bhubaneswar and launch the ‘Lifestyle for Sustainability’ campaign on the same day. The President will attend the 13th Graduation ceremony of the National Institute of Science Education and Research (NISER) in Bhubaneswar on Tuesday before returning to Delhi.
<><><>
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर चीनी, नमक और संबंधी जानकारी स्पष्ट अक्षरों में लिखने की मंज़ूरी दे दी है। यह निर्णय खाद्य प्राधिकरण की 44वीं बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व चंद्र ने की।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पोषक तत्वों की सही जानकारी देना है ताकि वे अपने स्वास्थ्य के हित में निर्णय ले सकें। मंत्रालय ने यह भी कहा कि अधिसूचना के मसौदे को सार्वजनिक किया जाएगा ताकि उस पर सुझाव और आपत्तियां प्राप्त हो स सकें।
<><><>
Telangana and Andhra Pradesh states have decided to set up committees at three stages as a way forward to resolve all pending issues between the two states. Telangana Chief Minister, A Revanth Reddy and Andhra Pradesh Chief Minister, N. Chandrababu Naidu discussed all pending issues in Hyderabad last evening. Briefing the media later, Telangana Deputy Chief Minister Mallu Bhatti Vikramarka said the meeting discussed all pending issues pertaining to Andhra Pradesh reorganisation and Telangana formation in a cordial atmosphere. He informed that the meeting has decided to form a committee of officials led by Chief Secretaries of the two states and three more senior officials from both sides to look into all pending issues, including division of assets of various institutions listed under the Schedule 9 and schedule 10 of the Andhra Pradesh Reorganisation Act 2014.
<><><>
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा तेज़ वर्षा के अलर्ट के कारण आज स्थगित रहेगी। गढवाल के संभागीय आयुक्त विनय शंकर पांडे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने वर्षा और भूस्खलन के कारण यात्रियों से ऋषिकेश से आगे यात्रा न करने और मौसम साफ होने पर ही आगे बढने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में आज और कल मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
<><><>
At least four terrorists were killed in twin encounters in Kulgam district of Jammu and Kashmir, yesterday. The encounters took place in Frisal Chinnigam and Modergam areas of the south Kashmir district. Officials said that, one terrorist commander is among the four terrorists killed.
The first encounter unfolded in Modergam village during a cordon and search operation, prompted by intelligence inputs on militant presence. Later in the afternoon, another intense exchange of fire erupted in Frisal Chinnigam, resulting in the neutralization of four militants.
Firing exchanges were reported to continue as of the latest updates. <>
<><><>
कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने स्पेन ग्रैंड प्रिक्स में, महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल में, उन्होंने रूस की मारिया को 10-5 से हराया।
स्पेन की इस प्रतियोगिता के बाद, विनेश को पेरिस खेलों की तैयारी के प्रयोजन से 20 दिन के प्रशिक्षण के लिए फ्रांस जाना है।
<><><>
In Men’s Cricket, India will take on Zimbabwe in the second of the five match T20 series in Harare, Zimbabwe, this evening. The match will start at 4.30 PM, IST. The hosts currently hold a 1-Nil lead in the series following their remarkable victory against the reigning T20 World Champions.
In the series opener yesterday, Zimbabwe, led by Sikandar Raza, secured a historic win by beating the Men in Blue by 13 runs.
<><><>
CHENNAI METRO
The Jeppiaar Fishing Harbour at Muttom in Kanyakumari will soon become a research port that may also dock India’s research vessels involved in deep-sea exploration in the Indian Ocean. Scientists from the Ministry of Earth Sciences said that the private harbour in Muttom is strategically located where the Bay of Bengal, Arabian Sea, and the Indian Ocean meet, providing their research vessels easy access to these bodies of water and beyond. The Secretary of the Ministry of Earth Sciences, M. Ravichandran, said that any location in the southern tip of India will give access to all three oceans. Currently, the research vessels are docked in ports of cities like Chennai, Tuticorin, Vizag, or Goa where they must wait for a berth to be allotted.
<><><>
The Madras High Court has questioned the Tamil Nadu government’s decision to award Rs. 10 lakh as ex gratia to families of individuals who died after consuming illicit liquor in Kallakurichi. The First Bench, comprising Acting Chief Justice R. Mahadevan and Justice Mohammed Shaffiq, observed that the deceased had consumed illicit liquor, which is inherently illegal, and therefore compensation cannot be justified for engaging in illegal activity.
<><><>
BENGALURU METRO
Karnataka Chief Minister Siddaramaiah instructed senior police officers to personally visit and inspect every police station within their jurisdictions. He made these remarks yesterday in Bengaluru during the inauguration of the Senior Police Officers Conference. The Chief Minister emphasized that the presence of SP and IG level officers at police stations would lead to improved implementation of law and order. He highlighted that such visits would keep subordinates vigilant, ensuring effective functioning of the beat system, traffic management, and highway patrolling.
Siddaramaiah also warned that action would be taken against SP and IG level officers if clubs disobeyed guidelines by engaging in activities like betting, gambling, and drugs, which they were supposed to prevent. He underscored the importance of utilizing Artificial Intelligence and other advanced technologies to enhance law enforcement capabilities.
<><><>
HYDERABAD METRO
In Telangana, the 5,000-acre Manjeera wildlife sanctuary in Sangareddy may soon become the state’s first Ramsar site. The sanctuary, located about 60 km from Hyderabad, is home to more than a lakh birds and 500 crocodiles. The State forest department, along with the Environment Protection Training and Research Institute (EPTRI), is conducting a comprehensive study on the area’s flora and fauna. This report will be attached to the nomination form, and if the sanctuary meets all required conditions, it will be added to the list of 82 Ramsar sites in India by 2025. Ramsar, under the auspices of UNESCO, identifies wetlands of international importance, particularly those providing habitat for waterfowl. The recognition is expected to boost tourist footfall to the sanctuary.
<><><>
दिल्ली
दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रिश्वत मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच की मंजूरी दे दी है। उपराज्यपाल कार्यालय के अनुसार श्री सक्सेना ने इस मामले को गृह मंत्रालय भेजने के सतर्कता निदेशालय के प्रस्ताव से सहमत जताई है।
सत्येन्द्र जैन पर दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने के 571 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के सिलसिले में सात करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।
<><><>
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि केजरीवाल सरकार द्वारा ग्यारह लाख लंबित पडे राशनकार्ड जारी करने की जगह प्रवासी लोगों के राशनकार्ड निरस्त करना, गरीब विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली वालों को राशन देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। श्री यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून 2013 लागू करने पर संवेदनशील नही है और पिछले दस वर्षों में दिल्ली में एक भी राशनकार्ड नही बना है। उन्होंने मांग की कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में लगभग ग्यारह लाख लंबित पड़े राशनकार्ड आवेदन पर संज्ञान लेकर तुरंत राशन कार्ड जारी करें।
<><><>
उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा से सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने आज अपने क्षेत्र के चार गांव में पी. एन. जी. गैस पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारम्भ किया। मुंडका विधानसभा के तीन गांव घेवरा से शुभारम्भ कर, सावदा, गढ़ी रंडाला और बवाना विधानसभा के पंजाब खोड़ गांव में भी पी. एन. जी. गैस पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारम्भ किया गया। श्री चंदोलिया ने बताया कि 12 से 14 करोड़ रुपये की लागत आने वाली इस पूरी योजना का खर्च केंद्र सरकार की पेट्रोलियम मंत्रालय की आईजीएल द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किये जा रहे सभी विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में किये जा रहे है।
<><><>
उत्तर रेलवे राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन चला रहा है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों और सामान्य लोगों के लिए यह विशेष गाडी 04064 गाजियाबाद-मिर्जापुर परीक्षा विशेष अनारक्षित गाडी आज गाजियाबाद से शाम छह बजे रवाना हो चुकी है। इसका अलीगढ, तुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर और प्रयागराज जंक्शन पर दो-दो मिनट का ठहराव है। श्री कुमार ने बताया कि 04066 और 04048 गाजियाबाद-मिर्जापुर परीक्षा स्पेशल अनारक्षित ट्रेन कल 07 जुलाई को शाम साढे चार बजे और रात साढे आठ बजे गाजियाबाद स्टेशन से रवाना होगी।
<><><>
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज अपने बयान से न केवल न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाई है बल्कि सामान्य कानून का पालन करने वाले नागरिकों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है। आज एक प्रेस वार्ता में श्री सचदेवा ने कहा कि यह चौंकाने वाला है कि श्रीमती केजरीवाल ने अपने वीडियो में न्यायपालिका को संदेह के घेरे में खड़ा कर रही हैं।
<><><>
दिल्ली भाजपा ने कल जनसंघ के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव के अवसर पर डा. मुखर्जी स्मृति पार्क, दिल्ली गेट में श्रद्धांजलि दी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश प्रमुख वक्ता थे।
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने डा. मुखर्जी के जीवन परिचय पर आधारित मुख्य सम्बोधन रखा और कहा कि उनका जीवन राष्ट्र एवं समाज को समर्पित एक आदर्श जीवन था। शिव प्रकाश ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए स्वतंत्रता के बाद पहला बलिदानी पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे। उनका योगदान सिर्फ कश्मीर के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षा क्षेत्र में भी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके सपने को साकार करते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाया।
कार्यक्रम में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, बाँसुरी स्वराज, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, विधायक विजेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, अनिल बाजपेयी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह सहित अनेक प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी सम्मलित हुए।
<><><>
मुम्बई
महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल ने आगामी राज्य विधान परिषद चुनावों में एनसीपी की पूरी ताकत का हवाला देते हुए विश्वास जताया कि दोनों एनसीपी उम्मीदवार जीतेंगे। उन्होंने शनिवार को नंदुरबार में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। पाटिल ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘लड़की बहन’ योजना एक सतत पहल है और 31 अगस्त के बाद जमा किए गए आवेदनों पर तब भी अनुदान के लिए विचार किया जाएगा, जब आवश्यक दस्तावेज समय सीमा तक पूरे नहीं किए जाते।
<><><>
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मुंबई के जोगेश्वरी में कथित प्लॉट घोटाले के संबंध में शिवसेना सांसद रवींद्र वायकर के खिलाफ जांच में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। वायकर, उनकी पत्नी और उनके चार सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, आर्थिक अपराध शाखा ने कहा कि मुंबई नगर निगम द्वारा दर्ज की गई शिकायत अपर्याप्त जानकारी और गलत सूचना पर आधारित थी।
<><><>
कल मुंबई में गहन सफाई अभियान के परिणामस्वरूप केवल एक दिन में 90 मीट्रिक टन कचरा, 23 मीट्रिक टन भारी कचरा और 55 मीट्रिक टन अतिरिक्त कचरा एकत्र किया गया। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत दो सौ अड़सठ किलोमीटर सड़कों की सफाई की गई। यह व्यापक सफाई अभियान पिछले 33 सप्ताह से मुंबई महानगर में चल रहा है, जिसमें प्रत्येक प्रशासनिक प्रभाग में हर शनिवार को नियमित सफाई अभियान चलाया जाता है। यह अभियान शहर के सभी दो सौ सत्ताईस वार्डों को कवर करता है।
<><><>
महाराष्ट्र में आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों के लिए ‘डायल 108’ एम्बुलेंस सेवा एक महत्वपूर्ण संसाधन बन गई है। संचालन के एक दशक का जश्न मनाते हुए, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ‘डायल 108’ सेवा ने जनवरी 2014 में अपनी शुरुआत के बाद से पूरे राज्य में 1 करोड़ 3 हज़ार चार सौ छियालिस रोगियों को मुफ़्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान की है। वर्तमान में, यह सेवा पल्स ऑक्सीमीटर और मेडिकल ऑक्सीजन सिस्टम से लैस नौ सौ सैंतीस एम्बुलेंस संचालित करती है। यह सेवा देश में अनूठी है, जो डॉक्टर्स और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं देने के साथ 24 घंटे कवरेज प्रदान करती है।
<><><>
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में प्रशासन ने एक सर्वेक्षण किया और 19 गांवों की पहचान की, जिनमें मानसून के दौरान भूस्खलन की संभावना रहती है। कल एक अधिकारी ने बताया कि भूगर्भीय विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, महाड में नौ गांव, पोलादपुर में छह और म्हसाला, कर्जत, श्रीवर्धन और खालापुर तालुका में एक-एक गांवों में भूस्खलन की पर्याप्त संभावना रहती है। 2021 में महाड के तलिये गांव में भूस्खलन में चौरासी लोगों की मौत हुई, जबकि 2023 में खालापुर तालुका के इरसलवाड़ी में भूस्खलन में चौरासी लोगों की जान चली गई।
<><><>
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंब्रा क्रीक के पास फंसे पांच नाबालिग लड़कों को खोजी टीमों ने बचा लिया है। मुंब्रा के ये लड़के शुक्रवार देर रात पास की पर्वत श्रृंखलाओं में ट्रेकिंग करते समय खो गए थे। वे बिना किसी अनुरक्षक के ट्रेक पर गए थे। 9 से 11 साल की उम्र के इन लड़कों ने अकेले ही 300 फीट ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ने का फैसला किया। हालांकि, बादल छाए रहने और भारी बारिश के कारण वे रास्ता भटक गए। उनके परिवारों ने पुलिस और बचाव अधिकारियों से संपर्क किया, जिन्होंने शुक्रवार देर रात तलाशी अभियान शुरू किया। सात घंटे की खोज के बाद, शनिवार की सुबह वह वापस अपने माता-पिता से मिले ।
<><><>
कोलकाता
पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के गोविंदपुरी से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था। उन्हें महिला तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों नादिया जिले के कल्याणी के रहने वाले थे। सीआईडी को नई दिल्ली की एक अदालत ने ट्रांजिट रिमांड दी थी और उन्हें कोलकाता ले जाया जा रहा है। आरपीएफ ने 9 मई को धनबाद स्टेशन से एक बांग्लादेशी महिला को बचाया था। महिला नई दिल्ली जा रही थी। इस घटना ने महिला तस्करी के चक्रव्यूह का भंडाफोड़ कर दिया।
<><><>
दिल्ली में बादल यूं ही छाये रहेंगे और बारिश की भी पूर्ण संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मुंबई में भी लगभग दिल्ली जैसा ही मौसम रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वहीं, कोलकाता में भी बादल छाये रहेंगे साथ ही बारिश भी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है।
<><><>
Chennai is expected to have Rain or thundershowers would occur towards evening or night. The minimum temperature was 26 degrees Celsius and maximum will be around 34 degrees.
Bengaluru is expected to have Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The minimum temperature was 21 degrees Celsius and maximum will be around 29 degrees.
Hyderabad is expected to have Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The temperature will hover between a minimum of 24 degrees and a maximum of 33 degrees Celsius.
<><><>
1124 – Tyre, an ancient Phoenician city in Lebanon, surrendered to the Crusaders and became one of the most important cities in the Kingdom of Jerusalem.
1550 World Chocolate Day is celebrated annually on July 7th. This date marks the introduction of chocolate to Europe, ….so get together with friends family and do some chocolate appreciation …
16वीं सदी में यूरोप में चॉकलेट की शुरुआत हुई और इसलिए आज के दिन यानि 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। चॉकलेट पहली बार 1550 में यूरोप में लाई
गई थी, जो इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर करती है। दुनिया भर के चॉकलेट
प्रेमी इस दिन को अपने पसंदीदा चॉकलेट व्यंजनों का आनंद लेकर मनाते हैं।
1763 – Britishers declared Mir Jafer as Nawab of Bengal.
1896 Birth of the Indian cinema… yes friends on this historic day the
Watson Hotel in Bombay the Lumiere Brothers showcased six films at the Watson Hotel in Bombay (now Mumbai).
1799 – Ranjit Singh captured Lahore in Punjab from Sikh rulers.
1928 – Sliced bread sold for the first time by the Chillicothe Baking
Company, Missouri, using a machine invented by Otto Frederick
Rohwedder.
1948 – स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।
1998 – पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
1937- the Second Sino-Japanese War erupted into full-scale conflict as
Imperial Japanese forces attacked the Marco Polo Bridge in Beijing.
1943 – Rasbehari Bose handed over the command of ‘Azad Hind Fauz’ to Netaji Subhashchandra Bose at Singapore.
1948 – Damodar Valley Corporation was established on this day.
1990- This day Three Tenors concert featuring the legends Plácido
Domingo, José Carreras and Luciano Pavarotti at Baths of Caracalla in
Rome , went on to become the best-selling classical music album of all time.
2000 – सागर अहलावत – राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाज़ हैं।
<><><>
विक्रम बत्रा ने जब इस चोटी से रेडियो के जरिए कहा ‘यह दिल मांगे मोर’ तो सेना ही नहीं बल्कि पूरे भारत में उनका नाम छा गया। इसी दौरान विक्रम के कोड नाम शेरशाह के साथ ही उन्हें ‘कारगिल का शेर’ कहा गया। अगले दिन चोटी 5140 में भारतीय झंडे के साथ विक्रम बत्रा और उनकी टीम का फोटो मीडिया में आया तो हर कोई उनका दीवाना हो उठा।
अदम्य साहस और पराक्रम के लिए कैप्टन विक्रम बत्रा को 15 अगस्त, 1999 को परमवीर चक्र से नवाजा गया। विक्रम बत्रा को पूरे देश की तरफ से हमारा सलाम। जय हिन्द।
<><><>
Austrian composer gustav Mahler was born this day in 1860 . Mahler is hailed as one of the most prominent and influential symphonic composers of the past who introduced many distinctive styles which in course of time laid a profound influence upon the Viennese composers of the following generations… here is an excerpt from the finale of Mahler s symphony no 2 in C minor played by the London symphony orchestra conducted by leonard bernstein.
<><><>
उनकी पहली हिट फ़िल्म “जुगनू” थी। 1947 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने बॉलीवुड में दिलीप कुमार को हिट फ़िल्मों के स्टार की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। 1949 में फ़िल्म “अंदाज़” में दिलीप कुमार ने पहली बार राजकपूर के साथ काम किया। मुग़ले-ए-आज़म (1960) में उन्होंने मुग़ल राजकुमार जहाँगीर की भूमिका निभाई।सुनिए उनकी इस फिल्म से उनका एक डायलॉग।
<><><>
Tributes to jazz fusion keyboard maestro composer Joe Zawinul full name Josef Erich Zawinul whose birth anniversary it is today .. joe was one of a handful of people who changed the way music sounds. As a composer, jazz keyboardist, bandleader and hit-maker, he put his stamp on five decades of music – through his own bands, Weather Report (co-founded with saxophonist Wayne Shorter) and the Zawinul Syndicate, and also the tunes he wrote for Cannonball Adderley and Miles Davis. He had a crucial impact on the sound of what we now call world music, working with Salif Keita and Trilok Gurtu, and many more young musicians… a weather report tune to remember this great musicologist.
<><><>
Cricket fans listen up …One of the most successful Indian captains who holds a number of records for his captaincy. M S Dhoni celebrates his birthday today…Notably, the Indian team became the No.1 Test team in 2009 under his captaincy.
<><><>
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में नंबर एक का ताज हासिल कर चुकी है। पहले उन्होंने टी-ट्वेंटी विश्वकप 2007 में भारत को जीत हासिल करवाई फिर टेस्ट और एकदिवसीय में भी भारत को नंबर एक तक पहुंचाया। इसके बाद 2011 में 28 साल बाद भारत को एकदिवसीय विश्व कप का खिताब दिलवाया। सूझबूझ भरी कप्तानी, मैदान पर शांत रवैया और किसी भी तरह की जोखिम लेने के लिए हमेशा तैयार रहने वाले कप्तान धोनी युवाओं में एक आदर्श के रुप में देखे जाते हैं।
महेन्द्र सिंह धोनी—-मैं पल दो पल का शायर हूं।
<><><>
Birthday of Popular sufi and classical music expert Kailash Kher…He born in a small village on 7 July 1973 in Meerut to a Kashmiri Pundit family, and spent most of his childhood in Delhi. He grew up listening to his father rendering Indian folk songs all day and started learning classical music from the age of twelve. He was inspired by legendary Pakistani Sufi singer Nusrat Fateh Ali Khan.
<><><>
कैलाश ने मुंबई में कई सालों तक स्ट्रगल करने के बाद फिल्म अंदाज से उन्हें ब्रेक मिला। इस फिल्ममें कैलाश ने रब्बा इश्क ना होवे में अपनी आवाज दी। जब बात कैलाश खेर की हो तब बात करने की बजाये अगर उन्हें सुन लिया जाए तो संवाद ज्यादा सार्थक हो।
<><><>
और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>