Download
Mobile App

android apple
signal

July 4, 2025 10:33 PM

printer

समाचार संध्या

मुख्य समाचार :-

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कैरेबियाई देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो से सम्मानित किया गया।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। 

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्षा प्रभावित पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

  • मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया।

  • रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला, 500 से अधिक लक्ष्‍य को निशाना बनाया गया।

  • क्रिकेट में जेमी स्मिथ और हैरी ब्रुक की जोरदार बल्‍लेबाजी ने भारत के खिलाफ बर्मिंघम टेस्‍ट में इंग्‍लैंड की पारी को आगे बढ़ाया।

****

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद और टोबैगो’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि उन्हें देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वह 140 करोड़ भारतीयों की ओर से इसे स्वीकार करते हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित राष्ट्रपति भवन में त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू से मुलाकात की।

 

प्रधानमंत्री मोदी बाद में वहां की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। श्री मोदी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में आज सुबह त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे।

 

एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों की छठी

 

और इस समय सीधे चलते हैं त्रिनिदाद और टोबैगो जहां हमारी संवाददाता साक्षी सिंह मौजूद हैं-

 

प्रश्‍न – जी साक्षी अगर हम बात करें आज प्रधानमंत्री ने जो ओसीआई कार्ड जो देने की बात की है, टोबैगो में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों को तो ये कितना महत्‍वपूर्ण फैसला है, खासतौर पर अगर हम आर्थिक दृष्टिकोण से अगर हम इसके बारे में कुछ जानना चाहे?

 

प्रश्‍न – जी साक्षी आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्‍ट्रपति क्रिस्‍टीन कंगालू से भी मुलाकात की है, क्‍या कुछ निकल के आया है इस द्विपक्षीय बातचीत में?

 

श्री मोदी ने भारतीय समुदाय को अपनी पैतृक भूमि पर जाने और भारत के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

****

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की सफल यात्रा के बाद आज देर रात अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री वहां के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। पांच देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने अर्जेंटीना को लैटिन अमरीका में एक प्रमुख आर्थिक साझेदार और जी-20 में एक करीबी सहयोगी बताया था।

 

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना के सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय नायक जनरल जोस डे सैन मार्टिन की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। श्री मोदी की प्रतिनिधिमंडल स्‍तर वार्ता के बाद राष्ट्रपति माइली उनके सम्‍मान में दोपहर भोज देंगे।

 

और इस समय अर्जेंटीना में प्रधानमंत्री की यात्रा को कवर करने के लिए हमारे संवाददाता मनीष वहां पर मौजूद हैं।

 

प्रश्‍न – जी मनीष प्रधानमंत्री की यह जो यात्रा हो रही है, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 57 वर्षों के बाद बहुत ही उम्‍मीदें हैं इस यात्रा से, किस तरह की उम्‍मीदें भारत को है इस यात्रा से और खासतौर पर अगर हम व्‍यापार और आर्थिक सहयोग की बात करें?

 

****

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से आज बात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए राज्यों में पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं और जरूरत पड़ने पर और भी अतिरिक्त बल भेजे जाएंगे। उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

****

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि कल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून की बारिश मे तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

5 तारीख की नाइट से 7 तारीख की नाइट तक मॉनसून एक्टिव रहेगा। पश्चिम हिमालयन के क्षेत्रों में हम लोग को रेड कलर दिये हैं। मेनली जो 6 तारीख और 5 तारीख का जो है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्‍ड में और राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में भी धीरे-धीरे बा‍रिश बढेगा और मेनली हम लोग जो है 6 तारीख को लाइट टू मोडरेड रेन फॉल भी है।

****

कल से शुरू हुई 38 दिवसीय वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा पहलगाम और बालतल के अलग-अलग मार्गों से सुचारू रूप से चल रही है। आज सुबह दोनों मार्गों से 10,700 से अधिक यात्रियों को कश्मीर क्षेत्र के पहलगाम और बालतल बेस कैंप की ओर पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति दी गई। आज सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से दो सौ 91 वाहनों में सवार छह हजार से अधिक तीर्थयात्रियों के नए जत्थे को रवाना किया गया। एक रिपोर्ट –

 

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालतल बेस कैंप में 800 तीर्थ यात्रियों की क्षमता वाले यात्री निवास का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ की यात्रा को लेकर पूरे जम्मू-कश्मीर में उत्साह का माहौल है।

 

बीस हजार से ज्‍यादा बाबा के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं बहुत ही उत्‍सव और उत्‍साह का वातावरण पूरे जम्‍मू-कश्‍मीर में है। देश के कोने-कोने से बाबा के भक्‍त आए हैं।

 

दोनों मार्गों पर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं, सुविधाओं और सुरक्षित वातावरण पर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। तारीक राथर, आकाशवाणी समाचार श्रीनगर।

****

आकाशवाणी के एफएम गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर आज रात साढे नौ बजे श्री अमरनाथ जी यात्रा पर एक विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा।

****

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में बाजीराव पेशवा प्रथम की प्रतिमा का अनावरण, जयराज खेल और सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन तथा पीएचआरसी लाइफस्पेस हेल्थ सिटी परियोजना का शिलान्यास शामिल है।

 

इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि पीएचआरसी परियोजना पुणे के साथ-साथ पश्चिम महाराष्ट्र क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाएगी। श्री शाह ने कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रयासरत है।

 

13-14 में भारत सरकर का हेल्थ के लिए बजट 37 हजार करोड़ था और 25-26 में एक लाख 37 हजार करोड़ भारत सरकर का बजट हुआ है। 51 हजार सीट पर हम अटके थे एमबीबीएस की, आज एक लाख 18 हजार बच्चे हर साल डॉक्टर होकर बाहर पढ़ते हैं। स्वास्थ्य को छूने वाला हर कार्यक्रम और विशेष कर मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च इस पर बहुत बड़ा ट्रस्ट

****

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि नागर विमानन सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बन गया है। आज देहरादून में क्षेत्रीय नागर विमानन सम्मेलन में श्री नायडू ने कहा कि इस सम्‍मेलन का उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग को मजबूत करना तथा विमानन क्षेत्र में उद्योग की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

 

जिस तरह से एवियेशन की बढ़ोतरी हो रही है हम नहीं चाहते हैं कि सारे नेटवर्क्स ड्रोन्‍स का हो, हेलीकॉप्टर्स का हो या फिर सी-प्‍लेन्‍स का भी हो यह सब में विस्तार इसी तरह आगे बढ़ना चाहिए तो उसके लिए हमने सोचा कि राज्यों से भी सपोर्ट इसके लिए काफी महत्वपूर्ण रहता है तो ये कॉन्फ्रेंस एक तरह से यह हाथ बढ़ाने का काम हम मिनिस्ट्री ऑफ़ सिविल एवियेशन, केंद्र सरकार से हम कर रहे हैं।

 

****

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार एक सप्ताह में वर्ष 2026 के लिए हज आवेदन स्वीकार करना शुरू कर देगी। आज नई दिल्ली में हज समीक्षा बैठक के बाद श्री रिजिजू ने सभी आवेदकों से फॉर्म भर कर समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करने का अनुरोध किया।

 

सऊदी अरब का सरकार ने कई टाइमलाइन बहुत स्ट्रिक्टली सेट कर दिया है। हज कमिटी आफ इंडिया को भी मैंने बता दिया है, पैसे डिपाजिट करना होता है। सऊदी अरब सरकार को जो आखिरी टाइमलाइन होता है, उससे पहले सब कुछ पूरा करना जरूरी है। पुरुष और महिला को अलग-अलग अकोमोडेशन के लिए जो रिक्वेस्ट आया है, उसी प्रकार से हम लोग सुविधा के अनुसार करेंगे। 65 साल से जो ज्यादा वाला हमारे हाजीस हैं उनके लिए कंपैनियन मैंडेटरी है।

****

सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली-एनपीएस के अन्‍तर्गत वर्तमान में उपलब्ध सभी कर लाभ नई शुरू की गई एकीकृत पेंशन योजना-यूपीएस में भी लागू रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने कहा कि यूपीएस को कर ढांचे के अन्‍तर्गत शामिल करना पारदर्शी, सुगम और कर-कुशल विकल्पों के माध्यम से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति सुरक्षा को मजबूत करने के सरकार के प्रयास में एक और कदम है।

****

रूस ने यूक्रेन में 550 जगहों पर एक और बड़ा हवाई हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया कि रूसी-ईरानी शाहेद ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से ये हमले किये गए। ज़ेलेंस्की ने दावा किया कि यूक्रेन ने 270 हवाई लक्ष्यों को मार गिराया। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत के बाद यूक्रेन की स्थिति पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संघर्ष के समाधान में कोई प्रगति नहीं हो रही है।

****

और अब बात खेलों की बर्मिंघम में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में मेजबान इंग्‍लैंड ने दूसरे क्रिकेट टेस्‍ट मैच में अपनी पहली पारी में ताजा समाचार मिलने तक 5 विकेट पर 376 रन बना लिये हैं। हैरी ब्रूक और जैमी स्‍मिथ की शतकीय पारी की बदौलत इंग्‍लैंड मजबूत स्थिति बनाए हुए है।

****

मुख्य समाचार एक बार फिर :-

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कैरेबियाई देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो से सम्मानित किया गया।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। 

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्षा प्रभावित पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर केंद्र की हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

  • मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया।

  • रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला, 500 से ज्‍यादा जगहों को निशाना बनाया।

  • भारत के साथ बर्मिंघम क्रिकेट टेस्‍ट में इंग्‍लैंड के जेमी स्मिथ और हैरी ब्रुक की शानदार बल्‍लेबाजी।