Download
Mobile App

android apple
signal

December 24, 2024 8:27 AM

printer

A day to cherish A day to remember this special day is celebrated
all over the globe…christmas eve to usher in the birth of Lord Jesus christ ..lets enjoy these beautiful moments full of festive gatherings with words of love peace and good will to one an all….on that note we begin another edition of our news magazine programme aaj savere.. my name is subhadra and my co host is NAEEM AKTAR.

 

 

 

<><><> 

 

मैं अच्‍छी हूं सुभद्रा और यकीन मानो आज सुबह से मैं भी यही सोच रही हूं कि लीजिए एक तरफ एक और साल खत्‍म होने के कगार पर है। तो दूसरी तरफ नया साल नई उमंगों,  आशाओं, खुशियों की दस्‍तक हमारे दरवाजे पर देने को तैयार बैठा है। मगर इन सब के बीच सेलीब्रेशंस का एक सिलसिला भी शुरू हो गया है। देखिए न, कल क्रिसमस डे है और चारों तरफ माहौल में क्रिसमस कैरल्‍स सुनाई दे रहे हैं। घरों के आगे क्रिसमस स्‍टार्स और क्रिसमस ट्री सजाये जा चुके हैं। चर्च और कैथेड्रल्‍स की रौनक देखते ही बनती है। क्रिसमस केक खाने का इंतजार सभी को है और अभी क्रिसमस डे से जुड़ी ये खुशियां मद्धम भी नहीं पड़ेंगी कि नये साल की सेलीब्रेशंस सारी दुनिया को अपनी आगोश में समेट लेंगी। इसी सेलीब्रेशन मूड के साथ आगाज करते हैं एफ. एम. सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज, आकाशवाणी गोल्‍ड पर, समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे का। साथ हूं आपके मैं नईम अख़तर और मेरी साथी सुभद्रा रामचन्‍द्रन। Good morning….।

 

<><><> 

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत विरोधी संगठनों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए मित्र देशों के साथ खुफिया समन्वय रणनीति विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। नई दिल्ली में 37वें इंटेलिजेंस ब्यूरो शताब्दी समारोह में एक व्याख्यान में श्री शाह ने कहा कि महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले, साइबर हमले, सूचना युद्ध और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने जैसी चुनौतियों का समाधान ढूंढने की जरूरत है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की प्रशंसा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि इसकी कार्य पद्धति, सतर्कता, सजगता और त्याग व समर्पण की परंपरा के कारण ही आज देश सुरक्षित है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले पांच वर्षों में निर्णायक लड़ाई लड़कर देश के लिए विभिन्न खतरों से निपटने में सफल रही है। उन्‍होंने बताया कि किसी भी सुरक्षा एजेंसी की सफलता उसके कार्यबल और अपने कर्मियों को प्रशिक्षित करने की क्षमता पर निर्भर करती है। श्री शाह ने गलत सूचनाओं से निपटने के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता – एआई और मशीन लर्निंग का उपयोग बढ़ाना चाहिए। श्री शाह ने कहा कि 2047 तक पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सभी संभावित खतरों की कल्पना करनी चाहिए और देश की सुरक्षा के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के लिए ब्लॉकचेन विश्लेषण उपकरणों का उपयोग करने का समय आ गया है। गृह मंत्री ने फर्जी कॉल और फर्जी ई-मेल के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करने की आवश्यकता का भी उल्‍लेख किया और कहा कि देश के दुश्मन इन तरीकों से जनता के बीच भय और आतंक का माहौल बनाने में सफल हो रहे हैं।

 

<><><> 

 

National Consumer Day is being celebrated today. It is observed on 24th December every year to highlight the importance of the consumer movement and spread awareness about the rights and responsibilities of every consumer. Union Consumer Affairs Minister Pralhad Joshi will chair National Consumer Day celebrations in New Delhi today. Mr. Joshi is scheduled to launch various initiatives for the protection of consumer rights.

The Ministry of Consumer Affairs in a statement has said, the key initiatives include the launch of the e-Mapp’ portal, the AI-enabled National Consumer Helpline 2.0, the Jago Grahak Jago app, the Jagriti app, and the Jagriti Dashboard. The Jago Grahak Jago App aims to provide essential e-commerce information about all Universal Resource Links (URLs) during a consumer’s online activities, alerting them if any URL may be unsafe and requires caution. The Jagriti App will allow users to report URLs where they suspect the presence of one or more dark patterns declared illegal. This year, the theme for National Consumer Day is Virtual Hearings and Digital Access to Consumer Justice.

It was on this day, the Consumer Protection Act, 1986 was enacted. The Act aims to provide consumers with effective safeguards against different types of exploitation, such as defective goods, deficiency in services and unfair trade practices.

 

<><><> 

 

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने खालिस्‍तानी आतंकवादी लखबीर सिंह और गैंगस्‍टर बचित्तर सिंह के एक प्रमुख सहयोगी जतिंदर सिंह को पंजाब में आतंकवाद से जुडे षडयंत्र मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार गिरफ्तार आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्‍बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्‍य है। विदेश में रहने वाले लखबीर ने इस आतंकी गुट की स्‍थापना की थी। एजेंसी ने कहा है कि गिरफ्तार आतंकी पंजाब में लखबीर और बचित्तर सिंह के लिए काम करने वालों को हथियार उपलब्‍ध करा रहा था। एनआईए के अनुसार जतिंदर सिंह ने मध्‍य प्रदेश से पांच पिस्‍टल खरीद कर उन्‍हें पंजाब में आतंकी गतिविधियों में लिप्‍त लोगों को सौंपा था। एजेंसी का कहना है कि उसने मध्‍य प्रदेश से पंजाब में और अधिक हथियारों की तस्‍करी की योजना बनाई थी लेकिन पिछले कई महीनों के दौरान एजेंसी द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के कारण वह अपनी साजिश में सफल नहीं हो सका।

 

<><><> 

 

Ministry of External Affairs has received a Note Verbale from the Bangladesh High Commission in connection with an extradition request. MEA spokesperson Randhir Jaiswal said, at this time, they have no comment to offer on this matter.
The interim government in Bangladesh had sent a diplomatic note to India to send back former Prime Minister Sheikh Hasina. Since her ouster as the Bangladesh premier in August, Hasina has been living in India in exile.

 

<><><> 

 

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि गणतंत्र दिवस समारोह-2025 के लिए झांकी का विषय ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ रखा गया है। मंत्रालय ने कहा कि 15 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों को गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्तव्‍य पथ पर प्रदर्शन के लिए चुना गया है। उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली और दमन व दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इसके अतिरिक्‍त, केंद्र सरकार के 11 मंत्रालयों और विभागों की झांकियों को भी गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए चुना गया है। चयनित झांकियां भारत की विविध शक्तियों और इसकी निरंतर विकसित होती सांस्कृतिक समावेशिता को प्रदर्शित करेंगी, जो गौरवशाली भविष्य की ओर अग्रसर है और ये विश्व के सामने स्वर्णिम भारत के विरासत और विकास को प्रदर्शित करेंगी।

 

<><><> 

 

Retired Supreme Court judge V. Ramasubramanian has been appointed as the new Chairperson of the National Human Rights Commission (NHRC). President Droupadi Murmu has appointed Justice Ramasubramanian. Priyank Kanoongo and Dr. Justice Bidyut Ranjan Sarangi (Retd.) have also been appointed as Members of the Commission.

 

<><><> 

 

METRO (CHENNAI)

The most exciting 71st Annual Art Festival of the Kalakshetra Foundation commenced yesterday. The Union Minister of Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat inaugurated the event. Paying tribute to legendary artists is also a part of this event. An exhibition is also being organized as part of the festival to showcase the artworks of teachers and students of the Kalakshetra department. The festival will conclude on 2nd of January, next year.

 

<><><> 

 

During the inauguration ceremony, the Union Minister paid tribute to legendary artists, including Zakir Hussain, for their lifelong dedication to the art. He highlighted the ongoing cultural resurgence in India, blends traditional values with modern influences.

 

<><><> 

 

दिल्‍ली

दिल्ली के साहित्य कला परिषद का वार्षिक नाट्य महोत्सव ‘भरतमुनि रंग उत्सव 2024’ कल से शुरू हो गया है। यह महोत्सव मंडी हाउस के लिटिल थिएटर ग्रुप ऑडिटोरियम में 26 दिसंबर तक चलेगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस महोत्सव में भारत के एकल और युगल नाटकों का मंचन होगा।
चार दिवसीय इस महोत्‍सव में रंगमंच की समृद्ध परंपरा को सम्मानित करते हुए, नामी नाटककारों, निर्देशकों और कलाकारों के नाटकों का मंचन किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन कल जाने-माने लेखकों के तीन नाटकों का मंचन किया गया। इनमें सत्यजीत रे द्वारा लिखित और उत्पल झा द्वारा निर्देशित ‘असमंजस बाबू’, मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित और दुर्गा शर्मा द्वारा निर्देशित ‘आखिरी हिला’ और अमूल सागर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुंध’ शामिल हैं। इन नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया। इसी कड़ी में आज प्रख्‍यात लेखक सआदत हसन मंटो की रचना इंतजार पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा। इस महोत्‍सव में दर्शक 26 दिसम्‍बर तक रोजाना शाम पांच बजे से नाटकों का लुत्‍फ उठा सकते हैं। इस महोत्‍सव में आगंतुकों के लिए प्रवेश नि:शुल्‍क रखा गया है।

 

<><><> 

 

दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज, ने नागरिकों को उनके चुनावी प्रश्नों और शिकायतों में सहायता के लिए टोल-फ्री मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क करने को कहा है। उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन का उद्देश्य प्रत्येक मतदाता को सटीक जानकारी और समय पर सहायता देना है।

 

<><><> 

 

METRO (BENGALURU)

The Indian Institute of Horticultural Research (IIHR) near Bengaluru in Hesaraghatta honoured farmers on the occasion of National Farmers’ Day yesterday. Former Prime Minister Choudhary Charan Singh’s birthday was also celebrated alongside. The former Chairman of Agricultural Prices Commission of Karnataka, Dr T N Prakash Kammardi, inaugurated the event.

 

<><><> 

 

As part of Kisan Diwas, a workshop was organised on the improved technologies and varieties or hybrids of IIHR. It was attended by 70 farmers and 80 students from different parts of Karnataka. The Scientists from the Institute addressed the workshop sessions on fruit, vegetable and medicinal plant varieties developed by the Institute. The Chief Guest on this occasion, Dr Prakash Kammardi hoped that a day will come when the farmers will be able to fix the prices of their produce.

 

<><><> 

 

मुंबई

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषि अनुसंधान परिषद – कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पुणे में आयोजित किसान सम्मान दिवस तथा कृषक एवं ग्रामीण विकास लाभार्थी सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्लस के अंतर्गत महाराष्ट्र के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 13 लाख 29 हजार 678 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इसका सर्वेक्षण कार्य शुरू हो चुका है। महाराष्ट्र में ये अतिरिक्त घर आवंटित किए जाएंगे। उनकी सरकार इस प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है कि कोई भी व्यक्ति पक्के घर से वंचित न रहे। महाराष्ट्र में कुल 19 पक्के घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 66 हजार 767 लाख मकान बनाये जायेंगे।

 

<><><> 

 

METRO (HYDERABAD)

As part of an initiative to enhance basic facilities in government schools, Union Minister and State BJP President Kishan Reddy yesterday distributed dual desks and toilet cleaning machines to the Film Nagar Government School in the Khairatabad Assembly constituency which is part of Secunderabad Parliament constituency which the Minister represents.  
Speaking on the occasion, the Minister highlighted the ongoing efforts to address the lack of essential infrastructure in schools. The Minister pointed out that despite significant expenditure, many government schools still face challenges in providing basic amenities, leaving students, particularly girls, in a difficult situation. He urged NGOs, organizations, and government bodies to join hands in improving facilities in these schools.

 

<><><> 

 

In a compassionate gesture of solidarity, Mythri Movies, the production house behind the film Pushpa 2 starring Allu Arjun, has extended financial assistance of 50 lakh rupees to the family of Revathi, who tragically lost her life in the recent stampede at Sandhya Theatre. A representative of Mythri Movies, visited the hospital where Revathi’s son, Sritej, is undergoing treatment for injuries sustained in the incident. He inquired about Sritej’s health condition and expressed his heartfelt concerns. Subsequently, a cheque of 50 lakh rupees was handed over to Revathi’s husband as support for the grieving family.

 

<><><> 

 

कोलकाता

सोमवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता और जलपाईगुड़ी में आयोजित रोजगार मेले में 535 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतुनु ठाकुर ने कोलकाता के न्यूटाउन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप में 25 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। बाद में 246 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

 

<><><> 

 

SPORTS ROUND-UP
Moving on to the world of sports, we have updates from Shooting, Weighlifting, Cricket and Badminton. We have a report…

 

<><><> 

 

दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में मौसम धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में सुबह कोहरा/धुंध तथा बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

 

<><><> 

 

Chennai is expected to have Generally Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 32 degree Celsius and maximum will be around 31 degree.
Bengaluru is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 18 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.
Hyderabad is expected to have Generally Partly cloudy sky becoming generally cloudy towards afternoon or evening or night. The temperature will hover between a minimum of 16 degree and a maximum of 30 degree Celsius.

 

<><><> 

 

⦁ 1524 – यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।
⦁ 1737 – The Battle of Bhopal took place in which the Marathas defeated the combined forces of the Mughal Empire, Rajputs of Jaipur, Nizam of Hyderabad, Nawab of Awadh and Nawab of Bengal.
⦁ 1814 – The Treaty of Ghent was signed in Belgium by representatives of the United States and the United Kingdom to end the War of 1812.
⦁ 1818 – The first performance of the Christmas carol “Silent Night” was conducted in the church of St. Nikolaus in Oberndorf, Austria.
⦁ 1889 – Daniel Stover and William Hance patented the bicycle with a back pedal brake.
⦁ 1894 – कोलकाता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन।
⦁ 1936 – The first radioactive isotope medicine was administered by
⦁ Dr John Lawrence in Berkely California to a Leukemia patient.
⦁ 1986 – The Consumer Rights Act was approved by the President of India on 24th of December in 1986. Since then 24th December is celebrated as National Consumer Day. According to the Consumer Protection Act, every Indian consumer has got six rights – Right to security, Right to Information, Right to choose, Right to have a say, Right to grievance and redressal, and Right to education of consumer rights.
⦁ 2002 – The first line of the Delhi Metro, the Red Line, was inaugurated by Atal Bihari Vajpayee, the then Prime Minister of India on 24th of December in 2002. The first segment of the Red Line from Tis Hazari to Shahdara was opened to the public on the very next day.
⦁ 2007 – मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।
⦁ 2000 – विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

 

<><><> 

 

श्याम बेनेगल (14 दिसम्बर 1934 – 23 दिसम्बर 2024) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध निर्देशक थे। अंकुर, निशांत, मंथन और भूमिका जैसी फिल्मों के लिये चर्चित बेनेगल समानांतर सिनेमा के अग्रणी निर्देशकों में शुमार किये जाते हैं। श्याम को 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्मभूषण सम्मान दिये गये। 2007 में वे अपने योगदान के लिये भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाज़े गये। सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फीचर फिल्म के लिये राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाँच बार जीतने वाले वे एकमात्र फिल्म निर्देशक हैं। श्याम बेनेगल को भारत सरकार द्वारा सन 1991 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

 

<><><> 

 

Tributes to Freedom fighter Gandhian and journalist B S
SITARAMAYYA who played an important role in awakening the spirit of independence in South India. Sitaramayya was one of the main associates Mahatma Gandhi.. After the independence he was the Governor of Madhya Pradesh state from 1952 to 1957. Sitaramayya was also known as a writer. He also wrote the history of ‘The Indian National Congress. He was born on 24 December 1880.

 

<><><> 

 

Remembering the popular leader a film icon a philanthropist MG Ramachandran or popularly called MGR he made his acting debut in a supporting role in the 1936 film Sathi Leelavathi. His first lead role came in the year 1950 then went on to become a hit machine for nearly 25 plus years he received several awards that include national film award , filmfare award and a bharat ratna for his contribution to cinema and politics MG ramachandran passed away this day in the year 1987 at the age of 70… a song to remember him taken from his very popular film aayirathil Oruvan directed by BR Panthulu.

 

<><><> 

 

बाबा आम्टे का पूरा नाम ‘मुरलीधर देवीदास आम्टे’ था। उनका जन्म: 24 दिसंबर 1914 महाराष्ट्र – मृत्यु: 9 फरवरी 2008 महाराष्ट्र) विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्‍हें मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए याद किया जाता है। उन्‍होंने हजारों कुष्‍ठरोगियों को गरिमा के साथ जीने और साथ ही बेघर तथा विस्‍थापित आदिवासियों को आशा की किरण दिखाई दी। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल गए। नेताओं के मुकदमें लड़ने के लिए उन्‍होंने अपने साथी वकीलों को संगठित किया और इन्‍ही प्रयासों के कारण ब्रिटिश सरकार ने उन्‍हे गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बडोदरा में कुष्‍ठ रोगियों को देखकर उनके जीवन की धारा बदल गई। उन्‍होंने अपना वकालती चोगा और सुख-सुविधा वाली जीवन शैली त्‍यागकर कुष्‍ठरोगियों और दलितों के बीच उनके कल्‍याण के लिए काम करना प्रारंभ कर दिया। कुष्ठ रोगियों के लिए बाबा आम्टे ने सर्वप्रथम ग्यारह साप्ताहिक औषधालय स्थापित किए, फिर ‘आनंदवन’ नामक संस्था की स्थापना की। उन्होंने कुष्ठ की चिकित्सा का प्रशिक्षण तो लिया ही, अपने शरीर पर कुष्ठ निरोधी औषधियों का परीक्षण भी किया। बाबा आम्टे के प्रयत्न से दो अस्पताल बने, विश्वविद्यालय स्थापित हुआ, एक अनाथालय खोला गया, नेत्रहीनों के लिए स्कूल बना और तकनीकी शिक्षा की भी व्यवस्था हुई। उन्हें मैगसेसे अवॉर्ड, पद्मश्री, पद्मविभूषण, बिड़ला पुरस्कार, मानवीय हक पुरस्कार, महात्मा गांधी पुरस्कार के साथ-साथ और भी कई पुरस्कारों से नवाजा गया।

 

<><><> 

 

Now a legend turns 100 years !!!! mohammad Rafi with his honey rich voice enthralled masses , sang for almost every leading actor in Hindi cinema from the 1950s to the ’70s. Rafi’s songs stood out because of the versatile quality of his voice,that s his voice modulation, the depth of understanding of the lyrics which he possessed, clear enunciation and an intuitive knowledge of the actor’s mannerisms.

जैसी फ़िल्मों के लिए गाए। संगीतकार नौशाद ने होनहार गायक की क्षमता को पहचाना और फ़िल्म ‘अनमोल घड़ी’ (1946) में रफ़ी से पहली बार एकल गाना ‘तेरा खिलौना टूटा बालक’ और फिर फ़िल्म ‘दिल्लगी’ (1949) में ‘इस दुनिया में आए दिलवालों’ गाना गवाया, जो बहुत सफल सिद्ध हुए। भारत सरकार ने रफ़ी को 1965 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। रफ़ी साहब 23 बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों के लिए नामित हुए, जिनमें 6 बार उन्हें यह पुरस्कार मिला। एक बार ‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार’।

 

<><><> 

 

Rhythm and blues and pop singer Irving lee Dorsey was born this
day in 1926 a former boxer who turned to music toppng music
charts during the 1960s with a series of songs that communicated
the relaxed, ebullient spirit of New Orleans, the city that had a
multicultural vibe with different styles of music ranging from jazz,
blues, Cajun and Creole music, R&B, soul, funk,,, one big smash of Dorsey working in the coal mine song.

 

<><><> 

 

Latin pop sensation of the mid 1980 s singer songwriter Ricky
Martin celebrates his birthday today… his repertoire is loaded with salsa flamenco dance as well as religious music ….martin s real name is Enrique Martin Morales in San Juan, Puerto Rico. Martin went mainstream when he teamed with Desmond Child, a prolific songwriter and producer who used digital technology to create a modern sound that changed the course of Latin music. right now keeping the day in mind we have a very frolicking fun time xmas tune from ricky martin song.

 

<><><> 

 

अनिल कपूर का जन्म- 24 दिसम्बर, 1959, चेंबूर, मुम्बई फ़िल्‍म अभिनेता और निर्माता हैं, जो कि बाॅलीवुड और हॉलीवुड फ़िल्‍मों में अपने अभिनय और डायलॉग बोलने के अंदाज़ से जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कॅरियर में बहुत सी फ़िल्में कीं। वह हर शैली की फ़िल्‍मों में काम कर चुके हैं और उन्‍हें दर्शकों से काफ़ी सराहना भी मिली है। उन्हें कई फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

 

<><><> 

 

Now Indian javelin thrower Neeraj Chopra whose name is etched in
the history books by becoming the first and only track and field
athlete from our land to win an Olympic GOLD MEDAL. Today this
great athelete Celebrates his birthday ,,,After winning the historic
gold for India, Neeraj Chopra has taken part in 20 tournaments for
India so far.

 

<><><> 

 

दीनानाथ भार्गव का जन्म- 1 नवंबर, 1927; मृत्यु- 24 दिसंबर, 2016) भारत के प्रसिद्ध चित्रकार थे।
और अब समय हो गया है आपसे विदा लेने का। अनुमति दीजिए नईम अखतर और सुभद्रा रामचन्‍द्रन को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्‍ड FM सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज़ पर। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><>