Download
Mobile App

android apple
signal

November 22, 2024 8:19 AM

printer

Aaj Savere

सिर्फ उतना ही विनम्र बनो जितना जरूरी हो, वेवजह की विनम्रता दूसरों के अहम को बढ़ावा देती है।

 इसी सुविचार के साथ आकाशवाणी के एफ.एम. गोल्ड पर आज सवेरे कार्यक्रम में एक नई सुबह के साथ हम एक बार फिर हाजिर है लेकर देश-दुनिया के अब तक के समाचार और वो सभी जानकारी जिनका आप से है सरोकार। नमस्‍कार, सुप्रभात। आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूं मुकेश कुमार और मेरे साथ हैं- मेरे सहयोगी नीना अरकल। नीना आपको भी मेरा नमस्कार।

Hello MUKESH and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme, Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 22nd of November. So, let’s begin with the headlines first.

 

<><><> 

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि समावेशी समाज बनाने का सबसे बड़ा साधन लोकतंत्र ही है। गयाना की संसद के विशेष सत्र में उन्‍होंने कहा कि दुनिया लोकतंत्र प्रथम, मानवता प्रथम के सिद्धांत पर अमल करके ही आगे बढ़ सकती है। उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र हमारे दृष्टिकोण और आचरण में है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि किस प्रकार वैश्‍विक संकट के दौरान भारत ने सहयोग का हाथ बढ़ाया था। उन्‍होंने कहा कि भारत की मनोदशा कभी भी विस्‍तारवादी नहीं रही है और भारत वैश्विक विकास और शांति के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि यह समय संघर्ष का नहीं, बल्कि संघर्ष को खत्‍म करने का है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद, ड्रग तस्‍करी और साइबर अपराध सहित कई वैश्‍विक चुनौतियों का की चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि भावी पीढियों के लिए एक बेहतर भविष्‍य बनाने के लिए इन चुनौतियों से निपटना होगा। श्री मोदी ने कहा कि भारत मानवता प्रथम का पक्षधर है और इसलिए वह ग्‍लोबल साउथ के मुद्दों को उठाता रहा है।

 

<><><> 

 

Prime Minister Narendra Modi has paid homage to Mahatma Gandhi at his statue in the historic Promenade Gardens in Georgetown, Guyana. Mr Modi recalled Bapu’s eternal values of peace and non-violence which continue to guide humanity. The statue was installed in commemoration of Gandhiji’s 100th birth anniversary in 1969. The Prime Minister also paid floral tribute at the Arya Samaj monument. This monument was unveiled in 2011 in commemoration of 100 years of the Arya Samaj movement in Guyana. Prime Minister Modi also visited the Indian Arrival monument at Monument Gardens in Georgetown.

 

<><><> 

 

भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को याद करने के लिए देशभर के शैक्षिक संस्थानों में जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। देश भर में यह उत्सव भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत और जनजातीय समुदायों के योगदान के सम्मान में मनाया जा रहा है। सरकार ने जनजातीय समुदायों के विकास और उत्थान के लिए कई योजनाएँ शुरू की हैं।

 

<><><> 

 

President Droupadi Murmu has urged the people to resolve to take the country forward on the path of continuous development by lighting the lamp of resolution. Addressing a large gathering at the Koti Deepotsavam, Lighting One Crore Lights event in Hyderabad during her two-day visit, President Murmu called on the people to take resolutions to follow the path of truth and dharma, and to work for the welfare of the underprivileged. She emphasized that lighting a lamp symbolizes moving from darkness to light and from ignorance to knowledge. The President highlighted that the country is progressing with the goal of holistic and inclusive development and stressed the need for collective efforts to create a developed India.

 

<><><> 

 

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने आतंकियों की घुसपैठ और सुरक्षा बलों तथा नागरिकों पर हाल के हमलों के मद्देनज़र, जम्मू-कश्मीर के पांच ज़िलों में तलाशी ली है। यह तलाशी रियासी, ऊधमपुर, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ ज़िलों में ली गई। तलाशी के दौरान एनआईए को ऐसे कई दस्तावेज़ मिले हैं जिनसे प्रतिबंधित गुटों के आतंकियों के बीच संपर्क का पता चलता है।

 

<><><> 

 

Prasar Bharati Chairman Navneet Kumar Sehgal has said that it is our duty to make clean family entertainment reach all sections of society. Addressing the media after the launch of national broadcaster Prasar Bharati’s OTT platform ‘Waves,’ Mr. Sehgal informed that the platform will feature all the archival material of Doordarshan programs that people have grown up watching. Prasar Bharati CEO Gaurav Dwivedi said that the idea behind launching the OTT platform was to reach the maximum audience. Mr. Dwivedi also mentioned that as a national broadcaster, Prasar Bharati’s OTT will initially offer content in around twelve languages, with plans to include programs in all dialects.      

 

<><><> 

 

 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि रूस ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल से यूक्रेन पर हमला किया है। श्री पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में यह जानकारी दी। यह स्पष्टीकरण यूक्रेन के रूस पर अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से हमले के आरोप के दावों का खंडन करता है।  

श्री पुतिन ने कहा है कि यह हमला रूस को निशाना बनाने के लिए अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस द्वारा यूक्रेन को दी गई लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल के बाद किया गया। उन्होंने आगाह किया है कि रूस उन देशों के सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है जो रूस के खिलाफ इस्तेमाल के लिए हथियार मुहैया कराएंगे।

 

<><><> 

 

इस वर्ष सितम्‍बर महीने में कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन से 18 लाख 81 हजार नए सदस्य जुड़े हैं। इनमें 59 प्रतिशत हिस्सेदारी 18 से 25 वर्ष के आयु समूह के लोगों की है।

 

<><><> 

 

The Chennai Customs officials have recommended red corner notices against two persons one based in Malaysia and the other person in Guwahati through interpol. Already the Customs have detained a dismissed Government official under the COFEPOSA act. The Malaysia based person is said to be sourcing the exotic pets from Malaysia and Thailand to Ravikumar who was arrested in April. The Guwahati based person is also wanted by the Customs. He is said to have smuggled elephant tusks and rhino horns.

 

<><><> 

 

The Tamilnadu Maritime Board is planning to develop a new port at Cuddalore. The greenfield port would be established near the old port with an initial investment of Rs. 1500 Crore to Rs. 2000 Crore. It is the second port that the State’s maritime Board is setting up more than 10 years after developing the minor port at Kattupalli about 30 km north of Chennai. The proposed port will have a capacity to handle 13.5 million tonnes of cargo per annum initially and be scaled up to 40 million tonnes later. It will also handle international cargo traffic and coastal shipping.

 

<><><> 

 

भारतीय रिजर्व बैंक और मॉलदीव मौद्रिक प्राधिकरण ने कल मुंबई में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्‍य सीमा पार लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को प्रोत्‍साहन देना है।  भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री शक्तिकांत दास और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण के गवर्नर श्री अहमद मुनव्वर ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

 

<><><> 

 

बृहन्मुंबई महानगर पालिका-बी.एम.सी. ने प्रमुख डिफॉल्टरों को संपत्ति जब्त करने का नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 10 बड़े संपत्ति मालिकों को जारी किया गयाहै। उन पर लगभग 600 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है।

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र राज्य शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के हुतात्मा स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में मुंबई के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर, मुंबई उपनगरीय संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी और मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर शामिल हुए।

 

<><><> 

 

The Bengaluru Tech Summit that concluded yesterday deliberated on 4775 meetings with participation by ISRO Chairman Dr S Somnath, DRDO DG B K Das and Deputy National Security Advisor of USA Anne Neuberger and others. India’s first Global Capability Center policy was unveiled during the Summit. The draft Karnataka Space Technology Policy was also launched and MoUs were signed between the Department of Electronics, Information Technology, Biotechnology and Science and Technology and DRDO on cooperation and promotion of the defence industrial ecosystem of Karnataka. Nipuna Skilling programme was launched in cooperation with private IT companies to train one lakh trainees in a span of one year.

 

<><><> 

 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय ने आज इस बारे में चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के बाद सलाहकार समिति की बैठक होगी जिसमें सत्र का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

 

<><><> 

 

President Droupadi Murmu has urged citizens to work towards holistic development and cultural preservation. President Murmu graced the Koti Deepotsavam (illuminating one crore lights) held in Hyderabad last evening. Addressing a large gathering, the president expressed her delight in participating in the event, celebrated for its deep roots in Telugu art, culture, and heritage. Emphasising on the significance of lighting lamps, President Murmu encouraged the nation to transition from darkness to light and ignorance to knowledge. The president urged the citizens to embrace resolutions aimed at guiding the country towards continuous development, truth, and inclusivity. The president also emphasized that the country’s path to holistic development requires collective efforts and cultural preservation.

 

<><><> 

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रोहिणी सेक्टर-27 में कल एक नए विद्यालय का उद्घाटन किया। इसमें 121 कमरे, 10 अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, केन्‍द्रीय पुस्‍तकालय और बहुउद्देशीय हॉल सहित तमाम सुविधाएं उपलब्‍ध हैं।

 

<><><> 

 

दिल्‍ली के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्‍णमूर्ति ने बताया कि 23 और 24 नवम्‍बर को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। श्री कृष्णमूर्ती ने बताया कि विशेष अभियान 29 नवम्‍बर को पूरा हो जाएगा। नई मतदाता सूची अगले वर्ष छह जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। सूची में संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां 28 नवम्‍बर तक दर्ज की जा सकती हैं।

 

<><><> 

 

राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज से तीन दिन का ओडिशा पर्व शुरू हो रहा है। इसमें ओडिशा की कला, संस्कृति, साहित्य, खान-पान, परिधान और विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा। ओडिशी, संबलपुरी, छऊ सहित अनेक लोकनृत्य और राज्य के प्रख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुत संगीत कार्यक्रम इस वर्ष आकर्षण का केंद्र होंगे।

 

<><><> 

 


अब बात करते हैं खेल जगत की हलचल की, तो नवीन आप बताएं कि आज खेल खबरों की कहां से शुरूआत करेंगे।

 
भारत के लक्ष्य सेन ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्‍स में प्रवेश कर लिया है। प्री-क्‍वार्टर फाइनल में लक्ष्‍य ने डेनमार्क के रासमस गेम्के को 21-16, 21-18 से हराया। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोडी ने पुरुष डबल्‍स क्‍वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्री-क्‍वार्टर फाइनल में रंकीरेड्डी और चिराग की जोडी ने डेनमार्क के रासमस कैसर और फ्रेडरिक सोगार्ड की जोडी को 21-19, 21-15 से हराया।
महिला सिंगल्‍स में पीवी सिंधु और अनुपमा उपाध्याय को अंतिम 16 में हार का सामना करना पडा।

 

<><><> 

 

कर्नाटक में कलबुर्गी ओपन टेनिस में भारत के चौथी वरीयता प्राप्‍त करण सिंह ने भारत के ही नितिन कुमार सिन्हा को लगातार सेट में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
करण ने नितिन को 6-4 6-3 से हराया। करण के अलावा मनीष सुरेश कुमार, सिद्धार्थ रावत और एस.डी. प्रज्‍ज्‍वल देव भी अंतिम आठ में पहुंच गए हैं।

 

<><><> 

 

चेन्नई में एशिया कप बास्केटबॉल क्वालीफायर में आज भारत का सामना कतर से होगा। ईरान के साथ ग्रुप ई में शामिल भारत को कजाकिस्तान और ईरान से हार का सामना करना पड़ा है। दो हार के साथ भारत वर्तमान में ग्रुप में चौथे स्थान पर है। सोमवार को भारत का मैच कजाकिस्तान के साथ होगा।

 

<><><> 

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच  पांच क्रिकेट टेस्‍ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला का पहला क्रिकेट टेस्ट मैच आज पर्थ में खेला जाएगा। मैच अब से कुछ देर में 7 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा। भारतीय टीम कल से 7 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया के के दौरे पर रहेगी।

 

<><><> 

 

As the excitement of the 55th International Film Festival of India unfolds, Day 2 promises a blend of tradition and creativity today.  

The much-anticipated IFFI Parade will take the center stage from the Entertainment Society of Goa office to Kala Academy. The Sky Lantern competition entries will light up the parade route. Participants will also compete for exciting cash rewards, adding to the celebratory spirit. In engaging sessions of Masterclass, the day will begin with a special tribute to the legendary Akkineni Nageswara Rao. Nagarjuna and Khushboo Sundar will be the speakers reflecting on Mr Rao’s indelible contribution to Indian cinema.

Other highlights from the day include an insightful discussion on filmmaking by Vidhu Vinod Chopra and Shantanu Moitra… exploration of sound design by Nakul Kamte and Eric Hoehn, and a thought-provoking session with Mani Ratnam and Gautham Vasudev Menon on adapting literary masterpieces for the screen.  

कल  यानी IFFI के पहले दिन, भारत के जाने माने फिल्मकार और IFFI के 55वें संस्करण के फेस्टिवल डायरेक्टर शेखर कपूर ने आकाशवाणी से विशेष बातचीत की। अपने बचपन की यादें साझा करते हुए उन्होंने बताया कि आखिर कौनसी वह फिल्म थी जिसे देख उनके युवा मन में फिल्मकार बनने  का ख्याल आया?

आकाशवाणी के माध्यम से युवा फिल्मकार को फ़िल्म मेकिंग और इस क्षेत्र में करियर बनाने की सलाह पर शेखर कपूर ने बताया कि कैसे कहानी सुनाने का पैशन और फिल्म मेकिंग में करियर बनाना… दोनों अलग चीजें है और एक कलाकार वही है जो रिस्क लेता है, और उन्हीं के शब्दों में कहे तो .. ये आसान जिंदगी नहीं है, और कौन कहता है कि कलाकार की जिंदगी आसान होती है।

 

<><><> 

 

 

आज सवेरे में अब वक्त है मौसम का हाल जानने का।

सबसे पहले बात करते हैा राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली की। यहां  आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।    
कोलकाता में मुख्‍य रूप से आसमान साफ रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मुबंई मे आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा ।
तो ये तो हुई बात दिल्‍ली, मुम्‍बई और कोलकाता के मौसम की बात, नीना अब आप बताएं कि चेन्‍नई, बैगलुरू और हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम।
Chennai is expected to have Partly cloudy sky. The minimum temperature was 26 degrees Celsius and maximum will be around 33 degrees.
Bengaluru is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 18 degrees Celsius and maximum will be around 27 degrees.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 15 degrees and a maximum of 29 degrees Celsius.

 

<><><> 

 

⦁ 1915 – Mohandas Gandhi returned to India.
⦁ 1920 – ‘हकीम अजमल ख़ान जामिया’ के पहले चांसलर बने।
⦁ 1968 – Lok Sabha passed notification to change the name of Madras state as Tamil Nadu.
⦁ 1975 – हुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
⦁ 1988 – Baba Amte won U.N. Human Rights Award.
⦁ 1997 – भारत की डायना हेडेन ने आज ही के दिन मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीता।
⦁ 1997 – President of Palestinian National Authority, laid the foundation stone for Indo-Arab cultural centre at Hyderabad.
⦁ 1999 – Then Prime Minister A.B.Vajpayee, expanded cabinet as four more ministers join the ministry.
⦁ 2006 – भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
⦁ 2008 -हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया।

 

<><><> 

 

अब आज सवेरे कार्यक्रम में वक्‍त हुआ है उन महान व्‍यक्तियों को याद करने का जिनकी आज है पुण्‍यतिथि

नरेश मेहता ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के शीर्षस्थ लेखकों में से एक नरेश मेहता की आज पुण्‍यतिथि है। वे भारतीयता की अपनी गहरी दृष्टि के लिए जाने जाते हैं। नरेश मेहता ने आधुनिक कविता को नयी व्यंजना के साथ नया आयाम दिया। नरेश मेहता ने इन्दौर से प्रकाशित ‘चौथा संसार’ हिन्दी दैनिक का सम्पादन भी किया।

 

<><><> 

 

John F Kennedy, Also known as JFK, he was the 35th President of the United States, serving in office from 1961 until his assassination in 1963. During his presidency, there were a number of historical events, including the Cuban Missile Crisis, the Bay of Pigs, and the African-American Civil Rights Movement.

 

<><><> 

 

विवेकी राय हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विवेकी राय की आज पुण्‍यतिथि है।  वे ग्रामीण भारत के प्रतिनिधि रचनाकार थे। विवेकी राय ने 50 से अधिक पुस्तकों की रचना की थी। आज भी विवेकी राय को ‘कविजी’ उपनाम से जाना जाता है।

डॉ. विवेकी राय का जीवन सादगी पूर्ण था। गम्भीरता उनका आभूषण था। दूसरों के प्रति अपार स्नेह एवं सम्मान का भाव सदा वे रखते थे। सबसे खुलकर गम्भीर विषय पर चर्चा करना उनका स्वभाव था। कुल मिलाकर वे संत प्रकृति के सज्जन थे। विवेकी राय 1964 में गाजीपुर के पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग में नियुक्त हुए थे। इससे पहले, विवेकी राय ने 13 साल तक खरडीहा के सर्वोदय इंटर कॉलेज में अध्यापन किया था।

 

<><><> 

 

Michael Hutchence is one of the greatest singers and performers in Australia’s history, with a career that spanned 20 years. He attended high school in Sydney, becoming friends with another student, Andrew Farriss. Andrew performed regularly in two bands, Doctor Dolphin and The Farriss Brothers, and at some point invited Michael to sing with them. After graduating, they recruited two more members, Garry Beers and Kirk Pengilly, and immediately started touring pubs as The Farriss Brothers. They were later signed for a record deal on condition that they changed their name to INXS, which was a reflection of their lifestyle, always in excess.

 

<><><> 

 

भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अहमदुल्लाह की आज पुण्‍यतिथि है। उनका वास्तविक नाम ‘अहमद बख़्श’ था। ‘वहाबी आंदोलन’ के उत्साही कार्यकर्ताओं में उन्हें गिना जाता था। पश्चिमी सीमा प्रांत में हुए उपद्रव के कारण अहमदुल्लाह को आजीवन काला पानी की सज़ा सुनाई गई थी। अहमदुल्ला को सन 1865 में अंडमान भेज दिया गया। उनके कुछ अन्य साथियों को भी विभिन्न सज़ाएं हुईं। उन सब की संपत्तियाँ जब्त कर ली गईं। अहमदुल्लाह की अंडमान में 22 नवंबर, 1881 ई. को मृत्यु हो गई।

 

<><><> 

 

Scarlett Ingrid Johansson is an American actress and singer. She has been the world’s highest-paid actress since 2018 and has made multiple appearances in the Forbes Celebrity 100. Her films have grossed over $14.3 billion worldwide, making Johansson the third-highest-grossing box office star and starred as an alien in Under the Skin (2013) and a woman with psychokinetic abilities in Lucy (2014), both science fiction films.

 

<><><> 

 

झलकारी बाई  झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा ‘दुर्गा दल’ की सेनापति झलकारी बाई की आज जयंती है।  वे लक्ष्मीबाई की हमशक्ल भी थीं इस कारण शत्रु को धोखा देने के लिए वे रानी के वेश में भी युद्ध करती थीं। अपने अंतिम समय में भी वे रानी के वेश में युद्ध करते हुए वे अंग्रेज़ों के हाथों पकड़ी गयीं और रानी को क़िले से भाग निकलने का अवसर मिल गया। उन्होंने प्रथम स्वाधीनता संग्राम में झाँसी की रानी के साथ ब्रिटिश सेना के विरुद्ध अद्भुत वीरता से लड़ते हुए ब्रिटिश सेना के कई हमलों को विफल किया था।

 

<><><> 

 

Boris Franz Becker is a German former world No.1 professional tennis player. He was successful from the start of his career, winning the first of his six major singles titles at age 17. His Grand Slam singles titles included three Wimbledons, two Australian Opens and one US Open. He also won five year-end championships, 13 Masters Series titles and an Olympic gold medal in doubles. Since his playing career ended, he has engaged in numerous ventures, including coaching Novak Djokovic for three years, and working in the field of poker.

 

<><><> 

 

भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई राउत की आज जयंती है। वह एक ऐतिहासिक क़ानूनी मामले के केंद्र में भी थीं, जिसके परिणामस्वरूप ‘एज ऑफ कॉन्सेंट एक्ट, 1891’ नामक क़ानून बना था।

 

<><><> 

 

भारतीय सेना के वीर सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चाँदपुरी की आज जयंती है। उन्‍हें लौंगावाला के प्रसिद्ध युद्ध के लिये जाना जाता है। उन्होंने लोंगावाला के युद्ध में भारतीय सेना का वीरता के साथ नेतृत्व किया, जिसके लिए उन्हें ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था। सन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में राजस्थान के लोंगावाला मोर्चे पर हुई लड़ाई का उन्हें हीरो माना जाता है।

 

<><><> 

 

Mary Ann Evans known by her pen name George Eliot, was an English novelist, poet, journalist, translator and one of the leading writers of the Victorian era. She wrote seven novels, Adam Bede (1859), The Mill on the Floss (1860), Silas Marner (1861), Romola (1862–63), Felix Holt, the Radical (1866), Middlemarch (1871–72) and Daniel Deronda (1876), most of which are set in provincial England and known for their realism and psychological insight. Although female authors were published under their own names during her lifetime, she wanted to escape the stereotype of women’s writing being limited to lighthearted romances. She also wanted to have her fiction judged separately from her already extensive and widely known work as an editor and critics.

 

<><><> 

 

प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफ़र सरोज ख़ान का आज जन्‍मदिन है।  उन्होंने अपने कॅरियर में 200 से भी अधिक फ़िल्मों में काम किया। चार दशक के लंबे कॅरियर में सरोज ख़ान को 2,000 से ज़्यादा गानों की कोरियोग्राफ़ी करने का श्रेय हासिल है। सरोज ख़ान को अपनी कोरियोग्राफ़ी की कला के कारण तीन बार “राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार” मिल चुका था। संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘देवदास’ में ‘डोला-रे-डोला’ गाने की कोरियोग्राफ़ी के लिए उन्हें ‘नेशनल अवॉर्ड’ मिला।

सरोज ख़ान ने आख़िरी बार करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी फिल्म ‘कलंक’ में ‘तबाह हो गए’ गाने को कोरियोग्राफ़ किया था। यह फ़िल्म 2019 में रिलीज़ हुई थी। माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘तेज़ाब’ के यादगार आइटम गीत ‘एक-दो-तीन’ और साल 2007 में आई फिल्म ‘जब वी मेट’ के गीत ‘ये इश्क…’ के लिए भी उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था।

 

<><><> 

 

राष्ट्रीय पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता हिन्दी फ़िल्मों के भारतीय निर्देशक, निर्माता,पटकथा लेखक और फ़िल्म सम्पादक राजकुमार हिरानी हैं जिन्हें प्रमुख रूप से मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003), लगे रहो मुन्ना भाई (2006) और थ्री इडीयट्स (2009) जैसी फ़िल्मों के लिए जाना जाता है।.

 

<><><> 

 

घड़ी की सुईंया इशारा कर रही है कि आज का आज सवेरा कार्यक्रम यहीं पर समाप्‍त किया जाए। तो अनुमति दें मुकेश कुमार और नीना अरकल को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहें आकाशवाणी एफएम गोल्ड।

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><>